प्रदेश

विधायिका के संचालन के प्रति बच्चों की जागरूकता और जिज्ञासा सराहनीय है। : डॉ रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष

आज सेमहरा (बाहपानी) दुर्घटना में सेमहरा (बाहपानी) की दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के कुल 11 बच्चे, जिसमें अंजली धुर्वे (17), सुषमा धुर्वे (15), जयसूर्या धुर्वे (13), कुसुम श्याम (17), प्रमेष श्याम (19), इंद्रानी धुर्वे (17), सूरज मरावी (13), संगीता मरावी (16), गंगोत्री मरावी (19), लोचन मरावी (14), मनीषा धुर्वे (19) ने सदन में चल रही कार्यवाही भी देखी और विधानसभा परिसर का भ्रमण किया।
तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों का पिकअप वाहन 20 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें दिवंगत हुए लोगों के बच्चों ने आज विधानसभा पहुंचकर परिसर का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कक्ष में उनसे मुलाकात की। जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बच्चों की विधायिका के प्रति जागरूकता की सराहना कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। इस दौरान छःग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : बाल संप्रेक्षण गृह से दो बालक फरार, स्टॉफ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी..!!

कोरबा। जिले के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से आज सोमवार सुबह दो अपचारी बालक शौचालय के दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना के बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। फरार हुए नाबालिगों में से एक कटघोरा थाना और दूसरा पाली थाना क्षेत्र से अनाचार के मामले में पकड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
 
 बता दें कि घटना से कुछ घंटे पहले ही महिला और बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद नाबालिगों के फरार होने से इन व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। बताया जाता है कि दोनों नाबालिगों को सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार रात को भोजन के बाद बाल गृह को बंद कर दिया गया था और दोनों बालक भी अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे।
 
सोमवार सुबह वे शौच के बहाने बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे और शौचालय की दीवार के सहारे कूदकर फरार हो गए। घटना के कुछ ही समय पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड लगाकर मुख्य द्वार पर बैठा था। बालकों के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वे काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे। इस खबर के फैलते ही हड़कंप मच गया और इसकी सूचना बालकों के परिजनों को दी गई। परिजनों को बालकों के घर पहुंचने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।
और पढ़ें ...

अब देश में 25 000 मासिक कमाने वाले लोगों को भी 5% टैक्स देना होगा - कांग्रेस

बजट को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान 

कहा इस बजट में किसान व माध्यम वर्ग परिवार और देश के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है 

अब देश में 25 000 मासिक कमाने वाले लोगों को भी 5% टैक्स देना होगा

इस बजट में किसानों के लिए कुछ खास प्रताव नहीं किया गया 

चुनाव के समय 4 करोड़ आवास देने की बात कही गई थी 

परंतु इस बजट में केवल एक करोड़ आवाज देने का ही प्रस्ताव दिया गया है

साथ ही आवास योजना के लिए प्रस्तावित रकम भी पर्याप्त नहीं होगी

और पढ़ें ...

जंगल में मिले लेडिस अंडरगारमेंट्स का ढेर, हर कोई चौंका, कहीं...

कोंडागांव। जिले के केशकाल क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे पुलिस भी चौंक गई है। दरअसल, हाल ही में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाओं की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो उन्हें नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में लेडिस अंडरगारमेंट्स का ढेर मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मामला केशकाल नगर के बोरगांव का है, जहां कुछ किराएदार रहते हैं। ये महिलाएं प्रतिदिन की तरह अपने कपड़ों को साफ कर घर के बाहर लगे तार पर सुखाने के लिए टांग देती थीं। जब कपड़े सूख जाते और वे उन्हें उठाने जातीं, तो अंडरगारमेंट्स गायब मिलते। एक साथ दो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स गायब हो जाने से वे चकित रह गईं।

 सुरक्षा के लिहाज से मकान मालिक ने घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ था। लगातार अंडरगारमेंट्स की चोरी होने की घटना के बाद किराएदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसे देखकर वे भी दंग रह गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर आता है और धीरे से घर के बाहर तार पर टंगे अंडरगारमेंट्स को आराम से निकालकर फरार हो जाता है।

