प्रदेश
बारिश की दस्तक के साथ खेती किसानी में जुटे किसान, खेतो में दिख रही अनोखी छटा
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही अब किस पूरी तरह से खेती किसानी में जुड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से बिलासपुर सहित आसपास हो रही अच्छी बारिश की वजह से खेतों में पानी की दस्तक हो चुकी है, यही वजह है कि अब जुताई के बाद किसान खेतों में बीज लगाने का काम प्रारंभ कर रहे हैं, क्योंकि इस बार मानसून खेती के अनुरूप आ रहा है। इस बार किसानों को अच्छी फसल इसे प्राप्त होगी इसके अलावा मौजूदा समय में हर खेत में लबालब पानी यह दर्शा रहे हैं कि आने वाले समय में किसान अब पूरी तरह से खेतों में जुड़ जाएंगे।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में किस हर वर्ष स्थान की बंपर पैदावार करते हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। ऐसे में मौजूदा समय में जिस तरह से खेतों में पानी के साथ धान की बुवाई को लेकर नजारा देखा जा रहा है इससे यह उम्मीद की जाए कि इस बार खेतों में फसल काफी बेहतर होगी वहीं किसान भी मानते हैं कि इस बार उन्हें अच्छी फसल प्राप्त होगी।
हादसा : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
राजिम :- राजिम से इस वक्त की बड़ी आपको से बता दें जहां करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।मृतक महिला का नाम सुशील साहू पति मिलाऊं 60 साल के रुप में पहचान हुआ है।महिला जो है ग्राम पंचायत कैदकेरा का रहने वाले हैं जो अपने खेत पर काम करहे थे तभी खेत में लगे बोर की लाइन बंद करने जा रही थी तभी करेंट की चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुड़ गई है।
बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता,5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद
सुकमा । थाना चिंतलनार क्षेत्र से 5 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के निवासी हैं।
01. हेमला पाला पिता स्व. रामा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 02. हेमला हुंगा पिता स्व. देवा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 03. सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 04. नुप्पो पिता जोगा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 05. कुंजाम मासा पिता मंगड़ू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये।
पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः–
पॉलिथिन में 10 मीटर कोर्डेक्स वायर 02 नग माचिस 03 नग इंजेक्शन सिरिंज, दवाईया, एवं कुंजाम मासा के कब्जे से पॉलिथिन में बारूद लगभग 100 ग्राम 04 नग टॉप टाईगर बम, 02. नग माचिस, नक्सल साहित्य बमरामद किया गया।
रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला टीआई को SSP ने किया सस्पेंड
रायपुर। प्रदेश की राजधानी में महिला थाने में पदस्थ टीआई वेदवंती दरियो को ACB द्वारा ट्रैप किये जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीआई को 5 जुलाई की देर शाम छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने महिला शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जांच और पूछताछ के बाद टीआई को देर रात गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ ले गई थी। आज कोर्ट में पेश कर महिला निरीक्षक को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही में जंगल से तोड़कर लाया गया जहरीला मशरूम खाने से दो साल के एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 लोग तबीयत खराब होने से मरवाही के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मरवाही के नवाटोला के अशोक चंद्रा के घर शुक्रवार की शाम जंगल से तोड़कर लाए गए मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। उसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी।
दो साल की सिद्धि चंद्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार को उसे परिवार के लोग तुरंत मरवाही चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर…
दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 8 लाख इनामी माओवादी ने आज सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था. आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है। बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है।
जिससे प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वहीं इस योजना से प्रभावित होकर वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में कार्यरत कंपनी नंबर 6 का पीपीसीएम ने हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा की राह चुनी है. पीपीसीएम कैडर समेत बड़े इनामी माओवादी कैडर भी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को राजधानी के डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन से जूझ रही है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे गर्मी बढ़ रही है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है। जो गंभीर समस्या है। जिसका एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना।
सनातन संस्कृति में पेड़ों को महत्वपूर्ण माना गया है।
पेड़ों की पूजा और संरक्षण सनातन धर्म में न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से हम न केवल अपनी माताओं के प्रति सम्मान प्रकट कर सकते हैं, बल्कि धरती मां को भी हरियाली से भरकर अपनी आने वाली पीढ़ी को रहने के लिए एक अनुकूल वातावरण दे सकते हैं।
कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद सुनील सोनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सचिदानंद उपासने, जयंती भाई पटेल, स्कूल प्राचार्य सुजीत सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर आज भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पाजली अर्पित की गई।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने,प्रदेश महामंत्री किशोर महानंद,भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता नलीनेश ठोकने ,राजीव चक्रवर्ती ,जिला महामंत्री सत्यम दुआ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,श्रीचंद सुंदरानी , अनूप मसंद अमरजीत छाबड़ा,अमित मैशेरी सीमा संतोष साहू, किरण बघेल,कीर्ति जैन सहित वरिष्ठ जन माजूद रहे।
