प्रदेश

गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है, उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।

और पढ़ें ...

Breaking News : जस्टिस सिन्हा होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी

बिलासपुर। Breaking News : केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। इससे पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ( supreme court)के कालेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा की थी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस रहे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया है। वे कार्यवाहक चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं, केरल हाई कोर्ट के जस्टिस के. विनोद चंद्रन को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है

एक नज़र उनके योग्यता पर

जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस हैं। उन्होंने सन 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। इसके पश्चात आठ सितंबर 1990 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन करवा वकालत की शुरुआत की। इलाहाबाद हाई कोर्ट में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए उन्हें क्रिमिनल व सिविल मेटर में दक्षता हासिल हुई। इन मामलों में अधिवक्ता के रूप में काफी प्रसिद्ध हुए। 21 साल की वकालत के बाद बार कोटे से 21 नवंबर 2011 को वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हुए। दो साल से पहले ही छह अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में इलाहाबाद हाई कोर्ट में काम शुरू किया।

और पढ़ें ...

CG : प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान ख़रीदी से प्रदेश के किसान होंगे सम्पन्न, मिलेगी अधिक आर्थिक मज़बूती- विधायक विक्रम मंडावी

बीजापुर। CG : जिले के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं किसान पुत्र भूपेश बघेल का बीजापुर ज़िले के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए आने वाले ख़रीफ़ वर्ष में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा को “ऐतिहासिक घोषणा” कहा है जो कि किसानों के लिए एक बड़ी सौग़ात है इस घोषणा से बीजापुर ज़िले के किसानों में ख़ुशी की लहर है।

उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की ख़रीदी से किसान आर्थिक रूप से और अधिक संपन्न होंगे और किसानों को आर्थिक मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, छोटे व्यापारियों, ग़रीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिये काम कर रही है।

 विक्रम मंडावी ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने वाले ख़रीफ़ वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान ख़रीदी की घोषणा से यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है जिन्होंने पिछले पंद्रह वर्षों तक धान के समर्थन मूल्य और बोनस के नाम पर प्रदेश के किसानों को केवल ठगा है।

और पढ़ें ...

*प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल*

*प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल* *बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी* *सुराजी गांव योजना से किसानों को हो रहा है लाभ* रायपुर 24 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।इस घोषणा से जिले की किसानों में खुशी की लहर है।तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुर्रा निवासी श्री चंद्रहास नायक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ही किसानो के दुख दर्द को समझ सकता है।किसानों को अब बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।इसी तरह श्री गजेंद्र,श्री रवि वर्मा,श्री दिनेश आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती-किसानी में परिवर्तन लाया है।किसान आधुनिक तकनीकी से खेती की ओर बढ़ रहे है।खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है।खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं। धरसींवा विकासखंड के ग्राम पथरी के श्री नीलकंठ वर्मा,श्रीमती सुखिया वर्मा,श्रीमती टिकेश्वरी निषाद,श्रीमती गनेशिया निषाद,वीणा वर्मा,मनहरण वर्मा,श्रीमती राही यादव और श्रीमती दशोदा निषाद ने कहा कि सरकार ने किसान,मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।वर्तमान में ऐसा कोई वर्ग नही है जिसको शासन की योजनाओं से लाभ न मिला हो।भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी।इसी तरह तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना के श्री नेहरूलाल,श्री राजेश वर्मा,श्री दीनदायल,श्री अशोक साहू,श्री जयलाल सेन आदि किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत खेती-किसानी को सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए योजना लागू की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है।पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
और पढ़ें ...

CG BREAKING : नक्सलियों ने सड़क पर बैनर पोस्टर लगाकर फैलाई दहशत, इन कांग्रेसी नेताओ को दी चेतावनी

नारायणपुर : CG BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों का आतंक जारी है. इस बार नक्सलियों ने सड़क पर बैनर पोस्टर लगाकर 5 लोगों को पांच लोगों को नामजद करते हुए जनता दरबार में हाजिर होकर माफी मांगने का दिया आदेश है. एसपी पुष्कर शर्मा ने बैनर मिलने की पुष्टि की है

बता दें कि, नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा चिपकाए गए बैनर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। जिसमें लिखा है कि, रावघाट माइंस के समर्थन में जल जंगल जमीन को बेचने में सहयोग करने वालो को मौत की सजा मिलेगी, चाटुकारिता दलाली करना छोड़ दें जनता से माफी मांगे। मामाला जिले के भंरन्डा थाना का बताया जा रहा है।

 
और पढ़ें ...

