प्रदेश

रायपुर: रींवा में आयोजित कर्मा जयंती में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज के लोगों को कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम रीवा में 18000 मीटर पाइप लाइन का विस्तार कर जल आपूर्ति की जायेगी। इससे यहां के लगभग 900 परिवारों को पीने के लिये स्वच्छ जल उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सदस्य श्रीमती अनिता थानसिंग साहू, जनपद पंचायत आरंग की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता डुमेन्द्र साहू, जिला साहू संघ रायपुर के संरक्षक डॉ. पंचराम साहू एवं प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष द्वारिका साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

आयकर विभाग ने दी सराफा कारोबारी व बिल्डर्स के ठिकानों में दबिश

ग्वालियर । आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह शहर के सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के यहां छापा मारा है। आईटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह अचानक से आईटी विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर के सराफा कारोबारी सहित बिल्डर्स में हड़कंप मच गया। आईटी टीम सराफा कारोबारी व बिल्डर्स पारस व विष्णु जैन के घर व प्रतिष्ठानों पर सोमवार तड़के करीब 4 बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जब टीम इनके घरों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आइटी टीम को देखकर सभी के होस उड़ गए। आइटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। आईटी टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।
और पढ़ें ...

CG Weather Update : तेज बारिश के लिए रहें तैयार, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी में दिनभर बादल रहने के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला और तेजी से बारिश होने लगी। देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बदले मौसम से मार्च में मानसून जैसा एहसास होने लगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिणी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई रविवार की शाम करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे से गुजरने वाली वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग दुकानों और भवनों के नीचे छिपकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। शाम सात बजे से शुरू हुई बारिश करीब आठ बजे बंद हुई। भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका अभी गेहूं, चना और मसूर की फसल तैयार हो चुकी है। किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है, लेकिन काफी किसानों ने फसल नहीं काटी है। बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खड़ी फसल खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही टमाटर, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, कुंदरु, परवल, भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका है।
और पढ़ें ...

Breaking : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग के सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन को किया बाधित, बैनर लगाकर विरोध…

नारायणपुर। Narayanpur Breaking : जिले से खबर आ रही है जहाँ ओरछा मार्ग बटूम पहाड़ी मंदिर के पास नक्सलियों ने बैनर और पत्थर डालकर आसपास इलाके में पर्चे फेंककर रास्ता जाम कर दिया है झोरी, राजपुर के पास भी पेड़ गिराकर मार्ग को किया अवरुद्ध।ओरछा थाना क्षेत्र का मामला नारायनपुर मार्ग बटूम पहाड़ी मंदिर के पास और राजपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत बनाने के लिए नक्सलियों ने बैनर लगाकर मार्ग में पत्थर डाल कर रास्ता बंद कर दिया है। नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी के लगाए बैनर में साम्राज्यवादी लूट से जल जंगल जमीन व संसाधनों को बचाने का जिक्र किया है बता दें कि इस क्षेत्र में नक्सली पहले भी कई बार आतंक मचा चुके हैं माओवादियों ने मार्ग में जगह-जगह पर्चे फेंक मार्ग अवरुद्ध किया है ओरछा एवं नारायणपुर की यात्री बस रुकी हुई है, मार्ग बाधित होने से आवागमन एवं आम जनों को भी काफी परेशानी हो रही है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ निषाद समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण, विधायक कुंवर ने कहा समाज हित में करें काम

