प्रदेश
साय सरकार की रंग ला रही कोशिशें, छत्तीसगढ़ के इस जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार ने दिया प्रमाणपत्र
महासमुंद। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार टीबी की बीमारी से मुक्ति की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। अब इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। महासमुंद जिले की 292 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने जहां पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का प्रमाण पत्र दिया है, वहीं स्वास्थ्य अमला सहित ग्रामीण भी इस उपलब्धि से खुश हैं।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले को 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य था। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। जिले में जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच जिले के 551 पंचायतों मे से 292 पंचायतों का चयन कर संभावित ग्राम पंचायतों में प्रति हजार जनसंख्या पर 30 लोगों की जांच की गई। टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है।
नियमित जांच, समय पर उपचार और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार किया गया, जिसका परिणाम रहा कि जिले के 292 ग्राम पंचायते अब टीबी मुक्त हो गई है। इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का डॉ. पी कुदेशिया का कहना है कि यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी और इस वर्ष के अंत तक जिले की सौ फीसदी पंचायते टीबी मुक्त हो जाएगी।
एक लाख के इनामी नक्सली समेत 14 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण, अब तक 137 ने किया सरेंडर
बीजापुर : जिला पुलिस की लगातार सर्चिंग के चलते पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. उसूर – पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत 01 लाख की ईनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम समेत उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, और गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
अब तक 137 माओवादियों ने किया सरेंडर
आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 137 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. नागी पोड़ियाम उसूर एलओएस केएएमएस अध्यक्ष, एक लाख रूपये की ईनामी नक्सली हैं जो वर्ष 2003 से सक्रिय रही.
सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह - विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित
BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की
कांकेर : रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है।बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।
ब्रेकिंग : मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाशें...जाँच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार :- जिले से बड़ी खबर है। घर में घुसकर मां बेटी की नृशंश हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। यह घटना देर रात की घटना है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कसडोल पुलिस पहुंच गई है। जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना किया गया है। कसडोल थाने के भदरा गांव का पूरा मामला है। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिली है. हत्या या आत्महत्या की जांच पुलिस कर रही है. घर में मां संतोषी (44) और ममता (16) वर्ष की लाश मिली है. घर में मां और बेटी ही मौजूद थी. बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन लगाया तब घटना का पता चला. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मां और बेटी की हत्या करने के बाद दोनों को जलाने का प्रयास भी किया गया है । बेटी का शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है तो मां का भी शव 70 फीसदी जल चुका है । मां की लाश किचन में गिरी पड़ी है तो बेटी की लाश रूम में के बाहर है । मामले की जांच करने पहुंचे SDOP किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होगा ।
इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार.....
बिलासपुर। जिले से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रूपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी। जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई। मैसूर लौटने के बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया।
उसके बाद वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा। आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रूपये की वसूली कर ली। इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था। तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
2 मासूम बच्चों की मौत : बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
बस्तर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर लगातार जारी है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से मुख्यालय से कट गये है। लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले में एक कच्ची झोपड़ी के ढहने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां भी गंभीर रूप से घायल है। वहीँ कोंडागांव जिले में भी लकड़ी से बनी दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गई।
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार भर भराकर गिर गई।
इस घटना में बच्चों को परिजन ने किसी तरह फौरन वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कांकेर जिले में भी एक कच्चे मकान के ढहने से एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गयी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कालातीत खाद्य सामग्री को किया गया नष्ट गंदगी पर लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस
कोण्डागांव जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया व खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किराना, होटल, ढाबा, डेयरी. डेलीनीड्स, पान दुकान आदि प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, दही, चटनी, मसाला, तेल, नमकीन, बिस्कुट, बेसन, मैदा, आटा, चाय पत्ती, नमक, मिठाई, जलेबी, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक्स आदि विभिन्न प्रकार के खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इलियास किराना स्टोर्स, कोण्डागांव में खाद्य सामाग्रियों के रख रखाव में अव्यवस्था और साफ सफाई में कमी पाई गई जिसके संबंध में संचालक से जवाब मांगा गया है। झा हाइवे होटल, कोण्डागांव में बहुत ही गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामाग्रियों को रखना और रसोई संचालन करते पाया गया, जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबन की चेतावनी दी गई है। लक्ष्मी प्राविजन स्टोर्स, कोण्डागांव में एक्सपायरी खाद्य सामाग्रियां- छोले मसाले, पानीपुरी मसाला, ब्रिटेनिया बिस्कुट, जिमजैम बिस्कुट, राजश्री चाय पाई गई जिसे मौके पर नष्ट कराकर संचालक को नोटिस भेजा गया है। पंकज किराना स्टोर्स, फरसगांव से भारी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके मसाले 4 किलो, चायपत्ती 1.5 किलो. सोन पापड़ी 8 किलो, बिस्कुट 14 पैकेट, जलजीरा 10 पैकेट आदि पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इसी तरह कैफे वन एण्ड ओनली, बोरगांव, केशकाल से एक्सपायरी हो चुके सॉस 2 बॉटल, विनेगर 3 बॉटल, मॉकटेल कश 4 बॉटल, स्टिंग एनर्जी 14 बॉटल, पेप्सी 6 बॉटल, मिरिन्डा 4 बॉटल नष्ट कराया गया और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान दिलदार ढाबा बहीगांव में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाए जाने पर उनके विरूद्ध बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने का प्रकरण बनाया गया।
सोलर लाइट लगाने हेतु फर्जी कार्यादेश जारी करने को लेकर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध हुई एफआईआर
जिले के माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा करवाई गई। जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था। जो दस्तावेज जांच हेतु प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वहीं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव द्वारा क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने हेतु पत्र जारी करना एवं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरूपयोग करना पाया गया। इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव, श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन के विरूद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस थाने द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज करने सहित सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
राज्यपाल हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस इकाई की स्मारिका का विमोचन
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023-24 की स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एम.के.राउत ने संस्था के राज्य संरक्षक राज्यपाल श्री हरिचंदन के कार्यकाल के दौरान रेडक्रॉस की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक को अत्याधुनिक बनाने के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण के लिए राज्यपाल ने स्वेच्छानुदान मद से 72 लाख रूपए प्रदान किए। राज्यपाल के निर्देश पर आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासकीय चिकित्सकों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा राज्य के सभी जिलों में गांव-गांव में प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
श्री हरिचंदन की पहल पर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा अपने कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी.एस.आर.) मद से 50 लाख की राशि रेडक्रॉस को प्रदान की गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की संस्था ग्रामीण विद्युत कॉर्पोरेशन द्वारा 4 करोड़ 83 लाख की लागत के चार मेडिकल मोबाईल यूनिट (एम्बुलेेंस) आदिवासी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों ने इसके लिए श्री हरिचंदन का आभार माना। संस्था की ओर से राज्यपाल को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ.एस.एन पाण्डेय एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पशुपालकों से अपील सड़कों पर मवेशियों को न छोड़े
जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है।
नगरीय- निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार, चौक-चौराहे भीड़-भाड़ जगहों में आवारा, घुमन्तू मवेशी का जमावड़ा न हो, इसकी लगातार निगरानी करते हुए देर रात तक मवेशियों को हटाने का अभियान चलाते रहें।
कलेक्टर के निर्देश के तहत देर रात तक बैकुंठपुर, सोनहत, शिवपुर-चरचा, पटना, खरवत, चेरवापारा, घुघरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के सड़कों पर बैठे मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा लगातार देर रात तक हटाने की कार्यवाही की भी जा रही है।
बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे
बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली से देर रात लोट राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली से लौटने के बाद सीधे अचानक राज्य बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश के जिलों में अति वर्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थान जहां भी पुल के ऊपर पानी बह रहा हो तो वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में सभी सजग रहे। बांधों के गेट खुलने की स्थिति में सतर्क रहें। जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक सावधानी रखी जाए। जनहानि न हो, यह ध्यान रखा जाए। कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात भोपाल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में वर्षा की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने ज्यादा वर्ष वाले जिलों के लिए विभिन्न प्रबंध के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी सभी स्थितियों पर निरंतर नजर रखें। आवश्यकता हो तो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी ऐसे क्षेत्र के लिए रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सोलर लाइट घोटाले में जुर्म दर्ज
CG News : जिला प्रशासन से पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला झटका, कथा आयोजित करने नहीं मिली अनुमति
BREAKING: नक्सलीयों के लगाये गये IED की चपेट आया कवासी, हालत गंभीर
बीजापुर : माओवादीयों की कायराना करतूत फिर आई सामने. पीड़िया मुरूमपारा के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हुआ हैं । बालक के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई हैं. हिड़मा कवासी की उम्र 10 वर्ष हैं जो की पटेलपारा मुतवेंडी थाना गंगालूर का हैं.
बता दें की कवासी बकरी चराने जंगल गया हुआ था. पीड़िया मुरूमपारा के पास आज लगभग 02.30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल. मुतवेंडी केरिपु बल कैम्प में प्राथमिक चिकित्सा के बाद , जिला अस्पताल लाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी हैं.

