प्रदेश
CG JOB: 210 पदों पर होगी भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब है लास्ट तारीख
CG- भारी बारिश अलर्ट: इन संभाग में भारी वर्षा होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
सरगुजा :- और बिलासपुर संभाग में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस साल जून के कोटे की सिर्फ 70 फीसदी ही बारिश हुई। यानी जून में 30% कम बारिश हुई। जो पिछले साल की तुलना से 17% कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में जून तक 193.5 मिली बारिश होनी थी।
मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचिभ के अनुसार सोमवार 1 जुलाई को प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी। मंगलवार-बुधवार को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी झारखंड और आसपास एक चक्रवात बना हुआ है। मध्यप्रदेश और आसपास भी समुद्रतल से 5.8 मीटर ऊपर एक चक्रवात है। इन सिस्टम के कारण नमी बनी हुई है।
दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दैजा में शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. रमेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनके पुत्र गौरव कुमार सूर्यवंशी, बिल्हा विकासखण्ड के जनपद प्राथमिक शाला सारधा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. शोभा राम निर्मलकर के परिवार से उनकी पुत्री सीमा निर्मलकर एवं कोटा विकासखण्ड के शासकीय बालक प्राथमिक शाला आमागोहन में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. रामविलास कहार के परिवार से उनके पुत्र राहुल कुमार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
उसी तरह कोटा विकासखण्ड के शासकीय नवापारा मोहदा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. राजेश्वर सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरा पैकरा एवं बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बसहा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत स्व. संतोष कुमार श्याम के परिवार से उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह श्याम ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए।
शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोती लाल साहू और अनुज शर्मा, दिव्यांगों, उनके परिजनों सहित कई सम्मानीय दानी जन मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान से चलकर छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आयी इस संस्थान की भावना का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने संस्थान के संस्थापक कैलाश जी मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का इस भव्य मानव यज्ञ के लिए आभार प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से संस्थान को दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से सत्कार किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा मानवता की सेवा के अपनी 39 वर्षीय यात्रा की जानकारी देते हुए आगामी 5 वर्ष का विजन प्रस्तुत किया गया। संस्थान द्वारा बताया गया कि हमने दिव्यांगजनों को उनके घरों के पास ही लाभान्वित करने की सोच को साकार करते हुए 7 अप्रैल को रायपुर में कैंप लगाया था। आज उन्हें जरूरी उपकरण मुख्यमंत्री जी के हाथों उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
नारायण सेवा संस्था के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संकल्प रखा की वे आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों को लाभान्वित करने के लिए रायपुर में केंद्र संचालित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान द्वारा केंद्र स्थापना के लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के रायपुर तथा विभिन्न जिले से आए दिव्यांगों जिनके कृत्रिम हाथ पैर लगे उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शिविर में स्थानीय संगठन भगवान महावीर जन्म कल्याणकऋषभदेव मन्दिर, दादाबाड़ी रायपुर, भारतीय जैन संगठना, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जय आनन्द युवा संघ, रायपुर केरला समाजम, आरोग्य हॉस्पिटल शंकरनगर, राजश्री चायपत्ती, राजश्री इंटरप्राइजेज, श्याम सेवाधारी महिला समिति, सत्यनारायण धर्मशाला, महिला पतंजली योग समिति, छत्तीसगढ़ प्रान्तीय महिला अग्रवाल संगठन, मानव सेवा मंगल भवन, छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज, मां खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट, राणाजी वेलफेयर फाउंडेशन, मंगलमय, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़, नवसृजन मंच छत्तीसगढ़, वसुधैव कुटुंबकम, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य नर्सिंग संगठन, स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन, श्रीराम जी की सेना, ऊँ मण्डली, मणिकार्णिका विंग शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर की रिपोर्ट में बताया गया कि आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से ज्यादा दिव्यांग नारायण लिम्ब पहनकर मुस्कुराते हुए चले। जो वर्षों पहले किसी दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने से चलने-फिरने में असमर्थ हो चुके थे। जिसके चलते इनकी जिंदगी रुक सी गई थी। इन्हें आज लोवर लिंब, अपर लिंब, मल्टिपल लिंब और केलिपर्स लगाए गए। संस्थान की 80 जनों की टीम ने सेवाएं दी। समारोह में वॉलिंटर ने निशुल्क सेवाएं दी जिन्हें संस्थान ने प्रमाण पत्र दिये।
Breaking : धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी
राजिम :- धान खरीदी केंद्र में धान गायब, नोटिस जारी।
जेन्जरा धान खरीदी केंद्र में 249 क्विंटल धान मिला गायब।
समिति प्रबंधक पर होगी कार्यवाही और कि जाएगी वसूली।
ऑनलाइन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, धान की मात्रा पाया गया कम।
कार्यालय साहयक आयुक्त ने जारी किया नोटिस।
आईसीएआर और धानुका एग्रीटेक ने पूरे देश में किसानों की आय बढ़ाने की नींव रखी
*रायपुर में नए अपराधिक कानूनों के तहत थाना मंदिर हसौद और अभनपुर में मामला दर्ज*
CG छोटे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,शराब के नशे में कर रहा था ये हरकत….
