प्रदेश
दागदार हुई खाकी: थाने के सामने कर रहे थे खुलेआम वसूली, दो हवलदार और सात आरक्षक लाइन अटैच
महासमुंद। Mahasamund News: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पटेवा थाने के सामने अवैध वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। थाना के सामने सरेआम वसूली कर रहे दो प्रधान आरक्षक और सात आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास
जशपुर । हत्या के आरोपी दो भाइयों को जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 जनवरी व 27 जनवरी 2021 के दरमियानी रात विकास भगत व अनुज भगत ने मिलकर अपने चचेरे भाई बालेश्वर राम भगत की हत्या की थी।
उन्होंने इस वारदात को ग्राम चीरवारी चिंगरा नाला पुलिया के पास अंजाम दिया और उसकी बाइक व शव को पुलिया के नीचे फेंककर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। अनुज और विनोद दोनों सगे भाई हैं।
बालेश्वर के पिता रामचंद्र व मृतक बालेश्वर के पिता देवाराम सगे भाई थे। हत्या के मामले में विकास राम ने हत्यारों का साथ दिया था।
अपर सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भदौरिया जशपुर ने फैसला सुनाते हुए विनोद भगत अनुज भगत व विकास राम को धारा 302 बटे 34 के अंतर्गत आजीवन कारावास व 8 हजार अर्थदंड धारा 201 के अंतर्गत 3 वर्ष का सश्रम कारावास व दो हजार का अर्थदंड की सजा सुनाई है।
CG CRIME NEWS : छात्रा ने मिट्टी तेल डालकर खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
धमतरी : CG CRIME NEWS : जिले में एक छात्रा ने अपने शरीर पर मिट्टीतेल डालकर खुद को आग लगा ली है। बताया जा रहा है कि, छात्रा निजी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती है, पढ़ाई का तनाव बढ़ा तो छात्रा ने स्वयं पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली और आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुकरेल में संचालित एक निजी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश से स्वयं पर घर में रखे मिट्टी तेल को उड़ेल लिया और आग लगा ली। घटना के समय उनके माता-पिता जंगल में महुआ बीनने गए हुए थे और घर में उनकी छोटी बहन थी।
छात्रा ने पढ़ाई के तनाव के चलते यह कदम उठा
जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। जहाँ छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को पूछताछ में छात्रा ने बताई कि पढ़ाई के तनाव के चलते उसने यह कदम उठाई है। फिलहाल पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Naxal Arrest : पुलिस को मिली सफलता, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक को उतारा था मौत के घाट, अब गिरफ्तार
गड़चिरोली। छ ग सीमा से लगे महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिला में आज एक हरदकोड नक्सली( naxali) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जो कि बीते 11 मार्च को एक युवक साईनाथ नरेटी जो कि पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था।
बता दे 7 दिन के छुट्टी में घर आया था जिसे घर से उठाकर जंगल ले जाकर गोली मारकर हत्या कर रातो रात गांव के बाहर फेंक दिया था पुलिस मुखवीरी के शक में।युवक को लेने के लिए 3 नक्सली आये थे जिसमे एक हार्डकोड नक्सली को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस को मिली सफलता।
नक्सली (naxali) नाम प्रकाश गाँवरे उम्र 27 वर्ष बताई जा रही
जिस नक्सली को पकड़ा गया वो साईनाथ नरेटी के हत्या में शामिल था।नक्सली का नाम प्रकाश गाँवरे उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।उसके नाम कुल 10 मर्डर, 8 एनकाउंटर, 1 डकैती, 2 आगजनी और 1 अन्य मामला शामिल हैं। चूंकि उसी हत्या में उसके सक्रिय रूप से शामिल होने की पुष्टि हुई थी,बाकी दो नक्सली का पुलिस ने पतासाजी कर रही है।गडचिरोली एसपी नीलोत्पल सा.के मार्ग दर्शन में नक्सली पकड़ा गया।
CG NEWS : कचरा संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
कोरबा। CG NEWS : शहर से लगे काशीनगर वार्ड 20 में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में बुधवार को भीषण आग लग गई। धुआं और आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख वहां बस्तीवासियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जल्दी से लोगों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। कचरा संग्रहण केंद्र का नाम मणि कंचन केंद्र है।
जहां दमकल वाहन और 112 के आने से पहले बस्ती वासियों ने कचरा संग्रहण केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिस कमरे पर कचरा रखा हुआ था और आग की लपटे नहीं पहुंच पाई थी उस कचरे को आनन-फानन में बाहर निकाला गया लेकिन उनके निकालते तक काफी हिस्से का कचरा जलकर खाक हो चुका था।
