प्रदेश

Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद बढ़कर गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम राख निवासी नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर 39 वर्ष के द्वारा

मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी, जल्द ही प्रारंभ होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने इसके लिए एकीकृत विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश संचालक कौशल विकास को दिए हैं। इसके साथ ही जुलाई माह से जिला मुख्यालय में एसबीआई को रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट अर्थात् ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट उन्नति में भी तेजी आएगी।

 कलेक्टर श्री सोनी ने कहा है कि जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ते हुए उनको शत प्रतिशत रोजगार मिले या अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके इस दृष्टि से कार्य करने की जरुरत है। इस दौरान जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से संचालित कौशल उन्नयन के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नई दिल्ली के महानिदेशक अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल  जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ एनसीसी (छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश) के सहायक महानिदेशक मेजर जनरल  ए.के. महाजन, ग्रुप कमाण्डर  विक्रम चौहान और ब्रिगेडियर श्री निलेश चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने एवं समाज के लिए उनके दायित्वों के प्रति जागरूकता लाने हेतु गतिविधियां करने कहा। इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

और पढ़ें ...

भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है भाजपा सरकार में धान का पूरा 3100 रु मिल रहा है वो भी एकमुश्त

 छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की खेती करते हुए बहुत हर्ष के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बघेल को भी अब धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी और वह भी चार किश्तों में नहीं मिलेगी बल्कि एकमुश्त मिल…
 पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली, युवाओं का 15 हजार करोड़ का भत्ता खाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं की बात कर रही है:रवि भगत

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आंदोलन को फिजूल की सियासी कवायद बताया है। श्री भगत ने कटाक्ष किया कि प्रदेश के कोरोना काल में शराब के गोरखधंधे की कोचियागिरी में लगी जिस कांग्रेस सरकार ने रोजगार को नाम पर प्रतिभासम्पन्न शिक्षित बेरोजगार युवकों को डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का शर्मनाक कृत्य किया हो और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी घोटाला करके युवकों के अधिकारों पर डाका डालने में कोई हिचक जिस भूपेश सरकार को नहीं हुई, आज वह कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले को मुद्दा बनाकर अपने बचे-खुचे राजनीतिक वजूद की जगहँसाई करा रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि आज हताश-निराश और अपने राजनीतिक वजूद के लिए छटपटाती कांग्रेस नीट पेपर लीक और रोजगार के नाम पर छत्तीसगढ़ को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रही है और यह सच्चाई खुद-ब-खुद गुरुवार को कांग्रेस के एक और फ्लॉप शो से सामने आई है। सवाल यह है कि आखिर युवकों के साथ रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अपने पूरे शासनकाल में छल-कपट करने वाली कांग्रेस आज फिर युवकों के हक की बात करके युवाओं को बरगला रही है, लेकिन प्रदेश का युवा कांग्रेस के इन पाखंडपूर्ण पैंतरों से वाकिफ है और वह कांग्रेस के इन सियासी झाँसों में नहीं आने वाला है। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पिछली सरकार के रोजगार के नाम पर झूठ-फरेब के लिए छत्तीसगढ़, और विशेषकर बेरोजगार युवाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। भूपेश सरकार ने लाखों बेरोजगार युवकों के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखाधड़ी करने का पाप भी किया। 

श्री भगत ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनांदगांव में राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र समिति के तत्कालीन अध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव ने युवाओं के बारे में घोषणा करते हुए बताया था कि प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसे स्टाइपेंड कहा जाएगा। इसका सालाना बजट प्रतिवर्ष 3,000 करोड रुपए होगा यानी कि कुल 5 सालों में 15,000 करोड़ रुपए युवाओं को भुगतान किया जाना था लेकिन युवाओं के लिए केवल 250 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएँ कि युवाओं के हक के 14,750 करोड़ रुपए कहाँ गए? क्या वह राशि भी भूपेश सरकार डकार गई?
 श्री भगत ने हैरानी जताई कि नीट पेपर लीक मामले पर हायतौबा वह कांग्रेस मचा रही है, जिसने अपने शासनकाल में पीएससी प्रतियोगी परीक्षा में घोटाला करके युवाओं के सपनों को चूर-चूर तो किया ही, साथ ही उनके परिजनों तक के उन अरमानों को रौंदने का काम किया था, जो उन परिजनों ने अपनी सारी जमा-पूंजी, सम्पत्ति दाँव पर लगाकर अपने बच्चों के सुनहरे के भविष्य को लेकर संजोए थे। श्री भगत ने कहा कि नीट पेपर लीक कांड को लेकर भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जाँच प्रक्रिया में जुटी है, बावजूद इसके कांग्रेस सस्ती और ओछी राजनीति करके प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने के मौके तलाश रही है।

