प्रदेश

SI, सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का हुआ ऐलान, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड, देखें पूरी डिटेल....

रायपुर। पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर के लिए साक्षात्कार की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

पुलिस विभाग में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के अंतर्गत उच्च न्यायालय बिलासपुर के याचिका क्रमांक-डब्ल्यूपीएस-4378/2023 में 20-05-24 को पारित आदेश अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अग्रिम चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा) हेतु पात्र 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों का चयन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा किया गया था। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल व्दारा प्रदाय की गयी 370 अतिरिक्त पुरूष उम्मीदवारों की सूची पुलिस मुख्यालय के वेबसाईट www.cgpolice.gov.in पर 11-06-2024 को प्रदर्शित की गयी है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 370 उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 09-07-2024 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीछे, परशुराम चौक, कोटा-रायपुर में सुबह 7 से निर्धारित किया गया तथा वर्षा ऋतु/अपरिहार्य कारणों को देखते हुए 10-07-24 को रिजर्व दिवस के रूप मे रखा गया। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संपादित करायी गयी।

 
और पढ़ें ...

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां कागजों पर ही पढ़ रहे बच्चे सरकार को लगाया जा रहा है लाखों का चुना आखिर कैसे स्कूल प्रबंधन कर रही मोटी कमाई...पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर :- मस्तूरी जनपद पंचायत में जोंधरा से खोंदरा तक सैकड़ो ऐसे प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं पर क्या आपको पता है कई ऐसे भी स्कूल हैं जहां आरटीई के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं कैसे वो आप इन बातों से समझ सकते हैं 

1 कई ऐसे स्कूल हैं जहाँ बच्चों का    नाम तो दर्ज हैं पर वो बच्चे किसी सरकारी स्कूलो या अन्य जगहों में पढ़ाई कर रहे हैं 

2 फर्जी नाम से कमा रहें स्कूल प्रबंधन लाखो ये काग़ज़ों में नाम दिखा कर आरटीई से सरकार से मिलने वाली लाखो पैसा हजम कर जा रहें 

3 कई ऐसे भी स्कूल क्षेत्र मे संचालित हैं जो सिर्फ काग़ज़ों में चल रहीं हैं जहाँ ना कोई टीचर हैं ना स्टूडेंट फिर भी स्कूल चल रहा हैं क्यु की इनको यहाँ से मोटी कमाई मिलती हैं 

4 आपको कुछ ही ऐसे प्राइवेट स्कूल  मिलेंगे जो सरकार द्वारा आरटीई के तहत पढ़ रहें गरीब बच्चों को जो सहायता राशि मिलती हैं बुक का ड्रेस का वो सब ये अजगर की तरह निगल जा रहें हैं 

अगले अंक में आपको उन स्कूलो का नाम भी बतायेंगे जो गरीब बच्चों का अधिकार हक खा जा रहें हैं 

क्या कहता हैं आरटीई का नियम क्या क्या मिलता है लाभ

गरीब तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा के अधिकार योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, गणवेश एवं पुस्तकों की उपलब्धता करवाए जाने के सख्त नियम पारित किए गए।आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों की फीस शासन देता है। यह अधिकतम सात हजार रुपए या स्कूल की फीस, इनमें से जो भी कम हो, निर्धारित है। इसके अलावा उनकी काॅपी-किताब और यूनिफार्म का खर्च भी शासन देता है।

और पढ़ें ...

CG - शादी के मंडप में दूल्हे ने की ऐसी घटिया हरकत, बिना दुल्हन बगैर लौटी बारात, पढ़िए पूरी खबर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दहेज की मांग पूरी पर दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पहले कोतवाली में की। फिर एसपी से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।  यह मामला गरियाबंद कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगलापारा का है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप परिवार की बेटी का विवाह बालोद के दल्लीराजहरा निवासी अनिल तांडीया से तय हुई थी। मंडप भी सजा था। धूमधाम से बारात भी निकली। बिना बाप के बेटी को बिहाने विधवा मां ने अपने हैसियत से ज्यादा धूमधाम से बेटी की शादी करने की तैयारी की थी  वरमाला के समय दूल्हे ने माला की कीमत कम पैसे का आंक दिया। गले में चेन और अन्य दहेज के सामान की मांग भी रख दी। इसके बाद भरे समाज के बीच शादी को आधे में छोड़ दहेज कम होना बताकर दुल्हन को लिए बगैर आधी रात दूल्हा बारात समेत वापस लौट गया।

और पढ़ें ...

