प्रदेश

राजनीतिक प्रत‍िशोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रही भाजपा : भूपेश बघेल

 दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेषवश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुर्ग जिले में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि भाजपा राजनीत‍ि‍क प्रतिशोध के चलते कांग्रेस के नेताओं को जेल में बंद कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 14 और 15 मई को जैतखाम को क्षति पहुंचाई गई थी, इससे सतनामी समाज आहत हुआ था। सतनामी समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, क्योंकि वो प्रदेश पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। उसी मामले को लेकर बलौदा बाजार की घटना घटी और विष्णु देव साय की सरकार अपने कार्यालय तक की सुरक्षा नहीं कर सकी।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की साय सरकार ने सैकड़ों लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर दिया है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव घटनास्थल पर सिर्फ 10 मिनट के लिए गए थे, लेकिन उन्हें झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक द्वेषवश भाजपा ने ये कार्रवाई की है। इसके विरोध में हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए न कि राजनीतिक कारणों से निर्दोष लोगों को जेल में बंद कर दिया जाए।

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में आगजनी और हिंसा मामले में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को प‍िछले शनिवार को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था। उनकी न्यायिक रिमांड सात दिन के लिए फिर बढ़ा दी गई है। देवेंद्र यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई।

और पढ़ें ...

CG NEWS : अकेले का फायदा उठाकर बहू ने अपने ही घर में कर दिया ये कांड...CCTV फुटेज देखकर उड़े सबके होश

 महासमुंदकोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लब पारा में बहू द्वारा अपने ही घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। बहू की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने भी बहू पर मामला दर्ज किया है। प्रार्थी भारती चन्द्राकर पति विष्णु चन्द्राकर (54) निवासी क्लब पारा महासमुंद ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रिंस का विवाह 24 जून 2019 को आदर्श नगर दुर्ग निवासी राज कुमार चन्द्राकर की पुत्री पूजा चन्द्राकर से हुआ था। विवाह के 8 से 10 माह के बाद बहू पूजा चन्द्राकर के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने के गहने और नकदी रकम चोरी हो रही थी। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक करने पर पूजा चन्द्राकर द्वारा अलमारी और लॉकर को बार-बार खोलती दिखी। नकद रकम चोरी करते देखा गया।

अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और पैसों की जांच करने पर एक सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, नकदी रकम 70000 रुपए जुमला कीमती 370000 रुपए को पूजा चन्द्राकर द्वारा चोरी करना बताया। प्रार्थी भारती ने पुलिस को बताया कि लॉकर की चाबी सिर्फ मेरे पास ही रहती थी।

बहू पूजा चन्द्राकर द्वारा बिना मुझसे पूछे सोने के गहने की चोरी और अफरा-तफरी की गई है। गहने मेरे व्यक्तिगत हैं। जिसे मैं अपने मायके से लाई हूं। और मेरे पति व बेटे ने खरीद कर दिया है। इस प्रकार बहू ने मेरी अलमारी से मेरे सोने के गहने और नकद राशि की चोरी की है।

और पढ़ें ...

5-5 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...हत्या सहित कई गंभीर वारदात में थे शामिल

 धमतरी :- छ०ग० शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एल०ओ०एस० सदस्य टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी एवं सीता नदी एरिया कमेटी/ ए०सी०एम०सदस्य,प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम दोनों पति पत्नी ने आज दिनांक 24-08-24 को पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के समक्ष माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव-पूर्ण, व्यवहार उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि ’टिकेश’* उर्फ टिकेश्वर वट्टी पिता पतिराम, उम्र 38 वर्ष ग्राम एकावारी,थाना -बोराई, जिला-धमतरी नगरी एरिया कमेटी/ गोबरा एल०ओ०एस० सदस्य था वही शासन द्वारा उसके ऊपर 05 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बतादे कि वह वर्ष 2009 में सीतानदी एरिया कमेटी के सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ और वर्ष 2010 में गोबरा एल०ओ०एस० में सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था।टिकेश इन बड़ी घटनाओं में रहा शामिल...

