प्रदेश
प्रधान आरक्षक और आरक्षक सस्पेंड, एसपी अंकिता शर्मा की बड़ी कार्रवाई, देखिए आदेश
टोनही प्रताड़ना के आरोप लगाने से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...सुसाइडल नोट जानिए क्या लिखा है
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान
विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के बलौदाबाजार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सहसा व जिला चिकित्सालय कोंडागांव की टीम का दिल्ली में सम्मान किया गया । विदित हो कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता पूर्ण प्रदायगी व राष्ट्रीय स्तर कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी व अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर पर खरा उतरते हुए यह सम्मान प्राप्त किया है । आयुष्मान भारत, गुणवत्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, अनुप्रिया पटेल द्वारा सम्मान प्राप्त सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक डॉ. जगदीश सोनकर, उप संचालक गुणवत्ता आश्वासन डॉ डी. के. तुर्रे, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री आनन्द साहू, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ अभ्युदय शक्ति तिवारी, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक शहरी स्वास्थ्य डॉ प्रदीप टंडन, राज्य सलाहकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ नरेंद्र सिन्हा, राज्य सलाहकार गुणवत्ता आश्वासन डॉ विक्रम शर्मा, राज्य सलाहकार ब्रिज कार्यक्रम अंकिता तिवारी के साथ राज्य व जिलों से आये अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
बलौदाबाजार में क्षतिग्रस्त वाहनों के बीमा क्लेम जल्द से जल्द सेटलमेंट करने परिवहन सचिव के निर्देश
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुए आगजनी की घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के बीमा क्लेम का त्वरित निराकरण जल्द किया जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव एस प्रकाश ने आज मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में समस्त बीमा कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि बीमा क्लेम और क्लेम सेटलमेंट की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण की जाए।
बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में हुई आगजनी की घटना में फस्ट पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 56. थर्ड पार्टी बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 तथा बिना बीमा कराए गए वाहनों की संख्या 92 कुल 240 क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या में से मुख्य रूप से ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में कुल 12 ओडी बीमा क्लेम प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। अनावश्यक लंबित बीमा प्रकरणों पर परिवहन सचिव द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए 10 दिनों में निराकरण करने का निर्देश दिया गया एवं जिला परिवहन अधिकारी, बलौदा बाजार को निर्देशित किया गया कि किसी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण एवं कार्यवाही सुनिश्चित करें।
Chhattisgarh : दो-दो लाख के एक महिला सहित 2 हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा : छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं ‘‘ नियद नेल्लानार’’ योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से मिलने वाली सुरक्षा, सुविधा व विकास से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन, खोखली विचारधारा, नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा किए जाने वाले भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली निर्मम हिंसा से त्रस्त होकर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 2 नक्सलियों (1) महिला रोशनी उर्फ पोड़ियाम सुक्की(पीएलजीए पार्टी सदस्या ईनामी 2 लाख छ0ग0 शासन द्वारा)(2) नंदू उर्फ नंदा पोड़ियाम(प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्य ईनामी 2 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) सुकमा पुलिस के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कियानक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
शातिर तरीके से हो रही थी गांजा तस्करी, लाखों का गांजा जब्त...नशे का सौदागर गिरफ्तार, मास्टर माइंड तस्कर फरार
सक्ति। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को 201 किलो गांजा और सप्लाई के लिए इस्तेमाल हो रही कार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर सूचना मिला थी कि एक सफेद रंग की एक KIA CARENS कार अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर हसौद से डभरा की ओर मेन रोड से आ रही है।
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त कार चालक को गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। जांच में पता चला कि आरोपी की कार ग्राम घोघरी मेन रोड राकेश चन्द्रा के घर के सामने बिजली के खम्भे से टकराई और इसी कार में से दो आदमी भागते हुये दिखे जिन्हे पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया किन्तु वे नहीं मिले और कार को छोड़कर भाग गये।
इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उक्त कार के अंदर में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 201 पैकेट ब्राउन कलर का पन्नी सेलो टेप से बंधा प्रत्येक पैकेट में 1 किलो भरी हुई, प्रत्येक पैकेट किमती 8000/रू. कुल जुमला वजन 2 क्विंटल 01 किलो, कुल जुमला किमती 1608000/ रू. एवं एक KIA CARENS कार को जप्त कर अपराध क्रमांक 248/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु. से.) के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी अनिल कुमार सेन पिता अशोक कुमार साकिन वार्ड नं. 11 बाजार दफाई भालूमाड़ा थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) हाल मुकाम खमतराई हाउसिंग बोर्ड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
*अचानक बलौदाबाजार पहुंचे मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक*
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नीट सहित सभी विषय पर चर्चा की जा सकती थी कांग्रेस का मकसद चर्चा नहीं हंगामा करना है:बृजमोहन अग्रवाल
शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 1 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
जिसपर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, आज के दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन विपक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं करना चाहता था। विपक्ष चाहता तो अभिभाषण पर चर्चा में जो भी कहना चाहते वो कह सकते थे। लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने नियमों के विरुद्ध जाकर और हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करवा दिया।
कांग्रेस का मकसद चर्चा करना नहीं है बल्कि हंगामा करना है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र है जब देश भर से चुनकर आए नए सांसद भी कार्यवाही को जानना और समझना चाहते हैं। ऐसे समय हंगामा करके लोकसभा की कार्यवाही को बाधित करना सही नहीं है। नीट मामले का राष्ट्रपति जी ने पहले ही अपने भाषण में उल्लेख किया है। लेकिन विपक्ष ने मामले में हंगामा करके देश की जनता की जन आकांक्षा को तोड़कर चर्चा से भाग गए यह निंदनीय है।
कृषि के विकास में वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री रामविचार नेताम
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि देश में कृषि और उद्यानिकी के विकास में कृषि वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषि वैज्ञानिकों को वर्तमान दौर में लोगों के जरूरत के मुताबिक कृषि क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले देश में भुखमरी की स्थिति थी। आवश्यकता के अनुरूप अनाज का उत्पादन नहीं हो पाता था, जिसके कारण अन्य हमें देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। हमारे देश के कृषि वैज्ञानिकों, रिसर्चर, प्रोफेसर के नीत नए तकनीकों की खोज और उत्पादन में वृद्धि के प्रयास का प्रतिफल है कि आज हमारे पास अन्न का पर्याप्त भंडार है और दूसरे देशों को निर्यात भी करते हैं। मंत्री श्री नेताम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पत्रिकाओं का विमोचन किया।
कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘एक गांव, एक फसल’’ का आव्हान किया है। देश को सक्षम और समृद्धशाली बनाने के प्रधान मंत्री श्री मोदी के इस सोंच के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नवीन तकनीक और दलहन-तिलहन व मिलेट्स फसलों का खोज कर उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश भर में अनेक जिलों में कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित हैं। कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक का रिसर्च और किसानों में विभिन्न फसलों के प्रति जागरूकता उनकी महती योगदान को दर्शाता है। श्री नेताम ने इस मौकंे पर उन्होंने हरित क्रांति के जनक महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामी नाथन को भी याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरिश चंदेल ने कहा कि कृषि के विकास और किसानों को समृद्ध बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मूल रूप से कृषि विश्वविद्यालय का काम शिक्षा विस्तार और शोध का है। लेकिन वास्तव में कृषि विद्यालय के शोध को किसानों तक पहुंचाने का काम कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि को सुदृढ़ बनाने विज्ञान केन्द्रों द्वारा नए-नए तकनीकों किसानों तक पहुंचने का काम किया गया है। जिससे कम लागत और उत्पादन में वृद्धि संभव हुआ है। आज बाजार आधारित कृषि विकास की जरूरत है कृषि विज्ञान केन्द्र इस पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ मंे अब धान का पर्याप्त उत्पादन हो रहा है। देश में चावल निर्यात में छत्तीसगढ़ का 17 से 18 प्रतिशत का योगदान है। उन्होंने कहा कि मिलेट फसलों कोदो-कुटकी का अच्छा बाजार का भी उपलब्ध हो रहा है। मिलेट फसल के अच्छे भाव मिलने से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।