CG व्यापम ने लिया बड़ा फैसला, शिकायत के बाद फिर से होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

धमतरी: छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. धमतरी जिले के शासकीय कॉलेज भखारा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिला था. जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर से शिकायत किया था. और मांग किया था कि उन्हें बोनस अंक दिया जाये या फिर परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराया जाए. 
 
जिसको लेकर व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने भखारा के शासकीय कॉलेज में फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है. वहीं परीक्षा 20 जुलाई को होगा. बता दें भखारा कॉलेज में 23 जून को टीईटी की परीक्षा में 288 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं दूसरे पॉली की परीक्षा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका वितरण किया गया था. जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की थी. 
 
बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका को निरस्त माना जाएगा. और उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा. जबकि जो परीक्षार्थी दुबारा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा.
और पढ़ें ...

सनसनीखेज मामला : घर घुसकर मां और बेटे की हत्या ,दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल...जानिए क्या है पूरा मामला

जगदलपुर :- बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नगर के अनुपमा चौक के पास एक बड़ी वारदात हो गई है ,जिसमें अज्ञात लोगों ने एक घर में घुस कर महिला गायत्री गुप्ता और उनके पुत्र नीलेश गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी ,वहीं उनका दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल है, मृतकों के हाथ पाव रस्सी से बंधे हुए थे।पुलिस ने मौके से घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल भिजवाया ।घटना की जानकारी होते ही ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं ।नगर के बीचों बीच इस जघन्य वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है ,कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है ।

 
और पढ़ें ...

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इसदिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

  • मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है, राज्य शासन द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 17 जुलाई 2024 को “मोहर्रम” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। निर्देश के परिपालन में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आदेश जारी कर जिले में 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उक्त तिथि को मदिरा का विक्रय, धारण एवं परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : सांप के काटने से दो लोगों की गई जान...इलाज में देरी बनी मौत की वजह

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगो की सांप काटने से मौत का मामला सामने आया है। जहां पर पहला मामला भस्कुरा गांव का है तो दूसरा मामला पेण्ड्रा के कुड़कई गांव का है। दोनों ही मामलों में अस्पताल पहुचने में देरी के चलते इलाज में देरी होने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल बरसात के दिनों में जमीन में सोने और उसके बाद जहरीले सांप के काटने का मामला लगातार सामने आते रहते हैं। पर ग्रामीण क्षेत्रों में कम पढ़े लिखे होने की वजह से इलाज में देरी की वजह पीड़ित लोग काल के गाल में समा जाते है।

 
जिले में आज दो मामलों में साँप के काटने से एक युवक और एक 16 साल की नाबालिग की मौत हो गई है। पहला मामला गौरेला के भस्कुरा गांव का है जहां पर टिकराटोला निवासी विजय अगरिया कल रात घर में ख़ाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में जमीन में सो गया रात को लगभग दो बजे के आसपास विजय को कुछ अहसास हुआ की उसे किसी जहरीले सांप ने काट दिया विजय की पत्नी घर के और लोगो को भी मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन विजय को अस्पताल ले जाना छोड़ गाव के एक वैध राज को घर बुला लाए और विजय का वैध राज इलाज भी शुरू कर दिया पर समय के साथ विजय की हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी जिसके बाद घर वालो ने लगभग 3 घण्टे देरी से विजय को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो के द्वारा विजय का इलाज भी शुरू हो गया पर देरी से अस्पताल पहुचने के चलते विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
वहीं दूसरे मामले में पेण्ड्रा के कुड़कई गाव की रहने वाली 16 साल की रोशनी भरिया जो घर मे जमीन में सोई हुई थी कि रात में दो बजे के आसपास उसे साँप काटा जिसके बाद रोशनी जाग गई और साप को बिस्तर से बाहर फेका इतने में घर वाले सभी लोग जाग गए देखते समझते रात दो बजे से सुबह 5 बज गए जिसके बाद परिजन रोशनी को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा पर इलाज के दौरान रोशनी की भी मौत हो गई।

