प्रदेश
छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले और उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता सुशासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।
इसी क्रम में आज निवेशकों और नए उद्योग लगाने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न क्लीयरेंस और स्वीकृतियां त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल 2.0 का शुभारंभ किया गया है।
प्रशासनिक दखल कम कर प्रक्रिया को सरलीकृत बनाने के लिए यह बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल उद्यमियों के लिए अत्यंत आसान और उपयोग करने में सुगम होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां अपने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 पोर्टल शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों के विपुल भंडार है और औद्योगिक विकास के भी असीम अवसर उपलब्ध हैं। उद्योग विभाग की इस नई व्यवस्था से सभी सुविधाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया आसान होने से निवेश में उनकी रुचि बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। व्यवसायियों को आवश्यक विभागीय अनुमति-सहमति और क्लीयरेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही अलग-अलग विभागों में आवेदन करने की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा कि नए पोर्टल में विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई है और उन पर आवेदनों के समय पर निराकरण की जवाबदेही भी होगी।
मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सभी व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे समय पर आवेदनों का निराकरण होगा और आवेदक सिंगल क्लिक पर अपने आवेदन की स्थिति के बारे में जान पाएंगे।
वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव अंकित आनंद ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 से अधिक विभागों की 100 से अधिक सुविधा इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी। आवेदक को एक बार ही लॉगिन करना होगा और दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी विभाग द्वारा यदि कोई जानकारी मांगी जाएगी तो आवेदक लॉगिन कर इसके बारे में जान पाएंगे।
उन्होंने बताया कि अब किसी भी कार्यालय से ऑफलाइन मोड में संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। सचिव श्री आनंद ने बताया कि ई-चालान के माध्यम से पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। नई सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब किसी भी उद्योग को लगाने से पूर्व किन-किन विभागों से अनुमति की आवश्यकता होगी, यह जानकारी भी पोर्टल में उपलब्ध कराई गई है। सभी विभागीय अधिकारियों को आईडी-पासवर्ड भी दिए गए हैं, जिससे वह समय-समय पर आवेदनों का निराकरण कर पाएंगे। अब इसकी मॉनिटरिंग आसान होगी और अनुमति के लाइसेंस के लिए समय-समय पर संबंधित विभाग अधिकारियों को अलर्ट भी भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न मौकों पर कहा है कि उद्योगों की स्थापना से न केवल प्रदेश का विकास होगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया जितनी अधिक पारदर्शी और आसान होगी, उद्यमी उतने ही अधिक आकर्षित होंगे और निवेश बढ़ने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योगों की स्थापना को सुगम बनाने वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा पुराने पोर्टल को अपग्रेड करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 तैयार किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार धीरेन्द्र तिवारी, सचिव पी दयानंद और उद्योग विभाग के संचालक अरूण प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Rahul Gandhi के हिंदू वाले बयान पर मचा घमासान, जमकर हुआ वार-पलटवार |
कल संसद में हुए नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व बयान पर सत्ता पक्ष अब विरोध कर रही हैं , पक्ष विपक्ष के बीच अब विवाद हो रहा हैं,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा हैं कि,
राहुल के बयान से 110 करोड़ हिन्दुओं का अपमान है, राहुल गांधी इस बात को भूल गए देश में आपातकाल लगाकर हिंसा किसने कराई थी, नेता प्रतिपक्ष को हिन्दू की परिभाषा ही मालूम नहीं हैं , राहुल गांधी 2004 से सांसद है, और वहीं अब लोकसभा में विपक्ष के नेता निर्वाचित हुए है, नेता प्रतिपक्ष को हिन्दू की परिभाषा मालूम ही नहीं हैं, ,उनका पूरा भाषण एक एक मुद्दे पर झूठ का पुलिंदा है यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि झूठ परोसने के लिए देश की सबसे बड़े पंचयात को चुना हैं। राहुल गांधी ने कहा जो लोग अपने आप को हिन्दू कहते है, वे 24 घंटे हिंसा की बात करते है,अग्निवीर पर झूठ बोला, किसानों पर झूठ बोला हैं।
