प्रदेश

महासमुंद : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान : जिले के आठ पीवीटीजी बसाहटों में शिविर आयोजित

 शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत  विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय ने बताया कि अभी तक कुल 08 बसाहटों में शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आधार पंजीयन के 68, नवीन बैंक खाता के 27, आयुष्मान कार्ड 67, राशन कार्ड पंजीयन 114 और जाति प्रमाण पत्र के लिए 53 पंजीयन किया गया है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
जिले के महासमुंद विकासखंड के सिरपुर ग्राम में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 21 अगस्त को आश्रित पीवीटीजी बसाहट सिरपुर, खमतराई, मरौद, नंदबरू, सुकुलबाय के हितग्राहियों के लिए बागबाहरा विकासखंड में ग्राम हाड़ाबंध में शिविर आयोजन हुआ जिसमें हाड़ाबंध, मामाभाचा के हितग्राहियों के लिए तथा पिथौरा विकासखंड में ग्राम भिथीडीह में शिविर का आयोजन हुआ। इसी तरह  22 अगस्त को ग्राम खरसा, सोनासिल्ली और मोहंदी, जलकी और तुसदा में आयोजन किया गया। इन शिविरों में विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता आदि योजनाओं से जोड़ने हेतु पंजीयन किया गया। इन शिविर में आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत, खाद्य विभाग, महिला बाल विकास, लीड बैंक, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग के स्टाल लगाए गए थे। इन सभी शिविरां के माध्यम से पीवीटीजी हितग्राहियों के कुल 68 आधार पंजीयन, 67 आयुष्मान कार्ड पंजीयन, 27 जनधन से बैंक खाता, 53 जाति प्रमाण पत्र कार्यवाही, 114 राशन कार्ड इसके अतिरिक्त उज्ज्वला गैस पंजीयन, महतारी वंदन पंजीयन व किसान सम्मान निधि का पंजीयन भी किया गया।                              
उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी), परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार करना है। पीएम जनमन योजना अंतर्गत कमजोर जनजाति समूहों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
शिविरों में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिविर तक लाने हेतु महिला कर्मचारियों, स्वसहायता समूह द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है एवं शिविर की नियमित मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों की टीम द्वारा शिविर का निरीक्षण कर संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

और पढ़ें ...

नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चे सीखेंगे रोबोटिक्स और AI, साय सरकार का बड़ा कदम...

 रायपुर I छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की क्रांति लाने के उद्देश्य से साय सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब इन इलाकों के बच्चों को रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 800 बच्चों को लाभ होगा, जिससे उनकी शिक्षा में नया आयाम जुड़ सकेगा।

इस योजना के तहत, स्कूल शिक्षा विभाग ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। इस अनुबंध के अंतर्गत पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में कौशल शिक्षा को लागू किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, 1,600 शिक्षकों को कक्षा 6 से 10 तक के 40,000 छात्रों को कौशल और जीवन कौशल की शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
 
इसके साथ ही, साय सरकार ने आदिवासी बच्चों की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में प्रदान करने का आदेश भी दिया है। इस कदम से न केवल बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान भी सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, "नियद नेल्लानार" योजना के तहत स्थानीय शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे छात्रों को मातृभाषा में शिक्षा मिल सके।
और पढ़ें ...

भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज की निंदा

 

    • भाजपा सरकार अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी है
    • सरकार खुद प्रदेश के राजनैतिक वातावरण को खराब करना चाह रही है

राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
भाजपा सरकार अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुकी है। भाजपा सरकार के पुलिस का आतातायी चेहरा सर्वथा अस्वीकार्य है। सरकार अपनी राजनैतिक मर्यादा का उल्लंघन कर रही। प्रदेश के राजनैतिक वातावरण को दूषित करने की कोशिश कर रही है।
पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोक कर अभद्रता की जाती है। कार्यवाही की मांग पर लाठीचार्ज किया जाता है यह सरकार अपनी विदाई का मार्ग स्वयं तैयार कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे।
भाजपा के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता दादागिरी किये थे, सड़क जाम करके उपद्रव मचा रहे थे, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ, उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहे थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।
सरकार सोचती है कि लाठियां चलवाकर वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दबा लेगी तो सरकार मुगालते में है।
जितना अत्याचार करेंगे हमारा हौसला उतना मजबूत होगा। कांग्रेस की आक्रामकता से हमारे द्वारा लगातार चलाये जा रहे आंदोलनों से सरकार डर गयी है, घबरा गयी है। वह बर्बरता पर उतर गयी है। हम सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। हम इनके लाठियों, गोलियों से डरने वाले नहीं है।
पुलिस चोरी ऊपर से सीनाजोरी कर रही एक तो पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला होता है, दूसरा हमारे पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही।
चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर के खिलाफ झूठा एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस की सह पर भाजयुमो प्रदर्शन करता है, पहले खुद अभद्रता करते है बाद में दबाव बनाते है।
भाजपा और सरकार अपने अराजक कार्यकर्ताओं पर अंकुश लगाये अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश, सारिक रईस खान उपस्थित थे।

 


और पढ़ें ...

वर्तमान विधायक द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण निविदा हो चुकी रामनगर चौकी खोलने के काम को रूकवाया गया - विकास उपाध्याय

 रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर राजधानी सहित पश्चिम विधानसभा में लगातार हत्या, लूट, डकैती, चोरी, चैन स्नैचिंग सहित जघन्य अपराध चरम सीमा पर है। लेकिन वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक आँखों में पट्टी बाँधकर बैठे हुए हैं और वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा रामनगर में पुलिस चौकी खोलने के लिए निविदा तक की प्रक्रिया हो चुकी थी उसको तक वर्तमान विधायक द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण शुरू नहीं होने दे रहे हैं उसी के चलते कल उसी क्षेत्र में जहाँ पर पुलिस चौकी खुलना था हत्या जैसी घटना घट गई। कल इसी के विरोध में एकदिवसीय धरना रामनगर कबीर चौक में भारतीय जनता पार्टी के सरकार एवं विधायक के कार्यशैली के खिलाफ आम जनता एवं कांग्रेसजन सड़कों पर आयेगी।

 
उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम विधानसभा में आपराधिक प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनों आपने देखा होगा कि रामनगर में अपहरण कर विडियो बनाया जाता है अपराधियों द्वारा और कहा जाता है कि कोई हमारा क्या कर लेगा, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों जैसे कबीर नगर क्षेत्र में जुए के दौरान विवाद अगले दिन चाकूबाजी, कोतवाली-डीडी नगर इलाके में चाकूबाजी, वहीं नवा रायपुर में फिर लूटपात चाकू अड़ाकर स्कूटर ले भागे अपराधी, डीडी नगर में तो किसी व्यक्ति ने खुद को डॉन बताकर महिला के साथ सड़क पर मारपीट की, डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी में चैन स्नैचिंग के बाद यहीं के गायत्रीपारा के सूने मकान में चोरी की वारदात, टाटीबंध स्थित शांतिनाथ कॉलोनी के कैम्पस में एक कारोबारी के घर घुसकर रेकी करते हुए एक संदिग्ध अधेड़ का लाइव वारदात, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में लूट, चोरी, हत्या व बलात्कार के वारदात बढ़ रहे हैं एवं अंडरवर्ल्ड गैंग की भी छत्तीसगढ़ में ऐन्ट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की सरकार आग में झोंकने का काम कर रही है और जनता को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्री, विधायक सोशल मीडिया में कहते फिर रहे हैं हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि भाजपा ने बनाया तो नहीं लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश को बिगाड़ने का काम अवश्य कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अगर अपराध में अंकुश नहीं लगा पाती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो वो दिन दूर नहीं की जनता सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
और पढ़ें ...

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिलेगी बेल या बढ़ेगी रिमांड? आज कोर्ट में होगा फैसला!

