प्रदेश

CG - बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए पियक्कड़, लेकिन उससे पहले हो गया ये कांड

राजनांदगांव। देर रात सड़क हादसे में एक ट्रक पलट गया। जिसमे बीयर की बोतले लदी थी। ट्रक के पलटते ही बीयर सड़क पर बहने लगी। हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी से बीयर सलामत रहा, बावजूद कुछ पियक्कड़ कुछ पेटी पार करने में जरूर जुट गये। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है, जहां जीई रोड नेशनल हाईवे पर बियर से भरा एक ट्रक पलट गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर की पेटियां लेकर आ रहा था, जिसमें करीब 2400 पेटी बियर के डिब्बे थे। जानकारी के मुताबिक बियर ट्रक से ओडिशा जा रही थी, तभी मंगलवार की रात में लगभग 1 बजे जी ई रोड में PWD कार्यालय के पास अचानक से ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइवर क्लीनर बच गए, लेकिन सड़क पर बियर की कई पेटियां टूट कर बिखर गई। इस दौरान सड़क पर शराब बहने लगी। सड़क पर आने जाने वाले लोगों ने बियर की पेटी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

रात को ही पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पलटे ट्रक को खाली करा कर दूसरी गाड़ी से बियर की पेटियों को नदई स्थित मोहरा वेयर हाउस में रखवाया गया है। बाद में परमिट जारी होने पर माल को ओडिशा रवाना किया जाएगा।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया।

 

मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।

    मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

और पढ़ें ...

CG - एक बार फिर शिक्षा जगत हुआ शर्मसार, स्कूल गेट के सामने नशे में धुत्त मिला प्राचार्य, फिर जो हुआ.....

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है। आज स्कूल गेट के सामने प्राचार्य नशे में धुत्त मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला शासकीय हाईस्कूल गिंदोला, विकासखंड बलौदाबाजार का है। 

आज से स्कूल का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाला था। परमेश्वर सेन शासकीय हाईस्कूल गिंदोला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है, जो आज स्कूल गेट के पास नशे में धुत्त मिला। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते कह रहे कि जब स्कूल का मुखिया ही ऐसा हो फिर देश केबच्चों का भविष्य कैसा होगा। 

और पढ़ें ...

बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल

बलौदा बाजार :-  बलौदा बाजार हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। वही राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।
इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हैं। फायर ब्रिगेड चौक मोती बाग में हो रहे इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

और पढ़ें ...

प्रेमिका की किसी और से हुई सगाई, तो प्रेमी जोड़े को मंजूर नहीं हुई जुदाई, जहर खाकर दोनों ने लगाया मौत को गले

कांकेर : - एक दिन पहले प्रेमीका कि सगाई किसी और से हुई थी प्रेमी जोड़े को एक दुसरे से जुदाई बर्दाश्त नहीं हुआ तो दोनों ने एक साथ हंसते-हंसते दुनिया को अलविदा कह दिया मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है, जिस युवती की एक दिन पहले सगाई हुई थी, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर का सेवन कर लिया, और दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव से बाहर खेत में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार दर्रो ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, सगाई के बाद से उसकी बहन खुश नहीं थी, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई के बाद सगाई की रात ही प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने रात में गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं, दोनों को एक दूसरे से जूदा होकर जीना मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे पड़े हुए थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी, लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है, वह अपने नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया, लेकिन प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जूट गई।

और पढ़ें ...

रेलवे ट्रैक में मिली दो सगे भाईयों की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी...पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन में आज सुबह दो सगे भाइयों की लाश मिली है। एक साथ दो भाइयों की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक सुनील यादव 35 वर्ष और आकाश यादव 22 वर्ष हैं। दोनों महासमुंद शहर के वार्ड नं 11 नयापारा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कल रात दोनों भाई खाना खाने के बाद घर से निकले थे और आज सुबह उनकी इमलीभाठा कैनाल रेलवे ट्रैक के पास इनकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। दोनों भाई श्रमिक का काम करते हैं।

एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक सुनील की पत्नी कुछ दिन पहले कही चली गयी थी। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। बहरहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे हत्या या आत्महत्या का कारण का पता चल सके।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय, बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें - दीपक बैज

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? बृजमोहन अग्रवाल सांसद का चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिये है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायक के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकताओं को धता बता दिया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई व्यक्ति बिना विधानमंडल का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है। उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग है। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पद लोलुप है, सत्ता में बने रहना ही उनके लिये सब कुछ है। कोई सांसद पद पर तत्काल निर्वाचित व्यक्ति यह कह कर मंत्री पद नहीं छोड़ रहा कि वह 6 माह तक मंत्री बने रह सकता है यह भाजपा में ही संभव है। भाजपा और मुख्यमंत्री बताये कि क्या वह भी बृजमोहन अग्रवाल के इस निर्णय के साथ है या राजनैतिक सुचिता को देखते हुये मुख्यमंत्री उनको बर्खास्त करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से भी मांग करती है कि यदि बृजमोहन मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा नहीं देते है या मुख्यमंत्री उनको नहीं हटाते है तो राज्यपाल स्वयं उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर एक नजीर प्रस्तुत करें। राज्य में संवैधानिक नैतिकता की रक्षा का दायित्व राज्यपाल के पास ही है राज्य की जनता उनसे अपेक्षा कर रही है कि वे बृजमोहन को तत्काल बर्खास्त करें।
और पढ़ें ...

विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा : बृजमोहन और डॉ रमन सिंह हुए भावुक

जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो बहुत कुछ छोड़ना भी पड़ता है। 35 सालों से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहने और राज्य के विकास और खुशहाली के लिए कार्य करने के बाद भाजपा के   
वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। 
बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। 
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज विधायक पद से इस्तीफा देना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है।
 जनता के प्यार और आशीर्वाद से पिछले 35 सालों से भी ज्यादा समय से विधायक रहा हूं। विधानसभा में मेरे पुराने और नए साथी हैं जो एक परिवार की तरह है। लेकिन नियमतः लोकसभा सदस्य चुने जाने के 14 दिनों के अंदर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना पड़ता है। इसलिए बड़े भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं।
उन्होंने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व और रायपुर लोकसभा की जनता ने नई जिम्मेदारी दी है। नई ऊर्जा के साथ रायपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के लिए काम करूंगा। अपनी जनता के लिए जैसे उनका मोहन था, आगे भी वैसा ही उनका मोहन रहेगा।
त्यागपत्र लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। पिछले कई दशकों से बृजमोहन अग्रवाल के साथ काम किया। विधानसभा कार्यवाही के कुशल संचालन में बृजमोहन अग्रवाल जी से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
अब सदन में उनकी कमी खलेगी। साथ ही बृजमोहन अग्रवाल जी को सांसद सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए वो बृजमोहन अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, इंद्रजीत साहू, सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया पहुंचे

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। वे ग्राम बन्दरचुंआ में जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग युवक-युवतियों का आस्था संस्थान द्वारा कराया गया सामूहिक आदर्श विवाह

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दुर्ग के अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था  बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामूहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यांे के दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। समारोह में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिव्यांगजन भाई बहनों के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य एवं बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। यह संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देेने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांग जनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शारीरिक रूप से विकृत लोगों को पहले विकलांग के नाम से जाना जाता था, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्मान-जनक नाम दिव्यांग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजना संचालित कर हर संभव सहयोग का प्रयास कर रही है। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपनी करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक सांसद श्री विजय बघेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अवगत कराया कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांग आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। सांसद श्री बघेल ने संस्था के कार्यों को विस्तारपूर्वक रेखांकित करते हुए संस्था से जुड़े सभी लोगों कोे साधुवाद दिया। कार्यक्रम में आस्था संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रकाश गेडाम और संयोजक प्रहलाद गुप्ता तथा विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामफल शर्मा और संयोजक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा दिव्यांगजनों के परिजन एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग युवक-युवतियों का आस्था संस्थान द्वारा कराया गया सामूहिक आदर्श विवाह
आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती से सम्बद्ध संस्था) द्वारा आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन दुर्ग स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। सर्व जाति व धर्म के 250 से अधिक दिव्यांग युवक-युवतियों ने निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और शादी के पवित्र बंधन में बंधे। आस्था बुहुउद्देशीय संस्था द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा कार्य किया जा रहा है। अब तक 1890 निर्धन दिव्यांग युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कराया है, जो कि निरंतर प्रगति पर है। राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामूहिक विवाह को सराहा। विवाह करने आए नवदम्पत्तियों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण विवाह मंे होने वाले खर्चे का वहन करने में परिवार वाले सक्षम नही थे। निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह में हम बेटियों की शादी होने से घर वालों की चिंता अब दूर हो जाएगी। उन्होंने इस विवाह के लिए राज्य सरकार और संस्था को धन्यवाद दिया। सामूहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी उपहार के रूप में दिया गया।
 

और पढ़ें ...

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दे…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। विकास कार्यों का हवाला देकर रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है. ये गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी. इसकी वजह से कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है. भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रद्द होने वाली गाड़ियां

29 जून एवं 06 जुलाई को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून एवं 04 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून एवं 06 जुलाई को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

05, 06 एवं 09 जुलाई को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06, 07 एवं 10 जुलाई को अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14, 21 एवं 28 जून को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.
15, 22 एवं 29 जून को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी.

