प्रदेश
BREAKING: सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के ठिकाने पर मारा छापा...मिले 3 स्नाइपर जैकेट
सुकमा : सुकमा पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों के लगातार उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर सुकमा एवं 206, 207, 208 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कंगालतोंग, व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम कंगालतोंग के जंगल में पुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गएबाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये डम्प से स्नाईपर जैकेट सेट, विस्फोटक, कारतूस व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया गया।नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण क्रमश स्नाईपर जैकेट सेट 3 नग,बीजीएल सेल बड़ा 2 नग,बीजीएल सेल छोटा 5 नग,एके-47 रायफल के जिंदा राउण्ड 1 नग ,303 रायफल के जिंदा राउण्ड 01 नग,बैटरी चार्जर क्लिप 03 नग,एचआईडब्ल्यू बैटरी 02 नग,इंजेक्शन आईडी 01 नग,कनेक्टर लीड वायर 02 नग,प्लास्टिक बॉक्स 02 नग।बिजली बोर्ड 01 नग,भरमार बैरल (पुराना) 01 नग,पेंसिल सेल 05 नग,प्रभात तिमाही न्यूज पत्र 01 नग,नक्सल दैनिक दस्तावेज मय दफ्ती,लकड़ी स्पाईक 07 नग।
17. काम्बेट वर्दी कपड़ा लगभग ढाई मीटर,स्टेपलर मय पिन 02 नग,साबुन 09 नग,सेलो टेप भूरे रंग का 01 नग,स्टील प्लेट 02 नग।बैग 02 नग,दैनिक उपयोगी कपड़ा एवं नक्सली अन्य दैनिक उपयोगी सामान ।
BREAKING : सहायक और कनिष्ठ यंत्री ने काम में बरती लापरवाही हुए निलंबित...जानिए पूरा मामला…!!
अंबिकापुर :- विष्णुदेव साय सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुनकुरी ब्लॉक में बिजली विभाग के सहायक यंत्री आरएन साहू और कनिष्ठ यंत्री दिनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित सहायक और कनिष्ठ यंत्री पर कार्य में लापरवाही और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगा है।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अंबिकापुर के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी किया है। आदेश में निलंबन अवधि के दौरान सहायक यंत्री साहू का मुख्यालय बैकुंठपुर और कनिष्ठ यंत्री दिनेश का बलरामपुर निर्धारित किया गया है। कुनकुरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पाटन के कनिष्ट यंत्री मनीष अडिल को दी गई है।
BREAKING: IED की चपेट में आए सर्चिंग में निकले जवान, दो घायल
नारायणपुर :- अबूझमाड़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की घटना की पुष्टि, घायल जवानों को अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जवान कुतुल एरिया में सर्चिंग के लिए निकले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी की टीम नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मेहंदी के जंगलों में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम कुतुल के पास आईईडी ब्लास्ट हो गया। आईईडी के चपेट में आने से ITBP के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
हफ्तेभर पहले हुई थी मुठभेड़
वहीं हफ्तेभर पहले ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए और 7 नक्सलियों के शवों के साथ एक SLR और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ गोवेल के जंगलों में हुआ था।
जवानों के संयुक्त बल ने चलाया था अभियान
बता दें कि, 6 जून से शुरू हुए इस अभियान में 7 जून को नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ। दो दिन तक चले इस संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल रहा।
BREAKING: नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री और स्नाइपर जैकेट का एक सेट बरामद किया है। यह घटना कंगालतोंग के जंगलों में हुई, जहां जवानों के एक सर्च अभियान के दौरान नक्सली अपनी डंप की गई सामग्री छोड़कर भाग गए।
इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर सुकमा, और कोबरा 206, 207, 208 वाहिनी की टीमें शामिल थीं। जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिसमें एचई 36 ग्रेनेड, डेटोनेटर, और अन्य उपकरण शामिल थे।
ब्रेकिंग news-अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं, बलौदा बाजार रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों किया संबोधित
बलौदा बाजार में हुए कलेक्ट्रेट आगजनी को लेकर कांग्रेस द्वारा टीम गठित की गई जिसमें पूर्व मंत्री शिव दरिया की अध्यक्षता में 6 सदस्य टीम रवाना हुई इसके बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज चरणदास महंत सहित तमाम बड़े नेता कांग्रेस भवन में बैठक किया जिसके बाद बड़ौदा बाजार के लिए हुए रवाना पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चाओं करते हुए कहा कि-कांग्रेस के समस्त विधायक बलोदा बाजार जाकर वहां जाकर जांच कर अपनी पार्टी को रिपोर्ट सौंपेंगे यह छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ी घटना है..कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाकर फूंका गया सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है. इतना सब होने के बाद भी अनर्गल बातचीत कर रहे हैं,
कांग्रेस के बाद भाजपा की जांच समिति गठन होने को लेकर,
यह सरकार के सबसे बड़ी नाकामी है.अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं,सरकार को इस तरह की टीम का गठन पहले ही कर लेना चाहिए था,
परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को सड़क सुरक्षा / यातयात नियमों का पालन हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग द्वारा 13 जून को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण मंे सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु सड़क पार करते हुए जेब्रा क्रांसिग, रोड़ साईन, यातायात नियम, हेलमेट पहनना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना साथ ही सड़क दुघर्टना होने पर नेक व्यक्ति का महत्व बताया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर एवं परिवहन उप निरीक्षक श्री अनिश बघेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर ऐसे कर्मचारी जिनका लायसेंस नहीं बने थे, उनका स्थल पर ही लर्निंग लायसेंस बनाया गया। प्रशिक्षण में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक श्री लोकेश कुर्रे, निरीक्षक श्री अभय कुमार एवं श्री सहायक उप निरीक्षक एच.एस. हुन्डेकर के साथ-साथ अनेक अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
जिले के ग्राम बोरीगारका निवासी सर्प दंश पीड़ित मरीज बालिका निशा की स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई से 11 जून को जिला चिकित्सालय दुर्ग के लिए रेफर किया गया। मरीज की नाजुक हालत को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सा मुहैय्या कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि उक्त सर्प दंश के मरीज को अत्यंत गंभीर स्थिति में केजुवल्टि चिकित्सक के द्वारा तत्काल शाम 7.20 बजे ओ.पी.डी. एवं आई.पी.डी. के माध्यम से भर्ती किया गया तथा मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा मरीज का तत्काल जांच कर जीवन रक्षक दवाईयां एवं सर्प दंश का इंजेक्शन दिया जाकर ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया। इस दौरान मरीज को आवश्यकतानुसार सभी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया। डॉ. मेश्राम के अनुसार मरीज के परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताने के बाद परिजनों द्वारा मरीज को अन्यत्र ले जाने के लिए लिखित में अनुरोध किया गया। तत्पश्चात् शाम 7.50 बजे परिजन अपनी जवाबदारी में मरीज को लेकर चले गए।
BREAKING : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेने रद्द...देखें लिस्ट...!!
बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए बड़ी सूचना आ रही है. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में मरम्मत कार्य के चलते रेल का परिचालन रद्द किया गया है। भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेव खेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा।
दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उयदपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उयदपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16, 23, 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 19, 26 जून एवं 03, 10 जुलाई, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी- बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून एवं 04 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून एवं 06 जुलाई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05, 06 एवं 09 जुलाई, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06, 07 एवं 10 जुलाई, 2024 को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 14, 21 एवं 28 जून, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08475 पूरी-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। दिनांक 15, 22 एवं 29 जून, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08476 निज़ामुद्दीन-पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
दिनांक 14 जून से 09 जुलाई, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 16 जून से 11 जुलाई, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 02 एवं 09 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12450 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 जुलाई, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग
एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 05 एवं 09 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 06 एवं 10 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22408 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 जुलाई, 2024 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22407 अम्बिकापुर- निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 03 एवं 10 जुलाई, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 04 एवं 11 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी रानी कमलापति- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 06 एवं 08 जुलाई, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी–कटनी-ओहन केबिन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन होकर चलेगी।
दिनांक 05, 07 एवं 09 जुलाई, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन- दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग––वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन-ओहन केबिन- कटनी- न्यू कटनी होकर चलेगी।
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 22 से 30 जून तक किया जा रहा है।
इस कार्य के चलते रद्द होने वाली गाडियां –
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2.दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 एवं 29 जून, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून एवं 02 जुलाई, 2024 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 01 जुलाई, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24 एवं 27 जून, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26 एवं 29 जून, 2024 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 28 जून, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 30 जून, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 27 जून से 02 जुलाई, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 24, 25, 28 एवं 29 जून, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 26, 27, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2024 तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार – एलटीटी सुपर डिलेक्स एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 25 से 30 जून, 2024 तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
