प्रदेश
ब्रेकिंग: PDS का चावल बेचने वालों का निरस्त होगा राशन कार्ड, खरीदने वाले दुकानदार के खिलाफ FIR
बिलासपुर: राजस्व और खाद्य अफसरों की संयुक्त दबिश में निजी दुकान से राशन में बंटने वाला 52 बोरी चावल जब्त किया गया। दुकान मालिक के विरुद्ध खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज कराया। चावल बेचने वालों का राशन कार्ड भी निरस्त होगा। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एस डी एम बिलासपुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विवेक राईस ट्रेडिंग ,संजय तरण पुष्कर के सामने नेहरू नगर में पी डी एस का चावल खरीदी बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की सँयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त दुकान का निरीक्षण किया गया।
13 क्विंटल(52 बोरी) पी डी एस योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी में प्रदाय योग्य फोर्टीफ़ाइड मोटा चावल प्राप्त होने पर और दुकान के प्रोपराइटर द्वारा इस संबंध में कोई भी बिल प्रस्तुत नही किये जाने के कारण उक्त मात्रा में प्राप्त चावल की जप्ती की कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान दो स्थानीय निवासी जो उक्त दुकान में पी डी एस योजना अंतर्गत प्राप्त मोटा चावल बेचने आये थे, का बयान भी लिया गया। उक्त दुकान के प्रोपराइटर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है तथा अपना राशन अवैध तरीके से बेचने वालो का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।
उक्त कार्रवाई में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर सिद्धि गबेल, खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप उपस्थित थे।
CG - दिल दहला देने वाली वारदात : झाड़ियों में मिली अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश...हैवानियत के बाद हत्या की आशंका
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक और खौफनाक घटना सामने आई है। एक महिला की अर्धनग्न लाश घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली। महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 वर्षीय महिला घर से निकली थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों का कहना है कि महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी। इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।
अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है।
अनाधिकृत घुसपेठियों के विरोध में, सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज बस्तर बंद का आह्वान
बस्तर :- संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज शनिवार को बस्तर बन्द का आव्हान किया गया है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बन्द का आव्हान है कि बस्तर में अनाधिकृत घुसपेठियों को गांव/शहर से पहचान कर बाहर करें तथा जहाँ किरायेदार के रूप में निवास कर रहे हैं, बाहर कर जिला/पुलिस प्रशासन को सूचित करें। सर्व आदिवासी समाज द्वारा बस्तर की प्रबृद्ध जनता, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, जीवन की अनिवार्य सेवाओं को छोड़ सभी से बस्तर बन्द को समर्थन देने की अपील है
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दिनांक 16.08.2024 को कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक आयोजित कर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जगदलपुर जिला बस्तर जगदलपुर से प्राप्त पत्र पर चर्चा की गई, जिसमें एक दिवसीय बस्तर बंद में चेम्बर से समर्थन मांगा गया है, इस पर कार्यकारिणी ने बैठक के उपरान्त चेम्बर पदाधिकारियों की कलेक्ट्रेट में एस.डी.एम. व अन्य अधिकारी के साथ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया और शनिवार को दोपहर 2 बजे तक बस्तर बन्द का चेम्बर नैतिक समर्थन करती हैं। इस बंद को आवश्यक सेवा से दूर रखा गया है। उक्त जानकारी विमल बोथरा महामंत्री बस्तर चेंबर आफ कामर्स जगदलपुर द्वारा प्रेषित की गई है…
CG : महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकते: तालाब में गई थी नहाने... फिर जो हुआ...!!
