प्रदेश

CG : कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...इस वजह से दी वारदात को अंजाम...पढ़ें पूरी खबर...!!

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक संकट मोचन वाटिका में एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बता दें कि मृतक अमितेश चौबे 21 वर्ष मोचन वाटिका का रहने वाला था। वह कॉलेज में मेधावी छात्र था। बताया जाता है कि अमितेश चौबे ऑनलाइन गेम्स का आदी हो गया था। गेम्स में हार के बाद उसने मोबाइल ऐप कंपनियों से लोन लिया, लेकिन कर्ज चुकाने में असमर्थता के कारण उसने यह कदम उठाया।
 
अमितेश की मां ने उसे कमरे में साड़ी से लटका हुआ पाया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऑनलाइन गेम में हारने के कारण अमितेश ने लोन लिया था और कर्ज चुकाने में असफल रहा। इसके बाद लगातार बढ़ते दबाव से परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में शोक का माहौल है। अमितेश के पिता ने भी कर्ज चुकाने के लिए उसे पैसे दिए थे, लेकिन वह भी गेम्स में हार गया। इस दर्दनाक घटना ने ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके गंभीर परिणामों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें ...

शराब घोटोले में फंसे आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, ED,EOW और ACB के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं खारिज

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के हुए बहुचर्चित शराब घोटोले में फंसे सभी आरोपियों की तेरह याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरूणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर व विधु गुप्ता सहित सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। इन्होंने ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

दरअसल, शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, अनवर ढेबर, विधु गुप्ता, निरंजन दास और एपी त्रिपाठी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। अपने खिलाफ की गई एफआइआर को निरस्त करने की मांग लेकर सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। बीते 10 जुलाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर आज मंगलवार को फैसला आया है। इसमें हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

याचिकाओं को खारिज होने से शराब घोटाले में लिप्त आरोपियों की मुश्किले बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि ईडी, एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को कुछ राहत दी थी। कोर्ट ने उन राहतों को भी खारिज कर दिया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : बिना शादी के जन्मे बेटे को जैविक पिता से मिला संपत्ति का अधिकार : हाईकोर्ट

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बिन बिहाई मां से जन्म हुए बच्चे को उसके जन्म के 29 साल बाद उसका हक दिलाया है. कोर्ट ने वैध पुत्र मानते हुए जैविक पिता से सभी लाभ प्राप्त करने का हकदार बताया है. हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के  निर्णय को कानून के अनुरूप न होने के कारण खारिज कर दिया है.

दरअसल, सूरजपुर जिले में रहने वाले युवक ने अपने जैविक पिता से भरण पोषण व उनके सम्पति में हक दिलाने परिवार न्यायालय में परिवाद लगाया था. जहां सुनवाई के बाद मामला खारिज होने पर युवक ने हाई कोर्ट में अपील की. जिसमें कहा गया कि उसके जैविक पिता और मां पड़ोस में रहते थे, दोनों के प्रेम संबंध से उसकी मां गर्भवती हो गई। पिता ने गर्भपात कराने कहा, लेकिन मां ने इनकार करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद नवंबर 1995 को लड़के का जन्म हुआ. वह अपनी मां के साथ रहा. मां ने स्वयं और बच्चे के भरण पोषण के लिए परिवार न्यायालय में प्रकरण लगाया. परिवार न्यायालय ने संपत्ति के अधिकारों की घोषणा वैवाहिक पक्ष के दायरे में न होने के कारण इसे बनाए रखने योग्य नहीं माना था. इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की.

इधर अप्रैल, 2017 में जब युवक बीमार पड़ गया. वित्तीय संकट के कारण वह जैविक पिता के घर गया और इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी तो उसने मना कर दिया. इससे  नाराज होकर युवक ने पहले परिवार न्यायालय में सम्पत्ति का दावा पेश किया, जिसे पारिवारिक न्यायालय ने खारिज कर दिया, तो हाईकोर्ट में इसकी अपील की गई. जहां जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने परिवार न्यायालय द्वारा दर्ज निष्कर्ष को खारिज कर दिया. हाईकोर्ट ने युवक को दोनों का वैध पुत्र घोषित किया. साथ ही उसे पिता से मिलने वाले सभी लाभों का हकदार घोषित किया है. अपीलकर्ता युवक का जन्म 1995 में हुआ था, वह करीब 29 वर्ष का है. युवक को लंबी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से उसका हक मिला है.

और पढ़ें ...

