प्रदेश

हैवान बनी बहू! सास को मारा ऐसा धक्का की हो गई मौत, कातिल बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां हल्दीबाड़ी के मोहन कालोनी में देवर भाभी के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गई सास को बहू ने धक्का मार दियाम जिससे सास जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है वहीं हत्या के मामले में आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।

और पढ़ें ...

Breaking : सुरक्षा जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 6 वर्दीधारी नक्सलियों के शवों के साथ कई हथियार बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. नारायणपुर जिले के मुंगेडी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए सभी नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के शव के साथ 6 हथियार समेत अन्य नक्सल सामग्री भारी मात्रा में बरामद किया गया है. इस मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के 3 जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है.

और पढ़ें ...

कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सिक्ख छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु नाम आमंत्रित

*छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन* गुरुव्दारा महावीर नगर परिसर, महावीर नगर,रायपुर (छत्तीसगढ़) कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सिक्ख छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु नाम आमंत्रित जुलाई 2024 में होगा रायपुर में राज्य प्रतिभा सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर जुलाई 2024 में सम्मान किया जाएगा। इस हेतु एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा व सचिव सरदार बी.एस. सलूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से सिक्ख छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से नाम आमंत्रित किए हैं। छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख छात्र-छात्राएं जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से सन् 2023 की वार्षिक परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा उनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। इस हेतु एसोसियेशन व्दारा आमंत्रित नामों में केन्द्रीय व राज्य के बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले एक - एक छात्र / छात्रा को गोल्ड मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले एक - एक छात्र / छात्रा को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी आमंत्रित छात्र-छात्राओं को मोमेन्टों और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल दिए जाएगें। ऐसे छात्र-छात्राएं तथा उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन,रायपुर को इन फोन नंबरों 94252-56592, 9302809125 के व्हॉट्स एप्प पर *अपना नाम, कक्षा, बोर्ड, स्कूल का नाम, संपर्क फोन नंबर, निवास स्थान व अंक सूची* की जानकारी अनिवार्य रुप से प्रेषित करें। -------------- निवेदक - जी.एस. बॉम्बरा (98271- 97480), संयोजक-छत्तीसगढ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन,गुरुव्दारा परिसर, महावीर नगर, रायपुर
और पढ़ें ...

भुपेश बघेल के नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर बोले भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का बयान स्तरहीन:भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से भाग रहे है,खुद की हार और कांग्रेस की शर्मनाक हार की जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते:अमित चिमनानी

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ताजा स्तरहीन बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाजामे का नाड़ा काट दिया है। अमित ने कहा है कि श्री भूपेश विधानसभा चुनाव की करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव की हार के बाद अब राहुल, पाजामा और नाड़े से बाहर निकलकर राजनीतिक सच का सामना करने की हिम्मत दिखाए,मीडिया से भागे नही।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित  चिमनानी ने भूपेश बघेल के इस बिगड़े बोल पर कहा कि खुद भूपेश बघेल राजनांदगांव में चुनाव हार गए, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई, राहुल गांधी,  जिनके लिए भूपेश बघेल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2014, 2019 और 2024 में 3 लोकसभा चुनाव लड़े हैं और तीनों चुनाव की सीटों को मिलाकर भी कांग्रेस ने कुल 195 सीट मात्र जीती है जबकि भाजपा ने केवल 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती है और इसकी तुलना में कांग्रेस की सीटें काफी कम है तो फिर बघेल की भाषा में किसने, किसका नाडा काटा है? श्री चिमनानी ने सवाल दागा कि आखिर बघेल मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि वह खुद क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई?