और पढ़ें ...

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज...स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी.....

बलौदाबाजार। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला से आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह शराब के नशे में स्कूल के सामने ही लेता हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने पर  शराबी शिक्षक को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

आदेश जारी.....

और पढ़ें ...

CG : मेला देखकर घर लौट रहे दो लड़को की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

अंबिकापुर :- अंबिकापुर – प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर बुधवार की शाम अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे।

रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर गौण खनिज परिवहन में लगी वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां पदस्थ ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों तबादला किया गया है. जिसका आदेश सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया है.

देखिए लिस्ट- 

और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ में "पे साय" सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य*

*छत्तीसगढ़ में - पे साय - सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य* *जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना* रायपुर/19 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार चल रही है। राज्य और केन्द्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य हो गया है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमिशन मांगे जाने की लिखित शिकायत विगत 2 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के प्रदेश संचालक से की है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उक्त शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया है। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का मौन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की सहमति और संरक्षण में ही लूट का  यह खेल खेला जा रहा है। कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि ईई और एसडीओ के द्वारा यह बताया गया है उनके द्वारा लिए जाने वाला कमिशन ऊपर वालों के लिए है। मुख्यमंत्री साय यह स्पष्ट करें, कि क्या यह कमीशन छत्तीसगढ़ को रिमोट से चलाने वाले मोदी और शाह तक पहुंचाया जा रहा है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना है। भाजपा नेताओं का पूरा फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं में जमकर वसूली शुरु हो गई है। तमाम विभाग ठेके पर संचालित किये जा रहे हैं। पूरा कमीशन का भुगतान नहीं होने पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर बिल पर साइन करने से रोका जा रहा है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा भी भाजपाईयों के लिए केवल जुमला है, असलियत यही है कि छत्तीसगढ़ में वसूली और संगठित लूट का रैकेट भाजपा नेताओं के सरंक्षण में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते ही अमृत मिशन योजना छत्तीसगढ़ में पिछड़ गया है। साय सरकार आने के बाद से घरेलू नल कनेक्शन लगाने की रफ़्तार बेहद धीमी हो गई। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए नित नए प्रयोग हो रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी कमेटी में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बाईपास करके अधिकारियों को जिम्मेदारी दी, डीएफ समिति में कलेक्टरों को प्रमुख बनाया ताकि भुगतान और वसूली में केंद्र का सीधा नियंत्रण हो सके। स्मार्ट सिटी की तरह है जल जीवन मिशन भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कमीशनखोरी के कारण सफल नहीं हो पाया है। 2024 तक सभी घरों में घरेलू नल कनेक्शन देने का मोदी सरकार दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।
और पढ़ें ...

पीजी कालेज कांकेर में अब शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगा

कांकेर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने का निर्णय लिया है। तदानुसार जिले के अग्रणी महाविद्यालय भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में इस वर्ष स्नातक तीन/चार वर्ष का होगा जिसमें 06 एवं 08 सेमेस्टर होगे। जिसमें सभी सेमेस्टर में क्रेडिट बेस्ड ग्रेडिग प्राणाली शुरू होगा।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्ष स्नातक प्रोग्राम में पहले साल की पढ़ाई के बाद विद्यार्थी को सर्टिफिकेट दूसरे साल डिप्लोमा, तीसरे साल में स्नातक की डिग्री एंव चैथे साल में आॅनर्स की डिग्री प्रदान किया जायेगा। चार वर्ष का स्नातक उन्ही को करने की आवश्यकता होगी जिसे आगे मास्टर्स डिग्री या रिसर्च के क्षेत्र में आगे जाना हो।
नई शिक्षा नीति एक बहु विषयक पैटर्न पर अधारित है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी अपने मुख्य विषय के साथ अन्य संकायों के विषय का भी चयन कर सकते है। नई शिक्षा नीति रोजगारपरक भी है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम और वेल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ाया जायेगा। नए शिक्षा सत्र से विद्याथियों को कक्षा में नियमित उपस्थिति देना होगा पढ़ाई के दौरान सभी विषयों के विद्यार्थियों को असाईमेंट सहित आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेना होगा। क्योकि नई शिक्षा नीति में 70 प्रतिशत का सैंद्धांतिक परीक्षा एवं 30 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन से परीक्षा हेागी। स्वाध्यायी छात्रों को भी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा देना होगा। इसी तरह 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावक को महाविद्यालय से जानकारी प्रेषित की जायेगी।  
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सरला आत्राम के निदेर्शन में महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण (प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डाॅ. नेलसन खेस एवं सदस्य डाॅ. आशीष नेताम के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के बारे में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अवगत कराया गया।  
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. लक्ष्मी लेकाम, आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डाॅ. अंर्चना सिंह, नैक प्रभारी डाॅ. व्ही.के.रामटेके, डाॅ.एस.आर.बंजारे, डाॅ.एल.आर.सिन्हा, डाॅ. कमला ठाकुर, डाॅ. आर. कुलदीप, प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. सुमिता पाण्डे, डाॅ. अशोक ज्योति, प्रो. विजय प्रकाश साहू, प्रो. सन्तुराम दर्रो, प्रो. अलका केरकेट्टा, डाॅ. हेमलता साहू, प्रो. ऋचा सगने, डाॅ. अनुपमा पटेल, प्रो. निमिता कुजुर, प्रो. प्रियंका टोप्पो एंव महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष प्राध्यापक उपस्थित थें।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33000 हजार शिक्षकों की भर्ती पर बाधा आ रही है। दरअसल, वित्तविभाग की अनुमति नहीं मिलने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। इधर समीक्षा बैठक में भी शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की अनुमति के बाद ही यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पायेगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षामंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय शालाओं को मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।

इसके अलावा जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण, राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

rime : बहू घर से गायब, बेटे की लाश देखकर पिता के उड़े होश, जानें क्या है मामला…!!

सूरजपुर। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम डालाबहरा में एक महिला ने टंगिया से हमला कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद महिला फरार हो गई थी। जिसे पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने बताया, पति उस पर शक करता था। रोज लड़ाई झगड़े से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया हूं।

बता दें कि आज सुबह मृतक विवेक कुमार के पिता ने झिलमिली थाने में सूचना दी कि उसके बेटे की हत्या हो गई है और बहू घर से गायब है। तत्काल झिलमिली पुलिस डालाबहरा गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस की टीम बनाई। टीम को कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास मृतक की पत्नी मिली, जिसे थाने लाने के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।

आरोपी पत्नी ने बताया कि हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और दिसंबर में दोनों की शादी हुई, पर वह मुझ पर शक करता था। हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होती थी। कल रात भी इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच दो बजे तक विवाद होता रहा। इसके बाद जब वह सो गया तो टंगिया से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और वहां से चली गई।

और पढ़ें ...

बलौदा बाजार की घटना एवं लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बलौदाबाजार की हिंसक घटनाये कलेक्टर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाये जाने के विरोध में तथा पवित्र जैतखंभ के तोड़फोड़ की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर प्रदेश के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिले धरने में शामिल हुये।
 
