प्रदेश

बिलासपुर केंद्रीय जेल में मनाया गया आजादी का जश्न देश के शहीदों को दी गई सलामी..

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट / बिलासपुर - देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी ने जेल परिसर मे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। 

समारोह में  उप जेल अधीक्षक उत्तम पटेल जेल चिकित्सक डॉ चंद्राकर कल्याण अधिकारी राम पाल कंवर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

और पढ़ें ...

मुख्य अतिथि विक्रम उसेंडी ने स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

और पढ़ें ...

कौशल्या साय ने सीएम कैम्प कार्यालय बगीया में फहराया तिरंगा

जशपुर : जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे

साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

और पढ़ें ...

स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर में किया ध्वजारोहण और परेड की ली सलामी

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

और पढ़ें ...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में किया संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर  आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
      नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
      कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने कलेक्टर  आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।

और पढ़ें ...

मंत्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का किया वर्चुअली शुभारंभ

जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री  ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया।
       शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री  ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक  सतीश कुमार एवं  रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक  सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

’नींव - एक स्वर्णिम भविष्य कीरू प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आकलन उपकरण तैयार’
 
      कार्यक्रम में जिले के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की कार्यक्रम की शुरूआत की गई इसके तहत शासकीय शालाओं के प्राथमिक श्रेणी में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान वर्धन करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें पहली बार अंग्रेजी को भी जोड़ा गया है। इसके तहत तीनों विषयों का आकलन उपकरण तैयार किया गया है। उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान अंतर्गत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं छ.ग. राज्य के मेरिट में जांजगीर-चांपा जिला का स्थान सुनिश्चित करने के लिए एवं बेहतर परिणाम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का समग्र प्रगति पत्रक बनाया जाएगा। जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थित, परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा के स्तर की प्रगति की प्रतिमाह मॉनिटरिंग की जाएगी। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

’आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र -’

      जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का ‘‘बाल समग्र प्रगति पत्रक‘‘ तैयार किया गया है। यह कार्ड एक शिशु का आंगनबाड़ी में 3 से 6 साल तक की प्रगतियों को रिकॉर्ड करेगा। इसमें हर तिमाही में बच्चों का वजन और लंबाई नापी जाएगी। जिसके तहत बच्चों की आयुगत समृद्धि, कुपोषण की स्थिति नापी जाएगी। इसके अलावा यह आधारभूत शिक्षा एवं अन्य क्रियाकलापों का भी रिकॉर्ड रखेगा। इस रिकॉर्ड के माध्यम से अभिभावकों का हर तिमाही में दस्तखत लिया जाएगा जिसके तहत वह भी अपनी बच्ची की प्रगति के बारे में अपडेटेड रहे।

’‘‘मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी‘‘ हर शनिवार को होगा विशेष स्वच्छता अभियान’

      इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में स्वच्छता नायक तथा स्वच्छता नायिका के रूप में विद्यार्थियों को अभिहित कर स्कूल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का प्रयत्न किया जाएगा। तथा इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता श्रमदान के तहत स्कूल को साफ़ रखा जाएगा। अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आगामी 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

’ग्रामो के सर्वागीण विकास के लिए ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ प्रारंभ’
 
       गांव के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलो अपनाएं स्वास्थ्य व्यवहार समृद्ध बनेगा घर-द्वार की थीम पर ‘‘दस प्रयत्नम अभियान‘‘ की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत दस प्रमुख लक्ष्य सुपोषित जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत टीकाकरण, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, कुष्ठरोग मुक्त जांजगीर-चांपा, शत-प्रतिशत शिक्षित जांजगीर-चांपा, स्वस्थ एवं सुरक्षित किशोरावस्था, स्वच्छ जांजगीर-चांपा, महिला स्वसहायता समूहों का सामाजिक उत्थान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से संकल्प ले कर बदलाव की शुरुआत करने की है।

’डिस्ट्रिक्ट लोगो लॉन्च’

     आज जिला लोगों को भी लॉन्च किया गया। जिसका उद्देश्य इस जिले की परंपरा, संस्कृति एवं मूल्यबोधों को सामने लाकर जिले की एक अलग पहचान बनाना है। कोसा, कांसा कंचन की नगरी जांजगीर चांपा के लोगो में इन तीनों का चित्रात्मक रूप में वर्णन है। इसके अलावा इस लोगो में प्रख्यात विष्णु मंदिर, पावर प्लांट, हसदेव नदी, शिवरीनारायण मंदिर, कोटमी सोनार मगरमच्छ उद्यान तथा धान का भी चित्रात्मक विवरण है।

और पढ़ें ...

