प्रदेश

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री देवांगन 23 अगस्त को खैरागढ़ के दौरे पर

 वाणिज्य, उद्योग, श्रम और खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवांगन 23 अगस्त को एक दिवसीय खैरागढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे कार द्वारा रायपुर से खैरागढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01 बजे खैरागढ़ जिले के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् श्री देवांगन अपरान्ह 3.05 बजे कलेक्टर सभागृह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें ...

transfer : 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने किया आदेश जारी...

  गरियाबंद। जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षक शामिल हैं। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए स्थानों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। 

 
देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

भारतीय भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने हथकंडे अपना ले हम डरने वाले नहीं : कांग्रेस

 ED के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का ईडी ऑफिस के सामने प्रदर्शन 

पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मंत्री सतनारायणशर्मा तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता बैठे धरने पर 

भाजपा एवं केंद्रीय एजेंसियों पर बरसे दीपक बैज

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को उतारा मौत के घाट...मुखबिरी के शक में की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बाद अब सीमावर्ती तेलंगाना राज्य के कोत्तागुड़ेम में नक्सलियों ने अपने ही साथी की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है। चेरला थाना क्षेत्र के चेन्नापुरम में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर संगठन में सैन्य प्रशिक्षक व रक्षा बल की कमांडर महिला नक्सली नीलो उर्फ राधा को जनअदालत लगाकर मार डाला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है।पर्चे में लिखा गया है कि मृत नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सल संगठन में भर्ती होने के बाद वह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय थी। नक्सलियों को संदेह था कि वह संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही थी।एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों की ओर से दूसरी बार साथी नक्सली की हत्या की गई है। 13 अगस्त को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दक्षिण बस्तर डिविजन में सक्रिय असिस्टेंट कमांडर कुरसम मनीष की जनअदालत लगातार हत्या की थी। उस पर पुलिस के खुफिया अफसरों को संगठन की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी - दीपक बैज

 बस्तर के पत्रकारों की षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तारी राज्य व सहयोगी सरकार की मिलीभगत

जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने सम्बोधित करते हुए नगरनार इस्पात संयंत्र व बस्तर के चार पत्रकारों को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तारी को लेकर कहा कि.1- अगस्त 2024।मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी के द्वारा बनाये गये इस्पात संयंत्र को बेचने जा रही है। नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनता विरोध में है।बस्तर की जनता ने निजीकरण के खिलाफ बस्तर बंद का आहवान किया था, पूरा बस्तर बंद था।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई मौकों पर निजीकरण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। 21 फरवरी 2021 को नीति आयोग की बैठक में तो उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि राज्य सरकार प्लांट के संचालन की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजा था।

कांग्रेस की ओर से सरकार बनने से पहले विधानसभा अशासकीय संकल्प लाया गया था और सरकार बनने के बाद बकायदा शासकीय संकल्प लाकर इसके बेचने का विरोध किया गया था। उस संकल्प में कांग्रेस सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर मोदी सरकार इसे बेचना ही चाहती है तो इसे राज्य सरकार को सही कीमत लेकर बेच दे और राज्य सरकार इसे चलाएगी। लेकिन केंद्र सरकार नियमों में परिवर्तन करके राज्य सरकार को बोली लगाने से रोक दिया है। 

साफ है कि मोदी सरकार इसे अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचना चाहती है।

विधानसभा चुनाव के पहले बस्तर की जनता से आमसभा में 3 अक्टूबर 2023 को वादा किया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर की जनता की संपत्ति है इसे नहीं बेचा जायेगा । इसी दिन इस संयंत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन भी किया था।

समाचार माध्यमों में छपी खबरों के अनुसार मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने की फिर से तैयारी शुरू कर चुकी है।

खबरें ऐसी भी है कि दो माह में निविदा बुलाई जा सकती है।

कांग्रेस पार्टी एनएमडीसी बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के किसी भी प्रयास का विरोध करती है । इस संयंत्र के लिये बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास था।

