प्रदेश

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढ़ेर

 कांकेर। कांकेर जिले के ग्राम बिनागुंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में निकले सुरक्षा बलों को आठ लाख की इनामी महिला नक्सली का शव मिला। साथ ही एक 303 और एक 315 बोर रायफल, सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किए है।   
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों द्वारा सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रीता मड़ियाम के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि एसपी आईके एलिसेला द्वारा किया गया है।
और पढ़ें ...

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

मनेन्द्रगढ़। हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के चनवारीडांड बैगापारा में पति ने डंडा से मार-मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि पैसे और मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही। 

और पढ़ें ...

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

कोरबा। जिले से आगजनी का मामला सामने आया है। पावर सिटी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, टीपी नगर स्थित प्लॉट नंबर 185 में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक सत्येंद्र केसरवानी ने बताया कि उसकी दुकान आकांक्षा इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है। दुकान में आग लग गई है और तत्काल वह मौके पर पहुंचा। 

जहां उसने देखा की दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। जिसके बाद उसने किसी तरह दुकान का शटर तोड़ा और अंदर देखा तो आधा सामान जल चुका था। आग की लपटे भी तेज हो गई थी। वहीं देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पर तत्काल 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। वहीं नगर सेना की दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 
और पढ़ें ...

Sex Scandal : सेक्स स्कैंडल मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वकील से मुलाकात के दौरान घेरा

बलौदाबाजार। बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन महीने से फरार महिला आरोपी पुष्पमाला फेकर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुष्पमाला आज अपने वकील से मिलने पहुंची थी, जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 
बता दें कि बलौदाबाजार में लंबे समय से चल रहे इस सेक्स स्कैंडल में कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, वकील और कथित पत्रकार शामिल हैं। इन पर कई लोगों को झूठे सेक्स केस में फंसाने और उनसे लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। कोतवाली थाने में इस अवैध वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
गिरफ्तारियां और मामले की जांच
इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों दुर्गा टंडन, मोंटी उर्फ प्रत्युष मारईया, रवीना टंडन और एक अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुष्पमाला की गिरफ्तारी के बाद भी तीन आरोपी शिरीष पांडे, आशीष शुक्ला और हीरा कली बंजारे अभी भी फरार हैं।
 
मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
मुख्य आरोपी शिरीष पांडे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।Sex Scandal : सेक्स स्कैंडल मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वकील से मुलाकात के दौरान घेरा
और पढ़ें ...

CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर...!!

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में पूरे पटवारी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, तो वहीं अब प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी हड़ताल करने की तैयारी में हैं। इसके लिए मंत्री टंक राम वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
बता दें कि झलप में नायब तहसीलदार से मारपीट से तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हैं। कनिष्क प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय में सुरक्षा देने सहित 7 सूत्रीय मांग सामने रखी गई है। वहीं नायब तहसीलदार से मारपीट की घटना के विरोध में 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है। 
और पढ़ें ...

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, संचालनालय ने जारी किया आदेश

कोण्डागांव :- मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे पर नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत दिये जाने वाले गरीबी रेखा प्रमाण-पत्र के लिए 500/-  शुल्क लेने का आरोप था। 
 
 संचालनालय के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कलेक्टर जिला-कोण्डागांव द्वारा गठित जांच समिति के प्रतिवेदन एवम निकाय द्वारा आयोजित पी.आई.सी बैठक दिनांक 07.03.2024 एवं 13.06.2024 में राजेंद्र पात्र को नोनी सुरक्षा योजना हेतु रु. 500/- शुल्क लिये जाने के लिए उत्तरदायी पाया गया।
 
 
 
Kनिलंबन की अवधि में राजेन्द्र पात्रे, मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर रहेगा, तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
और पढ़ें ...

कांकेर में मुठभेड़ : महिला माओवादी ढेर, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर। 9 जुलाई 2024 को कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुंडा के जंगल में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी का शव और भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद की गई। इस संयुक्त ऑपरेशन में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, और बीएसएफ की 30वीं एवं 94वीं वाहिनी के जवान शामिल थे। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।
बता दें कि मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी पीएलजीए कंपनी नंबर 5 की सदस्य थी। विस्तृत शिनाख्त कार्रवाई सुरक्षा बलों के कैंप वापसी के बाद की जाएगी। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और बढ़ा दी है, ताकि नक्सल गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल समाज के लिए की जमीन की मांग चेट्रीचंड्र पर इस वर्ष मिले शासकीय अवकाश हेतु मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल समाज के लिए की जमीन की मांग

