प्रदेश

सूरजपुर के प्रभारी डीईओ सस्पेंड...34 लाख की खरीदी में गड़बड़ी सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर/सूरजपुर।  राज्य सरकार ने पीएम पोषण शक्ति योजना से 34 लाख की मिलेट्स से बनी सामग्री की खरीदी में अनियमितता के मामले में डीईओ सूरजपुर को निलंबित किया है। प्रभारी डीईओ राम ललित पटेल को निलंबन अवधि में जेडी कार्यालय सरगुजा में अटैच किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में आरंग के बीईओ एनपी कुर्रे को भी निलंबित कर जेडी रायपुर अटैच किया गया है। बीईओ ने बिना कार्य के 9 सहायक शिक्षकों को अपने कार्यालय में अटैच किया था। वहीं कई महीनों से अनुपस्थित शिक्षिका हेमलता यादव को वेतन भुगतान जारी रखने के मामले में निलंबित किया गया है ।
और पढ़ें ...

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर को बड़ा आयोजन

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के जन्मदिन 24 सितंबर के अवसर पर कैट प्रदेश कार्यालय में विशाल निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है | कैट के प्रदेश कार्यालय में अमर परवानी का जन्मदिन दोपहर 12ः00 बजे केक काटकर मनाया जायेगा। कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों,सभी व्यापारी एवं कैट के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे | कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी के जन्मदिन पर आयोजित विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में पूरे प्रदेश के 100 से भी ज्यादा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे साथ ही स्वस्थ्य व्यापारी स्वास्थ्य व्यापार की थीम पर प्रदेश के जानेमाने स्पेशलिस्ट डाक्टरों से अपना अपना स्वास्थ्य जांच करवाएंगे |
और पढ़ें ...

प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG जवान घायल, आनन फानन में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजापुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है और प्रदेश के नक्सली क्षेत्र में नक्सली सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रेशर IED फटने से एक आरक्षक घायल हो गया। आनन फानन में आरक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आरक्षक का नाम सन्नू हेमला है। जो DRG जवानों के साथ दूरधा जंगल में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दोरान IED में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढ़ें ...

संगोष्ठी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मिलेगी एक नई दिशा : मंत्री अमरजीत भगत

संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय के सभागार में पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय के क्षेत्र में नवीनत शोध (मध्य भारत के विशेष संदर्भ में) विषय पर आयोजित तीन दिवस राष्ट्रीय संगोष्ठी शुभारंभ किया। मंत्री श्री भगत ने शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संगोष्ठी में दिल्ली, कोलकाता सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के शोध अध्येता शामिल हुए है। मुझे आशा है कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय के क्षेत्र में हुए नवीन अध्ययन, खोज, अभिलेखीकरण और तकनीक प्रयोग को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से संगोष्ठी में जो सार्थक विमर्श होगा। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को एक नई दिशा मिलेगी।
संस्कृति मंत्री ने कहा कि मध्य भारत में बसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों का भारत में महत्वपूर्ण स्थान है। सुदूर अतीत में दक्षिण कोसल, दंडकारण्य, रतनपुर राज, महाकोसल आदि नामों से ज्ञात इस राज्य का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यहाँ के लोगों ने अपनी विशिष्ट संस्कृति और जीवन शैली विकसित की है। यहाँ पहले राज्य शासन द्वारा 58 स्मारक संरक्षित किए गए थे। इस वर्ष हमने सरगुजा जिले के महेशपुर स्थित 04 स्मारकों को भी संरक्षण में ले लिया है। अब राज्य शासन द्वारा संरक्षित स्मारकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फैली पुरासंपदा का सर्वेक्षण, पहचान, छायांकन, संकलन, संरक्षण, प्रदर्शन, उत्खनन और रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुरातत्त्वीय संघ संग्रहालयों का उन्नयन, संग्रहालयों में सुरुचिपूर्ण प्रदर्शन, महत्वपूर्ण शिल्पाकृतियों की प्रतिकृति का निर्माण, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय पर केंद्रित प्रदर्शनियों और शोध-संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पुरातत्त्वीय सर्वेक्षण, उत्खनन, पुरावस्तुओं का प्रकाशन और संरक्षण, अभिलेखागार में अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संकलन, संरक्षण, शोध कार्य और प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा समय-समय पर किया जाता है। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर शोध संक्षेपिका पुस्तिका का विमोचन किया।

पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी सृजन पीठ के पूर्व अध्यक्ष आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नागपुर (महाराष्ट्र) के पूर्व निदेशक डॉ.जी.एम. ख्वाजा, राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के पुरातत्वविद् एवं संग्रहालय विज्ञानी डॉ. संजीव कुमार सिंह, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस. के. चहल, राज्य अभिलेखागार कोलकाता के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. आनंदा भट्टाचार्य सहित संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य व अन्य विद्ववजन विशेष तौर उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

