प्रदेश

CG - सनकी पिता ने बच्चियों को बेरहमी से पीटा, एक मासूम की मौत, एक गंभीर...जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चांपा के मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा. इस घटना में 8 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ घर में रहता है. शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने ने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा की थी की एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है, जिसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी.

और पढ़ें ...

BIG NEWS : विधायक देवेंद्र यादव को देर रात भेजा गया सेंट्रल जेल, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

भिलाई : विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तारी के बाद देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया है। इससे पहले बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को भिलाई से अपने साथ ले गयी थी। पुलिस ने तमाम कागजी कार्रवाई करने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया।

इस दौरान विधायक के वकील हर्षवर्धन परगनिया ने कोर्ट में पुलिस की गिरफ्तारी पर आपत्ति दर्ज की। वकील श्री परगनिया ने कहा कि पुलिस ने सिटिंग विधायक के खिलाफ गलत कार्रवाई की है। कोर्ट में पेश करने के पूर्व दर्ज एफआईआर की कॉपी तक अधिवक्ता को उपलब्ध नही कराया गया, साथ ही पुलिस ने मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन किया गया। इधर कोर्ट ने जमानत को खारिज करते हुऐ विधायक देवेंद्र यादव को 3 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

इस दौरान केंद्रीय जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा। देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं विधायक ने फिर से संविधान की किताब दिखाई।

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। विधायक ने वहां पर भाषण भी दिया था। इसे आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव का बयान दर्ज करने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रही है। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार थाने में बयान दर्ज कराने से लगातार इंकार करते आ रहे है। लगाातार नोटिस जारी करने के बाद आज जब सुबह बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची।

और पढ़ें ...

बाहवाई बटोरने सिम्स अस्पताल ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति आज हड़ताल के दिन सिम्स में पूरे दिन नही हुआ इलाज

ओपीडी आईपीडी सभी मरीजों की हुई देखभाल की खबर निकली झूठी

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर / कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा के साथ हुई घटना के  विरोध मेंआज सिम्स हॉस्पिटल में कार्यरत पीजी रेसिडेंस डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टर्स के स्ट्राइक में जाने के कारण   सभी विभागाध्यक्ष को अपने अपने विभाग के ओपीडी का संचालन कंसलटेंट से कराने के लिए निर्देशित किया गया था जो कि सफलता पूर्वक कार्यान्वित हुआ। ऐसी खबर की प्रेस विज्ञप्ति सिम्स ने जारी कर दी जबकि ऐसा वास्तव में हुआ नही दरसल सिम्स में इलाज करवाने बंगाली पारा सरकंडा में निवासरत दो लोग ओपीडी वार्ड में इलाज हेतु गए मगर  उन्हें वहां हड़ताल की बात बता दी गई और  वापस जाने को कह दिया गया। इस बात की पुष्टि हेतु दोनो निवासी वहां लगे सीसी टीवी फुटेज तक देखने की बात कह रहे है। अब ऐसे में किसकी बात सही मानी जाए एक तरफ सिम्स किसी भी मरीज़ को कोई परेशानी नहीं हुई का दावा कर रहे तो वही दूसरी तरफ मरीज इलाज नहीं होने की दुहाई दे रहे । अब यदि मरीज द्वारा बताई बात सही है तो ऐसे में सिम्स द्वारा गलत प्रेस विज्ञप्ति जारी करना सिर्फ वाहबाई लूटने का माध्यम साबित होता है जो धरातल पर लागू होता नही दिखाई पड़ रहा। 
हमारी पड़ताल में हमने वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज होना पाया है । 

 

और पढ़ें ...

CG - फिर शर्मसार हुई न्यायधानी...पड़ोसी ने 5 साल की मासूम से किया रेप का प्रयास...ऐसे हुआ खुलासा..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप करने का प्रयास किया है।  हालांकि, बच्ची के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ओखर गांव की बताई जा रही है, जहां पड़ोसी युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। जब इस मामले की सूचना बच्ची के परिजनों को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से जांच में जुट गई और बिना देरी किए आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लिया।

बता दें कि न्यायधानी नगरी से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 9 अगस्त को मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला के साथ  शासकीय प्राथमिक शाला अकोला के हेडमास्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैगरेप किया था। हालांकि मामले में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड भी कर दिया है।

और पढ़ें ...

