प्रदेश
Transfer Breaking : जिले के 16 निरीक्षकों का बदला प्रभार...पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को दुर्ग जिले के 16 निरीक्षकों का स्थान बदल गया है। प्रशासनिक नजरिया से यह परिवर्तन किया गया है। दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर, जामुल, पुरानी भिलाई, भिलाई भट्टी, महिला थाना, धमधा, बोरी, उतई, पद्मनाभपुर, अमलेश्वर, नंदिनी नगर के थाना प्रभारी बदल दिए हैं। वही जामुल की कमान कपिल देव पांडेय को सौंपा गया है। मोहन नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नवी मोनिका पांडे को दी गई है। विपिन रंगारी, उतई भेजें गए है। मनीष शर्मा नंदिनी नगर के नए थाना प्रभारी बनाए गए है। मोतीलाल शुक्ला को जिला विशेष शाखा का प्रभाव दिया गया। जबकि शिव चंद्र यातायात की कमान संभालेंगे श्रद्धा पाठक महिला थाना की प्रभारी बनाई गई।
देखें लिस्ट-

CG NEWS: छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता एवं पी.पी.टी प्रवेश परीक्षा आज...दो पालियों में होगी आयोजित...ये चीजें ले जाना न भूलें
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 23 जून रविवार को छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजीटीईटी) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जावेगी। प्रथम पाली की परीक्षा (एक से पांच तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) प्रातः 9.30 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा (छः से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन के लिए) दोपहर 02 से 04.15 बजे तक आयोजित की गई है। साथ ही 23 जून को ही प्रथम पाली में प्रातः 09.00 बजे से 12.15 बजे तक पी.पी.टी. 2024 प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। जिसके लिए गरियाबंद जिले में 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। प्रथम पाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 4164 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 5761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार प्रथम पाली में पीपीटी प्रवेश परीक्षा में 359 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री मुका राम नाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रों में एक-एक आब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है।
मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित
परीक्षार्थियां के लिए विशेष निर्देश – परीक्षार्थी वर्ष 2024 को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2024 का ही प्रवेश पत्र इंटरनेट से निकालकर लाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें एक परीक्षार्थी के लिए व एक व्यापम की प्रति होती है। परीक्षा हाल में दोनों प्रति साथ लायेंगे। परीक्षार्थी अपना-अपना परीक्षा केन्द्र निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे। परीक्षार्थी स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेस की मूल प्रति साथ लाने के निर्देश दिये है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, कैल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है।
CG CRIME NEWS : बाप ने की 5 साल के बेटे की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान...जानिए क्या है पूरा मामला
सरगुजा : अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक व्यक्ति ने अपने 5 साल के बच्चे की गला दाबकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं इस वारदात के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
ग्राम कोटछाल बैगापारा मोहल्ले देवकुमार पिता अमरविलास ने शनिवार की सुबह अपने बेटे पुत्र दीपेश की हत्या कर आत्महत्या कर लिया, बेटे की लाश जमीन पर और पिता की लाश फंदे से लटकती मिली, जिसे जब आस पास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तीन महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
पुलिस ने बताया कि मृतक देवकुमार की पत्नी की तीन माह पूर्व ही बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके कारण मृतक डिप्रेशन में चला गया था. उसके परिजन उसका भी उपचार करवा रहे थे. बताया जाता है कि वह काफी परेशान रहता था. मृतक के कुल तीन बच्चे थे, जिसमें मृतक 5 साल का मासूम सबसे छोटा बेटा था, जोकि उसके साथ ही रहता था, जबकि दो बच्चे अपने दादा-दादी के घर में रहने चले गए थे. फिलहाल, पुलिस मासूम बच्चे और पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दिल दहला देने वाली घटना : वीडियो कॉल कर मां के सामने फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा, इस वजह से उठाया यह आत्मघाती कदम
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वीडियो कॉल कर मां के सामने उनका बेटा फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची है और मामले की जांच कर रही। बताया जा रहा कि यह घातक कदम परिवारिक विवाद के कारण उठाया गया है। यह घटना बांकी मोंगरा क्षेत्र की है।
28 वर्षीय हंस राज कोसले ने बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के गजरा डबल स्टोरी कॉलोनी स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की मां ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ही अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने इस आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्हें वीडियो कॉल किया था। जिसमें वह अपनी पत्नी द्वारा बेटे को ले जाने और लगातार प्रताड़ित करने की बात कह रहा था। वह अपनी तकलीफ और अपनी व्यथा को वीडियो कॉल पर बताया जा रहा था और रोए जा रहा था। उसे चुप कराती, इसी दौरान वह छत में लगे पंखे पर साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर यह सब देखकर वह सन्न रह गई।
देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू
बिलासपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री साहू ने कहा कि मेरे गांव के लोगों ने पंच बनाया फिर सरपंच जनपद सदस्य और फिर मुझे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और जीत कर पहली बार विधायक बना उस समय तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार ने मुझे पहली बार संसदीय सचिव बनाया। अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा से टिकट दिया और आज जनता ने मुझे चुनकर सांसद बनाया भगवान और आप सब सभी लोगों की कृपा है कि पहली बार के सांसद को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया है। मैं केंद्रीय मंत्री होने के नाते पूरे छत्तीसगढ़ की सेवा करूंगा।उन्होंने ने जीत के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल होना गर्व की बात कही। वहीं, तोखन साहू ने देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के में तेजी से विकास करने की बात भी कही।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे। बिलासपुर सासंद एक छोटे नेता से बिलासपुर सांसद और अब मोदी सरकार में केंद्रिय राज्य मंत्री बनने का सफर तय किए है। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू को शहरी राज्य विकास विभाग मिला है। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को यह विभाग मिला है। प्रदेश को यह विभाग मिलने से केंद्र से नगरीय निकायों के भरपूर राशि मिलेगी। विकास के कार्यों में तेजी भी आएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कैलाश ठाकुर, बलराम देवांगन, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, अंबालिका साहू, पुनिता डहरिया, नरेन्द्र वर्मा, रामू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
Transfer : बड़ी संख्या में जजों के तबादले, चार जिलों में नए डिस्ट्रिक्ट जज किए गए पदस्थ...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने न्यायाधीशों के तबादला का आदेश जारी किया हैं। जारी आदेशों के तहत चार जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। हाई कोर्ट स्थापना के जज को भी बदला गया है।
प्रज्ञा पचौरी को दुर्ग जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार को रायगढ़ जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मोहम्मद रिजवान खान को कोरिया जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। श्यामलाल लाल नवरतन को बालोद जिले का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
देखें आदेश









अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर :- मस्तूरी से लगे ग्राम पंचायत कोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का निवासी ढेला राम साहू पीता महेतरू साहू उम्र लगभग 55 साल अरपा नदी में भैंस धोने के लिए गया हुआ था और गिर कर तेज बहाव के चपेट में आकर खुद ही बह गया जिसकी वजह से उसकी मौत भी हो गई बताया जाता है कि यह घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है उपस्थित लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया पर तेज बहाव होने के कारण ढेला राम साहू को बचा नहीं पाये ऐसे में ग्राम पंचायत कोनी के सरपंच पति मनीराम कैवर्त को इसकी सूचना मिली और उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी इसके बाद डेड बॉडी को किसी तरह निकाल कर पीएम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के बाद कोनी में साहू परिवार में शोक की लहर है परिवार गम में डूबा हुआ है पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं
BREAKING : रिश्वत लेते VIDEO हुआ था वायरल, SDM ने महिला पटवारी को किया निलंबित, जानें पूरा मामला...!!
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। दरअसल जिले में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देश पर एसडीएम ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जा शुरू की है। जांच के बाद महिला पटवारी को निलंबित किया गया है। ये पूरा मामला रायगढ़ तहसील का है।
पूरा मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है। यहां पटवारी के पद पर सुलोचना साव पदस्थ है। महिला पटवारी के पास एक किसान अपना कोई राजस्व से संबंधित काम लेकर आता है। कमरे के बाहर स्कूटी के पास खड़ी महिला पटवारी से किसान की बातचीत होती है। ऋण पुस्तिका सुधारने संबंधित बातचीत महिला पटवारी व किसान के बीच होती है। महिला पटवारी इसमें पहले ऑनलाइन सुधार के बाद ही दस्तावेजों में सुधार की बात कहती है। बातचीत खत्म होने के बाद किसान महिला पटवारी को पैसे देता है। जिस पर महिला पटवारी रहती है कि सिर्फ इतना ही दे रहे हो। किसान द्वारा इसे पर्याप्त बताने पर महिला पटवारी कहती है कि बहुत कम है और लगेगा।
वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इसे गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर रायगढ़ एसडीम प्रवीण तिवारी ने महिला पटवारी को नोटिस देकर जांच शुरू की। एसडीएम ने मीडिया को बताया था कि महिला पटवारी को कारण बताओं नोटिस दिया गया था। जिसके जवाब में महिला पटवारी सुलोचना साव ने बताया है कि यह वीडियो डेढ़ से 2 साल पुराना है। मकान निर्माण और लेबर पेमेंट के उनके निजी काम का यह लेनदेन था। एसडीएम ने आगे कहा था कि जवाब मिलने के बाद आगे की जांच कार्यवाही जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
CG - कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..
दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मार्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवरण कैम्प एक का रहने वाला था और श्रीशंकराचार्य काॅलेज का छात्र था। कॉलेज दोस्तों के मुताबिक, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोस्तों ने उस युवती के घर में जाकर तोड़फोड़ की है।
देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने कहा कि मेरे गांव के लोगों ने पंच बनाया फिर सरपंच जनपद सदस्य और फिर मुझे लोरमी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया और जीत कर पहली बार विधायक बना उस समय तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार ने मुझे पहली बार संसदीय सचिव बनाया। अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा से टिकट दिया और आज जनता ने मुझे चुनकर सांसद बनाया भगवान और आप सब सभी लोगों की कृपा है कि पहली बार के सांसद को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्य मंत्री बनाया है। मैं केंद्रीय मंत्री होने के नाते पूरे छत्तीसगढ़ की सेवा करूंगा।उन्होंने ने जीत के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जनता का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रीमंडल में शामिल होना गर्व की बात कही। वहीं, तोखन साहू ने देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के में तेजी से विकास करने की बात भी कही।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे। बिलासपुर सासंद एक छोटे नेता से बिलासपुर सांसद और अब मोदी सरकार में केंद्रिय राज्य मंत्री बनने का सफर तय किए है। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि तोखन साहू को शहरी राज्य विकास विभाग मिला है। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को यह विभाग मिला है। प्रदेश को यह विभाग मिलने से केंद्र से नगरीय निकायों के भरपूर राशि मिलेगी। विकास के कार्यों में तेजी भी आएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, कैलाश ठाकुर, बलराम देवांगन, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, अंबालिका साहू, पुनिता डहरिया, नरेन्द्र वर्मा, रामू साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य सम-सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
CG Board Exam 2024: इसी साल से दो बार होगी 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा , आवेदन शुरू जानें अंतिम तारीख, देखें परीक्षा टाइम- टेबल
रायपुर : छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से बोर्ड की मुख्य परीक्षा दो बार ली जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।
सभी छात्र दे सकेंगे परीक्षा
सीजी बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फेल हुए छात्र, सप्लीमेंट्री के छात्र और पास हुए छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। माशिमं की ओर से कहा गया है कि वैसै परीक्षार्थी जो पूरक हैं, फेल हैं या फिर अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं, वो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
21 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू
माशिमं की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ छात्र 21 जून से 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही लेट फीस के साथ 1 और 2 जुलाई तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। जो रेगुलर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकेंगे।
12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल

10वीं परीक्षा का टाइम टेबल

Transfers: पुलिस विभाग में एक साथ 21 पुलिसकर्मियों के तबादलों में, आदेश जारी
धमतरी। धमतरी एसपी ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आदेश जारी किया है। ट्रांसफर सूची में 21 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है।
देखें आदेश :

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी की लिस्ट, जानिए किन्हें कहां मिली नई जिम्मेदारी
गौरेला पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। जिसमें प्रधान आरक्षक, आरक्षक के साथ थाना प्रभारी इधर से उधर किये गए हैं। यह तबादला आदेश एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, 36 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 28 प्रधान आरक्षक और आरक्षक के साथ 8 टीआई, SI और ASI के नाम साहिल हैं।
देखिये ट्रांसफर लिस्ट

CG ब्रेकिंग: करेंट की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत
जांजगीर-चाम्पा: शिवरीनारायण से बड़ी खबर सामने आई है। कल शाम आंधी-तूफान के कारण 11 केवी के मेन तार गिरने से 5 मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई।यह हादसा शिवरीनारायण नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के आम बगीचा शिवरीनारायण में हुआ।
जो बच्चे नीट में विफल हुए वो सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं इसलिए इस प्रकरण में हत्या के लिए उकसाने का भी मामला दर्ज हो - विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि नीट और नेट की परिक्षाओं में हुई धांधली को लेकर आमजनमानस काफी ज्यादा आक्रोशित हो रहे हैं। व्यापम से नीट तक और नीट से नेट तक आखिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही क्यों परीक्षायें लीक होते हैं? देश का भविष्य जिनके कंधों पर खड़ा होने वाला है उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहा है और ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं बल्कि बहुत ही बड़ा अपराध है और बड़ा क्राईम है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इंस्टीट्यूट जितने भी शैक्षणिक संस्थायें, और वे सभी संस्थायें जो ऐसे परीक्षाओं को आयोजित करते हैं उनमें एक ही विचारधारा के लोगों का अपॉइनमेंट होना अपने आप में एक संदेह का विषय है। नीट की परीक्षा 23 लाख लोगों ने दी हर साल परीक्षायें होती है और 20 लाख से ज्यादा लोग परीक्षा देते हैं, जिसमें एक लाख लोगों का चयन होना है, लेकिन जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पेपर लीक और परीक्षा में धांधली लगातार हो रही है, जिसके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। बड़ी-बड़ी बात करके सिर्फ और सिर्फ लोगों की आवाज दबा रहे हैं लेकिन इस महत्वपूर्ण धांधली और पेपर लीक पर थोड़ा भी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। 23 लाख परीक्षार्थियों के परिजन जो अपने घरों को छोड़कर अलग-अलग प्रदेश में जाकर अपने बच्चों को कोचिंग दिलवाते हैं, ताकि उनका सिलेक्शन अच्छे कॉलेज में हो सके, लेकिन पेपर लीक की वजह से उनका एडमिशन नहीं हो पाता और ऐसे में परिजन की आर्थिक स्थिति पर असर तो पड़ता ही है साथ ही स्टूडेंट्स का पूरा साल बर्बाद हो जाता है और मनोबल भी समाप्त हो जाता है। रैंक 0.01 से भी नीचे कम होता है, पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री इस पर उच्च स्तरीय जाँच कमेटी की बात करते हैं, जिन लोगों का 0.01 से नंबर कम होता है उनके पढ़ाई-लिखाई और भविष्य को कोई तय नहीं करता है।
विकास उपाध्याय ने बताया कि नेट की परीक्षा 09 लाख लोगों ने दी, लोग नेट की परीक्षा से प्रोफेसर बनते हैं। नेट की परीक्षा का पेपर लीक होने का मतलब है जो लोग पढ़ाने जा रहे हैं जो लोग संस्थाओं को चलाते हैं उनको पढ़ाने वालों का पेपर लीक होना। जो अपने आप में ये भी एक बड़ी बात है। छत्तीसगढ़ में पाँच विश्वविद्यालय को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है क्यों? क्योंकि इन संस्थाओं में जो कुलपतियों का अपॉइनमेंट होता है उनकी चतुराई और उनकी क्षमता से नहीं बल्कि उनकी विचारधारा से होता है, एनटीए नेशनल टीचिंग एजेंसी जो नीट और नेट की परीक्षाओं को कराती है इनके डायरेक्टर और जो भी इनके तमाम कर्ताधर्ता हैं उनके इतिहास को खंगालने की आवश्यकता है किस विचारधारा के वे लोग हैं उनको समझने की आवश्यकता है। साथ ही साथ जो नीट और नेट की परीक्षा में धांधली सामने आई उसमें केन्द्र, सुप्रीटेंडेंट, ऑब्जर्वर, और केन्द्र की जगह को डिसाइड करने वाले ये तमाम वो लोग हैं जो लोग संदेह के दायरे में हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी को लेकर रायपुर राजधानी में आज आन्दोलन हुआ, साथ ही कांग्रेस पार्टी ने देश में एक-एक जगह नीट और नेट की परीक्षाओं में हो रही धांधली पर आन्दोलन कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि जो बच्चे नीट में विफल हुए वो सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं इसलिए इस प्रकरण में हत्या के लिए उकसाने का भी मामला दर्ज हो। विकास उपाध्याय ने छात्रों की इस लड़ाई में राहुल गांधी जी को धन्यवाद कहा कि उन्होंने प्रारंभ से ही नीट और नेट की परिक्षाओं में हो रही पेपर लीक मामले में बात कही और लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने कहा था कि परिक्षाओं में पेपर लीक पर बड़ा रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया जाएगा। चाहे गुजरात हो, चाहे मध्यप्रदेश हो, चाहे नीट और नेट की परीक्षा हो ये तमाम प्रकार की धांधली और बड़ा क्राईम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किया जा रहा है। विकास उपाध्याय ने बताया कि परीक्षार्थियों का 400 करोड़ रूपये नीट की परीक्षा में खर्चा हुआ और नेट की परीक्षा में 110 करोड़ रूपये खर्चा हुआ।
