प्रदेश
CG News: साइंस कालेज के छात्र की छत से गिरकर मौत, वीडियो रील बनाते समय हुआ हादसा
बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शहर के साइंस कालेज में दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर वीडियो रील बनाते वक्त 20 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरकर छात्र की मौत हो गई। आनन फानन में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।
CG News: मृतक आशुतोष साव (20) जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला था जो बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आज यानि शनिवार को स्वजन की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।
CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र आशुतोष शहर किराए की मकान में रहकर साइंस कालेज में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के बाद शाम पांच बजे वे अपने तीन दोस्तों के साथ कालेज बिल्डिंग की छत पर अपने चार दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो रील बना रहे था।
CG News: इसी दौरान आशुतोष का पैर फिसल गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी। दोस्तों ने इसकी सूचना कालेज प्रबंधन को देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशुतोष के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कालेज प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी मांगी है।
CG CRIME : पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर…
सरगुजा : CG CRIME : जिले में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है. यहाँ चरित्र संदेह पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी मौत के घाट उत्तार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है. घटना सरगुजा के बतौली थाना का है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु नारायण मझवार निवासी सेमर पारा अपनी पत्नी प्यासों बाई के चरित्र पर शंका किया करता था. जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. ऐसे में एक बार दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने पत्नी की धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
CG Train News : चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें ट्रेनों का शेड्यूल
रायपुर | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व (दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों का अस्थायी ठहराव एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, डोंगरगढ़ में अब 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, रायपुर तक बढ़ाई गई दो गाड़ियां
राजनांदगाव। CG NEWS : नवरात्रि की शुरुआत होने वाली हैं। इससे पहले रेलवे ने आम लोगों को बड़ी रहत दी हैं। खासकर उन भक्तो को जो इस नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन करने को आतुर है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 8 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थाई ठहराव दिया हैं। इसके अलावा रेलवे की तरफ से दो सवारी गाड़ियों का रायपुर तक विस्तार भी दिया हैं।
रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस और कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस के डोंगरगढ़ में ठहराव को हरी झंडी दे दी गई हैं। यहाँ सुविधा 22 मार्च से 30 मार्च तक श्रद्धालुओं को मिलेगी। इसी तरह एसईसीआर ने गोंदिया दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल का रायपुर तक विस्तार भी कर दिया है।
CG TRANSFER BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
मनेंद्रगढ़ : CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. एसपी टीआर कोशिमा ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है. पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बदला गया है. एसपी ने 82 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला किया है. पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए तबादला किया गया है.
देखिए सूची-



सरदार वीरेंद्र सिंह उम्र 75 साल - लापता
पटवारी कार्यालय में मिले 6 लाख रूपए प्राप्त राशि का स्त्रोत नहीं बता पाने पर पटवारी निलंबित
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा शिकायत मिलने पर पटवारी हल्का नंबर 45, कोहका पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रूपए प्राप्त हुए। प्राप्त राशि के बारे में पूछे जाने पर पटवारी द्वारा प्राप्त राशि का स्त्रोत स्पष्ट नहीं किया गया। मामले की जांच कर एसडीएम दुर्ग तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी श्री शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए।
रायपुर : बिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त
कोंडागांव के ही फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिर्री की मां शीतला स्व-सहायता समूह मछली पालन का कार्य कर रही है। इसके लिए समूह को योजनांतर्गत बैंक लिंकेज के माध्यम से 5 लाख रूपए का ऋण निम्न ब्याज दर पर प्राप्त हुआ था। महिलाओं ने मछलियों का स्थानीय बाजारों में विक्रय कर अब तक 65 हजार रुपए तक का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। फरसगांव ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत मोदे के सूरज स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दिसंबर 2021 से छोटे स्तर पर मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। इस व्यवसाय से समूह की महिलाओं को अब तक 65 हजार 300 रुपए का शुद्ध आय प्राप्त हो चुका है। फरसगांव ग्राम ब्लॉक के ही ग्राम पंचायत कोर्राबड़गांव के वसुंधरा स्व-सहायता समूह की महिलाएं अप्रैल 2022 से किराना दुकान संचालन का कार्य कर रहे हैं, जिससे समूह की महिलाओं को अब तक 54 हजार रुपए तक का शुद्ध आय प्राप्त हो चुका है।
