प्रदेश
CG : एक लाख के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 खूंखार नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में जवानों ने के दौरान मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से 04 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 01-01 नग धनुष और 02-02 नग तीर बरामद किया गया है। पकड़े गये माओवादी 03 जून 2024 को पुतकेल कैम्प में फायरिंग करने एवं 11 दिसम्बर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।गिरफ्तार गये माओवादी मिड़ियाम लच्छू उम्र 50 वर्ष जो डीएकेएमएस अध्यक्ष इस पर एक लाख का ईनामी नक्सली रहा जो वर्ष 2009 से सक्रिय था। वही उईका लक्कू उम्र 45 पदनाम – मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय और सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश मिड़ियाम उम्र 35 वर्ष जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
एंव मिड़ियाम कमला शर्मिला ऊर्फ सोमे उईके उम्र 30 वर्ष निवासी पदनाम- पार्टी सदस्य वर्ष 2009 से सक्रिय रही पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया गया है।
एक बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां भिड़ी, पकड़े एक-दूसरे के बाल, जमकर बरसाए थप्पड़, बोली - वह मेरा बॉयफ्रेंड है….जाने पूरा मामला..!!
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल क्षेत्र में आए दिन लड़के-लड़कियों के बीच विवाद होने की बात अब आम सी हो गई। आए दिन लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। अंबिकापुर से युवतियों बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दावा किया जा रहा है कि एक बॉयफ्रेंड के लिए दो युवतियां आपस में ही भीड़ गई। इस दौरान बीच सड़क में लड़कियों ने जमकर मारपीट की। एक दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ भी बरसाए। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर उसे वायरल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जानिए मामला
पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दो लड़कियों की मारपीट हो गई। दोनों लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों लड़कियों के साथ उनकी कुछ अन्य सहेलियां खड़ी थी। दोनों में आपस में कुछ बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गया। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की को बाल पड़कर खींचते हुए कहा कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
इनके साथ खड़ी अन्य छात्राओं ने दोनों को छुड़वाने की कोशिश की। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़ कर लगातार खींची जा रही थी और उसकी शर्ट भी खींच रही थी। विवाद शांत ना होता देख वहां पास खड़ा एक लड़का भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा जारी था।
लड़कियों को बीच सड़क पर लड़ता हुआ देख राहगीरों की भीड़ लग गई। काफी देर तक विवाद व हंगामा चला। पर उन्हें छुड़ाने की कोशिश किसी राहगीर ने नहीं की। लड़कियां जब थक कर चूर हो गई तो खुद से वहां से चली गई। गांधीनगर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से कोई भी मामला दर्ज करवाने थाने तक नहीं पहुंचा है।
मामले में ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक छात्रा ने किसी लड़के के साथ घूमने का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसे दूसरी छात्रा ने देखा और भड़क गई। पीजी कॉलेज के पास मिलने पर पहली छात्रा ने सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट करने वाली छात्रा के साथ वह मेरा बॉयफ्रेंड है बोलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
युवक को मिली तालिबानी सजा : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी का माहौल, हिरासत में 15 ग्रामीण
बलौदाबाजार। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था और ग्रामीण परेशान रहते थे। बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा। इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।
यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है। मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। शाम तक हत्या के कारणों का खुलासाअ हो सकेगा।
भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप
जगदलपुर : बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व , जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है। हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई।स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

CG - हाथी ने फिर मचाया तांडव, हमले से पिता-बेटी समेत चार लोगों की मौत...गांव में पसरा मातम.....
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने फिर तांडव मचाया है। यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है।
जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया। वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
साय सरकार की पहल : राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इसके लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 484 करोड़ 22 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। मॉडल आइटीआई में उन्नयन के पश्चात युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मॉडल आईटीआई में उन्नयन को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के आईटीआई को मॉडल आईटीआई में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई के लिए 484.22 करोड़ रूपए का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सिडबी योजना के तहत 20 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जारी की गई है।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आई टी आई के विभिन्न ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के कार्य किये जाएंगे। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किया गया है। इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपए, फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रूपए और वेल्डर के लिए 53 लाख रूपए शामिल है। इसी तरह सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख रूपए, गार्ड रूम के लिए 7 लाख 42 हजार रूपए, मोटर गाड़ियों के पार्किंग के लिए 1 करोड़ 25 लाख रूपए, स्टाफ क्वाटर्स निर्माण के लिए 11 करोड़ 78 लाख रूपए तथा प्रवेश द्वार और बाऊण्ड्रीवाल के लिए 34 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 11अगस्त से रहेंगें अनिश्चित कालीन हड़ताल में
छत्तीसगढ़ के वन विभाग छ. ग. राज्य लघु वनोपज संघ, छ. ग. राज्य वन विकास निगम, छ. ग. राज्य वनौषधी पादप बोर्ड, छ. ग. राज्य वन अनुसंधान, कैम्पा में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी, कम्प्युटर आपरेटर, वाहन चालक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक लोग अपनी लंबित 09 सूत्रिय मांगो को लेकर 11अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल में जाने से पहले 25 दिन पूर्व से प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रबंध संचालक, अपर मुख्य सचिव, मुख्य मंत्री, वन मंत्री, वित्त मंत्री ग्यापन सौंपे थे किन्तु समस्या का हल नही किया!