रायपुर. छत्तीसगढ़ निषाद समाज ने पहली बार विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया है. इसमें महिला, युवा, कर्मचारी, विधि, साहित्य, मीडिया समेत अनेक प्रकोष्ठ शामिल हैं. जिनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को भिलाई कोहका स्थित निषाद समाज केंद्रिय कार्यालय में किया गया. नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने शपथ दिलाई है. इस मौके पर उन्होंने तमाम प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को समाज के संविधान के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. वहीं छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने समाज हित में काम करने और एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को जोड़ने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ निषाद समाज में प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है. सभी पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं. उम्मीद है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे. साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिला स्तर पर भी टीम बनाने के निर्देश दिए हैं. *इन्हें मिली यह जिम्मेदारी* छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद और महासचिव मनोहर लाल के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया था. इसमें प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजिम निवासी शरद पारकर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजनांदगांव निवासी सुशीला निषाद, बिलासपुर निवासी अजित नाविक को कर्मचारी प्रकोष्ठ, साहित्य प्रकोष्ठ के लिए दुर्ग निवासी दुर्गा प्रसाद पारकर, विधि प्रकोष्ठ के लिए दुर्ग निवासी ईश्वर निषाद और मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष रायपुर निवासी राजेश निषाद को नियुक्त किया गया था. साथ ही उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रचार, कोषाध्यक्ष समेत तमाम संगठनात्मक ढांचे का विस्तार कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जिन्हें कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने शपथ दिलाई. *सभापति ने एक लाख दी सहायता राशि* शपथ ग्रहण के समारोह के समापन के बाद सहारा परिवार की ओर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर बिरगांव नगर निगम के सभापति कृपाराम निषाद ने प्रांतिय समिति को एक लाख रुपये सहयोग राशि की घोषणा की थी. ऐसे में उन्होंने समारोह के दौरान प्रांतिय कोषाध्यक्ष को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. वहीं प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने सहारा व्यवस्था परिवार को 20 हजार और केंद्रीय कार्यालय कोहका भिलाई में कंप्यूटर के लिए 30 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान की. छत्तीसगढ़ निषाद समाज के महासचिव मनोहर निषाद ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रभु श्री राम और भगवान गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना की गई. इसके बाद समाज के वरिष्ठों और कुटुंब परिवार के समक्ष सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया. उन्होने बताया कि सभी पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर प्रदेशभर में संगठन की विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करेंगे. समाज में व्याप्त कुरितियों को दूर कर समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अनुकूल कार्य कर समाज के विकास में योगदान देंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर निषाद, गायत्री कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष अशोक निषाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के कुटुंब परिवार मौजूद रहे.
और पढ़ें ...

बीएसएफ ने सिविक एक्शन सह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

कांकेर। पखांजूर विकासखंण्ड अंर्तगत परतापुर के ग्राम पण्डरीपानी में 47वीं बटालियन बीएसएफ द्वारा सीओबी परतापुर के एओआर में आज सिविक एक्शन कार्यक्रम सह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपेंद्र राय, कमांडेंट ने एके पांडे 02 आईसी, दिनेश कुमार, डीसी (एसएमओ), रवि शंकर,(एसी) सीओबी परतापुर के कंपनी कमांडर, राजेश राठौड़ उप निरीक्षक थाना प्रभारी परतापुर, सरपंच ग्राम पंचायत परतापुर आस-पास के विभिन्न गांव के पटेल, स्कूल के प्रधानाध्यापक और सीओबी परतापुर के की मौजूदगी में लगभग 400 ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच जल भंडारण टैंक, खेल सामग्री, स्टेशनरी सामग्री, साड़ी, कीटनाशक हैंड स्प्रे टैंक, मच्छरदानी, छाता, स्कूल बैग, बर्तन आदि विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इसके अलावा बीएसएफ के यूनिट डॉक्टर एवं चिकित्सा जांच यूनिट मेडिकल टीम द्वारा लगभग 142 ग्रामीणों का नि:शुल्क उपचार कर आवश्यक दवाईयों का वितरण भी किया गया। अंत में सरपंच,पटेल और अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस तरह के उपयोगी कार्यक्रम के लिए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया। बीएसएफ ने भी सभी ग्रामीणों को आयोजन में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
और पढ़ें ...

मंत्री ने दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार की राशि स्वीकृत की

प्रत्येक नृतक दल को 25-25 हजार रूपए का किया गया चेक वितरण कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से कबीरधाम जिले के दुधकंवरा अहिर यादव समाज के 15 नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। मंत्री श्री अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे में जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए घोषणाएं की है, जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। रेस्ट हाउस रेंगाखार कला में दुधकंवरा अहिर यादव समाज के प्रत्येक नृतक दल को 25-25 हजार रूपए का चेक वितरण किया गया। यादव समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री अकबर अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जिले के अंतिम छोर में बसे गावों में पहुंचकर वहां के निवासियों से सीधा संवाद कर रहे है। वहां के ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांग, समस्या और शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण भी कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज को आगे बढ़ाने और संस्कृति को जीवंत रखने लगातार कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री अकबर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उनके विकास के लिए घोषणाएं भी की है। जिसकी स्वीकृति दी गई है। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने जनसम्पर्क निधि से 15 दुधकंवरा अहिर यादव समाज के नृतक दल को 3 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत दी। इनमें ग्राम बाधाटोला के गांधीराम यादव, अगरी के धन सिंह यादव, उसरवही के चोवाराम, भेलवाटोला के सामरू यादव, खमरिया के सवन लाला यादव, नयाबाड़ा के दशरत यादव, बावातालाब के महरू यादव, लावा के महंगू यादव, कोयलारझोरी के धूरसिह यादव, लोहारीडीही के कार्तिक यादव, कवर्धा के रोहित यादव, नगवाही के जैपाल यादव, गीधनखार के भुवन यादव, रेंगाखार कला के विकास यादव और अंगना के धनीराम यादव को चेक का वितरण किया गया।
और पढ़ें ...