चड्डी चोर के आतंक से परेशान लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को वह सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया जिसमें चोर अंडरगारमेंट्स चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी चड्डी चोर से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री को पोला महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक  ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक  गजेन्द्र यादव, शास्त्री नवयुवक मंडल से  सुनील साहू,  मनीष साहू,  सुदामा निषाद और  हेमलाल साहू सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

सावन में जमकर बरस रहे बदरा, राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब,प्रशासन ने लोगों से की खास अपील

राजिम। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।छत्तीसगढ़ के महानदी की तो बारिश से बारिश से इसका जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब हो गया है।

शिवनाथ नदी में मोंगरा बैराज से करीब 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा अप स्ट्रीम में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे शिवनाथ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, महमरा एनीकेट से तीन फीट पानी ऊपर चल रहा है। इसके चलते एनीकेट के कुल 30 गेट में से 15 खोल दिए गए हैं। इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने मुनादी कराया है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए SDRF की टीम भी लगातार अलर्ट है। साथ ही नदी किनारे आसपास के गांव में भी अलर्ट जारी किया गया है।

 
और पढ़ें ...

साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं

बिलासपुर, 22 जुलाई 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेेक्टर एस.एस. दुबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम नवागांव (मोहदा) निवासी ओमकार जायसवाल ने आवेदन देकर बताया कि नवागांव (मोहदा) से पोड़ी मोहदा मुख्य मार्ग से अंदर 1 किलोमीटर की सड़क में बरसात के दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं, कामकाजी मजदूरों एवं राहगीरों को काफी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पक्की सड़क बनवाने की मांग की। इस मामले को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। मस्तूरी निवासी गजानंद प्रसाद राठौर ने बताया कि आरटीई के तहत उनकी पुत्री अर्पिता राठौर का एडमिशन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी फीस वसूली गई। आवेदन डीईओ बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंधी की सरपंच श्रीमती कलिन्द्री वर्मा ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्रामवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और पाइप लाईन बिछाने के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिए जाने की उन्होंने शिकायत की। मामले को पीएचई विभाग को सौंपते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरी की सरपंच शहन गेंदले ने ग्राम लिमतरी के आश्रित गांव फदहा में ट्रांसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों और किसानों को पावर पम्प बार-बार बंद होने से फसलों को पानी नहीं मिलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को बिजली विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। ग्राम एरमसाही के ग्रामीणों ने बाजार से डबरीपारा तक रोड बनाने की गुहार कलेक्टर से लगाई। इस मामले को सीईओ जिला पंचायत देखेंगे। खमतराई निवासी लक्ष्मण साहू ने मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि स्वीकृत कराने की गुहार लगाई। आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें ...