आदिवासियों ने अपनी जमीन मुआवजे के लिये नहीं दी थी बल्कि इसलिए दी थी, कि आने वाले समय में उनको रोजगार मिल सके और साथ ही क्षेत्र का विकास हो* *नगरनार सिर्फ इस्पात संयंत्र ही नहीं है यह बस्तर के आदिवासियो के सुनहरे कल की उम्मीद है, लोगों ने रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा होने की उम्मीद से इस्पात संयंत्र को बनाने में सहयोग किया था। मोदी सरकार कुछ निजी उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने का जो प्रयास कर रही है, कांग्रेस इसको लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जन आंदोलन छेड़ेगी।

10 और 11 अगस्त के बीच बस्तर के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जिनमें बाप्पी राय निशू त्रिवेदी मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह का नाम शामिल है,अंतर्राज्यीय रेत माफियाओं का पर्दाफाश करने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कोन्टा गये हुए थे, जिन्होंने रंगेहाथों रेत से भरी टिप्परों को रोका और उनसे जानकारी लेने सवाल पूछे जहां कोन्टा टीआई अजय सोनकर पहुंचते हैं और उनसे तू-तू-मैं-मैं करते हुए धमकी देते हैं, जिसके बाद सड़यंत्रपूर्वक पत्रकारों की गाड़ी में गांजा प्लांट किया जाता है और आंध्रप्रदेश के चिंतूर पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है, गाड़ी में गांजा रखे होने की जानकारी से अनभिज्ञ चारों पत्रकार चाय पीने जब बार्डर पार कर चिंतूर पहुंचते हैं, वहां की पुलिस उन्हें गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है।

हमारे कुछ सवाल हैं

पहला -चारों पत्रकार दो दिनों तक चिंतूर थाना में रहते हैं परंतु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा उन्हें बचाने कोई पहल क्यों नहीं करते,*

दूसरा- आंध्रप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी की सरकार है बावजूद इसके छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के खिलाफ झूठा मामला बनने क्यों देती है।

तीसरा- पत्रकारों के दबाव में कोन्टा टीआई पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने मात्र से क्या होगा सरकार इस बात की जांच क्यों नहीं करती इस पूरे रेत की तस्करी के पीछे छत्तीसगढ़ के किन-किन भाजपा नेताओं का हाथ है क्योंकि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर तस्करी को अंजाम नहीं दिया जा सकता।

चौथा- कोन्टा टीआई अजय सोनकर ने कहा था नेताजी को बता देना ये नेताजी कौन है भाजपा बताएं।

पांचवां -बस्तर के चारों निर्दोष पत्रकारों को रिहा कराने सरकार अब तक क्या पहल करी है और आगे क्या रणनीति बनाई है यह स्पष्ट करे।

छटवां -क्या इस पूरे मामले को लेकर सुकमा एस पी ने आन्ध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिला एस पी से कोई पत्र व्यवहार किया है।

इस प्रेसवार्ता के दौरान  प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथलेश स्वर्णकार, रेखचन्द जैन,चंदन कश्यप,सतपाल शर्मा,शंकर राव,रामशंकर राव,अंगद प्रसाद त्रिपाठी,हनुमान द्विवेदी, कविता साहू,उदयनाथ जेम्स,राजेश राय,जावेद खान,अजय बिसाई, विशाल खंबारी,महेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

CG - चमत्कार या कुछ और : घर के बोर से अचानक निकलने लगा खौलता पानी, सरकारी अफसर भी हुए कन्फ्यूज...लोग बता रहे दैवीय चमत्कार

 भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई का ये बोर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। यहां घऱ् के बोरिंग से अचानक उबलता पानी निकलने लगा है। वो भी इतना गरम की चावल उबल जाए। जैसे ही बोर से गरम पानी निकलने की जानकारी लोगों को हुई देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

