प्रदेश

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

कलेक्टर  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लंबित कार्यों एवं प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करें और जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आम नागरिकों की मांग एवं समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान दें और समय-सीमा में नियमानुसार उनका निराकरण करें।
              कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आज सुबह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में नियद नेल्लानार योजना की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि राज्य शासन की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत चयनित गांव एवं उसके आसपास पांच गांवों में सभी प्रमुख योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। वहां आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वहां स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों और आंगनबाड़ी की स्थिति भी अच्छी हो इसके लिए भी प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राम लला दर्शन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले से कुल 228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्री रामलला दर्शन के लिए 26 जून को अगली ट्रेन रवाना होगी। 
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस योजना का लाभ जिले के सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को मिलना चाहिए। इस योजना के तहत जिले में कुछ काम स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। उक्त कार्यों के शुरू नहीं होने के कारणों का पता लगाएं और उनका निराकरण कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में कुल 29 हजार 207 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 22 हजार 996 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर  क्षीरसागर ने जिले में धान उठाव की स्थिति की भी समीक्षा की और खाद्य विभाग के अधिकारियों को समितियों में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर वितरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूलों के आसपास का स्थल बच्चों के लिए सुरक्षित हो यह सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों से वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाने की बात भी कही। उन्होंने जिले में वृहद वृक्षारोपण के लिए भूमि का चयन कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी  आलोक वाजपेयी एवं  हेमचंद पहारे, एडीएम  एस. अहिरवार,  बीएस उईके एवं जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

CG : बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बीती रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब सुबह लोगों ने युवकों की लाश को देखा तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महापल्ली गांव बीती रात तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर जाने की घटना  में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक इंड सिनर्जी प्लांट में काम करते थे और बीती रात शराब पीने कनकतुरा गए हुए थे, जहां से घर वापसी के दौरान देर रात यह घटना घटित हो गई।

मंगलवार की सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे तीनो का शव को देखते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शकरबोगा गांव के पास घटना हुई। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास है। मृतक तीनो युवक इंड सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते थे, जिसमे दो लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एवं एक व्यक्ति रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे। मृतकों के नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र हैं।

और पढ़ें ...

सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की बढ़ेगी दक्षता : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क और पुल-पुलिया निर्माण की नई तकनीकों के ज्ञान से अभियंताओं की दक्षता बढ़ेगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से वे पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण व रखरखाव की नई और आधुनिक तकनीकों से रू-ब-रू होंगे। राज्य में पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित करने में इससे मदद मिलेगी।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (IAHE – Indian Academy of Highway Engineers) द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में लोक निर्माण विभाग के रायपुर और दुर्ग संभाग के अभियंताओं के लिए इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें दोनों संभागों के विभागीय उप अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न संस्थाओं और निर्माण एजेंसियों के विषय विशेषज्ञ उन्हें इनका प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति जब तक काम करता है, लगातार सीखता रहता है। समय के साथ कार्यक्षेत्र की जरूरत बदलती है, नई तकनीकें आती जाती हैं। इनके अनुरूप हमें भी अपडेट होना पड़ता है। तभी हमारी उपयोगिता और प्रासंगिकता रहती है। उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है, तेज रफ्तार वाली गाड़िया भी आ गई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन जरूरी है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए डीपीआर, टेंडर एग्रीमेंट, गुणवत्ता का निरीक्षण व नियंत्रण तथा कार्यों का भुगतान लोक निर्माण विभाग करता है। इसलिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानक और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करना भी विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभागीय अभियंता इस प्रशिक्षण के दौरान देश-दुनिया की नई तकनीकों और नए मानकों से रू-ब-रू होंगे और उन्हें फील्ड में अमल में लाएंगे। इस प्रशिक्षण से हमारे अभियंताओं की योग्यता, कार्यकुशलता और दक्षता में बढ़ोतरी होगी। श्री साव ने इस वृहद प्रशिक्षण के आयोजन के लिए आईएएचई को धन्यवाद दिया।