सिकल सेल संगवारी पहल के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में सिकल संगवारी पहल कार्यकम के अन्तर्गत सिकल सेल प्रबंधन टैब हाइड्रोक्सीयूरिया का उपयोग एवं मॉनिटरिंग विषय पर मास्टर ट्रेनर डॉ. योगेश्वर कालकोन्डे एम.डी. मेडिसिन संगवारी पीपलस एसोसेसियन फारइक्यूवीटी एंड हेल्थ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय दुर्ग में आयोजित किया गया। आईबी ग्रुप के द्वारा वित्त पोषित संस्था के माध्यम से सिकल सेल संगवारी संस्था के द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल संगवारी कक्ष का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सिकल सेल के मरीजों को शासकीय चिकित्सालय में शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाता है। संस्था के द्वारा अब पूरे जिले में विस्तार करने के लिए समस्त विकासखण्ड अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियांे को जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय के 05 चिकित्सक एवं ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों से 07 चिकित्सकों को सिकल सेल पीड़ितों के उपचार एवं सिकल सेल मरीजों के योजना की लाभ दिलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में सभी सिकल सेल मरीजों का उपचार एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। सिकल संगवारी पहल टीम सिकल सेल मरीजों की काउंसलिंग, टैब हाइड्रोक्सीयूरिया के बारे में जानकारी, उनके संदेह को दूर करने एवं कन्फामेंट्री टेस्ट, जिला चिकित्सालय में करवाने तथा डॉक्टरी सलाह में मदद, वार्ड में भर्ती सिकल मरीजों को काउंसलिंग व दवाईयां एवं सही मार्गदर्शन प्रदाय करने का कार्य कर रही हैं। संगवारी पहल को एनजीओ संगवारी पीपलस एसोसेसियन फारइक्यूवीटी एंड हेल्थ अम्बिकापुर द्वारा चलाया जा रहा है। यह एनजीओ निःशुल्क ओपीडी सुविधा प्रदान कर रही है जिसमें 08 डॉक्टर की टीम निरन्तर कार्यरत हैं। एनजीओ सूरजपूर, अम्बिकापुर, जशपुर आदि अन्य जिलों में सिकल सेल मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है, साथ ही साथ अन्य बिमारियां जैसे हृदय संबंधित, शुगर, मिर्गी इत्यादि रोगांे के क्षेत्र में भी योगदान दे रही है।
इस प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के द्वारा जिले में सिकल सेल की जांच शत्-प्रतिशत् किये जाने एवं सिकल सेल पॉजिटीव मरीजों को टैब हाइड्रोक्सीयूरिया की डोज नियमित देने, समय-समय पर फालोअप करने के निर्देश दिया गया। सिकल सेल के मरीजों, दिव्याग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शासन द्वारा प्रकाशित गजट के दिशा निर्देशांे के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। टैब हाइड्रोक्सीयूरिया एक सुरक्षित दवाई है। टैब हाइड्रोक्सीयूरिया में सिकल सेल एनिमिया के लिए एक आदर्श दवा की विशेषता है कि यह कई क्रियाविधि के माध्यम से चिकित्सकीय लाभ प्रदान करता है, इसके उपयोग से अस्पताल में भर्ती सिकल सेल मरीजों में 50 प्रतिशत कमी लाई जा सकती हैं। उक्त प्रशिक्षण में डॉ. हेमन्त साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पाल अधीक्षक जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सदीप ताम्रकार, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, श्रीमती प्रितिका पवार, डीपीएचएनओ जिला चिकित्सालय दुर्ग से डॉ. सीमा जैन शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. देवेन्द्र साहू मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. बी.आर. साहू, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं विकासखण्ड पाटन, धमधा, निकुम से चिकित्सा अधिकारी एवं जिला की सिकल संगवारी पहल की टीम उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित रहें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने जानकारी दी की सिकल सेल संगवारी पहल के कारण अब मरीजों को भर्ती हेतु भटकना नही पड़ता है, सिकल सेल संगवारी कार्यकर्ता द्वारा सिकल सेल के मरीजों के साथ सतत् सम्पर्क करते हुये निरन्तर उपचार के सहयोग करने के लिए सिकल सेल संगवारी के कार्यकर्ता को साधुवाद दिया गया।
 

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेगा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 78000 तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान की जाएगी। क्रेडा के जिला प्रभारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्हांेने बताया कि छतों पर सौर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले अनुदान के अंतर्गत रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवाॅट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाॅट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाॅट तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपत होने पर 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी।
    जिला प्रभारी क्रेडा ने बताया कि इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा हितग्राहियों को बैंक खाते में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर रियायती बैंक ऋण सुनिश्चित की जाएगी। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डाॅट जीओवी डाॅट इन या प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप्प डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हंै। योजना का लाभ लेने के ईच्छुक हितग्राही क्रेड़ा जिला कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
इसके साथ ही क्रेडा जिला कार्यालय के सहायक अभियंता  इंदुभूषण साहू, मोबाईल नंबर +91-9907477333,  करण सोनी उप अभियंता,मोबाईल नंबर +91-8085550307 तथा  खगेश साहू के मोबाईल नम्बर +91-9329677725 से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

और पढ़ें ...

