बड़ी खबर

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : रौनी घाट में भीषण हादसा,25 से अधिक घायल,मची अफरातफरी।

जशपुर,12 फरवरी 2026 जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाट में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अजाक्स मिक्सर मशीन और यात्री बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी, तभी रौनी घाट में सामने से आ रही मिक्सर मशीन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती कराया गया है, जहां स्थानीय चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बगीचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रौनी घाट में हाल ही में नई सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन सुरक्षा मापदंडों का अभाव है। तीव्र गति से वाहनों की आवाजाही के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है।हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा,पार्षद राजकिशोर जायसवाल समेत स्थानीय नागरिक अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जान रहे हैं।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के प्रयास से जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 

 

 

 

जशपुरनगर 19 अगस्त 2025 /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से रायपुर सी.एस.पी.टी.सी.एल द्वारा सी.एस.आर. गतिविधियों के संचालन हेतु जिले के विभिन्न संचालित 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि सी.एस.आर. मद अंतर्गत् आर.टी.जी.एस. व एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से राशि प्राप्त हुआ है। उक्त राशि में से 6 करोड़ 19 लाख रूपए के 08 नवीन भवन निर्माण हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जशपुर को निर्माण एजेंसी नियुक्ति कर कार्य कराने हेतु राशि दी गई है। इनमें कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसबहार में शासकीय प्राथमिक शाला तुरंगाखार नवीन भवन के लिए 20 लाख, फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गारीघाट में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य बागमाड़ा के लिए 20 लाख, ग्राम पंचायत पण्डरीपानी में उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक पण्डरीपानी में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख एवं ग्राम पंचायत कंदईबहार में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंदईबहार में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख, बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टटकेला में हाईस्कूल टटकेला में 75 लाख 23 हजार, कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिनाबहार में नवीन भवन निर्माण कार्य प्राथमिक शाला खजूरबहार के लिए 20 लाख, लोधमा में हायर सेकेण्डरी स्कूल लोधमा के लिए 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं दुलदुला विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल दुलदुला में नवीन भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

और पढ़ें ...

धर्मांतरण पर बवाल : टोंगरीबहरी में जबरन धर्मांतरण पर हिंदू संगठनों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

गरियाबंद,6 अगस्त 2025

 

गरियाबंद जिले के अंतर्गत ग्राम टोंगरीबहरी में कथित रूप से हिंदुओं का बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में जबरन धर्मांतरण/मतांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से गरियाबंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।

 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिले के कई गांवों में लंबे समय से लोगों को लालच व दबाव देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। कई मामलों में प्रशासन को जानकारी दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में ग्राम टोंगरीबहरी में विशेष रूप से चल रही एक धार्मिक सभा का उल्लेख किया गया है, जिसे ग्रामीणों के अनुसार नारायण ठाकुर नामक व्यक्ति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर धार्मिक प्रवचन के नाम पर मतांतरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

 

हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दावा किया है कि इस सभा में पहले भी लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है और अब दोबारा सक्रिय प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को समझाइश देने के बावजूद उसने सभा जारी रखी है और बड़ी संख्या में लोग इसमें लगातार शामिल हो रहे हैं।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम टोंगरीबहरी में जो अवैध सभा चल रही है, उसे तुरंत बंद कराया जाए, अन्यथा ग्रामवासियों व संगठन द्वारा सभा को रोका जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यह प्रस्ताव ग्राम समिति द्वारा पारित बताया गया है।

 

प्रशासन के लिए यह मामला संवेदनशील और गंभीर माना जा रहा है, जिसकी जांच और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

और पढ़ें ...

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं हुआ तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

जशपुर 1 अगस्त 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम हेतु 'महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति के गठन के निर्देश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑरेलियानो फर्नांडिस बनाम गोवा राज्य के महत्वपूर्ण फैसले के आलोक में सभी शासकीय व अशासकीय संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि जहां 10 या उससे अधिक महिलाएं कार्यरत हैं, वहां 5 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से ICC का गठन करें।

यह निर्देश सभी प्रकार के कार्यालयों, संगठनों, संस्थाओं, कंपनियों, प्रतिष्ठानों, सोसाइटियों, गैर-सरकारी संगठनों और निजी क्षेत्रों पर लागू होगा, चाहे वे सरकारी नियंत्रण में हों या निजी क्षेत्र में पंजीकृत।

अधिनियम की धारा 4 के अनुसार – समिति गठन अनिवार्य है।

धारा 26 के तहत – समिति नहीं बनाने पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह निर्देश सभी शासकीय विभागों, निगमों, बोर्डों, स्थानीय निकायों, निजी कंपनियों, विद्यालयों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों आदि के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लागू होगा।

