प्रदेश
सेक्शन आफीसर प्रमोद पाठक को हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने किया निलंबित
सेक्शन आफीसर प्रमोद पाठक को हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने किया निलंबित
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेक्शन आफीसर प्रमोद पाठक द्वारा हाईकोर्ट परिसर में अशोभनीय गतिविधियां एवं अनुशासनहीनता के आरोप में श्रीमान रजिस्ट्रार जनरल ,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा प्रमोद पाठक को सेवा से निलंबित किया गया।
CG : कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार...बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा : जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना 19 अगस्त की रात की है जब 62 साल की विधवा महिला अपने घर में अकेली थी। उसकी बहू रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए मायके गई हुई थी और बेटा घर पर ही था।रात के समय, बेटे ने मां को खाना खिलाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मां को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरी सहमी मां ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन धीरे-धीरे उसका दर्द असहनीय हो गया। अंततः, उसने हिम्मत जुटाकर इस घिनौनी वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी।इसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
CG Job: महिलाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर...जल्दी करें आवेदन
बलौदाबाजार : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 11 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत बलौदाबाजार के ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह सहित कुल 59 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए महिलाओं का आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के कार्यालय में 11 सितंबर 2024 शाम 5:30 बजे तक जमा किया जा सकता है।
पात्रता और आवश्यकताएं
– पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है।
– आवेदन केवल पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
– अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2024, शाम 5:30 बजे तक।
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर कार्य करने वाली महिलाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यह भर्ती अवसर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज सेवा का अवसर भी प्रदान करता है।
अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें।
औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित..
कोण्डागांव। जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कई मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, जिसमें शेड्यूल एच और नार्काेटिक दवाओं के खरीदी-बिक्री दस्तावेजों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
CG : फिर शर्मसार हुआ गुरु शिष्य का रिश्ता...साइन के बदले में छात्रा से प्रिंसिपल ने की ये डिमांड...पढ़िए पूरी खबर
रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लारंग साय पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। कालेज के ही छात्रा ने प्राचार्य द्वारा आवेदन पर हस्ताक्षर के बदले घर पर बुलाने और गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
छात्रा का आरोप है कि उन्हें एक आवेदन पर प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने प्राचार्य से हस्ताक्षर के लिए कहा तो बदले में उनसे घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं गंदे इशारे भी करने लगा। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मास्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और महापौर एजाज़ ढेबर के बीच हुआ एमओयू साइन रायपुरवासियों को यातायात समस्याओं से जल्द मिलेगी राहत, लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधा
रशिया के मास्को शहर में चल रहे इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर जी। इस आयोजन के फलित परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए महापौर ने कहा की लगातार 2022 से 2024 तक मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में शामिल हो रायपुर के विकास के विषय में लगातार प्रयास करता रहा हूं। जिसका परिणाम आज जाके मिला है। 15 देशों के साथ हुए लाइट मेट्रो ट्रेन ज्वाइंट वेंचर ओएमयू में हमारे देश से रायपुर शहर एक है। इस संधि से पूरे देश और खासकर रायपुर को यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है की अब रायपुर में भी लाइट मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है
CG - जिला शिक्षा अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक सस्पेंड...जाने पूरा मामला...!!
बालोद। कोरगुड़ा स्कूल की छत गिरने की घटना में जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को सस्पेंड कर दिया है। इस हादसे में बुधवार को पढ़ाई के दौरान छत गिरने से चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया ने घटना पर गंभीर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए थे। घटना के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर जाकर स्कूल का निरीक्षण किया और जाँच की। इस जाँच के आधार पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।
CG - सामान लेने दुकान गई थी नाबालिग...दुकानदार और उसके दोस्तों ने बनाया हवस का शिकार
भानुप्रतापपुर। सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी देश में रेप और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही। रायगढ़ के बाद अब कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी। इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया। सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
तत्काल परिजनों ने भानुप्रतापपुर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला थाना पहुंचते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद कुमार नरेटी पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डुवा, परस राम कोमरा पिता देवजा राम कोमरा उम्र 45 वर्ष निवासी विनायकपुर को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।
राज्यपाल रमेन डेका से केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भेंट की
राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में केबिनेट मंत्री, संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य भेंट की।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री देवांगन 23 अगस्त को खैरागढ़ के दौरे पर
वाणिज्य, उद्योग, श्रम और खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन 23 अगस्त को एक दिवसीय खैरागढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे कार द्वारा रायपुर से खैरागढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01 बजे खैरागढ़ जिले के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् श्री देवांगन अपरान्ह 3.05 बजे कलेक्टर सभागृह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
transfer : 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने किया आदेश जारी...
