प्रदेश
CG Congress : केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राजधानी में 13 मार्च को करेंगे राजभवन मार्च, प्रभारी कुमारी शैलजा और CM बघेल होंगे शामिल
CG TRANSFER BREAKING : SP ने कई थाना प्रभारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा एवं निगरानी की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. की ली गई वर्चुअल बैठक
रिपोर्ट के चंद घंटो के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार थाना पचपेढ़ी पुलिस ने की तत्परता से कार्यवाही
कोण्डागांव : मनरेगा ने बदली वनाधिकार पट्टेधारकों की तकदीर
शासन द्वारा आदिम जाति एवं गैर परम्परागत वन निवासी अधिकार अधिनियम के तहत जहां पात्र हितग्राहियों को उनके काबिज काश्त वनभूमि का वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय किया जा रहा है। वहीं इन वनाधिकार पट्टेधारकों की आय संवृद्धि की दिशा में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस ओर जिले में वनाधिकार मान्यता पत्र धारकों को मनरेगा से भूमि समतलीकरण, मेड़ बंधान, कूप निर्माण, डबरी निर्माण सहित गौपालन शेड, बकरीपालन शेड, कुक्कुट पालन शेड निर्माण के लिए प्राथमिकता देकर आवश्यक सहायता सुलभ कराने के साथ ही उन्नत खेती-किसानी, साग-सब्जी उत्पादन, मछलीपालन, गौपालन, बकरीपालन, कुक्कुटपालन के लिए शासन की जनहितकारी योजनाओं से मदद देकर उन्हे आयमूलक गतिविधियां संचालित करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यों में इन परिवारों को रोजगार सुलभ कराने के फलस्वरूप इन्हे अतिरिक्त आय भी हो रही है, जिससे इन-परिवारों में खुशहाली आयी है।
मछलीपालन सहित साग-सब्जी उत्पादन एवं बकरीपालन से आय संवृद्धि को मिला बढ़ावा
जिले के कोण्डागांव ब्लाक में अब तक 2835 वनाधिकार मान्यता पत्र धारकों को मनरेगा के विभिन्न कार्यों के लिए सहायता दी गयी है। इस दिशा में सम्बन्धित हितग्राही की आवश्यकता सहित उनकी रूचि के अनुरूप कार्यों की स्वीकृति को प्राथमिकता दी गयी है, ताकि उनकी बेहतर आजीविका संवर्धन को बढ़ावा मिल सके। इसी सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप सोनाबाल निवासी वनाधिकार पट्टेधारी ईश्वरी ने मनरेगा के तहत अपने निजी भूमि में करीब 2 लाख 73 हजार रूपए की लागत से डबरी निर्माण कर मछलीपालन को बढ़ावा दिया है। वहीं डबरी के मेड़ पर साग-सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इसी तरह कोकोड़ी निवासी वनाधिकार पट्टेधारक घसियाराम द्वारा भी अपने निजी भूमि में मनरेगा से 2 लाख 73 हजार रूपए की लागत से डबरी निर्माण कर मत्स्यपालन किया जा रहा है। वहीं घसियाराम के खेत में डबरी के कारण लंबे समय तक नमी बनी रहती है और डबरी के पानी का सदुपयोग कर साग-सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। बड़ेबेंदरी के वनाधिकार पट्टेधारक मुरईबाई खेती-किसानी के साथ पहले से ही बकरीपालन कर रही थीं। उन्हे जब मनरेगा से बकरीपालन शेड उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली तो इसे बढ़ाने का फैसला किया। मुरईबाई ने मनरेगा के तहत स्वीकृत 54 हजार रूपए की लागत से बकरीपालन शेड निर्माण कराया और जहां पहले 13 बकरे-बकरियां थीं, उसे गत वर्ष बढ़ाकर 60 कर चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप 9 बकरे-बकरियों के विक्रय से मुरईबाई को करीब 64 हजार रूपए की आमदनी हुई। इस आय से मुरईबाई को बकरीपालन को बढ़ावा देने प्रोत्साहन मिला और वे इस बेहतर ढंग से संचालित कर घर-परिवार को खुशहाल बना चुकी हैं।
मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर आया तोरवा पुलिस के गिरफ्त में
दंतेवाड़ा : मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेवश्वरी मां का दर्शन
प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे तत्पश्चात् मां दन्तेवश्वरी मंदिर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिले में 12 दिनों से चल रही फागुन मंडई में आये हुए देवी-देवता की पूजा कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण श्री अवधेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नारायणपुर : प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने किया मिलेट कैफे एवं गढ़कलेवा स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन
प्रदेश के वाणिज्यक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज जिला कार्यालय जाने वाले मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये मिलेट एवं गढ़कलेवा ’’गढ़कलेवा’’ स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिले की मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होने यह भी कहा कि बस्तर में उत्पादित होने वाले रागी, कोदो, कुटकी सहित अन्य मोटे अनाजों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इस अवसर पर उन्होने इस महिला स्व सहायता समूह को मिलेट कैफे के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष से एक लाख रूपये का ऋण चेक भी प्रदान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पंडी राम वड्डे, श्री रजनू नेताम, प्रमोद नेलवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, कृषि महाविद्यालय की डॉ. रत्ना नशीने, अन्य अधिकारी - कर्मचारी एवं नागरिगण उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि उक्त ’’गढ़कलेवा’’ में आम खान पान के अतिरिक्त मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे रागी के अलावा अन्य मोटे अनाजो से निर्मित मुठिया, चीला, फरा, बड़ा, खुरमी, तिल लड्डू, साबूदाना खिचड़ी, रागी दोसा, लड्डू, पकौड़ा, रागी ईडली, कोदो कुटकी उपमा, खिचड़ी, कुकीज आदि खाद्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी और इसे कृषि विज्ञान केन्द्र के स्व सहायता महिला समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अन्य जिलो में भी मिलेट्स कैफे खोले जा रहे है। इस संबंध में मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों और लघु धान्य फसलों की पैदावार बढ़ाने, इनकी खरीदी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इनकी प्रोसेसिंग कर इन्हें शहर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मिशन-मिलेट शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में इन्हें भी शामिल किया है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के 14 जिलों को इस मिशन में शामिल किया गया है। इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से एमओयू किया गया है। एमओयू के अंतर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी जानकारी, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता और सीड बैंक की स्थापना के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दे रहा है।