दरअसल मामला भिलाई के वार्ड 38 निवासी भरतलाल शर्मा के घर का है। जहां 28 साल पुराने बोर से उबलता गर्म पानी निकल रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा पिछले 15 दिनों से हो रहा है। इस अजीबोगरीब घटना को देख खुद घरवाले भी आश्चर्य में हैं। लगातार गर्म पानी निकलने वाली वजह से घर की मालिक प्रेमा देवी ने दुर्ग के पीएचई से इसकी टेस्टिंग भी कराई, लेकिन वे भी नहीं समझ पाए कि आखिर गर्म पानी के आने का क्या कारण है।

हालांकि कुछ देर गर्म पानी निकलने के बाद पानी ठंडा भी हो रहा है, लेकिन फिलहाल घरवाले इसे दैविक चमत्कार भी मान रहे हैं। ऐसा ​इसलिए क्योंकि घर के अंदर ही उनके यहां शिव और दुर्गा का मंदिर स्थापित है। उन्हें लगता है कि जब लैब के टेस्ट नार्मल है तो यह कोई दैविक चमत्कार ही हो सकता है।

दूसरी ओर सीएसवीटीयू के साइंटिस्ट अमित प्रकाश मुलातानिया अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने इस बार को स्वीकारा कि पानी काफी गर्म है। उन्होंने कहा कि वे सेंपल लेकर जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण जांच के बात ही पता चल सकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह एरिया लाइम स्टोन का है और हो सकता है पानी में कैल्शियम या कोई अन्य केमिकल की मात्रा हो। लेकिन फिलहाल वे जियोलॉजिकल टेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि इसकी सच्चाई तक पहुंचा जा सका।

 
और पढ़ें ...

CG- स्कूल में बड़ा हादसा : क्लास में पढ़ रहे थे छात्र, तभी भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, 5 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर....

 बालोद। बुधवार को सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान छात्र पढ़ाई कर रहे थे. हादसे में पांच छात्र घायल हो गए हैं। बच्चों को गंभीर चोटें आई है। घटना प्राथमिक शाला कोरगुड़ा का है।जानकारी के मुताबिक घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। बच्चों के सर पर टांके भी आये हैं। इधर घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया घायल बच्चों से मिलने के लिए पहुंची। विधायक ने मांग की है कि, स्कूल के मरम्मत करने वाले लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल स्कूल में एक नया कमरा भी बना हुआ है, बावजूद शिक्षकों की तरफ से जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। गुस्साये लोगों ने स्कूल के कमरे में ताला लगा दिया गया है।इधर, घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग समन्वयक भी स्कूल पहुंचे और जर्जर कमरों में बच्चों की क्लास लगाने पर शिक्षकों पर नाराजगी जतायी। दरअसल, जिस कक्षा में हादसा हुआ है, वहां कक्षा 5वीं के बच्चे बैठते हैं। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

CG - आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 पशुओं की मौत...इलाके में मचा हड़कंप..!!

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के केराकछार गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ गायों, सात बैलों और चार बछड़ों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जंगल में जब चरवाहे और मवेशी थे तब दोपहर वहां अचानक तेज बारिश होने लगी एवं इस दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरने से इन मवेशियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर दो चरवाहे भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी। मृत पशुओं के मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

फर्जी क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’

 मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

रजनेश सिह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद गिरोह के महिला सदस्य गिरफ्तार।

घटना के बाद थाना सिरगिट्टी एवं ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।

*नाम गिरफ्तार आरोपी:-* 
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)

बिलासपुर -  दिनांक 14.08.24 को  कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.24 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.24 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को क्राइम ब्रांच का आ्फिसर होना बताकर गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
 
घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं  रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्ती किया गया है प्रकरण मे शेष  आरोपियो की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है। 
 
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.)  अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक  विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
 
बिलासपुर पुलिस की अपील :- अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है , बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए
और पढ़ें ...