समूह की महिलाएं बताती हैं कि बिहान समूह से जुड़ने से पहले वे सभी पारंपरिक खेती किसानी के साथ गृह कार्य ही किया करती थी। बिहान समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में अद्भुत परिवर्तन आया है अब वे सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ पारिवारिक खर्चों में भी अपना योगदान प्रदान कर पा रही हैं। जिससे वे सभी बहुत खुश हैं तथा आत्मनिर्भर बनकर गर्व के साथ अपना जीवन यापन कर रही हैं।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत महिलाओं को रोजगार से जोड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का शुभारंभ किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने स्व-सहायता समूहों को कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
रायपुर: फूलों की खेती से महका महिलाओं का जीवन
परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। इससे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गौठान में काम कर रही महिलाओें की जिन्दगी भी अब महकने लगी है। शीतला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने तुड़गे के गौठान की महज 04 डिसमिल भूमि में कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहली बार गेंदा फूल के टेनिस बॉल किस्म की खेती शुरू की है। पहली बार में ही महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की महिलाएं औसतन 100 रुपए प्रति किलो की दर से गेंदा फूल की बिक्री कर रही हैं। उन्होंने अब तक 150 किलोग्राम फूल बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। महिलाओं ने बताया कि करीब 300 किलोग्राम से अधिक फूलों का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे समूह को अच्छी आमदनी मिलेगी। इस सफलता से इन महिलाओं के चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई है।
महिला समूह की सक्रिय सदस्य सुलोचना रावटे, शांति नेताम, मालती नरेटी, मंगतीन नेताम, बृजबत्ती, गिरजा बाई और विमला ने बताया कि गौठान में वर्मी खाद उत्पादन के अलावा पहली बार ट्रायल के रूप में गेंदा फूल की खेती की जा रही है। खेती के लिए टेनिस बॉल नाम के गेंदा फूल की हाइब्रिड वैरायटी के बीज को मंगवाया गया है। इसके लिए पहले नर्सरी तैयार की गई तथा रोपाई के बाद फूलों की हार्वेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि फूलों की खेती में खास बात यह है कि इससे कम पानी, कम लागत और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। गेंदा फूल की मांग भी वर्षभर बनी रहती है। उन्होंने अपने नए रोजगार एवं हो रही आमदनी के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया गया कि टेनिस बॉल गेंदा फूल पौधे की हाइट 3 से 4 फुट की होती है। तीन माह में फूल आना शुरू हो जाता है और पैदावार भी अधिक होती है। गेंदा फूल की खेती में अधिक मुनाफा है, इसकी डिमांड भी अच्छी है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत बनाए गए गौठानों के माध्यम से स्व-सहायता समूहों के महिलाओं को आजीविका गतिविधियों एवं स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। महिला समूह भी वर्मी-कम्पोस्ट खाद उत्पादन के साथ गेंदा फूल की खेती में काफी रूचि ले रही हैं।
CG TRASFER BREAKING : बड़ी संख्या में निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले, SP ने जारी किया आदेश
कांकेर। CG TRASFER BREAKING : प्रदेश में आज नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ा फेरबदल किया गया है। बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक़, कुल 23 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। जिनमे 10 निरीक्षक और 13 उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं।

पुलिस – नक्सली मुठभेड़ : जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, विस्फोटक बरामद
दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब 40 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग गए। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ थमने के बाद जवान दिनभर इलाके की सर्चिंग करते रहे। वहीं देर शाम जिला मुख्यालय लौटे हैं। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की मंगनार, गुफा और कोहबेड़ा के बोर्डर इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF 195 बटालियन की संयुक्त टुकड़ी को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने माओवादियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी भी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
जिसके बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान, तार, बैटरी, बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह माओवादियों का कोर इलाका है।
CG NEWS : महिला की गला घोंटकर हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…
बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवक की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और उसे परेशान कर रहा है। इस पर पति ने तुरंत घर लौटने की बात कही, लेकिन घर लौटने पर उसे अपनी पत्नी की लाश मिली।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को वो गिधाली माइंस से रायपुर गया हुआ था। वहीं नेहा के ससुर रिखीराम सिन्हा जो सिंचाई विभाग में काम करते हैं, वे भी ड्यूटी पर थे। उसकी सास मनरेगा में काम करने के लिए गई हुई थी। जिस वक्त डोमेंद्र अर्जुंदा में था, उसी वक्त पत्नी का फोन आया। वो बेहद घबराई हुई थी।
पत्नी ने फोन पर कहा कि जल्दी से घर आ जाओ, तुम्हारा हेल्पर महेश उर्वशा शराब के नशे में धुत आया हुआ है और परेशान कर रहा है। डोमेंद्र ने पत्नी से कहा कि वो घबराए नहीं, वो फिलहाल अर्जुंदा में है और उसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लगेगा। पत्नी की घबराहट को देखते हुए पति जल्दी घर पहुंचा जहां उसने तुरंत पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही वो अंदर गया, उसे पत्नी की लाश दिखाई दी।