समस्त कार्यालय प्रमुखों और नियोक्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे 5 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन:बिजली करंट लगने से दो मजदूर झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती,मीडिया को देख भाग खड़े हुए बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार

जशपुर जंक्शन, 31 जुलाई 2025

जिले में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। बिजली के खंभे पर कार्य कर रहे दो मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के ठेकेदार के अधीन कार्यरत पवन राम और राजू सिंह नामक मजदूर खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन में सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट का झटका लग गया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ श्री जात्रा मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरों का उपचार अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद मीडिया टीम जब जिला अस्पताल पहुंची, तो बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी वहां से अचानक गायब हो गए। वहीं मौके पर मौजूद ठेकेदार भी पत्रकारों का कैमरा देखते ही अस्पताल परिसर से भाग खड़ा हुआ।

इस पूरे मामले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। न तो मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे और न ही अधिकारी घायल मजदूरों के इलाज या जवाबदेही के लिए उपस्थित दिखे।

ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि मूल्य निर्धारण के नियमों में बड़ा बदलाव ,किसानों को मिलेगा न्यायसंगत मुआवजा

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि भूमि से जुड़ी गाइडलाइन दरों को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण संबंधी वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

क्या है बदलाव?

अब 500 वर्गमीटर तक की दर की जगह पूरे रकबे का मूल्यांकन हेक्टेयर के आधार पर किया जाएगा।

परिवर्तित भूमि के मूल्यांकन में सिंचित भूमि की ढाई गुना दर का प्रावधान समाप्त किया गया।

शहरी सीमा से लगे गांवों और निवेश क्षेत्रों की भूमि के लिए वर्गमीटर में दरें तय की जाएंगी।

 इन बदलावों से क्या होगा?

✅ भूमि अधिग्रहण संबंधी विवादों में आएगी कमी।

✅ किसानों को मिलेगा पारदर्शी और न्यायसंगत मुआवजा।

✅ भारतमाला परियोजना और बिलासपुर के अरपा-भैंसाझार जैसे प्रोजेक्ट्स में सामने आई अनियमितताओं पर लगेगी रोक।

✅ राज्य की विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति।

 मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को नीति निर्माण की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि,

 "यह फैसला किसानों और भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हितग्राहियों के हित में ऐतिहासिक है। इससे न सिर्फ न्याय मिलेगा, बल्कि राज्य की विकास प्रक्रिया भी तेज होगी।"

नया मॉडल - पारदर्शी, सरल और विवाद-मुक्त

इस नए मूल्य निर्धारण मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि व्यवस्था में वर्षों से चली आ रही विसंगतियों और असमानताओं को दूर करने की ठोस पहल की है।

अब छत्तीसगढ़ में जमीन का मूल्य सिर्फ कागजों में नहीं, न्याय की जमीन पर तय होगा।

और पढ़ें ...

जशपुर जंक्शन : यूडी मिंज का बयान शर्मनाक, देशवासियों की भावनाएं हुई आहत,तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए - सालिक साय

जशपुर,27 अप्रैल 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के नेता यूडी मिंज पर जिला उपाध्यक्ष सालिक साय ने साफ दो टूक शब्दों में कहा है कि ऐसी मानसिकता देशवासियों को आहत करने वाला है।तत्काल यूडी मिंज पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूडी मिंज भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व काल में संसदीय सचिव रहे हैं।युडी मिंज के बयान को देशद्रोह और देशवासियों की भावनाओ को आहत करने वाला बताते हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कड़े  शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले में देश ने 26 लोगो को खोया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के इस कायराना करतूत से लोगो में दुख के साथ गुस्से का उबाल भी है।

उन्होंने कहा कि यह हमला अन्य आतंकी हमलों से इस मायने में अलग है कि आतंकियों ने धर्म के आधार पर देश को तोड़ने का प्रयास कर हमारी कौमी एकता और अखंडता को चुनौती देने का प्रयास किया।

देश के प्रधानमंत्री  नरेंद मोदी ने आतंकियों से कल्पना से परे सजा देने का संकल्प लिया है। संकट की इस घड़ी में सारा देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का बयान उनको कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा की भारत की सेना के साथ देश के एक अरब से अधिक जनता की दुवाओ की ताकत है। हमारी सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन से निबटने का माद्दा रखती है। सेना ने पहले भी पूरे विश्व के सामने अपने शौर्य और साहस से विश्व का नक्शा बदला है। और अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी ऐसा करके दिखाएगी।

लेकिन हमारी सेना की इस ताकत को युडी मिंज जैसे लोग शायद नहीं जानते या जानते हुए भी निम्न स्तर की राजनीति करने पर उतारू है।

और पढ़ें ...