देरी से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 एवं 25 जून, 2024 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 26 जून, 2024 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 25 एवं 26 जून, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां –
दिनांक 24 से 29 जून, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून से 01 जुलाई, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 26 जून एवं 27 जून, 2024 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़- झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
दिनांक 28 जून एवं 29 जून, 2024 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 24 जून एवं 28 जून, 2024 को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर होकर चलेगी।
दिनांक 26 एवं 30 जून, 2024 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
CG BREAKING : रायपुर की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी ठोकर, सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत
दुर्ग :- कुम्हारी ओवर ब्रिज में बड़ा हादसा हुआ है । यहां बच्ची और. उसके पिता के साथ मोटरसाइकिल पर रायपुर की ओर आ रहे थे तभी ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दि इससे बच्ची नीचे गिरी और ट्रक बच्ची को कुचलते हुआ आगे बढ़ गया।घटनास्थल पर बच्ची की मौत हो गई ।
मृतक की शिनाख्त कुमारी रियांशी 4 वर्ष के रूप में हुई,दंपती मूलतः गोंदिया के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है । घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया जबकि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पारदर्शिता और तत्परता अनिवार्य - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG Police Transfer : उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिस कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
सक्ती। जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए जिले के उपनिरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। सभी प्रभावित पुलिस कर्मचारियों को तत्काल में पदस्थापना पर पदभार ग्रहण करने कहा गया है।
देखें लिस्ट-


बिलासपुर की जनता को जल्द मिलेगी पीएम ई-बस सेवा :तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री
मुंगेली/बिलासपुर: तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय , भारत सरकार, नई दिल्ली ने 11/6/2024 को मंत्रालय का पद भार सम्हाला था । उसके के बाद से उन्हों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047(विकसित भारत )पर काम शुरू कर दिया हैं।
मैराथन बैठक में सारी योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों के दौरान, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही भारत सरकार की योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटीज मिशन, अमृत मिशन, पीएम ई-बस सेवा और पीएम स्वानिधि योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को प्रधान मंत्री जी के 100 दिन के एजेंडा को धरातल पे उतरने के लिए प्रोत्साहित किया।
बिलासपुर की जनता के लिए पीएम ई-बस सेवा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं बिलासपुर की जनता के लिए हर घर नल योजना को जल्द से जल्द लागू करने दिशा निर्देश दिए ।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, राज्य शासन से मांगे विस्तृत रिपोर्ट
बिलासपुर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई की है। कोर्ट ने राज्य शासन को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने कहा है। इसके लिए शासन ने दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।दरअसल, मीडिया में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रकाशित खबरों पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका की तरह सुनवाई शुरू की है। मामले को लेकर पूर्व में हुई सुनवाई में शासन ने बताया था, कि राज्य सरकार ने पहले ही स्कूल भवनों और मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के सुधार के संबंध में कदम उठाए हैं। पूरे राज्य में स्कूलों की पहचान कर स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है, और जरूरत के अनुसार मरम्मत और नवीनीकरण कराने के आदेश जारी किए गए हैं। बिलासपुर जिले की रिपोर्ट के अनुसार यहां 161 स्कूल ऐसे थे, जहां मरम्मत और उन्नयन किया गया। साथ ही आवश्यकता के मुताबिक नये कमरों का निर्माण किया गया।
याचिका में सुनवाई की प्रक्रिया के दौरान ही तिफरा के स्कूल, शासकीय प्राथमिक शाला देवनगर, शासकीय प्राथमिक शाला लिंगियाडीह, शासकीय प्राथमिक कन्या शाला बिरकोना, शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद, शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला खपरगंज और शासकीय प्राथमिक शाला आशाबंद के संबंध में भी कुछ समाचार प्रकाशित हुए थे। इन विद्यालयों के संबंध में उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई थी। जो स्कूल जर्जर हालत में थे, वहां मरम्मत का काम शुरू हो चुका है।
Chhattisgarh : राइस मिलर के घर में ED ने बोला धावा, 6 अधिकारी जांच में जुटे हुए है, पढ़े पूरी खबर…!!
