प्रदेश

CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

और पढ़ें ...

*मोर आवास मोर अधिकार, रोक रही भूपेश सरकार*

*15 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी भारतीय जनता पार्टी* *मोर आवास मोर अधिकार रोक रहे हैं भूपेश सरकार* *पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं - अरूण साव* *भाजपा आवासहीन परिवार को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है - अरूण साव* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास छीना। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या किसी योजना में सिर्फ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसीलिए प्रदेश की आम गरीब जनता को उस योजना का लाभ आप नहीं देंगे। स्तरहीन बयानों के लिए पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों के सबसे बड़े सपने को पूरा नहीं होने दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक आवासहीन को मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की जिसका लक्ष्य था कि 2022 तक देश में प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं का मकान हो। कोरोना काल के कारण इसे बढ़ाकर 2024 किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 2011 सर्वे सूची के अनुसार मकान बनने थे फिर 2016 में आवास प्लस के नाम से केंद्र सरकार ने एक योजना लाई। जिसमें 2011 की सर्वे सूची में छूटे नाम तथा किन्हीं कारणों से 2011 के रद्द आवेदन को मिलाकर फिर सर्वे सूची बनाई गई जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 16 लाख हितग्राही पाए गए। योजना प्रारंभ होने के प्रथम वर्षों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और इस दौरान हमने लगभग 7.50 लाख मकान बनाएं। वर्ष छत्तीसगढ़ को मिला लक्ष्य आवास पूर्ण 2016-17 2,32,903 2,30,000 2017-18 2,06,000 2,01,000 2018-19 3,48,960 3,25,765 7.87 लाख 7.56 लाख उन्होंने कहा कि 2018 के पहले देश में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अव्वल स्थान में था। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गए । साथ ही पूर्व में जो मकान बन रहे थे उनकी किश्त भी इस भूपेश सरकार ने देनी बंद कर दी। पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं और जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की आस में अपनी झोपड़िया तोड़ दी वे भी अब किराए के मकान में रहने को बाध्य है और दोहरी मार झेल रहे है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कहते हैं कि योजना में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए पूरा पैसा प्रधानमंत्री जी भेजें। आजादी के बाद सालों साल देश में अनेक योजनाओं सड़कों और इमारतों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे गए। प्रदेश में राजीव युवा मितान क्लब के नाम से ही पैसे की बंदरबांट कर रहे हैं। भूपेश बघेल जी जरा स्पष्ट करें कि उपरोक्त योजनाओं में देश का और छत्तीसगढ़ प्रदेश का पैसा था या गांधी परिवार के घरों से पैसे आते थे। गरीब के सपने को तोड़ने के लिए ऐसा स्तरहीन बयान प्रदेश के मुखिया को शोभा नहीं देता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक लक्ष्य निर्धारित योजना है जिसके तहत समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में केंद्र के मंत्री व सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार प्रदेश सरकार से पत्र व्यवहार कर कार्य में प्रगति लाने का अनुरोध किया जाता रहा। केंद्र सरकार ने 17 जून 2021 और 6 जुलाई 2021 को सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के लिए पत्र व्यवहार किया। और स्पष्ट बताया गया था कि 31 जुलाई 21 तक अगर तय सीमा में यह कार्य स्वीकृत नहीं किया जाएगा तो इसे पूर्ण करने की पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। और 2016 के सर्वे सूची के आधार पर आवास प्लस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की सरकार को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 21 को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्र लिखकर पुनः राज्य सरकार को आगाह किया कि 781999 मकानों की स्वीकृति की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है इसे 31 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करें। और राज्य सरकार ने राज्यांश के 562 करोड़ रुपए जारी नहीं किए है उसे भी शीघ्र निर्गत करें। परंतु राज्य के मुखिया भूपेश बघेल जी ने आवासहीनों से दुर्भावना के तहत इन पत्रों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। भूपेश बघेल के व्यवहार से दुखी होकर छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंह देव जी ने 16 जुलाई 2022 को एक पत्र लिखा माननीय भूपेश बघेल जी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जाना था। जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटन को अनुरोध किया था। किन्तु इस योजना में राशि उपलब्ध नहीं की जा सकी, फलस्वरूप प्रदेश के लगभग 8 लाख लोगों के लिए आवास नहीं बनाये जा सके। इसके अतिरिक्त 8 लाख घर बनाने में से करीब 10 हजार करोड प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहायक होते हमारे जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्य अंतर्गत ग्रामीण आवास का अधिकार प्रमुख रूप से उल्लेखित है। वि चारणीय है कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेधर लोगों के लिए एक भी आवास नहीं बनाया जा सका और योजना की प्रगति निरंक रही और मुझे दुःख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका। इस पत्र के साथ पंचायत मंत्री ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया सरकार ने इस्तीफा तो ले लिया अब परंतु प्रधानमंत्री आवास बनाने की दिशा में कोई भी प्रगति नहीं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रदेश के आवासहीनों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया और मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन प्रारंभ किया। इसके तहत हमने प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक तहसील, प्रत्येक शहरों में आवासहिनो से फार्म भरवाए। अभी तक हम लगभग 8500 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में वार्डों के 9 लाख परिवारों से मिलकर 7 लाख फार्म जमा करवा चुके है । योजना के अगले चरण में हमने प्रत्येक विधानसभा में आवासहीन प्रभावितों को लेकर कांग्रेसी विधायकों के निवास का घेराव किया। अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घेराव हो चुका है जहां भारतीय जनता पार्टी या अन्य दलों के विधायक है वहां हमने सरकार का घेराव किया। इतने बड़े जनता आंदोलन के बावजूद यह सरकार गरीबों के हितों की ओर आंख मूंदे बैठी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आवासहीन जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्प बद्ध है। 15 मार्च को पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को साथ लेकर लगभग एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश से प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को इस आंदोलन में शामिल करने के लिए मंडल जिला व संभाग स्तर पर बैठकर प्रभाव प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के 16 लाख आवासहीन परिवार, के 48 लाख जनता से वादा करते हैं कि जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में व 2016 की सर्वे सूची के अनुसार प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में शामिल है। भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य करेंगे। इस दौरान मोर आवास-मोर अधिकार का पोस्टर और 8955113113 टोल फ्री नंबर भी जारी किया इस नंबर के माध्यम से प्रदेश के आवासहीन आंदोलन से सीधे जुड़ सकते हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा मंत्री रामू रोहरा मौजूद रहें।
और पढ़ें ...

Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण

फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से  दतैल हाथी की वापसी हो गई है।   आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला  को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे  शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।

और पढ़ें ...

प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम : भाजपा

*भाजपा सरकार में चुनौतियों के समय भी प्रति व्यक्ति आय 15 वर्ष तक औसत 18 प्रतिशत से बढ़ती रही कांग्रेस में केवल 10 फीसदी बढ़ी यही कांग्रेस के कुशासन का प्रमाण है:अमित चिमनानी* *छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में पॉलिसी पैरालिसिस: अमित चिमनानी* आर्थिक सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय 10 प्रतिशत से बढ़ने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि 10 प्रतिशत आय बढ़ने पर इतराने वाली कांग्रेस सरकार से हमारा प्रश्न है कि जब 2003 में छत्तीसगढ़ की गिनती बीमारू राज्य में होती थी प्रदेश का बजट केवल 6 हजार से 9 हजार करोड़ रुपए था सरकार के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे राज्य की खुद की कोई आय नहीं थी केंद्र से भी कोई खास मदद नहीं मिलती थी ऐसे चुनौती के समय में भी भाजपा की सरकार में 15 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय लगभग 18 प्रतिशत तक बढ़ती रही। अमित चिमनानी ने कहा 2003 में प्रति व्यक्ति आय 12 हजार रु थी जबकि भाजपा के शासन जाते-जाते वह 92 हजार रुपए हो चुकी थी आज तो प्रदेश का बजट एक लाख करोड से ज्यादा हो गया है राज्य की खुद की आय लगभग 50 हजार करोड है केंद्र से भी ₹50 हजार करोड़ मिलते हैं ऐसे में प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम है गलत नीतियों का परिणाम है छत्तीसगढ़ पॉलिसी पैरालिसिस से गुजर रहा है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
और पढ़ें ...

CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जगदलपुर : CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे। वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।

CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश स्तर के BJP नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।

वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नरौर गांव में शुक्रवार को दादा-पोते के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दादा-पोता दीवार के नीचे दब गए। लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 साल के पोते को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दादा का इलाज जारी है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है।

शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाबूलाल मरावी घर के सामने ही बैठे हुए थे, वहीं उनका 4 साल का पोता अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए।

यहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मरावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूट गया है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दादा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। अंकुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे मंत्री गोपाल राय-

*प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04 मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।।* *05 मार्च 23 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे -कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* *प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होंगे प्रेस से रूबरू - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* *जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,रायपुर में कार्यकर्ता संवाद की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यकर्ता संवाद जोरा ग्राउंड, जी ई रोड,कृषि विश्वविद्यालय के सामने रायपुर में 05 मार्च 23 को होगा। इसी कार्यक्रम के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04 मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है। प्रदेश के कार्यकर्ता विमानतल पर 1बजे उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस से रूबरू होंगे। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 05 मार्च 23 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,में 5 मार्च23 को हो रहा है और इस कार्यक्रम की तैयारी का प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय भी जायजा लेंगे। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है। पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया और अकूट भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब मूर्त रूप ले रहा है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर बदलाव करने का मन बना चुके है।
और पढ़ें ...

CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश

अंबिकापुर। अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। तीनों ने जमीन की खरीदी बिक्री में डीलिंग में गड़बड़ी के चलते युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। 30 नवंबर 2020 को वह अपने घर से ग्राम खलिबा गया था। इसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पतासाजी की थी। फिर भी रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला था। इस पर रामकृपाल की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। अगले दिन उसकी लाश पास के जंगल में मिली थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी की। जांच में पता चला कि राम को आखिरी बार उसके साथियों के साथ देखा गया है। राम अपने साथियों के साथ ही जमीन की खरीदी ब्रिकी करता था। इस पर पुलिस ने गंगा राम चेरवा, बृजेश चेरवा, कृष्णा प्रसाद को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि राम ने जमीन की डीलिंग में गड़बड़ी की थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस केस में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सभी पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

और पढ़ें ...

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बलौदाबाजार एसएसपी दीपक कुमार झा द्वारा जारी आदेश में SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश

और पढ़ें ...

Cg News : कारण बताओ नोटिस पर सचिव ने नहीं दिया कोई जवाब, सीईओ ने किया निलंबित

कांकेर/कोरिया। Cg News : कार्य में अनियमितता पाए जाने पर सीईओ ने दो अलग-अलग मामलों में दो अलग-अलग जिलों से दो सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम पंचायत पुसावंड विकासखण्ड कांकेर के गौठान में नियमित रूप से पशुपालकों से गोबर की खरीदी नहीं करने के कारण जहां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, कोरिया में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर CEO जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दो का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

गौरतलब है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पुसावंड गौठान के मैप पोर्टल का अवलोकन करने पर 16 से 31 जनवरी 2023 तक गोबर की खरीदी नहीं करना पाया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उच्च अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सचिव निलंबित

कोरिया। कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। सीईओ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के प्रतिवेदन अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता किये जाने संबंधित आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया। उक्त कृत्य हेतु सचिव ग्राम पंचायत खुटरापारा जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 एवं छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 4 एवं नियम 5 का उल्लंघन करने के कारण अनुशासनिक कार्यवाही प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त सचिव के निलंबन के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिवीय पदीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत जामपारा में पदस्थ सचिव लालमन बरगाह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन,रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस

भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन हो गया है। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली है। रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पहले चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल एडमिट कराया गया।

उपचार शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के डॉ. एमपी चंद्राकर जीजा थे। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। वे मुख्यमंत्री भूपेश के समधि विजय चंद्राकर के भाई थे। उनके दो लड़के अभिजीत चंद्राकर, डॉ. कुणाल चंद्राकर हैं। आपको बता दें कि चंदूलाल चंद्राकर की स्थापना 1996 में की गयी थी। सन् 2000 में अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ। 5 साल पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई, उसके बाद से वे अस्पताल आना-जाना बंद कर दिए थे।

और पढ़ें ...

झाड़ फूंक के नाम पर मासूम के मुंह में डाला गया जलती लठ, 3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। Beyond All Limits Of Inhumanity : जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है जहाँ झाड़ फूंक के नाम पर तीन सेवादारों ने किया नाबालिक लड़की को अगवा। तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिक के मुंह में डाला गया जलती लठ। सेवादारों के प्रताड़ना से बुरी तरह घायल हुई नाबालिक। मासूम की प्रताड़ना देख लोगों के रोंगटे हो गए खड़े। मासूम बच्ची को न्याय दिलाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सिन्हा समाज के पदाधिकारी।

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के ब्लाक बागबाहरा के जय गुरुदेव मानस आश्रम में एक मासूस नाबालिक लड़की के साथ हुए अत्याचार का, जो अस्पताल में जूझ रही है जिन्दगी और मौत के बीच

जानकारी के अनुसार बागबाहरा से 3 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम में अभनपुर राजिम की कुमारी जागृति सिन्हा महिला सेवादार अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। जिसे कुछ शरारिक परेशानी थी। जहां झाड़ फूंक किया जाता है। जागृति सिन्हा के परिजन जागृति को आश्रम में  छोड़ कर अपने घर वापस चले आये थे। जागृति सिन्हा आश्रम में रहना नहीं चाहती थी। जिसे जबरिया आश्रम के सेवादारों ने बंधक बना कर रख लिया था। 24 फरवरी को नाबालिक जागृति सिन्हा के साथ झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन आश्रम के सेवादार जिनका नाम नरेश पटेल, भोजकुमार साहू और राकेश दीवान ने मासूम लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए झाड़ फूंक के नाम पर जलती हुई लकड़ी से हांथ पैर को बुरी तरह जाला दिया। दर्द से कराहती नाबालिक अपनी जान बचाने जब चिल्लाने लगी तब तीनों सेवादारों ने नाबालिक लड़की के मुंह में आग की जलती लुट्ठी डाल कर बुरी तरह से मुंह को जला दिया।

आपको बता दें कि मामला तब प्रकाश ने आया जब लड़की के परिजन आश्रम पहुंचे। परिजनों ने तत्काल बागबाहरा पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। और बागबाहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 307,294,506,34 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG JOB NEWS : यहाँ निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

जांजगीर-चांपा: एकीकृत बाल विकास परियेाजना नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

नवागढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र कोटिया, किरीत, सलखन में कार्यकर्ता एवं केसला, करमंदी, तुलसी, गोधना में सहायिका के पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख से अधिक लोगों के कान की जांच

प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनवरी माह तक दो लाख 626 लोगों के कान की जांच की गई है। इनमें 14 हजार 483 लोग बधिरता से ग्रसित पाए गए। इस दौरान विभिन्न कर्ण रोगों से जूझ रहे 4120 रोगियों की माइनर सर्जरी तथा 164 की मेजर सर्जरी की गई है। राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 2023 जरूरतमंदों को हियरिंग-ऐड प्रदान किया गया है। वहीं 3255 मरीजों को स्पीच थैरेपी भी दी गई है। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों की ओपीडी में आए बच्चों और उनके परिजनों को कर्ण संबंधी समस्याओं से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है। वर्तमान में प्रदेश के सभी 28 जिला अस्पतालों, सभी शासकीय मेडिकल कालेजों और एम्स (AIIMS) रायपुर में कर्ण संबंधी इलाज तथा आपरेशन की सुविधा है।