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने कहा कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे तब भी वह इसी प्रकार की भाषा बोलकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को अपमानित करते थे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बघेल ने सवाल पूछने वाली एक युवती को कहा था- ऐ लड़की, ज्यादा नेतागिरी मत कर। एक अन्य मौके पर बघेल ने एक कदम आगे बढ़कर एक युवक से यह तक कहा था- ऐ लड़के, तेरे बाप ने भी कभी माइक पकड़ा है? हद तो बघेल ने तब पार कर दी जब एक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के युवकों को 'भौंकने वाला' कहा था। इससे भी आगे जाकर बघेल तो अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को 'स्लीपर सेल' तक बताने में संकोच नहीं किया। श्री चिमनानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की हार के बावजूद स्तरहीन बयान बाजी चालू है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चिमनानी ने कहा कि एक परिवार और एक व्यक्ति की चापलूसी का कीर्तिमान रचने में लगी कांग्रेस और भूपेश बघेल  लोकसभा के छत्तीसगढ़ और समग्र देश के नतीजों के परिप्रेक्ष्य में विचार करके क्या यह बताने का कष्ट करेंगे कि किसने किसके पजामे का नाड़ा काटा है? श्री चिमनानी ने यह कहते हुए कि कांग्रेस के पाजामे का नाड़ा ही नहीं, उनकी नाक भी कट चुकी है, यह दो टूक सवाल भी किया है कि बघेल कब तक 'एक्स' में ही पोस्ट करेंगे? कब तक बाहर जा-जाकर ऐसे स्तरहीन बयान देंगे? मीडिया का सामना क्यों नहीं करते? क्यों नहीं जाकर बताते कि आपकी हार क्यों हुई? छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की यह जो प्रचंड हार हुई है, उसका आखिर जिम्मेदार कौन है, बघेल पहले इसका जवाब प्रदेश को दें। श्री चिमनानी ने राजनांदगाँव में कांग्रेस से निष्कासित दाऊ सुरेंद्र वैष्णव द्वारा लगाए बैनर-पोस्टर का जिक्र करके कहा कि आज जिंदगीभर कांग्रेस के लिए काम करने वाले भूपेश के हारने पर खुश हैं और बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो, ये इज्जत बची है भूपेश बघेल जी की! इस पोस्टर पर बघेल की हार के लिए जनता व कार्यकर्ताओं का आभार मानकर लिखा है- तुम्हारे पाँव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि, फिर भी तुम्हें यकीन नहीं। हार गया अहंकार, जीत गया कार्यकर्ता, जीत गई जनता।
-------------------

और पढ़ें ...

कंगना ने सुनाई थप्पड़ कांड की पूरी कहानी vedio

सीआईएसएफ की महिला जवान ने इस बाबत कहा, "इसने (कंगना रनौत) बयान दिया था कि 100-100 रुपये में लोग वहां बैठे थे। मेरी मां किसान आंदोलन में बैठी थी क्या ये वहां बैठेगी। बता दें कि आरोपी सीआईएसएफ महिला जवान के बयान का वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तरफ कंगना रनौत दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला सुरक्षाकर्मी चिल्ला-चिल्लाकर लोगों से कह रही है कि उसकी मां किसान आंदोलन में बैठी थीं।

Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ

— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया

त्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।

और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की सतर्कता पर रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* के निर्देश पर की जा रही लगातार कार्यवाही। ए.सी.सी.यू. *(सायबर सेल)* बिलासपुर व सरकण्डा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकडे गये *अंतर्राज्यीय सटोरिये* जिनके *बैंक अकांउट व रजिस्टर पर दर्ज है करोड़ो रूपये के हिसाब किताब का रिकार्ड* । रेड्डी अन्ना के पैनल में CRICKETBET99, LASER247, 11XPLAY, PLAY247 आदि ऑनलाइन गेमिंग साइट पर लगते थे दाव। *रेड्डी अन्ना पैनल में* 100 से अधिक ऑनलाइन गेमिंग साइट उपलब्ध कराया जाता है जिसमें कस्टमर को Cricket, football, Hockey, Aviator game, Casino, Horse Riding etc. गेम उपलब्ध कराया जाता है। ▶️ ऑनलाइन *गेमिंग ब्रांच श्रीलंका, मनाली में संचालित था* , ब्रांच में बिहार, झारखंड, राजस्थान व छत्तीसगढ के लड़के काम करते थे, बिलासपुर में ब्रांच शुरू करते ही धरे गए अंतर्राज्यीय शातिर सटोरिए। ▶️ *गिरफ्तार 02 अंतर्राज्यीय सटोरिए –* 01- *दीपक यादव* पिता स्व. सुंदर लाल यादव उम्र 25 वर्ष पता वार्ड न. 13 फाॅरेस्ट काॅलोनी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02- *संजय जायसवाल* पिता सुरेश जायसवाल उम्र 30 वर्ष पता बाजार पारा बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 03- मुख्य आरोपी ब्रांच संचालक *विकास अग्रवाल* निवासी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर फरार है बिलासपुर पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जावेगा। *सटोरियों के कब्जे से बरामद मशरूका -* • पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, • 04 नग लैपटॉप, • 27 नग मोबाइल, • 170 नग से अधिक फर्जी सिम, • 07 नग बैंक पासबुक, • 02 नग चेक बुक, • 19 नग atm कार्ड, • 20 से अधिक बैंक account में *5 लाख रूपये से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया।* • 02 नग रजिस्टर जिसमें *करोड़ो रूपये का सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है।* • आरोपियों द्वारा रकम के लेन देन हेतु उपयोग किए गए बैंक खाते में *करोड़ो रु का लेनदेन पाया गया है,* बैंक account की जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। दुबई में बैठे हेड ऑफिस से मुख्य संचालक द्वारा व्हाट्सएप नम्बर पर संपर्क कर 25 से 50 लाख में रेड्डी अन्ना का ब्रांच लेकर अंतर्राज्यीय सटोरिया करते थे ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा का संचालन। ब्रांच को कस्टमर टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त होते है जो पैन इंडिया के होते है, जो ब्रांच के व्हाट्सएप नम्बर से संपर्क करते है, कस्टमर को ब्रांच के द्वारा ID दिया जाता है जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा में शामिल होते है। मुनाफे का 65 % हेड ऑफिस को और 35 % ब्रांच को मिलता था। ब्रांच के लेन देन हेतु *फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक अकाउंट* संचालक द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। *विवरण -* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से)* के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफाॅर्म ’’रेड्डी अन्ना’’ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर सायबर सेल बिलासपुर व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक यादव व संजय जायसवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयो द्वारा बताया गया कि बिलासपुर ब्रांच का मुख्य संचालक विकास अग्रवाल है हम दोनो उसके लिये काम करते है विकास अग्रवाल ने ही दुबई हेड आॅफिस से संचालित बैटिंग एप ’’रेड्डी अन्ना’’ का पैनल प्राप्त करने वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क कर स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली में संचालित कर रहा था। कुछ दिन से बिलासपुर में आकर काम कर रहे थे आरोपीयो के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 04 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाइल, 170 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक, 02 नग चेक बुक, 19 नग ATM कार्ड, 20 से अधिक बैंक Account में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है, 02 नग रजिस्टर जिसमें करोड़ो रूपये का सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है जप्त किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्र- 621/24 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. अजहररूद्दीन (ए.सी.सी.यू.), उप निरी. अजय वारे (रेंज थाना बिलासपुर), उप निरी. व्यास नरायण बनाफर थाना सरकण्डा प्र.आर. देवमुन पुहुप आर. मुकेश वर्मा, विकास राम, विरेन्र्द गंधर्व, सत्या पाटले, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सरकण्डा स्टाॅफ की *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना* की गई और बेस्ट पुलिस आॅफिसर के पुरस्कार हेतु नामित किया गया।
और पढ़ें ...

विष्णु के सुशासन में रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थय  विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक लेकर विभाग के कामकाज की समीक्षा की। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है और सभी मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। श्री जायसवाल ने अधिकारियों को कहा है कि विष्णु के सुशासन में उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।
श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ये आवश्यक नहीं है कि बजट की उपलब्धता रहे, बल्कि आवश्यक ये है कि मजबूत इच्छाशक्ति हो, हमें ऐसा काम करना है जिससे लोगों के मन में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सकारात्मक भाव आए।

मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता

स्वास्थ्य मंत्री ने मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसको लेकर समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में इन बीमारियों का संक्रेंद्रण ज्यादा है वहां ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को इनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समीक्षा बैठक में विभागीय बजट का आंकलन करते हुए उसे अनुपूरक बजट में शामिल करने के प्रस्ताव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही नियमित बजट में पारित कार्यो की भी समीक्षा की।
श्री जायसवास ने विभागीय समीक्षा बैठक में चिकित्सकों एवं निचले स्टाफ की पदस्थापना को लेकर चर्चा की और रिक्त पदों को जल्द से जल्द व्यापम एवं पीएससी के माध्यम से भरे जाने के निर्देश दिए।

सुपेबेड़ा में डायलिसिस सेंटर, राज्य में माडल नेफ्रोलाजी सेंटर खोलने की अनुशंसा

स्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी को ध्यान मे रखते हुए वहां एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर खोलने की अनुशंसा की है। सुपेबेड़ा में बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य  सुविधा देने और बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में उत्कृष्ट डायलिसिस सेंटर खोलने की अनुशसा की है ताकि वहां के मरीजों को त्वरित लाभ मिल सके। इसके साथ ही श्री जायसवाल ने राज्य भर के किडनी के मरीजो के बेहतर इलाज के लिए राज्य में एक माडल नेफ्रोलाजी सेंटर खोलने की भी अनुशंसा की है।