*अपराधियों के दबदबे से कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी में खुद को उपेक्षित समझकर किनारे हो गए - केदार गुप्ता*

*कांग्रेस में अपराधियों की धाक इतनी बढ़ गई है कि वे कांग्रेस के फैसलों में सीधी दखल रखने लगे हैं - केदार गुप्ता* *अपराधियों के दबदबे से कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी में खुद को उपेक्षित समझकर किनारे हो गए - केदार गुप्ता* *पूर्व मंत्री शुक्ल का यह बयान कांग्रेस और भूपेश बघेल के कामकाज को ‘आईना’ दिखाने वाला - केदार गुप्ता* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के उस बयान को कांग्रेस में मचे घमासान का एक और प्रमाण बताया है, जिसमें शुक्ल ने कहा है कि कांग्रेस में आपराधिक तत्व सक्रिय हैं और इन्हें बड़े नेताओं की शह प्राप्त है और जिसके कारण चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। शुक्ल का यह बयान बताता है कि कांग्रेस में अब अपराधियों की घुसपैठ हो गई है और अपराधी अब न केवल कांग्रेस के झंडाबरदार हो गए हैं, अपितु कांग्रेस में उनकी धाक इतनी बढ़ गई है कि वे प्रदेश कांग्रेस के फैसलों में सीधी दखल रखने लगे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि अपराधियों के इसी दबदबे से कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी में खुद को उपेक्षित समझकर किनारे हो गए और कांग्रेस को पहले विधानसभा और बाद में लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी को लूटने वाले, गोठान, कोयला, शराब, 18 लाख गरीबों का आवास घोटाला के रूप में छत्तीसगढ़ को लुटते रहे। घोटाले बाद घोटाले में शामिल जो कांग्रेस के नेता थे उनकी शिकायत सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक हुई लेकिन किसी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मोहन मरकाम ने विधानसभा सत्र में कहा था कि डीएमएफ में घोटाला हो रहा है, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्पष्ट कहा था कि कलेक्टर रानू साहू कमीशन जहां मिलता है वही काम करती है। इसके बावजूद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई कार्यवाही किसी पर नहीं की आखिर यह लुटेरे किसके शह पर कांग्रेस में राज कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा शुरू से यह बात कहती रही है कि कांग्रेस और अपराधियों में खूब भाईचारा निभाया जा रहा है। कांग्रेस की भूपेश सरकार में तो हालात ये हो गए थे कि यह समझ पाना मुश्किल हो गया था कि कांग्रेस और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है, या फिर अपराधियों का राजनीति और कांग्रेसीकरण हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में तमाम श्रेणी के अनेक अपराधों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता और उनके परिजन-शुभचिंतक सीधे तौर पर शामिल थे या फिर अपराधों को अंजाम देने के बाद राजनीतिक संरक्षण प्राप्त करने हेतु अपराधियों के सामने कांग्रेस ही शरणस्थली बन गई थी। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व शुक्ल के इस बड़े आरोप को लेकर दुविधा में पड़ गया है, क्योंकि शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल के पुत्र और अनेक वर्षों तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल के भतीजे हैं और स्वयं अमितेश शुक्ल कांग्रेस में अपना बड़ा राजनीतिक कद रखते हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस शासनकाल में महादेव सट्टा की वसूली के लिये दुबई से हत्या की सुपारी देकर ,हत्या करायी थी,अंतराष्ट्रीय अपराधगढ बन गया था।ये अपराधी तत्व कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार का राजनीतिक संरक्षण हासिल करके पूरे प्रदेश में माफियागिरी करके सरेआम गुंडागर्दी कर रहे थे, आतंक फैलाकर जंगलराज कायम करके लोगों का साँसें लेना दूभर कर रहे थे। जातीय विद्वेष फैलाने के षड्यंत्र में जाँच की आँच और नक्सली-उन्मूलन की कार्रवाई से बेचैन कांग्रेस आज कानून-व्यवस्था का प्रलाप मचाकर षड्यंत्रपूर्वक झूठा नैरेटिव चला रही है, और भूपेश सरकार के नाकारापन की सच्चाई देखने से मुँह चुराकर आज कानून-व्यवस्था का अनर्गल प्रलाप कर रही है। ऐसे मे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता शुक्ल का यह बयान कांग्रेस और भूपेश सरकार के कामकाज को ‘आईना’ दिखाने वाला साबित होगा।
और पढ़ें ...

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा द्वारा सावन माह मे महिलाओ के लिये आयोजित

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा द्वारा सावन माह मे महिलाओ के लिये आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी साथ मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी. महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी जी श्रीमती कृतिका जैन सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती पुनीता डहरिया प्रदेश मंत्री, श्रीमती जयश्री चौकसे जिला अध्यक्ष, श्रीमती अंबालिका साहू, श्रीमती रूखमणि कौशिक, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती जया पांडेय, श्रीमती राजेश्वरी गुप्ता, श्रीमती वंदना जेंन्डे सहित महिला मोर्चा के सभी सम्मानीय कार्यकर्ता पदाधिकारी महिलायें बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे

और पढ़ें ...