बस्तर में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकारों और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के ऊपर कई गंभीर सवाल खड़े किये दीपक बैज ने कहा जहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है आज वह प्रदेश जल रहा है फिर हम बात करें मणीपुर की या फिर हरियाणा की और बात करें। दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में इन राज्यों में आग फैलाने आग लगाने का ही कार्य किया है। 6 महीने की छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को भी आग के हवाले कर दिया बस्तर में धर्मांतरण को लेकर के बस्तर को जलाया जा रहा है। बस्तर में फिर से नक्सलवाद अपने चरम पर पहुंच गया है। वहीं बलौदा बाजार जैसी घटना देश के इतिहास में पहली बार घटित हुई है क्योंकि आज तक देश के इतिहास में कभी भी कलेक्टर और एसपी के कार्यालय को नहीं जलाया गया, परंतु बलौदा बाजार में प्रदर्शनकारियो की भीड़ में असामाजिक तत्वों के द्वारा कलेक्टर और एसपी के कार्यालय तथा सैकड़ो वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सतनामी समाज के तीर्थ स्थल के साथ हुए छेड़छाड़ की घटना के बाद से ही सतनामी समाज में रोश था। सरकार ने आनन फानन में मामले की लीपापोती करने तीन लोगों को गिरफ्तार किया परंतु सतनामी समाज सरकार के इस रवैया से संतुष्ट नहीं था और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। इस दौरान सरकार और समाज के बीच की कड़ी बनने का कार्य बीजेपी के नेता ही कर रहे थे। 10 तारीख को सतनामी समाज के प्रदर्शन स्थल पर टेंट से लेकर खाने तक की व्यवस्था का कार्य बीजेपी के नेताओं ने ही संभाला था परंतु एसपी कार्यालय कलेक्टर कार्यालय की आगजनी के बाद यह भाजपा के नेता लापता हो गए। लगातार विष्णु देव साय सरकार बलौदा बाजार में अपनी विफलता को छुपाने के लिए निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। केवल सफेद रंग के कपड़े देखकर, सतनामी समाज का व्यक्ति देखकर निर्दोष लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल रही है परंतु इस पूरी घटना में मुख्य आरोपी आज भी सरकार की पकड़ से दूर है। आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से बलोदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है और निर्दोष लोगों को जो पुलिस ने पकड़ के रखा है उन्हें छोड़ने की मांग करती है तथा गिरौधपुरी एवं बलौदा बाजार के असल दोषियों को पकड़ने की मांग करती है साथ ही साथ हम पुलिस से भी या मांग करते हैं कि वह सार्वजनिक करें कि अब तक बलोदा बाजार की घटना में किन-किन लोगों पर कार्यवाही की है किन-किन लोगों को गिरफ्तार की है वह यह सूची जारी करें की इस घटना के लिए वह किन लोगों को दोषी मानती है जो आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वर्तमान में एक दिवसीय धरना के माध्यम से हम यह मांग करते हैं यदि समय रहते विष्णु देव साय सरकार नहीं संभलेगी तो और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।  

रायपुर में धरने को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिकां और समाज का हौसला बनाये रखना और कोई घटना हो उससे पहले सख्ती से कार्यवाही करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी पैमानों और बिंदु में असफल हुयी है। इसलिये भाजपा को सरकार में बने रहने का अधिकार नही है। यह साय सरकार छत्तीसगढ़ को संभाल नही पा रही है। बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और जो जानकारी है उसको साझा करते। भाजपा में मंत्रियों के बीच गुटबाजी चल रहा है। एक दूसरे के बीच शीत युद्ध चल रहा है। यह सरकार की नाकामी है जो बलौदा बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं यह जानकारी भी नहीं एकत्रित कर पाई। यह आईबी, एलआईबी तथा गोपनीय सूचना तंत्र की नाकामी है जो समय पर भीड़ को काबू नहीं कर पाई। सतनामी समाज के प्रदर्शन में कहीं ना कहीं भाजपा के द्वारा असामाजिक तत्वों को घुसाया गया और इन्हीं असामाजिक तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया? इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया? रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी? एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?