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद था। महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि दोपहर में तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं। आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है।
इस मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्राओं से छेड़छाड़...शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। आईएमए कल देशव्यापी हड़ताल पर जिसने का निर्णय ले लिया है। समय रहते बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में स्थिति नहीं सम्भाली गई और कुछ सीनियर डॉक्टर के करतूतों पर लगाम नहीं लगाया गया तो यहां भी बंगाल की तरह घटना घट सकती है। अचरज की बात ये सिज़्म के एमएस के संज्ञान में पूरी घटना की जानकारी होने के बाद भी मामले को दबाया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्थ मनोज पिंगुआ ने कहा कि अगर घटना सही होगी तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
कलेक्टर से सिम्स की इंटर्न डाक्टरो ने मिलकर शिकायत की थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एमएस को जांच का निर्देश दिये था। डीएमई ने भी इस पर कार्रवाई व जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन एमएस सहित पूरी टीम ही मिलकर दबाने में लगे हैं। सिम्स के एक डाक्टर पर सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप इंटर्न डॉक्टर्स ने लगाया है।2019 बैच की सभी महिला इंटर्न का आरोप है कि सिम्स के एक सीनियर डॉक्टर उनसे छेड़खानी करते हैं। शरीर को गलत तरीके से छूते है। विरोध करने पर इंटर्नशिप में एक्सटेंशन लगाने तक की धमकी देने से बाज नही आते, महिला इंटर्न से पत्र के आधार पर डीएमई ने जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
जुलाई में सिम्स में बंद कमरे में मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक और महिला पहुंची और दावा किया कि भाई का इलाज कराने जब वो सिम्स आई थी तब इसी डॉक्टर ने बेड शेयर करने कहा था। फिलहाल मामले में अब तक क्या जांच हुई उसे बताने को तैयार नहीं है।
2019 बैच की सभी महिला इंटर्न ने बीते दिनों कलेक्टर डीएमई को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि सीनियर डॉक्टर उनसे और उनके सीनियर बैच की महिला इंटर्न से काफी दिनों से छेड़खानी कर रहे है।लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को बता नही पा रहे है।
शिकायत कर्ता महिला का कहना है कि आज भी जब उनके पति सिम्स में इंटरव्यू के लिए आते है तो मिली भगत कर उन्हे स्क्रूटीनी से ही भगा दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया की इस साजिश में कई लोग शामिल हैं। महिला ने बताया कि अब तक वह लोक लाज के डर से चुप थी लेकिन महिला इंटर्न द्वारा शिकायत करने की जानकारी मिली तब वह भी न्याय मांगने आई है।
कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर अवनीश शरण नेे ध्वजारोहण किया
संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण किया
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया एच.आई.वी./ एड्स के रोकथाम की जन-जागरूकता हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम (आईईसी) का शुभारंभ
एचआईवी और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए है गहन आईईसी अभियान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के कालीबाड़ी स्थित डी बी गर्ल्स कॉलेज में गहन आईईसी अभियान का शुभारंभ किया गया है। श्री जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं से अपने साथियों और अपने समुदाय में जागरूकता का संदेश फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के सुझावों के अनुसार, राज्य भर में एचआईवी और यौन संचारित संक्रमणों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए गहन आईईसी अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर श्री जायसवाल ने एड्स की रोकथाम हेतु जन जागरुकता रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से एचआईवी और एसटीआई के बारे में जागरूक करना तथा एच.आई.वी./एड्स संक्रमितों के प्रति होने वाले भेदभावों को कम करना है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के माध्यम से राष्ट्रव्यापी एच.आई.वी./एड्स के रोकथाम की जन-जागरूकता हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम (आईईसी) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे शहरी तथा ग्रामीण नागरिकों एवं युवाओं को जागरूक किया जा सके ताकि एच.आई.वी./ एड्स संक्रमण पर नियंत्रण एवं रोकथाम किया जा सके ।
छत्तीसगढ़ में आज से राज्य स्तरीय एच.आई.वी/एड्स के रोकथाम हेतु सघन प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू किया गया, जो कि विशेषकर पांच जिलों रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर एवं सरगुजा के गांव-गांव में किया गया। इसके माध्यम से शहरी तथा ग्रामीण जन को जागरूक किया जा सकेगा ।
इसके लिए राज्य में कला दलों के माध्यम से विशेष कार्यक्रम, विभागीय कर्मचारियों, पीयर एजुकेटर, परामर्शदाताओं आदि के माध्यम से ग्राम स्तर पर परिचर्चा, उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी कॉलेजों तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्राम सभा में परिचर्चा, नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से स्ट्रीट वेंडरों का संवेदीकरण तथा युवाओं तक पहुंचने के लिये एड्स नियंत्रण के सोशल मीडिया प्लेटफार्म, एस.एम.एस., दूरदर्शन, आकाशवाणी, एफ.एम. चौनलों, साईकिल बाईक रैली, युवाओं की रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों से कहा विभाग के कार्यों का नकारात्मक फीडबैक नहीं आना चाहिए