Crime : तीन युवकों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने अपने पड़ोसी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।
 
बता दें कि ग्राम लगरा निवासी छतराम केंवट, जो कि रोजी-मजदूरी करता था, सोमवार की सुबह अपने पड़ोसियों के हमले का शिकार हुआ। जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने छतराम को घेरकर टांगी और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी, जितेंद्र केवट, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस जांच में पता चला कि लगभग 8-10 साल पहले छतराम और उसके पिता संतोष केंवट ने धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में छतराम और उसके पिता को जेल भी हुई थी। 8 साल की सजा काटने के बाद वे दोनों जेल से बाहर आ गए थे। संतोष अब पूणे में रहकर मजदूरी कर रहा है, जबकि छतराम गांव में रह रहा था। इसी बीच, धर्मेंद्र और उसके भाइयों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए छतराम की हत्या करने की योजना बनाई।
 
आरोपियों ने बताया कि उनके पिता की हत्या के बाद से छतराम और उसका परिवार उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इस सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ना से नाराज होकर ही उन्होंने छतराम की हत्या की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। 
और पढ़ें ...

गजब : ओला स्कूटी की निकाली बारात, गाया गाना, ऐसा क्या गुनाह किया...पढ़िए रोचक खबर...!!

दुर्ग। जिले के भिलाई क्षेत्र में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की खराब सर्विसिंग से परेशान होकर एक युवक ने अपनी स्कूटी की बारात निकाली, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। गाजे-बाजे के साथ, युवक ने अपनी स्कूटी को ठेले पर रखकर शो रूम तक ले गया और रास्ते भर तंज भरे गाने गाता रहा। ऐसा क्या गुनाह किया, जो लूट गए हम, इस गाने के बोल से उसने ओला की सर्विसिंग पर तंज कसा।
 
बता दें कि सागर सिंह नाम के इस युवक ने अपनी स्कूटी की खराब सर्विसिंग से त्रस्त होकर यह अनोखा तरीका अपनाया। ठेले पर रखी स्कूटी और माइक पर गाते हुए, उसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुबह-शाम खा लेना केला...लेकिन भूलकर भी ना लेना ओला, इस तंज के साथ उसने ओला की सर्विसिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
 
बताया जाता है कि सागर ने एक साल पहले डेढ़ लाख रुपये की ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद स्कूटी में बार-बार खराबी आने लगी। हर बार सर्विस सेंटर जाने पर उसे घुमाया जाता था, और छोटी-छोटी मरम्मत में भी 15-20 दिन का समय लिया जाता था। हाल ही में, उसकी स्कूटी अचानक बंद हो गई, और उसे धक्का मारकर घर तक लाना पड़ा।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
सागर के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद एजेंसी ने संपर्क किया और उसकी स्कूटी को ठीक कर दिया। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद स्कूटी में फिर से खराबी आ गई। सागर का कहना है कि यह कंपनी पूरी तरह से खराब है और उसे सही सर्विस नहीं मिल रही है।
 
इस अनोखे प्रदर्शन से सागर सिंह ने ओला की सर्विसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उसका कहना है कि कंपनी ने उसे लगातार परेशान किया है, और इसीलिए उसने यह तरीका अपनाया। लोगों ने सागर के इस विरोध को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया।
और पढ़ें ...

CG - कलयुगी बेटे ने पिता के साथ मिलकर छलकाया जाम...फिर पत्थर से पिता का सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीती रात एक बेटे ने अपने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं इस वारदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गीतेलाल पुरोहित (उम्र 50 साल) है, जो कातुलबोर्ड के सतनामी पारा का रहने वाला था। मृतक गीतेलाल ने दो शादियां की थी, उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित (उम्र 37 साल) को पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी। शादी के कई साल गुजर जाने के बावजूद पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा तो गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली को काट दिया। पिता-पुत्र में झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी पास रह रही बेटी के ससुराल चली गई।

इधर नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बात पर विवाद शुरू कर दिया और प्रकाश की मां पर आरोप लगाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया और पास ही में पड़े पत्थर से अपने पिता गीतेलाल का सिर कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने गीतेलाल की लाश घर के पीछ कूड़े में फेंक दी और अपने घर चला गया। जब सन्नाटा पसरा तब दूसरी पत्नी घर पहुंची। गीतेलाल को मृत हालत में देखकर उसने मोहल्लेवालों और पुलिस को खबर कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 
और पढ़ें ...