Breaking News : ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली पुलिस के गिरफ्त में…

नारायणपुर। जिले के नक्सली प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर आयी है ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है।

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा-

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने यह पुष्टि किया है कि ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओरछा में उत्पात मचाने वाले 8 नक्सली बम लगाने में माहिर है। नक्सली फोर्स को देखकर भाग रहे थे, अबूझमाड़ के बटुम गांव में 1 जवान शहीद हुआ था। सड़क में बैनर पोस्टर लगाने आए थे तभी नक्सली डीआरजी के जवानों ने घेराबंदी कर आठ नक्सलियों को दबोचा।

और पढ़ें ...

Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, दीवारों में आई दरारें, दहशत में लोग

सूरजपुर : Earthquake tremors in CG : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई है. बता दें सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल गए. तीव्र गति से दरवाजे, खिड़कियां सहित पंखे हिलने से लोगों में दहशत का माहौल है.

भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.0 आंकी गई है. सूरजपुर के भटगांव से 11 किमी की दूरी पर भूकंप का केंद्र था. गिरजापुर में 2,से 3 सेंकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अम्बिकापुर, रामानुज नगर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है.

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी का आदेश किया जारी

भूकंप के झटके के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टि किये जाने का आदेश जारी कर दिया है। व्हाट्सएप ग्रुप में लिखित तौर पर स्कूल प्रचार्यों को निर्देशित किया गया है। किया भूकंप के झटके 10 बजकर 28 मिनिट में महसूस किये गए थे.

लोगों में दहशत का माहौल 

भू-वैज्ञानिक की मानें तो पृथ्वी की सतह से लगभग 66 किलोमीटर दूर से यहां भूकंप उत्पन्न हुआ है. हालांकि यह भूकंप कुछ सेकंड के लिए ही था, लेकिन इससे सरगुजा और अंबिकापुर वासियों में खौफ का माहौल है. भूकंप के झटके सरगुजा सहित सूरजपुर के आसपास भी महसूस किए गए हैं. भूकंप से कई घरों में दरारें भी आ गई है.

और पढ़ें ...

CG Accident News :न्यायधानी में दर्दनाक हादसा, ओवरब्रिज के नीचे टकराई तेज रफ्तार बाइक, 10 फीट उछला युवक, मौके पर मौत, दूसरा घायल

बिलासपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ओवरब्रिज के नीचे पिलर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक 10 फीट उछल गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मामाला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी तरनजीत सिंह गांधी (24) अपने दोस्त आयुष के साथ बिलासपुर आया था। रात में दोनों राजीव गांधी चौक से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहे थे। घटना रात करीब 2 बजे की है। अभी उनकी बाइक राजीव गांधी चौक से निकलकर फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थी। उनकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक तरनजीत ने बाइक से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बाइक ओवरब्रिज के पिलर से जा टकराई।

तरनजीत 10 फीट ऊपर उछल कर गिर गया

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिलर से टकरा कर बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तरनजीत 10 फीट ऊपर उछल कर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आई।  हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आयुष भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल( hospital) पहुंचाया और परिजन को सूचना दी।

और पढ़ें ...

