प्रदेश

CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका

बीजापुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।

CG News: घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।

CG News: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।

और पढ़ें ...

SECR के इन 7 स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली सुविधा

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सात स्टेशनों में विभिन्न गाड़ियो का 06 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिनमें टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में, सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफ़र एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु स्टेशन में, दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगी रोड स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी स्टेशन में, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन में तथा कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा शामिल है । विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा टाटानगर एवं इतवारी से 06 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अकलतरा स्टेशन 18.09 बजे पहुंचेगी तथा 18.11 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर, अकलतरा स्टेशन 08.59 बजे पहुंचेगी तथा 09.01 बजे रवाना होगी 

गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापट्टनम-अमृतसर-विशाखापट्टनम, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा विशाखापट्टनम से 07 मार्च एवं अमृतसर से 05 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस बुढार स्टेशन 21.44 बजे पहुंचेगी तथा 21.46 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बुढार स्टेशन 00.11 बजे पहुंचेगी तथा 00.13 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा सांतरागाछी से 08 मार्च एवं जबलपुर से 09 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर, अनुपपुर स्टेशन 09.51 बजे पहुंचेगी तथा 09.53 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी अनुपपुर स्टेशन 00.44 बजे पहुंचेगी तथा 00.46 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं इंदौर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 12.16 बजे पहुंचेगी एवं 12.18 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 13.01 बजे पहुंचेगी एवं 13.03 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा दुर्ग एवं अम्बिकापुर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन 00.14 बजे पहुंचेगी एवं 00.16 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग, करगीरोड स्टेशन 04.40 बजे पहुंचेगी एवं 04.42 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं भोपाल से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल, एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 23.52 बजे पहुंचेगी एवं 23.54 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 00.48 बजे पहुंचेगी एवं 00.50 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18237/18236 कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा कोरबा से 09 मार्च एवं अमृतसर से 07 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 14.38 बजे पहुंचेगी एवं 14.40 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18236 अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 10.24 बजे पहुंचेगी एवं 10.26 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा 09 मार्च से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर, एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 08.51 बजे पहुंचेगी एवं 08.53 बजे रवाना होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 19.23 बजे पहुंचेगी एवं 19.25 बजे रवाना होगी |

और पढ़ें ...

CG NEWS : 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं

धमतरी। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यायायिक परिसर कॉलोनी रूद्री में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मम्पी, पापा, भाई मुझे माफ कर देना। मैं पढ़ाई में जीरो हूँ। पुलिस ने यह सुसाइट नोट जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उधर, बेटी के आत्महत्या करने से उसके माता-पिता, पूरा परिवार सदमे में है।
 
उधर, एक अन्य घटना में मगरलोड थाना के ग्राम सरगी में रूपराम कंवर (35) पिता ढेलूराम कंवर ने आंवला पेड़ में चुनरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरूवार की रात 1.30 बजे से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने फांसी पर लटका देखा तुरंत इसकी सूचना थाने को दी। पंचनामा के बाद लाश को पीएम के लिए चीरघर भेज दिया
 
और पढ़ें ...

CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस

रायपुर। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण( budget) को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय ( decision)लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत ( welcome)करते हुये खुशियां मनायें।

और पढ़ें ...

CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

बिलासपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी बिलासपुर  कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर ( ratanpur) बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में श्री ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले

दुर्ग। जिले में एक शराबी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और अगल-बगल के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। आग लगने से लोग तो घर से निकल गए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

और पढ़ें ...

