प्रदेश

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में कांग्रेस का महाधरना 18 जून को, जिले भर के कांग्रेसजन होंगे शामिल

बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बलौदा बाजार कांड के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बिलासपुर के प्रभारी व पूर्व जय सिंह अग्रवाल समेत जिले भर के कांग्रेस जन मौजूद रहेंगे।नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महाधरना में प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बलौदाबाजार कांड के वास्तविक आरोपियों को पकड़ने व निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की मांग की जाएगी। सरकार का दायित्व है कि निर्दोषों को परेशान करने के बजाय हिंसा के जिम्मेदार असमाजिक तत्वों को पकड़े और छत्तीसगढ़ में फिर से शांति बहाल करे। शांत छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं की निंदा करते है

और पढ़ें ...

CG - किन्नर की खूबसूरती देख दीवाना हुआ युवक, देखते से ही खो बैठा दिल...5 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ.....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से किन्नर के साथ शारीरिक शोषण का मामला समाने आया है। ​थर्डजेंडर ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि युवक के सा​थ 5 साल तक रिलेशनशिप रही। इस दौरान शादी का झांसा दिया और घर बसाने के नाम पर सोना, चांदी और पैसा लेकर मुंह मोड़ लिया। 

 ये पूरा मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र ​का है। यहां ​पीड़िता ने बताया कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाया, शादी कर घर बसाने का सपना दिखाया। आशियाना बसाने के लिए युवक ने सोने व चांदी के जेवरात और कैश भी ले लिए। पीड़िता ने बताया कि युवक ने 5 साल तक दैहिक शोषण किया और जब शादी की बात आई तो फरार हो गया। शिकायत पर कोरबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार का आम आदमी डरा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है - भूपेश बघेल

बलौदाबाजार की घटना भाजपा के तुष्टिकरण नीति और लापरवाही का परिणाम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वहां के पूरे आयोजन के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेता ही थे। भाजपा के नेताओं ने ही भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिलाया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाय तो सारा मामला साफ हो जायेगा।
  • इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच हो।
  • धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था?
  • रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया?
  • इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
  • नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था?
  • भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आये थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया?
  • रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई?
  • आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी?
  • एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धार्मिक आधार पर हिंसा भड़काना भाजपा का पुराना चरित्र रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना में आम आदमी को निशाना बनाया गया है। नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देना कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी सरकार की है। बलौदाबाजार में भय का वातावरण बनाया गया, छोटे-छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया गया। प्रशासन और सरकार के प्रति लोगों का भरोसा समाप्त हो गया है। सरकार ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। जिले के सबसे सुरक्षित स्थान एसपी, कलेक्टर ऑफिस ही जला दिया जाय तो फिर सरकार का अस्तित्व कहां बचता है? मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिये।
और पढ़ें ...