14 जून से 09 जुलाई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16 जून से 11 जुलाई तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 एवं 09 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून एवं 07 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 एवं 08 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

03 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
05 जुलाई को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

05 एवं 09 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06 एवं 10 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11 जुलाई को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
03 एवं 10 जुलाई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
04 एवं 11 जुलाई को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

06 एवं 08 जुलाई को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी.
05, 07 एवं 09 जुलाई को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी

इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 22 से 30 जून तक किया जा रहा है.इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाड़ियां

25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
2.25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
24 से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 एवं 29 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून एवं 02 जुलाई को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 जून को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
01 जुलाई को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 एवं 27 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 एवं 29 जून को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 जून को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 जून को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 से 30 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 जून से 02 जुलाई तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24, 25, 28 एवं 29 जून को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

बीच समाप्त होने वाली गाड़ी
25 से 30 जून तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
24 एवं 25 जून को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
26 जून को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.
25 एवं 26 जून को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
24 से 29 जून तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
26 जून से 01 जुलाई तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
26 जून एवं 27 जून को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
28 जून एवं 29 जून को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.
24 जून एवं 28 जून को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी.
26 एवं 30 जून को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

और पढ़ें ...

सी-मार्ट के संचालन हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2024/ शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के अन्तर्गत संचालित स्व सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुम्भकारों अथवा अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मुल्य एवं विक्रय सुनिश्चित करने एवं इनके व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग किये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक शो रूम की तरह ही एक सी-मार्ट की स्थापना किया गया है। उक्त सी-मार्ट के माध्यम से उत्पादों के विक्रय एवं सी-मार्ट के पूर्ण संचालन हेतु निजी संचालक का चयन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक संस्थाओं या फर्मों से मुहरबंद प्रपत्र में 20 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल पर एवं कांकेर की वेबसाईट https://kanker.gov.in/पर उपलब्ध है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में 4 की गई जान, गाड़ी के उड़े परखच्चे

जगदलपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बिच भीषण सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार लोगों की मौत हो गयी। घटना ओड़िशा के कालाहांडी की बतायी जा रही है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वो बस्तर और ओड़िशा का सीमावर्ती क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार कार में टक्कर हुई है। घटना में 4 की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। घटना कालाहांडी के लाचीपुर के पास की बतायी जा रही है। घटना में शव क्षत विक्षत हो गया है। मृतकों के शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। हालांकि मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, पीएम के लिए शव भिजवाये हैं। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भवानीपटना की ओर कार जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। 

और पढ़ें ...

College Admission : कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से खुलेंगे पोर्टल, बदलेगा पढाई का तरीका

बिलासपुर :- न्यायधानी के कालेजों में इस साल पढ़ाई का तरीका एकदम से बदल जाएगा। स्नातक छात्रों को परंपरागत विषयों से हटकर अब ग्रुपिंग में नया चुनाव करना पड़ेगा। कौशल को बढ़ावा मिलेगा। संबद्ध 121 कालेजों में प्रवेश के लिए 18 जून से पोर्टल खुल जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने से, सेमेस्टर प्रणाली का प्रारंभ होने से पहले यहां प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को समर्पित ध्यान दिया जाएगा।

इस नई प्रणाली के तहत, पाठ्यक्रम का व्यापक निरीक्षण होगा ताकि छात्रों को विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जा सके। यहां छात्रों को अधिक व्यावसायिक अनुभव प्रदान करने के लिए नए शैक्षणिक और शोधात्मक तरीके भी विकसित किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों जैसे कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन्स, और लाइव केस स्टडी और इंटरनशिप्स की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, शिक्षण पद्धति में नए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिक अद्यतित और संबलित शिक्षण अनुभव मिल सके। विभागों के बीच अच्छी संवाद भावना बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न दृष्टिकोण से समझाया जा सके। यह नई प्रणाली छात्रों के लिए न केवल शिक्षणात्मक विकास का माध्यम है, बल्कि उनकी क्षमताओं और कौशलों को समृद्ध करने में भी सहायक है। इसके माध्यम से, कालेजों में विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए बेहतर तैयारी मिल सकेगी और वे अपने उच्चतम प्रदर्शन के प्रति प्रेरित होंगे।

 
और पढ़ें ...

कहते हैं कि प्रार्थना में बहुत शक्ति है, क्या आप इसमें विश्वास करते हैं ?

हां प्रार्थना में अद्भुत शक्ति होती है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं प्रार्थना का विशेष अर्थ होता है। प्र अर्थात विशिष्ट या श्रेष्ठ अर्थना अर्थात निवेदन । प्रार्थना का अर्थ है विशिष्ट या श्रेष्ठ निवेदन यह विशेष या श्रेष्ठ निवेदन जुबान से नहीं दिल से होना चाहिए क्योंकि ईश्वर तो उनकी भी सुनते हैं जो बोल नहीं सकते।

 

 

और पढ़ें ...

गर्मी को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि बढ़ाई गई - बृजमोहन अग्रवाल

*25 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल* छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और दूसरी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 25 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी दी है |
और पढ़ें ...