प्रदेश
छत्तीसगढ़ रेल्वे कॉरपोरेशन लिमिटेड की सामान्य वार्षिक बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ रेल्वे कॉरपोरेशन लिमिटेड की वार्षिक सामान्य बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव एवं सचिव वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनाएं) पी. दयानंद और कॉरपोरेशन के अधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
CG - महादेव सट्टा एप पैनल के संचालक की मौत, पुलिस की छापेमारी के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग
भिलाई। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को लेकर भिलाई पहुंची थी। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले थे।
पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के एक फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पैनल के संचालक भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर को उसकी मौत हो गई है।
बिना सूचना के रेड को लेकर हैदराबाद पुलिस ने जताई थी नाराजगी
बता दें जब दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के फ्लैट में रेड की और सुजीत साव बिल्डिंग से कूद गया। इसके बाद अपार्टमेंट के आसपास भीड़ लग गई। इस दौरान हैदराबाद की पुलिस भी पहुंच गई और दुर्ग पुलिस के चार सिपाहियों को थाने में बिठा दिया। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सिपाहियों ने पूरी बात बताई और अपना आईकार्ड दिखाया। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने बिना उन्हें सूचना दिए रेड किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद 6 आरोपियों को दुर्ग पुलिस को ले जाने दिया गया। दुर्ग पुलिस 6 आरोपियों को लेकर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया।
अबूझमाड़ में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, मुठभेड़ में 5 नक्सली भी ढेर
एक पेड़ मां के नाम : माँ के सम्मान में रुद्राक्ष का पौधा रोपा मुख्यमंत्री श्री साय ने
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इसी बीच स्टाल पर रखे चाक देखकर वह अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने कुम्हार की तरह मिट्टी से दीया बनाया।
शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास ढेर सारे बच्चे। मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है
जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।
बच्चों की मोहक मुस्कान का जादू....
बच्चों की मोहक मुस्कान से प्रसन्नचित्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बच्चों को दुलार करते हुए, बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता से और अपने हुनर से सुंदर चीजें बनाई थीं। मुख्यमंत्री ने इन्हें अपने हाथों में लिया और बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने इतना सुंदर कैसे बनाया। जशपुर के बच्चे डिजिटल इंडिया से भी जुड़े हैं उनके हाथ कंप्यूटर और लैपटाप के माउस पर हैं। इन पर अपने हुनर का उन्होंने कमाल भी मुख्यमंत्री को दिखाया। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय भी मौजूद रहीं।
छत्तीसगढ़ में दम घुटने से पिता-पुत्रों समेत 5 की मौत...कुएं में जहरीली गैस लीक...सभी शव निकाले गए
जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई । गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है । अभी तक डेडबॉडी कुएं के अंदर ही है । पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है ।कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया । एसडीआरएफ के पहुंचने के बाद रेस्क्यू शुरू करने की बात बताई जा रही है ।
यह पूरी घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है. जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था. गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था. जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया. इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके. आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई ।

BREAKING: पुलिस इनफॉर्मर की नक्सलियों ने की हत्या, बड़ी चालाकी से दिया काम को अंजाम
नारायणपुर : नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में एक युवक की हत्या कर दी है। पिछले माह हुए एनकाउंटर के बाद नक्सलियों का गांव में तांडव मचाया है। पुलिस मुखबिरी के नाम पर फिर एक को मौत के घाट उतार दिया। अबूझमाड़ के थुलथूली पंचायत के गायता चैतूराम मंडावी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने बुधवार को बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। सात जून को इस इलाके में पुलिस ने छह नक्सलियों को मार गिराया था।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जारी किया फरमान, अब बिना सूचना दिए छात्र नेता नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन…
रायपुर। NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के सभी छात्र नेताओं को सख्त फरमान जारी किया है. उन्होंने संगठन को बिना सूचना दिए किसी भी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने पर रोक लगाई है. इस संबंध में एनएसयूआई अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है. अब एनएसयूआई पदाधिकारियों को किसी भी प्रदर्शन या ज्ञापन सौंपने से पहले संगठन को अवगत कराकर अनुमति लेनी पड़ेगी.
