प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू

बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग  मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई है

बैठक में नक्सल विरोधी अभियान तथा विकास कार्यों पर हो रही चर्चा

और पढ़ें ...

शाला प्रवेशोत्सव बीएनबी उ मा वि नेवरा

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव बी एन बी उ मा वि नेवरा परिसर में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि केबिनेट खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता आपदा प्रबंधन तथा राजस्व मंत्री छ ग शासन टंकराम वर्मा ,अध्यक्षता अनिल अग्रवाल महामंत्री भा ज पा,विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर मनहरे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा,लेमिक्षा गुरू डहरिया अध्यक्ष नगर पालिका, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका,राम पंजवानी, सौरभ जैन, ईश्वर यदु,सुरेश वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों को कार्मल पब्लिक शाला बैंड के द्वारा स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया जहां बच्चे पुष्प वर्षा और गुलदस्ता देकर गौरवान्वित हुए।पहले मां सारदे व छत्तीसगढ महतारी के चित्रपट पर पूजा अर्चना किए। मंच पर आसीन होने के बाद माला व गुलदस्ता द्वारा सम्मान किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे ने शैक्षणिक गतिविधियों उपलब्धि को बताते हुए स्वागत भाषण का वाचन किए। महामंत्री अनिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी बच्चे शाला में प्रवेश लें का आह्वान करते हुए बताया कि आसपास के दस स्कूलों में प्रार्थना सेड का निर्माण मंत्री महोदय के अथक प्रयास से हुआ। जनपद उपाध्यक्ष मनहरेजी ने स्कूली बच्चों से कहा शिक्षक द्वारा दिए गए शिक्षा को अपने जीवन में उतारें। नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरू डहरिया शैक्षणिक नव वर्ष पर बधाई देते हुए कहा आज्ञा का पालन कर अनुशासन में रहकर पढ़ाई कर तिल्दा नेवरा का नाम रोशन करें। मंत्री महोदय ने अपना उद्बोधन छात्रों में जोश भरने कहा-" अगर करोगे भरोसा भगवान पर ,तो तकदीर में लिखा है वो पाओगे।और अगर करोगे भरोसा खुदपर, तो भगवान वो लिखेगा जो तुम जो खुद चाहोगे।" बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए कहा- शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीएगा वो दहाड़ेगा।शाला को संवारने का दायित्व केवल शिक्षक का नहीं वरन छात्र एवं पालकों का भी है।शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है।संस्कार नहीं होने से जीवन का पतन हो जाता है।संघर्षों से ही कामयाबी मिलती है।मंत्री महोदय के द्वारा हायर सेकेण्डरी सासाहोली अधूरे अहाता निर्माण को पूर्ण करने,बी एन बी के लिए शेड में पंखा लगाने व शौचालय निर्माण के लिए 5लाख, मिडिल स्कूल नेवरा पुरानी बस्ती के शेड व अहाता निर्माण के लिए दस लाख,सेजेस नेवरा सायकल स्टैंड के लिए 15 लाख,बांसटाल के लिए शेड हेतु 10 लाख व माइक सेट के लिए पचास हजार, हेमू कलाणी के लिए 10 लाख, टोहड़ा हायर सेकेण्डरी के रंगमंच और सायकल स्टैंड के लिए 10 लाख की घोषणा किए। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।सभी नव प्रवेशी बच्चों का गुलाल मिठाई गणवेश व पाठ्यपुस्तक प्रदान किया गया। दिव्यांग को सामग्री वितरण, मेधावी छात्रों का सम्मान, साइकिल वितरण वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य बी एन बी राजेश चंदानी सहित ब्लाक के सभी प्राचार्य शिक्षक छात्र समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

Nervfit और MyCLNQ ने की भारत में टेक्नोलॉजी इनेबल्ड केयर के विस्तार के लिए की साझेदारी

*उन्नत स्वास्थ्य निगरानी क्षमताओं के साथ सभी भारतीयों के स्वास्थ्य और फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किफायती और समग्र समाधान*