उक्त आत्मसमर्पित नक्सली ने जिला धमतरी व सरहदी जिला गरियाबन्द एवं कांकेर के वनांचल क्षेत्रों में हत्या व हत्या का प्रयास जैसे कई बड़ी वरदात को अंजाम दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली के विरूद्ध जिला धमतरी में कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है। इसी प्रकार सरहदी जिला गरियाबन्द में 12 तथा जिला कांकेर में 02 अपराध पंजीबद्ध है। उसने वर्ष 2013 में यह दो घटना में शामिल रहा जिसमें खल्लारी माता मन्दिर के पीछे जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी और फायरिंग के दौरान सी०आर०पी०एफ० के असिस्टेंट कमाण्डेट को गोली लगने से शहीद हो गये थे। दूसरी घटना खल्लारी के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान को गोली लगने से घायल हो गया था। इसके साथ ही जोगीबिरदो के ग्रामीण की हत्या। वर्ष 2018 मांदागिरी-तेंदूडोंगरी में पुलिस नक्सली मुठभेड़। वर्ष 2019 में ग्राम कट्टीगांव जिला धमतरी में एस०टी०एफ० टीम के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ जिस दौरान एक महिला नक्सली सीमा मण्डावी मारी गई थी, जिसके शव के पास इंसास रायफल मिला था।संदबाहरा मांदागिरी पहाड़ी के मध्य जंगल एस०टी०एफ० टीम के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ चार नक्सली मारे गये थे, जिसमें तीन महिला नक्सली व एक पुरूष नक्सली का शव तथा 315 बोर हथियार अन्य विस्फोटक सामग्री को जप्त की गई थी। इसी तरह वर्ष 2020 में (01)लिलांज नदी के किनारे सांकरा-मेचका मुख्य मार्ग पर पेड़ काटकर रास्ता अवरूद्ध कर आ०ई०डी० लगाया गया था जिसे सुरक्षा बल के बी०डी०एस० टीम के द्वारा डिफ्यूज किया गया था। (02)उजरावन से रिसगांव जाने वाले कच्ची रोड से लगे खेत के पास एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबिर बताकर हत्या कर दी गई। (03) ग्राम घोरागांव जंगल में पुलिस पार्टी पर सर्चिंग के दौरान फायरिंग की गई जिस दौरान पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक पुरूष नक्सली रवि मारा गया। वर्ष 2021 में अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए तीन ग्रामिणों (01) ग्राम घोरागांव निवासी अमरदीप मरकाम (02)ग्राम चंदनबाहरा के ग्रामीण केसर सोरी (03) ग्राम रिसगांव गादुलबाहरा के ग्रामीण प्रहलाद नेताम को पुलिस का मुखबिर बताकर हत्या कर दी गई। वर्ष 2023 में ग्राम चमेदा के ग्रामीण नारद मरकाम को रात्रि में घर अन्दर से बाहर बडे़पारा से लाल भठौली उडीसा जाने के मार्ग पर ले जाकर हत्या कर दी गई। माह 04/2024 को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल रही, जिसमें महिला नक्सली मांगो उर्फ सिंधु को गोली लगी थी जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया...

संक्षिप्त विवरण...प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम,उम्र 32 वर्ष ग्राम-गोना,नयापारा, जिला गरियाबंद धारित हथियार-12 बोर बंदूक धारित पद-सीता नदी एरिया कमेटी/ ए०सी०एम०सदस्य शासन व्दारा घोषित ईनाम 05 लाख रूपये यह 2009 से संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ।

