प्रदेश
CG ACCIDENT : दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे युवक की हाईवा की चपेट में आने से मौत
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं, सोमवार को मल्हार थाना क्षेत्र में एक हाईवे की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। दरअसल, नरियरा से दशगात्र में शामिल होने नेवारी आए युवक वापिस घर जाने के लिए निकले थे की तभी हाईवा की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने यहां चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइए देने के बाद चक्का जाम को समाप्त कराया।
बता दें पिछले काफी समय से लगातार हो रहे सड़क हादसों की वजह से कई परिवार में मातम का माहौल सामने आया है तो वहीं पुलिस प्रशासन के सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी सड़क हादसों में बढ़ोतरी कहीं ना कहीं इस तरह के जागरूकता अभियान की पोल खोल रही है।
वाहन चालकों को रोककर ठंडा शरबत पिलाया गया. अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिख समुदाय ने लगाई छबील
अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिख समुदाय ने लगाई छबील, बांटे लंगर
सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव जी का आज शहीदी पर्व है. शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजा. सिख समुदाय के लोगों ने मीठे शरबत की छबील लगाई.
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने गडकरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाएं जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनहित में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कार्यान्वित हो रही राज्य और केंद्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की ।
आदिमजाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव से की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ के आदिमजाति, अनुसूचितजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली में नवनिर्वाचित केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने जुएल ओरांव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाएं जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनहित में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में कार्यान्वित हो रही राज्य और केंद्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की ।
CG : स्वास्थ्य विभाग ने BMO को किया सस्पेंड...जाने क्या है वजह…!!
रायपुर/अंबिकापुर। स्वास्थ्य विभाग ने BMO को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश में वजह बताते विभाग ने आदेश में लिखा 08.06.2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर, जिला सरगुजा में घटित घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर ( सरगुजा ) द्वारा जांच कराई गई।