लोगों ने आशंका जताई कि यहां असामाजिक तत्वों का हाथ आग लगाने में हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंचते, काफी कचरा जलकर खाक हो चुका था। सूखा कचरा होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया था। कचरा संग्रहण केंद्र में अलग-अलग संग्रहित कचरा रखा जाता है। तीन श्रेणियों सूखा, गीला कचरा और मिक्स कचरा यहां रखा हुआ था। कचरे को कॉलोनी और बस्ती से जमा कर यहां लाया जाता है। उसके बाद अलग-अलग संग्रहित कर रखा जाता है। सूखा कचरा बाहर था, जिसमें आग लगी, जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना और नगर निगम के अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
अ.भा.पत्रकार सुरक्षा समिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
होली मिलन में विशिष्ठ अतिथि चंद्र मोहन सिंह एस.पी.मुंगेली ने पत्रकारों को दी बधाई ,समिति ने गुलाल लगाकर किया स्वागत।
प्रखर मीडिया के सीईओ अरूण साण्डे को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कोरबा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई।
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर/ रायपुर:- प्रतिवर्ष अनुसार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन करता आ रहा है इस वर्ष भी 14मार्च को ताला गांव में होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमे अरुण साण्डे को कोरबा जिलाध्यक्ष मनोनीत भी किया गया इसके अलावा होली मिलन में बिलासपुर जिले के साथ कोरबा,रायगढ़,जांजगीर चांपा,मुंगेली, बलौदा के पत्रकार साथी इस उत्सव में शामिल हुए । होली मिलन के इस उत्सव में विशिष्ठ अतिथि के रूप में चंद्र मोहन सिंह मुंगेली एस.पी.,बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव इरशाद खान, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा,हरीश चोबे (वरिष्ठ पत्रकार),समाजसेवी मनीष लोहरानी ,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार,प्रदेश समिति से उत्तपलसेन गुप्ता,अमित संतवानी,दीपक साहू, उपस्थित हुए सभी का गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) के द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया होली मिलन की बधाई दी। पत्रकारों की इस होली में पत्रकार नीरज माखीजा,शंकर अधिजा,कोरबा से दीपक साहू,अरुण शेंडे,रायगढ़ से नवरत्न शर्मा,संजय शर्मा,अभिनव पांडे ,संजय नरेंद्र चोबे,बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम पाठक,दीपक अग्रवाल,लोकेश बाघमारे,संतोष,अप्पू भाई,जावेद खान,डब्बू ठाकुर,नंदू भाई,मन्नू मानिकपुरी,गोलू कश्यप,सत्येंद्र वर्मा जी,रूपचंद सहित ब्लाक,तहसील,जिला के सभी पत्रकार सामिल हुवे।
IOC के पेट्रोल पंप पर 7 करोड़ का बकाया, BSP ने पंप को किया सील
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने करोड़ों के बकाये की वसूली के लिए एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि रकम जमा किये बिना वह पंप नहीं खुलने देगा।
डिक्री पास होने पर की कार्रवाई
BSP के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन आयल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चोपडा पेट्रोल पंप को सील कर दिया। यूनिट के प्रभारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेना बकाया था। इसके एवज में न्यायालय से डिक्री पास होने के बाद आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर भी उपस्थित थे। उन्होंने भी अपना पक्ष रखने का प्रयास किया, मगर BSP प्रबंधन राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ।
CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार
धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले से मानवता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी का प्रलोभन देकर युवती को घर से भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
नगरी पुलिस के अनुसार बीते 19 फरवरी को एक गांव की नाबालिग लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास पतासाजी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई। इसके बाद नगरी थाना पहुंचकर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। चूंकि युवती नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया
युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गरियाबंद जिले के ग्राम धवलपुर (मैनपुर) में दबिश दी। यहां युवक द्रोणाचार्य ध्रुव (19) पिता अशोक कुमार निवासी कोसमी (मैनपुर) के कब्जे से युवती को बरामद किया गया। युवती का सीडब्ल्यूसी में काउसिंलिंग कराई गई, जिसमें उसने बताया कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा ले गया था।