मरने के बाद 2 गज जमीन के लिए हुआ बवाल : शमशान घाट के रास्ते पर खड़ी कर दी दीवार, शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो आपस में भिड़े लोग, फिर जो हुआ

जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शव के अंतिम संस्कार को लेकर एक गांव में जमकर विवाद हो गया। शमशान जाने वाले मार्ग में निजी भूमि पर दीवार खड़ी करने को लेकर दो गुटों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस विवाद के कारण करीब 4 घंटे तक शव को सड़क पर ही रखा गया। नाराज ग्रामीणों ने रास्त में बने दीवार तोड़कर शव को शमशान लेकर पहुंचे। तब जाकर ये पूरा मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर विवाद को नियंत्रित किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडी का है। बताया जा रहा है कि गांव के शमशान भूमि जाने के मार्ग पर पड़ने वाले निजी भूमि के मालिक ने अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी थी। इसी बीच रविवार की रात गांव में ही रहने वाले दीपक गुप्ता की मौत हो गई थी। इसके बाद आज सुबह मृतक के परिजन शव यात्रा लेकर शमशान जाने के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में पढ़ने वाली निजी भूमि के मालिक ने अपनी जमीन से शव जाने से रोक दिया। शव यात्रा रोके जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। शव यात्रा रुकने की खबर जैसे ही मृतक परिवार की महिलाओं को लगी, तो सभी मौके पर आ गए।

शव को शमशान ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस विवाद में शव लगभग चार घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। तनाव ग्रस्त माहौल में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने भी जमीन के मालिक को समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन वो अपनी पुश्तैनी भूमि होने का हवाला देकर शमशान के लिए रास्ता नही देने की बात पर अड़ा रहा। इसी बीच पीड़ित परिवार ने शव यात्रा के रास्ते में आने वाली दीवार का बड़ा हिस्सा ढहा दिया और शव को लेकर शमशान पहुंच गए।

और पढ़ें ...

CG : भाई को राखी बांधने जा रही बहन को ट्रक ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

राजनांदगांव : शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेवाडीह चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन के पर्व में अपने भाई को राखी बांधने दुर्ग जा रही थी।

राजनांदगांव जिले के बेलगांव कटली से मोटरसाइकिल में सवार होकर नया बस स्टैंड जाने निकली महिला की तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। समरौतिन विश्वकर्मा पति नीलकंठ विश्वकर्मा अपने रिश्ते में लगने वाले भाई हिरेंद्र विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नया बस स्टैंड जा रही थी। यहां से उसे बस के माध्यम से दुर्ग जाना था, लेकिन इसी बीच शहर के रेवाडीह चौक के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं मोटरसाइकिल चला रहा हिरेंद्र विश्वकर्मा दूसरी ओर गिरा जिससे उसके कांधे में चोट लगी वहीं। महिला ट्रक की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर लाल बाग थाना प्रभारी नवरत्न कश्यप का कहना है कि डायल 112 के माध्यम से महिला के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया है। इस मामले में लालबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : चार साल बाद जेल में मनी राखी, बहनों के छलके आंसू

राजनांदगांव। कोरोना कल से बंद रक्षाबंधन का पर्व जिला जेल में 4 वर्ष बाद एक बार फिर भाई-बहनों के लिए मनाए जाने की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार आज जिला जेल राजनांदगांव में रक्षाबंधन का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों के आंसू छलक पड़े।

राजनांदगांव जिला जेल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने व्यवस्था की गई थी यहां कड़ी सुरक्षा के साथ ही अपने भाइयों को राखी बांधने बहनों को दिक्कत ना हो इसको लेकर भी काफी बेहतर व्यवस्था बनाई गई। जिला जेल के मुख्य द्वार पर स्टॉल लगाकर राखी बांधने पहुंचने वाली बहनों की एंट्री उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र देखकर की गई। वहीं यहां पर मोतियों,धागों से बनी राखी और मिठाई के रूप में सोनपापड़ी के बाक्स की जांच उपरांत बहनों को सीधे जेल के भीतर प्रवेश दिया गया। जेल के भीतर बहनों को केवल राखी और ढाई सौ ग्राम सोन पापड़ी लेकर प्रवेश करना था। वहीं आरती की थाली जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई। रायपुर के भाटागांव से अपने भाई को राखी बांधने पहुंची संगीता सोनकर, तामेश्वरी सोनकर और राजनांदगांव शहर के लखोली से पहुंची आरती वालदे ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। अपने भाई को राखी बांधने में उन्हें कोई कठिनाई नहीं हुई और भाई से भी काफी देर मुलाकात भी हो गई।

जिला जेल में 4 वर्ष बाद आयोजित किए गए रक्षा बंधन के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के निर्देश पर यहां पूरी व्यवस्था की गई। जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि आज जेल में स्पेशल डाइट बंदियों के लिए बनाई गई है। वहीं यहां वर्तमान में 357 बंदी है जिसमें से 250 से अधिक बंदियों की बहनों के आने की संभावनाओं को देखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है।

जिला जेल के भीतर रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए परिरूद्ध बंदियों में भी खासा उत्साह था। सुबह से ही बंदी रक्षाबंधन के पर्व को मनाने के लिए तैयार हो गए थे और अपनी बहनों के आने का इंतजार भी वे करने लगे। सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जेल प्रशासन द्वारा राखी बांधने की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी और बहने भी सुबह से ही अपने भाइयों को राखी बांधने जेल परिसर पहुंचने लगी। इस दौरान यहां बहनों की काफी भीड़ भी नजर आई।

 
और पढ़ें ...