 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ​न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। जिसके बाद आज फिर से देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्या में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले 20 अगस्त को उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।

आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 7 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जिसके बाद आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही है। देवेंद्र यदव के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे।

बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था। जिसके बाद आज उनकों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

 राज्यपाल  रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति  इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से  उबोवेजा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद  सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त  टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त  एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त  मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा  उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG- भारी बारिश अलर्ट... आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी..!!

 रायपुर। भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़ व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 892.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 892.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 27 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1862.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 492.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 895.7 मिमी, बलरामपुर में 1306.8 मिमी, जशपुर में 752.3 मिमी, कोरिया में 914.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 893.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। 

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 740.6 मिमी, बलौदाबाजार में 928.0 मिमी, गरियाबंद में 838.2 मिमी, महासमुंद में 680.7 मिमी, धमतरी में 778.3 मिमी, बिलासपुर में 839.7 मिमी, मुंगेली में 938.3 मिमी, रायगढ़ में 855.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 520.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 981.6 मिमी, सक्ती 843.0 मिमी, कोरबा में 1199.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 903.3 मिमी, दुर्ग में 533.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 697.9 मिमी, राजनांदगांव में 869.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 643.4 मिमी, बालोद में 908.3 मिमी, बेमेतरा में 496.2 मिमी, बस्तर में 925.5 मिमी, कोण्डागांव में 849.6 मिमी, कांकेर में 1064.5 मिमी, नारायणपुर में 1002.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1110.6 मिमी और सुकमा जिले में 1192.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

और पढ़ें ...

CG - 2 सगे भाइयों की हत्या, भाइयों ने ही मिलकर चढ़ा दी ट्रैक्टर, 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....

 मुंगेली। जमीन मामले में भाइयो ने मिलकर अपने ही दो सगे भाइयो की हत्या कर दी। ट्रेक्टर चढ़ाने से मौके पर ही मौत हो गयी। मामले में 3 महिला समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले व बेटों के बीच जमीन बटवारे को लेकर पूर्व से ही आपसी रंजीश एवं वाद विवाद था। तोरण पाटले के 07 लडके (भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र) थे। जमीन बटवारे के विवाद को लेकर सभी भाई आपस में दी गुट में बटे हुये थे।

पिता तोरण पाटले अपने बेटा केजू पाटले, माखन पाटले, रागवली पाटले के तरफ था। थाना फास्टरपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम गीगतरा नै छटन की तरफ जाने वाले मार्ग के पास भागबली पाटले, वकील पाटले, अपने खेत में काम कर रहे थे। पूर्व रंजीश के कारण भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले के हत्या करने के उददेश्य से पूर्व से ही खेत से लगे माखन पाटले के घर में आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, इनका पिता तोरण पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार चित्रलेखा (केजू की पत्नी) लाठी डण्डा लेकर छुपे हुये थे।

जैसे ही भांगबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटल एवं वकील की पत्नी संतोषी खेत से निकल कर रोड में पहुंचे केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, इनका पिता तोरण पाटले, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार लल्ला, चित्रलेखा (कंजू की पत्नी) हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा से मारना चालू कर दिये इसी बीच केजू अपने ट्रेक्टर से भागबली, एवं वकील के उपर चढ़ा दिया। जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना प्राप्त होते पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचे। गांव में दोनों तरफ घेराबंदी एवं नाके बंदी कर आरोपी केजूराम, चित्ररेखा, रजनी, मिनाक्षी, माखन का बेटा को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल वकील पाटले एवं कौशल एवं संतोषी को तत्काल थाने के गाडी से पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर वकील पाटले को भी मृत घोषित कर दिया गया। उपरोक्त घटना पर से थाना फास्टरपुर में अपराध कमांक 72/2024 धारा 103(1),109(1),191(2),191 (3), 190.61 (2) (a) बी.एन.एस (हत्या एवं हत्या का प्रयास, घातक हथियार के साथ बलवा, अपराधिक षंडयत्र) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मृतको के नाम

01 भागबली पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 55 वर्ष

02 वकील पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 45 वर्ष

घायलो के नाम

01 कौशल पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 58 वर्ष

02 संतोषी पाटले पति वकील पाटले उम्र 40 वर्ष

गिरफ्तार आरोपी

01 केजूराम पाटले पिता तोरण पाटले

02 चित्रलेखा पति केजू पाटले

03 रजनी पति रामबली पाटले

04 मिनाक्षी पति माखन पाटले

05 माखन का बेटा

और पढ़ें ...

