प्रदेश
CG - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 पशुओं की मौत...इलाके में मचा हड़कंप..!!
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के केराकछार गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ गायों, सात बैलों और चार बछड़ों की मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जंगल में जब चरवाहे और मवेशी थे तब दोपहर वहां अचानक तेज बारिश होने लगी एवं इस दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरने से इन मवेशियों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर दो चरवाहे भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी। मृत पशुओं के मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
फर्जी क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
फर्जी क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’
रजनेश सिह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद गिरोह के महिला सदस्य गिरफ्तार।
रक्षाबंधन के दिन जेल आए भाई बहनों को उपहार में पौधा देने के बाद जेल परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर - इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व मनाने जेल विभाग ने आदेश जारी किया था जिसके तहत बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया । जहां बिलासपुर केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने नम हुई बहनों की आंखो को उपहार स्वरूप वृक्ष रोपण हेतु दिया जो एक सराहनीय कार्य था क्योंकि ऐसा छत्तीसगढ़ के किसी भी जेल अधीक्षक द्वारा नही किया गया बहने अपने भाइयों के नाम से एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगी।
ओमकुमारी और सोनमती की राहें हुई आसान, डिवाइस और बैटरी चलित ट्राई सायकल
IAS- SDM सहित चार अफसरों पर चलेगा अवमानना का केस, 3 सितंबर को हाजिर होने का आदेश, जानें पूरा मामला
बिलासपुर : जमीन अधिग्रहण के मामले में IAS, SDM सहित चार अफसरों पर अवमानना का केस चलेगा। इन अफसरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मामले का निराकरण नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट ने अवमानना केस में आईएएस, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने 3 सितंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। पूर्व कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना, राकेश द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) सक्ती, रूपेंद्र पटेल अनुविभागीय दंडाधिकारी मालखरौदा, रेना जमील मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और प्रज्ञा नंद कार्यकारी अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) ब्रिज जगदलपुर को पक्षकार बनाया गया है।
CG - झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन : छापामारी कर चार क्लीनिक किए गए सील...जाने पूरा मामला...!!
बिलासपुर। जिले में झोलाझाप डाक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी कर दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे इन डॉक्टरों से इलाज न कराएं। विभाग का उद्देश्य है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकार-वार्ता में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की जानकारी दी
रायपुर. 21 अगस्त 2024
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में मिले आवेदनों और उनके निराकरण के बारे में भी बताया।
कांग्रेस ने बनाई समिति : इस मामले की होगी जांच, टीम में चार महिला विधायक सहित पांच सदस्य होंगे शामिल
रायगढ़। जिले के पुसौर में हुये गैंगरेप मामले में कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगडे, लैलुंगा विधायक विधावती सिदार, सरायपाली चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे सहित अरूण मलाकार सारंगढ़ को शामिल किया गया है। ग्रामीणों से भी बातचीत कर घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। कांग्रेस की जांच समिति के सभी सदस्य मामले की वस्तुस्थिति से अवगत होने जल्द ही गांव का दौरा करेंगे।
बता दें कि यह घटना रक्षाबंधन के दिन की है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 6 अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी: राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संवर्धन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने दुर्ग जिले में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए।
राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले की योजनाओं के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन दिया। बैठक में संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
CG - नवविवाहिता ने की आत्महत्या: 5 साल पहले की थी लव मैरिज...पति इस बात को लेकर करता था प्रताडित
राजनांदगांव। पति द्वारा प्रताडित करने से नवविवाहिता ने आत्महत्या की। दहेज के लिए प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लालबाग थाना क्षेत्र के तुमडीबोड पुलिस चौकी का मामला है। मृतिका नवविवाहिता 05 वर्ष पूर्व ग्राम आरगांव निवासी संदीप कुमार साहू से प्रेम विवाह की थी।विवाद के 01 वर्ष बाद से नवविवाहिता के पति संदीप कुमार साहू दहेज मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताडित करता था। जिस पर नवविवाहिता के परिवार वाले दहेज के रूप में आरोपी को सोना- चांदी खरीदकर दिये थे। फिर भी आरेापी पति अपनी पत्नी को अपने परिवार वालों से दहेज मांग को लेकर हमेशा प्रताडित करता था।
अपने पति के दहेज मांग की बात से प्रताडित होकर नवविवाहिता ने ग्राम आरगांव में सुबह करीब 08ः30 बजे अपने ससुराल में अपने उपर मिटटी तेल डालकर आग लगा ली। जिसे आस पडोस के लोगों की सहायता से ईलाज हेतु कालडा बर्न सेन्टर रायपुर में भर्ती किया गया। जहां ईलाज दौरान नवविवाहिता के मृत्यु हो गयी।
जिस पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना में मर्ग कायम कर जांच हेतु पुलिस चौकी तुमडीबोड को प्रदाय करने पर चौकी तुमडीबोड द्वारा मर्ग जांच कर नवविवाहिता के पति द्वारा दहेज मांग को लेकर प्रताडित करना पाये जाने पर अपराध क्र. 317/24 धारा 304(बी) भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
आरोपी को पता तलाश कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर गवाहो की उपस्थिति में पूछताछ किया गया। आरेापी द्वारा अपराध सदर धारा का अपराध करना सिद्ध सबुत पाये जाने पर आरोपी संदीप कुमार साहू पिता स्व.देवेन्द्र कुमार साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम आरगांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।

दर्दनाक सड़क हादसा : प्रधान आरक्षक की मौत...ड्यूटी से लौट रहा था घर….