नियमित सरकारी नौकरी बाधित कर आउटसोर्सिंग से भर्ती करना चाहती है भाजपा सरकार*

*रिक्त पदों पर नियमित सरकारी नौकरी बाधित कर आउटसोर्सिंग से भर्ती करना चाहती है भाजपा सरकार* *भाजपा की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ को एक बार फिर संघियो का चारागाह बनाया जा रहा है* रायपुर/ 15 जून 2024। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के पद पर दूसरे प्रदेशों से नियुक्त करने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार और भाजपा नेताओं के दिमाग में केवल आउट सोर्स बसा है। भाजपा सरकार खुद ही केंद्र के रिमोट से चलने वाली आउटसोर्सिंग सरकार है। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के भाजपा सरकार के दौरान में चपरासी से लेकर अधिकारी तक आउटसोर्सिंग भर्ती करते थे। रमन राज में आउट सोसिंग का फायदा बिचौलियों ने उठाया, कमीशनखोरी करके करोड़ो का वारा- न्यारा किया। शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के मापदंडों को दरकिनार करके संघियों को उपकृत किया जाता रहा, कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। अब एक बार फिर वही दौर शुरू हो गया, आरएसएस के लोगों को एंट्री कराने की प्लानिंग हो रही है। आउटसोर्सिंग छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए सबसे बड़ा अपमान है, नियमित कर्मचारी के तौर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के सरकारी नौकरी में योजगार के अवसर खत्म करने का षड़यंत्र विष्णुदेव साय की युवा विरोधी सरकार ने रचा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने अपने 5 साल में 5 लाख से अधिक नये नौकरियों के अवसर सृजित किये। केवल सरकारी विभागों में ही लगभग 1 लाख रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की। स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर, विशेषज्ञ, नर्स और तकनिशियनों सहित 4 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्तीया की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी विभागों में नियमित पदो पर लगभग 48 हजार नौकरिया जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से प्रक्रियाधीन है, उसे भाजपा की सरकार आने के बाद बाधित कर दिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का पूरा फोकस केवल अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड से इलाज अघोषित तौर पर बंद है। निजी अस्पतालों में भुगतान नहीं होने के कारण मरीज को तरह-तरह से बहाने बनाकर बिना इलाज के ही लौटाया जा रहा है। साय सरकार आने के बाद से पिछले पांच महीनों से सरकारी अस्पताल में जांच और दवाओं का संकट है। टीवी तक की दवा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है, पोषक आहार के लिए टीवी के मरीजों को जो 500 रुपया प्रतिमाह की दर से सहायता राशि दी जाती थी, वह तक भाजपा की साय सरकार ने बंद कर दिया है और अब स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग में दूसरे प्रदेशों के लोगों का आउटसोर्सिंग करके छत्तीसगढ़ के युवाओं से आखिर किस बात का बदला ले रही है भारतीय जनता पार्टी सरकार? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने विष्णुदेव साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ को एक बार फिर संघियो का चारागाह बनाया जा रहा है। 15 साल पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान स्थानीय प्रतिभाओं को दरकिनार कर छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में बाहरी राज्यों के लोगों को कुलपति नियुक्त किया। संवैधानिक निकायों में भी बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों के संघियों को खपाया गया। प्रमुख विभागों में भी चपरासी से लेकर अधिकारी तक के पदों पर बाहरी लोगों को नियुक्तियां दी गई। अब एक बार फिर विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार स्थानीय युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकार का गला घोटकर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करने का षड़यंत्र रच रही है।
और पढ़ें ...

Chhattisgarh News: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम... 3 आईईडी बम किए निष्क्रिय

बीजापुर  :- छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के गदामली-कडेर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग पर सर्च ऑपरेशन निकली सीआरपीएफ के जवानों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दरअसल यहां नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने के प्लान में तीन प्रेशर आइईडी बरामद लगाया गया था। लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने मुस्‍तैदी के साथ तीनों आइईडी बरामद करने के बाद बीडीएस टीम की मौजूदगी में आइईडी को निष्क्रिय किया। बरामद दो आइईडी 30-30 किलो और एक 10 किलो का था। यह मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजापुर में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ 231 वाहिनी सी कंपनी कैंप जैवारम एवं थाना जांगला, नैमेड का बल सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकला था। इस दौरान बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस सीआरपीएफ की टीम ने डी-माईनिंग के दौरान तीन आइईडी बरामद किया। नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था।

मिली जानकरी के मुताबिक नक्‍सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए गदामली और कडेर के बीच रोड किनारे और रोड के बीच में दो पाइप बम और एक कूकर बम प्लांट किया था‌। लगभग 30-30 किग्रा के दो पाइप बम और 10 किग्रा के एक कूकर बम लगाए गए थे। कमांड स्वीच सिस्टम से सभी आइईडी को 2-2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। जवानों ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

 
और पढ़ें ...

