प्रदेश
नारायणपुर : प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने किया मिलेट कैफे एवं गढ़कलेवा स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन
प्रदेश के वाणिज्यक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज जिला कार्यालय जाने वाले मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये मिलेट एवं गढ़कलेवा ’’गढ़कलेवा’’ स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिले की मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होने यह भी कहा कि बस्तर में उत्पादित होने वाले रागी, कोदो, कुटकी सहित अन्य मोटे अनाजों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इस अवसर पर उन्होने इस महिला स्व सहायता समूह को मिलेट कैफे के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष से एक लाख रूपये का ऋण चेक भी प्रदान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पंडी राम वड्डे, श्री रजनू नेताम, प्रमोद नेलवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, कृषि महाविद्यालय की डॉ. रत्ना नशीने, अन्य अधिकारी - कर्मचारी एवं नागरिगण उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि उक्त ’’गढ़कलेवा’’ में आम खान पान के अतिरिक्त मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे रागी के अलावा अन्य मोटे अनाजो से निर्मित मुठिया, चीला, फरा, बड़ा, खुरमी, तिल लड्डू, साबूदाना खिचड़ी, रागी दोसा, लड्डू, पकौड़ा, रागी ईडली, कोदो कुटकी उपमा, खिचड़ी, कुकीज आदि खाद्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी और इसे कृषि विज्ञान केन्द्र के स्व सहायता महिला समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अन्य जिलो में भी मिलेट्स कैफे खोले जा रहे है। इस संबंध में मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों और लघु धान्य फसलों की पैदावार बढ़ाने, इनकी खरीदी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इनकी प्रोसेसिंग कर इन्हें शहर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मिशन-मिलेट शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में इन्हें भी शामिल किया है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के 14 जिलों को इस मिशन में शामिल किया गया है। इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से एमओयू किया गया है। एमओयू के अंतर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी जानकारी, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता और सीड बैंक की स्थापना के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दे रहा है।
CG NEWS : पार्षद के घर के पास मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
नारायणपुर। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहाँ वार्ड क्रमांक 09 में एक नवजात शिशु का शव का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की तहकीकात में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार पार्षद जय प्रकाश शर्मा के घर के बाउंड्री वॉल से पुलिस ने नवजात शिशु का शव बरामद किया है। वहीँ पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।
बिलासपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शान्ति का संदेश
CG NEWS : दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी
धमतरी। CG NEWS : जिले में फिर दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. यह घटना मगरलोड ब्लाक के चारभाटा गांव की है. इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक हाथियों के हमले से 12 लोगों की जान जा चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. लगातार फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा, इसके साथ ही जनहानि भी हो रही है. धमतरी जिले में अब तक हाथी के हमले से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. एक बार फिर एक ग्रामीण की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम सुखराम पिता फुलसिंग कमार उम्र 45 वर्ष ग्राम धिकुड़िया ( मोहरा) का रहने वाला था।
ईडी ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन : 7 मार्च को बुलाया दफ्तर
भिलाई। रायपुर ईडी के दफ्तर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजकर 7 मार्च को कार्यालय बुलाया गया है। यह भी लिखा है कि अगर वो वहां उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाए हैं कि ईडी की ओर से उन्हें डराने, दबाने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि कभी नहीं हो सकता है। वो डरने वालों में से नहीं हैं।
ईडी के सहायक निदेशक निर्मल झरवाल ने उन्हें समन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी और 1 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक ने उपस्थित न हो पाने में असमर्थता जताई थी। इसलिए फिर से ये समन भेजा जा गया। इस बारे में जब देवेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा जानबूझ कर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। पिछली कार्रवाई में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। ये जो समन आया है उससे वो डरते नहीं हैं। जो हमसे जानकारी चाहिए उसमें वो पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन अगर कोई हमें डराने, दबाने या फंसाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।
देवेंद्र ने ईडी पर लगाया बड़ा आरोप
विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी के अधिकारियों पर उनके फोन के कांटैक्ट्स नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका संपर्क। ईडी ने उनका फोन जब्त किया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक फोन के कांटैक्ट्स नहीं दे रही है। उनके मुताबिक ये सब परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि एक बार ईडी उन्हें बुला ले और जो पूछताछ करनी है कर ले। एक जनप्रतिनिधि का सबसे अधिक समय जनता के लिए होता है। इस तरह रोज-रोज बुलाने से जनता के समय का नुकसान होगा और जनता का नुकसान वो होने नहीं देंगे।