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने सभी पदाधिकारियों लेटर जारी कर कहा है कि किसी भी शासकीय और निजी संस्थाओं में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री और अपने जिला अध्यक्ष को कार्यक्रम से अवगत करायें और अनुमति प्राप्त करें. इसके साथ ही बिना पूर्व सूचना के कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर संगठनात्मक कार्रवाई की बात कही है.
यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें कैंसिल, 12 से 16 जुलाई तक रहेंगी रद्द
एक्सप्रेस गाड़ियां
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 11, 12, 14, 15 एवं 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 12, 13, 15, 16 एवं 17 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18250 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- दिनांक 15 जुलाई’ 2024 को गाड़ी संख्या 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
पैसेंजर गाड़ियां
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 एवं 14 जुलाई’ 2024 तक गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
गंतव्य/प्रस्थान बिन्दु से पहले समाप्त और शुरू की जाने वाली गाडियां:-
- दिनांक 11 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 10 से 15 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 17 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी टाटानगर- बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 से 16 जुलाई’2024 तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 12 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 14 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 11 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 13 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस बिलासपुर से कोचुवेली के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
- दिनांक 10, 11, 13 एवं 15 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी. यह गाड़ी बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी .
- दिनांक 12,13, 15 एवं 17 जुलाई’2024 को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी. यह गाड़ी रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी.
अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान : श्याम बिहारी जायसवाल
नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की दूसरी वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री
रायपुर। विश्व में किसी भी तरह की आपदा आए, चाहे वह युद्ध हो या फिर कोरोना जैसी महामारी, नर्सों का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है। नर्स आपात परिस्थिति में अपने बच्चों को छोड़कर अस्पताल में मरीजों की मां बनकर सेवा करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर किसी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु नर्सों के बिना स्वास्थ्य महकमे का संचालन काफी मुश्किल है। यह बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के टेलीमेडिसीन हाल में नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में कहा।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स की भूमिका हर मरीज की मां के समान होती है, ऐसे में नर्स को भी मरीजों की देखभाल अपने बच्चों के समान ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक उपलब्ध न हों लेकिन अस्पताल में नर्स को देखकर ही मरीज और परिजन के मन में विश्वास उत्पन्न हो जाता है। जायसवाल ने कहा कि जैसे दवा के साथ दुआ की जरूरत होती है, वैसे ही डाक्टरों के साथ मिलकर मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार, कार्य, सहयोग दवा की तरह काम करता है।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य में पहले नर्सिंग कालेज की शुरूआत वर्ष 2003 में हुई थी और अब तक शासकीय और निजी मिलाकर लगभग 140 नर्सिंग कालेज खुल चुके हैं, जिसमें लगभग साढ़े सात हजार से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। जायसवाल ने इस मौके पर नर्सों से कहा कि पिछली हड़ताल की अवधि का पूरा वेतन दिया जा रहा है और साथ में नर्सों को अध्ययन अवकाश की सुविधा भी दी जा रही है।
इस मौके पर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम, नर्सिंग आफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत समेत नर्सेस उपस्थित थीं।
उत्तर विधायक पुरन्धर मिश्रा ने महापौर एजाज़ ढेबर को रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया
उत्तर विधायक पुरन्धर मिश्रा ने महापौर एजाज़ ढेबर को रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया
भाजपा सरकार नहीं चाहती कि नगर निगम के कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में चौड़ी करण का काम हो। सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क पर उतरे महापौर , सभापति और कांग्रेस पार्षद दल
शारदा चौक-तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क पर उतरे महापौर ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और कांग्रेस पार्षद दल
शारदा चौक-तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने अब सड़क पर उतर आया है। रोड़ चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम कार्यालय से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्षद मौजूद रहे है।
इस मौक़े पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि पिछली सरकार ने पीडब्ल्यूडी को 137 करोड़ का बजट दिया गया है। टोकन के तौर पर चार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। सभी व्यापारी चौड़ीकरण के पक्ष में हैं। लेकिन भाजपा सरकार नहीं चाहती कि नगर निगम के कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में चौड़ी करण का काम हो। हमारी मांग है कि सड़क का चौड़ीकरण होना चाहिए। दलगत राजनीति से उठकर रायपुर के बारे में विचार करना चाहिए। शारदा चौक से तत्यापारा तक की सड़क शहर की लाइफ लाइन है। रोजाना यहां से 2 लाख से अधिक गाड़ियां गुजरती है। जब काम को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई, भूमि पूजन भी हो गया, उसके बाद भी इस सरकार ने काम शुरू नहीं किया है। जिसका विरोध लगातार महापौर व पार्षद गण कर रहे है।
भूपेश बघेल द्वारा लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखने पर बोले भरत वर्मा
भूपेश बघेल का पद चला गया लेकिन चिट्ठी लिखने की आदत नही गई: भरत वर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिट्ठी लिखकर भूपेश बघेल पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है,हार का जिम्मेदार ठहराया है उसका जवाब कब देंगे भूपेश: भरत वर्मा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठी चिठ्ठियाँ लिखने की आदत पड़ी हुई है। श्री वर्मा ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब भी बार-बार चिट्ठी लिखकर झूठी और फालतू बातें करते थे और अब जब वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, तब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए चिठ्ठी लिख रहे हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बघेल ने लोकसभा स्पीकर को अभी चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद संतोष पांडेय के महादेव एप को लेकर लोकसभा में कही गई बातों को विलोपित करने की मांग की है। चिठ्ठी लिखने से पहले बघेल द्वारा भाजपा सांसद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की दी गई धमकी को हास्यास्पद और कोरी गीदड़भभकी बताते हुए श्री वर्मा ने कहा कि बघेल को इतना सामान्य ज्ञान तो होगा कि संसद के भीतर कहे गये किसी भाषण के लिये बाहर कार्रवाई नहीं हो सकती। भाजपा सांसद श्री पांडेय ने संसद में किसी का नाम तो नहीं लिया है, और पूर्व मुख्यमंत्री तो कांग्रेस के भी और भी रहे हैं, तो बघेल क्यों बिफर रहे हैं? न केवल महादेव एप, बल्कि शराब समेत अन्य तमाम घोटाले में किंगपिन किसे कहा गया है, पॉलिटिकल मास्टर कौन है, यह किसी से छिपा नहीं है। श्री वर्मा ने कहा कि घोटालेबाज जो हैं, उनके बारे में विषय उठाने बहुत जरूरी हैं, छत्तीसगढ़ की जनता के हित में है। और बघेल अब जो यह नया प्रपंच रच रहे हैं, उस पाखंड की कोई उम्र नहीं रहेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल पहले यह बताएं कि वह इतनी चिठ्ठियाँ लिखते हैं, तो कभी किसी चिठ्ठी का जवाब क्यों नहीं देते? उनके कार्यकर्ता उनको चिठ्ठियाँ लिख रहे हैं, उनके लोगों के ऊपर संगठन में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और कई कार्यकर्ता उनके ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कई चिठ्ठियाँ और लिखी जा रही हैं जिनमें भूपेश बघेल को हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है। श्री वर्मा ने सवाल किया कि बघेल इसका जवाब क्यों नहीं देते? भूपेश बघेल केवल एक तरफा काम क्यों करते हैं?
------------------
11 जुलाई से वृक्षा रोपण का महाभियान की शुरुआत हो रही है -मंत्री केदार कश्यप
11 जुलाई से वृक्षा रोपण का महाभियान की शुरुआत हो रही है
स्कूल के बच्चे से लेकर सभी इसमे भाग लेंगे,
मोदी जी ने कहा है एक वृक्ष मां के नाम
चंद्रशेखर आजाद के बयान को लेकर कहा
सतनामी समाज घासीदास को मानने वाले है
हमारी सरकार ने इसके लिए काम किए है
जो इन्हे भड़काने का काम कर रहे उन्हे अपने गिरेबान मे झांकना चाहिए
एजाज ढेबर के सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन पर कहा
5 साल कांग्रेस की सरकार रही है ,महापौर उन्ही का था तब नहीं हुआ
अब जब चुनाव आ रहे है तो बरसाती मेढक बाहर निकल रहा है