बलौदा बाजार आग जनी हिंसा मामले में बड़ी खबर, अक तक 400 लोग हिरासत में, 129 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बलौदा बाजार: बलौदा बाजार आग जनी हिंसा मामले में बड़ी खबर है। इस मामले में अब तक 129 लोगों गिरफ़्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के आधार पर करीब 400 लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबर ये भी है कि भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी गिफ़्तार किया गया है। गिफ़्तारी, विवेचना,सीसीटीवी,सोशल मीडिया समेत कई अलग अलग दिशा में पुलिस की 7 अलग अलग टीम कार्रवाई कर रही है। आज शाम बलौदा बाजार एसपी मामले में कार्यवाही की विस्तृत प्रेस नोट करेंगे जारी।

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : पति ने पत्नी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट...फिर खुद ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देर रात पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी डटे रहे। यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस पूरे कांड को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दिया है। मारने से पहले पति हैंगल बंजारे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। 3 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा को तोड़ा गया तब जाकर का शवों का पंचनामा किया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे। सुबह 10 तक बच्चों के साथ खेत में सभी ने काम किया। उसके बाद हेंगल बंजारे ने वारदात को अंजाम दिया है। उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर मृतक ने इतना घातक कदम क्यों उठाया और फांसी के फंदे पर क्यों झूला? घटना की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

और पढ़ें ...

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आमजनों के गुम हुए कीमती मोबाइल किए गए वितरण

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट ???? *एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर द्वारा आम जनों के गुम हुये 200 नग मोबाईल कीमती लगभग 30 लाख रूपये बरामद कर संबंधितो को सौपने चलाया चेतना अभियान।* *वर्ष 2023 में 500 से ज्यादा गुम मोबाईल रिकवर कर किये गये वापस।* बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह* (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण / एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से कुल 200 नग मोबाईल बरामद किया गया जिसे आज दिनाँक 15.06.2024 को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 30 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह* (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये। गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक अजहर उद्दीन प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, बोधूराम कुम्हार विरेन्द्र गंधर्व, निखिल रॉव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, विकास राम्, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, शकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
और पढ़ें ...

बलौदा बाजार कलेक्टर कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए - भूपेश बघेल न

ऐसा मंजर देखकर... हम हैरान रह गए! बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई घटना से छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ है. कार्यालय धू-धूकर जलता रहा और कलेक्टर-एसपी पीछे के दरवाज़े से भाग गए. यह काली इमारत काले कारनामे वाली भाजपा सरकार के निकम्मेपन की गवाह है. यह सरकार क़ानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है. इसे एक पल भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है. हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही यह निकम्मी सरकार तत्काल अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे. पुलिस ऐसे निर्दोष लोगों को पकड़ना बंद करे जो घटना में शामिल नहीं थे. इस घटना के बाद से कई लोग लापता हैं, प्रशासन इसकी सूची जारी करे. किसी का पति लापता है तो किसी का पिता. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कुछ लोग नागपुर से भी आए थे. भाजपा सरकार का प्रशासन से भी भरोसा उठ गया है, इसलिए स्वयं की जाँच समिति बनानी पड़ी है. अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता ख़ामोश नहीं बैठेगा
और पढ़ें ...

सरगुजा राजघराने में शोक की लहर...पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी का निधन

 सरगुजा  :- छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) व सरगुजा राजपरिवार (Royal Family Sarguja) के महाराज टीएस सिंह देव (T S Singh Deo Baba) की पत्नी इंदिरा सिंह देव (Indira Singh Deo) का निधन हो गया है. लंबी बीमारी के बाद इंदिरा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने निवास तपस्या में अंतिम सांसें ली. कोठीघर के सामने रानी तालाब में आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन से राजपरिवार सहित सरगुजा में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा. इनका जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम (Former CM) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है. सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं. हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं. यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ.

अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है.

सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं.

हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं.

यह हमारी…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 15, 2024

महिला सशक्तिकरण व वृद्धाश्रमों को उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा

सरगुजा व धरमजयगढ़ राजपरिवार से ताल्लुकात होने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव ग्रामीण क्षेत्र में बेबी राज के नाम से लोकप्रिय थीं. आदिवासी बाहुल्य सरगुजा के महिलाओं को समाज की मुख्य धारा जोड़ने के लिए इन्होंने समय पर न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया बल्कि उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सहायता भी उपलब्ध कराने में हमेशा आगे रही है. अंबिकापुर सहित सरगुजा जिले में संचालित होने वाले वृद्ध आश्रमों में स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव हर तरह से मदद करने के लिए आगे रहती थी.