एनीमिया की दवाइयों के सैंपल की करें रैंडम जांचः श्री जायसवाल

राज्य के अस्पतालों में दवाइयों  की उपलब्धता की चर्चा करते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही श्री जायसवाल ने विभाग को निर्देशित किया है कि एनीमिया की बीमारी को ठीक करने के लिए उपलब्ध दवाइयों के सैंपल की अलग-अलग लेबोरेट्री में रैंडम जांच की जाए ताकि इस जरूरी दवा की गुणवत्ता को जांचा परखा जा सके।  

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव  चंदन कुमार, एनएचएम के एमडी  जगदीश सोनकर, आयुक्त सह संचालक ऋतुराज रघुवंशी, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग  कुलदीप शर्मा, संचालक आयुष सुश्री इफ्फत आरा, सीजीएमएससी एमडी सुश्री पद्मिनी भोई साहू समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 14 जून को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर में 14 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 470 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी  बी.आर. ठाकुर ने जानकारी दी है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सेक्युरिटी गार्ड के 300, सेक्युटरी सुपरवाईजर के 50, लेबर के 100 और शिक्षक के 20 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लेकर उसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

Crime : झाड़ फूंक कराने पहुंची महिला की हत्या, पति ही निकला आरोपी, गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र स्थित मीरादतार में एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए पत्नी उसे मीरादतार के मजार लेकर आया था। जहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा 30 वर्ष की पेट दर्द के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा 26 वर्ष के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया। लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने अपनी पत्नी देवती से कहा कि घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवती पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।

और पढ़ें ...

CG News: जांजगीर के जंगल में फल-फूल रहा था जुआ-सट्टा का कारोबार...7 आरोपी हुए गिरफ्तार

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा के पोड़ीदलहा जंगल में जुआडियो का लगा था महफिल, जुआ खेलते अलग अलग जिले के 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की कार्यवाही। नगदी रकम सहित 2 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदलहा के जंगल में लंबे समय से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर अकलतरा पुलिस और सायबर टीम के द्वारा सयुक्त रूप से रेड की गई। इस दौरान अन्य जुआडि भाग निकले थे। वही मौके पर जुआ खेते 7 जुआड़ी पकड़े गए,जिनके पास से 35 हजार नगदी,6 नाग मोटर साइकिल कीमती 1 लाख 50 हजार रु और 6 नाग मोबाइल कीमती 52 हजार रु 52 पत्ती ताश को बरामद किया गया है। सभी को पकड़कर अकलतरा थाना लाया गया। जिनपर जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्यवाही की गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम…

(01) विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा

(02) कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर

(03) विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर

(04) अरूण कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा

(05) दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

(06) अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा

(07) अजय राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

और पढ़ें ...

रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी...घोषित हुए NDA के नेता

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेंगे, एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनने के लिए 7 जून को संसद परिसर पहुंचे, जिससे उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

भारत की अगली सरकार बनाने के लिए आधिकारिक तौर पर दावा पेश करने से पहले एनडीए की मेगा बैठक संविधान सदन (पुरानी संसद) में आयोजित की गई थी। भाजपा नेताओं द्वारा एनडीए के सभी सहयोगी दलों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

 एनडीए संसदीय दल की बैठक में बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, ”मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। आज हम यहां एनडीए का नेता चुनने के लिए आए हैं। मेरा मानना ​​है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।” उन्होंने कहा, ” हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, ”लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा के नेता, बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं।” “यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है। यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें।”, एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।

उन्होंने कहा- नायडू ने मुलाकात के दौरान कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने (आंध्र प्रदेश में) एक बहुत शक्तिशाली सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया और इससे एक बड़ा बदलाव आया। कई नेता आंध्र प्रदेश आये और उन्होंने रैलियों को संबोधित किया। इसने लोगों को विश्वास दिलाया है कि केंद्र राज्य सरकार के साथ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहल की है” “नरेंद्र मोदी के पास एक दृष्टिकोण और उत्साह है, उनका कार्यान्वयन बहुत उत्तम है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना के साथ क्रियान्वित कर रहे हैं। आज भारत के पास सही नेता हैं – वह हैं नरेंद्र मोदी। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।”