पूरी दुनिया में प्रति वर्ष 3 मार्च को विश्व कर्ण देखभाल दिवस मनाया जाता है। कर्ण रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने 3 मार्च से 10 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय कर्ण देखभाल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन “ईयर एंड हियरिंग केयर फॉर ऑल! लेट्स मेक इट रियालिटी (Ear and hearing care for all! Let’s make it reality)” की थीम पर आधारित है। इस साल की थीम प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं पर केन्द्रित करते हुए निर्धारित की गई है जिससे कान से जुड़ी सभी सेवाएं जनसमुदाय तक पहुंचाई जा सके। विश्व कर्ण देखभाल सप्ताह का उद्देश्य बधिरों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों के बीच बधिरों की समस्याओं के बारे में समझ बढ़ाना है। 

राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि देश में हर वर्ष कर्ण संबंधी रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे शून्य से 14 वर्ष के बच्चे अत्यधिक प्रभावित हो रहे है। अधिकांश बच्चों में माइल्डर डिग्री (Milder Degree) या यूनिलैटरल (एक कान का) हियरिंग लॉस (Unilateral Hearing Loss) देखा जा रहा है। 

लगातार खांसी-जुकाम व कान बहने को अनदेखा न करें
डॉ. नवरतन ने बताया कि लगातार खांसी-जुकाम व कान बहने जैसी समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। अक्सर मां बच्चे को एक करवट लेटाकर दूध पिलाती है, जिससे उसकी कान की नली में दूध चला जाता है और बहरापन होने की संभावना बढ़ जाती है। मां बैठकर बच्चे को सही तरीके से दूध पिलाए और हमेशा सतर्कता बरते। कान में गंदा पानी जाने से कान में मवाद बनता है। इससे भी कान से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। शुगर व टी.बी. रोग से ग्रसित मरीजों को नियमित रूप से अपनी श्रवण क्षमता की जांच करानी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए ।

कान की अच्छी सेहत के लिए इन सावधानियों को अपनाएं

राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. नेतराम नवरतन ने बहरेपन से बचाव के उपाय बताएं हैं जिनके पालन से इससे बचा जा सकता है। कान में नुकीली वस्तुएं नहीं डालना चाहिए। संगीत सुनते समय (विशेष रूप से हेडसेट के माध्यम से संगीत सुनते समय) संगीत की ध्वनि, टीवी देखते समय टीवी की ध्वनि एवं स्टीरियो (त्रिविम ध्वनिक) की ध्वनि के स्तर को कम रखकर सुनें। ज्यादा शोर-शराबा वाले स्थानों से बचें। अपने कान की सफाई कराने के लिए सड़क के किनारे बैठने वाले नीम-हकीमों या अयोग्य व्यक्तियों के पास कभी न जाएं। गंदे पानी में तैराकी या स्नान करने से बचें, क्योंकि यह कान में संक्रमण पैदा कर सकता है। चिकित्सकीय सलाह के बिना अपने कान में किसी भी तरह का तेल एवं तरल पदार्थ न डालें। सुनने की क्षमता में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर जितनी जल्दी हो सके चिकित्सक से परामर्श लें।

और पढ़ें ...

CG CRIME : आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म के मामलें में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार…

पखांजूर : CG CRIME : जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में एक प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि, आरक्षक ने थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी हैवानियत से परेशान होकर महिला ने उसी के थाने में शिकायत दर्ज़ कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन बनता था शारीरिक संबंध 

बता दें कि, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियो के मुताबिक, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन बीते दो सालों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में ही रहता है। यहीं परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। इसकी शिकायत आज आरक्षक की पत्नी ने थाना पखांजूर में की है, जिसके बाद  पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...