अरुण साव उप मुख्यमंत्री
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की
लोकसभा में कल नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया सबकी नजर उधर लगी हुई थी, पूरे देश के लोग उन्हें ध्यान से सुन रहे थे, लंबे समय के बाद विपक्ष के नेता के हैसियत से बहुत ही शानदार भाषण हुआ सभी ने देखा कैसे चुन चुन के शब्द राहुल जी के मुंह से निकल रहे थे और सीधा सत्ता पक्ष में बैठे हुए नेताओं के दिल में चुभ रहे थे प्रधानमंत्री को दो बार खड़ा होना पड़ा गृह मंत्री को बीच बीच में खड़ा होना पड़ा ,राहुल जी ने सभी विषयों में बात रखी लेकिन सबसे ज्यादा सत्ता पक्ष के लोगों को इस बात पर दुख हुआ कि हमारे धर्म में अनेक धर्म के लोग रहते हैं और हर धर्म यह सिखाता है कि डरो मत डराओ मत ,केंद्र सरकार पिछले 10 साल से पूरे देश में भय का माहौल बनाया है,भाजपा अब राहुल गांधी के भाषण को तोड़ मरोड़ के दुष्प्रभाव फैलाने का काम करेगी।
राहुल गाँधी ने अपने भाषण में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया, न केवल हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताया प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री अरुण साव
राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
सांसद Rahul Gandhi द्वारा संसद में हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए दिए गए विवादित बयान के विरुद्ध आज जगदलपुर के गोल बाजार चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया।जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा ,राहुल गांधी के बयान की जितनी निंदा की जाए,उतनी कम है,उन्होंने जानबूझ के हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। हिंदू हिंसक है ये बयान भारत की आत्मा पर वार है।
लोकसभा में कल नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया सबकी नजर उधर लगी हुई थी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
पूरे देश के लोग उन्हें ध्यान से सुन रहे थे, लंबे समय के बाद विपक्ष के नेता के हैसियत से बहुत ही शानदार भाषण हुआ सभी ने देखा कैसे चुन चुन के शब्द राहुल जी के मुंह से निकल रहे थे और सीधा सत्ता पक्ष में बैठे हुए नेताओं के दिल में चुभ रहे थे प्रधानमंत्री को दो बार खड़ा होना पड़ा गृह मंत्री को बीच बीच में खड़ा होना पड़ा राहुल जी ने सभी विषयों में बात रखी लेकिन सबसे ज्यादा सत्ता पक्ष के लोगों को इस बात पर दुख हुआ कि हमारे धर्म में अनेक धर्म के लोग रहते हैं और हर धर्म यह सिखाता है कि डरो मत डराओ मत उन्होंने शिव जी की तस्वीर दिखाई गुरु नानक जी की तस्वीर दिखाई इस्लाम में जो कहा गया उसके बारे में कहा क्रिश्चियनिटी में जो कहा गया उसके बारे में बात कही और एक-एक उदाहरण देकर उन्होंने बताने का प्रयास किया केंद्र सरकार पिछले 10 साल से पूरे देश में भय का माहौल बनाया है, उद्योगपतियों को व्यापारियों को डराया हुआ हैं,भाजपा अब राहुल गांधी के भाषण को तोड़ मरोड़ के दुष्प्रभाव फैलाने का काम करेगी।राहुल जी ने इसलिए कहा की हिंदू समाज केवल आरएसएस नहीं है बीजेपी नहीं हैं हिंदू समाज बहुत बड़ा हैं।कांग्रेस कभी हिंदू समाज का विरोधी नहीं रहा हैं संत महात्मा कहते है की सत्य के राह में चलो अहिंसा के राह पर चलो और इसी के राह पर कांग्रेस चल रही हैं।
कल संसद में हुए नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुत्व बयान पर सत्ता पक्ष अब विरोध कर रही हैं , पक्ष विपक्ष के बीच अब विवाद हो रहा हैं,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा हैं कि,
राहुल के बयान से 110 करोड़ हिन्दुओं का अपमान है, राहुल गांधी इस बात को भूल गए देश में आपातकाल लगाकर हिंसा किसने कराई थी, नेता प्रतिपक्ष को हिन्दू की परिभाषा ही मालूम नहीं हैं , राहुल गांधी 2004 से सांसद है, और वहीं अब लोकसभा में विपक्ष के नेता निर्वाचित हुए है, नेता प्रतिपक्ष को हिन्दू की परिभाषा मालूम ही नहीं हैं, ,उनका पूरा भाषण एक एक मुद्दे पर झूठ का पुलिंदा है यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि झूठ परोसने के लिए देश की सबसे बड़े पंचयात को चुना हैं। राहुल गांधी ने कहा जो लोग अपने आप को हिन्दू कहते है, वे 24 घंटे हिंसा की बात करते है,अग्निवीर पर झूठ बोला, किसानों पर झूठ बोला हैं।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा की