Bharat Bandh 2024: ’21 अगस्त को भारत बंद’ जानिए क्यों किया गया बंद का ऐलान

बीजापुर : 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया गया है. इसका समर्थन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी एसटी एससी समाज के लोगों ने किया. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा लागू करने के फैसले के खिलाफ के विरोध में भारत बंद को समर्थन देते हुए बीजापुर बंद का आह्वान किया गया है. सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा बीजापुर जिला बंद रहेगा. इसके लिए एक समिति गठित की गई. इस समिति का अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया.

21 अगस्त को बंद रहेगा पूरा बीजापुर
स्थानीय गोंडवाना भवन में आयोजित एसटी, एससी समाज की संयुक्त बैठक में बीजापुर में आक्रोश रैली निकालने पर सर्व सहमति बनी. आरक्षण बचाओ एससी एसटी संयुक्त समिति के अध्यक्ष शंकर कुडियम ने बताया “21 अगस्त को बीजापुर जिले के सभी व्यवसायिक संस्थान, परिवहन सेवाएं, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे. इस दिन बीजापुर शहर में फैसले के विरोध में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा.”

एसटी एससी समाज की बैठक
संयुक्त बैठक में आक्रोश रैली के लिए समिति गठित की गई. जिसका अध्यक्ष शंकर कुडियम को बनाया गया है. इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेश चंद्राकर, गुज्जा पवार, त्रिपति यालम, लक्ष्मीनारायण पोर्तेक, मनीष सोनवानी, रैमनदास झाड़ी, बीएस मिंज, सचिव कमलेश पैंकरा, सह सचिव कमलदास झाड़ी, कोषाध्यक्ष जगबंधु मांझी, सह कोषाध्यक्ष राकेश परतागिरी, संरक्षक जग्गूराम तेलामी, अशोक तालंडी, भुनेश्वर सिंह कंवर, अजय दुर्गम, बीआर अमान, नरेंद्र बुरका, सकनी चंद्रैया, पांडू राम तेलाम, कल्याण सिंह कुर्रे, मीडिया प्रभारी बसंत मामडीकर, सन्नु हेमला, समैया पागे, राजेश झाड़ी, विधि सलाहकार अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण गोटा, अधिवक्ता सल्लूर वेंकटी, अधिवक्ता ज्योति कुमार है.

 
और पढ़ें ...

रक्षा बंधन में शामिल होने घर जा रहे भाई को बाइक सवार ने रौंदा...इलाज के दौरान हुई मौत

गरियाबंद :- आज शाम तक़रीबन 5:30 को होटल सिटी जायका में कार्यरत व्यक्ति गंगाराम रोड क्रास कर रहा था उसी वक्त रायपुए और देवभोग रोड से आ रही दो बाइक सवार अचानक उसकी ओर आए और उन्हें बुरी तारीक से रौंदते हुए ज़ख़्मी कर दिया और बाइक को छोड़ भाग गए,वही एक राहगीर ने ज़ख़्मी हालात में गंगाराम को जिला अस्पताल लेकर आया वहाँ डॉ की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया, चश्मदीद के मुताबिक़ गंगाराम दो बाइक टक्कर होने ही वाला था और इनका रोड क्रास करना हुआ वही गंगाराम संभल नहीं पाया, जानकारी के मुताबिक़ गंगाराम रक्षा बंधन में शामिल होने धमतरी जा रहा था डॉ चौहान ने बतलाया गंगाराम बाइक से टक्कर के वजह गंगाराम को हेड इंजुरी हुआ उसके करण उसकी डेथ हो गई

और पढ़ें ...

Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, लिव-इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने दिया वारदात को अंजाम, जानें क्या है वजह

दुर्ग। जिले के उतई थाना पुलिस ने 12 अगस्त 2024 को ग्राम चुनकट्टा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक, मोहन साहू, जो एक खेत की रखवाली करता था, की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने वाली उसकी प्रेमिका द्रोपदी उर्फ रानी ने उसकी हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि 12 अगस्त को मोहन साहू की लहूलुहान लाश उसके सरवेंट क्वार्टर में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि महिला घटना के दिन से गायब थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार की।
 
आरोपिया द्रोपदी ने पुलिस को बताया कि मोहन शराब पीने का आदी था और शराब पीने के बाद द्रोपदी से मारपीट करता था। मोहन ने द्रोपदी को गंदा वीडियो दिखाकर धमकी दी थी कि अगर वह उसे छोड़कर गई तो वीडियो सार्वजनिक कर देगा। परेशान होकर द्रोपदी ने मोहन की हत्या की और घर के अंदर बंदकर बाहर से ताला लगाकर भाग गई।घटना के दिन मोहन का मोबाइल बंद मिलने पर उसके मालिक हितेंद्र सिन्हा ने चिंता जताई और चौहान बाड़ी पहुंचकर मोहन को गंभीर हालत में पाया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। द्रोपदी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति को कहकर छोड़ दिया और मोहन के साथ रहना शुरू किया। पुलिस ने द्रोपदी को उसके गांव से गिरफ्तार किया और जेल भेज दी है। 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पड़ोस में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू...स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बालोद : छत्तीसगढ़ क बालोद के पड़ोसी जिले दुर्ग में स्वाइन फ्लू के लगातार मिल रहे मरीज मिलने के बाद बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि लगातार बढ़ रहे मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों को खासतौर पर बचाव कार्य करना जरूरी है।स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। बालोद जिले में भी उपरोक्त मौसमी बीमारियों की बचाव, उपचार व रोकथाम व संक्रमण का फैलाव को कम करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
 
 एडवाइजरी में बताया गया है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण का प्रसार व्यक्ति के लक्षण प्रारंभ होने के 3 से 5 दिवस तक अन्य व्यक्ति को हो सकता है एवं प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है।
 
स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षण
 
इसमें सामान्य लक्षण सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, थकावट और कभी दस्त एवं उल्टी भी होते है। 
 
इस उम्र वर्ग पर फ्लू की ज्यादा संभावना
 
उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों जैसे गर्भवती महिला, 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध एवं किसी अन्य रोगो से वासित व्यक्तियों में इस संक्रमण की जटिताऐं होने की संभावना होती है।
 
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाए
 
स्वाईन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए सरल सार्वजनिक स्वास्थ्य सावधानियां बरते खास्ते या छींकते समय अपने मूंह और नाक को रूमाल से ढक लें। अपने हाथों को बार बार साबुन या पानी से धोएं या एल्कोहल आधारित सेनिटाईजर का उपयोग करें। अपनी आंखों नाक या मूंह को छूने से बचें।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 17 जजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर पोर्टफोलियो जजों की नियुक्ति कर दी है। हाई कोर्ट के सभी 17 जजों को प्रदेश के अलग-अलग जिला एवं सत्र न्यायालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। न्यायालय ने अपने कामकाज के हिसाब से छत्तीसगढ़ में 16 सिविल जिला के लिए जजों को प्रभार सौंप दिया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आदेश की कापी सभी जजों को ईमेल के जरिए भेज दी गई है।अपने प्रभार वाले जिला एवं सत्र न्यायालय के अंतर्गत बार एवं बेंच के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत आने पर जजों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और समस्या के समाधान निकालने का काम करेंगे। जिला न्यायालयों में बढ़ती पेंडेंसी को कम करने जरुरी कार्ययोजना बनाया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति – पत्नी सहित तीन लोगों की मौत...इलाके में पसरा मातम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत बिजली गिरने से जिले में हुई है। शुक्रवार को तीन महिलाएं आसमानी कहर की चपेट में आई थी।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकांबा गांव की है। 56 वर्षीय मोहर साय अपनी पत्नी पर्बी बाई 50 वर्ष के साथ शनिवार की शाम खेत गया हुआ था। यहां दोनों काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत में काम कर रहे पति पत्नी पर गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही पति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली की है। 45 वर्षीय जगसाय खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान उसके उपर बिजली गिर गई। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को एक ही छेत्र के तीन लोगों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है।

शुक्रवार को पथलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में शुक्रवार की दोपहर खेत में धान की रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं बिजली की चपेट में आई थी, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी। 6 घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

और पढ़ें ...

CG : सामान लेने गई मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुकानदार ने दिया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ : जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां दुकान में सामान लेने गयी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है

मस्जिद मोहल्ला निवासी आरोपी दुकानदार अजय केशरवानी ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को बहला फुसला कर उसकी इज्जत लूट ली, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...