प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : योग अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है - राज्यपाल श्री हरिचंदन

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलती है, जिससे समाज में सकारात्मकता सोच बढ़ती है। यह शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखता है और हमें बीमारियों से बचाता है। अगर कोई किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसके ईलाज के लिए नियमित योग कारगर साबित होता है।

राज्यपाल ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन, विचार और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है बल्कि शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होता है। यह स्वयं के साथ-साथ दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व की भावना लाती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी जीवनशैली में बदलाव लाकर और प्राकृतिक बदलावों के जरिए शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है। योग न केवल हमें स्वस्थ रहता है बल्कि हमारे आचरण, विचार और व्यवहार में भी बदलाव आता है। यह वास्तव में हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश की योग विद्या को आज वैश्विक मान्यता मिली है।

कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियांे ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने योग आयोग के प्रशिक्षको को राजकीय गमछा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

योगाभ्यास में राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक  अशोक साहू,  आनंद साहू,  भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने राजभवन में योगाभ्यास कराया।

और पढ़ें ...

योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं - मंत्री केदार कश्यप

प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला नारायणपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ’स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम पर विश्व पटल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचरियों और आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और तन और मन को स्वस्थ एवं नीरोग रखें। योग कार्यक्रम में योग प्रदर्शक शिक्षक के रूप में डॉ. श्रीमती बीना खोबरागडे़, ओम कुमार मांझी, अनिल ध्रुव और कुमारी सरस मनी पटेल एवं उद्घोशक के रूप में  नारायण साहू उपस्थित थे। योग शिक्षकों द्वारा योग कार्यक्रम में ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंध आसन, भुजंगआसन, सलभआसन, पवनमुक्तासन, पादहस्तआसन, हलासन, उत्तानपादआसन, बज्रआसन, वक्रासन, उश्ट्रासन, प्राणायाम के तहत् कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि आसन कराए गये और इससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री केदार के द्वारा योग कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई और योग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को मंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में पेन दिया गया और उन्होंने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं हेतु जिले के 19 सेंटरों में निःशुल्क योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही नारायणपुर के गायत्री शक्तिपीठ में भी प्रतिदिन सुबह निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है जिसमें आप सभी नगरवासी जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।

ज्ञात हो कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते है, वें मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। वर्तमान समय में जिस स्तर से रोग बढ़ रहे है, उसमें योग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग करने से आप इन सभी बीमारियों से आसानी से लड़ सकते है। योग करने से मनुष्य का शरीर लचीला हो जाता है और वह अपने शरीर को कैसे भी मोड़ सकता है। योग करने से कईं बीमारियाँ जैसे ह्रदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग करने से मोटापा भी नहीं आता है और आपका शरीर जल्दी से थकता भी नहीं है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा  रुपसाय सलाम,  बृजमोहन देवांगन,  गौतम गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर बिपिन मांझी, एसपी  प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी, बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीएएफ के जवान, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

और पढ़ें ...

दशम अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित योगा कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा शामिल हुए।  मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक  गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के  जयंत भारती और  पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक श्री यादव, संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी  आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी  जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा,जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

कांकेर । NH 30 में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यहां स्कूटी सवार महिला सड़क किनारे खड़ी जेसीबी वाहन में जा घुसी, मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत  हो गई ।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद, महिला के शव को निकालने का प्रयास जारी, प्राइवेट बैंक की कर्मचारी बताई जा रही महिला, यह मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का  है ।

और पढ़ें ...

अजब प्रेम की गजब कहानी : छत्तीसगढ़ में हो रही इस शादी की चर्चा,प्रेम प्रसंग के बाद गांव वालों ने किया ये काम

जगदलपुर :- लड़का लड़की को एक दूसरे से सच्चा प्यार हो जाता है तो इसमें न रिश्ते नाते देखते हैं, और ना ही गरीबी अमीरी। छत्तीसगढ़ में ऐसे कई मामले मामले सामने आए हैं, लेकिन इस नए मामले ने प्यार के इस बंधन को अंजाम तक पहुंचाया है। जिसकी चर्चा जोरो-शोरों से हो रही है।

दरअसल जगदलपुर के ग्राम कराकी में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है। यहां ग्रामीणों ने लोहार जाति के 3 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। शादी में हुए खर्च का वहन ग्रामीणों ने खुद किया। ये तीन जोड़े प्रेम प्रसंग से एक होकर पति पत्नी जैसा जीवन व्यतीत कर रहे थे।