BREAKING : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार…जानें पूरा मामला

दुर्ग। बलौदाबाजार आगजनी-हिंसा मामले में नोटिस की तामीली नहीं करने पर बलौदाबाजार पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. भिलाई विधायक पर बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप लगा है. गिरफ्तारी के बाद विधायक समर्थकों के बीच झूमाझटकी हुई.

आज लगभग 10 बजे से ही बलौदाबाज़ार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए. ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री

 गरियाबंद  : शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद पहुंचे। जहां तिरंगा चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल – बाजे, आतिशबाजी और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और भूतेश्वरनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उसके बाद देर शाम रायपुर के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें ...

CG - झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी महिला की जिंदगी...इंजेक्शन लगाते ही करने लगी खून की उल्टी...परिजनों ने लगाया ये आरोप

बिलासपुर। जिले से एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी और बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव का है। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार क्लिनिक बंद कर फरार है। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

बता दें कि, रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव में सत्यजीत गोलदार मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मेडिकल स्टोर की आड़ में वो एक क्लिनिक भी चलाता है। जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।

परिजनों के अनुसार कल रात महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

 
और पढ़ें ...

माता-पिता ने की औलाद की हत्या: बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर उठाया घातक कदम...मामला जान रह जाएंगे हैरान

कांकेर: गोंडाहुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या में माता-पिता ही आरोपी निकले। बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर माता-पिता ने घातक कदम उठाया। थाना गोंडाहूर के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण में मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और माँ रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की थी। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई। अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया की उनके बेटे अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में ले आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी, उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था। उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 02 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहाँ भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस PV 20 अपने गाँव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया। 

एक रात में अभय नशा करके घर में माता पिता से विवाद करने लगा जिससे बहुत त्रस्त होकर माता पिता दोनो ने एक राय होकर अभय की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्‌डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है।

और पढ़ें ...

मूणत के नेतृत्व में भव्य कांवड़ यात्रा रविवार को सुबह 9 बजे से...शहरभर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों को पूर्व मंत्री का न्योता

सार्वजनिक तथा भक्तिमय आयोजनों को भव्य और गरिमामयी स्वरूप देने के मामले में स्थापित हो चुके रायपुर पश्चिम के दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रविवार को हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से सुबह 9 बजे विशाल कांवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। बाबा भोलेनाथ के अनन्य भक्त पूर्व मंत्री मूणत हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ लेकर गुढ़ियारी से महादेवघाट जाएंगे, जहां बाबा हटकेश्वरनाथ को जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को भव्यता देने के लिए बाबा महाकाल के शहर उज्जैन से लेकर उत्तरप्रदेश तक के डमरूधारी तथा अघोरी नर्तकों की टोलियां, संबलपुर के बाहुबलि कटप्पा के वेश में संगीत दत के साथ छत्तीसगढ़ के पंथी, आदिवासी और राउत नाचा की नर्तक टोलियां भी साथ चलेंगी। गुढ़ियारी से महादेवघाट तक पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा और भंडारे चलते रहेंगे।

विशाल कांवड़ यात्रा में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा स्पीकर डा. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व गवर्नर रमेश बैस समेत कई विधायक शामिल होंगे। पूर्व मंत्री मूणत ने राजधानी के सभी शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। वरिष्ठ विधायक मूणत ने 14 अगस्त को विशाल तिरंगा बाइक यात्रा का सफल आयोजन किया था और इस बार इसे भी भव्य स्वरूप देने में कामयाब हुए थे। अब उन्होंने 18 अगस्त, रविवार को विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मूणत के नेतृत्व में हर वर्ष निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा भी साल दर साल भव्य स्वरूप ले रही है। यात्रा में बाबा भोलेनाथ की चलित झांकी इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहनेवाली है।

मारुति मंगलम भवन से होगी शुरुआत

राजेश मूणत के नेतृत्व में गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ यात्रा मारुति मंगलम भवन से सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। यात्रा गुढ़ियारी में ही पड़ाव, शुक्रवारी बाजार और रामनगर होती हुई तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, आमापारा, लाखेनगर , अश्वनी नगर मुख्य मार्ग से रायपुरा होते हुए महादेवघाट जाएगी। यहां बाबा हटकेश्वरनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। मूणत ने कहा कि यह आयोजन विशुद्ध रूप से गैर राजनैतिक कार्यक्रम है, तथा पूरे शहर के शिवभक्त आमंत्रित हैं। कांवड़ यात्रा में माताओं-बहनों समेत सभी शिवभक्तों के लिए पूरे यात्रा मार्ग से लेकर महादेवघाट तक यथासंभव जरूरी सुविधाएं जुटा ली गई हैं।

और पढ़ें ...