Nervfit - MyCLNQ के फिटनेस ट्रैकिंग स्मार्ट डिवाइस 

27 जून, 2024 रायपुर Nervfit और MyCLNQ ने की भारत में टेक्नोलॉजी इनेबल्ड केयर के विस्तार के लिए साझेदारी Nervfit, जो smart wearables तकनीक में एक प्रमुख खिलाड़ी है और MyCLNQ Health Singapore, जो डिजिटल स्वास्थ्य समाधान प्रदाताओं मे अग्रणी है, ने भारत में टेक्नोलॉ जी इनेबल्ड केयर (TEC) प्रणाली लॉन्च करने के लिए अपने रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। यह साझेदारी , लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3 वर्षों में, Nervfit के फिटनेस ट्रैकिंग स्मार्ट डिवाइसों मे विशेषज्ञता को MyCLNQ की उन्नत स्वास्थ्य निगरानी क्षमताओं के साथ मिला कर सभी भारतीयों के स्वास्थ्य और फि टनेस लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किफायती और समग्र समाधान प्रदान करेगी । पी यूष पा ठक जो Nervfit के सी ईओ हैं, ने इस अवसर पर अपने वि चा र सा झा करते हुए कहा कि , "हम बहुत आशावादी और आश्वस्त हैं कि हमा रा सहयो ग हमा रे स्मार्ट वॉच उपयो गकर्ता ओं को MyCLNQ की उन्नत स्वा स्थ्य नि गरा नी सुवि धा ओं के सा थ सशक्त करेगा । यह ता लमेल Nervfit ग्रा हकों को एक डि जि टल प्लेटफ़ॉ र्म प्रदा न करेगा जि ससे वे अपनी फि टनेस संबंधी जरूरतों का एआई और मशी न लर्निं ग का उपयो ग करते हुए एक आसा न और सहज इंटरफ़ेस के मा ध्यम से प्रभा वी ढंग से प्रबंधन कर सकेंगे।" MyCLNQ Health India के सी बी ओ भरत महेश्वरी ने आगे कहा कि , "Nervfit के सा थ सहयो ग करना हमा रे मि शन मे एक महत्वपूर्ण मी ल का पत्थर है जो भा रती य बा जा र में नवी न स्वा स्थ्य तकनी क और समा धा नों के मा ध्यम से स्वा स्थ्य देखभा ल को बढ़ा वा देता है। हम मि लकर पहनने यो ग्य स्मा र्ट उपकरणों के लि ए नए मा नदंड स्था पि त कर रहे हैं, जो हमा रे ग्रा हकों की वि भि न्न आवश्यकता ओं को पूरा करने के लि ए तैया र कि ए गए हैं।" इस रणनी ति क गठबंधन को स्मरणी य बना ने के लि ए, Nervfit और MyCLNQ दो नों ही शुरुवा ती ग्रा हकों के लि ए वि शेष ऑफर्स की शुरुआत कर रहे हैं। समूह ने अपने उपयो गकर्ता ओं और प्रशंसकों को उनके सो शल मी डि या प्लेटफा र्मों , ऑनला इन मा र्केटप्लेस Amazon, Flipkart, AJIO और www.nervfit.com पर आकर्षक डी ल्स के लि ए आमंत्रि त कि या है, जो बहुत जल्द ही सा मने आएंगी । Nervfit के CTO संजय कुमा र ने बता या की नि कट भवि ष्य में Nervfit ऐसे और भी मेडि कल ग्रेड डि वा इस लॉ न्च करने वा ला है जि ससे स्वा स्थ्य संबंधी जा नका री एकत्रि त करना और उसका वि भि न्न प्रका र से इस्तेमा ल करना बहुत ही आसा न हो गा | इसमें आर्टि फि शि यल इन्टेलि जेन्स के इस्तेमा ल से डेटा को अधि क वि स्तृत तरी के से देखा जा सकेगा | MyCLNQ Health के सी टी ओ फरज़ा न सि द्दी की ने आगे कहा , "जैसे-जैसे भा रत इन अत्या धुनि क तकनी कों को अपना रहा है, यह सा झेदा री रा ष्ट्री य स्तर पर कुशल, स्केलेबल और रो गी -केंद्रि त समग्र हेल्थ केयर प्रदा न करने में एक मी ल का पत्थर बनेगी ।" सा झेदा री की घो षणा के दौ रा न, चर्चा ओं ने भा रत में टेक्नो लॉ जी इनेबल्ड केयर (TEC) के महत्व को भी उजा गर कि या , क्यों कि डि जि टल स्वा स्थ्य समा धा नों में प्रगति हेल्थ केयर परि दृश्य को लगा ता र क्रां ति का री बना रही है। स्मा र्ट पहनने यो ग्य उपकरणों से लेकर टेली मेडि सि न प्लेटफा र्मों तक की नवा चा रों के सा थ, TEC मरी जों और स्वा स्थ्य सेवा प्रदा ता ओं दो नों को सशक्त कर रहा है। डि जि टल स्वा स्थ्य की ओर यह परि वर्तन न केवल पहुंच और सुवि धा को बढ़ा ता है, बल्कि री यल टा ईम नि गरा नी और व्यक्ति गत देखभा ल के मा ध्यम से मरी जों के स्वा स्थ्य परि णा मों में सुधा र भी करता है। कौ न है Nervfit Bluemorph Brands Pvt. Ltd. द्वा रा संचा लि त Nervfit ब्रैंड, फि टनेस वि यरेबल टेक्नो लॉ जी में एक अग्रणी कंपनी है, जो फि जि कल फि टनेस को आगे ले जा ने और एक स्वस्थ जी वन शैली को बढ़ा वा देने वा ले अभि नव उत्पा दों को तैया र करने के लि ए प्रति बद्ध है। सटी कता और उपयो गकर्ता -केंद्रि त डि जा इन पर आधा रि त Nervfit वि यरेबल, टेक्नो लॉ जी क्षेत्र में लगा ता र नए मा नदंड स्था पि त कर रहा है। कौ न है MyCLNQ MyCLNQ Health, रा ष्ट्री य पुरस्का र वि जेता HealthTech कंपनी जि सका मुख्या लय सिं गा पुर मे है, आठ से अधि क देशों में का र्यरत है। वे इला ज़ और देखभा ल के लि ए जुड़े हुए स्वा स्थ्य संबंधी समा धा नों में वि शेषज्ञता रखते हैं। वे व्या पक "MyCLNQ" ईको सि स्टम संचा लि त करते हैं, जो वि भि न्न परि वा रि क स्वा स्थ्य देखभा ल आवश्यकता ओं को पूरा करने वा ला एकी कृत प्लेटफ़ॉ र्म है। एआई-संचा लि त मो बा इल ऐप टेली मेडि सि न, mHealth, और eHealth सेवा ओं पर जो र देता है, जि सका उद्देश्य सहा यक सेटिं ग में स्वा स्थ्य देखभा ल के लि ए कि फा यती सेवा प्रदा न करना है। अधि क जानकारी के लिए www.nervfit.com और www.myclnq.co पर जा एं।