CG CRIME NEWS : अश्लील फोटो खींचकर युवक ने प्रेमिका से की ये डिमांड, पूरी नहीं करने पर तस्वीरें कर दिया वायरल
दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले के भिलाई में एक युवक युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जब युवती ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।
पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलेश साहू दुर्ग का रहने वाला है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक और वो आपस में दूर के रिश्तेदार हैं। वो लोग एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों के बीच बात शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और वो लोग आपस में मिलने लगे।
इस दौरान युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में कुछ तस्वीर ले ली थी। उन्हीं फोटो को दिखाकर वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। वो कहता था कि यदि वो उसकी बात नहीं मानेगी तो उसकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
धीरे-धीरे करने लगा रुपए की मांग
नीलेश युवती को पहले मिलने के लिए ब्लैकमेल करता था। इसके बाद वो युवती से रुपए की मांग करने लगा। युवती का आरोप है कि वो उससे 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इतने रुपए उसके पास नहीं थे। इसलिए उसने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने लड़की की फोटो इंस्टाग्राम सोशल नेटवर्किंग साइट में अपलोड कर दिया। जब युवती को पता चला तो वो तुरंत पुरानी भिलाई थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Breaking : छत्तीसगढ़ में यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार, पुलिस ने मारा छापा, 2 युवती समेत 1 युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। CG Sex Racket Breaking : जांजगीर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए एक मकान से देहव्यापार में संलिप्त दो युवती और एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक अपने मकान में ही बाहर से युवती लाकर उनसे देहव्यापार करवा रहा था। इसकी शिकायत जब पुलिस को मिली तो कार्रवाई करते हुए 2 युवती और मकान मालिक को पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण पुलिस को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मेला ग्राउंड के पास स्थित मकान में 21 वर्षीय लव कुमार भट्ट के द्वारा देहव्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने पुलिस के एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जवान ने ग्राहक बनकर मकान के मालिक से सौदा किया और बाहर खड़ी पुलिस ( police)की टीम को इशारा कर बुलवाया। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो मकान मालिक लव कुमार भट्ट भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर धरदबोचा।
युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली
गिरफ्तार युवतियों में 25 वर्षीय और 26 वर्षीय शामिल है। पकड़ी गई युवतियां कोरबा और लोरमी की रहने वाली है। पुलिस ने मकान के कमरों से मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
CG CRIME : शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
लखनपुर : CG CRIME : सरगुजा जिले में एक नशे में धुत पति ने अपने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की जानकारी परिजनों ने लखनपुर पुलिस को दी. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर, हत्या के संदेह पर मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसगा का है। परिजनों ने बताया कि मृतिका बबीता मुंडा पति संतोष मुंडा के बीच आए दिन घरेलू मामले को लेकर के विवाद होता था। इस घटना को मृतिका के पति ने ही अंजाम दिया है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष मुंडा से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने पति संतोष मुंडा को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
ईंट भट्टी में आग लगाकर सो रहे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत
महासमुंद/बसना। बसना थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमे 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। दुःखद घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर की है, बताया जा रहा है बीती रात ईंट भट्टी में आग लगाकर कुछ मजदूर भट्टी के ऊपर ही सो गए थे, जिसमे 5 लोगों को दर्दनाक मौत हो गई।
घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां मौके पर पुलिस बल तैनात है।