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक नशा का आदि था और हमेशा परिवार के लोगों से मारपीट और विवाद करता रहता था। घटना वाले दिन भी मृतक ने अपनी भाभी के साथ मारपीट और विवाद किया था। पत्नी को मार खाता देख गुस्साएं बड़े भाई ने फर्स के पत्थर से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ग्राम रसौटा में आरोपी दिलीप कुमार द्वारा अपने सगे छोटे भाई नंद कुमार 26 वर्ष की पत्थर से पटक कर हत्या कर दिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक नंदकुमार दोनों सगे भाई थे। मृतक नंदकुमार अक्सर नशा कर घर आता था और घर वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। शनिवार को भी मृतक नंदकुमार शराब पीकर आया और आरोपी की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात पर दिलीप आक्रोशित हो गया और घर में रखे फरसी पत्थर से छोटे भाई नंद कुमार के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।
झोलाछाप डॉक्टर की भरमार, उनके झोले से निकलने वाली दवा कर सकती है आर या पार?
CG : आकाशीय बिजली के चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत...
Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी, देखें लिस्ट
मुंगेली। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार कई थाना और चौकी के प्रभारी बदले गए हैं. इनमे 2 TI, 7 SI, 4 ASI और 15 प्रधान आरक्षक और आरक्षक का नाम शामिल है।
CG : कांग्रेस की हार पर मंथन शुरू, फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब कर रही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा
महिला ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने से किया इंकार, तो प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, फिर पत्थर से कुचलकर ले ली जान, पढ़े पूरी खबर
सरगुजा : सेक्स से किया इंकार, तो महिला को दे दी दर्दनाक मौत। दिल दहलाने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा की है। सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र की ये पूरी घटना है। आरोप है कि महिला के साथ आरोपी सेक्स करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने ना सिर्फ गुस्से में महिला की हत्या कर दी, बल्कि प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।
सीतापुर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद एक संदेही को हिरासत में भी ले लिया है, जिसका नाम कंडम उर्फ रघु रेगी मांझी बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने ही गांव की ही शादीशुदा महिला से सेक्स की डिमांड की। लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। गुस्से में बौखलाये आरोपी ने पहले पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतारा और बाद में उसने उसकी प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया।
पुलिस के मुताबिक सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम उड़मकेला में हुई इस हत्या की जांच चल रही है। आरोपी अपने ही पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है। सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी की मानें तो मृतका का पति किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उससे सेक्स की डिमांड की और महिला ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसकी सनसनीखेज हत्या कर उसकी गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया।
पहली बारिश में खुली नगर पालिका की पोल, नाली जाम, बस स्टैंड बना तालाब, राहगीर परेशान
सचिन पायलट के बयान पर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक11 में से 10 सीट हारकर संतुष्ट होने वाली कांग्रेस ने बताया वो सबसे बड़ी लूजर पार्टी: धरमलाल कौशिक
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अगर छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 संसदीय क्षेत्रों में करारी पराजय के बाद भी संतोष व्यक्त कर रहे हैं, तो यह साफ समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कांग्रेस अब इसी लायक ही बची है। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मा लेने के लिए कोई तैयार नहीं है और सारे कांग्रेसी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए एक-दूसरे का सिर तलाश रहे हैं। चुनाव से पहले से लेकर चुनाव में करारी हार और अब समीक्षा के नाम पर कांग्रेस में जिस तरह के नजारे पेश हो रहे हैं, कांग्रेस और उसके कर्णधारों के लिए इससे बड़ी राजनीतिक शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती।
श्री कौशिक ने कहा कि 11 में से 10 लोकसभा सीटें हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी संतुष्ट है, कांग्रेस प्रभारी पायलट का बयान इस बात को प्रमाणित करता है कि कांग्रेस एक बहुत बड़ी लूजर पार्टी है और जीत उसका उद्देश्य ही नहीं है। 11 में से 10 सीट हारने के बाद भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अगर यह कहें कि हम एकजुटता से लड़े और वोट शेयर भी हमारा बरकरार रहा, तो राजनीति में इससे ज्यादा शर्मनाक बयान और कुछ नहीं हो सकता। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेता भी सचिन पायलट की ही सोच पर चल रहे हैं, जो हारने के बाद भी किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने का काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन, पायलट को यह बताना चाहिए कि वह एकजुटता का नाटक रच रहे हैं तो कवासी लखमा का बयान क्या इशारा कर रहा है जिसमें लखमा ने कहा है कि हम आपसी फूट की वजह से हारे। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान कांग्रेस की किस एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा है जिसमें महंत ने कहा था, 'मेरा किसी ने साथ नहीं दिया।' पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू का बयान साफ करता है कि कांग्रेस में जो सत्ता से लेकर संगठन तक भ्रष्टाचार व्याप्त है, वही कांग्रेस की अंतर्कलह का बड़ा कारण है। सत्ता में रहकर कांग्रेसी केवल छत्तीसगढ़ को लूटते रहे और इसके कारण आज अंतर्कलह सामने दिखाई दे रही है। श्री कौशिक ने पायलट से यह भी जानना चाहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोला, क्या पायलट इन सब बातों को भी एकजुटता कहते हैं?
