प्रदेश

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कालातीत खाद्य सामग्री को किया गया नष्ट गंदगी पर लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस

कोण्डागांव जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया व खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किराना, होटल, ढाबा, डेयरी. डेलीनीड्स, पान दुकान आदि प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, दही, चटनी, मसाला, तेल, नमकीन, बिस्कुट, बेसन, मैदा, आटा, चाय पत्ती, नमक, मिठाई, जलेबी, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक्स आदि विभिन्न प्रकार के खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इलियास किराना स्टोर्स, कोण्डागांव में खाद्य सामाग्रियों के रख रखाव में अव्यवस्था और साफ सफाई में कमी पाई गई जिसके संबंध में संचालक से जवाब मांगा गया है। झा हाइवे होटल, कोण्डागांव में बहुत ही गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामाग्रियों को रखना और रसोई संचालन करते पाया गया, जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबन की चेतावनी दी गई है। लक्ष्मी प्राविजन स्टोर्स, कोण्डागांव में एक्सपायरी खाद्य सामाग्रियां- छोले मसाले, पानीपुरी मसाला, ब्रिटेनिया बिस्कुट, जिमजैम बिस्कुट, राजश्री चाय पाई गई जिसे मौके पर नष्ट कराकर संचालक को नोटिस भेजा गया है। पंकज किराना स्टोर्स, फरसगांव से भारी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके मसाले 4 किलो, चायपत्ती 1.5 किलो. सोन पापड़ी 8 किलो, बिस्कुट 14 पैकेट, जलजीरा 10 पैकेट आदि पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इसी तरह कैफे वन एण्ड ओनली, बोरगांव, केशकाल से एक्सपायरी हो चुके सॉस 2 बॉटल, विनेगर 3 बॉटल, मॉकटेल कश 4 बॉटल, स्टिंग एनर्जी 14 बॉटल, पेप्सी 6 बॉटल, मिरिन्डा 4 बॉटल नष्ट कराया गया और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान दिलदार ढाबा बहीगांव में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाए जाने पर उनके विरूद्ध बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने का प्रकरण बनाया गया।

और पढ़ें ...

सोलर लाइट लगाने हेतु फर्जी कार्यादेश जारी करने को लेकर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध हुई एफआईआर

जिले के माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच सीईओ जनपद पंचायत के  द्वारा करवाई गई। जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था। जो दस्तावेज जांच हेतु प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वहीं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव द्वारा क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने हेतु पत्र जारी करना एवं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरूपयोग करना पाया गया। इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव, श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन के विरूद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस थाने द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज करने सहित सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर  सच्चिदानंद शुक्ला एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस इकाई की स्मारिका का विमोचन

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  राजभवन में रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023-24 की स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के मुख्यकार्यपालन अधिकारी  एम.के.राउत ने संस्था के राज्य संरक्षक राज्यपाल श्री हरिचंदन के कार्यकाल के दौरान रेडक्रॉस की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक को अत्याधुनिक बनाने के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण के लिए राज्यपाल ने स्वेच्छानुदान मद से 72 लाख रूपए प्रदान किए। राज्यपाल के निर्देश पर आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासकीय चिकित्सकों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा राज्य के सभी जिलों में गांव-गांव में प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
श्री हरिचंदन की पहल पर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा अपने कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी.एस.आर.) मद से 50 लाख की राशि रेडक्रॉस को प्रदान की गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की संस्था ग्रामीण विद्युत कॉर्पोरेशन द्वारा 4 करोड़ 83 लाख की लागत के चार मेडिकल मोबाईल यूनिट (एम्बुलेेंस) आदिवासी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों ने इसके लिए श्री हरिचंदन का आभार माना। संस्था की ओर से राज्यपाल को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ.एस.एन पाण्डेय एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

पशुपालकों से अपील सड़कों पर मवेशियों को न छोड़े

जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है।

नगरीय- निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार, चौक-चौराहे भीड़-भाड़ जगहों में आवारा, घुमन्तू मवेशी का जमावड़ा न हो, इसकी लगातार निगरानी करते हुए देर रात तक मवेशियों को हटाने का अभियान चलाते रहें।

कलेक्टर के निर्देश के तहत देर रात तक बैकुंठपुर, सोनहत, शिवपुर-चरचा, पटना, खरवत, चेरवापारा, घुघरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के सड़कों पर बैठे मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा लगातार देर रात तक हटाने की कार्यवाही की भी जा रही है।




 

और पढ़ें ...

बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे

बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली से देर रात लोट राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली से लौटने के बाद सीधे अचानक राज्य बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश के जिलों में अति वर्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थान जहां भी पुल के ऊपर पानी बह रहा हो तो वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में सभी सजग रहे। बांधों के गेट खुलने की स्थिति में सतर्क रहें। जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक सावधानी रखी जाए। जनहानि न हो, यह ध्यान रखा जाए। कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात भोपाल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में वर्षा की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने ज्यादा वर्ष वाले जिलों के लिए विभिन्न प्रबंध के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी सभी स्थितियों पर निरंतर नजर रखें। आवश्यकता हो तो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी ऐसे क्षेत्र के लिए रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

सोलर लाइट घोटाले में जुर्म दर्ज

कोंडागांव जिले के माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी के विधानसभा में सोलर लाइट का मामला उठाने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है। दरअसल, जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी गजेन्द्र राठौर और नेहा जैन ने जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था। जो दस्तावेज जांच के लिए प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने के लिए पत्र जारी करना और वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरुपयोग करना पाया गया। इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव, गजेन्द्र राठौर और नेहा जैन के विरूद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत FIR दर्ज कराई गई है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत मिलने के बाद तत्काल संज्ञान में लेकर सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच करवाई गई। पुलिस थाने द्वारा उक्त मामले में FIR दर्ज करने सहित सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें ...

CG News : जिला प्रशासन से पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला झटका, कथा आयोजित करने नहीं मिली अनुमति

मुंगेली। मुंगेली जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुए कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
 
बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा मुंगेली के लोरमी में कथा का आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाना था। लोरमी युवा मंडल ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन 24 जुलाई को दिया था। 25 जुलाई को प्रशासन ने विभिन्न विभागों से मिले अभिमत के साथ आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड याने बिजली विभाग, डीएसपी लोरमी, बीएमओ लोरमी, पीएचई लोरमी से अभिमत मांगा। सभी विभागों ने कार्यक्रम स्थल को कथा के लिए उचित नहीं माना और गंभीर आपत्ति जताई है।
और पढ़ें ...

BREAKING: नक्सलीयों के लगाये गये IED की चपेट आया कवासी, हालत गंभीर

बीजापुर : माओवादीयों की कायराना करतूत फिर आई सामने. पीड़िया मुरूमपारा के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हुआ हैं । बालक के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई हैं. हिड़मा कवासी की उम्र 10 वर्ष हैं जो की पटेलपारा मुतवेंडी थाना गंगालूर का हैं.

बता दें की कवासी बकरी चराने जंगल गया हुआ था. पीड़िया मुरूमपारा के पास आज लगभग 02.30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल. मुतवेंडी केरिपु बल कैम्प में प्राथमिक चिकित्सा के बाद , जिला अस्पताल लाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी हैं.

और पढ़ें ...

लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम पर आयोजित हुई कार्यशाला

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में शुक्रवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 (द पब्लिक एक्जामिनेशन, प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मींस, एक्ट 2024) पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में केन्द्र सरकार द्वारा पारित नये कानून के प्रावधानों के संदर्भ में आयोग के पैनल अधिवक्ता डॉ. सुदीप अग्रवाल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय द्वारा उक्त कानून के संबंध में व्याख्यान दिया गया। विदित हो कि उक्त कानून 21 जून 2024 से भारत सरकार द्वारा लागू किया गया है, जिसके तारतम्य में उत्तरप्रदेश तथा बिहार सरकार द्वारा भी इस कानून को राज्य की परीक्षाओं में लागू करने का अध्यादेश पारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में इस कानून को लागू करने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। कार्यशाला में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा, सदस्य डॉ. सरिता उईके, सदस्य  संतकुमार नेताम एवं आयोग के सचिव  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, विधिक सलाहकार  सुधीर कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम एवं विधि अधिकारी  अपूर्व श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर बनेगी सुरंग