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण में आईएएचई के निदेशक  संजीव कुमार, सीआरआरआई (Central Road Research Institute) की पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी परमेश्वरन और  सतेन्दर कुमार तथा एलिगेंट कन्सल्टेंट (Elegant Consultant) के प्रबंध निदेशक  आलोक पाण्डेय पुलिया तथा लघु एवं मध्यम पुलों की डिजाइन, निर्माण, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियों के बारे में बताएंगे। आईएएचई के संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता  के.के. पीपरी और मुख्य अभियंता (सेतु बंध)  एम.एल. उरांव सहित सभी मुख्य अभियंता प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए -श्री शर्मा

प्रदर्शनकारियों के द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा रात्रि करीब 1: 30 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल एव राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा भी थे। उन्होंने कलेक्टर एव एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ उन्होंने पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत, कुटुंब न्यायालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया।
श्री शर्मा ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। उन्होने आगे कहा भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचा गया है। जिनमे से कुछ अपने कार्य के लिए पहुँचे गरीब लोगों एवं अधिकारी कर्मचारी के होंगे साथ ही शासकीय सम्पति को नुक़सान पहुँचाया गया है,रिकॉर्ड रूम में न जाने कितनी दस्तावेज जल चुकी है, बिल्डिंग को जला दिया गया है जो की बड़ी मुश्किल से तैयार होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है वे श्वेत ध्वजवाहक हैं तथा शांति के प्रतीक हैं। विगत माह अमर गुफा में जैतखांभ को क्षति पहुँचायी गई थी इस पर पुलिस की जाँच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जाँच की माँग की थी।सभी प्रकार की चर्चा के पश्चात न्यायिक जाँच की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई थी।इस पर समाज के लोगो ने संतुष्टि ज़ाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। जिसकी जाँच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आई जी अमरेश मिश्रा,संजीव शुक्ला, कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

BIG NEWS: कलेक्टर ने लगाया धारा 144,जानिए कब तक रहेगा प्रभावशील, आदेश हुआ जारी

बलौदाबाजार :- दिनांक 10.06.2024 को सतनामी समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय आंदोलन (कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव) के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में खड़ी वाहनों को तोड़-फोड़ करने, आग लगाने एवं संयुक्त जिला कार्यालय भवन को आग के हवाले करने के कारण संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों सहित जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के निवासियों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। आज की घटना को देखते हुए जिले के असामाजिक तत्वों के द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर जिले में शांति व्यवस्था की स्थिति में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उपरोक्त कारणों के आधार पर नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तत्काल कार्यवाही करना आवश्यक है, ताकि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के रहवासी भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर निवास कर सके।

अतः उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा के.एल. चौहान ने  दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में आगामी आदेश तक रैली या जुलूस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।अन्य जिले अथवा बाहरी व्यक्तियों का 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के समूह का नगरपालिका बलौदाबाजार सीमा क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। अपवाद- जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है, ड्यूटी के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे वृद्ध / दिव्यांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ है, वे लाठी का प्रयोग कर सकेंगे।

चूंकि यह संकटकालीन तथा आपातकालीन स्थिति एकाएक उत्पन्न हुई है और किसी पक्ष या व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देना संभव नहीं है। यह आदेश सर्व साधारण को संबोधित है एवं प्रत्येक जनसाधारण पर तामिल किया जाना संभव नहीं है। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (2) के अंतर्गत समयाभाव के कारण सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए,एकतरफा कार्यवाही कर पारित किया जाता है। उक्त आदेश दिनांक 10.06.2024 को रात्रि 9.00 बजे से दिनांक 16.06.2024 को मध्यरात्रि 12.00 बजे तक नगरपालिका सीमा क्षेत्र बलौदाबाजार में प्रभावशील होगा।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार उग्र प्रदर्शन मामला; धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने लोगों से की अपील, कहा- समाज शांति बनाए रखें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

  • शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की – धर्मगुरु खुशवंत साहेब
और पढ़ें ...