CG- युवती से गैंगरेप : फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का दिया लालच...फिर जो हुआ....

 बिलासपुर : युवती से सामूहिक बलात्कार करने वाले दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर झांसा दिए थे। बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला है। पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मुख्य आरोपी रामायण साहू उम्र 42 साल साकिन वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर आरोपी रामायण साहू ने प्रार्थिया एवं उसकी सहेली को अपने घर ले गया और रात्रि में आरोपी तथा उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने की बहाना से घुसे।

पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे, जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडिता घटना दिनांक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी। तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किये थे। तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे।

इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने दिनाक 23.11.2022 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर प्रकरण में गिर० किया गया था। बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व० नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन बसन स्टेण्ड के पास वार्ड क० 4 गस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ०ग० का पता तलाश किया जा रहा था। पतासाजी कर उनके सकुनत में दबिश देकर पकडा गया है। जिनको घटना के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी

01. बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तुरी बिलासपुर 

02. मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन मस्तुरी बस स्टैण्ड के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

और पढ़ें ...

5 खतनाक नक्सलियों के साथ 25 ने किया सरेंडर, सरकार ने रखा था 28 लाख रुपये का इनाम

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, यहाँ बीजापुर में एक साथ 25 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है . इन नक्सलियों में पांच ऐसे थे जो कई हमलों में शामिल थे और इनके सिर पर सरकार ने 28 लाख रुपये का इनाम रखा था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वो खोखली माओवादी विचारधारा और संगठन नेताओं द्वारा आदिवासियों पर अत्याचार से निराश होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ना चाहते हैं.
इस कामयाबी के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पच्चीस नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है जिनमें से पांच के सिर पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम था. सभी ने बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण किया है. अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की गंगलूर और भैरमगढ़ क्षेत्र समितियों में सक्रिय 25 नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दो महिलाएं, शंबती मडकम (23) और ज्योति पुनेम (27), और महेश तेलम माओवादियों की कंपनी नंबर 2 में सक्रिय थे और उनके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था.

और पढ़ें ...

विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

और पढ़ें ...

जन्माष्टमी शोभायात्रा पर मंत्री श्री देवांगन ने बरसाए फूल, भगवान श्रीकृष्ण को पालने पर झुलाया

 वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव मे शामिल हुए। पुरानीबस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मन्दिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण की आरती की। वार्ड वासियों के साथ मंत्री श्री देवांगन ने श्री कृष्ण झांकी पर फूलों की वर्षा की।
    मंत्री श्री देवांगन ने वार्ड वासियों और समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों के लिए श्री कृष्णा प्रेरणा स्रोत हैं, गीता के माध्यम से श्री कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्म को साथ में लेकर कैसे चला जाता है इसे उन्होंने सिखाया भी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद  नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनश्री साहू, राकेश नागरमल, लक्ष्मण श्रीवास व समिति के विशाल साहू, अंशु तिवारी, जयंत श्रीवास, वीरेंद्र साहू, राहुल तंवर समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। तत्पश्चात् मंत्री श्री देवांगन सीतामणी स्थित  सप्तदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बनाए गए विभिन्न झांकियों के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किए। कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी देख मंत्री भाव विभोर हुए। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी भक्तों के साथ राधे-राधे का उदघोष किया।
    इसके अलावा पंडित रवि शंकर नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मन्दिर बालको और श्रीराम मंदिर बालको नगर में मंत्री श्री देवांगन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशोक मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