BJP नेता के घर में घुसकर की थी ये हरकत, आरक्षक को किया तत्काल निलंबित...जाने पूरा मामला...!!

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भाजपा नेता पर उनके ही सुरक्षाकर्मी द्वारा बंदूक तानने का मामला सामने आया है। BJP के जिला महामंत्री बिलाल खान की जान बाल- बाल बची है। दरअसल आरक्षक नागेश टिंगे ने भाजपा नेता बिलाल खान को घर में घुसकर सर्विस रायफल से गोली मारने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस मामले की जानकारी मिलते ही आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। 

यह घटना भोपालपट्टनम की है। टीआई जीवन कुमार जांगड़े ने बताया, भाजपा नेता बिलाल खान भोपालपट्टनम के निवासी हैं, जो घर के अंदर आराम कर रहा था। इस दौरान उसके सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर अपने सर्विस रायफल से बिलाल को गोली मारने की कोशिश की। सुरक्षा में लगे दूसरे जवान ने मोचा संभाला और तत्काल रायफल छीनकर पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से भोपालपट्टनम टीआई ने रायफल जब्त कर घटना की जांच की। भाजपा नेता पर अभद्रता व नशे की हालात में पेश आने पर सुरक्षाकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच जारी है। 

और पढ़ें ...

विधायक कार्यालय में मनाई गई पू्र्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

विधायक कार्यालय आरंग में शुक्रवार शाम को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि वाजपेयी जी की बातें अक्सर उम्मीद, धैर्य और सच्चाई की ओर इशारा करती हैं और उन्होंने अपने शब्दों के माध्यम से लोगों को संघर्ष, समर्पण और महानता की ओर प्रेरित किया। उनके विचार आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं। 
उनके विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आप उनके विचारों से स्वयं को प्रेरित कर सकते है। अटल जी कहते थे कि बाधाएं आती हैं आएं,घिरें प्रलय की घोर घटाएं,पावों के नीचे अंगारे,सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा।
वाजपेयी जी का कहना था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
उनका पूरा विश्वास था कि मन हार करके मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैंl  इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ  पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपास्थित रहे

और पढ़ें ...

दिव्य कला मेले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ऋण स्वीकृति पत्र किए गए वितरित

राजधानी में आयोजित दिव्य कला मेले में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री  डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भारत सरकार की संस्था एलिम्को द्रारा दिव्य कला मेले में दिव्यांगजन को प्रोत्साहित करने के लिए टोकन के रूप में सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमे बलौदाबाजार जिला के 4 दिव्यांगजनों  संतोष यादव,  पुष्पराज पुरेना,  धनंजय देवांगन, सुश्री रामसीला पटेल को मोटराइज्ड ट्राई सायकल और रायपुर के  देवांश शर्मा को व्हील चेयर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनो को टोकन के रूप में ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिसमें रायपुर जिले के  रोहित कुमार वर्मा को ट्रैक्टर बाहर व्यवसाय हेतु 8 लाख 44 हजार रुपए,  ई रिक्शा वाहन क्रय व्यवसाय के लिए क्रमशरू  सेवाराम साहू को 1 लाख 57 हजार रुपए,  चंदन गिलहरे को 3 लाख 44 हजार रुपए, बालादास मानिकपुरी को 2 लाख 79 हजार रुपए, बेमेतरा के  भूपेन्द्र सिंहा टेंट हाउस व्यवसाय के लिए 60 लाख 50 हजार रूपये, दंतेवाड़ा के  विक्रम सोनी को सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय के लिए 8 लाख 50 हजार रूपये, ट्रेक्टर-ट्रॉली कृषि सेवा हेतु जशपुर जिले के  अशोक यादव 7 लाख 52 हजार रूपये और  धनेश्वर यादव को 10 लाख 88 हजार रूपये, बलौदाबाजार जिले के  मनोज कुमार वर्मा को मेडिकल व्यवसाय के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, बलरामपुर की श्रीमती प्रतिमा जायसवाल को रेडिमेंट गारमेंट व्यवसाय हेतु 5 लाख रूपए, गौरेला-पेड्रा-मरवाही  गणपत कश्यप को किराना दुकान व्यवसाय हेतु 4 लाख 25 हजार रूपए की ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाने वाले इन दिव्यांगों में अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित एवं मूक बधिर दिव्यांग शामिल है।