CG लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित निगम पार्षद पार्टी से निष्‍कासित, जाने वजह

 मनेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आते हैं कांग्रेस ऐक्शन मोड़ में आ चुकी हैं कांग्रेस ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दल को ज्वाइन करने एवं पार्टी के अंदर रहकर भीतर घात करने वाले नेताओं पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।छत्तीसगढ़ में एकमात्र लोकसभा सीट कोरबा में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है जिसमें महत्पूर्ण योगदान मनेंद्रगढ़ जिले का रहा। जहां मनेंद्रगढ़ और भरतपुर दोनों ही विधानसभा सीटों में कांग्रेस को बहुमत मिला जबकि मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से स्वयं स्वाथ्य मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। संजीवनी के रुप में मिली इस जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए है।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव लोकसभा चुनाव के परिणाम आते हैं सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी छोड़कर अन्य दल में शामिल होने वाले नेताओं पर काफ़ी आक्रामक नजर आ रहे हैं लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही बागियों की निष्कासन सूची जारी गई जिसमें झगरा खांड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई उसके साथ ही नगर निगम चिरमिरी की पार्षद एवं एम आई सी सदस्य हेमलता मुखर्जी को भी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता रद्द की गई।

निष्कासन सूची जारी करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के कठिन समय में कांग्रेस पार्टी का कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आगे बढ़ाने एवं मजबूत करने की जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन को मिली है परंतु उसके साथी उन बाकी नेताओं पर भी कार्यवाही जारी रहेगी जो पार्टी में रहकर भीतरघात करते हैं या अन्य दलों का दामन थाम लेते हैं ऐसे लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

और पढ़ें ...

गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच : विजय शर्मा

रायपुर । सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी  की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

और पढ़ें ...

दिग्गजों को छोड़कर आखिर तोखन साहू को ही मोदी कैबिनेट में क्यों मिली जगह ? समझिये पूरा समीकरण

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। नतीजतन, इस राज्य में बीजेपी ने केवल कोरबा लोकसभा सीट को छोड़कर 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया है।

इस चमकती हुई जीत के बाद, बीजेपी ने अपनी शक्ति को निरंतर बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ को नए नेतृत्व के साथ विकसित करने का वादा किया है। इसके साथ ही, राज्य के प्रमुख मंत्री तोखन साहू भी केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल हो गए हैं।

तोखन साहू ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों से ही जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, और उनके संवेदनशील नेतृत्व ने उन्हें पार्टी के अध्यक्षता में उच्च स्थान दिलाया है। अब उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिला है, जिससे राज्य के विकास में और भी गति आ सकती है।

बिलासपुर से सांसद तोखन साहू मंत्री बन गए, शपथ भी हो गई। लेकिन हर किसी के जहन में यह सवाल जरूर है कि तोखन साहू को मंत्री क्यों बनाया गया? जबकि प्रदेश से सीनियर नेता भी सांसद बने हैं। इसके जवाब के लिए समीकरण समझना होगा। खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ की लगभग 1 करोड़ 35 लाख ओबीसी आबादी में साहू समाज का दबदबा सबसे ज्यादा माना जाता है। इसके बाद यादव समाज जो कि करीब 18 प्रतिशत होने का दावा करते हैं। वहीं, कुर्मी समाज की आबादी 6-7 फीसदी है। विधानसभा और लोकसभा को लेकर यह माना जाता है कि साहू समाज ने पिछले 2 दशकों में बीजेपी को ज्यादा समर्थन दिया है। साथ ही परंपरागत रूप से भाजपा को वोट दिया है। इसके पीछे की वजह यही मानी गई है कि भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में समाज से अधिक उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, ज्यादा से ज्यादा मौका देने की कोशिश की।