सामाजिक रीति रिवाज से शादी नहीं हुई थी। ग़रीबी के चलते वैवाहिक रस्म संपन्न नहीं करा पा रहे थे। तब ग्राम कराकी के गायता, पटेल, सरपंच ने ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सब एकमत हुए। गांव के लोहार परिवार के प्रताप कुमार और लताबाई, शिवराम और मनीषाबाई, बिरेन्द और फुलेश्वरी का विवाह रचाने का निर्णय लिया। शादी की सभी खर्च खुद उठाया। धूमधाम से लोहार समाज के नियमानुसार तीनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर जोड़े को वैवाहिक जोड़ी बनाया। गायता निर्भय कोवाची, नरेंद्र कोवाची, धनीराम ध्रुव, सामबत्ती कोवाची ने शादी कराई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इन 4 मतदान केंद्रों के EVM की दोबारा होगी मतगणना... EC ने दी मंजूरी

कांकेर : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केद्रों की ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत को मंजूर करते हुए पुनर्गणना का आदेश जारी कर दिया है.

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र भेजा था. वही अब 4 मतदान केंद्र क्रमशः बालोद ,गुण्डरदेही, सिहावा में दोबारा मतगणना होगी.

चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की याचिका की मंजूर

दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट पर काटे की टक्कर देखी गई थी और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग महज 1884 वोट से जीत दर्ज की थी. बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी.

कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के भोजराज नाग ने हराया

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने कांटे की टक्कर में बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से मात दी थी.

और पढ़ें ...

Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद बढ़कर गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम राख निवासी नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर 39 वर्ष के द्वारा

मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी, जल्द ही प्रारंभ होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान

बलौदाबाजार जिले को स्किल हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके तहत जिले में जल्द ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ होगा। इस संबंध में बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग से संबधित आईटीआई, पॉलीटेक्निक, लाईवलीहुड, वीटीपी एवं स्किल ट्रेनिग प्रोवाइडर एजेसियों के कामकाज की समीक्षा की गई है, जिसमें वर्तमान में परंपरागत ट्रेड से हटकर आधुनिकता पर जोर देते हुए मार्केट के अनुरूप लोगों कौशल प्रशिक्षण देने कहा गया है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने इसके लिए एकीकृत विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश संचालक कौशल विकास को दिए हैं। इसके साथ ही जुलाई माह से जिला मुख्यालय में एसबीआई को रूरल सेल्फ इंप्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट अर्थात् ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से प्रोजेक्ट उन्नति में भी तेजी आएगी।

 कलेक्टर श्री सोनी ने कहा है कि जिले के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ते हुए उनको शत प्रतिशत रोजगार मिले या अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सके इस दृष्टि से कार्य करने की जरुरत है। इस दौरान जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों के द्वारा सीएसआर के माध्यम से संचालित कौशल उन्नयन के संबध में जानकारी प्राप्त की गई।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नई दिल्ली के महानिदेशक अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल  जी.पी. सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ एनसीसी (छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश) के सहायक महानिदेशक मेजर जनरल  ए.के. महाजन, ग्रुप कमाण्डर  विक्रम चौहान और ब्रिगेडियर श्री निलेश चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने एवं समाज के लिए उनके दायित्वों के प्रति जागरूकता लाने हेतु गतिविधियां करने कहा। इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

और पढ़ें ...

भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश है भाजपा सरकार में धान का पूरा 3100 रु मिल रहा है वो भी एकमुश्त

 छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की खेती करते हुए बहुत हर्ष के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बघेल को भी अब धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी और वह भी चार किश्तों में नहीं मिलेगी बल्कि एकमुश्त मिल…
 पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली, युवाओं का 15 हजार करोड़ का भत्ता खाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं की बात कर रही है:रवि भगत

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के आंदोलन को फिजूल की सियासी कवायद बताया है। श्री भगत ने कटाक्ष किया कि प्रदेश के कोरोना काल में शराब के गोरखधंधे की कोचियागिरी में लगी जिस कांग्रेस सरकार ने रोजगार को नाम पर प्रतिभासम्पन्न शिक्षित बेरोजगार युवकों को डिलीवरी ब्वॉय तक बनाने का शर्मनाक कृत्य किया हो और प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी घोटाला करके युवकों के अधिकारों पर डाका डालने में कोई हिचक जिस भूपेश सरकार को नहीं हुई, आज वह कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले को मुद्दा बनाकर अपने बचे-खुचे राजनीतिक वजूद की जगहँसाई करा रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि आज हताश-निराश और अपने राजनीतिक वजूद के लिए छटपटाती कांग्रेस नीट पेपर लीक और रोजगार के नाम पर छत्तीसगढ़ को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रही है और यह सच्चाई खुद-ब-खुद गुरुवार को कांग्रेस के एक और फ्लॉप शो से सामने आई है। सवाल यह है कि आखिर युवकों के साथ रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर अपने पूरे शासनकाल में छल-कपट करने वाली कांग्रेस आज फिर युवकों के हक की बात करके युवाओं को बरगला रही है, लेकिन प्रदेश का युवा कांग्रेस के इन पाखंडपूर्ण पैंतरों से वाकिफ है और वह कांग्रेस के इन सियासी झाँसों में नहीं आने वाला है। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पिछली सरकार के रोजगार के नाम पर झूठ-फरेब के लिए छत्तीसगढ़, और विशेषकर बेरोजगार युवाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। भूपेश सरकार ने लाखों बेरोजगार युवकों के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखाधड़ी करने का पाप भी किया। 