सम्पूर्णता अभियान के तहत क्षेत्र का होगा विकास : मंत्री श्री नेताम
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में ’’संपूर्णता अभियान’’ की शुरूआत करते हुए आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अभियान के तहत शंकरगढ़ क्षेत्र और यहां की जनता के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। अधोसंरचनाओं के निर्माण, आर्थिक गतिविधियों का उन्मुखीकरण और विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से समाज की उन्नति के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।
मंत्री श्री नेताम ने बताया कि देशभर के चिन्हित 100 आकांक्षी विकासखण्डों का चयन अभियान के तहत किया गया है, जहां शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन विभागों के समन्वय से किया जाएगा। आगामी तीन महीने में अभियान का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा और बिजली, पेयजल, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिलने लगेगा। महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आकांक्षी ब्लॉक परियोजना के तहत् सम्पूर्णता अभियान के शुभारंभ होने पर उपस्थित लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक के संपूर्णता अभियान के सभी मानकों को सभी की सहभागिता से पूर्ण किया जाना है। इस अभियान के तहत् महिलाओं में आर्थिक संबलता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
क्या है आकांक्षी विकासखण्ड के सूचकांक
ज्ञातव्य है कि आकांक्षी विकासखण्ड, वे विकासखण्ड हैं जो खराब सामाजिक आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हैं। ऐसे क्षेत्रों के विकास के लिए नीति आयोग द्वारा 04 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक 03 महीने का ‘‘संपूर्णता अभियान‘‘ आरंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉकों में 06 प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। इस ‘‘सम्पूर्णता अभियान‘‘ के तहत देश के सभी आकांक्षी ब्लॉकों में 06 चिन्हित केपीआई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत तथा ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्व-सहायता समूहों का प्रतिशत शामिल है।
मंत्री ने दिलाई सहभागिता की शपथ
आकांक्षी विकासखण्डों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रारंभ की गई संपूर्णता अभियान के तहत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड में अभियान की शुरूआत के दौरान आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों सहित आमनागरिकों को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।
मशाल जलाकर मशाल यात्रा का किया गया शुभारंभ
मंत्री श्री नेताम व उपस्थित अतिथियों ने मशाल जलाकर कलेक्टर को सौंपा। मशाल का उद्देश्य समुदाय के बीच जागरूकता लाना और लोगों को अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह मशाल संपूर्णता अभियान कि शुरूआत को एक नई उर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। जिससे ग्रामीण समुदाय के लोग जागरूकता के साथ-साथ समग्र विकास के मुख्य धारा से जुड़ पायेंगे।
विभिन्न विभागों ने लगाया आकर्षक स्टॉल
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, ग्रामीण एवं पंचायत, शिक्षा, मछली पालन, उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, वन, आदिवासी तथा एनआरएलएम विभाग द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसका अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान स्टॉल में विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
सहकार से समृद्धि की परिकल्पना होगी साकार प्रदेश और देश की समृद्धि : मंत्री श्री कश्यप
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारी समितियों के सशक्तिकरण से किसानों सहित गांव, प्रदेश और देश की समृद्धि जु़ड़ी हुई है। सबकी सहभागिता से सबका विकास ही सहकारिता का मूल उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गांव, गरीब और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘‘सहकार से समृद्धि‘‘ को साकार करने का आव्हान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार का ध्येय वाक्य भी ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास‘‘ है और इसी ध्येय वाक्य को लेकर हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने सहकारी समिति से जुड़े लोगों से कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हमारा काम जमीनी स्तर पर दिखनी चाहिए। सबकी सहभागिता और सहयोग से ही हम आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगे।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि धरती मां को हम वसुंधरा के नाम से भी जानते हैं। इस वसुंधरा की हम पूजा करने वाले लोग हैं। जहां भी हल चलाकर हम बीज बो देते हैं। वसुंधरा हमें जीवकोपार्जन के लिए कई गुना अनाज देती है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति केवल धान, बीज खरीदी और बिक्री का केन्द्र नहीं, बल्कि इसे मल्टी एक्टिविटिज तथा कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश के किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने का वादा किया था। हमारी सरकार ने इन वादों के मुताबिक 3100 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से राज्य के लगभग 25 लाख किसानों से 145 लाख मेट्रिक टन धान खरीदने का काम किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की प्रगति हमारी प्राथमिकता में है। किसानों के प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक साढ़े 5 हजार करोड़ रूपए ऋण वितरण किए जा चुके हैं। इस खरीफ सीजन में 7 हजार 300 करोड़ रूपए का ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
सहकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से आमजनों को अधिक से अधिक लाभ मिल रहा है। लोगों में आपसी समन्वय और सहयोग की भावना विकसित होने से विकास का नया रास्ता खुला है। सहकारी समिति किसानों को आर्थिक मदद करने का एक नया जरिया बना है। उन्होंने संस्कर से सहकार और सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने लोगों से अपील की।