*खलिस्तानी समर्थक के साथ कांग्रेस नेताओं के संबंध , मूणत ने जारी की तस्वीर*

*रायपुर में राष्ट्रविरोधी रैली, कहां गया एनएसए कानून- मूणत* *कांग्रेस के इशारे पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं देश विरोधी* *खलिस्तानी समर्थक के साथ कांग्रेस नेताओं के संबंध ,मूणत ने जारी की तस्वीर* रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर में पंजाब के खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली जाने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि रायपुर में राष्ट्रविरोधी सरेआम रैली निकाल रहे हैं। भूपेश बघेल बतायें कि एनएसए कहां लुप्त हो गया। क्या यह केवल राष्टभक्तों के लिए है? क्या यह केवल हिंदुत्व के उत्पीड़न के लिए है? क्या यह आदिवासियों की धर्म रक्षा के आंदोलन को कुचलने के लिए है? मूणत ने खलिस्तानी समर्थकों की रैली में शामिल हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ़ रिंकू रंधावा की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर जारी करते हुए आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छत्तीसगढ़ का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही है। श्री मूणत ने कहा कि खलिस्तानी समर्थक हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ़ रिंकू रंधावा नाम का व्यक्ति न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ख़ास है, बल्कि उसकी पहुंच दिल्ली में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ में खालिस्तानियों को संरक्षण देकर शांति भंग करने का प्रयास कर रही है। राजेश मूणत ने रंधावा की फेसबुक प्रोफाइल में दी गई जानकारी और उसकी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ करीबी को बयान करती तस्वीरें जारी कर कहा कि भूपेश जी बताये यह रिश्ता क्या कहलाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पाकिस्तान और खलिस्तानियों की भाषा बोलती रही है। कांग्रेस भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठाती रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से देश भर में फ़िज़ा बिगड़ी है और भारत तोड़ने की साजिश रचने वाली ताकतें सिर उठा रही हैं। जिसका असर कांग्रेस शासित होने के साथ चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ तक देखा जा रहा है। राजेश मूणत ने कहा कि देश विरोधी गतिविधि करने वाले लोगों के लिए छत्तीसगढ़ शरणगाह बन चुका है। भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में देश विरोधी रैली निकालना दुर्भाग्यजनक और शर्मनाक है। देश विरोधी काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मूणत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि जनता से अपील है कि चुनाव करीब हैं! देशविरोधी ताकतों से सतर्क रहें। भूपेश बघेल सरकार के राज में शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ में अब खालिस्तान समर्थक आवाज़ उठाने लगे हैं! पूर्व मंत्री तथा भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि लोकतंत्र को दबाने के लिए एनएसए का भय दिखाने वाली कांग्रेस सरकार यह बताए कि देश विरोधी ताकतें राजधानी में खुलकर रैली निकाल रही हैं, तब भूपेश बघेल सरकार कहां सो रही है। राष्ट्रविरोधी रैली निकालने वालों से नोटिस जारी कर केवल यह पूछा जा रहा है कि बिना अनुमति रैली क्यों निकाली!जबकि रैली निकालने वाले जब देश के विरोध में रैली निकाल रहे हैं तो फौरन इन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। साफ जाहिर है कि कांग्रेस सरकार को यह एहसास हो गया है कि वह छत्तीसगढ़ से उखड़ रही है इसलिए छत्तीसगढ़ का माहौल खराब करके किसी तरह सत्ता में बने रहने की जुगत भिड़ा रही है और साजिश में वह इतनी गिर गई है कि राष्ट्र विरोधी तत्वों को संरक्षण दे रही है।छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस का कारनामा देख रही है और उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है।
और पढ़ें ...

आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है : बृजमोहन

रायपुर  पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चेट्रीचंद महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित सिंधी समाज को संबोधित करते हुए कहा की भगवान झूलेलाल हमारे हिंदू समाज के आराध्य और अवतार है। उनकी उपासना का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है और छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की खुशहाली में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लिए यह दौर काफी सुखद है। जीर्णोद्धार के बाद काशी विश्वनाथ, महाकाल और सोमनाथ मंदिर की भव्यता और दिव्यता अब देखते ही बनती हैं। अयोध्या में प्रभु राम लला का मंदिर लोगों के लिए स्वप्न था, स्वप्न भी अब साकार रूप ले रहा है। बृजमोहन ने कहा कि आज हिंदू समाज जागृत हो रहा है। हमें कुरूतियों और भेदभाव से मुक्त खुशहाल हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है जहां हर कोई खुशहाल हो, समृद्ध हो। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित समाज के पदाधिकारी व सहयोगी, साथी मौजूद थे।
और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार…

बस्तर।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए है, वहीं 5 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। और जिले में सर्चिंग जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास उपस्थित है। सूचना पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल को नक्सलियोें द्वारा घटना को अंजाम देने से रोकने के लिये नक्सल अभियान पर कोत्तालेंड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।

लगभग 11.30 बजे कोत्तालेंड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा 04-05 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गए।

और पढ़ें ...

शांति समिति की बैठक 24 मार्च को

माह मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाले विभिन्न त्योहारों के उपलक्ष्य में शांति समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में 24 मार्च दिन शुक्रवार को अपरान्ह 03 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी, जिसमें चैत्र नवरात्रि, 30 मार्च को रामनवमी, 24 मार्च से रमजान पर्व शुभारंभ, 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित किया जाएगा।

और पढ़ें ...