जानवरों से काफी लगाव था

सरगुजा राज परिवार के करीबी लोगों की माने तो स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव जितना प्यार जंगल, पहाड़, नदियों से करती थी उतना ही जानवरों से भी उनका लगाव था. इन्होंने अपने जीवन काल में दर्जनों ऊंचे नस्ल के श्वान (कुत्ता) पालें हैं जाकि आज भी इनके निवास में देखें जा सकते हैं. पालतू कुत्तों से इनका इतना लगाव था कि ये हमेशा ही इनसे घिरी रहती थी.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के राजनीतिक सलाहकार भी थी

राजपरिवार के बेहद करीबी लोगों की माने तो स्व. इंद्र सिंह देव एक कुशल व्यवसायी के साथ साथ राजनीति के काफी जानकारी भी थे. यही कारण है कि राजनीति में अक्सर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव उनसे सलाह मशवरा मशवरा कर के ही कदम आगे बढ़ते थे. स्वभाव से काफी नरम व कम बोलने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव कुछ  ही मौके पर ही बोलते दिखाई पड़ती थे खाली समय पर ये किताबे पढ़ते समय बिताती थी.

कैंसर से थीं पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह देव लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में उनका इलाज कराया लेकिन वे बच नहीं सकी. बीते 13 जून को उनको मुंबई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के जरिए लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया.

और पढ़ें ...

CG BIG NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नवविवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया पति पर ये आरोप

कोरबा  : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक नवविवाहिता पूजा बरेठ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूजा का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला सामने आया। मामले में पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

जानकारी के अनुसार, पूजा बरेठ (22) की दोस्ती मोती सागरपारा बस्ती में रहने वाले राजेंद्र गोड़ के साथ दो साल पहले हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद एक लड़का भी हुआ, जिसकी उम्र अब डेढ़ साल है। मृतका की बड़ी बहन तिहारिन बाई ने बताया कि उसे घटना की जानकारी हुई, तब उसके घर पहुंची। पूजा बरेठ की लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से युवक परेशान किया करता था। पूजा के साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जब किसी तरह घर आती थी तो आपबीती परिजनों को बताती थी। कई बार उसे घर में खाने को नहीं देते थे और मारपीट भी किया करता था। कहीं न कहीं पूजा के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूजा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति राजेंद्र सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में जेल गया हुआ था और कुछ माह पहले ही जमानत में छूट कर वह आया हुआ है।इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।

और पढ़ें ...

CG : अग्निपथ योजना में होने जा रहा हैं बड़ा बदलवाव...मिलेंगी ये सुविधाएँ

दुर्ग :- अग्निपथ योजना जब से लागू हुई है, तभी से चर्चाओं में है। लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर सेना में भर्ती की ये स्कीम खबरों में हैं। ऐसा पता चला है कि अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों पर चर्चा चल रही है।

इन बदलावों में अग्निवीरों का ट्रेनिंग पीरियड बढ़ाने और 25 प्रतिशत फीसदी जवानों को परमानेंट करने के नियम भी शामिल हैं। ये सुझाव सेना की तरफ से किए गए एक इंटरनल सर्वे पर बेस्ड हैं, जिसमें तीनों सेनाओं से फीडबैक लिया गया था।

इसको लेकर दुर्ग मैं अग्नि वीर ट्रेनिंग करने वाले युवाओं का कहना है कि अग्नि वीर योजनाओं में सरकार बदलाव के बारे में सोच विचार कर रही है, उसको लेकर हमें लाभ होगा, सरकार के द्वारा आयु सीमा बढ़ाने, 4 साल से 8 साल करने के विचार कर रही है यह अच्छी बात है उन्होंने कहा कि अग्निवीर में जो भी भर्ती हो रहे हैं उन्हें पहले जैसे ही सुविधा मिलना चाहिए।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़,8नक्सली ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी

नारायणपुर। अबूझमाड़ में पुलिस-नक्सलीयों का मुठभेड़ हुआ हैं, जिसमें 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैं। साथ ही एक जवान के घायल होने की खबर हैं।

बता दे कि 2 दिनों से इलाके में नक्सल ऑपरेशन चल रहा हैं। जिला बल के जवानों की कार्रवाई की हैं। इस ऑपरेशन में कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर के जवान शामिल हैं।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व घायलों के इलाज कराने सरकार को दिए निर्देश

बिलासपुर : बलौदाबाजार में गत 10-जून को आक्रोशित आंदोलनकारियों की भीड़ द्वारा एसपी व कलेक्टर कार्यालय में आगजनी लोगों से मारपीट कर तोड़ फोड़ करने के मामले को इलेक्ट्रानिक एव प्रिंट मीडिया के समाचार के आधार पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व राहत प्रदान किये जाने के बलौदाबाजार जिला विधिक सेवा को निर्देश जारी किये हैं

इस घटना में अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हुए और सैकड़ों गांड़ियां और शासकीय कार्यालयों में रखे दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।
भीड़ जनित हिंसा व आगजनी की घटना में जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है और जिन्हें चोंट आई है, उन्हें क्षतिपूर्ति व अंतरिम क्षतिपूर्ति प्रदान करने की कार्यवाही की जाए और उक्त आगजनी में जो कीमती दस्तावेज नष्ट हो गये हैं उसे पुनः निर्मित किये जाने हेतु प्रभावित क्षेत्र में विधिक सहायता क्लीनिक संचालित किया जाए।

कोर्ट ने कहा कि आगजनी की घटना में जो सैकड़ों वाहन जल कर खाक हो गये हैं, उन वाहन मालिकों/पीड़ितों के दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्रतिशीघ्र उनके दावों का भुगतान सुनिश्चित करें और समुचित व्यवस्था बनाए।

निशुल्क इलाज के साथ क्षतिपूर्ति भी की जाये 

उन्होंने आगे निर्देश दिया है कि, उक्त भीडजनित हिंसा के कारण मनोवैज्ञानिक सदमे और अवसाद के शिकार व्यक्तियों के लिए तत्काल मनोचिकित्सक की सहायता से काउंसिलिंग की व्यवस्था कराई जाये। यह भी निर्देश दिया गया है कि, उक्त घटना में जो व्यक्ति घायल हुए हैं उनका निःशुल्क ईलाज किया जाना सुनिश्चित किया जाये या उनके इलाज में जो वास्तविक व्यय हुआ है उसका भुगतान विधि अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

और पढ़ें ...

रद्द हुई गाडियों के तिथियों में हुआ संशोधन....देखिये सूची..!!

बिलासपुर: अधोसंरचना विकास हेतु भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण रेललाइन का कार्य किया जा रहा है । इस दूसरी रेललाइन को मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।

इस कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा । यहा कार्य दिनांक 16 जून से 10 जुलाई, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा ।

कुछ गाड़ियो की रद्द होने की तिथि संशोधन किया गया है ।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रद्द होने वाली गाडियां:-*
01. दिनांक 16, 23, 30 जून, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 19, 26 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी-  बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. दिनांक 02 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. दिनांक 30 जून, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06. दिनांक 01 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

और पढ़ें ...

पुलिस ट्रांसफर :- जिले में निरीक्षकों का हुआ तबादला…कई थानेदारों को किया गया इधर से उधर

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में पदस्थ 13 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कई थानेदारों के नाम लिस्ट में शामिल है आदेश के अनुसार जिले के ज्यादातर थानों में प्रभारियों को बदला गया है.

जिनमें सिटी कोतवाली, सिरगिट्टी, तखतपुर, रतनपुर, कोटा, चकरभाठा तारबाहर, कोनी, सकरी सहित बेलगहना चौकी शामिल है।

और पढ़ें ...