बलौदाबाजार-भाटापारा। दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना होने पर से इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रधान आरक्षक टेकराम सिरमौर थाना हथबंद में पदस्थ थे। रायपुर में इलाज के दौरान आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है। ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।
बता दें जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा "आपरेशन विश्वास" के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, बिना नंबर के वाहन चलाने वाले तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई किया जा रहा है।
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।
CG ब्रेकिंग : स्टील व्यापारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या..कार में मिली लाश...पढ़िए पूरी खबर
अंबिकापुर। अंबिकापुर के स्टील व्यापारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की हत्या कर दी गई है। युवक का शव उसी के कार में चठिरमा के जंगल में मिला है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार से रिकवरी के लिए निकला था
बताया जा रहा है कि अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के संचालक महेश केड़िया का बेटा अक्षत मंगलवार शाम को कार लेकर घर से निकला था लेकिन काफी समय तक वो घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बीते शाम अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के पूर्व कर्मचारी संजीव मंडल को अक्षत के साथ देखा गया था।
कार का शीशा तोड़कर खोला गया लॉक
चठिरमा गौशाला से लगे जंगल में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में खड़ी हुंडई कार को देखा। कार में युवक का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ASP अमोलक सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी को अनलॉक किया और युवक का शव बाहर निकाला। युवक के पेट और सीने में गोली लगी हुई थी। रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई है। जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी अक्षत अग्रवाल की है। गाड़ी से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं। किसी भी पिस्टल के लाइसेंस नहीं हैं।
घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस
पूर्व कर्मचारी पर संदेह
मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज़ के पूर् कर्मचारी संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत केडिया के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। संजीव मंडल पहले अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था। करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था।
संदेही दे रहा गोल-मोल जवाब
पूछताछ में संदेही संजीव मंडल पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहा है। उसने पुलिस को बताया कि अक्षत ने किसी की हत्या के लिए उसे सुपारी देने की बात कही थी। इसके लिए उसने बड़ी रकम और सोना देने को कहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है।
CG : राखी बांधने निकली महिला से रास्ते में गैंगरेप...बारी बारी दर्जनभर से अधिक दरिंदो ने दिया वारदात को अंजाम
रायगढ़ : जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसाईपाली में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली एक 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों ने बलपूर्वक अगवा कर तालाब की ओर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया है। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के शामिल होनें की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के द्वारा करीबन 5 घंटे तक रेप करने के बाद फरार हो जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आज पुसौर थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाई है, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। जिसमें अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के कुछ युवकों को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। साथ ही साथ अन्य आरोपियों को पकडऩे के लिये टीम लगी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है वो सभी नशे के आगोश में डूबे हुए थे और फिर महिला को अकेला देखकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए हैं।
रक्षाबंधन की शाम जिला मुख्यालय से लगे हुए गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हो जाने के बाद से रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पुसौर थाना पहुंचकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने अलग-अलग टीम बनाकर गांव-गांव में छापेमारी की और कुछ देर बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रक्षाबंधन के दिन ऐसी घटना का शिकार हुई इस बहन की व्यथा को समझा जा सकता है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही लगातार कार्रवाई में लग गई है। लोगों से पूछताछ, आरोपियों की पहचान और चिन्हित लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
CG - सनसनीखेज मामला : युवक-युवती, का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.
शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एमआईसी की बैठक में अमृत मिषन योजना के अंतर्गत स्वीकृत नल कनेक्षन के अतिरिक्त कनेक्षन बाबत विषय पर चर्चा एवं विचार विमर्ष किया गया।
एमआईसी की बैठक में अमृत मिषन द्वितीय चरण अंतर्गत कमांड एरिया में जल प्रदाय प्रारंभ उपरांत हितग्राहियों द्वारा अमृत नल कनेक्षन नहीं किये जाने पर हितग्राहियों द्वारा देय संपत्तिकर एवं जलकर का परीक्षण कर जलकर राषि देय हितग्राहियों को निःषुल्क नल कनेक्षन निगम द्वारा निगम ब्याज मद से निविदा कर प्रदाय किये जाने का निर्णय
0 शेष हितग्राहियों को नियमानुसार शुल्क लेकर ही नये नल कनेक्षन देने का निर्णय 0
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता, एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेष शर्मा, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, सतनाम सिंह पनाग, सुन्दरलाल जोगी, समीर अख्तर , सहदेव व्यवहार, आकाष तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, श्रीमती अंजनी राधेष्याम विभार, निगम अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेष शर्मा, सभी जोन कमिष्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में हुई।
एमआईसी की बैठक में अमृत मिषन योजना के अंतर्गत स्वीकृत नल कनेक्षन के अतिरिक्त कनेक्षन बाबत विषय पर चर्चा एवं विचार विमर्ष किया गया। अमृत मिशन के द्वितीय चरण अंतर्गत रायपुरा, कुकुरबेड़ा, भनपुरी, पुरानी भनपुरी, शंकर नगर, तेलीबांधा, ईदगाहभाठा, मठपुरैना, डंगनिया, लालपुर, देवेन्द्र नगर एवं बैरन बाजार कमाण्ड एरिया में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है, उन कमाण्ड एरिया में हितग्राहियों द्वारा अपरिहार्य कारणों से अमृत नल कनेक्शन नहीं लिया गया है। हितग्राहियों द्वारा देय सम्पत्तिकर एवं जलकर का परीक्षण कर जलकर राशि देय हितग्राहियों को निःशुल्क नल कनेक्शन निगम द्वारा, निगम के ब्याज मद से निविदा कर प्रदाय किया जावेगा। शेष हितग्राहियों को नियमानुसार शुल्क लेकर ही नये नल कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