फर्जी क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’

 रजनेश सिह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद गिरोह के महिला सदस्य गिरफ्तार।

 
 
घटना के बाद थाना सिरगिट्टी एवं ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।
 
 
 
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-* 
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)
 
 
बिलासपुर -  दिनांक 14.08.24 को  कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.24 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.24 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को क्राइम ब्रांच का आ्फिसर होना बताकर गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
 
घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं  रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्ती किया गया है प्रकरण मे शेष  आरोपियो की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है। 
 
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.)  अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक  विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
 
बिलासपुर पुलिस की अपील :- अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है , बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए
 
 
और पढ़ें ...

रक्षाबंधन के दिन जेल आए भाई बहनों को उपहार में पौधा देने के बाद जेल परिसर में किया गया वृहद वृक्षारोपण

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

बिलासपुर - इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व मनाने जेल विभाग ने आदेश जारी किया था जिसके तहत बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया । जहां बिलासपुर केंद्रीय जेल  अधीक्षक खोमेश मंडावी ने नम हुई बहनों की आंखो को उपहार स्वरूप वृक्ष रोपण हेतु दिया जो  एक सराहनीय कार्य था क्योंकि ऐसा छत्तीसगढ़ के किसी भी जेल अधीक्षक द्वारा नही किया गया बहने अपने भाइयों के नाम से एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगी। 

 
इसके साथ ही 20 अगस्त को जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी  उप जेल अधीक्षक उत्तम पटेल और जेल स्टाफ द्वारा जेल परिसर में वृहद वृक्षारोपण का भी किया गया ।
 
 
और पढ़ें ...

ओमकुमारी और सोनमती की राहें हुई आसान, डिवाइस और बैटरी चलित ट्राई सायकल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर दो दिव्यांगों को स्मार्ट केन डिवाइस और बैटरी चलित ट्राई सायकल प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें आने-जाने में दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला क़े ग्राम लटुवा निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग 13 वर्षीय ओमकुमारी कन्नौजे को समाज कल्याण विभाग द्वारा स्मार्ट केन डिवाइस प्रदान किया। स्मार्ट केन डिवाइस सेंसरयुक्त स्टिक है, जो सामने कोई बड़ी वस्तु आने पर कंपन्न व आवाज देता है। जिसे हाथ में लेकर चलने वाला व्यक्ति सचेत हो जाता है। इस स्टिक से दृष्टिबाधित व्यक्तियों को चलने -फिरने में काफी सहूलियत होती है। कलेक्टर ने दिव्यांग ओमकुमारी से उनके स्वास्थ्य संबधित जायजा लेते हुए पढ़ाई क़े बारे में भी जानकारी हासिल की। कलेक्टर ने कहा की दृष्टिबाधितों की पढ़ाई ब्रेल लिपि क़े माध्यम से हो सकती है। पढ़ने क़े इच्छुक हो तो प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग क़े अधिकारी को ओमकुमारी की पढ़ाई क़े लिए आवश्यक व्यवस्था करने क़े निर्देश दिए। उन्होंने ओमकुमारी का पृथक राशन कार्ड नहीं होने पर खाद्य अधिकारी को तलब कर तत्काल नया राशन कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। अलग राशन कार्ड बन जाने से अब ओमकुमारी को ज्यादा खाद्यान्न मिल सकेगा। इसी तरह कलेक्टर ने बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हारिया यदु निवासी 35 वर्षीय सोनमती धृतलहरे को मोटराइज्ड ट्राई सायकिल प्रदान किया। सोनमती धृतलहरे ने बताया कि अब आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अब मैं खुद ही ट्राई-सायकिल के माध्यम से आ जाकर अपना काम कर सकती हूं। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राई सायकिल मिलने पर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें ...

