प्रदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। समारोह के मुख्य अतिथि  धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं परेड कमांडर भुपेंद्र कुर्रे के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।

 समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, कन्हैया राठौर, नीरज जैन, राकेश चतुर्वेदी, बृजलाल सिंह राठौर, कल्लू राजपुत, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, तापस शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

मुख्यमंत्री विष्णु  देव  साय ने  आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l

और पढ़ें ...

साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्या*

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी का रिपोर्ट बिलासपुर, 12 अगस्त 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर एस.एस. दुबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में मटियारी तहसील से पहुंचे सालिकराम सूर्यवंशी ने राजस्व अभिलेख में नाम सुधरवाने आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर के वार्ड नम्बर 52 लिंगियाडीह निवासी मो. इसराजू ने अपनी पोती समायरा परवीन को आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल लिंगियाडीह में प्रवेश दिलवाने गुहार लगाई। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। दयालबंद निवासी श्रीमती नम्रता राज ने पति द्वारा बेदखल करने संबंधी आवेदन दिया। लिमतरा के बैजनाथ राठौर सहित अन्य ग्रामीणों ने कृषि यंत्र के आवागमन रास्ते के संबंध में आवेदन लिया। उन्होंने बताया कि हमारे गांव से भारतमाला एनएच 130 ए सड़क का निर्माण चल रहा है जिससे हमारे गांव की 1500 एकड़ जमीन 2 भागों में विभाजित हो गई है। खेतों में कृषि कार्य हेतु कृषि यंत्र एक तरफ से दूसरे तरफ आने-जाने का मार्ग बंद हो गया है। इस सड़क पर अंडरब्रिज तो बन रहा है पर उसकी उंचाई कम है जिससे कृषि यंत्र बिलकुल भी पार नहीं हो सकता है। इस मामले को नेशनल हाईवे के अधिकारियों को साैंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शाला प्रबंधक समिति लिमतरी के उपाध्यक्ष विनाद कौशिक ने स्कूल के खेल मैदान समतलीकरण के लिए आवेदन दिया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए गए।
और पढ़ें ...

जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेगी बहनें :जेल विभाग ने जारी किया आदेश

जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेगी बहनें:जेल विभाग ने जारी किया आदेश, रक्षाबंधन के दिन बांध पाएंगी बहने राखी जेल में बंद बंदियों की बहन अब अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेगी। इस वर्ष राखी बांधने के लिए जेल विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।जिसके तहत बहने अपने साथ 100 ग्राम सुखी मिठाई साथ ले जा सकेंगी इसके साथ ही एक भाई को अधिकतम 3 बहनों से मुलाकात की इजाजत होगी और वो उन्हें राखी बांध सकेंगी । बता दें कि पिछले कुछ साल से कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश की जेलों में रक्षाबंधन पर्व पर भाईयों की कलाई पर बहने राखी नही बांध पा रही थी सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था फैसला जेल मुख्यालय ने कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का आदेश जारी किया था कैदियों के बहनों के लिए जेल परिसर में लेटर बाक्स लगाया जाता था और कैदियों की बहनें उस बाक्स में लिफाफों में राखियां भर कर डाल देती थी । इसके अलावा बात करने के लिए वीडियो कालिंग भी करवाई जाती थी लेकिन इस वर्ष जेल मुख्यालय ने जेल परिसर में रक्षाबंधन मानने के लिए आदेश जारी कर दिया है करोना काल के बाद से ये पहला वर्ष होगा जहां जेल में बंद कैदियों को उनकी बहने राखी बांध सकेंगी। केंद्रीय जेल बिलासपुर अधीक्षक द्वारा इस वर्ष नम हुई बहनों की आंखो में खुशी लाने विशेष उपहार देने की खबर सूत्रों से प्राप्त हुई है । अब देखने वाली बात होगी की जेल अधीक्षक द्वारा जेल में आई बहनों को क्या उपहार दिया जाता है ? मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

विश्व इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी भारत देश का विभाजन-केदार कश्यप

स्वतंत्रता सेनानियों ने तो देश की आजादी का सपना देखा था अपनी बर्बादी का नहीं

मुस्लिम लीग और कुछ राजनेताओं की व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से हुआ देश का बंटवारा

कांकेर/रायपुर। मुस्लिम लीग और कुछ राजनेताओं की व्यक्तिगत स्वार्थ की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ। इस दौरान देश के आम नागरिक और पीड़ित इस प्रक्रिया से अवगत नहीं थे। देश का नागरिक तो चाहता था कि केवल निःशर्त आजादी मिले। सत्ता की भूख ही देश के विभाजन का कारण बनी। 