कार्यक्रम को विधायक अनुज शर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल सहित सहकार भारती के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। अंतर्राष्ट्रीय सहकार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सहकार भारती संगठन के तत्वाधान में राजधानी रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय जोरा के कृषि मंडपम् सभा हॉल में किया गया। इस अवसर पर सहकारी समितियों से जुड़े किसान, समितियों के पदाधिकारी-कर्मचारी और ड्रोन दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर किसानों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री महंगाई पर बात करने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे - दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जनआंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है। 2014 की तुलना में वर्तमान में क्रूड आयल आधे रेट में मिल रहा है, लेकिन उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी। जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है। मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 10 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।
2013 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय राशन सामग्री और पेट्रोल, डीजल के दाम और वर्तमान मोदी सरकार के समय आवश्यक वस्तुओं की कीमतें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 मिलियन डॉलर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 प्रतिशत कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।
|
|
2013 |
2024 |
|
आटा (10 किलो) |
210 रुपये |
440 रुपये |
|
चावल |
30-36 रू. किलो |
50-65 रू. किलो |
|
फुल क्रीम |
दुध 39 रुपये |
66 रुपये |
|
देसी घी |
300 रुपये | 875 रुपये |
|
सरसों तेल |
52 रुपये | 260 रुपये |
|
अरहर दाल |
70-80 रुपये |
160-170 रुपये |
|
रसोई गैस |
410 रुपये |
1000 रुपये |
|
पेट्रोल |
66 रुपये |
100 रुपये |
|
डीजल |
52 रुपये |
95 रुपये |
|
रिफाइंड तेल |
68 रुपये |
148 रुपये |
|
फल्लीदाना |
60 रुपये |
135 रुपये |
|
उड़ददाल |
64 रुपये |
120 रुपये |
|
मूंग दाल |
62 रुपये |
130 रुपये |
|
मसूर दाल |
47 रुपये |
90 रुपये |
|
चना दाल |
40 रुपये |
80 रुपये |
|
जीरा |
220 रुपये |
1450 रुपये |
|
गेहूं |
22 रुपये |
36-40 रुपये |
|
विभिन्न साबुनों में 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुआ |
||
|
दवाई में 32 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गया |
||
बड़ी कार्रवाई-छुरा में हीरा तस्करी,30 नग हीरे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद :- पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले है। हीरा की अवैध रूप से परिवहन की सूचना तस्दीक पर एवं स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ। जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे, जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी का तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों 21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, जयप्रकाश मिश्रा,गिरधारी लाल ध्रुव, कृष्ण यादव, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव राजकुमार मरकाम के साथ साइबर टीम से ASI मनीष वर्मा, अंगद राव,सतीश गिरी, देवेंद्र सोनवानी, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का भूमिका सराहनी रहा।
*नाम आरोपी* –
(1) चंद्रशेखर ठाकुर पिता स्वर्गीय दिकसन ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोंगरा थाना छुरा, जिला गरियाबंद
(02) आनंद मरकाम पिता स्वर्गीय दलसाय मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी बड़े घोटपानी थाना छुरा जिला गरियाबंद।
(03) सदाराम ओटी पिता स्वर्गीय नकुल राम ओटी उम्र 43 वर्ष निवासी घोटपानी थाना छुआ जिला गरियाबंद
*जप्त सामाग्री*
01) 30 नग हीरा किमती 1,30,000 रु.
02) दो मोटर सायकल एक टीवीएस क्रंमाक सी0जी0 04 पी.के. 1082
मोटर सायकल डिलक्स क्रंमाक सी0जी0 23 एम 4515
03) कुल जुमला – 2,25,000 रूपए
एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सरपंच की सेवा समाप्त…आदेश जारी...जानिए पूरा मामला..!!
राजिम। राजिम एसडीएम ने कोपरा पंचायत की सरपंच योगेश्वरी साहू को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले पंचायत सचिव किसन साहू भी बर्खास्त हो चुका है। बता दें कि सरपंच-सचिव पर लाखों रुपए गड़बड़ी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव ने करीब 69 लाख रुपए अनियमितता पूर्वक आहरण किया है। इस मामले में राजिम एसडीएम ने कोपरा पंचायत की सरपंच योगेश्वरी साहू को बर्खास्त किया है। पंचायत सचिव के खिलाफ पहले ही बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है।
देखें आदेश

ब्रेकिंग : सिविल जज परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को मिली पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जानिए किन्हें कहां मिली पदस्थापना…देखिए लिस्ट
बिलासपुर। सिविल जज परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी गई है। उनकी नियुक्ति सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर परिवीक्षा पर की गई है। उन्हें 12 जुलाई तक पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका आदेश हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल ने जारी किया है।
देखिए लिस्ट....



Crime : महिला के साथ गैंगरेप, चार आरोपियों ने जंगल ले जाकर बुझाई हवस
सरगुजा/अंबिकापुर : जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित महिला को जंगल ले जाकर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.जानकारी के मुताबिक, अलकापुरी से लखनपुर जाने के दौरान आरोपियों ने अलकापुरी जंगल में महिला के साथ गैंगरेप की घटना की अंजाम दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