IAS- SDM सहित चार अफसरों पर चलेगा अवमानना का केस, 3 सितंबर को हाजिर होने का आदेश, जानें पूरा मामला

 बिलासपुर : जमीन अधिग्रहण के मामले में IAS, SDM सहित चार अफसरों पर अवमानना का केस चलेगा। इन अफसरों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मामले का निराकरण नहीं किया, जिसके बाद  कोर्ट ने अवमानना केस में आईएएस, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने 3 सितंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है। पूर्व कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना, राकेश द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) सक्ती, रूपेंद्र पटेल अनुविभागीय दंडाधिकारी मालखरौदा, रेना जमील मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और प्रज्ञा नंद कार्यकारी अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) ब्रिज जगदलपुर को पक्षकार बनाया गया है।

 
क्या है पूरा मामला?
 
जांजगीर जिले में अधिग्रहण के बिना पीडब्ल्यूडी ने 2 किसानों की जमीन पर कब्जा कर सड़क बना दिया। किसानों ने जब भू-अधिग्रहण अधिनियम के तहत जमीन के मुआवजे की मांग की तो अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने मामले का निराकरण नहीं किया।जिसके बाद किसान ने पूर्व कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना सहित आधा दर्जन अधिकारियों को पक्षकार बनाते हुए अवमानना याचिका दायर की है।
 
2012 में ली गई थी याचिकाकर्ताओं की जमीन
 
दायर याचिका में किसानों ने कहा है कि, कोर्ट के आदेश के बाद भी अफसरों ने मुआवजा राशि का वितरण नहीं किया है।ऐसा कर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने न्यायालयीन आदेश की अवेहलना की है। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अधिकारियों को अवमानना के लिए दोषी माना है।
 
कोर्ट के आदेश के बाद भी मुआवजा राशि का वितरण नहीं
 
जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चाम्पा जिला के ग्राम अंडी पोस्ट किरारी निवासी नेतराम भारद्वाज और भवानीलाल भारद्वाज की जमीन पर बिना अधिग्रहण पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण कर दिया। भू-स्वामियों ने कलेक्टर जांजगीर के पास विधिवत जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा दिलाने आवेदन दिया।नवंबर 2022 में जस्टिस आरसीएस सामंत ने सुनवाई में पाया कि याचिकाकर्ताओं की भूमि 2012 में ली गई है। 
 
कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को 15 दिन के अंदर अभ्यावेदन देने, उत्तरवादी कलेक्टर और भू अर्जन अधिकारी को 4 महीने के भीतर दावे की जांच कर अधिग्रहण के लिए कार्यवाही शुरू कर तय समय सीमा के भीतर मुआवजा निर्धारित कर भुगतान का आदेश दिया था। लेकिन, इसके बाद भी पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी गई।
 
 
और पढ़ें ...

CG - झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन : छापामारी कर चार क्लीनिक किए गए सील...जाने पूरा मामला...!!

 बिलासपुर। जिले में झोलाझाप डाक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी कर दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे इन डॉक्टरों से इलाज न कराएं।  विभाग का उद्देश्य है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकार-वार्ता में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की जानकारी दी

रायपुर. 21 अगस्त 2024

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पत्रकार-वार्ता में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की जानकारी दी

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में मिले आवेदनों और उनके निराकरण के बारे में भी बताया।

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगों को पूरा करने तथा राज्य में शहरी अधोसंरचना को मजबूत करने मैं नगरीय निकायों के लिए 450 करोड़ रुपए जारी करने की घोषणा करता हूं इसके साथ ही नगरीय निकायों में 15वें वित्त आयोग के तहत अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए जल्दी ही 450 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इस तरह से प्रदेश के शहरों में नए विकास कार्यों और नई सुविधाएं विकसित करने के लिए कुल 900 करोड़ रुपए नगरीय निकायों को मिलेंगे।
 