राजनांदगांव: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर शहर के अनुपम नगर स्थित टिल्लू अग्रवाल के घर पर छापा मारा है। वे राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं और उनकी मिल छुरिया में है। लगभग छह अधिकारियों का दल मिलर के घर पर सुबह छह बजे से जांच में जुटी है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी रेड है। टिल्लू जिला राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं।
: बताया जा रहा है कि वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की जो वसूली की गई थी, उसमें टिल्लू भी शामिल था। वहीं से एकत्र राशि नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी तक पहुंचाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम है। इसकी जांच ईडी के साथ ही एसीबी भी कर रही है।इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ व नौ जून को दबिश देकर दस्तावेजों की जांच की थी। वहां से दस्तावेजों की दो पाटली जब्त कर रायपुर ले जाया गया था। हालांकि जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई।
CG NEWS : मां-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर लिखी थी यह बात
धमतरी :- जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां एक ही फंदे पर मां ने बेटी दोनों झूल गयी, घटना में दोनों की जान चली गयी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव चौक का है।
घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आगे की जांच की जा रही है। शिव चौक निवासी खुशबू शर्मा 38 साल और 13 साल की बेटी अंतरा शर्मा की लाश एक ही कमरे में फांसी पर लटकते मिली है।
जानकारी के मुताबिक खुशबू शर्मा ने फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टेटस लगा रखा था। जिसमें लिखा है कि “यहां अंत में कुछ नहीं होता, यहां अंत में अंतिम संस्कार होता है” इससे अंदेशा से लगाया जा सकता है कि खुशबू किसी बात से गम में थी।बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने मायके में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी
इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था। आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे। आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा बेटी और पोती की मौत के बाद अब बुजुर्ग मां घर में अकेले रह गई है।
छत्तीसगढ़ में सब चल रहा है सांय सांय मंत्रिमंडल पुनर्गठन फेरबदल को लेकर इस बार भी चौंकाने वाले निर्णय सामने आ सकते हैं-सूत्रों
लोकसभा चुनाव परिणाम और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना तेज हो गई है। साय मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किए जाने की तैयारी है।
प्रदेश भाजपा सूत्रों की मानें, तो भाजपा संगठन में वर्तमान में जिस तरह के निर्णय हो रहे हैं। उसके मुताबिक मंत्रिमंडल पुनर्गठन फेरबदल को लेकर इस बार भी चौंकाने वाले निर्णय सामने आ सकते हैं। 6 महीने पहले साय मंत्रिमंडल का गठन किया गया था। इसमें केवल चार पुराने मंत्रियों को जगह मिल पाई थी। जबकि इसके पहले की भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार के समय मंत्री रहे अधिकांश नेता मंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए थे। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और बड़े फेरबदल की इन चर्चाओं के बीच रायपुर से लेकर दिल्ली तक मंत्री बनने के लिए विधायकों की लॉबिंग तेज हो गई है।
प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कई विधायकों के नाम लिए जा रहे हैं। इनमें रायपुर संभाग से पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, विधायक अनुज शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, आरंग के विधायक खुशवंत साहेब का नाम प्रमुखता से लिया जा रहे हैं। इसके अलावा दुर्ग संभाग से विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बिलासपुर संभाग से विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर संभाग से विधायक महेश कश्यप भी संभावित चेहरों में बताए जा रहे हैं।
CG CRIME : दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
बस्तर : बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर से लगे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इरिकपाल में हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर गांव के ही गागड़ा परिवार के लोगों ने कश्यप परिवार के दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी है, इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने इस हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही तीन आरोपी फरार है, जिसकी तालाश की जा रही है।
इस मामले में बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि एक गागड़ा परिवार के 9 से अधिक लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से पीट-पीट कर कश्यप परिवार के दोनों सगे भाइयों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गांव में गागड़ा और कश्यप दोनों परिवार के बीच 4 सालों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसका मामला पुलिस थाना में दर्ज है।
पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है, और पुलिस प्रशासन ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है,
वहीं इस घटना से गांव में सनसनी फैला हुआ है, सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