श्री भगत ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनांदगांव में राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र समिति के तत्कालीन अध्यक्ष टी.एस. सिंहदेव ने युवाओं के बारे में घोषणा करते हुए बताया था कि प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसे स्टाइपेंड कहा जाएगा। इसका सालाना बजट प्रतिवर्ष 3,000 करोड रुपए होगा यानी कि कुल 5 सालों में 15,000 करोड़ रुपए युवाओं को भुगतान किया जाना था लेकिन युवाओं के लिए केवल 250 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई। श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएँ कि युवाओं के हक के 14,750 करोड़ रुपए कहाँ गए? क्या वह राशि भी भूपेश सरकार डकार गई?
 श्री भगत ने हैरानी जताई कि नीट पेपर लीक मामले पर हायतौबा वह कांग्रेस मचा रही है, जिसने अपने शासनकाल में पीएससी प्रतियोगी परीक्षा में घोटाला करके युवाओं के सपनों को चूर-चूर तो किया ही, साथ ही उनके परिजनों तक के उन अरमानों को रौंदने का काम किया था, जो उन परिजनों ने अपनी सारी जमा-पूंजी, सम्पत्ति दाँव पर लगाकर अपने बच्चों के सुनहरे के भविष्य को लेकर संजोए थे। श्री भगत ने कहा कि नीट पेपर लीक कांड को लेकर भाजपा सरकार पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जाँच प्रक्रिया में जुटी है, बावजूद इसके कांग्रेस सस्ती और ओछी राजनीति करके प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने के मौके तलाश रही है।

और पढ़ें ...

शराबी शिक्षक पर गिरी गाज...स्कूल के सामने नशे में धूत्त पड़े मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, आदेश जारी.....

बलौदाबाजार। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत गिंदोला से आया है। जहां प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गांव वालो की शिकायत पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच अधिकारी के आने की भनक मिलते ही शराबी प्राचार्य मौके से मोबाइल और मोटरसायकाल छोड़ फरार हो गया था। जिसके बाद गांव के सरपंच और ग्रामीणों का बयान लेकर जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। जिसके बाद आज शराबी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के रूप पदस्थ परमेश्वर सिंह शराब के नशे में स्कूल के सामने ही लेता हुआ था। जिसका वीडियो वायरल होने पर  शराबी शिक्षक को कलेक्टर दीपक सोनी की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

आदेश जारी.....

और पढ़ें ...

CG : मेला देखकर घर लौट रहे दो लड़को की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में पसरा मातम

अंबिकापुर :- अंबिकापुर – प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम सकालो के समीप बुधवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो किशोर की मौत हो गई। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

दोनों मृतक ग्राम चिखलाडीह के रहने वाले है। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। दोनों किशोर बुधवार की शाम अंबिकापुर आए थे। अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में चल रहे मेला देखने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से ही गांव वापस लौट रहे थे।

रास्ते में महर्षि स्कूल के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।देर रात किशोर की भी मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। अंबिकापुर-कल्याणपुर-प्रतापपुर मार्ग पर वाहनों की तेज गति के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर गौण खनिज परिवहन में लगी वाहनों का अत्यधिक दबाब रहता है।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां पदस्थ ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों तबादला किया गया है. जिसका आदेश सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया है.

देखिए लिस्ट- 

और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ में "पे साय" सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य*