श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं कि कांग्रेस की हार के लिए कोई एक नेता जिम्मेदार नहीं है। अगर ऐसा है तो जो-जो नेता जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही कब तक तय की जा रही है? कांग्रेस छह माह पहले विधानसभा और अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में हुई अपनी शर्मनाक हार के बाद एक बार फिर अंतर्कलह से घिर गई है और अब समीक्षा बैठक के नाम पर कांग्रेस नेता और प्रत्याशी आरोप-प्रत्यारोप करके हार के लिए के एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। श्री कौशिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा चुनाव में अपने नेतृत्व में कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को रसातल में पहुँचाने के बाद बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकारने के अनर्गल प्रलाप करके अपनी खीझ और हताशा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब कांग्रेस प्रभारी पायलट को चाहिए कि वह बघेल को विधानसभा चुनाव की करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव की हार के बाद राजनीतिक सच का सामना करने की ठोस नसीहत देन की हिम्मत दिखाएँ। श्री कौशिक ने सवाल किया कि आखिर बघेल मीडिया का सामना क्यों नहीं कर रहे और क्यों नहीं बता रहे कि वह खुद क्यों हारे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शर्मनाक हार क्यों हुई? श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा इस बुरी तरह चरमरा गया है कि वहाँ अब कोई किसी सुनने को तैयार ही नहीं है।
युवक ने आरक्षक को जड़ा तमाचा, पिटाई का वीडियो आया सामने, पढ़िए आखिर क्या हुआ था
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाते समय एक युवक ने पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद व्यक्ति ने कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
थप्पड़ मारने वाला युवक कॉन्स्टेबल के साथ वीडियो में धक्कामुक्की करता दिख रहा है। दरअसल, एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल एक युवक को हॉस्पिटल लेकर जा रहा था। तभी 112 पर तैनात आरक्षक ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए पहले युवक से मारपीट करने लगा। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट की घटना करीब दो दिन पहले की बताई जा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीण ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं, उलटा पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट और सरकारी काम में रुकावट पैदा करने का मामला दर्ज किया है। वहीं दबंगई दिखाने वाले कॉन्स्टेबल के खिलाफ अपनी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कॉल करने के बावजूद पुलिस लेट
रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास करीब दो पहले एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इतवार सिंह पैकरा ने मानवता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर जा रहा था।
इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दे दी थी, लेकिन पुलिस काफी समय तक नहीं पहुंची। जबकि व्यक्ति को भी एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटे आई थीं, जिसके बाज इतवार सिंह स्वयं ही घायल को हॉस्पिटल लेकर जाने के लिए निकल गया।
कॉन्स्टेबल ने रोककर दबंगई दिखाई और थप्पड़ जड़ा
इस दौरान डायल 112 में तैनात आरक्षक महेंद्र राजवाड़े घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद आरक्षक ने इतवार सिंह को हॉस्पिटल जाने से रोक लिया। वहीं, इतवार सिंह बार-बार घायल को जल्द-जल्द से हॉस्पिटल पहुंचाने की बात को दौहराता रहा।
इस पर आरक्षक महेंद्र राजवाड़े अपनी वर्दी का जोश दिखाने लगा। आरक्षक के बर्ताव से परेशान होकर इतवार सिंह ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिसका बाद दोनों के बीच काफी समय तक झूमाझटकी होती रही।
पुलिस ने उलटा युवक के खिलाफ की FIR
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में से एक ने इस घटना का पूरा वीडिया बना लिया। वीडियो वायरल होने पर आरक्षक के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत की गई। मगर पुलिस ने जांच के बिना ही आरक्षक की पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ एफआईआर सिटिडन पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज की है। मगर इसमें न तो कोई घटना की जानकारी है और न तो प्रार्थी का नाम है और न ही इस एफआईआर में आरोपी का किसी भी प्रकार से जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस से इसबारे में पूछे जाने पर इसको तकनीकी त्रुटि बताया है।