‘साथ जी नहीं सके लेकिन साथ जला देना’… शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर की आत्महत्या

गरियाबंद। जिले में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव सड़क किनारे मिले हैं। वहीं कार भी खड़ी मिली। मरने से पहले प्रेमी ने अपने भाई को वॉट्सऐप भेज कर कहा कि हम दोनों साथ जी नहीं सके, मगर हम दोनों को साथ में जला देना। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। ग्राम रोबा में सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति और महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव की पहचान आनंद राम साहू (43 वर्ष) ग्राम रोबा निवासी के रूप में की। आनंद गैस एजेंसी का काम करता था। गैस सप्लाई के काम से उसे अक्सर दूसरे जिलों में भी जाना पड़ता था। उसने पिछले 10 सालों से अपना गांव छोड़ दिया था और महासमुंद में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहने लगा था। काम के सिलसिले में उसका आना-जाना महासमुंद जिले के महुआभाठा गांव में आना-जाना होता था।इसी दौरान उसकी जान-पहचान शादीशुदा 2 बच्चों की मां देवकी दीवान (38 वर्ष) से हो गई। दोनों की जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। आनंद और देवकी के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक 2 साल पहले दोनों के परिवारों को भी हो गई थी। इसके कारण दोनों परिवारों में काफी झगड़े बढ़ गए थे। दोनों परिवारों ने महिला और पुरुष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इन सब बातों से परेशान होकर आनंद और देवकी ने सुसाइड करने का फैसला किया। मरने से पहले आनंद ने अपने बड़े भाई तेज राम साहू को वॉटसऐप मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा कि उसने गलती तो की है, लेकिन फिर भी अपना बेटा समझकर माफ कर देा और यहीं गांव में अंतिम संस्कार कर देना। उसने भाई को ये भी लिखा कि अब वो जिंदगी से तंग आ चुका है और जीना नहीं चाहता है। अब उसमें लोगों की बातें और सुन सकने की शक्ति नहीं है।
और पढ़ें ...

लाखों का महुआ लाहन जब्त, शराब कोचिए के घर पुलिस ने मारा छापा

बलौदाबाजार। आबकारी विभाग ने ग्राम चांदन में देर रात छापेमारी की. देशी शराब बनाने की भट्ठी का पर्दाफाश किया है. साथ ही लगभग 3.50 लाख रूपये के 3400 किलो महुआ लाहन की जब्ती की गई है. देशी महुआ शराब और शराब बनाने का सामान, गैस सिलेंडर सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सक्रांत पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर आबकारी सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के दिशा निर्देश पर हमारी टीम ने ग्राम चांदन में आरोपी लाभो राम साहू पिता शंकर साहू के यहां अलसुबह छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन, शराब बनाने के बर्तन, गैस सिलेंडर चूल्हा और बनी हुई महुआ शराब की जब्ती की गई है. जब्त शराब, महुआ लाहन सहित अन्य सामान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये है. इस मामले में आरोपी लाभो राम को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, विपिन पाठक, प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, राधागिरी गोस्वामी, देवी प्रसाद तिवारी आरक्षक अनुराधा कश्यप और अन्नु धीवर का विशेष योगदान रहा.
और पढ़ें ...

CG BREAKING : मुख्यमंत्री बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर दिया धन्यवाद

कांकेर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया मरार (समाज) महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे, जहाँ स्थानीय लोगों ने पारम्परिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सीएम बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। वहीँ इस अवसर पर चिरायु योजना से लाभान्वित हुए 5 बच्चों ने गुलाब का फूल भेंटकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। बता दें कि इन 5 बच्चों में 4 बच्चो के जन्मजात हृदय रोग का इलाज हुआ और एक बच्चे को जन्मजात मोतियाबिंद से निजात मिली।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : पैंगोलिन के 3 शिकारियों को पुलिस ने धरदबोचा, लाखों रूपये के सिल्क समेत 2 वाहन जब्त

सूरजपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर मिल रही है जहाँ मध्यप्रदेश के डब्लू सीसीबी ने पैंगोलिन के शिकारियों को सूरजपुर में दबोचा, पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार सफलता मिला है, लाखों रूपये की कीमत के पैंगोलिन के सिल्क बरामद किया है। बता दें कि सूरजपुर वन अमले की टीम ने वन्य प्राणी पैंगोलिन के 10 किलो खाल के साथ 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।पेंगोलिन के शल्क का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग है और तस्कर ऊंचे दाम में इसकी बिक्री करते हैं। प्रतापपुर क्षेत्र के रामकोला मुख्य मार्ग पर दो मोटर साइकिल में सवार तीन युवकों को वन विभाग की टीम ने धरदबोचा है। 3 आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के तहत 939 अब, 49क, 50 स व 51 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए हिरासत में लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें ...

CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आई 2 मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोंडागांव। CG News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी खबर आयी है जहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत हो गई है. यह पूरा मामला ग्राम चिलपुटी का है. बेमौसम बारिश के साथ बिजली चमकी और 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चियां घर के पास ही इमली बीनने गई थी। बताया जा रहा है कि कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आसमान से मौत की बिजली तड़क गई. मामला लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव का है. जहां बादलों की गड़गड़ाहट और बारिस के साथ तेज बिजली चमकी. इसी बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई. पेड़ के नीचे दोनों की लाशें बिछ गई.मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण बरगद के पेड़ नीचे ननकू साहू 54 वर्ष और परमानंद पटेल बैठे थे, तभी आसमान से इंद्र का ‘डेथ बज्र’ चला. दोनों की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात से जिलेभर में तेज गरज चमक के बारिश हो रही है।
और पढ़ें ...

माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 रायपुरा में जनसम्पर्क के साथ 01 करोड़ 29 लाख रूपये से भी ज्यादा का हुआ भूमि पूजन

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत जनहित को लेकर दिनांक 18.03.2023 को वार्ड क्रमांक 69 माधव राव सप्रे वार्ड अंतर्गत विभिन्न स्थानों में निर्माण कार्यों का भूमि किया। विधायक विकास उपाध्याय लगातार आम लोगों की मांगों के अनुरूप पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों को कराने पूरी लगनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। विधायक विकास उपाध्याय आज सुबह से माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 की जनता से रूबरू हुए एवं हालचाल जाना व विकास कार्यों को लेकर सुझाव मंगे। तत्पश्चात् उन्होंने 01 करोड़ 29 लाख रूपये से भी ज्यादा की लागत से स्वीकृत कार्यों के भूमि पूजन किया।

1. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार कॉलोनी गली नंबर 3 में नाली व रोड निर्माण कार्य।
2. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत बलमा देवी स्कूल विकास विहार क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य।
3. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार ललित बैटरी क्षेत्र में नाली पुलिया निर्माण कार्य। 
4. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार गली नंबर 3 में नाली पुलिया निर्माण कार्य।
5. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार कॉलोनी मैडम डेरी के पीछे रोड व नाली निर्माण कार्य।
6. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार कॉलोनी गली नंबर 5 में नाली पुलिया निर्माण कार्य।
7. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सत्यम विहार कॉलोनी विष्णु कुमार रामेश्वरी निषाद के घर पास रोड निर्माण कार्य।
8. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत गोकुलधाम के पीछे मनजीत ग्रीन सिटी क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य।
9. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत मनजीत ग्रीन सिटी के सामने नाली निर्माण कार्य।
10. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण कबीर आश्रम के पास महादेव घाट रायपुर में।
11. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत मीरा नगर रायपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य।
12. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत कुशल गृह निर्माण फेस 01 मां महामाया मार्केटिंग से हराही तलाब तक रोड व नाली निर्माण कार्य।
13. वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत अग्रोहा कॉलोनी क्षेत्र में नाली पुलिया निर्माण कार्य।

माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 के आमजनों व कार्यकर्ताओं ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया एवं उक्त कार्यों से आम जनमानस में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया है। लोगों ने विधायक विकास उपाध्याय द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ भी दी हैं। आज के भूमि पूजन में विधायक विकास उपाध्याय के साथ पार्षद बीरेन्द्र देवांगन, छाया पार्षद, भक्कू विनोद कश्यप, एल्डरमेन डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद, आकाश शुक्ला, सितेन्द्र ठाकुर, रितेश साहू, लीलाधर साहू, जागेन्द्र चक्रधारी, सुरेश चन्द्रवंशी, रज़ा नकवी, सोमनाथ चक्रधारी, शिव साहू, संदीप औसर, रंजना गौतम, संगीता सैनिक, दीपेश यादव, चंदन औसर, विनोद शर्मा, किरण शर्मा, ललित नामदेव, सागर सारथी, प्रशांत उपाध्याय, यवेन्द्र माड़गे, डॉ. पी. झा, विष्णु कुमार, रामेश्वर निषाद, टिकेश्वरी साहू, विनोद श्रीवास्तव, प्रेमलाल बंसोड़, सपन गुहा सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