 

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा ज़िले के गोविन्दगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि गोविंदगढ़ के समग्र विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर सुरंग बनाई जाएगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गोविंदगढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान हुआ तथा भगवान श्री रमागोविंद का चित्र भेंट किया गया।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ की पहचान सफेद शेर से है। महाराजा मार्तण्ड सिंह को याद करना गौरव की बात है। विन्ध्य क्षेत्र में सफेद शेरों की वापसी हो गई है। शीघ्र ही गोविंदगढ़ में पूर्व से स्वीकृत सफेद शेर के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि अमिलकी की नहर की पुलिया के घुमाव को सीधा कराया जाएगा तथा गोविंदगढ़ घाट की सड़क का सुधार कार्य तत्काल होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य लगातार जारी हैं। देश के विकास में जिस प्रकार मध्यप्रेदश का योगदान है उसी प्रकार प्रदेश के विकास में विन्ध्य भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। रीवा जिले में बाणसागर की नहरों से तीन लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। आने वाले पाँच वर्षों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बहुती नहर में 1500 करोड़ रुपए से तथा सीतापुर/हनुमना में 3500 करोड़ रुपए से सिंचाई सुविधा के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हमारे किसान समृद्धशाली हों। जिले में आईटी पार्क, फूड पार्क एवं अन्य रोजगार के संसाधन विकसित कर आने वाली पीढ़ी को रोजगार देने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। अगस्त माह में रीवा हवाई अड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गोविंदगढ़ थाना परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और संतजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्रिदंडी स्वामी शेषमणि आचार्य ने शुभ आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर रीवा श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

 

और पढ़ें ...

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी के संचालक मंडल की मंत्रालय में हुई बैठक

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में प्रदेश सरकार की परिसंपत्तियों का उपयोग और बेहतर प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मंत्रालय में मध्य प्रदेश परिसंपत्ति प्रबंधन राज्य कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में निर्देश दिए कि परिसंपत्तियों एवं उनकी वर्तमान स्थिति का अध्ययन और सर्वेक्षण कर ऐसी परिसंपत्तियों के उपयोग के संबंध में समयानुसार आवश्यक निर्णय भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश हित में परिसंपत्ति का उपयोग हो और उस परिसंपत्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाए।

बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना के तहत आगर-मालवा, धार, सतना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल, कटनी, दमोह, खरगौन जिलों के 1899.55 लाख के प्रस्तावों को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में संचालक मंडल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड के वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कम्पनी अनिरूद्ध मुखर्जी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नक्सलियों का घिनौना चेहरा : सुरक्षाबल ने बाल नक्सली सहित 3 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ धर दबोचा

 सुकमा : सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम नाला के पास 1 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम बण्डी होना बताया गया। जिसके कब्जे के थैला को चेकिंग करने पर 1 नग टिफिन बम लगभग 2 किग्रा. बरामद किया गया। आईईडी रखा जाने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर के पद पर कार्य करना तथा सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में सुरक्षाबलों के मूव्हमेंट के दौरान मौका पाकर टिफिन आईइडी को प्लांट करने के उद्देश्य से रखना बताया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से मड़कम बण्डी के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में कैम्प पुलनपाड़ से 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं 206 कोबरा वाहिनी का बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी हेतु ग्राम पुलनपाड़ व आस-पास क्षेत्र जंगल की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पुलनपाड़ के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे।

जिनमे से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः

1. मड़कम हड़मा मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

2. विधि से संघर्षरत किशोर मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से क्रमशः 1. मड़कम हड़मा के कब्जे से 1 नग इम्प्रोवाईस आईईडी लगभग 1 किग्रा वजनी, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 500 ग्राम, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 250 ग्राम, फटाक (टाईगर बम) 50 नग, एवं 02. मड़कम हुंगा के कब्जे से कॉडेक्स वायर 20 मीटर, इम्प्रोवाईस स्वीच होल्डर 06 नग, इम्प्रोवाईस प्रेशर स्वीच (तार के साथ) 3 नग, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर 3 नग, बरामद किया गया। गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के नीयत से रास्ते में आईईडी लगाना बताया । उक्त संदिग्धों के निशानदेही पर रास्ते में छुपाकर रखे प्लास्टिक ड्रम में (विस्फोटक लगभग 20 किलो.ग्राम) का बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से 206 कोबरा वाहिनी के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार सभी नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर विधि से संघर्षरत किशोर को बाल सुरक्षा गृह एवं 2 नक्सलियों को जेल दाखिला किया गया।

और पढ़ें ...