प्रमिला इन बड़ी घटनाओं में रही शामिल...थाना मेचका के मादागिरी-तेंदुडोगरी जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में गोबरा एलओएस कमांडर जयसिंह मारा गया जिसके कब्जे से एक नग पिस्टल चार नग कारतूस बरामद किया... थाना बोराई के ग्राम कारीपानी शिव मंदिर के आगे बोराई सिहावा मुख्य मार्ग में नक्सलियों द्वारा घटना स्थल पर पेड़ काट कर मार्ग अवरूद्ध किया गया था...थाना खल्लारी ग्राम साल्हेभाठ-चंमेंदा के मध्य जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई जिसमें 01 प्रधान आरक्षक शहीद एवं 02 ग्रामीण मारे गये थे...थाना बोराई ग्राम कट्टीगांव जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड में 01 नक्सली शव एंव 01 नग इंसास रायफल मय 02 मैग्जीन एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई...थाना मेचका के संदबाहरा-मांदागिरी पहाड़ी के मध्य जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 04 नक्सली शव बरामद किया गया व घटना स्थल से 07 नग आर्म्स एम्युनेशन एवं नक्सल साहित्य और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है..थाना खल्लारी के मुहकोट जाने के रोड आमझर में 10-12 वर्दीधारी सशस्त्र माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में सीताराम नेताम उम्र 30 वर्ष साकिन आमझर थाना खल्लारी को बलपूर्वक घर से उठाकर ले जाकर डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिये।प्रमिला के विरुद्ध धमतरी, गरियाबंद,कांकेर जिले में कुल 14 अपराध पंजीबद्ध हैं।

संगठन छोड़ने का कारण*-:छ०ग० शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए एवं संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने,भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर उक्त माओवादियों पति-पत्नी टिकेश एवं प्रमिला द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

और पढ़ें ...

मेरे सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की-पूर्व सीएम भूपेश बघेल

 पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि जब वह सिरसा गेट चौक पहुंचे तो अचानक कुछ लोग सड़क पर आए और उनका रास्ता रोक दिया, गाड़ी रोकने के बाद नारेबाजी भी की गई और मेरे सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। दो बार मुझे भी गाड़ी से उतरना पड़ा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुझसे बदतमीजी भी की। मेरे पीछे वाली गाड़ी को तो रोक लिया, जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ शासन ने मुझे सुरक्षा दी है, उसमें भारी सेंध लगाई गई, यह टारगेट करके कि मैं यहां ना आ सकूं इसलिए वह लोग मुझे रोक रहे थे, सरकार इतनी डरी सहमी हुई है, कि अब इस प्रकार से अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है, यह पहली बार ऐसा हुआ है, जबकि चक्काजाम की सूचना पहले से दे दी जाती है, यदि चक्काजाम की स्थिति थी, तो हमें पहले से बता दिया जाता है, तो हम दूसरे मार्ग से आते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जैसे ही मेरी गाड़ी का सायरन बजा सभी लोग आ गए, एक प्रकार से उन्होंने बदतमीजी भी की और मेरे सुरक्षा अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग निरंकुश हो चुके हैं, तो छत्तीसगढ़ की सरकार और प्रशासन मौन होकर देख रही है।

और पढ़ें ...

आरोपी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाक कृत्य: गुरु खुशवंत सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई में बाधा बन रही कांग्रेस:गुरु खुशवंत

 भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को अराजकता फैलाने के लिए किया जा रहा प्रलाप बताया है। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दरअसल बलौदाबाजार के हिंसक घटनाक्रम में निरे एक प्यादे प्रतीत हो रह देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के पूरे ईको सिस्टम की बौखलाहट यही है कि उसका सारा षड्यंत्र पर्दाफाश हो जाएगा और इसलिए इस तरह की फ्लॉप सियासी नौटंकियों के जरिए कांग्रेसी प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई के बाधा बन रही है,यह शर्मनाक कृत्य है।

 
भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने सफेद झंडे का अपमान किया, जो सतनामी समाज की भावनाओं को आहत करने वालों को प्रेरित करने का आरोपी है, ऐसे आरोपी का साथ देकर कांग्रेस सतनामी समाज के न्याय की लड़ाई में बाधा बन रही है। समाज की भावनाओं को आहत कर रही है और हमेशा से कांग्रेस ने कभी यह नहीं चाहा कि सतनामी समाज को कभी न्याय मिले। ऐसे संवेदनशील विषयों पर आरोपियों का साथ देना कहीं-न-कहीं ऐसे गंभीर मामलों में संलिप्तता दिखता है , कांग्रेस जो कर रही है। उसे लगता है कि देवेंद्र यादव को समर्थन देना उसकी मजबूरी है। शायद सभी लोग इस घिनौने काम में लिप्त हैं। गुरु  खुशवंत साहेब ने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान को हाथ में लेकर घूमती है और संविधान को मानती है तो न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने से क्यों डरती है? अगर देवेंद्र यादव निर्दोष हैं तो क्यों इतने प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ रही है?   कांग्रेस की हर एक हरकतें बताती है कि कुछ-न-कुछ गलत हुआ है। सतनामी समाज के भावनाओं को कांग्रेस लगातार आहत कर रही है। आरक्षण समेत अनेक मामले इस बात के गवाह हैं।
और पढ़ें ...