बांसकोट में माननीय मुख्यमंत्री महोदय की घोषणाएं

बांसकोट में  मुख्यमंत्री महोदय की घोषणाएं

1. ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की घोषणा ।

2. मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क/जंगल सफारी के रूप में विकसित किया जाएगा ।

3. उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जाएगा ।

4. केशकाल में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा ।

5. ग्राम बांसकोट में आत्मानन्द स्कूल की घोषणा ।

6. साहू सदन भवन बांसकोट में अहाता निर्माण की घोषणा ।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट (बड़ेराजपुर ) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवँ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हो रहे हैं

इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु  कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए । साथ ही साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  संदीप साहू, लोकगायिका सुश्री आरु साहू मुख्यमंत्री निवास से तथा लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष  सन्तराम नेताम, विधायक  चंदन कश्यप एवँ जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम स्थल में उपस्थित हैं

और पढ़ें ...

रायपुर : मांझिनगढ़ को जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बांसकोट में केशकाल विधानसभा के ग्राम बांसकोट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा की स्थापना, मांझीनगढ़ पर्यटन स्थल को जैव विविधता पार्क के रूप में जंगल सफारी की तर्ज पर विकसित करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र गम्हरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन करने के साथ ही बांसकोट में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने एवं साहू सदन बाँसकोट में आहाता निर्माण की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए केशकाल में इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज कोंडागांव जिले के बांसकोट में भक्त माता कर्मा जयंती तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने साहू समाज सहित क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे 101 जोड़ो को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले में 154 करोड़ के 145 विभिन्न कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

साथ ही मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में विधानसभा उपाध्यक्ष  संतराम नेताम,बस्तर सांसद  दीपक बैज,  हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु  कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र ग्रामीणों को प्रदान किये गए तथा साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा को नमन किया उन्होंने कहा कि आज भक्त माता कर्मा जी की 1007 वीं जयंती हम सब मना रहे हैं । आज प्रदेश भर में बेमौसम बारिश हुई है जिससे असुविधा हुई है परंतु इस बारिश से किसी प्रकार से उत्साह में कमी नहीं आई है । पूरे हर्षाेल्लास के साथ माता कर्मा जी की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने माता कर्मा का जो योगदान है उसे समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने एकता में ही ताकत के आधार पर समाज को संगठित किया और एक नई दिशा प्रदान की।
उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसके दी जा रही सहायता राशि को हमने 15 हजार से बढ़कर 25 हजार किया था और वर्तमान बजट में इसे बढ़ाकर 50 हजार करने का प्रावधान कर दिया गया है।  मुख्यमंत्री  ने सुपोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से आए सकारात्मक बदलावों पर प्रशंसा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ की मजबूत अर्थव्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है और उसके पीछे सभी समाज के साथ-साथ साहू समाज का भी बड़ा योगदान है। हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 4 साल पहले एक नई यात्रा की शुरुआत की थी, हमारी सरकार ने किसानों, मजदूरों तथा परंपरागत व्यवसाय करने वाले मेहनतकश कारीगर और महिलाओं के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले में ही 29 हजार 939 किसानों के कुल 116 करोड़ 34 लाख  72 हज़ार कर्ज माफ हुए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी प्रदेश सहित जिले के किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान हितैषी सरकार ने इस वर्ष सर्वाधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान रचते हुए प्रदेश में 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। लघु वनोपज खरीदी हो या फिर गोबर से प्राकृतिक पेंट या बिजली उत्पादन करने की बात हो, इसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है और उनकी आय बढ़ी है।
कार्यक्रम को सांसद दीपक बैज ने माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार ने हर व्यक्ति और समाज के विकास के लिए कार्य किया है। बस्तर की पहचान अब देश विदेश में होनी लगी है। क्षेत्र के दंतेवाड़ा का डेनेक्स के कपड़ा, लघु वनोपज महुआ इमली  और मिलेटस की माँग देश विदेश में हो रहा है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लोंगों की आय में वृद्धि होने से बैंकों की माँग होने लगी है। सरकार ने बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है। संभाग के जिलों में सभी समाजों के लिए सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष  संतराम नेताम ने कहा कि कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश की वजह से मुख्यमन्त्री वर्चुअल शामिल हुए इसके मुख्यमन्त्री का आभार। क्षेत्र के विकास के लिए भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमन्त्री द्वारा किए घोषणा को पूरा किया जा रहा है। सरकार द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त धान ख़रीदी केंद्रों का  स्थापना, सामाजिक भवनों की सौगात, वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में कन्या विवाह योजना के तहत 101 नव दंपति को आशीर्वाद  और साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में  कलेक्टर श्री सोनी ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

और पढ़ें ...