CRIME: जशपुर पुलिस की पारखी नजर,24 घंटों के अंदर रेपिस्ट को किया गिरफ्तार।

युवती से दुष्कर्म मामले में, जशपुर पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक ब्लर सीसीटीव्ही फुटेज ने पुलिस को  आरोपी तक पहुंचाया है।हालांकि सीसीटीव्ही फुटेज में चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन हाइट, हेल्थ व हुलिया के आधार पर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

मामला है कुनकुरी थाना क्षेत्र का जहां आरोपी अंकित खाखा के विरुद्ध थाना कुनकुरी में दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 64,332(B),127(2), व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.04.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत पढ़ाई कर रही है, व कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ही एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है, कि दिनांक 25.04.25 कि शाम लगभग 08.30 बजे वह अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी, तभी बगल के कमरे की रूम के सामने एक लड़का खड़ा था, जो प्रार्थिया को देखकर उसकी तरफ आने पर, प्रार्थिया अपनी कराए कि रुम के अंदर चली गई, उसी दौरान वह लड़का, प्रार्थिया के किराए के रुम के बाहर आया और प्रार्थिया से पीने के लिए पानी मांगा, प्रार्थिया द्वारा उक्त लड़के को पानी की बॉटल में पानी पीने के लिए दिया गया, जिसके पश्चात उक्त आरोपी लड़का पानी की बोतल को रुम के अंदर फेंककर जबरन प्रार्थिया के रुम में प्रवेश कर दरवाजा को बंद कर दिया, फिर प्रार्थिया को जमीन में पटक दिया, प्रार्थिया के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी लड़के ने प्रार्थिया का मुंह दबा दिया, व जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया से जबरन दुष्कर्म किया, फिर आधे घंटे बाद धमकी देते हुए अपने कपड़े पहन कर भाग गया, जिसके बाद घटना के संबंध में अपनी पड़ोसी व सहेली को बताई। 

आरोपी लड़का उसका परिचित नहीं है, आरोपी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष  , रंग गोरा, हाइट लगभग 5 फीट के करीब था, जिसे प्रार्थिया के द्वारा देखने पर पहचान लिया जाएगा। रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 64,332(B),127(2), व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान चूंकि आरोपी अज्ञात था, प्रार्थिया को बस आरोपी का हुलिया मालूम था, जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान करने में तकनीकी परेशानी आ रही थी। मामला युवती से जबरन दुष्कर्म का था और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी अत्यंत आवश्यक थी,जिसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीम बनाई गई, जो कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में लगी  सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही  थी ,  इसी दौरान पु पुलिस के हाथ ,प्रार्थिया के बताए हुलिए से मिलता जुलता संदेही का एक सीसीटीव्ही फुटेज मिला, चूंकि फुटेज ब्लर था, जिसमें संदेही का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, मगर हाइट, हेल्थ व हुलिए के आधार पर पुलिस ने अपनी मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया,। इसी दौरान एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति आदर्श नगर कुनकुरी में है ,जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी को आदर्श नगर कुनकुरी से हिरासत में लेकर, पीड़िता से पहचान  की कार्यवाही कराई गई, पीड़िता के द्वारा संदेही आरोपी को पहचान लिया गया।

संदेही आरोपी की पहचान अंकित खाखा के रूप में हुई, जो कि उक्त दिनांक को प्रार्थिया से उसके किराए के रुम में पीने के लिए पानी मांगने के बहाने, जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था।पुलिस के द्वारा आरोपी अंकित खाखा उम्र 30 के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में  एस डी ओ पी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी,थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश यादव, उप निरीक्षक श्री संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज साहू, श्री ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे, आदित साय पैंकरा, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, नंदू यादव, गणेश यादव, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण टोप्पो, व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि चूंकि मामला बहुत ही संगीन व संवेदनशील शील था, पुलिस की टीम ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से आरोपी को 24घंटे के भीतर पकड़ लिया । टीम में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया जावेगा।

और पढ़ें ...