पॉलिश करने के बहाने सोने के गहने लेकर फरार आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

कोतवाली पुंलिस और एसीसीयू टीम ने यूपी से किया गिरफ्तार लाखो के गहने जप्त…

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता / बिलासपुर :

गिरफ्तार आरोपी

विष्णु सोनी उर्फ लाला पिता स्व० वासुदेव सोनी उम्र-38 साल ग्राम तरौहा करबी थाना करबी, जिला-चित्रकूट उ०प्र० हाल मुकाम अरविंद नगर बंधवापारा किराए का मकान थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ0ग0) मामले का खुलासा करते हुए एडिशन एसपी जायसवाल ने बताया कि प्रार्थी रितेश सलूजा ने दिनांक 17 मार्च को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षों से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पॉलिश एवं कारीगरी का काम करता है जो अक्सर उसकी दुकान से सोने चांदी के जेवर को पॉलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था और पॉलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था, जो 04 मार्च के शाम करीबन 08.30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान में आया और पालिस करने के लिए प्रार्थी से कारीगर विष्णु सोनी ने सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग द्वार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को पॉलिश करने केलिए लिया। प्रार्थी द्वारा विश्वास में आकर विष्णु सोनी को सोना पॉलिश करने दिया था। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 09.30 बजे तक दुकान ने लाकर छोडूंगा बोला था जो वापस नहीं छोड़ा तो प्रार्थी ने कारीगर विष्णु सोनी का पता किया पता नहीं चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया जो मोबाईल बंद होना पाया। प्रार्थी ने विष्णु सोनी के मकान में जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कहीं चला गया है। कारीगर विष्णु सोनी द्वारा प्रार्थी के सोने के जेवर को अफरा-तफरी कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमाक 152/2023 धारा 406 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले के संबंध कोतवाली टीआई निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णद से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया गया जो आरोपी विष्णु सोनी बनाररा उ.प्र. में छिपा हुआ है कि जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई। जो आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ. प्र. में प गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 25 तोला कीमती 13,20,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पूरी कार्यवाय में निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर (एसीसीयू) का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : स्कूल से लौट रही बच्चीं को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

पेंड्रा/गौरेला/मरवाही। ACCIDENT NEWS : पेंड्रा में फिर एक मासूम बच्ची दुर्घटना का शिकार हो गई। जहाँ सड़क किनारे खड़ी चौथीं क्लास की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट (कुचल) में ले लिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गाँव का मामला।

जानकारी के अनुसार बच्ची सोभाक्षी कक्षा चौथीं की छात्रा थी। जो स्कुल से वापस घर लौटने के बाद अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी तेज रफ्तार ट्रक आया और बच्ची को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। वहीं पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, मासूम बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। वहीं गाँव में पसरा मातम।

और पढ़ें ...

खेल-खेल में पकड़ लिया स्टे तार, करंट लगने से परिवार की एकलौती बेटी की मौत, सदमें में माता-पिता

दुर्ग। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक परिवार की एकलौती बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक पोल की चपेट में 16 वर्षीय किशोरी आ गई। उसकी मौत के बाद से माता-पिता सदमे मे हैं।

भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई-3 थाना के टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि विश्व बैंक कालोनी सेक्टर -1 निवासी मिंटू शील की बेटी विनीता शील की बुधवार दोपहर 1 बजे करंट लगने से मौत हो गई। विनीता 10वीं की परीक्षा दे रही थी। बुधवार सुबह वह अपने घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते उनसे अचानक बिजली के पोल में लगे स्टे तार को पकड़ लिया। स्टे तार में करंट होने से वो उसमें चिपक गई। जब वो तड़पने लगी तो लोगों ने उसे देखा और बचाने के लिए दौड़े। जब तक लोग उसे बचा पाते वो पूरी तरह से झुलस गई और उसकी वहीं पर मौत हो गई

किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया।

सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई को बंद कराया गया। इसके बाद किशोरी के शव को वहां साइड करके पंचनामा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

CG News : छत्तीसगढ़ – एमपी बॉर्डर पर 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने 7 तस्कराें को किया गिरफ्तार

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा को अलग करने वाली मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी कर हांकते हुए ले जाने के दौरान पुलिस ने 7 तस्कराें को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं जब्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि घना जंगल होने की वजह से इन रास्तों का उपयाेग पशु तस्कर अक्सर मवेशियों को पैदल ले जाने के लिए करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश के शहडोल से सीधी जिला जाने के लिए छत्तीसगढ़ से बहने वाली मवई नदी को पार करना पड़ता है। यही वजह है कि यहां की पुलिस पशु तस्करों को पकड़ लेती है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सात तस्कर जिनमें रामकरण पिता छोटेलाल निवासी ग्राम खाड़ाखोह, राजेश यादव पिता गोविंद निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी मप्र, बजुला पिता रामलखन, महेश पिता बलजीत, सियाराम पिता रामसुपाल, बृजेश पिता नन्दलाल, श्रीकांत पिता दउवा प्रसाद यादव निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को हांकते- खदेड़ते तस्करी कर कदौड़ी जिला शहडोल से मड़वास जिला सीधी की ओर मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि हांकते हुए इन मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा था।

और पढ़ें ...