प्रदेश

Breaking News : ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली पुलिस के गिरफ्त में…

नारायणपुर। जिले के नक्सली प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर आयी है ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है।

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा-

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने यह पुष्टि किया है कि ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है। नक्सली फोर्स को देखकर भाग रहे थे, अबूझमाड़ के बटुम गांव में 1 जवान शहीद हुआ था। सड़क में बैनर पोस्टर लगाने आए थे तभी नक्सली डीआरजी के जवानों ने घेराबंदी कर आठ नक्सलियों को दबोचा।

और पढ़ें ...

Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दीवारों में आई दरारें, दहशत में लोग

सूरजपुर : Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई है. बता दें सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल गए. तीव्र गति से दरवाजे, खिड़कियां सहित पंखे हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है.

भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है. सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था. गिरजापुर में 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अम्बिकापुर, रामानुज नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है.

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी का आदेश किया जारी

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टि किये जाने का आदेश जारी कर दिया है। व्हाट्सएप ग्रुप में लिखित तौर पर स्कूल प्रचार्यों को निर्देशित किया गया है। किया भूकंप के झटके 10 बजकर 28 मिनिट में महसूस किये गए थे.

लोगों में दहशत का माहौल 

भू-वैज्ञानिक की मानें तो पृथ्वी की सतह से लगभग 66 किलोमीटर दूर से यहां भूकंप उत्पन्न हुआ है. हालांकि यह भूकंप कुछ सेकंड के लिए ही था, लेकिन इससे सरगुजा और अंबिकापुर वासियों में खौफ का माहौल है. भूकंप के झटके सरगुजा सहित सूरजपुर के आसपास भी महसूस किए गए हैं. भूकंप से कई घरों में दरारें भी आ गई है.

और पढ़ें ...

CG Accident News :न्यायधानी में दर्दनाक हादसा, ओवरब्रिज के नीचे टकराई तेज रफ्तार बाइक, 10 फीट उछला युवक, मौके पर मौत, दूसरा घायल

बिलासपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ओवरब्रिज के नीचे पिलर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक 10 फीट उछल गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामाला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी तरनजीत सिंह गांधी (24) अपने दोस्त आयुष के साथ बिलासपुर आया था। रात में दोनों राजीव गांधी चौक से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहे थे। घटना रात करीब 2 बजे की है। अभी उनकी बाइक राजीव गांधी चौक से निकलकर फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थी। उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक तरनजीत ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बाइक ओवरब्रिज के पिलर से जा टकराई।

तरनजीत 10 फीट ऊपर उछल कर गिर गया

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिलर से टकरा कर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तरनजीत 10 फीट ऊपर उछल कर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई।  हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आयुष भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल( hospital) पहुंचाया और परिजन को सूचना दी।

और पढ़ें ...

*खलिस्तानी समर्थक के साथ कांग्रेस नेताओं के संबंध , मूणत ने जारी की तस्वीर*

*रायपुर में राष्ट्रविरोधी रैली, कहां गया एनएसए कानून- मूणत* *कांग्रेस के इशारे पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं देश विरोधी* *खलिस्तानी समर्थक के साथ कांग्रेस नेताओं के संबंध ,मूणत ने जारी की तस्वीर* रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर में पंजाब के खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली जाने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रायपुर में राष्ट्रविरोधी सरेआम रैली निकाल रहे हैं। भूपेश बघेल बतायें कि एनएसए कहां लुप्त हो गया। क्या यह केवल राष्टभक्तों के लिए है? क्या यह केवल हिंदुत्व के उत्पीड़न के लिए है? क्या यह आदिवासियों की धर्म रक्षा के आंदोलन को कुचलने के लिए है? मूणत ने खलिस्तानी समर्थकों की रैली में शामिल हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ़ रिंकू रंधावा की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर जारी करते हुए आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छत्तीसगढ़ का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही है। श्री मूणत ने कहा कि खलिस्तानी समर्थक हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ़ रिंकू रंधावा नाम का व्यक्ति न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ख़ास है, बल्कि उसकी पहुंच दिल्ली में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ में खालिस्तानियों को संरक्षण देकर शांति भंग करने का प्रयास कर रही है। राजेश मूणत ने रंधावा की फेसबुक प्रोफाइल में दी गई जानकारी और उसकी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ करीबी को बयान करती तस्वीरें जारी कर कहा कि भूपेश जी बताये यह रिश्ता क्या कहलाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पाकिस्तान और खलिस्तानियों की भाषा बोलती रही है। कांग्रेस भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाती रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से देश भर में फ़िज़ा बिगड़ी है और भारत तोड़ने की साजिश रचने वाली ताकतें सिर उठा रही हैं। जिसका असर कांग्रेस शासित होने के साथ चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ तक देखा जा रहा है। राजेश मूणत ने कहा कि देश विरोधी गतिविधि करने वाले लोगों के लिए छत्तीसगढ़ शरणगाह बन चुका है। भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में देश विरोधी रैली निकालना दुर्भाग्यजनक और शर्मनाक है। देश विरोधी काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मूणत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि जनता से अपील है कि चुनाव करीब हैं! देशविरोधी ताकतों से सतर्क रहें। भूपेश बघेल सरकार के राज में शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ में अब खालिस्तान समर्थक आवाज़ उठाने लगे हैं! पूर्व मंत्री तथा भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि लोकतंत्र को दबाने के लिए एनएसए का भय दिखाने वाली कांग्रेस सरकार यह बताए कि देश विरोधी ताकतें राजधानी में खुलकर रैली निकाल रही हैं, तब भूपेश बघेल सरकार कहां सो रही है। राष्ट्रविरोधी रैली निकालने वालों से नोटिस जारी कर केवल यह पूछा जा रहा है कि बिना अनुमति रैली क्यों निकाली!जबकि रैली निकालने वाले जब देश के विरोध में रैली निकाल रहे हैं तो फौरन इन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। साफ जाहिर है कि कांग्रेस सरकार को यह एहसास हो गया है कि वह छत्तीसगढ़ से उखड़ रही है इसलिए छत्तीसगढ़ का माहौल खराब करके किसी तरह सत्ता में बने रहने की जुगत भिड़ा रही है और साजिश में वह इतनी गिर गई है कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को संरक्षण दे रही है।छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस का कारनामा देख रही है और उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है।
और पढ़ें ...

आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है : बृजमोहन

रायपुर  पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चेट्रीचंद महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित सिंधी समाज को संबोधित करते हुए कहा की भगवान झूलेलाल हमारे हिंदू समाज के आराध्य और अवतार है। उनकी उपासना का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है और छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की खुशहाली में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लिए यह दौर काफी सुखद है। जीर्णोद्धार के बाद काशी विश्वनाथ, महाकाल और सोमनाथ मंदिर की भव्यता और दिव्यता अब देखते ही बनती हैं। अयोध्या में प्रभु राम लला का मंदिर लोगों के लिए स्वप्न था, स्वप्न भी अब साकार रूप ले रहा है। बृजमोहन ने कहा कि आज हिंदू समाज जागृत हो रहा है। हमें कुरूतियों और भेदभाव से मुक्त खुशहाल हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है जहां हर कोई खुशहाल हो, समृद्ध हो। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित समाज के पदाधिकारी व सहयोगी, साथी मौजूद थे।
और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार…

बस्तर।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए है, वहीं 5 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। और जिले में सर्चिंग जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास उपस्थित है। सूचना पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल को नक्सलियोें द्वारा घटना को अंजाम देने से रोकने के लिये नक्सल अभियान पर कोत्तालेंड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

लगभग 11.30 बजे कोत्तालेंड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा 04-05 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए।

और पढ़ें ...

शांति समिति की बैठक 24 मार्च को

माह मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में 24 मार्च दिन शुक्रवार को अपरान्ह 03 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी, जिसमें चैत्र नवरात्रि, 30 मार्च को रामनवमी, 24 मार्च से रमजान पर्व शुभारंभ, 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें ...

पॉलिश करने के बहाने सोने के गहने लेकर फरार आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

कोतवाली पुंलिस और एसीसीयू टीम ने यूपी से किया गिरफ्तार लाखो के गहने जप्त…

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता / बिलासपुर :

गिरफ्तार आरोपी

विष्णु सोनी उर्फ लाला पिता स्व० वासुदेव सोनी उम्र-38 साल ग्राम तरौहा करबी थाना करबी, जिला-चित्रकूट उ०प्र० हाल मुकाम अरविंद नगर बंधवापारा किराए का मकान थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ0ग0) मामले का खुलासा करते हुए एडिशन एसपी जायसवाल ने बताया कि प्रार्थी रितेश सलूजा ने दिनांक 17 मार्च को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षों से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पॉलिश एवं कारीगरी का काम करता है जो अक्सर उसकी दुकान से सोने चांदी के जेवर को पॉलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था और पॉलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था, जो 04 मार्च के शाम करीबन 08.30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान में आया और पालिस करने के लिए प्रार्थी से कारीगर विष्णु सोनी ने सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग द्वार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को पॉलिश करने केलिए लिया। प्रार्थी द्वारा विश्वास में आकर विष्णु सोनी को सोना पॉलिश करने दिया था। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 09.30 बजे तक दुकान ने लाकर छोडूंगा बोला था जो वापस नहीं छोड़ा तो प्रार्थी ने कारीगर विष्णु सोनी का पता किया पता नहीं चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया जो मोबाईल बंद होना पाया। प्रार्थी ने विष्णु सोनी के मकान में जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कहीं चला गया है। कारीगर विष्णु सोनी द्वारा प्रार्थी के सोने के जेवर को अफरा-तफरी कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमाक 152/2023 धारा 406 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले के संबंध कोतवाली टीआई निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णद से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया गया जो आरोपी विष्णु सोनी बनाररा उ.प्र. में छिपा हुआ है कि जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई। जो आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ. प्र. में प गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 25 तोला कीमती 13,20,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पूरी कार्यवाय में निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर (एसीसीयू) का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : स्कूल से लौट रही बच्चीं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