गरियाबंद। जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी अमित तुकाराम काम्बले ने 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 13 हेड कांस्टेबल और 41 आरक्षक शामिल हैं। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए स्थानों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।


भारतीय भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने हथकंडे अपना ले हम डरने वाले नहीं : कांग्रेस
ED के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का ईडी ऑफिस के सामने प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मंत्री सतनारायणशर्मा तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता बैठे धरने पर
भाजपा एवं केंद्रीय एजेंसियों पर बरसे दीपक बैज
नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को उतारा मौत के घाट...मुखबिरी के शक में की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बाद अब सीमावर्ती तेलंगाना राज्य के कोत्तागुड़ेम में नक्सलियों ने अपने ही साथी की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है। चेरला थाना क्षेत्र के चेन्नापुरम में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर संगठन में सैन्य प्रशिक्षक व रक्षा बल की कमांडर महिला नक्सली नीलो उर्फ राधा को जनअदालत लगाकर मार डाला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है।पर्चे में लिखा गया है कि मृत नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सल संगठन में भर्ती होने के बाद वह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय थी। नक्सलियों को संदेह था कि वह संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही थी।एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों की ओर से दूसरी बार साथी नक्सली की हत्या की गई है। 13 अगस्त को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दक्षिण बस्तर डिविजन में सक्रिय असिस्टेंट कमांडर कुरसम मनीष की जनअदालत लगातार हत्या की थी। उस पर पुलिस के खुफिया अफसरों को संगठन की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।
छत्तीसगढ़ बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी - दीपक बैज
बस्तर के पत्रकारों की षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तारी राज्य व सहयोगी सरकार की मिलीभगत
जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने सम्बोधित करते हुए नगरनार इस्पात संयंत्र व बस्तर के चार पत्रकारों को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तारी को लेकर कहा कि.1- अगस्त 2024।मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी के द्वारा बनाये गये इस्पात संयंत्र को बेचने जा रही है। नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बस्तर की जनता विरोध में है।बस्तर की जनता ने निजीकरण के खिलाफ बस्तर बंद का आहवान किया था, पूरा बस्तर बंद था।
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई मौकों पर निजीकरण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। 21 फरवरी 2021 को नीति आयोग की बैठक में तो उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि राज्य सरकार प्लांट के संचालन की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने इस आशय का प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजा था।
कांग्रेस की ओर से सरकार बनने से पहले विधानसभा अशासकीय संकल्प लाया गया था और सरकार बनने के बाद बकायदा शासकीय संकल्प लाकर इसके बेचने का विरोध किया गया था। उस संकल्प में कांग्रेस सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर मोदी सरकार इसे बेचना ही चाहती है तो इसे राज्य सरकार को सही कीमत लेकर बेच दे और राज्य सरकार इसे चलाएगी। लेकिन केंद्र सरकार नियमों में परिवर्तन करके राज्य सरकार को बोली लगाने से रोक दिया है।
साफ है कि मोदी सरकार इसे अपने मित्र उद्योगपतियों को बेचना चाहती है।
विधानसभा चुनाव के पहले बस्तर की जनता से आमसभा में 3 अक्टूबर 2023 को वादा किया था कि नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर की जनता की संपत्ति है इसे नहीं बेचा जायेगा । इसी दिन इस संयंत्र का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन भी किया था।
समाचार माध्यमों में छपी खबरों के अनुसार मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने की फिर से तैयारी शुरू कर चुकी है।
खबरें ऐसी भी है कि दो माह में निविदा बुलाई जा सकती है।
कांग्रेस पार्टी एनएमडीसी बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने के किसी भी प्रयास का विरोध करती है । इस संयंत्र के लिये बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास था।
आदिवासियों ने अपनी जमीन मुआवजे के लिये नहीं दी थी बल्कि इसलिए दी थी, कि आने वाले समय में उनको रोजगार मिल सके और साथ ही क्षेत्र का विकास हो* *नगरनार सिर्फ इस्पात संयंत्र ही नहीं है यह बस्तर के आदिवासियो के सुनहरे कल की उम्मीद है, लोगों ने रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा होने की उम्मीद से इस्पात संयंत्र को बनाने में सहयोग किया था। मोदी सरकार कुछ निजी उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने का जो प्रयास कर रही है, कांग्रेस इसको लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जन आंदोलन छेड़ेगी।