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर रायपुर तथा दुर्ग राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों संभागों में सड़क निर्माण, सेतु निर्माण और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। श्री साव ने विधि एवं विधाई कार्य विभाग की केंद्र प्रवर्तित और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के तहत निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इनका निर्माण तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने रायपुर में स्काई-वॉक निर्माण का काम भी जल्द शुरू करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि विभाग के कार्यों का नकारात्मक फीडबैक नहीं आना चाहिए। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर काम करें। फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। नए भवनों, सड़कों और सेतु के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों के संधारण, मरम्मत और रखरखाव का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने रायपुर और दुर्ग संभाग की खराब सड़कों की मरम्मत का काम आगामी नवम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालू अगस्त महीने में ही इसके लिए निविदा जारी करने को कहा। श्री साव ने वृहद पुलों और रेल्वे ओवरब्रिजेस के नए कार्यों के प्रस्ताव अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं से रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजेस का निर्माण अधोसंरचना विकास से जुड़ा है। राज्य की प्रतिष्ठा भी इनसे बनती है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का वास्ता भी सबसे पहले सड़कों से ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किया जा रहा एक-एक निर्माण लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों से जुड़ा है। सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री साव ने बैठक में केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) से निर्माणाधीन सड़कों और पुलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस निधि से जितने ज्यादा काम होंगे, उतनी अधिक राशि भारत सरकार से राज्य को मिलेगी। बैठक में एडीबी लोन से प्रदेश में बनाए जा रहे सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। श्री साव ने विगत 18 जुलाई को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीच राज्य में सड़कों के विकास को लेकर नई दिल्ली में हुई बैठक के निर्णयों के अनुपालन में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा पूर्व के सड़क नवीनीकरण के स्वीकृत कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में अधिकारियों को विभागीय निर्देशों और एसओपी (SOP) का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट के अनुसार प्राथमिकता तय कर सड़कों के संधारण का काम प्रारंभ करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी, उप सचिव एस.एन. श्रीवास्तव और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
सूरजपुर : जनसमस्या निवारण शिविर का ज्यादा से ज्यादा उठाएं लाभः मंत्री श्रीमती राजवाड़े



आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत बरपारा में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 69 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर मंत्री एवं कलेक्टर ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज आपके गांव में शासन के साथ पूरा प्रशासन तंत्र आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए अपने सभी समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। आपको जिस भी योजना के बारे में जानकारी लेनी है और योजना का लाभ लेना है या शिकायत करनी है उस संबंध में अपने अधिकारी को अवगत कराएं साथ ही आवेदनों के निराकरण के संबंध में कहते हुए उन्होंने समय सीमा में इन आवेदनों के निराकरण की आवश्यकता बताई।
आयोजित समाधान शिविर में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषाहार प्रदान किया साथ ही बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी वितरण, उद्यानिकी विभाग की ओर से फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 10वीं के विद्यार्थियों निकिता वर्मा, आकाश कुमार साहू, आरशी जायसवाल , अभिषेक साहू, माही साहू एवं 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों नीरज शर्मा, अमन साहू और आशीफ खान को टैबलेट प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बरपारा के मिनी स्टेडियम के दर्शक दीर्घा के जीर्णाेद्धार के लिए भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर उन्होंने मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता से मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने वाले सभी महिलाओं को आदेशपत्र का वितरण भी किया ।
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामसेवक पैकरा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्वय अपने समस्याओं को पहचाने और इनसे अधिकारियों को अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने को कहा। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सभी जिलेवासियों से एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगाने की अपील की।
कलेक्टर ने आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन निरंतर आप लोगों तक पहुंच कर आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज आपके भैयाथान विकासखण्ड में शासन एवं जिला प्रशासन आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखें। प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से देखते हुए उनके त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों पर कार्यवाही की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए जन चौपाल के पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही बताया कि इन समस्याओं के निराकरण पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों द्वारा चर्चा भी की जाती है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या किसी योजना का लाभ नहीं मिलने की स्थिति को लेकर अपना पंजीयन करने के लिए कहा।