कलेक्टर के निर्देशन में खाद व दवा दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो द्वारा कृषि विभाग को जिले में अमानक, नकली खाद, दवा, बीज आदि की सघन जांच कर नियामानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। उक्त निर्देश के परिपालन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल के साथ सक्ती ब्लाक स्थित मेसर्स किसान बीज भण्डार सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया स      
         उप संचालक कृषि  शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठान के बीज, दवा एवं खाद आदान सामग्रियों का जांच किया गया। जांच में व्यापारी के पास लायसेंस में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र जुडवाये अन्य कम्पनियों की दवा भण्डारित पाये जाने एवं तीन कम्पनियों के कालातित हो चुके दवाओं के भण्डारित होने के फलस्वरूप कीटनाशक अधिनियम उल्लंघन पाये जाने पर कीटनाशी निरीक्षक विकास खण्ड सक्ती के द्वारा 21 दिवस का विक्रय प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है।
        कलेक्टर के निर्देशन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं दवा प्राप्त हो, इसके लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत निरीक्षण प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत मेसर्स किसान बीज भण्डार में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कीटनाशक लायसेंस की मूलप्रति उचित स्थान पर नही प्रदर्शित किया गया तथा विक्रेता द्वारा भण्डारित स्टॉक एवं प्राप्ति बिल में भिन्नता पाया गया, जिस संबंध में विक्रेता को 07 दिवस के भीतर उचित दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

और पढ़ें ...

विधानसभा ब्रेकिंग-विष्णु सुशासन पर यह घटना एक बड़ा धब्बा है -पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान

 पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान

बलौदाबाजार का मामला बहुत ही गंभीर मामला है 

सरकार अगर सतनामी समाज की बात मान लेती तो बात समाप्त हो जाती

सदन में बहुत से तथ्यों को सदस्यों ने रखा है

विष्णु सुशासन पर यह घटना एक बड़ा धब्बा है 

सत्ता पक्ष ने चर्चा करने के मामले में उदारता नहीं दिखाई 

हर घटना न्यायालय में जाती है यह पहली बार नहीं है 

बलौदाबाजार मामले में सत्ता पक्ष के जवाब पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा

सत्तापक्ष से आधा अधूरा जवाब आया है 

जवाब से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है

मास्टरमाइंड तक सरकार अभी पहुंची नहीं है 

समाज को बांटने का काम किया गया है

इतने संवेदनशील मामले में चर्चा नहीं करा रही सरकार तो किस विषय में चर्चा कराएंगे

जितने बड़े दोषी गृह मंत्री है उतने ही बड़े दोषी मुख्यमंत्री है

मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

और पढ़ें ...

रायपुर ब्रेकिंग,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.

रायपुर ब्रेकिंग,

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा

यह सरकार हम लोगों को तो बेवकूफ बनाती है तो बनाती है,

 अयोध्या के रामलला को शिवरीनारायण कर चढ़ाया गया यह आस्था और विश्वास को उद्यमित कर रहा है,

जब सदन के नेता दर्शन करने जा रहे हैं तो सदन के सभी सदस्यों को लेकर जाना चाहिए,

हमारे भी लोग दर्शन करना चाहते हैं हमारे भी लोग जाना चाहते हैं,


 लेकिन BJP दिखावे के लिए गए,

मुझे वहां डिस्टर्ब किया गया,

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कौन-कौन मंत्री शिवरीनारायण गए हैं : नेताप्रतिपक्ष महंत

और पढ़ें ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री   अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं I

और पढ़ें ...

CG: विधानसभा के मानसून सत्र में बालौदा बाजार घटना पर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

भूपेश बघेल ने कहा स्थगन की सूचना हमने दिया है... बलोदाबाजार में जो हिंसा की घटना हुई... विष्णु के सुशासन की कलाई खुल गई...

अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न पूछते हुए कहा बलौदा बाजार की जिस घटना पर यह स्थगन ला रहे हैं...


 मैने एकपर्षण पूछा था तत्कालीन मंत्री अमरजीत भगत का एक प्रश्न पूछा लेकिन मुझे अदालत में कार्यवाही की बात पर सवाल नहीं करने दिया गया...नियम में लिखा है कि प्रस्ताव किसी ऐसे विषय में नहीं होगा जो न्यायालय में चलित है.. 

क्या स्थाग से ये प्रक्रिया प्रभावित होगी क्या..?

भूपेश बघेल ने कहा अजय बहुत विद्वान सदस्य है लेकिन हमे इसकी अनुमति है..