CG : झरना घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप...एक अपचारी समेत 3 गिरफ्तार

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग अपने दोस्त और सहेलियों के साथ घूमने के लिए गई थी. इस दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने 21 अगस्त को उदयपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अगस्त को उसकी नाबालिग बहन अपनी सहेलियों के साथ बाहर घूमने गई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसे ढूंढने के बाद पाया कि वह अपनी सहेली के घर में रुकी थी. जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ.

पीड़िता ने बताया कि वो अपने अन्य 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए नाबालिग के साथ मोटरसायकल में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गई हुई थी. वहां पहले से ही राकेश उर्फ छोटू और गिरजा प्रसाद मौजूद थे. आरोपियों ने पीड़िता की सहेलियों को धमकाकर भगा दिया और फिर नाबालिग और गिरजा प्रसाद ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. वहीं तीसरा आरोपी राकेश मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर पूरा मंजर देख रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नाबालिग पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 184/24 धारा 70(2) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी गिरजा प्रसाद उर्फ ​​छोटे (21 वर्ष) और राकेश उर्फ ​​छोटू (20 वर्ष) और एक नाबालिग है.

और पढ़ें ...

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू

 रायपुर  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। वहीं बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

 

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में मारा छापा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार/भिलाई :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद फिर से बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में कई घरों में छापेमारी की। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी हिंसा की घटना में शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही दुर्ग पुलिस ी मदद से खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदा बाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची।

यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका।

और पढ़ें ...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव हेलीपेड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया

 केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह नवागांव हेलीपेड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद  चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक  संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच  भागवत साहू और संभाग आयुक्त  महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया।

हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए।

और पढ़ें ...

CG - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती..जांच में जुटी पुलिस..!!

 कोरबा। सख्त कानून होने के बावजूद भी प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।  रायगढ़, कांकेर के बाद अब कोरबा जिले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने लेकर गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। छात्रा घर पहुंचकर डरी सहमी अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...निरीक्षक सहित 19 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..देखें आदेश..!!

 सक्ती। जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने पांच निरीक्षकों के थानों में फेरबदल करते हुए 19 पुलिसकर्मियों के तबादला किए हैं।

देखें आदेश .....

और पढ़ें ...

साय सरकार की रणनीति का असर, 16 लाख ईनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा : एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने पर पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की उद्देश्य से 2 हार्डकोर नक्सलियों क्रमशः

01.मड़कम मुया पीएलजीए बटालियन नं. 1 कम्पनी नंबर 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य, 08 लाख रूपये ईनामी एवं

2. मड़कम सन्ना पीएलजीए बटालियन नंबर 1, कंपनी नंबर 1, प्लाटून नंबर 3 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य/पीपीसीएम 8 लाख रूपये ईनामी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में नीरज कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी वारदातों मे थे शामिल।

उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया।दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण*

 *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण*

 
रायपुर, 23 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति गुढियारी, रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संयोजक बसंत अग्रवाल, सह-संयोजक हेमेंद्र साहू एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 
संयोजक श्री अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाडली बेटियों गरिमा-स्वर्णा दिवाकर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
और पढ़ें ...