उन्होंने विश्वास जताया, एनडीए संसदीय दल की बैठक में, बिहार के सीएम-जेडी (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा के नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। “बिहार के सभी लंबित कार्य किये जायेंगे। ये बहुत अच्छी बात है कि हम सब एक साथ आए हैं और हम सब आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे।’ आप रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप यह शपथ आज ही लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे। हम सब आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे।”

यह भी पता चला है कि इस अवसर पर सात पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। सूची में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, बांग्लादेश और मॉरीशस शामिल हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नई दिल्ली की यात्रा करने की संभावना है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के तीन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार...देखे लिस्ट

 कांकेर :- आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।

उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

और पढ़ें ...

CG - पत्नी का गैर मर्द से संबंध पति के लिए मानसिक क्रूरता...पति की अपील पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कही ये बात..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी का गैर मर्द से संबंध बनाने को मानसिक क्रूरता बताया है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती हैं, यदि भावनाएं सूख जाएं तो उसके जीवन में वापस आने की संभावना नहीं होती। कोर्ट ने पति की अपील स्वीकार कर ली है। 

दरअसल, रायगढ़ निवासी अपीलकर्ता की शादी 1 मई 2003 को हिन्दू रीति रीवाज से विवाह हुई थी। विवाह के बाद उनके तीन संतान हुए। पति काम से बाहर गया था, वापस लौटने पर उसने पत्नी को गैर पुरूष के साथ संदिग्ध परिस्थिति में देखा, पति के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उस व्यक्ति को पुलिस को दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पति को भविष्य में शांति से रहने की समझाइश देकर भेज दिया। 

साल 2017 में पत्नी बच्चों को लेकर अपने मित्र के साथ रहने चली गई। पति उसे लेने गया लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इस पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में अपील पेश की। जहां जस्टिस गौतम भादुड़ी एवं जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डीबी में सुनवाई हुई। डीबी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने आदेश में कहा कि पत्नी ने व्यभिचारी कृत्य की है, जो कि क्रूरता के समान है। वैवाहिक बंधन में गंभीरता की आवश्यकता होती है। विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती है और भावनाएं यदि सूख जाएं तो शायद ही जीवन में आने की कोई संभावना नहीं बचती है।

पत्नी ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह व्यक्ति उसका स्कूल कॉलेज का ब्याफ्रेंड है, दोनों विवाह करना चाहते थे, किन्तु दोनों की जाति अलग होने से विवाह नहीं कर सके। उसने उक्त व्यक्ति से संबंध होने की बात भी स्वीकार की है। दोनों वर्ष 2017 से अलग-अलग रह रहें। विवाह विघटित हो चूका है, इसे किसी भी परिस्थिति में पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने पति की अपील को स्वीकार किया है।

 
और पढ़ें ...

आधी रात जवानों के कैंप पर किया हमला...नक्सलियों ने BGL से किया विस्फोट, सर्चिंग जारी

नारायणपुर: नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बुधवार देर रात ईरकभट्टी स्थित कैम्प पर BGL से हमला किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने कैम्प पर 4 बीजीएल दागे है। लेकिन कैम्प पर दागे 3 बीजीएल फट नहीं पाए। वही एक बीजीएल फटा है। लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी जवान सुरक्षित हैं।

जवाबी कार्रवाई से भाग खड़े हुए नक्सली

इस हमले के जवाब में जवानों की कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए।मामले की जानकारी देते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि, सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित होने से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे नक्सली बौखला गए हैं। हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं।

और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 5 हज़ार ईनामी नक्सली हुआ गिरफ़्तार

सुकमा। ज़िले मे सक्रिय नक्सली को गिरफ़्तार करने मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली।चिंतागुफा थाना क्षेत्र मे दुलेड गाँव के पास नक्सली संगठन की असूचना पुलिस को मिली,ज़िला बल,डीआरजी एवं सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली तभी जंगल मे पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा सुरक्षा बलों ने घेरा बंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा,जब पूछताछ की तो उसने बताया उसका नाम कड़ती मूत्ता जगरगुंडा एरिया कमेटी अंतर्गत आरपीसी अध्यक्ष है,नक्सली पदानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हज़ार रुपये ईनाम घोषित है।

आरोपी नक्सली के विरुद्ध थाना चिंतागुफा मे 4 अपराध पंजीबद्ध पाये गये,आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 
और पढ़ें ...