बताया जा रहा है माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांड़े के छोटे भाई यह ईंट का भट्ठा है जिसका नाम कुंज बिहारी बताया जा रहा है, जहां यह दुखद घटना होने की खबर सामने आई है।
Breaking News : नक्सलियों ने ओरछा मार्ग किया बंद, छोटेडोंगर मेला को प्रभावित करने की कोशिश, नौकरशाह पूजीवाद मुर्दाबाद के पर्चे भी फेंके
नारायणपुर । Breaking News : ओरछा मार्ग पिनगुंडा पुल के पास नक्सलियों ने पेड़ व पत्थर रखकर मार्ग किया अवरुद्ध, पुल के पास नक्सलियों ने बीती रात पेड़ व पत्थर रखकर मार्ग किया अवरुद्ध
बेनर पोस्टर के भी लगाने की खबर मिल रही है छोटेडोंगर मेला को प्रभावित करने की कोशिश, यह पूरा मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने साम्राज्यवाद नौकरशाह पूजीवाद मुर्दाबाद लिए पर्चे भी पेके है,नक्सली आए दिन ओरछा मार्ग में नक्सली दहशत बनाने की कोशिश करते हैं।
*भाजपा ने मकान देने का झूठा सपना दिखा कर लोगों को आंदोलन में बुलाया है*
CG NEWS : लापता नाबालिग की तालाब में मिली लाश, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…
जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र 2 दिन से लापता नाबालिग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मासूम घर से खेलने के लिए निकला था। काफी समय होने के बावजूद वह नहीं लौटा। तालाब में तैरती हुई उसकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला उपकार धीवर(15) मानसिक रूप से कमजोर था। इसलिए वह घर पर ही रहता था। उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था। जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया। उन्होंने बताया कि आस-पास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद हमने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। रामू धीवर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि उपकार का शव लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा है। मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
CG NEWS : सरपंच पति का फरमान, पहले चंदा फिर मिलेगा राशन, सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों को लौटाया जा रहा खाली हाथ…
कोरबा। CG NEWS : ग्रामीण क्षेत्र में महिला सरपंचो के पति किस तरह पत्नी के पद का दुरूपयोग करते हैं, इसका जीता जगता उदहारण है देखने को मिला है।आप भी देखना चाहते है तो चले आईये कोरबा। यहां के ग्राम पंचायत गिधौरी मे महिला सरपंच के पति की तुगलकी फरमान से गांव के ग्रामीणों के राशन को बैन कर दिया गया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सरपंच पति ने नवरात्रि का चंदा देने वालों को ही सरकारी राशन देने का फरमान जारी किया हैं। लिहाजा सोसायटी मे ग्रामीणों के चंदा नही देने पर उनके हक का मुफ्त राशन देने से इंकार किया जा रहा हैं।

सरकारी अनाज वितरण में मनमानी का ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव का सरपंच के पद पर विज्ञानी कंवर पदस्थ हैं। लेकिन गांव में महिला सरपंच के पति की ही तूती बोलती हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में हर साल नवरात्र का पर्व मनाया जाता हैं। इसके लिए बकायदा गांव के पंच ग्रामीणों के घर-घर जाकर पहले चंदा लिया करते थे। लेकिन इस वर्ष चैत्र नवरात्र के चंदा के लिए सरपंच पति गोविंदा कंवर ने अजीबो-गरीब फरमान जारी कर दिया गया। सरपंच पति ने नवरात्र का चंदा घर-घर जाकर लेने के बजाये सरकारी राशन दुकान में राशन लेने पहुंचने वाले ग्रामीणों से वसूल करने का निर्देश दे दिया गया।
साथ ही ये भी आदेश दिया गया कि जो भी ग्रामीण चंदा का पैसा जब तक ना दे, तब तक उसके राशन का आबंटन ना किया जाये। गांव के ग्रामीण कार्तिक राम ने बताया कि वो राशन लेने सोसायटी गया हुआ था। सरकार से मुफ्त मिलने वाले राशन को देने से पहले दुकानदार ने चंदा देने की बात कही। पैसा नही होने पर उसे राशन देने से इंकार कर दिया गया। ग्रामीण कार्तिक राम ने बताया कि गांव में नवरात्र हर साल मनाया जाता हैं। इसके लिए बकायदा गांव के पंच ग्रामीणों के घर पहुुंचकर चंदा लिया करते थे। लेकिन मौजूदा वक्त में जिनके सामने आर्थिक तंगी हैं, या जो व्यक्ति अभी चंदा देने में सक्षम नही हैं, उन्हे राशन देने से मना किया जा रहा हैं, जो कि गलत हैं। सरपंच पति के इस तुगलकी फरमान के बाद जहा ग्रामीणों में गहरी नाराजगी हैं। वही खादय विभाग इस मामले पर अब तक कोई संज्ञान नही ले सका हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि सरपंच पति के इस अजीबो-गरीब फरमान पर जिला प्रशासन कोई एक्शन लेता हैं, या फिर चंदा के फेरे में गरीब ग्रामीणों को अपने हक के राशन से वंचित रहना होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