कोरिया में धरने को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना भाजपा राज में प्रदेश के माथे पर कलंक का टिका है। बलौदाबाजार हिंसा की घटना भाजपा विष्णुदेव साय सरकार की लापरवाही, नाकामी, लचर कानून व्यवस्था के कारण हुई है। सरकार को समाज के मांग अनुसार घटना की जांच कराया जाना चाहिए था, भाजपा सरकार अगर समय पर आवश्यक कदम उठाये होते तो ये घटना नहीं होती। जांच के नाम पर दोषी भाजपाइयों को बचाया जा रहा है, बलौदा बाजार की जनता भयभीत है, बेगुनाहो के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में किये जा रहे है और प्रत्येक जिलों में आज दिनभर हम सब लोग जैतखाम के टूटने के बाद जो शासन ने अपने नीति अपनाकर किस ढंग से इस मुकाम पर पहुंचा दिया। सबको चिंता होने लगी। मई के महीने में गुरूबाबा घासीदास जी का प्रतीक जैतखाम को किसी भी बदमाश ने तोड़ा और समाज की मांग थी कि उसकी जांच हो जाये। जांच हुयी और उस जांच में 2 दैनिक मजदूर वहां नल बनाया करते थे, नल जल मिशन का और वह बिहार के रहने वाले है उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहली घटना को इतने हल्के में ही ऐसे छोड़कर, एक ऐसे समाज जो गुरूबाबा घासीदास जी पर पूरा विश्वास करता है जो हम सब के लिये एकता भाईचारा सौभाग्य प्रेम का प्रतिक है जिस जैतखाम को देखकर हम लोगो को बाबा जी की याद आती है, अपने पन की याद आती है, उनके त्याग की याद आती है।  

प्रदेश के सभी जिलों में बालोद फूलोदेवी नेताम, बलौदाबाजार विकास उपाध्याय, कोरबा शहर एवं ग्रामीण हरीश परसाई एवं राजकिशोर प्रसाद, दुर्ग शहर-ग्रामीण एवं भिलाई रविन्द्र चौबे, जांजगीर-चांपा डॉ. शिवकुमार डहरिया, सूरजपूर अमरजीत भगत, जशपुर उमेश पटेल, बीजापुर कवासी लखमा, जगदलपुर एवं बस्तर ग्रामीण मोहन मरकाम, बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जयसिंह अग्रवाल, कांकेर अनिला भेड़िया, रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण डॉ. प्रेमसाय सिंह, गरियाबंद छाया वर्मा, धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, महासमुंद राजेन्द्र तिवारी, कोण्डागांव बीरेश ठाकुर, दंतेवाड़ा राजमन बेंजाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दलेश्वर साहू, सुकमा संतराम नेताम, कवर्धा भेलाराम साहू, सक्ति डॉ. रश्मि सिंह, बेमेतरा अरूण वोरा, राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी भुनेश्वर सिंह बघेल, नारायणपुर रेखचंद जैन, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही शैलष पाण्डेय, मुंगेली आशीष छाबड़ा, बिलाईगढ़-सारंगढ़ विनोद चंद्रकार, बलरामपुर पारसनाथ राजवाड़े, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर गुलाब कमरो।
और पढ़ें ...

CG - बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, सुधार कार्य के दौरान सप्लाई चालू करने से लाइनमैन की मौत

कांकेर। एक बार फिर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसका नतीजा सुधार कार्य में लगे एक लाईनमैन को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी है।दरअसल कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलंगी में 18 जून को सुबह से हि विद्युत कर्मचारी हाईटेंशन 130 केवी लाइन के खम्बे में सुधार कार्य के लिए ऊपर चढ़े थे इसी दौरान अचानक विद्युत विभाग के कर्मचारीयों द्वारा लाइन सप्लाई को शुरू कर दिया गया जिसके कारण खम्बे के ऊपर चढ़े विद्युत कर्मचारी किशून कुमार दर्रों चारामा निवासी बिजली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर हि मौत हो गई, घटना के बाद तुरंत हि बाकी कर्मचारियों ने घटना कि जानकारी कोयलीबेडा थाना में दी गई फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

काफी देर तक खंबे में लटकता रहा शव

घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक विद्युत कर्मचारी किशून कुमार दर्रों का शव खम्बे के ऊपर हि लटकता रहता खम्बे में करेंट सप्लाई चालू होने के कारण कोई भी कर्मचारी शव को निकालने कि कोशिश नहीं किया लगभग दो घंटे बाद करेंट सप्लाई बंद कराने के बाद शव को खम्बे से उतारा गया।

विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक कर्मचारी कि ले ली  जान

विद्युत विभाग कि बड़ी लापरवाही है जिसके चलते सुधार कार्य में लगे लाईनमैन कि जान चली गई है लाईनमैन खम्बे के ऊपर चढकर सुधार कार्य कर रहा था उसी दौरान बिना सूचना के हि जिस लाईन में सुधार कार्य किया जा रहा था वहां कि सप्लाई लाईन को विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया जिसकी चपेट में आने से लाईनमैन कि मौत हो गई है

और पढ़ें ...

सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बंदूक़ समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकनगुड़ा, मोरपल्ली, ताड़मेटला, गोलागुड़ा, कोत्त्तागुड़ा व आसपास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलो द्वारा जंगल-झाड़ियों का सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि ग्राम करनगुड़ा के जंगल/पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलों पर जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुन बीजीएल हथियारों से फायरिंग किया गया।

सुरक्षा बलों द्वारा भी अपना परिचय बताते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व अपने आप को घिरता हुआ देखकर नक्सली जंगल/पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ लगभग 20-25 मीनट तक चली। तद्पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने 1 नग भरमार बंदूक , 2 नग घड़ी, 1 नग कम्बैट बैरल कैप, नक्सल साहित्य, 1 नग थैला, जूता का लेस, दवाईयां, साबुन, एवं नक्सलियों दैनिक उपयोगी कपड़े आदि बरामद किया गया।

और पढ़ें ...

बिलासपुर केंद्रीय जेल में नए उप जेल अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे उत्तम कुमार पटेल

बिलासपुर - केंद्रीय जेल बिलासपुर में उप जेल अधीक्षक का पद रिक्त होने के कारण जेल की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक नही चल रही थी जिसको मद्देनजर रखते हुए उत्तम पटेल को जिला महासमुंद से बिलासपुर केंद्रीय जेल का प्रभार सौंपा गया है। वे जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। उत्तम पटेल पहले भी वर्ष 2018 से 2020 तक बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है अतः उन्हें बिलासपुर की आबोहवा की पूर्णरूप से जानकारी है उसके बाद राजधानी में 2022 तक अपनी सेवाएं दे चुके है । उक्त विभिन्न केंदीय जेलों में अपनी सेवाएं देने के बाद फिर बिलासपुर आने से कहीं न कही इसका फायदा जेल प्रशासन को जरूर होगा!
और पढ़ें ...

बलौदाबाजार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा

बलौदाबाजार कलेक्टर  दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय क़े सभाकक्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़े कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को ईलाज में किसी प्रकार की समस्या न हो इस बात को सुनिश्चित  करने क़े निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है तथा गरीब परिवार क़े सदस्यों को मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान करती है। उन्होने कहा कि शासकीय अस्पतालों क़े साथ ही जिले में अनुबंधित कुल 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड से ईलाज कराने में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बाधा ना आये। किसी क्षेत्र विशेष में कोई समस्या हो तो उसे दूर करने क़े लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि एसडीएम क़े द्वारा ली जाने वाली बैठको में विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई समस्या ही तो जरूर बतायें। उन्होने विगत दिवस जिला मुख्यालय में हुई अप्रिय घटना में पीड़ितों का निःशुल्क ईलाज कि व्यवस्था तथा दस्तावेजों का संधारण करने क़े निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जिले की वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर सभी अस्पतालों में जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर +91-9479190629 तथा एम्बुलेंस  कॉल नंबर  को प्रदर्शित करने क़े निर्देश दिए. इसके साथ ही अस्पताओं से निकलने वाले जैव अपशिष्ट पदार्थों क़े उचित निपटान क़े लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाने क़े निर्देश दिए। बरसात क़े मौसम में मौसमी बिमारियों  क़े रोकथाम क़े लिए शहरी एवं  मैदानी क्षेत्रों में बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने क़े निर्देश दिए।

और पढ़ें ...