CG NEWS : पार्षद के घर के पास मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
नारायणपुर। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहाँ वार्ड क्रमांक 09 में एक नवजात शिशु का शव का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की तहकीकात में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार पार्षद जय प्रकाश शर्मा के घर के बाउंड्री वॉल से पुलिस ने नवजात शिशु का शव बरामद किया है। वहीँ पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।
बिलासपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शान्ति का संदेश
CG NEWS : दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी
धमतरी। CG NEWS : जिले में फिर दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. यह घटना मगरलोड ब्लाक के चारभाटा गांव की है. इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक हाथियों के हमले से 12 लोगों की जान जा चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. लगातार फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा, इसके साथ ही जनहानि भी हो रही है. धमतरी जिले में अब तक हाथी के हमले से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. एक बार फिर एक ग्रामीण की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम सुखराम पिता फुलसिंग कमार उम्र 45 वर्ष ग्राम धिकुड़िया ( मोहरा) का रहने वाला था।
ईडी ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन : 7 मार्च को बुलाया दफ्तर
भिलाई। रायपुर ईडी के दफ्तर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजकर 7 मार्च को कार्यालय बुलाया गया है। यह भी लिखा है कि अगर वो वहां उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाए हैं कि ईडी की ओर से उन्हें डराने, दबाने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि कभी नहीं हो सकता है। वो डरने वालों में से नहीं हैं।
ईडी के सहायक निदेशक निर्मल झरवाल ने उन्हें समन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी और 1 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक ने उपस्थित न हो पाने में असमर्थता जताई थी। इसलिए फिर से ये समन भेजा जा गया। इस बारे में जब देवेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा जानबूझ कर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। पिछली कार्रवाई में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। ये जो समन आया है उससे वो डरते नहीं हैं। जो हमसे जानकारी चाहिए उसमें वो पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन अगर कोई हमें डराने, दबाने या फंसाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।
देवेंद्र ने ईडी पर लगाया बड़ा आरोप
विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी के अधिकारियों पर उनके फोन के कांटैक्ट्स नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका संपर्क। ईडी ने उनका फोन जब्त किया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक फोन के कांटैक्ट्स नहीं दे रही है। उनके मुताबिक ये सब परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि एक बार ईडी उन्हें बुला ले और जो पूछताछ करनी है कर ले। एक जनप्रतिनिधि का सबसे अधिक समय जनता के लिए होता है। इस तरह रोज-रोज बुलाने से जनता के समय का नुकसान होगा और जनता का नुकसान वो होने नहीं देंगे।
CG Budget Session: कल अंतिम बजट पेश करेंगे सीएम बघेल, एप से मिलेगी पूरी जानकारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सीएम भूपेश बघेल कल यानि 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। CG Budget 2023
वही बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयां सामने आया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते।
CM ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि CM के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।
विधानसभा के एप पर मिलेगी यह जानकारी
विधानसभा के मोबाइल एप पर बजट की संपूर्ण जानकारी रहेगी। प्रतिदिन की कार्यसूची, प्रश्नोत्त्तरी के साथ -साथ सभा की कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण रहेगा। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन से जुड़ी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही बजट भाषण और राज्यपाल का अभिभाषण भी रहेगा। इस बार विधानसभा मेें पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी टेबलेट से बजट पेश करेंगे। विधायकोें को भी एप के माध्यम से बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख
दुर्ग। CG NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में शनिवार दोपहर आगजनी की घटना हो हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।
नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।
एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
कोयला खाली करते समय ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया ड्राइवर … सामने आई ये बड़ी वजह …
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोयला खाली करते हुए एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण ट्रक में आग लग गई। कोल डिपो में कोयला खाली करने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक से कोयला खाली करते वक्त आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव की है। कोटा पुलिस जांच में जुटी है।
CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका
बीजापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।
CG News: घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।
CG News: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।