चरणदास ने कहा जब सरकार अपने कर्तव्यों को पूरा करने में असमर्थ हो तो इस बात को लेकर स्थगन में चर्चा हो सकती हैं..

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अजय चंद्राकर की आपत्ति को अमान्य बताया...

 

 

 

विधानसभा
बालौदाबाजार घटना पर विपक्ष ने लाया स्थगन 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 10 जून को कलेक्ट्रेड ,एसपी ऑफिस मे आगजनी हुई,

जैतखाम को नुकसान पहुंचाया उसके बाद सतनामी समाज आक्रोषित हुआ,,

बिहार के तीन मजदूरों की गिरफ्तारी हुई , समाज मे असंतोष फैला ,

शासन प्रशासन् को जानकारी दी गई , लेकिन सरकार सोया रहा ,

समाज के लोग मान ही नहीं रहे थे की कोई मजदूर रोजी ना मिलने से इस प्रकार की घटना करे ,
समाज सीबीआई जांच की मांग रखी थी,
लोग सुबह 10 बजे से आगजनी की घटना से पहले इकट्ठा हो गए थे ,एसपी अधिकारी सभी आख बंद कर देखते रहे,,
लोग इकट्ठा हुए सब देख रहे थे ,कोई ज्ञापन लेने भी नहीं आए ,
एसपी ,कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध है ,
घटना जब घटी ,पुलिस अपना जान बचा कर भागे ,

आईजी ,डीजी रायपुर मे बैठे रहे है ,क्या फोर्स नहीं भेज सकते है ,

इसके लिए विष्णु सरकार जिम्मेदार है ,
आज तक इस प्रकार की घटना कही नही हुई है ,

घटना के बाद जो मिलते थे उन्हे उठाकर ले जा रहे थे ,

कांग्रेस नेता ,समाज के प्रमुख लोगो को गिरफ्तार किया जा रहा ,दुर्भावनावस पुलिस काम कर रहे है ,

षड्यंत्र पूर्वक काम किया जा रहा है

और पढ़ें ...

बेर का अभी सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए.नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.

भगवान राम का उठाया मुद्दा

 

चरणदास महंत रामलला दर्शन करने गए मंत्री मंडल को लेकर कहा

मुख्यमंत्री से विपक्ष के सभी सदस्यों को रामलला दर्शन कराने का रखा प्रस्ताव
शिवरीनारायण से बेर लेकर गए थे, अभी बेर का सीजन नहीं है तो बेर कहा से लेकर गए ,
मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है ,उसमे छ ग का नाम नहीं है उसे जोड़वा दे

 

शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कैबिनेट के राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.

 बेर का अभी सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए. 


लेकिन ये बताना चाहिए कि 7 महीने में राम वन गमन परिपथ का सरकार ने एक ईंट भी क्यों नहीं रखा?

राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा विधायकों ने जताई आपत्ति. किया पलटवार. राजेश मूणत ने कहा- जनता ने आपको बता दिया छत्तीसगढ़ में क्यों हारे

चरणदास महंत ने कहा- बातों को गलत दिशा में आपलोग ले जाते हैं इसीलिए अयोध्या, प्रयागराज हारे हैं. पीएम मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है, उसमें छत्तीसगढ़ का नाम नहीं है, उसे जोड़वा दे.....

और पढ़ें ...

CG BREAKING: विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेश के स्कूल में शिक्षकों की कमी का उठाया मुद्दा

विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेश के स्कूल में शिक्षकों की कमी का उठाया मुद्दा 

शिक्षकों की भर्ती पर सवाल
बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने प्रश्नकाल में प्रश्न पूछे. उन्होंने पूछा कि रिक्त पदों पर भर्ती कब तक होगी? मोतीलाल साहू ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव ने कहा कि देश के औसत से हमारा शिक्षकों का औसत बेहतर है, फिर भी शिक्षकों की कमी है. करीब 300 शिक्षक विहीन स्कूल हैं. करीब 5500 एकल शिक्षक स्कूल हैं. उक्तियुक्तकरण पहले करेंगे, फिर शिक्षकों की भर्ती करेंगे. उक्तियुक्तकरण से भी शिक्षकों की कमी दूर होगी.

और पढ़ें ...