चेट्रीचंड्र पर इस वर्ष मिले शासकीय अवकाश हेतु मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
कल माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक अमर परवानी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी के नेतृत्व में मुलाकात की एक प्रेस विज्ञप्ति  में पंचायत के संरक्षक अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा महासचिव बलराम आहूजा प्रवक्ता सुभाष बजाज उपाध्यक्ष जीवत बजाज कैलाश खेमानी कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी तनेश आहूजा सचिव नथू धनवानी ने जानकारी दी सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस वर्ष चेट्रीचंड्र के अवसर पर सिंधी समाज को शासकीय अवकाश प्रदान किया साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया कि सिंधी समाज के द्वारा सेवा कार्य हेतु जमीन की मांग कुछ समय से की जा रही है सिंधी समाज के आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाज को आश्वस्त किया था इस संबंध में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की तथा उनसे निवेदन किया कि इस संबंध में जल्द से जल्द कदम उठाए ताकि सेवा कार्यों की कड़ी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत आगे बड़ा सके जमीन आबंटन हेतु पंचायत का उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवाएं  शिक्षा सेवाएं सांस्कृतिक गतिविधियों व सामाजिक गतिविधियों को वहां से आगे बढ़ाया जाएगा तथा मानव सेवा के विभिन्न कार्य वहां किए जाएंगे
इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे तथा समाज को उचित सहयोग शासन की तरफ से प्राप्त होता रहेगा 

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पंचायत के संरक्षक अमर परवानी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी चेयरमैन रमेश मिर्घानी भरत बजाज अमित चिमनानी महासचिव बलराम आहूजा उपाध्यक्ष जीवत बजाज तनेश आहूजा नथू धनवानी सुभाष बजाज व विकास रूपरेला उपस्थित थे 
उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी

और पढ़ें ...

कांग्रेस विधायक देवेंद्र को पुलिस का नोटिस:पूछताछ के लिए बुलाया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस ने नोटिस भेजा है और 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है. बलोदाबाजार आगजनी मामले में अब तक 155 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बलौदाबाजार पुलिस का दावा है कि 10 जून को हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन में शामिल थे. 

दरअसल, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के बाद से कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि हिंसा में शामिल होने के झूठे आरोपों में लोगों को फंसाया जा रहा है. अब भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजे जाने पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है. प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी यह दावा कर रहे हैं कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में बेवजह लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. बलौदाबाजर हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार की खिलाफत कर रही है.

Balodabazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नोटिस

 

और पढ़ें ...

राजस्व कार्यालय बना जंग का मैदान : नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर की गाली-गलौच, इस बात को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

महासमुंद। नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला समाने आया है। उनसे राजस्व कार्यालय में मारपीट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। झलप के नायब तहसीलदार के साथ मारपीट में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति नायब तहसीलदार के साथ कॉलर पकड़कर गाली-गलौच करते हुए दिखाई दे रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नायब तहसीलदार युवराज साहू का दावा है कि आरोपी जिसने उनके साथ मारपीट की है उसका कोई भी केस उनके कोर्ट में लंबित नहीं है। 

नायब तहसीलदार से झूमा-झटकी करता आरोपी

उनसे ये पूछे जाने पर कि यदि केस पेंडिंग नहीं है तो फिर विवाद किस बात का था ? तो उन्होंने बताया कि आरोपी उनके पास आया और कहने लगा कि नायब तहसीलदार ने उसे 420 क्यों कहा ? जिसके जवाब में उन्होंने ये कहा कि उन्होंने 420 नहीं कहा। नायब तहसीलदार का दावा है कि उनके कोर्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें वायस रिकार्डिंग भी मौजूद है और आरोपी ने उनकी डाइस पर जो पिटाई की उसके प्रमाण भी मौजूद है। घटना के बाद  रायपुर संभाग के सभी जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे हैं। 

और पढ़ें ...

BREAKING: कलेक्टर ने इस मामले में की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित,निलंबन आदेश जारी, जानें मामला..!!

कवर्धा/ कलेक्टर जनमेजय महोबे में इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में वायरल पटवारी द्वारा लिए जा रहे रिश्वत की खबर को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पंडरिया एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई एवं पीड़ित किसान का बयान लिया गया। 

 पंडरिया एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया न्यूज एवं दूरभाष से प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया। बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर पंडरिया विकास खण्ड के हल्का पटवारी क्रमांक 15 के घनश्याम मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से मशीन कम्प्यूर-सीएनसी  लेथ, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन घरेलु एवं उद्योग, असिस्टेंट ऑपरेटर सीएनसी, कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग एवं मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्रत्येक कोर्स 3 माह का प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था एमएसएमई रसमड़ा द्वारा छ.ग. राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के द्वारा निःशुल्क आवासीय (जिसमें निवास, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था) प्रशिक्षण दिया जाना है। इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक जिले का मूल निवासी हो। परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र। आधार कार्ड और आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो (तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो)। उपरोक्त प्रात्रता एवं शर्ते रखने वाले आवेदक 15 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग: 5 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी,इस मामले में लापरवाही पर बरतने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी...जाने मामला…!!