पेंड्रा/गौरेला/मरवाही। ACCIDENT NEWS : पेंड्रा में फिर एक मासूम बच्ची दुर्घटना का शिकार हो गई। जहाँ सड़क किनारे खड़ी चौथीं क्लास की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट (कुचल) में ले लिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गाँव का मामला।

जानकारी के अनुसार बच्ची सोभाक्षी कक्षा चौथीं की छात्रा थी। जो स्कुल से वापस घर लौटने के बाद अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी तेज रफ्तार ट्रक आया और बच्ची को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। वहीं पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, मासूम बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। वहीं गाँव में पसरा मातम।

और पढ़ें ...

खेल-खेल में पकड़ लिया स्टे तार, करंट लगने से परिवार की एकलौती बेटी की मौत, सदमें में माता-पिता

दुर्ग। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक परिवार की एकलौती बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक पोल की चपेट में 16 वर्षीय किशोरी आ गई। उसकी मौत के बाद से माता-पिता सदमे मे हैं।

भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई-3 थाना के टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि विश्व बैंक कालोनी सेक्टर -1 निवासी मिंटू शील की बेटी विनीता शील की बुधवार दोपहर 1 बजे करंट लगने से मौत हो गई। विनीता 10वीं की परीक्षा दे रही थी। बुधवार सुबह वह अपने घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते उनसे अचानक बिजली के पोल में लगे स्टे तार को पकड़ लिया। स्टे तार में करंट होने से वो उसमें चिपक गई। जब वो तड़पने लगी तो लोगों ने उसे देखा और बचाने के लिए दौड़े। जब तक लोग उसे बचा पाते वो पूरी तरह से झुलस गई और उसकी वहीं पर मौत हो गई

किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया।

सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई को बंद कराया गया। इसके बाद किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

CG News : छत्तीसगढ़ – एमपी बॉर्डर पर 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने 7 तस्कराें को किया गिरफ्तार

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा को अलग करने वाली मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी कर हांकते हुए ले जाने के दौरान पुलिस ने 7 तस्कराें को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं जब्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि घना जंगल होने की वजह से इन रास्तों का उपयाेग पशु तस्कर अक्सर मवेशियों को पैदल ले जाने के लिए करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश के शहडोल से सीधी जिला जाने के लिए छत्तीसगढ़ से बहने वाली मवई नदी को पार करना पड़ता है। यही वजह है कि यहां की पुलिस पशु तस्करों को पकड़ लेती है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सात तस्कर जिनमें रामकरण पिता छोटेलाल निवासी ग्राम खाड़ाखोह, राजेश यादव पिता गोविंद निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी मप्र, बजुला पिता रामलखन, महेश पिता बलजीत, सियाराम पिता रामसुपाल, बृजेश पिता नन्दलाल, श्रीकांत पिता दउवा प्रसाद यादव निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को हांकते- खदेड़ते तस्करी कर कदौड़ी जिला शहडोल से मड़वास जिला सीधी की ओर मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि हांकते हुए इन मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा था।

और पढ़ें ...

CG JOB ALERT : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही यहाँ से करें आवेदन

दंतेवाड़ा : CG JOB ALERT : प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती निकली है. एकीकृत बाल विकास किरन्दुल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत पोटाली पटेल पारा में एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम हिराली में पटेल पारा-1, पुरंगेल पटेलपारा, ग्राम पंचायत गुमियापाल में बेंगपाल, बड़ेपल्ली स्कूल पारा, आलनार, ग्राम पंचायत बुरगुम में जोगापारा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1-1 सहायिकाओं के पद रिक्त है। जिसकी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 

आवेदन कार्यालयीन समय में 12 अप्रैल 2023 शाम 5:30 बजे तक सीधे जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना किरंदुल में सम्पर्क कर सकते है।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के मजदूर की गुजरात में हत्या, चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