भरतमुनि की नायिकाएं 28 को उतरेंगी मंच पर, 120 कलाकार करेंगे जीवंत

भरतमुनि की नायिकाएं 28 को उतरेंगी मंच पर, 120 कलाकार करेंगे जीवंत
 

भिलाई। कृष्ण प्रिया कथा केंद्र दुर्ग भिलाई की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘घुंघरुओं का सफर‘ श्रृंखला के अंतर्गत नृत्य नाटिका ‘नायिका’ का मंचन 28 जुलाई रविवार की शाम महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में होने जा रहा है। इसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।
केंद्र की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि यह नृत्य नाटिका प्राचीनकालीन नाट्यशास्त्र में भरतमुनि द्वारा वर्णित अष्ट नायिकाओं पर आधारित है। जिसमें भरत मुनि ने सभी 8 नायिकाओं के व्यवहार और प्रकार का विस्तार से वर्णन किया है। इसमें नारी के मनोभावों का और उसके प्रेम के विभिन्न चरणों का वर्गीकरण सूक्ष्मता से है। नृत्य नाटिका ‘नायिका’ में इसे गीत-संगीत के संयोजन के साथ मंच पर भव्यतम रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के 29 वें वर्ष में होने जा रहे इस आयोजन में 10 वर्ष से 24 वर्ष की आयु के 120 कलाकार मंच इस नृत्य नाटिका को साकार करेंगे। इसका लेखन व निर्देशन स्वयं उपासना तिवारी का है। संगीत संयोजन रविंद्र कर्मकार,  वी के सुंदरेश संगीत, बिन्नी पॉल मिक्सिंग, सौमेंद्र फड़के, घुंघरू का स्वर जितेंद्र मानिकपुरी, बिंदिया का स्वर उपासना तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर दिव्या राहटगांवकर, सेजल चौधरी, नीलिमा वासनिक, सहयोगी अवनी अग्रवाल, देविका दीक्षित और एलईडी ग्राफिक्स सेजल चौधरी का है। उपासना तिवारी ने बताया कि नृत्य नाटिका के सफल मंचन के लिए सभी कलाकारों के साथ पूरी टीम नियमित अभ्यास कर रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : महिला ने रचा इतिहास...एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बस्तर में एक आदिवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं. फिलहाल सभी बच्चे और मां सुरक्षित बताए जा रहे हैं और महारानी अस्पताल में भर्ती हैं. एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने की खबर अब पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक 24 वर्षीय आदिवासी महिला को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद जगदलपुर के निजी बंसल नर्सिंग होम अस्पताल में सीजर के जरिये गर्भवती महिला का शुक्रवार को डिलवरी कराया गया।

बच्चों के सेहत को देखते हुए सभी बच्चों को महारानी अस्पताल के NICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका देखभाल किया जा रहा है. चार बच्चों के जन्म लेने से परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं बस्तर में एक साथ चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला सामने आया है।

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।

और पढ़ें ...

CG : हाथियों का आतंक चरम सीमा पर...दो सगे भाइयों को पटक–पटककर उतारा मौत के घाट...ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जशपुर। प्रदेश के कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों में लगातार हाथियों के आतंक की खबर आ रही है। हाथियों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि जंगली क्षेत्र में बसे लोगों में दहशत का माहौल है हाथियों के आतंक के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। कुछ ऐसा ही मामला जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई से सामने आई है।

जहां हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्य हाथियों को देख भाग खड़े हुए। जिससे उनकी  जान बच गई। घटना की सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45 वर्ष) और पड़वा पर हमला कर उनकी मौत की घाट उतार डाला। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है। माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी माैजूद हैं। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है।

और पढ़ें ...