प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित  जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन के दौरान लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज यहां आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदेश के दूर-दूराज से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है और उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों का खून जांच, बी.पी. शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की व्यवस्था की गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: शराब दुकान बंद, ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित

रायगढ़। 17 जुलाई मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ), दुकानों, देशी मदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफ.एल.-3)को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस को मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आबकारी विभाग को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

और पढ़ें ...

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित 50 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले,देखें सूची

गरियाबंद :- प्रदेश में ट्रांसफर का दौर जारी है. अब पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. गरियाबंद जिले में पदस्थ 50 से भी ज़्यादा पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने जारी किया है.

देखें सूची

 

 

 
 

और पढ़ें ...

Chhattisgarh : मां ने ही रची थी मासूम नवजात की हत्या की साजिश, कुएं में फेंकी थी लाश

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में घर से गायब नवजात मासूम बच्ची की कुएं में लाश मिली थी. इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले रात में बिस्तर से अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी.

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान थी, इस वजह से उसने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी.

और पढ़ें ...

हेडमास्टर सस्पेंड : शराबी हेडमास्टर सस्पेंड, नशे में स्कूल आकर बच्चों के साथ करते थे ये काम, DEO ने किया निलंबित, देखें आदेश

सूरजपुर। रामानुजनगर ब्लॉक के सुरता गांव के छतापारा प्राइमरी स्कूल के शराबी हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। डीईओ ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की। 

ग्रामीणों ने हेडमास्टर की शिकायत बीईओ से की थी। शिकायत की जांच करने स्कूल पहुंचे बीईओ पंडित भारद्वाज को बच्चों ने बताया था कि हेडमास्टर समयलाल शराब के नशे में आते हैं और गाली गलौज, मारपीट करते हैं। जब मन करता है हाजरी लगाकर चले जाते हैं। जिस पर डीईओ ने हेडमास्टर को निलंबित किया है। 

और पढ़ें ...

Crime : चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या ; पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां चरित्र शंका को लेकर पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र की है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के बाद पकड़ लिया

बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया. जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि, मृतका का नाम मंगली बाई था, जिसकी हत्या उसके ही पति बसंत पोया ने कर दी। बहरहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
और पढ़ें ...

शासन का सॉफ्टवेयर खराब : दानपत्र सुधारनामा के काम अटके

*दानपत्र सुधारनामा हेतू सारवान परिवर्तन होने पर शुल्क गणना हेतू अद्यतन करने का कष्ट करें* प्रदेश के भूमि पंजीयन कार्यालयों में सॉफ्टवेयर में त्रुटि के कारण दान पत्र सुधारनामा से संबंधित भू स्वामियों के नाम परिवर्तन का मामला पिछले कई महीनो से लंबित है अनेक ऐसे मामले हैं जो सॉफ्टवेयर अपडेट ना होने के कारण जिला पंजीयन कार्यालय द्वारा करने में अक्षमता जाहिर की जा रही है | इस संबंध में उप पंजीयन कार्यालय मुंगेली द्वारा नोडल अधिकारी जीडीएस रायपुर को जून को पत्र लिखकर सारवान श्रेणी परिवर्तन सुधारनामा को निराश्रित करने की मांग की गई है | 21 जून के पत्र पर जीडीएस कार्यालय द्वारा संबंधित जिले को कोई जवाब नहीं दिया गया है और ना ही सॉफ्टवेयर में सुधार किया गया है | सत्ता परिवर्तन के बाद विकास की बात सिर्फ कागजों तक ही रह जाएगी या विकास के लिए चरित्र कार्रवाई न होने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों पर कोई कार्यवाही की जाएगी ? मुंगेली जिले के उप पंजीयन के पत्र को हूबहू प्रकाशित किया जा रहा है | कार्यालय उप पंजीयक मुंगेली जिला मुंगेली (छ.ग.) क्रमांक / ८२/ उ.पं./2024 मुंगेली, दिनांक/21/06/2024 प्रति, नोडल अधिकारी, एन.जी.डी.आर.एस. रायपुर (छ.ग.) विषय :- दानपत्र सुधारनामा हेतू सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करने के संबंध में। 00-- उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि कलेक्टर ऑफ स्टाम्प महोदय द्वारा एक दान पत्र (पारिवारिक) सारवान परिवर्तन श्रेणी का सुधारनामा निराकृत करने के पश्चात् इस कार्यालय को प्रेषित किये है। चूंकि साफ्टवेयर में सारवान परिवर्तन चयन करने पर शुल्क गणना विक्रय विलेख में अधिरोपित होने वाले मुद्रांक शुल्क एवं पंजीयन शुल्क की गणना वर्तमान में की जा रही है। अतः दानपत्र सुधारनामा हेतू सारवान परिवर्तन होने पर शुल्क गणना हेतू अद्यतन करने का कष्ट करें। Bal उप पंजीयक मुंगेली (छ.ग.) अब देखना यह है कि जीडीएस कार्यालय द्वारा इस पत्र का जवाब न देने के पीछे क्या कारण बताया जाता है? और सॉफ्टवेयर को कब तक अपडेट किया जाता है ?
और पढ़ें ...