CG Budget Session: कल अंतिम बजट पेश करेंगे सीएम बघेल, एप से मिलेगी पूरी जानकारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सीएम भूपेश बघेल कल यानि 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। CG Budget 2023
वही बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयां सामने आया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते।
CM ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि CM के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।
विधानसभा के एप पर मिलेगी यह जानकारी
विधानसभा के मोबाइल एप पर बजट की संपूर्ण जानकारी रहेगी। प्रतिदिन की कार्यसूची, प्रश्नोत्त्तरी के साथ -साथ सभा की कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण रहेगा। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन से जुड़ी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही बजट भाषण और राज्यपाल का अभिभाषण भी रहेगा। इस बार विधानसभा मेें पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी टेबलेट से बजट पेश करेंगे। विधायकोें को भी एप के माध्यम से बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख
दुर्ग। CG NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में शनिवार दोपहर आगजनी की घटना हो हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।
नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।
एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
कोयला खाली करते समय ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया ड्राइवर … सामने आई ये बड़ी वजह …
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोयला खाली करते हुए एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण ट्रक में आग लग गई। कोल डिपो में कोयला खाली करने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक से कोयला खाली करते वक्त आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव की है। कोटा पुलिस जांच में जुटी है।
CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका
बीजापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।
CG News: घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।
CG News: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।
SECR के इन 7 स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली सुविधा
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सात स्टेशनों में विभिन्न गाड़ियो का 06 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिनमें टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में, सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफ़र एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु स्टेशन में, दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगी रोड स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी स्टेशन में, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन में तथा कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा शामिल है । विवरण इस प्रकार है –
गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा टाटानगर एवं इतवारी से 06 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अकलतरा स्टेशन 18.09 बजे पहुंचेगी तथा 18.11 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर, अकलतरा स्टेशन 08.59 बजे पहुंचेगी तथा 09.01 बजे रवाना होगी
गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापट्टनम-अमृतसर-विशाखापट्टनम, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा विशाखापट्टनम से 07 मार्च एवं अमृतसर से 05 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस बुढार स्टेशन 21.44 बजे पहुंचेगी तथा 21.46 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बुढार स्टेशन 00.11 बजे पहुंचेगी तथा 00.13 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा सांतरागाछी से 08 मार्च एवं जबलपुर से 09 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर, अनुपपुर स्टेशन 09.51 बजे पहुंचेगी तथा 09.53 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी अनुपपुर स्टेशन 00.44 बजे पहुंचेगी तथा 00.46 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं इंदौर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 12.16 बजे पहुंचेगी एवं 12.18 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 13.01 बजे पहुंचेगी एवं 13.03 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा दुर्ग एवं अम्बिकापुर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन 00.14 बजे पहुंचेगी एवं 00.16 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग, करगीरोड स्टेशन 04.40 बजे पहुंचेगी एवं 04.42 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं भोपाल से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल, एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 23.52 बजे पहुंचेगी एवं 23.54 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 00.48 बजे पहुंचेगी एवं 00.50 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 18237/18236 कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा कोरबा से 09 मार्च एवं अमृतसर से 07 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 14.38 बजे पहुंचेगी एवं 14.40 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18236 अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 10.24 बजे पहुंचेगी एवं 10.26 बजे रवाना होगी |
गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा 09 मार्च से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर, एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 08.51 बजे पहुंचेगी एवं 08.53 बजे रवाना होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 19.23 बजे पहुंचेगी एवं 19.25 बजे रवाना होगी |
