प्रदेश
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर केशकाल घाटी में फेंकी लाश, शादीशुदा प्रेमी ने पकड़े जाने के डर से उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जो हुआ...
कवर्धा। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में खौफनाक मामला सामने आया है, जहां लापता शिक्षिका सपना विश्वकर्मा को उनके ही लिव इन पार्टनर रामा आशीष उपाध्याय ने किराए के कमरे में मौत के घाट उतारा। फिर मकान मालिक की मदद से लाश को केशकाल घाटी में फेंककर ठिकाने लगा दिया। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी नदी में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या में साथ देने वाले मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। मामला दशरंगपुर चौकी क्षेत्र का है।
जानिए घटनाक्रम
भिलाई निवासी राम आशीष उपाध्याय (43) का शिक्षिका सपना विश्वकर्मा (39) के साथ प्रेम संबंध था। प्रेमी पहले से शादी शुदा था और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहा था। जबकि शिक्षिका डायवोर्सी थी। सपना विश्वकर्मा कवर्धा की रहने वाली थी। उसकी पोस्टिंग पिपरिया ब्लॉक के शासकीय शाला बाघामुडा में थी। सपना विश्वकर्मा अपने प्रेमी आशीष उपाध्याय के साथ रघुनाथ साहू निवासी लोलेसरा थाना बेमेतरा के घर में 1500 रुपए मासिक किराए पर रह रही थी। राम आशीष उपाध्याय अपने परिवार के साथ ही ज्यादातर रहता था। पर पिछले चार माह से सपना विश्वकर्मा के साथ रह रहा था।
BREAKING : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई...पांच लाख के इनामी नक्सली समेत 5 गिरफ्तार
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
जानकारी के अनुसार, इनामी नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय था और सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
CG : रिश्वतखोरी का पर्दाफाश...इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रुपए..जानिए पूरा मामला..!!
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल तहसील अंतर्गत हल्का क्रमांक 49 के पटवारी ने किसान से जमीन का दस्तावेज तैयार करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। किसान पटवारी को 20 हजार रुपये दे रहा था इसी दौरान एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) बिलासपुर की टीम ने पकड़ लिया।पटवारी को गिरफ्तार कर टीम बिलासपुर ले गई है। एसीबी को शिकायत मिली थी कि ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से का कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए पटवारी हरिशंकर राठिया ने 25 हजार रुपये की मांग की है। पटवारी ने किसान से पांच हजार रुपये ले लिया है और शेष राशि काम के बाद लेने सहमत हुआ। किसान रुपये नहीं देना चाहता था। इसके लिए उसने एसीबी से संपर्क किया।
साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्या
BREAKING: एक लाख का ईनामी माओवादी सहित 3 नक्ससली गिरफ्तार
बीजापुर : बीजापुर जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मिरतुर-कोडोली के बीच 01 लाख रुपए के ईनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर सहित 03 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार माओवादीयों में से एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में शामिल था। यह गिरफ्तारी थाना नेलसनार और केरिपु 199 की संयुक्त एमसीपी (MCP) कार्यवाही के दौरान की गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी ने निकाली रैली, देशभक्ति का दिखा जोश
बीजापुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज बीजापुर भाजपा संगठन ने भी जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम नेलसनार से भोपालपट्टनम चेक पोस्ट तक “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली गई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने शिरकत किया.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज परिवारजनों के साथ मिलकर बड़े श्रद्धाभाव से घर पर तिरंगा लगाया।य
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 15 अगस्त को गरियाबंद में स्वतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जानकारी दी है कि, बृजमोहन अग्रवाल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के उपरांत अग्रवाल सर्किट हाउस में स्थानीय वरिष्ठजनों और पत्रकारों से संवाद भी करेंगे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता से करें काम-कलेक्टर
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2 अतिरिक्त जजों की हुई नियुक्ति, इन्हे दी गई जिम्मेदारी...अधिसूचना जारी
बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को वरिष्ठता के क्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत की गई है और दोनों न्यायाधीशों का कार्यकाल उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्षों के लिए होगा। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

संत गुरू घासीदास बाबा के विचार व संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’
’मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री’
’ममतामयी मिनीमाता ने आजीवन नारी शक्ति को बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का कार्य किया’
’शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने की घोषणा’
’सोनेसरार, साकरदाहरा, मोतीपुर में सतनाम भवन निर्माण एवं सतनाम भवन राजनांदगांव में मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए की मंजूरी’
’शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा लगाने के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पùश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोनेसरार, डोंगरगांव विकासखड के ग्राम साकरदाहरा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोतीपुर में सतनाम भवन निर्माण एवं सतनाम भवन राजनांदगांव में मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए तथा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना के लिए 5 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान के लिए शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता के योगदान से समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने महिलाओं के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद के रूप में उन्होंने अस्पृश्यता को दूर करने के लिए कानून बनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। उन्होंने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व किया। सतनामी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण के लिए मैं निमित्त बना, इस बात की मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न योजनाएं देश को विकास पथ पर आगे ले जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गांव, गरीब एवं किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान, 2 साल का धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए का भूगतान, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रूपए देने की योजना से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने आम जनता के लिए जीवन भर का रास्ता बनाया है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में और भी अच्छे कार्य होंगे और प्रदेश उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सतनामी समाज अन्य सभी समाज को साथ लिए समरसता एवं सद्भावना के साथ आगे बढ़ते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव जिले के लिए विशेष स्नेह के प्रति आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि हम सब संत गुरू घासीदास बाबा के बताए हुए मार्ग मनखे-मनखे एक समान के अनुसार चले। मुख्यमंत्री इसी मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी।
विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता ने बाल विवाह को रोकने, अस्पृश्यता का निवारण करने तथा समाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज द्वारा संत गुरू घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास का निर्माण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितग्राही इससे लाभान्वित हुए हैं। सतनामी समाज की उन्नति एवं विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वागीण विकास के लिए सभी को संत गुरू घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलना है। मदिरापान तथा गुटखा जैसे व्यसन से दूर रहना है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, सचिन बघेल, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, भरत वर्मा, कोमल राजपूत, दिनेश गांधी, रिखीराम गेण्ड्रे, कुलबीर सिंह छाबड़ा, चेतन चंदेल, पार्थ गेंड्रे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला सतमानी सेवा समिति के अध्यक्ष युवराज दास ढ़ीरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सांडे, उपाध्यक्ष महिला प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल कुमार लहरे, कोषाध्यक्ष संजीव बंजारे, सचिव ऋषिराज खरे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि सभी संत गुरू घासीदास बाबा के पथ पर चलते हुए सतनामी समाज को शिक्षा एवं विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ा़एं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ममतामयी मिनीमाता पहली महिला सांसद रही हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में कार्य करते हुए उन्होंने आजीवन नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने 18वीं सदी में मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया तथा समाज में व्याप्त छूआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के लिए उनके संदेश आज भी मार्गदर्शक एवं प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा के विचार एवं उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के हित में कार्य किया जा रहा है। रामलला दर्शन, तेंदूपŸाा संग्रहण के अंतर्गत 5500 रूपए मानक बोरा पारिश्रमिक जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। संत गुरू घासीदास बाबा का आर्शीवाद ऐसे ही बना रहे और हम आम जनता के हित में कार्य कर सकें। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण, प्रदेश में सतनामी समाज के लिए भवन, सांस्कृतिक पंथी नृत्य को बढ़ावा देने के लिए उनके अवदानों को स्मरण किया।
दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप ने साइकल को मारी जोरदार ठोकर, दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत, कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा
बालोद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सायकिल को पिकअप ने ठोकर मारी जिससे कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गई। यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 वर्ष अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी। वह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी। तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रहे पिकअप ने छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी ग्राम पूरी थाना चारामा निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