*मोर आवास मोर अधिकार, रोक रही भूपेश सरकार*

*15 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी भारतीय जनता पार्टी* *मोर आवास मोर अधिकार रोक रहे हैं भूपेश सरकार* *पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं - अरूण साव* *भाजपा आवासहीन परिवार को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है - अरूण साव* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास छीना। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या किसी योजना में सिर्फ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसीलिए प्रदेश की आम गरीब जनता को उस योजना का लाभ आप नहीं देंगे। स्तरहीन बयानों के लिए पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों के सबसे बड़े सपने को पूरा नहीं होने दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक आवासहीन को मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की जिसका लक्ष्य था कि 2022 तक देश में प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं का मकान हो। कोरोना काल के कारण इसे बढ़ाकर 2024 किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 2011 सर्वे सूची के अनुसार मकान बनने थे फिर 2016 में आवास प्लस के नाम से केंद्र सरकार ने एक योजना लाई। जिसमें 2011 की सर्वे सूची में छूटे नाम तथा किन्हीं कारणों से 2011 के रद्द आवेदन को मिलाकर फिर सर्वे सूची बनाई गई जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 16 लाख हितग्राही पाए गए। योजना प्रारंभ होने के प्रथम वर्षों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और इस दौरान हमने लगभग 7.50 लाख मकान बनाएं। वर्ष छत्तीसगढ़ को मिला लक्ष्य आवास पूर्ण 2016-17 2,32,903 2,30,000 2017-18 2,06,000 2,01,000 2018-19 3,48,960 3,25,765 7.87 लाख 7.56 लाख उन्होंने कहा कि 2018 के पहले देश में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अव्वल स्थान में था। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गए । साथ ही पूर्व में जो मकान बन रहे थे उनकी किश्त भी इस भूपेश सरकार ने देनी बंद कर दी। पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं और जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की आस में अपनी झोपड़िया तोड़ दी वे भी अब किराए के मकान में रहने को बाध्य है और दोहरी मार झेल रहे है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कहते हैं कि योजना में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए पूरा पैसा प्रधानमंत्री जी भेजें। आजादी के बाद सालों साल देश में अनेक योजनाओं सड़कों और इमारतों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे गए। प्रदेश में राजीव युवा मितान क्लब के नाम से ही पैसे की बंदरबांट कर रहे हैं। भूपेश बघेल जी जरा स्पष्ट करें कि उपरोक्त योजनाओं में देश का और छत्तीसगढ़ प्रदेश का पैसा था या गांधी परिवार के घरों से पैसे आते थे। गरीब के सपने को तोड़ने के लिए ऐसा स्तरहीन बयान प्रदेश के मुखिया को शोभा नहीं देता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक लक्ष्य निर्धारित योजना है जिसके तहत समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में केंद्र के मंत्री व सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार प्रदेश सरकार से पत्र व्यवहार कर कार्य में प्रगति लाने का अनुरोध किया जाता रहा। केंद्र सरकार ने 17 जून 2021 और 6 जुलाई 2021 को सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के लिए पत्र व्यवहार किया। और स्पष्ट बताया गया था कि 31 जुलाई 21 तक अगर तय सीमा में यह कार्य स्वीकृत नहीं किया जाएगा तो इसे पूर्ण करने की पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। और 2016 के सर्वे सूची के आधार पर आवास प्लस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की सरकार को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 21 को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्र लिखकर पुनः राज्य सरकार को आगाह किया कि 781999 मकानों की स्वीकृति की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है इसे 31 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करें। और राज्य सरकार ने राज्यांश के 562 करोड़ रुपए जारी नहीं किए है उसे भी शीघ्र निर्गत करें। परंतु राज्य के मुखिया भूपेश बघेल जी ने आवासहीनों से दुर्भावना के तहत इन पत्रों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। भूपेश बघेल के व्यवहार से दुखी होकर छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंह देव जी ने 16 जुलाई 2022 को एक पत्र लिखा माननीय भूपेश बघेल जी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जाना था। जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटन को अनुरोध किया था। किन्तु इस योजना में राशि उपलब्ध नहीं की जा सकी, फलस्वरूप प्रदेश के लगभग 8 लाख लोगों के लिए आवास नहीं बनाये जा सके। इसके अतिरिक्त 8 लाख घर बनाने में से करीब 10 हजार करोड प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहायक होते हमारे जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्य अंतर्गत ग्रामीण आवास का अधिकार प्रमुख रूप से उल्लेखित है। वि चारणीय है कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेधर लोगों के लिए एक भी आवास नहीं बनाया जा सका और योजना की प्रगति निरंक रही और मुझे दुःख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका। इस पत्र के साथ पंचायत मंत्री ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया सरकार ने इस्तीफा तो ले लिया अब परंतु प्रधानमंत्री आवास बनाने की दिशा में कोई भी प्रगति नहीं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रदेश के आवासहीनों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया और मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन प्रारंभ किया। इसके तहत हमने प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक तहसील, प्रत्येक शहरों में आवासहिनो से फार्म भरवाए। अभी तक हम लगभग 8500 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में वार्डों के 9 लाख परिवारों से मिलकर 7 लाख फार्म जमा करवा चुके है । योजना के अगले चरण में हमने प्रत्येक विधानसभा में आवासहीन प्रभावितों को लेकर कांग्रेसी विधायकों के निवास का घेराव किया। अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घेराव हो चुका है जहां भारतीय जनता पार्टी या अन्य दलों के विधायक है वहां हमने सरकार का घेराव किया। इतने बड़े जनता आंदोलन के बावजूद यह सरकार गरीबों के हितों की ओर आंख मूंदे बैठी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आवासहीन जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्प बद्ध है। 15 मार्च को पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को साथ लेकर लगभग एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश से प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को इस आंदोलन में शामिल करने के लिए मंडल जिला व संभाग स्तर पर बैठकर प्रभाव प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के 16 लाख आवासहीन परिवार, के 48 लाख जनता से वादा करते हैं कि जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में व 2016 की सर्वे सूची के अनुसार प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में शामिल है। भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य करेंगे। इस दौरान मोर आवास-मोर अधिकार का पोस्टर और 8955113113 टोल फ्री नंबर भी जारी किया इस नंबर के माध्यम से प्रदेश के आवासहीन आंदोलन से सीधे जुड़ सकते हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा मंत्री रामू रोहरा मौजूद रहें।
और पढ़ें ...

Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण

फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से  दतैल हाथी की वापसी हो गई है।   आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला  को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे  शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।

और पढ़ें ...

प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम : भाजपा

*भाजपा सरकार में चुनौतियों के समय भी प्रति व्यक्ति आय 15 वर्ष तक औसत 18 प्रतिशत से बढ़ती रही कांग्रेस में केवल 10 फीसदी बढ़ी यही कांग्रेस के कुशासन का प्रमाण है:अमित चिमनानी* *छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में पॉलिसी पैरालिसिस: अमित चिमनानी* आर्थिक सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय 10 प्रतिशत से बढ़ने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि 10 प्रतिशत आय बढ़ने पर इतराने वाली कांग्रेस सरकार से हमारा प्रश्न है कि जब 2003 में छत्तीसगढ़ की गिनती बीमारू राज्य में होती थी प्रदेश का बजट केवल 6 हजार से 9 हजार करोड़ रुपए था सरकार के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे राज्य की खुद की कोई आय नहीं थी केंद्र से भी कोई खास मदद नहीं मिलती थी ऐसे चुनौती के समय में भी भाजपा की सरकार में 15 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय लगभग 18 प्रतिशत तक बढ़ती रही। अमित चिमनानी ने कहा 2003 में प्रति व्यक्ति आय 12 हजार रु थी जबकि भाजपा के शासन जाते-जाते वह 92 हजार रुपए हो चुकी थी आज तो प्रदेश का बजट एक लाख करोड से ज्यादा हो गया है राज्य की खुद की आय लगभग 50 हजार करोड है केंद्र से भी ₹50 हजार करोड़ मिलते हैं ऐसे में प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम है गलत नीतियों का परिणाम है छत्तीसगढ़ पॉलिसी पैरालिसिस से गुजर रहा है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
और पढ़ें ...

CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जगदलपुर : CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे। वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।

CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश स्तर के BJP नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।

वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नरौर गांव में शुक्रवार को दादा-पोते के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दादा-पोता दीवार के नीचे दब गए। लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 साल के पोते को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दादा का इलाज जारी है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है।

शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाबूलाल मरावी घर के सामने ही बैठे हुए थे, वहीं उनका 4 साल का पोता अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए।

यहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मरावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूट गया है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दादा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। अंकुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे मंत्री गोपाल राय-

*प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04 मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।।* *05 मार्च 23 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे -कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* *प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होंगे प्रेस से रूबरू - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* *जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,रायपुर में कार्यकर्ता संवाद की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर - कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।* आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यकर्ता संवाद जोरा ग्राउंड, जी ई रोड,कृषि विश्वविद्यालय के सामने रायपुर में 05 मार्च 23 को होगा। इसी कार्यक्रम के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय कल 04 मार्च23 को नियमित विमान से रायपुर आ रहे है। प्रदेश के कार्यकर्ता विमानतल पर 1बजे उनका स्वागत करेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा दोपहर 2 बजे रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस से रूबरू होंगे। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 05 मार्च 23 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने,जी. ई.रोड,में 5 मार्च23 को हो रहा है और इस कार्यक्रम की तैयारी का प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय भी जायजा लेंगे। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है जिसकी जोन स्तर पर तैयारी चल रही है। पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ काम का दिखावा भर किया और अकूट भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब मूर्त रूप ले रहा है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर बदलाव करने का मन बना चुके है।
और पढ़ें ...

CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश

अंबिकापुर। अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। तीनों ने जमीन की खरीदी बिक्री में डीलिंग में गड़बड़ी के चलते युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। 30 नवंबर 2020 को वह अपने घर से ग्राम खलिबा गया था। इसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पतासाजी की थी। फिर भी रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला था। इस पर रामकृपाल की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। अगले दिन उसकी लाश पास के जंगल में मिली थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी की। जांच में पता चला कि राम को आखिरी बार उसके साथियों के साथ देखा गया है। राम अपने साथियों के साथ ही जमीन की खरीदी ब्रिकी करता था। इस पर पुलिस ने गंगा राम चेरवा, बृजेश चेरवा, कृष्णा प्रसाद को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि राम ने जमीन की डीलिंग में गड़बड़ी की थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस केस में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सभी पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

और पढ़ें ...

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बलौदाबाजार एसएसपी दीपक कुमार झा द्वारा जारी आदेश में SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश

और पढ़ें ...