राजस्व मंत्री ने पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान‘ की शुरुआत

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नीम पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल बलौदाबाजार के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ मयंक अग्रवाल ने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।
   कार्यक्रम में श्री वर्मा ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील की। इसके साथ ही जिले के सभी स्कूलों, हॉस्पिटलों एवं आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो सकेगा। चूंकि सभी मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे अतएव इसकी रख-रखाव भी बड़ी जिम्मेदारी से हो सकेगी। ऐसे स्कूल जहाँ अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन आदि लगाया जा सकता है। विद्यार्थी, शिक्षक तथा पालक अपने द्वारा लगाए गए पौधे का वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण हेतु उचित ऊँचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। पौधारोपण हेतु उचित मापदण्ड के गड्ढे कराने तथा आवश्यक मात्रा में मिट्टी एवं खाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने कहा गया है। पौधरोपण शाला प्रवेश उत्सव के दौरान किया जाएगा। पौधरोपण के समय शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सभी एसडीएम, सीईओ, सीएमओ सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें। इस दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों ने भी परिसर में एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच नक्सली ढ़ेर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ 5 नक्सलियों के मारे जानें की खबर है. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी. मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है. 
 बता दे, फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया जिसमें उन्हें में 5 नक्सलियों के शव बरामद किये. देर शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों 5 नक्सलियों मार गिराया है. सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे.  
और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दोपहर 02:30 बजे अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दोपहर 02:30 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। raipur वे पत्रकार-वार्ता में लोक निर्माण विभाग के कार्यों और महत्वाकांक्षी सड़कों के निर्माण के बारे में जानकारी देंगे।

 

और पढ़ें ...

हाथरस की घटना पर कांग्रेस के आरोप को लेकर के सीएम ने कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने मिली बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान ।

बड़े सौभाग्य की बात है गृह मंत्री के पहल पर ।

पुलिस परिवार के स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने के ये बस की सुविधा मिली ।

हाथरस की घटना को लेकर के मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने हाथरस की घटना को दुखद बताया 

मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ।

घायलों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं जल्दी स्वस्थ हो जाए

ऐसी घटना पुनः वृत्ति ना हो ।

इस मामले पर सरकार जांच कर रही है यह हादसा कैसे हुआ जहाज के बाद स्पष्ट होगा ।

हाथरस की घटना पर कांग्रेस के आरोप को लेकर के सीएम ने कहा

विरोधी पार्टी तो कुछ भी बोलेंगे जांच के बाद ही इस घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान को लेकर मंत्री जायसवाल ने कहा ,

जनेऊ पहन लेने और चंदन लगा लेने से कोई हिंदू नहीं होता,

हमारे भारत में पीडिया के अनुसार जिसका दादा जिसका पिता जिसका परदादा जी धर्म का होता है,


 वह आनुवंशिक रूप से माना जाता है कि उस धर्म का है,

जहां तक गूगल या अन्य माध्यमों से किताबों में बढ़ते हैं,

इनके दादा हिंदू धर्म के नहीं थे वह राहुल गांधी ही बताएंगे,

  वह किस प्रकार के हिंदू हैं,

 लेकिन इन्होंने जो हिंदुओं के बारे में टिप्पणी की है वह सर्वदा निंदनीय है,

 जिस प्रकार से हिंदू समाज को न केवल किसी समाज को बल्कि पूरे राष्ट्र को जो हिंदुस्तान है,


जिसने सदैव पूरे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया वह हिंदू हिंसक कभी हो ही नहीं सकता,

 इसका परिणाम यहां है कि आज पूरे विश्व में भारत के प्रति लोगों का एक नजरिया सोंचने के लिए पूरे विश्व को दूसरे हिसाब से सोच रहे हैं...

बीजेपी आखिर इसको लेके कहाँ तक जाएगी

मंत्री जायसवाल ने कहा,

सवाल केवल बीजेपी का नहीं है या मैसेज पूरे राष्ट्र और हिंदू समाज का है,

इस प्रकार से किसी व्यक्ति के द्वारा वह भी जिम्मेदार पद पर भारत जैसे देश के संसद के नेता प्रतिपक्ष होकर राहुल गांधी ने जिस तरह से हिंसक शब्दों का प्रयोग किया है,

यह कहीं ना कहीं चिंता का विषय है,

 निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी और हिंदू समाज उन्हें माफ नहीं करेगी...