कार्यशाला को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. रंजय के. सिंह और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
भारत सरकार के सहयोग से कृषि मंडपम, आईजीकेवी में तीन दिवसीय आरोग्य मेले का आयोजन
पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 28-30 जून 2024 को कृषि मंडपम, IGKV, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय रायपुर आरोग्य मेले का आयोजन किया है। आज कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह के अन्य गणमान्य व्यक्तियों में IGKV के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, आयुष निदेशालय, छत्तीसगढ़ के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील कुमार दास, IGKV के डीन डॉ. जी. के. दास, छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन श्री शंकर बजाज, निदेशक सुश्री मिली दुबे शामिल थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष, आयुर्वेद, जैविक उत्पाद, यूनानी, सिद्ध, हर्बल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, कोल्ड चेन, उद्योग और कोल्ड सप्लाई चेन नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसका उद्देश्य निवेश और व्यापार के अवसरों को बढ़ाना है। यह विभिन्न हितधारकों, उद्योग, शैक्षणिक और नीति एजेंसियों को एक सामान्य मंच पर लाकर योजनाओं और प्रोत्साहनों, बाजार विकास प्रक्रियाओं, विकास और प्रबंधन प्रथाओं, बहु-मॉडल परिवहन सुविधाओं, और संबंधित वस्तुओं पर राज्य और केंद्रीय सरकारों के साथ संवाद स्थापित करने का एक मंच प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोग्य मेले में आयुष पवेलियन का दौरा किया और कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए 3 दिनों के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क औषधि वितरण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध और औषधीय पौधों के डॉक्टरों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के स्टॉल्स का भी दौरा किया, जो छत्तीसगढ़ में बने विभिन्न आयुष उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और PHDCCI को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें नियमित अंतराल पर और अधिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। मंत्री श्री जायसवाल ने चरक, सुश्रुत और पतंजलि जैसे महान ऐतिहासिक ऋषियों का उल्लेख किया, जिन्होंने आयुर्वेद और आयुष क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दिया है।
श्री जायसवाल ने दैनिक खाद्य पदार्थों जैसे हल्दी, गोल मिर्च, जायफल, बाजरा आदि में आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग का उल्लेख किया और दैनिक जीवन में इन चीजों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए ऋषियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आयुर्वेद भारत से पूरी दुनिया में पहुँच रहा है और दुनिया भर के लोग दोनों हाथों से आयुर्वेद को अपना रहे हैं। उन्होंने कह की हमें विभिन्न देशों में आयुष और आयुष उत्पादों को दृढ़ता से बढ़ावा देने और बड़े जैविक और पोषक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का लाभ उठाने की आवश्यकता है।
IGKV के माननीय कुलपति गिरीश चंदेल ने भी स्वच्छ भोजन खाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्पन्न चावल में कई औषधीय गुण और विशेषताएं हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह राज्य में बाजरा और जैविक खेती को प्रोत्साहित करेंगे।
छत्तीसगढ़ चैप्टर PHDCCI के चेयरमैन शंकर बजाज ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत किया और उन्हें 3 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। PHDCCI की निदेशक सुश्री मिली दुबे ने स्वागत और धन्यवाद नोट प्रस्तुत किया।
राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर उनको आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना कार्य करते हुए फाइलों के सही तरीके से निराकरण में सहयोग किया। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि उनका भावी जीवन सुखमय रहे। राज्यपाल ने श्रीवास्तव को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल के सचिव यशंवत कुमार ने भी श्री श्रीवास्तव के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संसद में प्रदर्शन के दौरान महिला सांसद की तबियत बिगड़ी : अस्पताल में भर्ती
रायपुर ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम जी के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है।
मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
आपको बता दे की
राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम की सदन में NEET, NET एग्जाम में गड़बड़ी और अन्य मुद्दों को लेकरके प्रदर्शन कर रही थी
तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई थी ।
फिर हाल उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जारी।
NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी चक्कर आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी।
फिर विवादों में अशोका बिरियानी पनीर की सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा!