इसके अलावा उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया है कि वे सभी लोग अपने बच्चो को नियमित रूप से शाला एवं आगनबाड़ी भेजें। उन्होंने कहा कि ग्राम, जनपद और जिला सभी स्तरों पर अधिकारी ,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शत प्रतिशत रूप में योजनाओं को लागू करने का प्रयास करें तभी जिले का विकास संभव हो पाएगा साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से भी जिले के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया । इसके अलावा उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी गर्भावस्था के पहली तिमाही में पंजीयन जरूर कराएं। पंजीयन कराने से आपको आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क मिलती है जिससे माता और बच्चे दोनो का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से आवश्यक रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस अवसर पर आंगनबाडी के संबध में कहा कि इसे और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सभी वर्ग के लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने को प्रोत्साहित हों । इस दिशा में प्रयास करने के लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बीपीएल एवं एपीएल सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन के स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने टीबी, सिकलसेल और कुष्ठ जैसे बीमारियों के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को अपनी जांच और इलाज निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कराने को कहा। एनसीडी स्क्रीनिंग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा की बीपी, शुगर जैसी समस्या आम होती जा रही है इसलिए लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने एवं उसे मां के समान ही सम्मान देने, देखभाल करने की अपील की है।
इसके अलावा उन्होंने केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन निरंतर करने एवं सचिवालय में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CG : तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकराई...मां बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
बिलासपुर : जिले के सकरी क्षेत्र मे एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार कार रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, इस हादसे मे माँ और 2 बेटी सहित तीन महिलाओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और तीन की मौत और दो लोगो के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी मिली है, घायलो को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यह है की शुभम विहार कॉलोनी मे रहने वाली फैमली रात्रि में चकर भाटा स्थित होटल से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी सकरी मेन रोड पर कार चालक बेलेन्स बिगड़ा और कार रोड पर खड़ी ट्रैलर से जा टकराई यह हादसा इतना भयानक था की मौक़े पर ही तीन लोगो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मौक़े पर पहुंची और जाँच मे जुटी है।
BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF के जवान को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ग्राम केंद्री में तेज रफ्तार ट्रक ने एक सीआरपीएफ के जवान को रौंद दिया। जिससे सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक का शव ट्रक में फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को ट्रक से बाहर निकालने में जुटी हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके साथ ही ग्रामीण विधायक, कलेक्टर और एसपी के घटनास्थल पर पहुंचने की मांग कर रहे हैं।
Breaking : काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: खेत में काम कर रहे दो युवतियों की मौत
जशपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज रुक रुककर बारिश हो रही है, इसी बीच जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी जिसकी चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 2 युवतियों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पत्थलगांव के चँदागढ़ ग्राम पंचायत की है। तेज बारिश के दोरान यहाँ एक खेत मे गाज गिर गयी। खास बात यह है कि गाज का अटैक मोबाइल पर हुआ जिसके चलते मोबाईल में ब्लास्टिंग होकर आग लग गई और दोनो आग और गाज की चपेट में आ गए। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल है जिन्हें अस्प्ताल ले जाया गया है।
जिला अस्पताल में OPD बंद कर जूनियर डॉक्टर अस्पताल के बाहर बैठे हड़ताल पर
कांकेर : पश्चिम- बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर कांड के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल पर पर उतर आए है. कांकेर मेडिकल कालेज के डॉक्टर ओपीडी बंद कर असपताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए. उनका कहना है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटना हुई है उससे सभी क्षुब्ध है.कांकेर जिले के अस्पतालों में भी कोई सुरक्षा डॉक्टरों को नहीं मिल रही है. जबकि लम्बे समय से पुलिस चौकी और सुरक्षा की समूची व्यवस्था की मांग करते आये है. उनकी मांगे है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो.
BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस थाने में सस्पेंड किए गए TI और प्रधान आरक्षक, देखें
बलरामपुर : रामानुजगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के थाना प्रभारी ललित यादव और प्रधान आरक्षक उमेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। यह केंद्रीय सहकारी बैंक में हुई गड़बड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर से छेड़छाड़ के आरोप में उठाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सहकारी बैंक में 1 करोड़ 33 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत आईजी से की। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद सरगुजा आईजी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
CG - नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव...आत्महत्या या फिर....पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, बताया जा रहा है कि जिस नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगकर खुदकुशी की है, उसी पेड़ में एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां शहर से मुजगहन बाईपास से होकर जाने वाली नहर किनारे युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उसी पेड़ में शव के पास ही एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा मिला है। लिहाजा मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है कि प्रेमी जोड़े यहां सुसाईड के इरादे से पहुंचे होंगे। इस दौरान युवक फंदे पर झूल गया और युवती वहां से चली गई हो या फिर मामला कुछ और है। फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक युवक कौन और कहां का रहने वाला था। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने पहुंचे थे। उसी दौरान शव को देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