सियासी गलियारों में चर्चा यही है कि साहू समाज को साधने के लिए ही तोखन साहू को मंत्री बनाया गया है। बात 2014 की हो तो साहू समाज से कुल 3 सांसद रहे हैं। जिसमें से बीजेपी से 2 और कांग्रेस से एक सांसद थे। 2019 में यह संख्या घटकर 2 रह गई। भाजपा से जुड़े दोनों सांसद बिलासपुर और महासमुंद लोकसभा सीटों से जीतकर आए थे। अगर बात 2018 के विधानसभा चुनाव की करें तो दोनों पार्टियों ने 22 साहू कैंडिडेट्स को टिकट दिया था। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार साहू समाज ने भाजपा से 2 उम्मीदवारों को मैदान में उतारना की मांग की, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया। राजनीतिक विशेषज्ञ ने बताया कि बिलासपुर से केवल एक तोखन साहू को मैदान में उतारने से भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समाज तक पहुंचे और धमतरी में अपने एक भाषण में उन्होंने दावा किया कि वह भी साहू समाज से हैं।

और पढ़ें ...

लोकल ट्रेन के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, रेल किराया हुआ आधा

राजनांदगांव :- रेलवे ने लोकल ट्रेन के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कोरोना कल के दौरान लोकल ट्रेन के किराए दर में हुए इजाफे को खत्म कर दिया गया है। वहीं अब पुराने दर पर ही यात्रीगण अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यात्रियों को किरायादर आधा होने से काफी राहत मिली है। वहीं रेलवे ने 6 जून से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने वाले लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों की सूची बाहर कर पुराने नंबरों पर डाला है।

वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों का दर्जा देकर चलाया जा रहा था, जिससे लोकल ट्रेनों में यात्री किराया भी दोगुना हो गया था। कोरोना कल के लगभग 3 साल बीतने के बाद भी यात्री किराया दर में रहता नहीं दी गई थी। तो वहीं बीते 22 फरवरी से लोगों को राहत देते हुए यात्री किराएदार को काम करते हुए पहले जैसा ही कर दिया लिया जा रहा है, लेकिन इन लोकल ट्रेन को स्पेशल ट्रेनों के श्रेणी से अलग नहीं किया गया था। वहीं बीते 6 जून से इन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों की सूची से हटकर पुनः लोकल ट्रेनों के नंबरों पर चलाया जा रहा है , जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन ने बताया कि कोरोना कल के बाद जो लोकल ट्रेन चल रही थी उसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा था और उसमें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जा रहा था, उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2024 से इन ट्रेनों में पुनः लोकल ट्रेन का किराया लिया जा रहा है। जिससे किराया आधा हुआ है। वहीं बीते 6 जून से बिलासपुर जोन में चलने वाली लोकलों को बी नंबर कर दिया गया है, जिन्हें स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया गया था वह अब पुराने नंबर से लोकल ट्रेनों के रूप में चल रही है।

कोरोना कल के दौरान लोकल ट्रेनों के किराए में काफी इजाफा हुआ था, लगभग दोगुना किराया हो जाने से यात्रियों को भी खासी परेशानी हो रही थी। लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अधिक दर पर सफर करने मजबूर हो रहे थे। लगभग 3 साल बाद रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है और अब पुनः लोकल ट्रेन का किराया लागू कर दिया गया है। पहले बढी़ दरों में राजनांदगांव से राजधानी रायपुर के लिए लोकल ट्रेन में 40 रूपये देने पड़ रहे थे, तो वहीं अब किराया दर 20 कर दिया गया है। वहीं राजनांदगांव से दुर्ग 30 रूपये की जगह 10 रूपये, राजनांदगांव से बिलासपुर 75 रूपये की जगह 40 रूपये, राजनांदगांव से डोंगरगढ़ 30 रुपए की जगह 10 रूपये, राजनांदगांव से गोंदिया 50 रूपये की जगह 25 रूपये, राजनांदगांव से नागपुर 90 रुपए की जगह 50 रूपये का यात्री किराया लिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। राजनंदगांव जोन की बात की जाए तो लगभग 100 लोकल ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों की श्रेणी से अलग किया गया है, तो वहीं राजनांदगांव से गुजरने वाली 5 ट्रेनों को स्पेशल श्रेणी से हटकर पुनः लोकल ट्रेन का दर्जा दिया गया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : लाईवलीहुड कॉलेज में 11 जून को होगा रोजगार मेला का आयोजन