रोशनी को जिस जहरीले सांप ने काटा उसे परिजनों ने रस्सी से बांधकर एक डिब्बे में बन्द कर दिया था साँप ने एक चूहे के बच्चे को पहले निगल गया था जिसे घर वालो ने रखा हुआ था। दोनों ही मामलों में कहीं न कहीं इलाज में देरी की वजह ही मौत बनी। हालांकि स्थानीय स्नैक मेन द्वारिका कोल का कहना है कि साँप के काटने पर ग्रामीण वैध झाडफुक के चक्कर मे पड़ जाते है और उन्हें सही उपचार मिलने में देरी हो जाती है कही न कही ऐसी मौतों के पीछे जागरूकता की कमी एक बड़ा कारण होता है। ऐसे में जितने जल्दी से जल्दी पीड़ित को इलाज मिल जाए और सही समय पर अगर इलाज मिलता है तो पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

और पढ़ें ...

चुनावो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटाई:अरुण साव

 राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव ने देश को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य का परिचय कराया है। कमर कसकर मैदान में कार्यकर्ता उतार जाए तो कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। छत्तीसगढ़ वासियो  की ताकत प्रदेश को अव्वल बनाएगी। कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और अराजकता की चर्चा करते हुए श्री साव  ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और गौरव भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। श्री साव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताकर कर चार इंजन वाली सरकार बनानी है।


 प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की धाक कायम की है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा । अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही देश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के वादे तेजी से पूरा करके देश में एक मिसाल पेश की ।

और पढ़ें ...

राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बोले शिवरतन शर्मा,मोदी सरकार में 25 करोड़ लोगो का गरीबी रेखा से बाहर जाना ऐतिहासिक

राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले 6 माह में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा में शानदार जीत हासिल की। विधानसभा में हमने चौथी बार सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हर बार बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 51% मत का लक्ष्य रखा। इस बीच थर्ड फ्रंट की राजनीतिक भूमिका नगण्य हो गई। 2023 का विधानसभा चुनाव हमने 46.27 प्रतिशत मत हासिल किया। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमने 52.6% मत प्राप्त हुए। 1980 से लगातार भाजपा की सीटों और मत  प्रतिशत में वृद्धि हुई। श्री शर्मा ने कहा गठबंधन-राजनीति के कार्यकाल की चर्चा करते हुए साफ किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चुनाव पूर्व गठबंधन के तौर पर 293 सीट हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। भाजपा ने धारा 370 और 35 ए अनुच्छेद खत्म करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर का निर्माण हुआ। कांग्रेस के राम मंदिर आंदोलन को हराने के कथन पर कटाक्ष कर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गौरांवित है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए भी श्री शर्मा ने 6 माह की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि धान खरीदी, बोनस भुगतान, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता की खरीदी का मूल्य बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया। नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है 140 इनामी नक्सलियों को मार कर प्रदेश सरकार ने संदेश दे दिया कि या तो नक्सली आत्म समर्पण करें या फिर मौत उनकी नियति है मोदी की गारंटी पुरी करके सुशासन स्थापित किया है। कांग्रेस शासन काल के अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज भी कांग्रेस प्रलाप कर रही है और हिंदुओं को हिंसक बता रही है। अल्पसंख्यकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार और अवसर भारत में मिला यह हिंदुओं की उदारता का प्रमाण है। कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका देश और प्रदेश में नकारात्मक है।

और पढ़ें ...