BIG NEWS : गुजरात से लिंचिंग का एक और मामला सामने आ रहा है, यहाँ छत्तीसगढ़ के एक 30 वर्षीय प्रवासी श्रमिक को सोमवार की तड़के खेड़ा जिले के महमदवाद तालुका के सुंधा-वांसोल गांव में पीट-पीट कर मार डाला गया। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब भीड़ ने शहर के पास एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे चोर समझ लिया गया था। वहीँ बता दें कि रविवार को साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में एक नेपाली व्यक्ति कुलमन गगन (35) को 10 लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर का निवासी था मृतक 

खेड़ा पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रामकेश्वर खेरवार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। वह अहमदाबाद में हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम करने आए थे। खेड़ा के प्रभारी एसपी वीआर बाजपेयी ने कहा, “खेरवार 17 मार्च को अहमदाबाद आए थे और अपने पूर्व पर्यवेक्षक मनीष सिंह से मिले थे, जिनके साथ उन्होंने करीब एक साल पहले काम किया था।”

घटना का वीडियो भी वायरल 

बाजपेयी ने कहा कि चूंकि सिंह इस बार उन्हें काम नहीं दे सके, इसलिए खेरवार ने अपने पैतृक स्थान लौटने का फैसला किया। सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, खेरवार सोमवार को करीब 12:30 बजे गांव पहुंचे, जिसके बाद उन्हें बांधकर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो जो वायरल हुआ है, उसमें खेरवार को गंभीर रूप से घायल, जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया है।

चार लोग गिरफ्तार 

बाजपेयी ने कहा, “यह अभी भी एक रहस्य है कि वह सुंधा-वनसोल गांव कैसे पहुंचा और भीड़ द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। हमने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमें बताया कि उन्होंने चोर समझकर उस पर हमला किया।”

इलाज के दौरान मौत 

उन्होंने कहा कि गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। महमदावद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खेरवार की हालत गंभीर थी। खेरवार को पहले महमदावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई।

पुरे शरीर पर मिले चोट के निशान 

प्राथमिकी में कहा गया है कि खेरवार के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और मारपीट से उनकी त्वचा लगभग छिल गई थी। उसके सिर में भी गहरा घाव था। महमदावद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या का मामला दर्ज किया है। वाजपेयी ने कहा कि उन्होंने उनके शरीर को संरक्षित कर लिया है और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे अहमदाबाद आकर शव को प्राप्त कर सकें।

गुजराती नहीं आने से नहीं था संवाद 

मामले के जांच अधिकारी, इंस्पेक्टर एन एम पांचाल ने कहा कि खेरवार पहले बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर चुके थे और फिर से काम पर लौट आए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि खेरवार ग्रामीणों के साथ संवाद करने में असमर्थ थे क्योंकि वे गुजराती बोल रहे थे जिसे वह समझ या बोल नहीं सकते थे।

27 मई को हुई थी ऐसी ही वारदात 

महमदावद और इसके आसपास के इलाकों में भीड़ के उन्माद की घटनाएं पहले भी हुई हैं। 27 मई 2022 को सरसावनी गांव के लोगों ने रास्ता भटक गए एक कैब चालक का पीछा किया। उस समय इलाके में रहने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ‘बच्चा चोरों’ और चोरों की अफवाहें उड़ रही थीं। रविवार की सुबह, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने नेपाली कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें ...

भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन, सीएम ने जताया शोक

बालोद : डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन हो गया है। नीलिमा टेकाम भाजपा के कद्दावर महिला नेत्री और पूर्व विधायक रही है। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। नगर के राजा परिवार की बहू थीं। उनका स्वाथ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि, नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा से 2008 में प्रत्याशी बनाया था। नीलिमा टेकाम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसे में CAF के 2 जवानों की मौत, 1 रायपुर रेफर

जगदलपुर। नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार CAF के दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल मुकेश गौर को गंभीर हालत में फोर्स के हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : सिगरेट के धुएं विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आया है यहाँ पुन्नी मेले के दौरान सिगरेट की धुएं को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक पूरी तरह से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए ले जाया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश है। यह पूरा मामला बलौदाबाजार के ग्राम रामपुर में हुआ।

बता दें कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा क्षेत्र के अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव ने हत्या के प्रयास और मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह छह जनवरी को दोस्तों के साथ माघ पुन्नी मेला घुमने ग्राम रामपुर जिला बलौदाबाजार गया था। मेले में सिगरेट का धुआं उड़ाने के नाम पर मोहतरा में रहने वाले मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा से विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने देवधर और उसके दोस्तों की पिटाई की। इस दौरान सोनू शर्मा, नारायण यसादव और राकेश ध्रुव को गंभीर चोटे आई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान 26 फरवरी को राकेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगेश बरगाह(24), मनहरण यादव(24), रोशन कुमार बरगाह(23), राहुल निषाद(21) प्रमोद कुमार धु्रव(21) और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवकों और नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया है

और पढ़ें ...