बचेली। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में 11 जून 2024 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एसके सेफ्टी विंगस प्राइवेट लिमिटेड सिकंदराबाद तेलगाना में वेयर हाउस, सिक्योरिटी गार्ड, इन्डस्ट्रियल लेबर, एसके सेफ्टी विंगस प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाडू में वेयर हाउस ऐसोसियेट, बाम्बे मेनेजमेंट सिक्योरिटी सर्विसेस हैदराबाद में सिक्योरिटी गार्ड, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर, जीटीओ, एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस दन्तेवाड़ा में लाईफ मित्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एलआईसी ऑफ इंडिया बचेली में एलआईसी एजेन्ट, फिल्ड वर्क असिन्टेट, शिवचरण सिन्हा ग्राम बिलोरी पो. कुरूदी में सिक्योरिटी गार्ड, अग्रवाल प्रोविजन में ऑपरेटर, सेल्स, मैनेजर की रिक्तियां प्राप्त हुई है, इस संबंध में इच्छुक आवेदक, आवेदिका 11 जून को प्रातः 11 से 04 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर इस रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।

और पढ़ें ...

सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन : सैंकड़ों गाड़ियां फूंक दी, कलेक्टर ऑफिस में भी आगजनी…आखिर क्यों सुलगा छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार । जिले में सतनामी समाज Satnami society के लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे हैं। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, कलेक्टर कार्यालय के पीछे के रास्ते से कर्मचारियों को सुरक्षित निकला जा रहा है। पुलिस बल की संख्या कम है। यह प्रर्दशन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनाम समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

दरअसल, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़ने पर तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। लेकिन आक्रोशित समाज के लोगों का कहना है कि जिन्हें जेल भेजा गया वे असली अपराधी नहीं है। इसलिए प्रदेश भर से सतनामी समाज के लोगों ने दशहरा मैदान में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी जख्मी

सतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दिया था, लेकिन उसे तोड़ते हुए समाज के लोग अंदर घुस गए। इस दौरान झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। गुस्साए लोगों ने कलेक्टर दफ्तर में आग लगा दिया है। अधिकारियों के गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

गृहमंत्री बोले- जज करेंगे जांच

इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश थे कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। यह न्यायिक जांच रिटायर्ड जज या कार्यरत जज से कराई जाएगी।

बता दें कि, गिरौदपुरी धाम से 5 किलोमीटर दूर एक बस्ती मानाकोनी है। यहां पर पुरानी गुफा है, जो बाघिन गुफा के नाम से प्रचलित है। जहां जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल में तोड़-फोड़ की गई थी। इसके बाद समाज के लोगों ने चक्काजाम किया था। इससे पूरे सतनामी समाज में आक्रोश है।

 
 
और पढ़ें ...

CG JOB: आंगनबाड़ी केन्द्रों में निकली वैकेंसी... रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित...!!

जांजगीर-चांपा. एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) में ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि ऑगनबाड़ी केन्द्र बरभाठा में कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तेन्दुआ (कुरियारी) में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु 24 जून 2024 तक इच्छूक अभ्याथियों से आवेदन कार्यालयीन दिवस एवं समय पर 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ से संपर्क कर सकतें हैं। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दक्षिण इलाके में बस्‍तर में अटका, सेंटर में आने में लगेंगे इतने दिन

रायपुर :- मानसून सुकमा में ही सक्रिय है, यह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसा क्‍यों हो रहा है इस बारे में हम जरूर बताएंगे, लेकिन इससे पहले हम आपको छत्‍तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार भी हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्‍योंकि मानसून के छत्‍तीसगढ़ के सेंटर में पहुंचने में अभी लगभग पांच दिन का समय लगेगा।