वृद्ध सुमरिता बाई को हर माह मिलेगा निःशुल्क राशन

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आम जनता के राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रशासन की कोशिश है कि न्यूनतम समय में राशन कार्ड के लिए आए आवेदकों के आवेदन पर कार्रवाई हो। जनदर्शन में आ रहे ऐसे आवेदनों पर त्वरित निराकरण हो रही है। सुमरिता बाई के अंत्योदय राशनकार्ड के लिए दिए गए आवेदन पर भी इसी तरह शीघ्र कार्रवाई की गई। कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा की आवेदिका सुमरिता बाई ने कलेक्टर जनदर्शन में आकर आवेदन दिया।

    कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल निर्देशित किया कि पात्र सुमरिता बाई को अन्त्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया जाए। आवेदन पर तवरित काईवाई कर सुमरिता बाई के नाम पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराकर ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से घर में दिया गया। इसी तरह ग्राम जोरहाडबरी विकासखण्ड पाली निवासी  प्रवीण कुमार ने अपनी माता के नाम पर जारी राशन कार्ड में स्वेच्छा से अपना नाम विलोपित करने जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात खाद्य अधिकारी ने प्रवीण कुमार का नाम आश्रित सदस्य से तत्काल विलोपित कर दिया।

    उल्लेखनीय है कि अन्त्योदय अन्न योजना गरीब परिवारों के लिये मार्च, 2001 से लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अति गरीब परिवारों को 1 रूपए प्रति किलो की दर से 35 किलो चावल प्रति परिवार, प्रतिमाह प्रदाय किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क चावल प्रदाय किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है।श्री साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद  को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दें।

राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया पर  एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत आप अपने घर आँगन ,खेत मेंअपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम
लगाने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें।https://twb.nz/plantationइसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट इत्यादि पर डिस्प्ले के रूप में लगायें। आप अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा...ग्राहक बनकर गई पुलिस के उड़ गए होश

दुर्ग :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमार कार्रवाई करते हुए जिस्म फरोशी के कारोबार का खुलासा किया है, पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पावर हाउस स्थित होटल प्रभात देहव्यापर चलने की सुचना मिली, जिसके बाद पुलिस प्रभात होटल में ग्राहक बनकर पहुंची, तब पुलिस ने होटल में छापा मारा तब जाकर मामले में खुलासा हुआ। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत् कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियाँ पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थी।

और पढ़ें ...

Breaking : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक व कर्मी बर्खास्त…!!

खैरागढ़ :- जिला प्रशासन ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। 3 शिक्षकों और एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। इसमें शासकीय प्राथमिक शाला पांडुका के सहायक शिक्षक संजय कुमार ध्रुव, शासकीय प्राथमिक शाला करेला के सहायक शिक्षक महेंद्र वर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ीपार के सहायक ग्रेड 3 भूपेंद्र सिंह बैंस और शासकीय प्राथमिक शाला हीरावाही की सहायक शिक्षिका सीमा अग्रवाल शामिल हैं।

बता दें कि बीते दिनों कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई थी। इसके बाद जनपद पंचायत सीईओ ने आदेश जारी कर दो शिक्षकों को बर्खास्त किया था. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री  मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय  महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
      मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि  महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री  अरूण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

नल से मिली राहत, ग्राम कोरई में अब हर घर में नल से जल

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार के प्रयासों से, ग्राम कोरई में जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की गई है। इस पहल के अंतर्गत 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई सहित गाँव के कई निवासियों को अब पानी की समस्याओं से निजात मिल गई है। वृद्धा गणेशों बाई को पहले बरसात और गर्मियों में पानी की कमी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात में गंदे नाले के पानी से काम चलाना पड़ता और गर्मियों में सूखते जल स्तर के कारण दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। बरसात के दिनों में पत्थरों की फिसलन और पानी भरने के जोखिम भरे काम के कारण उनका जीवन और कठिन हो जाता था।
    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में, जल जीवन मिशन और क्रेडा के तहत गाँव में सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया और घरों तक पाइपलाइन बिछाई गई। इस पहल से अब गणेशों बाई और अन्य ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी घर पर ही उपलब्ध हो रहा है।
    गणेशों बाई कहती हैं, ‘इस नल ने हमारी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। अब नल का साफ पानी घर पर ही मिल जाता है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है। इस उम्र में इससे बड़ा सहारा और क्या हो सकता है।’ग्राम कोरई में पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी योजनाओं ने ग्रामीणों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार ने ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी है और उनके जीवन में खुशियों की बरसात होने लगी है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।
     हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...