10 और 11 अगस्त के बीच बस्तर के चार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार जिनमें बाप्पी राय निशू त्रिवेदी मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह का नाम शामिल है,अंतर्राज्यीय रेत माफियाओं का पर्दाफाश करने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कोन्टा गये हुए थे, जिन्होंने रंगेहाथों रेत से भरी टिप्परों को रोका और उनसे जानकारी लेने सवाल पूछे जहां कोन्टा टीआई अजय सोनकर पहुंचते हैं और उनसे तू-तू-मैं-मैं करते हुए धमकी देते हैं, जिसके बाद सड़यंत्रपूर्वक पत्रकारों की गाड़ी में गांजा प्लांट किया जाता है और आंध्रप्रदेश के चिंतूर पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है, गाड़ी में गांजा रखे होने की जानकारी से अनभिज्ञ चारों पत्रकार चाय पीने जब बार्डर पार कर चिंतूर पहुंचते हैं, वहां की पुलिस उन्हें गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लेती है।
हमारे कुछ सवाल हैं
पहला -चारों पत्रकार दो दिनों तक चिंतूर थाना में रहते हैं परंतु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा उन्हें बचाने कोई पहल क्यों नहीं करते,*
दूसरा- आंध्रप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी की सरकार है बावजूद इसके छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के खिलाफ झूठा मामला बनने क्यों देती है।
तीसरा- पत्रकारों के दबाव में कोन्टा टीआई पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने मात्र से क्या होगा सरकार इस बात की जांच क्यों नहीं करती इस पूरे रेत की तस्करी के पीछे छत्तीसगढ़ के किन-किन भाजपा नेताओं का हाथ है क्योंकि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर तस्करी को अंजाम नहीं दिया जा सकता।
चौथा- कोन्टा टीआई अजय सोनकर ने कहा था नेताजी को बता देना ये नेताजी कौन है भाजपा बताएं।
पांचवां -बस्तर के चारों निर्दोष पत्रकारों को रिहा कराने सरकार अब तक क्या पहल करी है और आगे क्या रणनीति बनाई है यह स्पष्ट करे।
छटवां -क्या इस पूरे मामले को लेकर सुकमा एस पी ने आन्ध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिला एस पी से कोई पत्र व्यवहार किया है।
इस प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथलेश स्वर्णकार, रेखचन्द जैन,चंदन कश्यप,सतपाल शर्मा,शंकर राव,रामशंकर राव,अंगद प्रसाद त्रिपाठी,हनुमान द्विवेदी, कविता साहू,उदयनाथ जेम्स,राजेश राय,जावेद खान,अजय बिसाई, विशाल खंबारी,महेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CG - चमत्कार या कुछ और : घर के बोर से अचानक निकलने लगा खौलता पानी, सरकारी अफसर भी हुए कन्फ्यूज...लोग बता रहे दैवीय चमत्कार
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई का ये बोर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। यहां घऱ् के बोरिंग से अचानक उबलता पानी निकलने लगा है। वो भी इतना गरम की चावल उबल जाए। जैसे ही बोर से गरम पानी निकलने की जानकारी लोगों को हुई देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
दरअसल मामला भिलाई के वार्ड 38 निवासी भरतलाल शर्मा के घर का है। जहां 28 साल पुराने बोर से उबलता गर्म पानी निकल रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा पिछले 15 दिनों से हो रहा है। इस अजीबोगरीब घटना को देख खुद घरवाले भी आश्चर्य में हैं। लगातार गर्म पानी निकलने वाली वजह से घर की मालिक प्रेमा देवी ने दुर्ग के पीएचई से इसकी टेस्टिंग भी कराई, लेकिन वे भी नहीं समझ पाए कि आखिर गर्म पानी के आने का क्या कारण है।
हालांकि कुछ देर गर्म पानी निकलने के बाद पानी ठंडा भी हो रहा है, लेकिन फिलहाल घरवाले इसे दैविक चमत्कार भी मान रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के अंदर ही उनके यहां शिव और दुर्गा का मंदिर स्थापित है। उन्हें लगता है कि जब लैब के टेस्ट नार्मल है तो यह कोई दैविक चमत्कार ही हो सकता है।
दूसरी ओर सीएसवीटीयू के साइंटिस्ट अमित प्रकाश मुलातानिया अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने इस बार को स्वीकारा कि पानी काफी गर्म है। उन्होंने कहा कि वे सेंपल लेकर जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे के कारण जांच के बात ही पता चल सकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह एरिया लाइम स्टोन का है और हो सकता है पानी में कैल्शियम या कोई अन्य केमिकल की मात्रा हो। लेकिन फिलहाल वे जियोलॉजिकल टेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि इसकी सच्चाई तक पहुंचा जा सका।
CG- स्कूल में बड़ा हादसा : क्लास में पढ़ रहे थे छात्र, तभी भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, 5 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर....
बालोद। बुधवार को सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान छात्र पढ़ाई कर रहे थे. हादसे में पांच छात्र घायल हो गए हैं। बच्चों को गंभीर चोटें आई है। घटना प्राथमिक शाला कोरगुड़ा का है।जानकारी के मुताबिक घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। बच्चों के सर पर टांके भी आये हैं। इधर घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया घायल बच्चों से मिलने के लिए पहुंची। विधायक ने मांग की है कि, स्कूल के मरम्मत करने वाले लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल स्कूल में एक नया कमरा भी बना हुआ है, बावजूद शिक्षकों की तरफ से जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। गुस्साये लोगों ने स्कूल के कमरे में ताला लगा दिया गया है।इधर, घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग समन्वयक भी स्कूल पहुंचे और जर्जर कमरों में बच्चों की क्लास लगाने पर शिक्षकों पर नाराजगी जतायी। दरअसल, जिस कक्षा में हादसा हुआ है, वहां कक्षा 5वीं के बच्चे बैठते हैं। घायल बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