इससे प्रदेश के तीन संभागों में भीषण गर्मी का असर अभी भी जारी है।

बस्‍तर के सुकमा से मानसून की छत्‍तीसगढ़ में एंट्री (Chhattisgarh Monsoon Update) के बाद इसी इलाके में मानूसी बारिश हो रही है। वहीं मानसूनी हवा बस्‍तर में ही है, यह सुकमा से आगे नहीं बढ़ पाई है।

इससे अभी पूरा बस्‍तर संभाग भी मानसूनी बारिश से तर नहीं हुआ है। बस्‍तर के शेष हिस्‍से में अभी प्री-मानसून जैसी ही बारिश हो रही है।

   इसलिए सुकमा में रुका मानसून

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) का 8 जून को सुकमा से दक्षिण छत्तीसगढ़ में प्रवेश हुआ।

इसके बाद से मानसून सुकमा में ही पिछले 24 घंटे से रुका हुआ है। 9 जून को अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने के बाद मानसूनी हवा बस्तर में सुकमा से आगे नहीं बढ़ी है।

बता दें कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, बंगाल की खाड़ी में कुछ मजबूत सिस्टम बनने का इंतजार अभी और करना पड़ेगा। इसके बाद मानसून (CG Monsoon Update 2024) की रफ्तार में गति आ सकती है।

   24 घंटे में आगे बढ़ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी बिहार और मराठवाड़ा के आसपास दो चक्रवात एक्टिव हैं। इनकी सक्रियता के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।

इससे दो-तीन दिन में मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) के छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्‍सो में सक्रिय होने की उम्‍मीद है। 24 घंटे के दौरान रायपुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

   रायपुर में बादल, आंधी-उमस और गर्मी

छत्‍तीसगढ़ सेंटर के रायपुर (raipur weather today) संभाग में भी अगले पांच दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि रायपुर में उत्‍तर-पश्चिम हवाओं का असर है। इससे अभी तेज आंधी के साथ हल्‍की बारिश की संभावना है।

वहीं अगले पांच दिनों तक बादल रहेंगे। और उत्‍तर-पश्चिम से हवाएं चलने से सूखी और शुष्‍क हवाएं चल रही हैं। इससे अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

अगले पांच दिनों में दिन का पारा 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

   सेंटर में मानसून के आने में देरी

मौसम वैज्ञानिक रायपुर डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ के सेंटर में मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) आने में अभी देरी है।

प्रदेश के सेंटर यानी रायपुर तक पहुंचने में मानसून (Monsoon in Chhattisgarh 2024) को अभी पांच दिन का वक्‍त लगेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि अभी मानसूनी नम हवाएं सक्रिय नहीं चल रही हैं।

छत्‍तीसगढ़ के सेंटर में अभी हवाएं उत्‍तर-पश्चिम से चल रही हैं। हालांकि कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्‍की व मध्‍यम बारिश होने की संभावना है।

   बिलासपुर में 44 तक जा सकता है पारा

मौसम वैज्ञानिक रायपुर डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ के सेंटर में मानसून आने में अभी देरी है। इसके साथ ही बिलासपुर (Bilaspur Weather) संभाग में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

ऐसा इसलिए हो रहा है, क्‍योंकि उत्‍तर-पश्चिम से चल रही शुष्‍क हवाएं चलने से पारा बढ़ेगा। आने वाले पांच दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इससे संभाग में भीषण गर्मी पड़ रही है। बता दें कि सोमवार को बिलासपुर संभाग का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

   प्रदेश में रविवार को ऐसा रहा पारा

छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon Update) के जिलों में रविवार को पारा 40 से 41 डिग्री के मध्‍य रहा। रायपुर (raipur weather today) में दिन का तापमान 40.5 डिग्री, जो सामान्य तापमानर से 0.2 डिग्री नीचे था।

जगदलपुर में पारा 36.2 डिग्री, जो सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे था। बिलासपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे था। अंबिकापुर में 40.4 दुर्ग में 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

   सरगुजा संभाग भी तपेगा

उत्‍त्‍र-पश्चिम हवाओं के चलते शुष्‍क हवाओं का असर सरगुजा संभाग में भी है। यहां भीषण गर्मी (Heat Weve in Surguja) के चलते लोगों की हालत खराब है।

वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत अगले पांच दिनों तक नहीं मिलेगी, क्‍योंकि यहां भी तापमान अगले पांच दिनों में 43 डिग्री के पार जा सकता है।

बता दें सोमवार 10 जून को सरगुजा संभाग का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 इन इलाकों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री (Monsoon in Chhattisgarh 2024) के बाद सुकमा में मानसून रुका है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज आंधी के साथ बारिश (CG Monsoon Update 2024) के आसार भी आज हैं।

आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट है। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्‍की व मध्‍यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश (Chhattisgarh Monsoon Update) में गरज-चमक के साथ तेज आंधी, चलने की संभावना है, कहीं-कहीं बारिश भी होगी और बिजली गिरने के आसार भी हैं।

आज रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

और पढ़ें ...

नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कार्यभार ग्रहण किया

ले के नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे कांकेर जिले के 22वें कलेक्टर हैं।  क्षीरसागर वर्ष 2011 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पहले उन्होंने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के तौर पर सेवायें दी हैं। श्री क्षीरसागर ने जशपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले के कलेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

और पढ़ें ...

31 जुलाई को जांजगीर में होगा आम सभा एवं यादव महासम्मेलन

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार 09.06.2024 समय दोपहर 01 बजे से प्रधान कार्यालय यादव समाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा में प्रदेश अध्यक्ष जागनीक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश सचिव सुन्दर लाल यादव ने संचालन किया। बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा किया गया। जांजगीर-चांपा में 31 जुलाई को आमसभा एवं यादव महासम्मेलन होगा, जिसके संयोजक जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव और सह-संयोजक जिला अध्यक्ष रायगढ़ पंचराम यादव होंगे। इस आम सभा और यादव महासम्मेलन में संविधान संशोधन किया जाएगा। रायपुर जिला अध्यक्ष रामलाल यादव की अध्यक्षता में संविधान संशोधन के लिए समिति का गठन किया गया है, इस समिति में सभी जिला अध्यक्ष गण है। संविधान संशोधन के लिए सभी ब्लाक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष से संशोधन के लिए प्रस्ताव लिया जायेगा।


प्रदेश सचिव सुन्दर लाल यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव की अध्यक्षता एवं जांजगीर-चांपा के जिला पदाधिकारियों, अन्य जिलों के जिला, ब्लॉक, तहसील पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधान कार्यालय महादेव घाट रायपुरा की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश संरक्षक जगत राम यादव प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव, कोषाध्यक्ष जी आर यादव, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा त्रिभुवन यादव, जिला अध्यक्ष रायपुर रामलाल यादव, जिला अध्यक्ष दुर्ग ठाकुर राम यादव, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुर्ग श्रीमती, गायत्री यादव, जिला अध्यक्ष रायगढ़ पंचराम यादव, जिला अध्यक्ष महासमुंद प्रीतम यादव, प्रदेश महामंत्री शिव कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर यादव, महासमुंद बसना तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव, कुंज राम यादव, राजनांदगांव महानगर इकाई से अध्यक्ष गरीबा यादव, महामंत्री सुदेश यादव, अमन यादव, राजेश यादव, बलौदा बाजार से जिला उपाध्यक्ष नारंतक यादव, जिला सचिव संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सोमनाथ गौरी यादव, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर प्यारे लाल यादव, उपाध्यक्ष यादव राजूलाल यादव, मीडिया प्रभारी सौरभ सिंह यादव, जयराम यादव, लोकू यादव, पोषण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद बंशीलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड केशव यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भगवती यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लवन भिखम लाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी जिला उपाध्यक्ष देवगुण यादव, संयुक्त सचिव किशन यादव, जांजगीर-चांपा रायपुर से जिला संयुक्त सचिव प्रीतम यादव, रायपुर महानगर ईकाई से परदेशी यादव, मतवारी यादव, घुरऊ यादव, शत्रुघन यादव, नरेश यादव, बैशाखू यादव, रामस्वरूप यादव, प्रमोद यादव, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...