लोकसभा में कल नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया सबकी नजर उधर लगी हुई थी, पूरे देश के लोग उन्हें ध्यान से सुन रहे थे, लंबे समय के बाद विपक्ष के नेता के हैसियत से बहुत ही शानदार भाषण हुआ सभी ने देखा कैसे चुन चुन के शब्द राहुल जी के मुंह से निकल रहे थे और सीधा सत्ता पक्ष में बैठे हुए नेताओं के दिल में चुभ रहे थे प्रधानमंत्री को दो बार खड़ा होना पड़ा गृह मंत्री को बीच बीच में खड़ा होना पड़ा ,राहुल जी ने सभी विषयों में बात रखी लेकिन सबसे ज्यादा सत्ता पक्ष के लोगों को इस बात पर दुख हुआ कि हमारे धर्म में अनेक धर्म के लोग रहते हैं और हर धर्म यह सिखाता है कि डरो मत डराओ मत ,केंद्र सरकार पिछले 10 साल से पूरे देश में भय का माहौल बनाया है,भाजपा अब राहुल गांधी के भाषण को तोड़ मरोड़ के दुष्प्रभाव फैलाने का काम करेगी।
विधानसभा और लोकसभा हारने के बाद कांग्रेस में एक और लेटर बम
कांग्रेस में एक और लेटर बम,
पूर्व निलंबित महामंत्री अरुण सिसोदिया ने लिखी चिट्ठी,
के सी वेणुगोपाल को लिखी चिट्ठी,
हार के लिए दीपक बैज समेत भूपेश बघेल और कई नेताओं को बताया जिम्मेदार,
भूपेश बघेल पर लगाया आरोप कि वो पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को काम नहीं करने देते थे
अरुण सिसोदिया ने दीपक बैज का किया सपोर्ट
कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य हरीश चौधरी से भी मिले अरुण सिसोदिया और सुरेंद्र दाऊ,
के सी वेणुगोपाल के नाम लिखी चिट्ठी
CG - हैवान बाप का घिनौना पाप : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जो हुआ.....
मुंगेली। जिले में कलियुगी पिता ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कलियुगी पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची ने जब इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तो वह हैरान रह गयी। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है।
पिता-पुत्री के रिश्ते का शर्मसार करने वाली ये घटना मुंगेली जिला के फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पंडोतरा गांव में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी और पीड़ित बेटी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की 13 साल की बेटी है। जिस पर आरोपी की नियत खराब होने पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पिता की इस करतूत और धमकी से सहमी बच्ची काफी दहशत में थी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी शख्स दोबारा अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां से बता दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी की पत्नी ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
दिव्यांग संतेाषी की खुशी हुई दोगुनी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतेाषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे।
अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, निःशुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए निःशुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है। ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।
राज्यपाल हरिचंदन को रथ यात्रा के लिए दिया गया आमंत्रण
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरापहरा की रस्म अदा करते हैं।
जल जीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्डे बना मुसीबत का सबब, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान
ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची
ब्रेकिंग: पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखे ट्रांसफर सूची
CG : देर रात अचानक बिस्तर से गायब हुआ 24 दिन का नवजात, शक के दायरे में परिजन
बिलासपुर । मस्तूरी में अपनी मां के साथ सो एक 24 दिन की नवजात बच्ची के देर रात गुम हो जाने का मामला सामने आया है। घटना जब हुई तब घर के दरवाजे बाहर से बंद थे। पुलिस ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक करारी मस्तूरी के एक किसान परिवार के घर 25 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ था। उसकी दो और बेटियां है। रविवार की रात नवजात को मां ने अपने साथ सुलाया था। रात करीब 2:30 बजे जब मां ने बच्ची को दूध पिलाना चाहा तो पाया की उक्त नवजात बिस्तर से गायब है। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से बात की।
घटनास्थल का मुआयना करने पर मालूम हुआ कि घर से बाहर निकालने के लिए दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामने है और दूसरा छत जाने के लिए। मां का कहना है कि दोनों दरवाजे रात में उसने खुद भीतर से बंद किया था। थाना प्रभारी अवनीश पासवान का कहना है कि बच्ची के गायब होने और भीतर से दरवाजा का बंद होना का संदेहों को जन्म दे रहा है। बच्ची की गांव में तलाश की गई है। परिजनों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश...देखें लिस्ट..!!