वन मंत्री केदार कश्यप ने दुर्ग में किया ध्वजारोहण

हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया

-जिला मुख्यालय दुर्ग में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण

दुर्ग, 15 अगस्त 2024/ दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 78वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया और समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने समारोह स्थल पुलिस परेड ग्राऊण्ड पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे।
स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई, शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग, विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग और एसएनजी सेक्टर-4 भिलाई के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान के लिए विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग एवंएवं तृतीय स्थान के लिए एसएनजी विद्यालय सेक्टर-4 को तथा विशेष प्रदर्शन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर-6 भिलाई एवं शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार परेड में प्रोफेशनल श्रेणी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा नान प्रोफेशनल अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालक, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी जुनियर बालक को प्रदान किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के बैंड दल को विशेष पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया माल्यार्पण

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर  स्थित  शहीद स्मारक  पहुंचकर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर  विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

और पढ़ें ...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने तिरंगा फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

सुकमा जिले में देश की आजादी का अमृत महोत्सव पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  किरण देव ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की ओर से छत्तीसगढ़ में हुए चहुमुखी विकास का संदेश आम जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कलेक्टर श्री हरिस. एस और पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण के साथ परेड की सलामी ली।  कार्यक्रम में सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने शान्ति और प्रेम के प्रतीक सफेद कपोत और हर्ष व उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। राष्ट्रगान की धुन पर तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। समारोह में मुख्य अतिथि  किरण देव ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। 
साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सम्मानित किया गया। जिसमें परेड प्रदर्शन सीनियर विंग प्रथम स्थान सीआरपीएफ बटालियन, द्वितीय स्थान महिला पुलिस बल एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बल को मिला। परेड प्रदर्शन जुनियर विंग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान आईएमएसटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा को मिला। साथ ही समारोह में परेड की टुकड़ियों को शील्ड प्रदान किया गया। इसके गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति पर शानदार प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने प्रस्तुति दे रहे आकार दिव्यांग संस्था के बच्चों की कार्यक्रम की सरहाना कर उनसे रूबरू होकर परिचय लिया। सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान आकार दिव्यांग आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुकमा, तृतीय स्थान पोटाकेबिन बालाटिकरा छिंदगढ़ को मिला।  साथ ही कन्या शिक्षा परिसर, सेजेस अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुकमा, आर.एम.एस.ए, एकलव्य सुकमा और एकलव्य छिन्दगढ़ के 400 विद्यार्थियों ने पीटी का सामूहिक प्रदर्शन किया। 
साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 188 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में  हरीश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत,  जगन्नाथ साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, श्रीमती आयती कलमू अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा, ,  रामा सोढ़ी जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे  मनोज देव,  हुंगा राम मरकाम,  अरूण सिंह भदौरिया,  पीलू राम यादव, करणदेव, कलेक्टर  हरिस एस. पुलिस अधिक्षक  किरण चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, डीएफओ  अशोक कुमार पटेल, अपर कलेक्टर  गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन  निखिल राखेजा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीडिया प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

संभागायुक्त श्री कावरे ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण

संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर  महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षो और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने धमतरी में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से धमतरी जिले में मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि श्री चन्द्राकर ने कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।  

आज के समारोह का आकर्षण रहा 12 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि श्री अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।

और पढ़ें ...

मुख्य समारोह में विधायक धरमलाल कौशिक ने किया ध्वजारोहण

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय गौरेला के गुरूकुल खेल मैदान में  आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। 

समारोह के मुख्य अतिथि  धरम लाल कौशिक ने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए शिव नारायण सिंह बघेल के परिवारजनों को सम्मानित किया।

समारोह में शौर्य, उत्साह और उमंग के प्रतीक के रूप में केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा खुले आसमान में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, स्काउट, स्काउट रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की तुकड़ियों ने भाग लिया।

गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। समारोह में परेड की सभी टुकड़ियों और बैंड कमांडर को शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही बेहतर पुलिसिंग सेवा और जिला प्रशासन के अधीन विभिन्न विभागों में उत्कष्ट सेवाओं के लिए 82 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

कोण्डागांव जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

कोण्डागांव जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर  कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।  इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत  अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी  आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी  एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 
 
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड को प्रथम, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी जामकोटपारा को तृतीय तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोंडागांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा आईटीबीपी 41वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, एनएसएस बालक को द्वित्तीय एवं एनसीसी बालिका वर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा सम्मानित किया गया।
और पढ़ें ...

कोण्डागांव जिले में उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

कोण्डागांव जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर  कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।  इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत  अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी  आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी  एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 
 
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड को प्रथम, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी जामकोटपारा को तृतीय तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोंडागांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा आईटीबीपी 41वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, एनएसएस बालक को द्वित्तीय एवं एनसीसी बालिका वर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा सम्मानित किया गया।
और पढ़ें ...