जांच अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसव को लेकर अपनाये जाने वाले प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। इस हेतु प्रथम दृष्टया डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भफौली, जिला अम्बिकापुर (सरगुजा ) द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया तथा उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरित होने के फलस्वरूप परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन, एतद्वारा डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) ( क ) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।
चलती वैगनआर कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचा कर चालक, कार जलकर खाक
जांजगीर चांम्पा :- जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज देर शाम चलती कर में आग लग गई। समय रहते हैं कर चालक ने नीचे उतर कर अपनी जान बचा ली। घटना नीचे भादरा जैतखाम स्थल के पास की है। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पामगढ से जिला जांजगीर जाने वाले मुख्या मार्ग के ग्राम भदरा मे जैतखाम स्थल के पास जांजगीर की ओर से जा रही वेगन आर कार मे अचानक आग लग गई। आग लगने का आभास होते है कार चालक जल्दी से नीचे उतर गया और देखते है देखते कार आग के लपेटो मे बदल गया। बताया जा रहा है कि कार ग्राम मेहंदी निवासी का है। वह कोरबा से वापस मेहंदी की ओर जा रहा था, तभी 8 बजे के आस पास भदरा गांव पंहुचा था की कार से धुवा निकलने लगा, और देखते देखते कर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, और आग पर काबू पाया जा सका।
ओटीपी लेकर लाखों की धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक और युवती गिरफ्तार
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक व 1 युवती को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ओटीपी लेकर 17 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी. पुलिस ने उनसे 7 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए.
सरकंडा क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार ने बीते 7 जून को सरकंडा थाना रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक खाताधारक संध्या मिश्रा ने राजसिंह निवासी पानीपत के खाते का ओटीपी प्राप्त कर 17 लाख 80 हजार रुपए ऑनलाइन ले लिया था. पानीपत न्यायालय के आदेशानुसार उक्त अकाउंट को होल्ड कर रकम को वापस राजसिंह के खाते में जमा करने के लिए एचडीएफसी बैंक सरकंडा की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही थी, जिसमें सिस्टम एरर आने पर रकम 17,80,000 वापस आरोपी संध्या मिश्रा के खाते में आ गई. पैसा वापस खाते में आने पर संध्या मिश्रा एवं अन्य आरोपियों ने विभिन्न माध्यम से 13 लाख 70 हजार रुपए निकाल कर धोखाधड़ी की.
मामले की रिपोर्ट पर सरकंडा थाना में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रेड मारकर आरोपी संध्या मिश्रा को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने परिचित प्रियांशु मिश्रा,नितेश साहू, वैभव पांडेय, नंद कुमार के साथ मिलकर पानीपत निवासी राजसिंह से ओटीपी लेकर 17 लाख 80 हजार रुपए अपने खाते में आने की बात कबूल की. इसमें से 13 लाख 70 हजार रुपए निकालकर आपस में मिलकर बांट लेना स्वीकार किया. इस पर सरकंडा पुलिस ने संध्या मिश्रा से 50 हजार रुपए, प्रियांशु मिश्रा से 4,लाख 50 हजार रुपए और नितेश साहू से 2 लाख 20 हजार रुपए, कुल 7 लाख 20 हजार रुपए जब्त किए. आरोपियों पर धारा 120बी, 403, 406, 411, 414, 418, 420, 421, 34 भादवि 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है.
जानकारी के अनुसार, बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग किया जा रहा है. इस दौरान उसूर, नैमेड थाना क्षेत्रान्तर्गत कडेर और आवापल्ली के जंगलों में डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने 09 माओवादियों मिलिशिया को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे. पकड़े गए 09 माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध करने, IED प्लांट करने, शासन विरोधी पम्पलेट, बैनर लगाने, हत्या, आगजनी जैसे घटना में शामिल है. सभी के विरुद्ध थाना उसूर और नैमेड में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है.
पीएम मोदी का आभार :केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिख समाज को प्रतिनिधित्व : छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विधायक देवेन्द्र यादव ने NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि
भिलाई: भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले सेक्टर 5 निवासी आकाश कनोजिया को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक प्रतिनिधि के रुप में आकाश कनोजिया का कार्यक्षेत्र हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग रहेगा। अपनी इस नियुक्ति पत्र आकाश कनोजिया ने विधायक देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि बनाए गए आकाश कनोजिया वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 2012 में मौजूदा विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़कर की थी। वर्ष 2013 में उन्हें एनएसयूआई कल्याण कालेज दुर्ग से अध्यक्ष का चुनाव जीता फिर वर्ष 2015-16 के दौरान आकाश कनोजिया छात्रसंघ अध्यक्ष बने । इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव के पद का बखूबी निर्वहन किया।
विधायक प्रतिनिधि के रुप में नियुक्ति मिलने पर आकाश कनोजिया ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया।
CRIME : घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
फिंगेश्वर : राजिम के फिंगेश्वर में घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है, हत्या के मामले में संदेही पति चेतन बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है दरअसल, फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 12 रिंग रोड के पास रहने वाली पूर्णिमा बंजारे की लाश घर मे मिली है, परिजनों ने बताया पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था, सुबह कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली, वही पति पर शक है वह अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किया होगा कारण अज्ञात है पुलिस पूछताछ में जुटी है।
Crime : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा 15 लाख का गांजा, दो कार जब्त
महासमुंद : जिला पुलिस के कोमाखान पुलिस ने दो मध्य प्रदेश के अलग-अलग कारों में 15 लाख रुपए के सौ किलो गांजा बरामद किया है, लेकिन गांजा तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
आपको बता दें कि कल रात्रि कोमाखान पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति एमपी पासिंग की दो अलग-अलग कार में लाखो का गांजा तस्करी कर एमपी ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुकुपाली ग्राम के पास कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी गांजा तस्कर फिल्मी स्टाइल में मौके से तेज रफ्तार से स्विफ्ट डिजायर कार को भगा कर भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस दोनों कार का पीछा किया। गांजे से भरे कार नर्रा राटापाली के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई, रात में अंधेरा होने की वजह से आरोपी कार की चाबी लेकर फरार हो गए हैं।
रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने रद्द, लिस्ट में शामिल है यह गाड़ियां
रायपुर :- रेल यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द हेंगी. 13 जून से 20 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जायेगा।
ये ट्रेन रहेगी रद्द
1) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
3) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
4) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
5) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
6) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
7) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 12, 14, 17 एवं 19 जून 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 13 एव 17 जून 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 14 एवं 18 जून 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
21) दिनांक 12 एवं 19 जून 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 13 एवं 20 जून 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 16 जून 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 17 जून 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
OMG! सो रही बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया डेंजरस तेंदुआ, गले पर अटैक कर उतारा मौत के घाट
कांकेर :- कांकेर से लगे ग्राम चनार में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई ।वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है ।
जानकारी के मुताबिक कांकेर से लगे ग्राम चनार में महिला सो रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया और उसके गले पर हमला किया, साथ ही घर से दो सो मीटर महिला की लाश क्षत विछत हालत में लाश मिली है । बता दें घटना के वक्त बुजुर्ग महिला अकेली थी।
CG - नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता, पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर
नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलो को मिली बड़ी सफलता।
नक्सली PLGA मिलिट्री कंपनी नं. 06 के साथ हुई पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में 06 माओवादी ढेर।
मृत नक्सलियों में कंपनी नं. 06 के 01 पीपीसीएम, 01 डिप्टी कमांडर एवं 02 पार्टी मेंबर तथा बयानार एरिया के ACM शामिल l
पूर्व बस्तर डिवीजन के अमदई एरिया एरिया कमेटी क्षेत्र में चलाया गया संयुक्त अंर्तजिला नक्सल विरोधी अभियान।
संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाडा, बस्तर जिलो के डीआरजी एंव 45 वी. वाहिनी आईटीबीपी & CRPF का बल रहा शामिल।
मौके से 02 नग 303 रायफल, 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद
मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के भी घायल होने व मारे जाने की संभावना।
बस्तर : बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों में प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। उपरोक्त सिलसिला में दिनांक 06 जून, 2024 को जिला नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बस्तर एवं कोन्डागांव के सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी कैडर एवं PLGA कंपनी नंम्बर 06 के माओवादी कैडरों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।