बलौदाबाजार :- कलेक्टर दीपक सोनी सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों क़े कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी  विमल दुबे,श्रम पदाधिकारी  आज़ाद सिंह पात्रे,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी मनहरण  कोसले, खनिज अधिकारी अवधेश बारिक एवं  प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग गोरे लाल रात्रे कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिन्हे कारण बताओ सूचना जारी करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय क़े  निरीक्षण क़े दौरान राशन कार्ड बनवाने आने वाले ग्रामीणों से पूछ -ताछ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनवाने क़े लिए लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत न पडे, सम्बंधित विकासखंड मुख्याल में ही राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था करें।उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को भी लॉग इन पासवर्ड देने कहा।नवीनीकरण क़े लिए शेष राशन कार्ड को तेजी से बनाने क़े निर्देश दिए। इसीतरह श्रम विभाग में श्रमिकों क़े पंजीयन में भी तेजी लाने क़े निर्देश दिए।कलेक्टर ने निरीक्षण क़े दौरान कार्यालय में साफ -सफाई पर जोर देते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों क़े टेबल में नेम प्लेट लगाने क़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, खनिज विभाग, ग्रामोद्योग,आयुष, अन्त्यावसायी,
आदिवासी विकास,आबकारी, नगर निवेश, योजना एवं सांख्यिकीय, लोक सेवा केंद्र, नक़ल शाखा, रिकार्ड शाखा आदि का निरीक्षण किया।

और पढ़ें ...

2 मजदूरों की मौत : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन नाले की दीवार, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप, ऐसे हुए हादसे के शिकार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्याें की जांच शुरू

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

और पढ़ें ...

अरुण साव जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया:- पारवानी

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेंबर अध्यक्ष अमर पारवानी जी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने  उपमुख्यमंत्री  अरुण साव  से मुलाकात कर यूजर चार्ज में व्यावहारिक संशोधन, थोक बाजार डूमरतराई के अंतर्गत दुकानों को फ्री होल्ड करने एवं प्रदेश के पारंपरिक बाजारों को स्मार्ट बाजार में विकसित करने चेंबर ने ज्ञापन सौंपा। जिस पर श्री अरुण साव जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया  देते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रदेश चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी ने बताया कि आज चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी से मुलाकात कर यूजर चार्ज में व्यावहारिक संशोधन, थोक बाजार डूमरतराई के अंतर्गत दुकानों को फ्री होल्ड करने एवं प्रदेश के पारंपरिक बाजारों को स्मार्ट बाजार में विकसित करने चेंबर ने  ज्ञापन सौंपा। जिस पर श्री अरुण साव जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया  देते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्री परवानी जी ने वर्तमान में लागू यूजर चार्ज मैं निहित विसंगतियां के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न नगर पालिक निगम रायपुर नगर पालिका निगम द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में पृथक अपशिष्ट के संग्रहण शुल्क (यूजर चार्ज) को संपत्ति करके साथ जोड़कर लिए जा रहे हैं जिसके कारण यह वाणिज्यिक क्षेत्र एवं व्यापारिक संस्थाओं और व्यापारियों के लिए अत्यधिक बोझ है। कहीं कहीं यूजर चार्ज तो संपत्ति कर से भी अधिक है जिसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए।





श्री परवानी जी ने प्रदेश के जिलों में स्थित पारंपरिक बाजारों में स्मार्ट बाजार के तहत आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। जिसके अंतर्गत प्रदेश के पारंपरिक बाजारों में यातायात, पार्किंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, बाजारों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पुरुष एवं
महिलाओं के लिए शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने पर बल दिया तथा कहा कि प्रदेश के इन पारंपरिक बाजारों को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी साथ ही रोजगार में भी वृद्धि होगी।

श्री पारवानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल थोक बाजार डूमरतराई के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित दुकानों को छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के तर्ज पर फ्री होल्ड करने हेतु उपमुख्यमंत्री  अरूण साव जी से निवेदन किया ।

इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार राकेश ओचवानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, मंत्री प्रशांत गुप्ता, गोविंद माहेश्वरी,जवाहर थौरानी, तनेश आहूजा, अध्यक्ष, रायपुर होलसेल फुटवेयर एसोसियेशन,डूमरतराई, रायपुर हरीश तोलानी, प्रकाश दरयानी, रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,अमरलाल सचदेव, पवल अल्वा, महेश चंदवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

और पढ़ें ...