*छत्तीसगढ़ में - पे साय - सरकार, राज्य और केंद्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य* *जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना* रायपुर/19 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “पे साय” सरकार चल रही है। राज्य और केन्द्र की हर योजना में “विष्णुभोग” अनिवार्य हो गया है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमिशन मांगे जाने की लिखित शिकायत विगत 2 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के प्रदेश संचालक से की है। डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उक्त शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया है। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का मौन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की सहमति और संरक्षण में ही लूट का  यह खेल खेला जा रहा है। कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि ईई और एसडीओ के द्वारा यह बताया गया है उनके द्वारा लिए जाने वाला कमिशन ऊपर वालों के लिए है। मुख्यमंत्री साय यह स्पष्ट करें, कि क्या यह कमीशन छत्तीसगढ़ को रिमोट से चलाने वाले मोदी और शाह तक पहुंचाया जा रहा है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जल जीवन मिशन में अधिकारियों की कमीशनखोरी का खुलासा साय सरकार का आईना है। भाजपा नेताओं का पूरा फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं में जमकर वसूली शुरु हो गई है। तमाम विभाग ठेके पर संचालित किये जा रहे हैं। पूरा कमीशन का भुगतान नहीं होने पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर बिल पर साइन करने से रोका जा रहा है। ना खाऊंगा ना खाने दूंगा भी भाजपाईयों के लिए केवल जुमला है, असलियत यही है कि छत्तीसगढ़ में वसूली और संगठित लूट का रैकेट भाजपा नेताओं के सरंक्षण में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते ही अमृत मिशन योजना छत्तीसगढ़ में पिछड़ गया है। साय सरकार आने के बाद से घरेलू नल कनेक्शन लगाने की रफ़्तार बेहद धीमी हो गई। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के लिए नित नए प्रयोग हो रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी कमेटी में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बाईपास करके अधिकारियों को जिम्मेदारी दी, डीएफ समिति में कलेक्टरों को प्रमुख बनाया ताकि भुगतान और वसूली में केंद्र का सीधा नियंत्रण हो सके। स्मार्ट सिटी की तरह है जल जीवन मिशन भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कमीशनखोरी के कारण सफल नहीं हो पाया है। 2024 तक सभी घरों में घरेलू नल कनेक्शन देने का मोदी सरकार दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।
और पढ़ें ...

पीजी कालेज कांकेर में अब शैक्षणिक सत्र 2024-25 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होगा

कांकेर। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू करने का निर्णय लिया है। तदानुसार जिले के अग्रणी महाविद्यालय भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर में इस वर्ष स्नातक तीन/चार वर्ष का होगा जिसमें 06 एवं 08 सेमेस्टर होगे। जिसमें सभी सेमेस्टर में क्रेडिट बेस्ड ग्रेडिग प्राणाली शुरू होगा।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार वर्ष स्नातक प्रोग्राम में पहले साल की पढ़ाई के बाद विद्यार्थी को सर्टिफिकेट दूसरे साल डिप्लोमा, तीसरे साल में स्नातक की डिग्री एंव चैथे साल में आॅनर्स की डिग्री प्रदान किया जायेगा। चार वर्ष का स्नातक उन्ही को करने की आवश्यकता होगी जिसे आगे मास्टर्स डिग्री या रिसर्च के क्षेत्र में आगे जाना हो।
नई शिक्षा नीति एक बहु विषयक पैटर्न पर अधारित है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी अपने मुख्य विषय के साथ अन्य संकायों के विषय का भी चयन कर सकते है। नई शिक्षा नीति रोजगारपरक भी है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम और वेल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ाया जायेगा। नए शिक्षा सत्र से विद्याथियों को कक्षा में नियमित उपस्थिति देना होगा पढ़ाई के दौरान सभी विषयों के विद्यार्थियों को असाईमेंट सहित आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेना होगा। क्योकि नई शिक्षा नीति में 70 प्रतिशत का सैंद्धांतिक परीक्षा एवं 30 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन से परीक्षा हेागी। स्वाध्यायी छात्रों को भी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा देना होगा। इसी तरह 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावक को महाविद्यालय से जानकारी प्रेषित की जायेगी।  
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सरला आत्राम के निदेर्शन में महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण (प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संयोजक डाॅ. नेलसन खेस एवं सदस्य डाॅ. आशीष नेताम के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 संवेदीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के बारे में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अवगत कराया गया।  
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. लक्ष्मी लेकाम, आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डाॅ. अंर्चना सिंह, नैक प्रभारी डाॅ. व्ही.के.रामटेके, डाॅ.एस.आर.बंजारे, डाॅ.एल.आर.सिन्हा, डाॅ. कमला ठाकुर, डाॅ. आर. कुलदीप, प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रो. सुमिता पाण्डे, डाॅ. अशोक ज्योति, प्रो. विजय प्रकाश साहू, प्रो. सन्तुराम दर्रो, प्रो. अलका केरकेट्टा, डाॅ. हेमलता साहू, प्रो. ऋचा सगने, डाॅ. अनुपमा पटेल, प्रो. निमिता कुजुर, प्रो. प्रियंका टोप्पो एंव महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष प्राध्यापक उपस्थित थें।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 33000 शिक्षकों की भर्ती पर रोक,नहीं मिली वित्तविभाग की अनुमति

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33000 हजार शिक्षकों की भर्ती पर बाधा आ रही है। दरअसल, वित्तविभाग की अनुमति नहीं मिलने से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। इधर समीक्षा बैठक में भी शिक्षकों की भर्ती पर चर्चा की गयी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान साफ कहा है कि मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की अनुमति के बाद ही यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पायेगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षामंत्री ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय शालाओं को मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।

इसके अलावा जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण, राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...