और पढ़ें ...

25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच

बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर सालों से नदारद 4 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 9 शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए है।

राज्य शासन के इस आशय के निर्देश के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने ऐसे लापता शिक्षकों की सूची मांगे जो सालो से नदारद है। इस लिस्ट में शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा के प्रधानपाठक मनोरमा तिवारी, सफेद खदान स्कूल के सहायक शिक्षक किरण यादव, ओखर स्कूल के सहायक शिक्षक बसंत लकड़ा और परसापानी स्कूल के सहायक शिक्षक मेघा यादव व तिफरा स्कूल के भृत्य स्टेलिन मार्क एक्का को बर्खास्त कर दिया है। वही 11 शिक्षकों के सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है वही 3 साल से कम अवधि के नदारद 9 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें ...

परीक्षा पास करने के लिए 33 नहीं 40% लाने होंगे छत्तीसगढ़ में लागू नई शिक्षा नीति: कोर्स छोड़ने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ में इसी सत्र (2024-25) से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसके तहत स्नातक स्तर के सभी कोर्स में पढ़ाई सेमेस्टर में होगी। वहीं पासिंग मार्क्स में भी बदलाव किया गया है। यानी BA, BSc, BSc (होम साइंस), BCom, BCA और BBA में परीक्षा पास करने के लिए 33 की जगह 40 फीसदी अंक लाने होंगे।

नई शिक्षा नीति को इसी साल स्नातक प्रथम वर्ष से लागू किया जा रहा है। इसलिए पासिंग नंबर का नया सिस्टम सिर्फ UG (अंडर ग्रेजुएट) प्रथम वर्ष के लिए ही रहेगा। आंतरिक मूल्यांकन से 30 प्रतिशत अंक मिलेंगे, इसके लिए कॉलेज अपने स्तर पर टेस्ट लेंगे। वहीं 70 फीसदी अंकों के लिए सेमेस्टर परीक्षा होगी। दोनों को जोड़कर पास होने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी लाना अनिवार्य है।

हालांकि अभी इंदिरा संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ ​​​​​और सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में इसे लागू नहीं किया जाएगा। दोनों विश्वविद्यालयों में अगले सत्र (2025-26) में लागू होगी। वहीं प्राइवेट परिक्षार्थियों को भी नियमित छात्रों की तरह ही हर छह-छह महीने में परीक्षा देनी होगी। साथ ही कॉलेजों में प्राइवेट छात्रों का भी इंटरनल एग्जाम होगा।

 

कोर्स छोड़ने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

इस नीति के तहत अगर कोई स्टूडेंट UG फर्स्ट ईयर पास होने के बाद किसी वजह से पढ़ाई छोड़ देता है, तो उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल में डिप्लोमा, तीन साल पूरा करने पर ग्रेजुएशन और चौथे वर्ष की पढ़ाई में ऑनर्स और आ​नर्स विथ रिसर्च की उपाधि मिलेगी।

प्राइवेट छात्रों को पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

प्राइवेट छात्र के तौर पर यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा में शामिल होने के लिए अब पहले ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी। इसमें छात्रों को यह बताना होगा कि किस कॉलेज से वे परीक्षा देंगे।रजिस्ट्रेशन और अन्य की फीस कितनी होगी, अभी यह तय नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जल्द सूचना जारी होगी।
च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होगा

उच्च शिक्षा सचिव आर प्रसन्ना ने बताया कि, प्रदेश में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसके अनुसार UG में कई बदलाव किए गए हैं। जैसे, यह कोर्स सेमेस्टर सिस्टम से चलेगा। ग्रेजुएशन 3 और 4 साल का होगा। इसमें च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होगा।

तीन चरणों में लागू होगी नई शिक्षा नीति

प्रदेश में तीन चरणों में नई शिक्षा नीति लागू होगी। पहले चरण यानी इस सत्र से (2024-25) स्नातक स्तर, दूसरे चरण में सत्र 2025-26 और अग्रगामी सत्रों के लिए विषय संयोजन किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कौशल केंद्र की स्थापना की जाएगी।

तीसरे चरण (सत्र 2026-27) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रावधान पूरी तरह लागू किए जाएंगे। विभिन्न विषयों की ऑनलाइन कक्षाओं का राज्य स्तर पर संचालन होगा। एकल संकाय महाविद्यालयों को बहु-संकाय महाविद्यालयों में परिवर्तित किया जाएगा।

और पढ़ें ...