पूरे घोटालों के सरगना पूर्व सरकार के मुखिया है:विजय बघेल

 विजय बघेल ने कहा कि एक मोटे आकलन के अनुसार पचास हज़ार करोड़ से अधिक का घोटाला अपने पांच सालों के शासन में कांग्रेस ने किया। इसके सरग़ना निस्संदेह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, जिन्हें एजेंसियों ने ’पोलिटिकल मास्टर’ कहा है। प्रदेश की जनता के संसाधनों को लूट कर 10, जनपथ का एटीएम बनाने की सजा कांग्रेस को अवश्य मिलेगी। कोई भी हथकंडा कांग्रेसी अपराधियों को बचा नहीं सकती है। कांग्रेस लाख अराजकता फैलाने की साजिशें रच ले, किंतु क़ानून के हाथ इनके गिरेबाँ तक पहुँचे बिना नहीं रहेंगे। जनता को न्याय दिलाने, उनके संसाधनों को लूटने वालों कोजेल के सीखचों के पीछे पहुँचने से जॉर्ज सोरोस या राहुल गांधी समेत दुनिया को कोई ताक़त उन्हें रोक नहीं सकती। श्री देव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार विश्व की शायद एकमात्र सरकार थी जिन्होंने अपने राजस्व पर संगठित तरीके से डाका डाला। भाजपा महिला मोर्चा ने मई 2023 में इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में चक्का जाम भी किया था।

 

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री भारत लाल वर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, 15 दिनों में 6 लोगो की मौत…

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू अब कहर बरपा रहा है, प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 15 दिनों में 6 लोगो की मौत हो चुकी है, इसके अलावा प्रदेश में एक हफ्ते में 29 पीड़ित मिले हैं जिनमें से 26 तो सिर्फ बिलासपुर से ही हैं। वही राजनांदगांव में भी 4 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया है, 24 घंटे में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 2 लोगों की मौत हो गई। मनेंद्रगढ़ में 41 साल के शख्स की मौत हो गयी है, इन मौतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है, और लोगों से भीड़ भाड़ वाली जगह पे ना जाने की अपील की है,

स्वाइन फ्लू चूंकि हवा से फैलने वाली बीमारी है इसलिए मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड की जरूरत पड़ती है। इलाज करने वाले डॉक्टरों को एन-95 मॉस्क लगाना पड़ता है। साथ ही अटेंडेंट साथ में नहीं रह सकता। नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को भी पर्याप्त सावधानी बरतनी पड़ती है। देखा गया है कि मरीज के संपर्क में रहने वाले परिजन या अस्पताल के स्टाफ भी पॉजीटिव आते रहे हैं। बिलासपुर में कुछ केस ऐसे आए हैं। वहां 29 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 26 बिलासपुर के हैं। बिलासपुर में ज्यादा संक्रमण के पीछे डॉक्टर कोई विशेष कारण नहीं मानते। जहां ज्यादा केस आएंगे, वहां पर पर्याप्त सावधानी नहीं बरतने पर बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पुस्तक घोटाला, प्राचार्या ने कबाड़ में बेच दी बच्चों की नई पुस्तकें

 अभनपुर : गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर स्कूल में पुस्तक घोटाला (book scam) का मामला सामने आया है, जहां पर स्कूल की प्राचार्या संध्या शर्मा पर ही पुस्तक घोटाला कर उसे कबाड़ की व रद्दी पुस्तक बताकर बेचने आरोप लगा है। आपको बता दें कि शासकीय स्कूलों में गरीब छात्र छात्राओं के लिए शासन के द्वारा मुफ्त में पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन बच्चों का शैक्षणिक स्तर बढ़ सके व बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके, और जब पुस्तके खराब हो जाए तो उसके लिए बाकायदा अपने उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर व शाला विकास समिति का अनुमोदन प्राप्त कर उसे बेचा जाता है, व उससे मिलने वाले पैसे को शासन को चालान के माध्यम से जमा किया जाता है, लेकिन हरिहर स्कूल की प्राचार्य के द्वारा नई नई पुस्तकों को जिसका बंडल खुला भी नहीं था, उसे बिना किसी आदेश के बेच दिया गया। साथ ही उसके पैसे भी कहा गए इसका भी कोई हिसाब किताब नहीं बताया जा रहा है।

वहीं जब स्कूल की प्राचार्या से बात किया गया तो उनके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुवे पुस्तक को दीमक लगा हुआ बता कर व बेचे गए पुस्तक को सन 2022 का बताकर उसे शासन के गाइड लाइन के अनुसार बेचना बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया, जबकि शासन के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है, या केवल प्रिंसिपल को चेतावनी देकर उसे माफ कर दिया जाता है।

 
और पढ़ें ...