बिज़नेसराइट्स: स्टार्टअप्स के लिए एक विश्वसनीय सहयात्री

आज के युग में, स्टार्टअप्स भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रहे हैं। हालांकि, नई कंपनी की स्थापना और उसके सफल संचालन में अनेक चुनौतियाँ आती हैं। कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता, लाइसेंस प्राप्ति की कठिनाइयाँ, लेखा प्रबंधन की चुनौतियाँ, और व्यापारिक रणनीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन - ये सभी कारक स्टार्टअप्स के सामने बाधाएं बन सकते हैं।

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, बिज़नेसराइट्स एक प्रमुख फर्म के रूप में उभरी है जो स्टार्टअप्स को व्यापक परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की स्थापना से लेकर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, लेखा प्रबंधन, कर रिटर्न दाखिल करना, कानूनी सलाह, और व्यापार योजना निर्माण तक, बिज़नेसराइट्स स्टार्टअप्स को उनके व्यवसायिक यात्रा के हर चरण में सहायता प्रदान करती है।
बिज़नेसराइट्स की विशेषज्ञता में शामिल हैं:
 * कंपनी निगमन: कंपनी रजिस्ट्रेशन, एलएलपी रजिस्ट्रेशन, एनजीओ रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न प्रकार की कंपनी संरचनाओं के लिए मार्गदर्शन और सहायता।
 * लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन: विभिन्न उद्योगों के लिए आवश्यक सभी प्रकार के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, जैसे कि GST रजिस्ट्रेशन, शॉप एक्ट लाइसेंस, FSSAI लाइसेंस आदि के लिए आवेदन और अनुपालन प्रक्रियाओं में सहायता।
 * लेखा प्रबंधन: पुस्तकालय रखरखाव, कर रिटर्न दाखिल करना, ऑडिट सेवाएं, और अन्य लेखा संबंधी आवश्यकताओं में सहायता।
 * कानूनी सलाह: कंपनी कानून, कर कानून, श्रम कानून सहित विभिन्न कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ सलाह।
 * व्यापार योजना निर्माण: व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी व्यापार योजनाओं का विकास और कार्यान्वयन।
बिज़नेसराइट्स का उद्देश्य स्टार्टअप्स को सशक्त बनाना और उनके सफल विकास में योगदान देना है। उनकी टीम में अनुभवी पेशेवरों का समूह शामिल है जो स्टार्टअप्स की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझते हैं और उन्हें व्यक्तिगत ध्यान देते हैं। बिज़नेसराइट्स के साथ साझेदारी करके, स्टार्टअप्स कानूनी जटिलताओं से मुक्ति पा सकते हैं, समय और संसाधनों की बचत कर सकते हैं, और अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी ढंग से विकसित कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

कोर्ट के फैसले से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की कार्यवाही विद्वेषपूर्ण थी, निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया गया && लोहारीडीह मामले में 23 लोगों को कोर्ट से मिली राहत से भाजपा सरकार की दुर्भावना उजागर &&&&& विष्णु के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों का त्वरित निराकरण 11 माह में 188 प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि की मिली मंजूरी && आरबीसी 6-4 के तहत मृतका संतोषी और मृतक खुमान, राजकुमार के परिजनों को मिली 4-4 लाख रूपये की सहायता&& आज रायपुर जिले में 16 हजार 176 टन धान की हुई खरीदी && जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक - विभागीय कार्यों में कसावट लाने के दिये निर्देश &&&& भेड़ एवं बकरी की सर्जरी होगी निःशुल्क, पशु चिकित्सा के लिए 14 लाख की मंजूरी & कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली पशु कल्याण समिति की बैठक && प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा हेतु आवेदन 11 दिसंबर तक &&&&& ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स करने वालों को मिला रोजगार && मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा &&&&

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही है गति ----- रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात ----- रायपुर : 25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित ----- रायपुर : छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन ------ रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा का आयोजन रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक 437.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ----- रायपुर : प्रदेश का अनुपूरक बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ----- रायपुर : युवाओं के हाथ में ‘रोजगार की छड़ी’ और विकसित भारत 2047 पर नज़र : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ----- कोरिया : विशेष ग्रामसभा का आयोजन 26 जुलाई तक ------ कोरिया : पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना ---- कोण्डागांव : वन अधिकार पट्टों के नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का दिया गया प्रशिक्षण ----- कोण्डागांव : कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा ----- एमसीबी : मनेंद्रगढ़ उप डाकघर में डाक चौपाल

और पढ़ें ...

आईआरबी जवान की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों ने किया हमला

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उग्रवादियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों जनजातीय समुदाय से थे। दोनों एक वाहन में यात्रा कर रहे थे, जब उग्रवादियों ने हरओथेल और कोब्शा गांवों के बीच घात लगाकर हमला किया।

आदिवासी संगठन कमेटी आन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय के लोगों पर बिना उकसावे के हमला किया गया। सीओटीयू ने कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा की है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।

और पढ़ें ...