बारिश में विधायक चतुरीनंद ने किया ध्वजारोहण

आज सरायपाली के कृषि मंडी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।
आजादी के महापर्व में छात्र छात्राओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को पुनः शुभकामनाएं।
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सरायपाली के गांधी चौक में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, पार्षदगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान

स्कूली छात्र छात्राओं ने दी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां

मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 46 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

रायपुर, 15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक बलौदाबाजार प्रमोद कुमार शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,स्काउट गाईड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी,कलेक्टर दीपक सोनी,एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि श्री जायसवाल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया, जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना,एनसीसी की एक-एक टुकड़ियों, स्काउट गाइड की दो-दो टुकड़ियां एवं रेडक्रॉस कि एक टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं डीआईसी सब इंस्पेक्टर किशुन कुंभकार ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

श्री जायसवाल ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा,ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू,धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान किया। इसके अतरिक्त जिले के 4 मीसाबंदियो का भी सम्मान किया गया। जिसमें किरण चौहान, रेखा आडिल, रामन अग्रवाल,दूलेचंद्र वर्मा शामिल है।

इसके साथ ही श्री जायसवाल ने मुख्य मंच से करीब 46 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें खाद्य विभाग तत्कालिन खाद्य अधिकारी विमल दुबे, खनिज विभाग खनिज निरीक्षक भूपेन्द्र भक्त,राजस्व विभाग स्टेनोटायपिस्ट श्रीमती लक्ष्मी देशमुख राय, कोटवार संजय कुमार मानिकपुरी, स्वाथ्य विभाग प्रभारी एसएनसीयू नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रमिला कांत, समस्त टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामाखेड़ा,कृषि विभाग ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी कुमार साहू,  कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगत सिंह राजपूत,आयुष विभाग औषधालय सेवक माखन लाल ध्रुव,विद्युत विभाग अनुभाग अधिकारी संजय बिहारी अग्रवाल, जल प्रबंध संभाग क्र.-2 उप अभियंता कु.पार्वती टण्डन,एन.आई.सी. डिस्ट्रीक्ट रोल ऑउट मैनेजर राजेश्वर प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग महिला बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा, परियोजना पलारी पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बर्मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी पटेल, सहायक ग्रेड-2 चन्द्रेश बरमाल,जिला पंचायत भृत्य डोमेश साहू, पी.आर.पी. श्रीमती प्रतिमा टोण्ड्रे, रोजगार सहायक हरिनभटठा धर्मेन्द यादव, शिक्षा विभाग प्राचार्य संतोष वर्मा, व्याख्याता (एल.बी.) रामावतार वर्मा, सहायक शिक्षक श्रीमती निर्मला देवांगन, श्रीमती आराधना वर्मा, छात्रा कु. कोपल अम्बष्ट, कु.प्रीती, कु. डॉली पटेल, कु.अदिति साहू, कु. निधि साहू, पुलिस विभाग निरीक्षक लखेश केंवट, सउनि श्रवण कुमार नेताम, प्रधान आरक्षक मोहम्मद अरशद खान, अशोक खुंटे, महेन्द्र कुमार पोर्ते, म.आर. स्वाती साहू, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता,आशुतोष बंजारे, नाथूराम निषाद, भूपेश कुमार यादव, भोला कुमार टंडन, पुरूषोत्तम कुमार बंजारे, संतोष कुमार ध्रुव, गोपाल प्रसाद पाल, टीकाराम साहू, कृष्ण कुमार सिंदराम, संजय कुमार ध्रुव शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतरिक्त जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्वत उच्च. माध्यमिक विद्यालय को प्रथम,सेक्रेड हाई स्कूल को द्वितीय एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। परेड में वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में प्रथम जिला पुलिस बल पुरुष, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल, तृतीय जिला नगर सैनिक बल इसी तरह कनिष्ठ समूह में प्रथम गाइड गुरुकुल इंग्लिश मीडियम, द्वितीय एनएनसीसी डीके कॉलेज एवं तृतीय गाइड पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या शासकीय स्कूल का रहा। साथ ही मल्लखंब की टीम को विशेष सम्मान किया गया।

जिले में पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन रहा प्रमुख आकर्षण का केंद्र

जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पहली बार मल्लखंब का प्रदर्शन किया गया। जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रहा मल्लखंब भारत की प्राचीन खेल विधा है जिसे योग, जिम्नास्टिक, एरोबिक्स के आयामों के साथ खेला जाता है। मास्टर ट्रेनर के रूप में आएं कोच पुष्कर दिनकर राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक और कोच हैं। पुष्कर दिनकर अपने अकादमी के माध्यम से बच्चों को भारत के प्राचीन खेल मल्लखंब की बारीकियों से अवगत कराए। वह विगत आठ वर्षाे से पामगढ़ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे है। उनके खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 36 मैडल और राज्य स्तर पर 102 मेडल अर्जित कर चुके हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय में पहली बार मल्लखंब की 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के मुख्य स्थान शासकीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में किया गया था। आज किए प्रदर्शन में जिले के स्थानीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हुए अपना जौहर दिखाया है।

और पढ़ें ...