डोमेंद्र ने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल डौंडीलोहारा थाना पुलिस भी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पति ने पुलिस से पूरी बात बताई। पुलिस ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की है और नाकाम रहने पर उसने नेहा का गला घोंट दिया।
पुलिस ने क्राइम सीन को सील कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए भिलाई से फॉरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल की जांच करेंगे, डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी हुई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, वहीं हेल्पर महेश उर्वशा की तलाश भी की जा रही है।
राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगा इतने महीने का राशन..प्रशासन ने जारी किया आदेश
कोरबाः Ration card holders will get two months ration सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन कार्डधारियों को अप्रैल एवं मई माह का एक मुश्त राशन अप्रैल माह में मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के कस्टम मिलिंग के पश्चात् चांवल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस अंतर्गत सभी प्रचलित राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 हेतु पात्रता अनुसार चांवल का वितरण अप्रैल महीने में ही किया जाएगा।
Ration card holders will get two months ration कलेक्टर द्वारा एक मुश्त खाद्यान्न वितरण समय पर किए जाने हेतु ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रांे के उचित मूल्य दुकानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माह अप्रैल में दुकानों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भण्डारित खाद्यान्नों का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से कराने एवं भण्डारित खाद्यान्न का किसी प्रकार से अफरा-तफरी एवं व्यपवर्तन न हो, यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है।
राशन कार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक मुश्त वितरण किए जाने के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। चांवल को छोड़कर शेष राशन सामग्री नमक, शक्कर, केरोसिन एवं चना का वितरण माहवार पात्रता अनुसार ही किया जाएगा।
संविदा भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 23 मार्च तक
-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड परियोजना अंतर्गत जिले में डब्ल्यूडीटी यांत्रिकी के 02 पद एवं लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद के संविदा भर्ती के लिए आवेदकों की स्क्रूटनी पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसे कांकेर जिले के वेबसाइट में अपलोड किया गया है। इस संबंध में यदि किसी भी आवेदक को दावा-आपत्ति हो तो वे 23 मार्च तक वेबसाईट knk.iwmpwcdc@gmail.com में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
बिलासपुर : दिव्यांग बच्चों ने हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और कानन पेंडारी का किया शैक्षणिक भ्रमण
कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा परियेाजना अंतर्गत जिले के 45 दिव्यांग बच्चों ने हाईकोर्ट, चकरभाठा एयरपोर्ट, कानन पेंडारी का बड़े उत्साह के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सर्वप्रथम बिलासपुर हाईकोर्ट का अवलोकन कराया गया। बच्चों ने न्यायमूर्ति श्री व्यास और न्यायमूर्ति श्री चंदेल के कोर्ट में सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन एडिशनल रजिस्टार श्री कुजूर एवं नीरज शर्मा के मार्गदर्शन में किया। बच्चों ने हाईकोर्ट की लाइब्रेरी और आडिटोरियम का भ्रमण भी किया। जहां प्रोटोकॉल अधिकारी श्री श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को जीवन के चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को बिलासा दाई केवटिन एयरपोर्ट बिलासपुर का भ्रमण कराया गया। जहां बच्चो को हवाई जहाज, एरोड्रम एवम् अन्य प्रासंगिक विषयों के बारे में वहां के अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। ’इसके अलावा बच्चो को कानन पेंडारी जू का भी भ्रमण कराया गया। जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं और पर्यावरण संरक्षण से अवगत कराया गया। सभी बच्चों को डीएमसी श्रीमती अनुपमा राजवाड़े द्वारा टी शर्ट, केप और स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया तथा उन्हें परीक्षा की तैयारी पूर्ण मनोयोग से करने हेतु प्रेरित किया गया। भ्रमण का नेतृत्व सहायक कार्यक्रम समन्वयक, समावेशी शिक्षा डॉ अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के बीआरपी पूर्णिमा, आराधना, सुदीप, कमलेश, श्याम नारायण और स्पेशल एजुकेटर सुष्मिता, भूपेंद्र, गोविंद, उत्तम, विनीता एवं थेरेपिस्ट मंजुलता और हेल्पर की भूमिका सराहनीय रही।
बालोद : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी मिल रही है स्वास्थ्य सुविधा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूम जिले के नगरीय क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के समीप मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। आम लोगों को अपने घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच, उपचार व दवाई मिलने से उन्हें अब अस्पताल जाना नहीं पड़ रहा है। लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है।
जिला मुख्यालय बालोद के शिकारीपारा में स्थित वृद्धाश्रम में आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जाॅच व उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है, उन्हें हर महीने निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच व दवाईयां मिल रही है, जिसका वे नियमित सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का निदान इन दवाईयों के उपयोग से आसानी से हो जाता है। अब उन्हें बार-बार अस्पताल जाना नहीं पड़ता है। उनके लिए यह अस्पताल वाली गाड़ी काफी मददगार साबित हो रही है।