पुलिस को पूर्व बस्तर डिवीजन के आमदई एरिया कमेटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुंगोडी, गोबेल, गूबुम, आदेरबेडा, वट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के तस्दीक हेतु दिनांक 06,07.06.2024 की मध्य रात्रि में नारायणपुर डीआरजी की 09 टीम दंतेवाडा की 08 डीआरजी टीम, जिला बस्तर डीआरजी की 04 टीम,जिला कोडांगाव से डीआरजी की 02 टीम तथा आईटीबीपी 45वीं वाहिनी , CRPF 195 वाहिनी का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम मुंगाड़ी, गोबेल, आदेरबेडा, इरपानार ,वट्टेकाल क्षेत्र में रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 07.06.2024 को दोपहर करीबन 15ः00 बजे भटबेड़ा- बट्टेकाल और छोटेटोंडेबेड़ा के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ दिन भर मुठभेड़ हुआ बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाडियो की आड़ लेकर भाग गये।

फायरिंग बंद होने पर सभी टीमो द्वारा अपने-अपने दिये गये टास्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल के अलग-अलग स्थानो से कुल 06 वर्दीधारी नक्सलियो का शव तथा शव के पास से 02 नग 303 रायफल, (01 मैग्जीन 04 राउण्ड चार्जर सहित 10 कुल 14 ) 01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर, 03 नग 12 बोर रायफल तथा 10 नग बीजीएल सेल, 12 बोर का पोच 02 नग, तथा एसएलआर मैग्जीन 01 ,एसएलआर राउण्ड 02 नग, जिंदा कुकर बम लगभग डेढ किलो वजनी 100 मीटर वायर सहित , 05 नग पिट्ठू बैग, मल्टीमीटर 01 नग, प्लास्टिक विस्फोटक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिया जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप & पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के कंपनी नम्बर 6 के गढ़ रहे पूर्व बस्तर डिवीज़न के नक्सलियों में भय का माहौल है। साथ ही नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा और जगदलपुर के सीमान्त क्षेत्रो में रहने नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। पूर्वी बस्तर डिवीज़न में नक्सलियों के अटैकिंग फ़ोर्स के स्तम्भ रहे कंपनी नम्बर 06 , बयानार एरिया कमिटी ,अमदई एरिया कमिटी के ऊपर यह अब तक सबसे कड़ा प्रहार है।

पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha & पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai द्वारा बताया गया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें चरमपंथी सिद्धांतों के आकर्षण से निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है,ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं, अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद को त्याग कर मुख्य धारा से जुड़े व हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का त्याग व विरोध करें।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद :
1. मसिया उर्फ मेसिया मंडावी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मरकागुड़ेम, थाना किस्टाराम, जिला सुकमा, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 / स्नाईपर टीम कमाण्डर एवं प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘ए’ कमांडर(पीपीसीएम) ईनामी 08 लाखl
2. रमेश कोर्राम उर्फ बोंजा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी तोयर थाना मारडूम हाल मंदोड़ा करलाभाट थाना छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 डिप्टी कमाण्डर, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।
03) सन्नी उर्फ सुंदरी निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 (पार्टी सदस्य) , पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख l
04) सजन्ती पोयाम निवासी वट्टेकाल दक्षिण बस्तर, धारित पद- पीएलजीए कंपनी नं. 06 सदस्य, पूर्व बस्तर डिवीजन ईनामी 08 लाख।

05) जयलाल सलाम उर्फ सैता निवासी छोटे फरसगांव, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर, धारित पद- एसीएम बयानार एरिया कमेटी ईनामी 05 लाख l
06) जननी उर्फ जन्नी पिता सोमनाथ उर्फ जयसिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदेरबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, धारित पद- आदेरबेड़ा आरपीसी सीएनएम कमांडर ईनामी 01 लाख।

उक्त मुठभेड़ के दौरान जिला-नारायणपुर के 03 DRG जवान घायल हुए है l जिन्हें उचित उपचार के लिए रायपुर airlift कराकर इलाज कराया जा रहा है, अभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

घायल जवान Details :
01)एएसआई कचरू राम कोर्राम उम्र 45 वर्ष
02) आरक्षक मंगलू राम कुमेटी उम्र 47 वर्ष
03)आरक्षक भारत सिंह धरल उम्र 23 वर्ष

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग में वर्ष - 2024 में अभी तक कुल-71 मुठभेड़ हुये तथा 123 माओवादियों के शव एवं 136 हथियार बरामद की गई, इसी प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल-399 माओवादियों द्वारा शासन के समक्ष समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के लिये आत्मसमर्पण किया गया है।

पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादिओं के बीच में हुई मुठभेड़ के सम्बन्ध में त्रिवेणी परिसर में आयोजित की गई पत्रकारवार्ता में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बस्तर Shri Shallabh Sinha , पुलिस अधीक्षक नारायणपुर Shri Prabaht Kumar, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा Shri Gaurav Rai, आईटीबीपी एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नाबालिग लड़की से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर ले गया अपने साथ, फिर घिनौनी हरकत को दिया अंजाम...ऐसे हुआ खुलासा..!!
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 53 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल प्रार्थी ने भानुप्रतापपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.06.2024 के 12.30 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, और कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश किया गया।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर हर सम्भावित स्थानों में लगातार खोजबीन कर आरोपी जगदू राम कोर्राम एवं आरोपी के कब्जे से नाबालिग को चर्रेमरें में बरामद किया गया। अभियोक्त्री से पुछताछ करने पर आरोपी जगदू राम कोर्राम पिता स्व. विसरू राम कोर्राम उम्र 53 वर्ष, के द्वारा अभियोक्त्री को बहला फुसलाकर ले जाकर अभियोक्त्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376,376 (2) (ढ़) भादवि. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपी जगदू राम कोर्रार्म के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी जगदू राम कोर्राम को दिनांक 08.06.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर, जेल दाखिल के लिए भेजा गया है।