कांकेर भाजपा मुख्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने यह बात कही। आगे उन्होंने कहा कि,  देश का विभाजन होना हमारी उससे बड़ी चूक थी। देश का विभाजन भारतीय इतिहास का सबसे अधिक दुर्बल पक्ष है। आज के दिन हमको यह विश्लेषण करना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में किन के कारण देश का विभाजन हुआ।

 विश्व के इतिहास में जब भी मानवीय त्रासदियों की गणना होती है तो 1947 के भारत विभाजन का भी जिक्र होता है। देश के इस विभाजन से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महान शहीदों का पावन बलिदान आहूत हुआ, शहीदों की पवित्र भावनाओं के साथ राजनीति का गंदा मजाक देश का बंटवारा था। 

श्री कश्यप ने कहा कि, जनसंख्या और धर्म के आधार पर किसी देश का बंटवारा करना केवल उसकी भौगोलिक विभाजन ही नहीं है बल्कि उसकी सांस्कृतिक हत्या है, यह ऐसा जघन्य अपराध है जो कि अक्षम्य है।
विभाजन के समय हिन्दू परिवार के साथ अत्याचार हुआ। इस कठिन परिस्थिति में अपने परिवार को लूट बलात्कार से बचना हो कैसा कठिन समय रहा होगा। स्वतंत्रता सेनानियों ने तो देश की आजादी का सपना देखा था अपनी बर्बादी का नहीं। सामप्रदायिक शक्तियों को हथियार बनाकर देश का विभाजन कराया गया यह पूरी सोची समझी साजिश थी, आज देश के लिए आवश्यक है की ऐसी सोच को हम गर्भ में ही नष्ट करने का संकल्प ले, अपने देश की एकता अखंडता को सुरक्षित रखने का संकल्प ले।

और पढ़ें ...

मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में शराब दुकान के स्टाफों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली का हुआ उद्घाटन

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराब दुकान स्टाफ के लिए एक नई सुविधा का उद्घाटन आज हुआ, जिसके तहत स्टाफ के अटेंडेंस को अब ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा। यह नई व्यवस्था स्टाफ के वेतन और कामकाजी घंटों की सटीकता को सुनिश्चित करेगी और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की संभावना को बढ़ाएगी। जिला आबकारी अधिकारी राम मिश्रा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

रायगढ़ चक्रधर नगर शराब दुकान में जिला आबकारी अधिकारी श्री मिश्रा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजन में शामिल हुए। राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में इस ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस प्रणाली की शुरुआत का उद्देश्य शराब दुकानों के कर्मचारियों के कार्य समय और उपस्थिति को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करना है, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि वेतन वितरण में भी सुधार होगा।

इस नई प्रणाली के तहत, स्टाफ को अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक विशेष ऐप का उपयोग करना होगा। यह ऐप उनके प्रवेश और निकासी का समय ऑटोमेटिकली रिकार्ड करेगा और इसे केंद्रीय डेटाबेस में स्टोर करेगा। इससे न केवल कर्मचारियों की उपस्थिति का सही डेटा उपलब्ध होगा, बल्कि वेतन वितरण में भी सटीकता सुनिश्चित की जा सकेगी। इस प्रणाली से शराब दुकान स्टाफ की समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें समय पर वेतन मिलने की गारंटी मिलेगी। साथ ही, यह व्यवस्था पारदर्शिता और जिम्मेदारी को भी बढ़ाएगी, जो कि सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नई प्रणाली को लेकर सभी संबंधित पक्षों ने इसे एक सकारात्मक कदम माना है, जो भविष्य में कर्मचारियों के हित में और अधिक सुधार ला सकता है।

 
और पढ़ें ...

CG -बेटे ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम...कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी बेटे ने मां सहित दो लोगों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसकी बीमारी के चलते ही परिवार ने उसे अलग एक घर में रखा हुआ था।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, थाना बोधघाट को सूचना मिली कि नकटी सेमरा गांव, राइस मिल के पीछे स्थित मकान में रहने वाले रिक्की दास पिता रतन दास ने दो लोगों कि हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नकटी सेमरा गांव में रिक्की दास 39 वर्ष पिछले तीन साल से एक एस्बेस्टस सीट वाले मकान में रह रहा था।

उसकी पत्नी एवम बच्चे करीब 8 साल पहले उसे छोड़कर चले गए। आरोपी राजधानी बस में कंडक्टरी का काम करता था जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था।कोई काम नहीं करता था, घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा और मानसिक रूप से तनाव व विचलित मन स्थिति का हो गया था।