बलौदाबाजार। पुलिस विभाग में तबादले का दौर जारी है। इस बीच बीते दिनों बलौदाबाजार में हुए हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है। जिसमें पांच निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक कसावट लाने की दृष्टिकोण से किया गया है।
देखें लिस्ट....

छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर की बड़े भाई की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
महासमुंद: जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां पूरात्व की नगरी सिरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला सिरपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी छोटे भाई टीलाराम ध्रुव ने रात 12.30 बजे शराब के नशे में सो रहे अपने बड़े भाई पिलाराम ध्रुव के सिर पर टंगीया से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बच्चे मायके में थे। वहीं बूढी माँ को आरोपी टिलाराम ने रूम में बाहर से बंद कर दिया था।
आरोपी ने नकली होलोग्राम की बात स्वीकार की , भूपेश बघेल जनता को शराब घोटाले पर जवाब दे:केदार गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले को लेकर ताजा खुलासे के मद्देनजर कांग्रेस के अष्ट कारनामों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने शराब के गोरखधंधे को बढ़ावा देकर जितनी काली करतूतें की हैं, वह अब सामने आ रही हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार न केवल शराब की कोचियागिरी कर रही थी, बल्कि नकली और अवैध शराब के जरिए एक तरफ जान-माल के साथ घिनौना खिलवाड़ तक कर रही थी तो दूसरी तरफ प्रदेश के सरकारी खजाने पर डाका डाल रही थी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में उत्तरप्रदेश एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निलंबित एमडी अरुणपति त्रिपाठी ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे के किए हैं, उससे यह बात अब आईने की तरह साफ हो गई है कि प्रदेश का शराब घोटाला पिछली कांग्रेस सरकार की छत्रछाया में ही फल-फूल रहा था। श्री गुप्ता ने कहा कि जाँच के दौरान इस मामले की कलई खुलने से सशंकित तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अनर्गल प्रलाप कर जाँच एजेंसियों को केंद्र सरकार की एजेंट बताकर भ्रम फैलाते रहे, लेकिन अब जाँच के दौरान हुई पूछताछ में ढेबर और त्रिपाठी ने यह स्वीकार किया है कि इस घोटाले की सबसे बड़ी बेनिफिशियरी शराब निर्माता कम्पनियों थी जिनमें भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्रा. लि., छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज शामिल हैं। इन आरोपियों ने यह भी बताया कि नोएडा स्थित विधु गुप्ता की कम्पनी मे. प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रा. लि. को होलोग्राम बनाने का टेंडर मिला था और उसी कंपनी से नकली होलोग्राम बनाकर उक्त शराब कंपनियों को भेजा जाता था, जहाँ अवैध शराब पर ये नकली होलोग्राम लगाए जाते थे। जिस कंपनी को होलोग्राम बनाने का टेंडर दिया गया था, उसमें भी प्रक्रिया का खुला उल्लंघन किया गया, जिसमें अरुणपति त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास और तत्कालीन आईएएस अनिल टुटेजा की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि ढेबर-त्रिपाठी द्वारा किए गए खुलासे तो अभी इस पूरे घोटाले का ट्रेलर भर है, पूरी पिक्चर तो पर्दे पर अब आएगी। नित-नए चौंकाने वाले खुलासों की ऐसी खबरें तो अब लगातार आएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल, जो भ्रष्टाचार के तमाम खुलासों के मौकों पर भ्रष्टाचार के आरोपियों के वकील बनकर खड़े होते रहे हैं, शराब घोटाले को लेकर लगातार झूठ बोलकर प्रदेश को गुमराह करते रहे। श्री गुप्ता ने इस पूरे मामले में भी बघेल की भूमिका को भी जाँच के दायरे में लाने की मांग करते हुए भूपेश बघेल पर सवाल दागा कि शराब घोटाले के लिए ढेबर परिवार को संरक्षण देने के एवज में वह कितनी कीमत वसूल रहे थे? प्रदेश सरकार की जानकारी में इतना बड़ा घोटाला फल-फूल रहा था और श्री भूपेश इस मामले को लेकर अनभिजता का पाखंड रचते रहे। श्री गुप्ता ने कहा कि इससे पहले कोयला घोटाले में भी भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं और उस पूरे घोटाले के 'पोलिटिकल मास्टर' के तौर पर भूपेश बघेल का नाम हर जुबान पर है, तो अब बघेल प्रदेश को यह बताएँ कि क्या कोयला घोटाला की तरह ही शराब घोटाला के भी 'पोलिटिकल मास्टर' वह खुद ही थे?