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, उप मुख्य मंत्री अरूण साव, विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी के बंगला का 04अगस्त को घेराव किया था उसके बाद भी कोई पहल नही किया गया!
संगठन के पदाधिकारियों नें वन मंत्री जी से मिलकर बार बार निवेदन किया किन्तु सकरात्मक पहल ही नही किया गया जिसके कारण नाराज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने दिनांक 11 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया और अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से विभाग के काम काज बहुत ही प्रभावित होंगें, प्रधीन मुख्य वन संरक्षक को गंभीरता पूर्वक होकर मांगों को पुरा करने का प्रयास करना चाहिये !
पुरे छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर, कार्यालय सहायक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक हड़ताल में सामिल होने तुता धरना स्थल पहुंचेंगें! देखना यह है कि अब मुख्य मंत्री, वनमंत्री, अपर मुख्य सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कितना गंभीरता पूर्वक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगो को पहल करने का प्रयास करते है! 09अगस्त को छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग तथा जिला पदाधिकारियों ने राजनांदगांव में विधान सभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह जी से मुलाकात कर मांगो को जल्द पुरा करने हेतु निवेदन भी किया है, जिसमें उनके द्वारा वन, मंत्री से बात करके पहल कराने का आश्वासन दिया गया है!
छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों सकते हैं एक साथ आम जनता से हों रहीं रायसुमारी...पढ़े पूरी ख़बर
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं. इसे लेकर प्रदेश की साय सरकार आम जनता से उनकी राय ले रही है. अब इस मुद्दे पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है.डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है. एक समिति का गठन किया गया है. जनता अपनी राय रखेगी. सरकार भी इस दिशा में सोच रही है. उन्होंने कहा कि दोनों तरह की निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं. कानूनी प्रावधान की भी स्टडी करके अपना रिपोर्ट देंगे. उसके हिसाब से सरकार आगे बढ़ेगी.
अब निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि क्या बीजेपी निकाय और पंचायत चुनाव भी पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेगी. BJP चुनाव में जाने से डरी हुई है. हम हर तरह से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.
BJP कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रकरण को लेकर पॉलिटिक्स
भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए. मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मुकदमे बनाए गए. उन मुकदमों की सरकार के लेवल पर समीक्षा हो रही है. इसके लिए मंत्री उप समिति बनी है. समिति विचार करके रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर सरकार फैसला करेगी.
वक्फ बोर्ड अधिनियम पर संशोधन को लेकर साव ने कहा कि देश की एक पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. आपातकाल लगाकर संविधान को तोड़ा मरोड़ा है. कई बार कांग्रेस पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. वक्फ अधिनियम में संशोधन का विषय आज के समय की आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी हर मामले में राजनीति करती है. कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम पैदा कर राजनीति करती है.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि भ्रम पैदा करना ही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. विभाजन हम सबके जहन में है कि कैसे लोगों ने कष्ट झेले हैं. लोगों को धर्म, संपत्ति, परिवार की रक्षा के लिए क्या-क्या करना पड़ा है, यह हम सभी ने देखा है, इसलिए भाजपा ने देशभर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है.
BREAKING : लाल आतंक को बड़ा झटका, 8-8 लाख के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर : विश्व आदिवासी दिवस पर लगा लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है, जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं सी आर पी एफ के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से और सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर आठ लाख के इनामी नक्सली समेत 03 माओवादियों पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
Breaking : किसानों के लिए खुशखबरी: फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर : केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी किसानों को और रियायत देते हुए फसल बीमा कराने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।
राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।
KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…
अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली। मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई। कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।
केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।
छत्तीसगढ़ में बेटी के दहेज में मिलते हैं 9 सांप...जानिए अनोखी परंपरा की कहानी..!!