CG NEWS : 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं
धमतरी। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यायायिक परिसर कॉलोनी रूद्री में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस
रायपुर। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण( budget) को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय ( decision)लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत ( welcome)करते हुये खुशियां मनायें।
CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
बिलासपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर ( ratanpur) बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में श्री ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले
दुर्ग। जिले में एक शराबी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और अगल-बगल के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।
देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। आग लगने से लोग तो घर से निकल गए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।
पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है।
CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश
फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।
*मोर आवास मोर अधिकार, रोक रही भूपेश सरकार*
Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण
फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से दतैल हाथी की वापसी हो गई है। आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।
रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।
प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम : भाजपा
CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल
जगदलपुर : CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे। वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।
CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश स्तर के BJP नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।
CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।
वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नरौर गांव में शुक्रवार को दादा-पोते के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दादा-पोता दीवार के नीचे दब गए। लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 साल के पोते को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दादा का इलाज जारी है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है।
शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाबूलाल मरावी घर के सामने ही बैठे हुए थे, वहीं उनका 4 साल का पोता अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए।
यहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मरावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूट गया है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दादा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। अंकुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे मंत्री गोपाल राय-
CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश
अंबिकापुर। अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। तीनों ने जमीन की खरीदी बिक्री में डीलिंग में गड़बड़ी के चलते युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। 30 नवंबर 2020 को वह अपने घर से ग्राम खलिबा गया था। इसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पतासाजी की थी। फिर भी रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला था। इस पर रामकृपाल की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। अगले दिन उसकी लाश पास के जंगल में मिली थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी की। जांच में पता चला कि राम को आखिरी बार उसके साथियों के साथ देखा गया है। राम अपने साथियों के साथ ही जमीन की खरीदी ब्रिकी करता था। इस पर पुलिस ने गंगा राम चेरवा, बृजेश चेरवा, कृष्णा प्रसाद को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि राम ने जमीन की डीलिंग में गड़बड़ी की थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस केस में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सभी पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बलौदाबाजार एसएसपी दीपक कुमार झा द्वारा जारी आदेश में SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
देखें आदेश

Cg News : कारण बताओ नोटिस पर सचिव ने नहीं दिया कोई जवाब, सीईओ ने किया निलंबित
कांकेर/कोरिया। Cg News : कार्य में अनियमितता पाए जाने पर सीईओ ने दो अलग-अलग मामलों में दो अलग-अलग जिलों से दो सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम पंचायत पुसावंड विकासखण्ड कांकेर के गौठान में नियमित रूप से पशुपालकों से गोबर की खरीदी नहीं करने के कारण जहां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, कोरिया में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर CEO जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दो का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
गौरतलब है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पुसावंड गौठान के मैप पोर्टल का अवलोकन करने पर 16 से 31 जनवरी 2023 तक गोबर की खरीदी नहीं करना पाया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उच्च अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सचिव निलंबित