और पढ़ें ...

CG NEWS: राजस्व के 2 मिनट के काम के लिए 6 माह तक घुमाना नहीं है: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

बिलाईगढ़। राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी जिले के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सभी नागरिकों का नियम अनुसार कार्य करे। ऐसा काम करें कि आपके रिटायरमेंट के बाद लोग आपके काम की वजह से याद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व के 2 मिनट के कार्य को 6 माह तक घुमाने नहीं हो। राजस्व कार्यों में गति लाएं। आगामी 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक राजस्व पखवाड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी राजस्व कार्यों का निराकरण किया जाए।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने मंत्री वर्मा को बताया कि जिले में पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में ग्रामीणों के जितने राजस्व प्रकरण होंगे, उनके माध्यम से तहसीलदार कार्यालय में जमा होंगे, जिसका मॉनिटरिंग कलेक्टर स्तर पर किया जाएगा, जिससे जिले के राजस्व कार्यों के निपटारा शीघ्र होगा। बैठक में मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अपराध रोकवाएं। उन्होंने कहा कि अपराध किसी का भी हो, छोटा हो या बड़ा हो। अपराध, अपराध होता है, उसके विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।प्रभारी मंत्री वर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावास भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों की सूची मांगी और जो मरम्मत कार्य हो रहे उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।  वर्मा ने सड़क, पुल-पुलिया जैसे बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी निर्माण अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्मा ने विभागीय योजनाओं नल जल योजना, महतारी वंदन, सौर सुजला योजना, पीएम विश्वकर्मा, मनरेगा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना आदि के जिले की स्थिति की जानकारी ली और प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

वर्मा ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को जिले में शिक्षकों की रिक्त सूची मांगी। उन्होंने कहा कि अपने स्कूलों को अपडेट करें। स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का कार्य पीएम ग्रामीण सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क आदि के माध्यम से किया जाए ताकि पहुंच सुलभ हो। उन्होंने कहा पटवारी कार्यालय के लिए भवन निर्माण कराएं ताकि पटवारी वहां रहकर किसानों का कार्य करें। अवैध प्लाटिंग, बिक्री और नामांतरण पर शीघ्र रोक लगाएं। परिसीमन के मामले में मंत्री वर्मा ने कहा कि वार्ड नहीं बढ़ेगा, जो एरिया कट गया था उस एरिया को परिसीमन अंतर्गत जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
और पढ़ें ...

Breaking : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने कोहकमेट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है. मौके पर DRG, STF, BSF समेत ITBP के जवानों और नक्सलियों के अभी भी मुठभेड़ हो रही है. SP प्रभात कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है.

और पढ़ें ...

मिशन मोड में कार्य कर छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाना है

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को प्रत्येक आंगनबाड़ी की सतत औचक निरीक्षण करने के निर्देशित की। उन्होंने हितग्राहियों को दिए जा रहे पोषण-आहार एवं अन्य सुविधाओं की नियमित जांच कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक सुश्री तूलिका प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एकीकृत बाल विकास सेवाओं को धरातल में कारगर ढ़ंग से सुलभ कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी क्षेत्र की महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। इस दिशा में सेवाओं को परिणामदायी बनाने हेतु जनजागरूकता लाने सहित सेवाओं की गुणवत्ता एवं सेवाओं के विस्तार के लिए प्रभावी पहल किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, रेडी-टू-ईट, नोनी सुरक्षा योजना, शुचिता योजना, बाल सन्दर्भ योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सभी पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते को आधार कार्ड के लिंक्ड कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती, शिशुवती माताओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और वजन लेने कहा। वहीं स्कूल पूर्व प्रारंभिक शिक्षा, पूरक पोषण आहार तथा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा को परिणाममूलक बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सही लाभार्थी को लाभ मिले इस बात की पारदर्शिता रखें। आवेदन प्राप्त कर अधिकारी उसका सत्यापन करें ताकि वास्तविक व्यक्ति को लाभ मिले।

पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने रोस्टर तैयार करने के निर्देश

     मंत्री महिला एवं बाल विकास ने पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए नियमित रूप से शत-प्रतिशत बिस्तरों के अनुरूप भर्ती करने कहा। इस हेतु प्रत्येक 15 दिवस में भर्ती करने के लिए कुपोषित बच्चों का रोस्टर तैयार कर लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांतर्गत निर्धन जरूरतमन्द महिलाओं को लाभान्वित कर योजना के उद्देश्य की सार्थकता साबित करने कहा। वहीं मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों को नियमित स्कूल या ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने एवं उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति, संचालित एवं प्रगतिरत भवनों की समीक्षा भी की।

और पढ़ें ...