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा
 
नागरिकों की समस्याएं दूर करने और उनकी जरुरतों को समझने के लिए प्रदेश के सभी
 
नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का
 
आयोजन किया गया था। शहरी नागरिकों को इसका बेहतर प्रतिसाद मिला है। मैंने खुद कई
 
जनसमस्या निवारण शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी थीं और नागरिकों से मुलाकात की थी।
 
मैंने सभी नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका
 
अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को यथासंभव मौके पर ही निराकृत करने के निर्देश दिए
 
थे।
 
पखवाड़ा के दौरान प्रदेश भर में आयोजित शिविरों में करीब एक लाख 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 37 प्रतिशत यानि 48 हजार आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है। दूसरे विभागों से संबंधित आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करने के बाद शेष आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।
 
लोगों की जरूरतों और मांगों से संबंधित निर्माण कार्य से जुड़े कार्य बारिश की वजह से नहीं हो पाए हैं। बरसात के बाद ये कार्य तेजी से पूर्ण किए जाएंगे। शहरों में आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की यह बड़ी सफलता होगी।
 
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए जारी की जा रही 450 करोड़ रुपए की राशि से शिविरों में प्राप्त निर्माण संबंधी काम किए जाएंगे। शहरी आबादी की बड़ी मांग इससे पूरी हो जाएगी।
 
1
जनसमस्या निवारण शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 17 हजार 512 आवेदन मिले जिनमें से 1181 का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को पात्रतानुसार नए आवास की स्वीकृति, आवास आवेदन की त्रुटियों का निराकरण, किस्त का भुगतान तथा अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में कार्यवाही की गई।
 
पेयजल समस्या से जुड़े 5573 आवेदनों में से 1233 का शिविर में ही समाधान किया गया। इस दौरान लोगों की मांग एवं शिकायत के अनुसार नए नल कनेक्शन, पाइपलाइन का विस्तार, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को निराकृत किया गया।
 
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नाली सफाई, पानी निकासी तथा साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया गया। नगरीय निकायों की टीम द्वारा कचरा एकत्रीकरण एवं उठाव से संबंधित 1796 आवेदनों में से 1127 को शिविर स्थल पर ही निराकृत किया गया।
 
शिविरों में निराश्रितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आ रही समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कर पेंशन की राशि प्रदान की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी प्राप्त 2263 आवेदनों में से निकाय स्तर के 570 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के परीक्षण की कार्यवाही जारी है।
 
नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों में सड़क व नाली मरम्मत तथा निर्माण कार्य से जुड़े 17 हजार 655 आवेदनों में से 809 आवेदनों को तत्काल स्वीकृत कर सड़क और नाली मरम्मत के कार्य किए गए। शेष मांगों के अनुरूप नई नाली और सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। नवीन निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव स्थल चयन तथा जांच के उपरांत निकाय के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे।
 
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान शिविर स्थल पर ही संपत्ति कर के भुगतान की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। नए भवनों के संपत्ति कर एवं संपत्ति निर्धारण संबंधी शिकायतों के निराकरण के साथ ही इनसे संबंधित 642 आवेदनों में से 380 को मौके पर ही निराकृत किया गया।
 
 
 
 
और पढ़ें ...

कांग्रेस ने बनाई समिति : इस मामले की होगी जांच, टीम में चार महिला विधायक सहित पांच सदस्य होंगे शामिल

 रायगढ़। जिले के पुसौर में हुये गैंगरेप मामले में कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगडे, लैलुंगा विधायक विधावती सिदार, सरायपाली चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे सहित अरूण मलाकार सारंगढ़ को शामिल किया गया है। ग्रामीणों से भी बातचीत कर घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। कांग्रेस की जांच समिति के सभी सदस्य मामले की वस्तुस्थिति से अवगत होने जल्द ही गांव का दौरा करेंगे।

बता दें कि यह घटना रक्षाबंधन के दिन की है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार को पीड़िता जब रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद गांव में लगे मेले में जाने के लिए निकली थी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे तालाब किनारे ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 6 अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

और पढ़ें ...