    कार्यक्रम में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक  पुरन्दर मिश्रा,  मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

जल्द गिरफ्तार हो सकते है विधायक देवेंद्र यादव, सुबह से पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, विरोध में जुटे समर्थक

भिलाई : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की कुछ देर मे हो गिरफ्तारी सकती है। बलौदा बाजार हिंसा के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। विगत 4 घंटे से बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। सुबह 7 बजे से पहुंची पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है, बंगले पर पुलिस के एएसपी के अलावा डीएसपी बलौदाबाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी की टीम शामिल है। विधायक प्रतिनिधि का कहना है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को राज्य सरकार जबरन फसाने की कोशिश कर रही है। वहीं देवेंद्र यादव के समर्थक भी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मौके पर जुटे हुए है।

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। विधायक ने वहां पर भाषण भी दिया था। इसे आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव का बयान दर्ज करने के लिए लगातार नोटिस जारी कर रही है। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार थाने में बयान दर्ज कराने से लगातार इंकार करते आ रहे है। लगाातार नोटिस जारी करने के बाद आज जब सुबह बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची।

इसकी जानकारी के बाद विधायक के समर्थकों मौके पर पहुंच गये और पुलिस से बहस की गई। बताया जा रहा है कि इस समय बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है। आपको बता दे कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी के मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को लगातार तीन बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र यादव ने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर उन्हे परेशान कर रही है।

देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि जेल में बंद सतनामी समाज के युवाओं को उनके खिलाफ जबरन बयान देने के लिए धमकाया जा रहा है। उनसे ये बोलने को कहा जा रहा है कि देवेंद्र यादव 12 गाड़ियों में भरकर लोगों के साथ आए थे। देवेंद्र यादव के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी थी। पुलिस के लगातार नोटिस के बाद भी थाने में बयान दर्ज नही कराने के बाद अब पुलिस खुद ही देवेंद्र यादव के घर पहुंच गयी है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाती है, या फिर उनके घर पर ही बयान दर्ज किया जाता है ? इस बात पर सबकी नजरे टिकी हुई है।

और पढ़ें ...

6000 लीटर दूध और पानी से 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का किया गया क्रेन से महाभिषेक, देखें

राजनांदगांव  : सावन सोमवार का पावन पर्व चल रहा हैं. ऐसे में शनि प्रदोष व्रत पर राजनांदगांव के मां पाताल भैरवी मंदिर में शिव का महाअभिषेक किया गया. इस दौरान मंदिर प्रागण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. मां पाताल भैरवी मंदिर शिवलिंग के रूप में बना हुआ है. मंदिर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है. मंदिर के गर्भगृह में मां पाताल भैरवी की प्रतिमा, प्रथम तल में राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी 10 महाविद्या और द्वितीय तल में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ भगवान भोलेनाथ विराजमान है. शुक्रवार रात शिव भक्तों ने 120 फीट ऊंचे शिवलिंग का क्रेन के सहारे महा अभिषेक किया.बता दें कि विशाल लोटे को क्रेन के माध्यम से मंदिर के ऊपर ले जाया गया. इस लोटे में 6000 लीटर दूध और पानी भरा हुआ था. क्रेन के जरिए मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का अभिषेक हुआ. इस अलौकिक मंजर को देखने हजारों भक्त मां पाताल भैरवी मंदिर में मौजूद रहे.

 

Shivling Mahabhishek With Crane

 

हजारों शिव भक्त इस मंजर के साक्षी बने: पिछले दो साल से आयोजन समिति की तरफ से पाताल भैरवी मंदिर में बने शिवलिंग में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. भिलाई ले लाए क्रेन के जरिए विशाल लोटे से शिव का 6000 लीटर दूध से अभिषेक हुआ. इस मौके पर डीजे की धुन में भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए भी नजर आए.

शनि प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव की पूजा
प्रदोष व्रत के दिन दान करने से शुभ फल मिलता है. पंडित सुरेंद्र शर्मा के अनुसार, “पूजा-अर्चना और व्रत में दान-दक्षिणा अत्यंत शुभ और फलदाई मानी जाती है. प्रदोष व्रत के दिन दो चीजों के दान से भगवान शिव काफी प्रसन्न हो जाते हैं. पहला अन्न और दूसरा वस्त्र दान. प्रदोष व्रत में अन्न और वस्त्रों का दान करने से धन धान्य में कभी कमी नहीं आती. इसलिए प्रदोष व्रत करते समय भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना के बाद जरूरतमंद को अन्न का दान जरूर करना चाहिए. ”

और पढ़ें ...