Attack : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर हाथी ने तीन लोगों को कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में न्यायालय ई सेवा केंद्रों का मुद्दा लोकसभा में उठाया
छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक सुलभ और पारदर्शी न्यायिक सेवा दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में न्यायालय ई सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया।
श्री अग्रवाल ने विधि और न्याय मंत्री से छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कार्यशील ई सेवा केंद्र और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मांगी।
जिसपर विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को पायलट परियोजना के अधीन 2 ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए 10.68 लाख रुपये जारी किए गए थे। हालांकि, ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण के अधीन, अतिरिक्त ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को 4.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिला न्यायालयों में 23 और उच्च न्यायालय में 1 ई-सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। देशभर में ई-सेवा केंद्रों की संख्या 1,072 है।
ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के भाग के रूप में, ई-सेवा केंद्रों को वन स्टॉप सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है, जो अदालती मामलों/आदेशों/निर्णयों, न्यायालय से संबंधित मामलों की सुविधा और ई-फाइलिंग सेवाओं के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान करते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को लाभान्वित करते हैं, जिनके पास प्रौद्योगिकी तक पहुंच नहीं है या जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं।
ई-सेवा केंद्रों का उद्देश्य वाद स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और अन्य विवरणों के बारे में पूछताछ का निपटारा करना।
प्रमाणित प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना।
हार्ड कॉपी याचिकाओं की स्कैनिंग, ई-हस्ताक्षर जोड़ने, उन्हें सीआईएस पर अपलोड करना और फाइलिंग नंबर बनाने से लेकर याचिकाओं की ई-फाइलिंग, ई-स्टाम्प पेपर/ई-भुगतान की ऑनलाइन खरीद में सहायता आदि प्रदान करना है।
सैकड़ों पैरामेडिकल छात्रों को मिली बड़ी राहत, सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति का मिलेगा अवसर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से पासआउट पैरामेडिकल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को निर्देश दिया है कि इन छात्रों का पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में किया जाए, जिससे उन्हें शासकीय और केंद्र सरकार के अधीन संचालित अस्पतालों में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सके।
इन छात्रों को होगा लाभ
यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो आप्टोमेट्री और एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) जैसे कोर्स से स्नातक और स्नातकोत्तर कर चुके हैं। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा आप्टोमेट्री और बीएससी, एमएलटी जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन पासआउट छात्रों का पंजीयन राज्य सरकार द्वारा पैरामेडिकल काउंसिल में नहीं किया जा रहा था। इस वजह से इन छात्रों को शासकीय नौकरियों में अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।
इस मामले को लेकर छात्रों ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अधिनियम, 1956 और पैरामेडिकल काउंसिल के अनुसार, इन पासआउट छात्रों का पंजीयन किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ताओं का नाम परिषद के रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें पंजीकरण प्रदान किया जाए।
क्या है फैसले में..?
कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं को प्रैक्टिस करने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा, जिससे वे विधिवत रूप से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर सकें। साथ ही, राज्य शासन को यह छूट भी दी गई है कि वह पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर सके। यदि किसी छात्र ने गलत तरीके से डिग्री हासिल की है, तो अधिनियम, 2001 की धारा 40 के तहत राज्य शासन उचित कार्रवाई कर सकता है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इस महत्वपूर्ण फैसले से श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के 500 से अधिक पैरामेडिकल पासआउट छात्रों के लिए शासकीय और गैर-शासकीय चिकित्सा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। अब वे राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न अस्पतालों में सेवा का अवसर पा सकेंगे।
24 घंटे भीतर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे भीतर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
◆ तीन आरोपी गिरफ्तार।
◆ आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त कार जप्त।
गिर० आरोपी का नाम:
01 यजुवेन्द्र सिंह चंदेल पिता बनमाली चंदेल उम्र 41 साल
02. प्रमोद सिंह चंदेल पिता कृष्ण कुमार चंदेल उम्र 50 साल
03 अखिलेश सिंह पिता नरेन्द्र पाल सिद्ध उम्र 47 साल तीनो साकिनान रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग
बिलासपुर मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट - विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनाक 08.08 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.08.2024 को शाम को 05:00 बजे के आस पास अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए बस का इतजार करते हुए दर्रीघाट में खड़ी थी उसी समय यजयेन्द्र सिंह का फोन आया और बोला की मेरे साथ चलना हैं तो मैं बोली ठीक है और प्रमोद चदेल अपनी सफेद कलर के कार में आया जिसमे मुझे बैठने बोला कार में दो व्यक्ति थे एक प्रमोद दूसरा उसका दोस्त यजवेन्द्र था ये लोग मेरे से बात चीत करते हुए मुझे ग्राम रिस्दा मंडी के पास ले गये औ वहा पर स्थित एक कमरे में शाम करीबन 07:00 बजे बारी-बारी से मेरे साथ दोनो कमरे में बलात्कार किये है कुछ देर बाद अखिलेश सिंह आया वो भी मेरे साथ बलात्कार किया मेरे बार बार मना करने के बाद भी तीनो लोग सामूहिक रूप से बलात्कार किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल अखिलेश सिंह को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 09:08 2024 का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सउनि शिव चन्द्रा राजेश सिंह ममता दुबे आरक्षक शिवधन बंजारे मिथलेश सोनवानी, शशीकरण कुरै महिलाआरक्षक चंदा यादव अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।।