जनदर्शन : मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू*

*जनदर्शन : मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू* रायपुर 27 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम लोग, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर अकोली निवासी सुश्री रमेसरीन धीवर ने फैंसी स्टोर खोलने के लिए शासकीय योजना से लोन दिलाने का आग्रह किया। धमतरी निवासी श्रीमती ईशा रानी सोनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि उनके पति श्री अमित सोनी के मस्तिष्क में ब्लड जम गया है, रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल एक बार उनका ऑपरेशन करवा पाए है। डॉक्टरों ने एक और ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। श्रीमती जानकी साहू के पति कैंसर मरीज है, उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिए जनदर्शन में आई है। इसी प्रकार रायपुर निवासी आशिया परवीन ने बताया कि उनका छत बरसात में पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे परिवार के साथ मकान में रहने में परेशानी होती है, मकान क्षतिपूर्ति दिलाने का आग्रह किया। भाटापारा बलौदाबाजार निवासी श्रीमती ममता निर्मलकर ने मुख्यमंत्री से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री जगदीश निर्मलकर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 नियमित सफाई कर्मचारी थे। 24 फरवरी 2018 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। अब तक उनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इसी प्रकार सड्डू रायपुर की लता साहू के पिता भी नगर निगम में लाईन मैन थे। उनके मृत्यु के आठ वर्ष पश्चात् अभी तक उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है। ग्राम सोनडोंगरी की श्रीमती कामिनी साहू और सरिता कुर्रे खुशबू महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो, इसके लिए जनदर्शन में पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
और पढ़ें ...

Breaking : नक्सलियों की काली करतूत, प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से 39 वर्षीय ग्रामीण घायल हो गया. प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत 26 जून की मध्य रात्रि ग्राम गुफा एवं ताड़ेलवाया सीमा के पास नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में जुरु राम कतलामी पिता स्व रूपाराम कतलामी निवासी ग्राम गुफापारा मंगनार थाना बारसूर घायल हो गया. विस्फोट से ग्रामीण की बहन सुनीता कतलामी (25 वर्ष) के चेहरे पर भी हल्की चोटें आई है.

ग्रामीण अपने छोटी मां के कफन दफन कर ग्राम सालेपाल से वापस अपने गांव गुफापारा मंगनार जाने के दौरान विस्फोट होने से घायल हुआ है. घायल पुरुष व महिला को बारसूर में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है.

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना, नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, जिंदा जलकर 2 लोगों की हुई मौत

बेमेतरा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।  फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई। इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इस हाल में अस्पताल में कराया गया भर्ती, कैंप में मचा हड़कंप

बीजापुर। जिले के रामपुरम इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है। 

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। 

और पढ़ें ...

CG - जमीन पर सोई दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने काटा, दोनों की मौत...परिवार में पसरा मातम…!!

सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों 25 जून की रात जमीन पर सोयी हुई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। तबियत बिगडऩे पर दोनों को सुबह वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, यहां पहुंचते तक उसकी भी मौत हो गई। 2 बेटियों की मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर निवासी संजना पिता मोती अगरिया उम्र 14 वर्ष 25 जून की रात को अपनी बहन सुमन के साथ घर में ही जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। इस दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों बहनों को डस लिया था।

रात में उन्हें सांप के डसने का अहसास नहीं हुआ लेकिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों उल्टियां करने लगीं। दोनों की हालत एक साथ खराब होने पर परिजन ने उनके शरीर की जांच की तो सांप डसने के निशान मिले। इसके बाद दोनों को तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए बधाई दी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए बधाई दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें सशक्त करने के लिए इसी प्रकार आगे भी उन्हें काम करते रहना चाहिए।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए बधाई दी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को जनदर्शन कार्यक्रम में महिलाओं ने महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए बधाई दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें सशक्त करने के लिए इसी प्रकार आगे भी उन्हें काम करते रहना चाहिए।

और पढ़ें ...

जनदर्शन प्रारंभ: मुख्यमंत्री श्री साय आत्मीयता से मिल रहे हैं नागरिकों से

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय आत्मीयता से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने का प्रयास किया है। पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कारवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।

और पढ़ें ...

जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की।

जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भेंट की

और पढ़ें ...

CG - युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा I love you my family, फिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने आत्महत्या की वजह लिखी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने दोपहर में खाने के बाद सुसाइड किया है। मौत से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखी थी। सुसाइड नोट में लिखा है “I love you my family और सभी से माफी चाहती हूं, जिंदगी से परेशान हूं। मैं खुद की जिंदगी खुद के तरीके से जीना चाहती हूं, मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रही हूं”।

मृतिका का नाम भगवती यादव उम्र 22 वर्ष है। वह एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करती थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग- 5 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति की अनुशंसा, 25 शिक्षकों पर गिरी गाज

बिलासपुर। स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 5 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय से इतर नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों के विरूद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। नौ शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच भी की जायेगी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है। वहीं अन्य नियोक्ता वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने अपने कर्तव्य से अनुपस्थित सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। आदेश पर अमल करते हुए अकेले शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित 25 शिक्षक और कर्मचारियों की पहचान की गई। और तत्परतापूर्वक उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री टीआर साहू ने बताया कि तीन वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति एवं तीन साल से कम अवधि वालों के विरूद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय द्वारा बर्खास्त किए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों में श्रीमती मनोरमा तिवारी प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला रिसदा, श्रीमती किरण यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला सफेद खदान, श्री बसंत कुमार लकड़ा, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला ओखर एवं सुश्री मेघा यादव, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला परसापानी एवं श्री स्टेनली मार्क एक्का भृत्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा शामिल है।

 उन्होंने बताया कि डीईओ कार्यालय के अलावा अन्य नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। इनमें जिनकी कार्रवाई डीपीआई स्तर से कार्रवाई होनी है, उनमें श्रीमती अल्का महतो, व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल फरहदा एवं श्री हरीराम पटेल, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भटचौरा शामिल हैं। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गये नामों में श्रीमती रेणुका राय, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटियारी एवं श्री दिव्यनारायण रात्रे शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जुनवानी शामिल हैं।

इसी प्रकार जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को भेजे गये नामों में श्रीमती शारदा सिंह, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मोढ़े, श्री बत्तीलाल मीना, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिल्लीबंद, श्रीमती नलिनी अग्रवाल, शिक्षक पंचायत, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीघाट, अंकिता सिंह, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सेंदरी, श्रीमती रितु लोधी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला फोकटपारा बिल्हा, श्री कृष्ण शरण तिवारी, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला गोदईया, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला सोनसाय नवागांव कोटा एवं श्री राकेश पाण्डेय, सहायक शिक्षक पंचायत, शासकीय प्राथमिक शाला मनवा शामिल है।

जिन नौ शिक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच की गई है, उनमें डीईओ कार्यालय से संबद्ध श्री यशवंत कुमार साहू सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक स्कूल डण्डासागर कोटा, श्री मदनलाल श्यामले सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कुआंजति, श्री शशिकांत यादव भृत्य माध्यमिक शाला सीस विकासखण्ड कोटा, श्री राकेश मिश्रा सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बेलसरा एवं श्री अमन गिरी भृत्य पूर्व माध्यमिक शाला लावर शामिल हैं। इसी प्रकार विभागीय जांच के लिए जिनकी अनुशंसा की गई है उनके डीपीआई नियोक्ता से जुड़े श्री शिव कुमार व्याख्याता एलबी हाई स्कूल बछालीखुर्द कोटा, संयुक्त संचालक नियोक्ता से संबद्ध श्री श्याम सुंदर तिवारी शिक्षक एलबी पूर्व माध्यमिक शाला सीपत, मस्तुरी, श्रीमती केकती कौशिक शिक्षक एलबी पूर्व माध्यमिक शाला महमंद तथा जनपद बिल्हा की स्थापना के अंतर्गत अंकिता सिंह सहायक शिक्षक पंचायत प्राथमिक शाला सेंदरी शामिल है।

और पढ़ें ...