राजधानी रायपुर में संचालित अशोका बिरियानी के वेज खाने में कुछ दिनों पहले नॉनवेज मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद काफी हंगामा भी मचा था।
अशोका बिरयानी एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। महोबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी सेंटर में युवक ने पनीर की सब्जी मंगाई थी उसमें मांस निकलने का मामला सामने आया है। पनीर की सब्जी में नॉनवेज देख युवक ने रेस्टोरेंट में काफी हंगामा भी किया। अशोका बिरयानी सेंटर से विवाद पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है।
कस्टमर की शिकायतों के बाद अब तक रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो अशोका बिरयानी के लापरवाहपूर्वक सञ्चालन को दिखाता है।
हैवानियत की सारी हदें पार, रेप के बाद हत्या कर 30 मीटर दूर फेंकी लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूरा मामला जान सन्न रह जाएंगे आप
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर, सीतापुर थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मामले में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। आज सुबह एक युवती के बॉडी मिलने की सूचना सीतापुर पुलिस को मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव के शरीर से कपड़े गायब थे। सीतापुर पुलिस इस सूचना पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आशंका जता रही है कि मृतिका के साथ रेप के बाद हत्या की गई।
दरअसल, मृतिका 25 वर्षीय महिला का विवाह 5 वर्ष पूर्व उड़ूंमकेला निवासी बलद राम से हुआ था। बुधवार (26 जून) की रात आरोपियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव को 30 मीटर दूर खेत में फेंक दिया था। शव की सूचना आज (27 जून) सीतापुर पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शाव पर कपड़े गायब थे।
पुलिस मामले को हत्या और रेप से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, पता चला है कि हत्यारा मृतिका के गांव का ही है। संदेह के आधार पर सीतापुर पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही पुलिस संदेही से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है।
मुख्यमंत्री के पहले जनदर्शन में ही सुशासन की पोल खुल गई
विश्व पर्यावरण दिवस के तहत छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर के तत्वाधान में कल
महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कल 26 जून 2024 को महिला चेम्बर के तत्वाधान में तथा हॉर्टिकल्चर समिति के अध्यक्ष श्री मोहन वल्र्यानी जी के सहयोग से विश्व पर्यावरण के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
महिला चेंबर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत कल 26 जून 2024 को नारायणा हॉस्पिटल में वृक्षारोपण किया गया।
श्रीमती अरोरा ने आगे बताया कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं, जैसे-हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।
श्रीमती अरोरा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया भर में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवों को जीवन जीने के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है, ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
कार्यक्रम में श्री मोहन वल्र्यानी जी के द्वारा पौधे उपलब्ध करवाए गए। पौधारोपण में श्री नारायणा हॉस्पिटल के स्टाफ ने पूरा सहयोग दिया जिसके लिए महिला चेम्बर उनका धन्यवाद करती है।
इस अवसर पर महिला चेंबर अध्यक्ष मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, सदस्य -प्रीति उपाध्याय, ऐश्वर्या तिवारी, काजल लालवानी, डिंपल खट्टर, नीता कुकरेजा एवं हॉर्टिकल्चर समिति अध्यक्ष श्री मोहन वल्र्यानी, प्रशासक अधिकारी श्री नारायणा हॉस्पिटल डॉक्टर मेघा खेमका, डॉ अतुल सिंघानिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