कोरिया। कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। सीईओ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के प्रतिवेदन अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता किये जाने संबंधित आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया। उक्त कृत्य हेतु सचिव ग्राम पंचायत खुटरापारा जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 एवं छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 4 एवं नियम 5 का उल्लंघन करने के कारण अनुशासनिक कार्यवाही प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त सचिव के निलंबन के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिवीय पदीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत जामपारा में पदस्थ सचिव लालमन बरगाह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा गया है।
BREAKING NEWS : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन,रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस
भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन हो गया है। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली है। रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पहले चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल एडमिट कराया गया।
उपचार शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के डॉ. एमपी चंद्राकर जीजा थे। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। वे मुख्यमंत्री भूपेश के समधि विजय चंद्राकर के भाई थे। उनके दो लड़के अभिजीत चंद्राकर, डॉ. कुणाल चंद्राकर हैं। आपको बता दें कि चंदूलाल चंद्राकर की स्थापना 1996 में की गयी थी। सन् 2000 में अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ। 5 साल पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई, उसके बाद से वे अस्पताल आना-जाना बंद कर दिए थे।
झाड़ फूंक के नाम पर मासूम के मुंह में डाला गया जलती लठ, 3 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। Beyond All Limits Of Inhumanity : जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है जहाँ झाड़ फूंक के नाम पर तीन सेवादारों ने किया नाबालिक लड़की को अगवा। तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिक के मुंह में डाला गया जलती लठ। सेवादारों के प्रताड़ना से बुरी तरह घायल हुई नाबालिक। मासूम की प्रताड़ना देख लोगों के रोंगटे हो गए खड़े। मासूम बच्ची को न्याय दिलाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सिन्हा समाज के पदाधिकारी।

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के ब्लाक बागबाहरा के जय गुरुदेव मानस आश्रम में एक मासूस नाबालिक लड़की के साथ हुए अत्याचार का, जो अस्पताल में जूझ रही है जिन्दगी और मौत के बीच
जानकारी के अनुसार बागबाहरा से 3 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम में अभनपुर राजिम की कुमारी जागृति सिन्हा महिला सेवादार अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। जिसे कुछ शरारिक परेशानी थी। जहां झाड़ फूंक किया जाता है। जागृति सिन्हा के परिजन जागृति को आश्रम में छोड़ कर अपने घर वापस चले आये थे। जागृति सिन्हा आश्रम में रहना नहीं चाहती थी। जिसे जबरिया आश्रम के सेवादारों ने बंधक बना कर रख लिया था। 24 फरवरी को नाबालिक जागृति सिन्हा के साथ झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन आश्रम के सेवादार जिनका नाम नरेश पटेल, भोजकुमार साहू और राकेश दीवान ने मासूम लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए झाड़ फूंक के नाम पर जलती हुई लकड़ी से हांथ पैर को बुरी तरह जाला दिया। दर्द से कराहती नाबालिक अपनी जान बचाने जब चिल्लाने लगी तब तीनों सेवादारों ने नाबालिक लड़की के मुंह में आग की जलती लुट्ठी डाल कर बुरी तरह से मुंह को जला दिया।
आपको बता दें कि मामला तब प्रकाश ने आया जब लड़की के परिजन आश्रम पहुंचे। परिजनों ने तत्काल बागबाहरा पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। और बागबाहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 307,294,506,34 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
CG JOB NEWS : यहाँ निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते है आवेदन
जांजगीर-चांपा: एकीकृत बाल विकास परियेाजना नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नवागढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र कोटिया, किरीत, सलखन में कार्यकर्ता एवं केसला, करमंदी, तुलसी, गोधना में सहायिका के पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख से अधिक लोगों के कान की जांच
प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनवरी माह तक दो लाख 626 लोगों के कान की जांच की गई है। इनमें 14 हजार 483 लोग बधिरता से ग्रसित पाए गए। इस दौरान विभिन्न कर्ण रोगों से जूझ रहे 4120 रोगियों की माइनर सर्जरी तथा 164 की मेजर सर्जरी की गई है। राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 2023 जरूरतमंदों को हियरिंग-ऐड प्रदान किया गया है। वहीं 3255 मरीजों को स्पीच थैरेपी भी दी गई है। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों की ओपीडी में आए बच्चों और उनके परिजनों को कर्ण संबंधी समस्याओं से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है। वर्तमान में प्रदेश के सभी 28 जिला अस्पतालों, सभी शासकीय मेडिकल कालेजों और एम्स (AIIMS) रायपुर में कर्ण संबंधी इलाज तथा आपरेशन की सुविधा है।
पूरी दुनिया में प्रति वर्ष 3 मार्च को विश्व कर्ण देखभाल दिवस मनाया जाता है। कर्ण रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने 3 मार्च से 10 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय कर्ण देखभाल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन “ईयर एंड हियरिंग केयर फॉर ऑल! लेट्स मेक इट रियालिटी (Ear and hearing care for all! Let’s make it reality)” की थीम पर आधारित है। इस साल की थीम प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं पर केन्द्रित करते हुए निर्धारित की गई है जिससे कान से जुड़ी सभी सेवाएं जनसमुदाय तक पहुंचाई जा सके। विश्व कर्ण देखभाल सप्ताह का उद्देश्य बधिरों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों के बीच बधिरों की समस्याओं के बारे में समझ बढ़ाना है।
राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि देश में हर वर्ष कर्ण संबंधी रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे शून्य से 14 वर्ष के बच्चे अत्यधिक प्रभावित हो रहे है। अधिकांश बच्चों में माइल्डर डिग्री (Milder Degree) या यूनिलैटरल (एक कान का) हियरिंग लॉस (Unilateral Hearing Loss) देखा जा रहा है।
लगातार खांसी-जुकाम व कान बहने को अनदेखा न करें
डॉ. नवरतन ने बताया कि लगातार खांसी-जुकाम व कान बहने जैसी समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। अक्सर मां बच्चे को एक करवट लेटाकर दूध पिलाती है, जिससे उसकी कान की नली में दूध चला जाता है और बहरापन होने की संभावना बढ़ जाती है। मां बैठकर बच्चे को सही तरीके से दूध पिलाए और हमेशा सतर्कता बरते। कान में गंदा पानी जाने से कान में मवाद बनता है। इससे भी कान से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। शुगर व टी.बी. रोग से ग्रसित मरीजों को नियमित रूप से अपनी श्रवण क्षमता की जांच करानी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए ।
कान की अच्छी सेहत के लिए इन सावधानियों को अपनाएं
राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. नेतराम नवरतन ने बहरेपन से बचाव के उपाय बताएं हैं जिनके पालन से इससे बचा जा सकता है। कान में नुकीली वस्तुएं नहीं डालना चाहिए। संगीत सुनते समय (विशेष रूप से हेडसेट के माध्यम से संगीत सुनते समय) संगीत की ध्वनि, टीवी देखते समय टीवी की ध्वनि एवं स्टीरियो (त्रिविम ध्वनिक) की ध्वनि के स्तर को कम रखकर सुनें। ज्यादा शोर-शराबा वाले स्थानों से बचें। अपने कान की सफाई कराने के लिए सड़क के किनारे बैठने वाले नीम-हकीमों या अयोग्य व्यक्तियों के पास कभी न जाएं। गंदे पानी में तैराकी या स्नान करने से बचें, क्योंकि यह कान में संक्रमण पैदा कर सकता है। चिकित्सकीय सलाह के बिना अपने कान में किसी भी तरह का तेल एवं तरल पदार्थ न डालें। सुनने की क्षमता में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर जितनी जल्दी हो सके चिकित्सक से परामर्श लें।
CG CRIME : आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म के मामलें में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार…
पखांजूर : CG CRIME : जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में एक प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि, आरक्षक ने थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी हैवानियत से परेशान होकर महिला ने उसी के थाने में शिकायत दर्ज़ कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जबरन बनता था शारीरिक संबंध
बता दें कि, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियो के मुताबिक, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन बीते दो सालों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में ही रहता है। यहीं परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। इसकी शिकायत आज आरक्षक की पत्नी ने थाना पखांजूर में की है, जिसके बाद पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
CG NEWS : हादसे में कार जलकर खाक, कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चे लापता; नहीं मिला कोई सुराग
कांकेर। जिले में एक हादसे में कार जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार चार लोग लापता है। लापता लोगों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है। जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम चावड़ी का है।
जानकारी के अनुसार, समीर सिकदार (29 वर्ष) किसी काम से अपनी पत्नी जया (26 वर्ष) और दोनों बच्चों को लेकर धमतरी गए हुए थे। बुधवार देर रात वापस पखांजूर लौट रहे थे। रात साढ़े 9 बजे उनकी घरवालों से बात भी हुई थी। फिर देर रात साढ़े 11 बजे पूरी गांव के पास किसी राहगीर ने उनकी कार को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलवाया, लेकिन उनका कहना है कि जांच में किसी भी बॉडी के अवशेष नहीं मिले हैं। इससे ऐसा लगता है कि चारों गाड़ी से बाहर निकल चुके थे। समीर सिकदार पोल्ट्री के बिजनेस करते हैं। वे बिजनेस के काम से धमतरी गए हुए थे। उनके साथ पत्नी जया और 7 साल का बेटा दीप और 4 साल की बेटी कृतिका भी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि समीर सिकदार के पास 4 लाख रुपए थे। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताया है। कार में आग लगने की घटना के बाद से न तो समीर अपने परिवार के साथ घर लौटे हैं और न तो उन्होंने फोन पर कोई संपर्क किया है।
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से चारामा थाने की दूरी महज 5 किलोमीटर है। समीर और उनकी पत्नी का मोबाइल फिलहाल स्विच ऑफ बता रहा है।
CG NEWS : मुठभेड़ में इनामी नक्सली दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल
सुकमा : CG NEWS : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इनामी नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा हैं कि ये नक्सली दम्पति पर 10 लाख रूपए का इनाम था. जो पिछले 10 सालों से कई मुठभेड़ों में व नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं. यह बड़ी कार्रवाई DRG और जिला बल की संयुक्त टीम ने की है.
जानकारी के अनुसार, सुकमा के गादीरास थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है. DRG और जिला बल की संयुक्त टीम ने परिया जंगल पहाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ा है
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इनामी पुरुष नक्सली पर 8 लाख और महिला नक्सली पर 2 लाख रुपए का इनाम था. पुरुष नक्सली प्लाटून नं. 24 डिप्टी कमांडर वर्ष 8 वर्ष नक्सली संगठन में सक्रिय था. वर्ष 2018 में एक पत्रकार और दो जवान शहीद हो गए थे, इसमें यह शामिल था. साथ ही कई बड़ी वारदातों में भी शामिल था. वहीं महिला नक्सली कांगेरघाटी एरिया कमेटी सदस्य 10 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी. दोनों जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओ में शामिल रहे हैं.