मानसिक रूप से बीमार

उसकी हरकतों से परेशान मृतिका माँ ने भी उसे नकती सेमरा के घर में रहने के लिए भेज दिया था। आर्थिक तंगी होने से गुस्सा रहता था। मां ही उसे राशन देने जाती थी। 11 अगस्त को आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास (हाट कचौरा) अपने बहिन के बेटे देवानंदा हीरा (मलकानगिरी) के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी। दोपहर 3.30 बजे आरोपी ने कहा मुझे अकेला मरने के लिए छोड़ दिए हो, तुम लोग मेरी जिंदगी बरबाद कर दिए हो कहते हुए अपनी पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए, अपनी मां से झगड़ा करने लगा और उसी दौरान साथ में खड़ा मौसेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा मत करो कहने पर उसे लोहे के मोटे पाइप से सिर पर वार कर मर्डर कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत ईलाज के दौरान डिमरापाल में हो गई। मौके पर तत्काल जीरो में मर्ग तथा 103.1, 238 BNS अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। FSL टीम को भी बुलाया गया था। आरोपी रिक्की दास कस्टडी में है, विवेचना जारी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में टीआई को किया गया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

सुकमा :- छत्तीसगढ़ में एक टीआई को निलंबित कर दिया गया है , दरअसल TI अजय सोनकर पर आरोप था की उन्होंने आंध्र पुलिस के साथ मिलकर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रख कर उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में पत्रकारों की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गृह मंत्री से भी इसकी शिकायत पत्रकरों ने की थी।
जिसके बाद प्रदेश में पत्रकारों के द्वारा प्रदर्शन किया गया, इधर प्रदर्शन बढ़ता देख सुकमा पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पहले तो टीआई को थाने से हटवाया, फिर निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है अवैध रेत की खबर कवरेज करने चार पत्रकार कोंटा सीमा पर आंध्रप्रदेश के चट्टी गये हुये थे। यहां पर उनकी कार में गांजा रखने के आरोप में चिंतुर पुलिस ने हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले आई।

और पढ़ें ...

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दो अतिरिक्त जजों को दिलाई शपथ*

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दो अतिरिक्त जजों को दिलाई शपथ* रायपुर, 13 अगस्त 2024/ मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आज बिभु दत्त गुरू तथा अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 12 अगस्त 2024 को उक्त नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण समारोह में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल व डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने उक्त नवनियुक्त न्यायमूर्तियों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्तागण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

बस्तर के पत्रकारों की निशर्त रिहाई करवाए भाजपा सरकार : भूपेश बघेल

*बस्तर के चार पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *भाजपा सरकारें पत्रकारों के साथ हमेशा करती हैं दमन की कार्यवाही* बस्तर के चार पत्रकारों को षडयंत्रपूर्वक आन्ध्रप्रदेश की पुलिस के द्वारा कार्यवाही करवाने की कड़ी निंदा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकारे हमेशा पत्रकारों के दमन की कार्यवाही करती है। रमन सरकार के समय भी पत्रकारों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी थी, तब एडीटर गिल्ड ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच किया था। वर्तमान आन्ध्र में गिरफ्तार चारों पत्रकारों की रिहाई के लिये छत्तीसगढ़ सरकार आंध्र सरकार से तथा राज्य के डीजीपी आंध्र के डीजीपी से बात करके पत्रकारों की निःशर्त रिहाई करवायें। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पत्रकारों को फंसाने वाले थानेदार को निलंबित किया जा चुका है |
और पढ़ें ...

शहर की सड़कें कुछ माह में ही उखड़ी, उद्योग मंत्री ने जल्द मरम्मत और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने कमिश्नर को लिखा पत्र

शहर की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

    मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग,  निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवम् भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग  डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है, इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  मंत्री श्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है।

और पढ़ें ...

देशभक्ति के रंगो से सराबोर होगा रायपुर, मूणत की अगुवाई में निकलेगी तिरंगा यात्रा भारत माता की होगी भव्य आरती, सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस करेंगे शिरकत

देशभक्ति के रंगो से सराबोर होगा रायपुर, मूणत की अगुवाई में निकलेगी तिरंगा यात्रा

भारत माता की होगी भव्य आरती, सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस करेंगे शिरकत


रायपुर/ 13 अगस्त / पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से  हर घर तिरंगा अभियान के  कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मूणत ने कहा कि  भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।  जिसके तहत तीन कार्यक्रम होने हैं।  11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकले जाएगी।  13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, दुकान, कार्यालय और कंपनी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वार्ड और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 


 उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजधानी रायपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी कड़ी में पश्चिम विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी 14 अगस्त को  विशाल मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता से अपील करेंगे कि आज़ादी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाएं।