नशे का कारोबार करने वालो और कांग्रेस में क्या संबंध है?दीपक बैज किस बात से घबराए?:केदार कश्यप दीपक बैज के बयान पर भाजपा का बड़ा हमला

 प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ में सूखे नशे के अवैध कारोबार को सख्ती से खत्म करने की बात कहने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान हैरान करने के साथ-साथ कांग्रेस के उस राजनीतिक चरित्र को बेनकाब करता है, जिसके चलते कांग्रेस प्राय: हर मौकों पर अपराधियों की पैरवी करने के लिए खड़ी हो जाती है। श्री कश्यप ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस को भाजपा और एनडीए सरकार की हर उस पहल से तकलीफ होती है, जो अपराधी के खिलाफ हो और उन्हें सींखचों के पीछे डालने वाली हो। सभ्य समाज को शांति, नशामुक्त  और भयमुक्त वातावरण में सुशासन देते हुए कानून का राज कायम करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। नशामुक्ति की बात से कांग्रेस की टेंशन क्यों बढ़ गई है?

 
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के बयान को लेकर बैज का चिंतित होना कई सवाल खड़े करता है। किसी अपराधी या नशे का गोरखधंधा चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात होते ही आखिर कांग्रेस के लोगों के पेट में मरोड़ क्यों उठने लगा है? क्या नशे के इन अवैध कारोबारियों के साथ भी कांग्रेस के लोगों का कोई ‘भाईचारा’ है? क्या कोई आर्थिक संबंध है? श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सूखे नशे की तस्करी और अवैध कारोबार ने प्रदेश की न केवल युवा पीढ़ी को, अपितु किशोर वय की पीढ़ी तक को अपनी चपेट में ले लिया था। राजधानी में नशे के इस गोरखधंधे के चलते सरेआम गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जाना आम बात हो गई थी। नशे की तस्करी से लेकर अवैध कारोबार में कांग्रेसियों की संलिप्तता प्रदेश अभी भी भूला नहीं है और तत्कालीन भूपेश सरकार के राजनीतिक संरक्षण के चलते यह गोरखधंधा परवान चढ़ता रहा। प्रदेश यह भी भूला नहीं है कि किस तरह इन नशा के सौदागरों ने जशपुर में शोभा यात्रा को रौंद दिया था, लेकिन तब भी कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही थी। श्री कश्यप ने दो टूक कहा कि कोई भी नेता या दल अगर ऐसे किसी कारोबार में संलग्न पाया गया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को, छत्तीसगढ़ महतारी की युवा और भावी पीढ़ी को नशे से पूरी मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है तो कांग्रेस के लोग इसमें भी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस लिहाज से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान अपनी पिछली कांग्रेस सरकार के नाकारापन से ध्यान भटकाने का अवांछनीय कृत्य है।
और पढ़ें ...

BREAKING : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार गंभीर

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है, सभी घायलों को कांकेर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है

जानकारी के अनुसार, केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है. बताया गया है कि एक बाइक में 3 युवक सवार थे तो दूसरे बाईक में 2 लोग सवार थे, फ़िलहाल अभी तक युवकों की पहचान नही हो पाई है, मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस शिनाख्त में जुट गई है.

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना, महिला की जिंदा जलकर मौत, खाट में सोने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस...

 बलरामपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। 

बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी। आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख तब दरवाजा तोड़ा,धर के अंदर घुसे। जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी। 

फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। 

और पढ़ें ...

CG - कांग्रेस ने 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता, इस वहज से लिया बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित

 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने तीन पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, जिन तीन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें वार्ड नं 10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 की पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 के पार्षद प्रदीप तिवारी शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने शिवपुर चरचा नगरपालिका के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मतदान किया।

यह मामला तब शुरू हुआ जब कोरिया जिले की शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह और 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की थी।

फ्लोर टेस्ट में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि अध्यक्ष को केवल 3 वोट ही मिले, जिसके परिणामस्वरूप लालमुनी यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इस घटना के बाद, कांग्रेस ने अपने पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

और पढ़ें ...