फिल्म देख रची हत्या की साजिश, हत्या से पहले कई बार देखी दृश्यम मूवी, फिर पति और प्रेमी ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव ट्रायंगल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दो युवकों ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी उसके बाद शव को जंगल में दफना दिया। फिल्म दृश्यम की नकल कर शातिराना तरीके से हत्या को छिपाने की कोशिश की गई। हालांकि आरोपी ज्यादा दिन पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सके और पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने ही मिलकर फिल्म दृश्यम देखी और फिर हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए शव को जंगल में दफना दिया था। घटना थाना लोहारा क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, लोहारा के ग्राम कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को लोहारा थाना आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहू पति लुकेश साहू उम्र 28 साल घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हूँ कहकर 18 जुलाई के सुबह 11 बजे से निकली और फिर घर नहीं लौटी। इस रिर्पोट पर गुम इंसान कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी ग्राम चिमागोदी के लुकेश साहू से हुई थी। बहन और जीजा के 3 बच्चे है। जीजा अक्सर बहन के चरित्र पर शंका करता था। आये दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद भी होता था। इसी वजह से जीजा लुकेश साहू पीछले तीन वर्ष पहले ही बहन को छोड दिया। बहन अपने बच्चो के साथ मायके कल्याणपुर में रह रही थी।
पति से अलग रहने के दौरान हुआ प्रेम संबंध
इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजा राम साहू से प्रेम संबंध हुआ और वो उसके पास बच्चों के साथ रहने को चले गई थी। राजा राम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा मे किराये के मकान में रखा था l बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चो के लिए भरण पोषण हेतु कोर्ट में केस की थी। कोर्ट द्वारा तीनो बच्चो के नाम पर 4500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था। पूर्व पति पैसा समय-समय पर कोर्ट में जमा करता रहता था। 18 जुलाई को भी ग्वालीन साहू भरण पोषण का पैसा लेने स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 9044 से कवर्धा गई थी। तब से घर नहीं लौटी।
मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने लोहारा प्रभारी निरीक्षक लालमन साव को जांच के निर्देश दिए। मृतिका के मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूर्व पति लुकेश साहू, प्रेमी राजा राम साहू को तलब कर कडाई से पूछताछ की गई। दोनों पूछताछ में पुलिस को ज्यादा देर गुमराह नहीं कर पाए और हत्या करने की बात कबूल की। दोनों ने बताया कि ग्वालिन साहू का किसी और के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात से प्रेमी नाराज था और पूर्व पति ग्वालिन को पैसे दे देकर परेशान था। दोनों ग्वालिन से छुटकारा पाना चाहते थे। इसलिए मिलकर ग्वालिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
दृश्यम फिल्म देख बनाई योजना
राजाराम ने 4 बार और लुकेश ने 1 बार दृश्यम फिल्म देखा ताकी हत्या कर शव को ठिकाना लगा कर पुलिस से बच सके। प्लानिंग के तहत ही दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहु को घानीखुटा घाट के जंगल में बुलाये। फिर महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिये l आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के शव को निकाला गया। आरोपियों के मेमोरेंण्डम कथनानुसार उनके निशानदेही पर अलग–अलग जगहो से घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल आरोपी लुकेश के घर से बरामद किया गया। साथ ही गैती, फावडा, मृतिका की स्कूटी, मृतिका की साडी, सोने चांदी के जेवर को जब्त किया गया।
आरोपी राजा राम और लुकेश के खिलाफ धारा - 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो के विरूध्द थाना स. लोहारा मे अपराध क्रमांक 234/2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया l आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।
गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,मंत्री रामविचार नेताम,श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व मंत्री,विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्राएं
भाजपा की तिरंगा यात्रा से छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,मंत्री रामविचार नेताम,श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व मंत्री,विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्राएं
भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है ,छत्तीसगढ़ भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।भाजपा तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ की। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान श्री देव ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम हर घर तिरंगा यात्रा में मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामनुजगंज में शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
नारी से ही सृष्टि चल रही है : हरियर सावन महोत्सव : विष्णु देव साय*
TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 23 SI, 3 ASI और 70 हवलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले लगातार पुलिस विभाग में तबादलो का दौर जारी है। इसी बीच खबर आई है कि दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए, लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात 96 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। आदेश के अनुसार 23 सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई और 70 हवलदारों को इधर से उधर किया गया है। इनमें रक्षित केंद्र के 11 सब इंस्पेक्टरों का नाम भी शामिल है।
देखें लिस्ट –