मूणत ने  बताया कि  इसके बाद राम नगर से हर आयु वर्ग के लोग "डेढ़ किलोमीटर का तिरंगा  झंडा" लेकर अलग अलग महापुरुषों को वेशभूषा में  लेकर निकलेंगे। यह तिरंगा मार्च विभिन्न मार्गो से होती हुई "भारत माता चौक"  पहुंचेगी।  जहां शाम  6:30 बजे भारत माता की भव्य आरती आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बैंस, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व सांसद सुनील सोनी समेत  रायपुर के चारों विधायक शामिल होंगे। मूणत ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का  मकसद, एकता अखंडता, तिरंगे के प्रति सम्मानऔर देशभक्ति  जगाने जनजागरण करना है। 

 

उन्होंने बताया कि भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की भयावहता को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाएगी।  कल विभाजन विभीषिका पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  इस दौरान सभी जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा राजधानी के मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में  विशेष रूप से सीएम विष्णुदेव साय,  भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, अभिनेता मुकेश खन्ना शामिल होंगे।  इसके अलावा सभी मंत्री और वरिष्ठ नेता अलग अलग जिलों के संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

कांग्रेस की संविधान यात्रा पर  किया कटाक्ष

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने  कांग्रेस  के द्वारा  14 अगस्त को संविधान यात्रा निकालने पर तीखा कटाक्ष किया। मूणत ने कहा कि चलिए, कांग्रेस वाले कुछ तो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब लोकसभा में चर्चा करते हैं, लेकिन उन्होंने कभी संविधान नहीं पढ़ा होगा, वह यह भी नहीं बता सके कि  संविधान के कितने पृष्ठ हैं। मूणत ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस के कार्यकाल में ही आपातकाल लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई थी। जनता इस कड़वे सच से वाकिफ है, लिहाजा 25 जून को लोकतंत्र का काला दिवस मनाती है। 25 जून  1975 को  कभी भूला नहीं जा सकता है, क्योंकि इसमें आम आदमी की आवाज को दबा दिया गया था।  यह कांग्रेस के चाल और चरित्र का सूचक है।

और पढ़ें ...

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गौ तस्करी शुरू हो गई है-विकास उपाध्याय

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गौ तस्करी को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े करती आई है भाजपा की सरकार आने के बाद गौ तस्करी बढ़ गई है जिसको लेकर कांग्रेस के नेता विकास उपाध्याय का कहना है की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गौ तस्करी शुरू हो गई है, साय सरकार के दबाव में पुलिस तस्करों को पकड़ना छोड़ गौ सेवकों पर कार्यवाही करने की धमकी देती है। लगातार प्रदेश में कवर्धा, रायपुर, आरंग सहित गौमाता की तस्करी बढ़ रही है एवं गौमाता के शव बरामद हो रहे हैं और सड़कों पर दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। गौमाताओं के ईलाज के लिए भी किसी भी प्रकार की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यवस्था नहीं की गई है। अगर जल्द से जल्द इस पर कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया तो कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ बन्द के साथ सड़कों पर उतरेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात् से अभी तक गौवंश की रक्षा पर सिर्फ सवाल ही खड़े हो रहे हैं, भाजपा सरकार द्वारा गौवंश की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाये गए हैं। उन्होंने बताया कि पुनः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी के कोसमंदी और गातापारा गाँव के बीच सड़क पर 22 गौवंश की मौत हो जाती है और प्रदेश की भाजपा सरकार के ऊपर जूँ तक नहीं रेंगती। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में गौ माता की रक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में गौठान का निर्माण किया, जहाँ पर गौ माता की आहार से लेकर ईलाज तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती थीं, वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब बनती है गौ माता की तस्करी बढ़ जाती है और गौवंश की सुरक्षा न कर पाने से उनकी बेवजह सड़क हादसे में मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि बहुत ही दुःख का विषय है कि ऐसी संवेदनशील घटना के हो जाने के बाद भी सत्ताधारी पक्ष का एक भी जवाबदार आदमी व नेता न ही घटना स्थल पर पहुँचे और न ही कोई जवाब देने को तैयार हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गौ तस्करी शुरू हो गई है, साय सरकार के दबाव में पुलिस तस्करों को पकड़ना छोड़ गौ सेवकों पर कार्यवाही करने की धमकी देती है। लगातार प्रदेश में कवर्धा, रायपुर, आरंग सहित गौमाता की तस्करी बढ़ रही है एवं गौमाता के शव बरामद हो रहे हैं और सड़कों पर दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। गौमाताओं के ईलाज के लिए भी किसी भी प्रकार की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यवस्था नहीं की गई है। अगर जल्द से जल्द इस पर कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया तो कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ बन्द के साथ सड़कों पर उतरेगी।

और पढ़ें ...

CG - खूनी सड़क में बिछी 3 लाशें, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर...एक महिला सहित तीन लोगों की हुई मौत

सरगुजा। छातीसगढ़ के सरगुजा से भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया,इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई। मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. पूरा मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बमलाया में तेज तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। भीषण सड़क हादसे में हुए तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। 

और पढ़ें ...