इस गांव में एक हफ्ते पहले मनाई जाती है Holi, वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे छिपा है बहुत डरावना सच
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के अमरपुर गांव में एक सप्ताह पहले ही होली माना लेने की परंपरा है। ऐसा करने के पीछे एक कारण है। कोरिया जिला मुख्यालय के बैकुंठपुर की ग्राम पंचायत अमरपुर में एक सप्ताह पहले बुधवार को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। ग्रामीणों ने पहले विधि-विधान से होलिका का दहन किया फिर देवल्ला में पूजा-अर्चना कर एक दूसरे को रंग-गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, गांव के बुजुर्ग व युवा वर्ग फाग गीतों पर जमकर झूमते नजर आए। अमरपुर में होली खेलने और देखने के लिए आसपास के ग्रामीण पहुंचे थे
यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है, इसके पीछे गांव वालों का डर है। ऐसी मान्यता है कि यदि सप्ताहभर पूर्व होली नहीं बनाई जाती है तो गांव में कोई न कोई अनहोनी हो जाती है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव में किसी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए हर साल एक सप्ताह पहले होली पर्व मनाया जाता है। जबकि भारतीय कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 8 मार्च को मनाई जाएगी।
बहुत प्रसिद्ध है यहां कि होली
अमरपुर में एक सप्ताह पहले होली खेलने की परंपरा कोरिया में प्रसिद्ध है। होली का जश्न मनाने आसपास के ग्रामीण भी अमरपुर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने ढोलक, मंजीरे की थाप, फाग गीतों पर जमकर झूमे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को किसी प्रकार की अनहोनी से बचाने के लिए अमरपुर में एक सप्ताह पहले होली मनाई जाती है।
किसी अनहोनी को टालने परंपरा का कर रहे निर्वाह
ग्रामीणों के अनुसार त्यौहार एक सप्ताह पहले मनाने से गांव के किसी परिवार में अनहोनी व किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होती है। गांव के लोगों को अनहोनी से बचाने के लिए वर्षों से एक सप्ताह पहले होली खेली जाती है। वहीं, पूर्वजों ने सालों पहले होली को पहले मनाने का रिवाज बनाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे यहां एक हफ्ते पहले होली खेली जा रही है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
Promotion Breaking : तीन IFS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर। CG IFS Promotion Breaking : भारतीय वन सेवा के तीन अफसरों को वन संरक्षक के पद पर प्रमोशन दिया गया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। तीनों अफसर 2009 बैच के अफसर हैं, जिनमें से एक को प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है। जिन अफसरों को प्रमोशन मिला है, उनमे बी. विवेकानंद रेड्डी (2009), अभिषेक कुमार सिंह (2009) (प्रोफार्मा पदोन्नति) और मनिवासगन एस. (2009) के नाम शामिल हैं।
देखें आदेश

CG NEWS : चोरी की जांच कर लौट रही पुलिस की टीम को चोरों ने बनाया शिकार, चलती ट्रेन से टीआई का सर्विस रिवॉल्वर, 24 जिंदा कारतूस और बैग किया पार
बिलासपुर। CG NEWS : चोरी की जांच कर उत्तरप्रदेश से लौट रहे टीआई ही चोरों का शिकार बन गए। छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरो ने उनका ट्राली बैग पार कर दिया। घटना मंगलवार देररात की है। बैग के अंदर उनका सर्विस रिवाल्वर और 24 जिंदा कारतूस था। बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर टीआई ने जीआरपी थाने में घटना की लिखित रिपोर्ट लिखाई।
टीआई और आरक्षक एसी कोच बी-2 में सवार थे। वे ट्रेन के 66 नंबर की सीट पर बैठे हुए थे। उनकी टिकट प्रयागराज से बिलासपुर तक थी। उन्होंने रात के करीब 10.30 बजे खाना खाया और सीट के नीचे बैग में वर्दी, टोपी, 9 एमएम पिस्टल और 14 राउंड कारतूस को रखा। बताया गया कि पिस्टल में 10 राउंड कारतूस लोड था। फिर रात में वे सो गए। सुबह 5.30 बजे जब ट्रेन पेंड्रारोड स्टेशन पहुंचने वाली थी तब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि उनका बैग अनूपपुर-जैतहरी स्टेशन के बीच ही चुराई गई है क्योंकि, इस दौरान काफी रात हो गई थी और दोनों पुलिसकर्मी गहरी नींद में सो गए थे।
CG NEWS : मनरेगा कार्य में लापरवाही करना रोजगार सहायक को पड़ा भारी, CEO ने किया निलंबित, देखें आदेश…
पेंड्रा। CG NEWS : मनरेगा कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरतना एक रोजगार सहायक को भारी पड़ा। अब जनपद पंचायत CEO मारवाही ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार फर्जी हाजिरी पाए जाने पर यें कार्रवाई की गयी है। महिला रोजगार सहायक लक्ष्मीराज को बर्खास्त कर दिया है। मामला जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत धरहर का जहाँ सीईओ राहुल गौतम ने रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है। इस बाबत सीईओ ने आदेश जारी कर दिया है।
देखें आदेश…