शराबबंदी के वादे पर मातृ-शक्ति से धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार को अब इस शराब का नशा चढ़ गया :

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले ने कांग्रेस सरकार के मंत्री कवासी लखमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मंत्री लखमा अपने बयान से जिस तरह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, इसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि गंगाजल की सौगंध लेकर पूर्ण शराबबंदी का वादा करके कांग्रेस सत्ता में आ गई। शराबबंदी के वादे पर प्रदेश की मातृ-शक्ति से धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को अब इस शराब का नशा चढ़ गया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती पावले ने कहा कि मंत्री लखमा जो कह रहे हैं कि वह जहाँ जाते हैं वहाँ शराब दुकान खोलने की मांग आती है, तो क्या लखमा यह कहना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता शराबी है। प्रदेश की भूपेश सरकार की शराब के कारण हजारों बहनों का सुहाग उजड़ गया, घर बिक गए, परिवार बिखर गए और प्रदेश सरकार उनके घर तक शराब पहुँचाने में लगी है। महिला नेत्रियों ने आगाह किया कि प्रदेश सरकार यह याद रखे कि छत्तीसगढ़ की बहनों का अभिशाप कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने बड़बोलेपन से बाज आ जाए। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए संसद-विधानमंडलों में 33 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पारित कराते हैं और दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराब घर-घर पहुँचाकर प्रदेश की महिलाओं का मखौल उड़ाकर अपमान कर रही है। मातृ-शक्ति के इस अपमान की कीमत चुकाने के लिए कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार तैयार हो जाए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती पावले ने कहा कि राजधानी रायपुर में एडिशनल एसपी कार्यालय के पास जयस्तंभ चौक में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप हो जाता है। इससे अधिक दुर्भाग्यजनक और क्या हो सकता है? यह घटना कोई अचानक नहीं हुई है। लगातार प्रदेशभर में अनाचार की घटनाएँ हो रही हैं। रायपुर शहर में खुलेआम एक व्यक्ति गंडासा हाथ में लिए लड़की को लेकर घूमता है और सरकार हाथ-पर-हाथ धरे बैठे रहती है। जिस प्रकार से घटनाएँ हो रही हैं, अब तो सिर्फ मुख्यमंत्री निवास ही बचा है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी व सुपर कम्पोस्ट खाद के नाम पर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की डींगें हाँकती प्रदेश सरकार की जमीनी सच्चाई यह है कि जगदलपुर में शहरी गौठान में गोबर से वर्मी और सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने वाली महिलाएँ परेशान हैं, क्योंकि खाद बनाने के बाद इन महिलाओं को न तो पैसा ही मिल रहा है और न ही उन्हें यह बताया जा रहा है कि कितने रुपए की खाद बेची गई? विवश महिलाओं ने त्रस्त होकर गुरुवार को अंतत: जगदलपुर नगर निगम के सामने धरना दिया। भाजपा नेत्रियों ने इस बात पर भी गहरा क्षोभ व्यक्त किया कि 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ में होते हुए एक शब्द भी नहीं कहती हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नग चाकू-छुरी समेत दो पिस्टल जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार एवं 2 नग एयर पिस्टल पुलिस ने जब्त किए हैं। एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार व बटन दार चाकू एवं एयर पिस्टल मंगाने वालों से बड़ी मात्रा में चाकू, छुरी और दो पिस्टल जब्त किया गया है। साइबर सेल ने विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार हथियार मंगाने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें ...

राजधानी में नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का शर्मनाक उदाहरण : -रंजना साहू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मिता कहीं सुरक्षित नहीं रह गई है। श्रीमती साहू ने कहा कि राजधानी के बीचो-बीच जयस्तंभ चौक के करीब एएसपी दफ्तर के पास मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का एक और शर्मनाक उदाहरण बताया है। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश में एक ओर कांग्रेस सरकार महिला समृद्धि सम्मेलन करके राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रही थी, वहीं दूसरी ओर राजधानी में वहशी दरिंदों ने एक किशोरी की अस्मिता को लहूलुहान कर दिया लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रियंका वाड्रा तक सबने मुँह में दही जमा रखा है। यह विडंबना ही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा महिला समृद्धि सम्मेलन की नौटंकी में शामिल होने आईं थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बदतर हालत से आँखें मूंदे रहीं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि पिछले लगभग एक माह में प्रदेश की राजधानी में और इससे लगे स्थानों पर महिलाओं के साथ हो रहीं लगातार सामूहिक बलात्कार की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार कर रखा है, लेकिन प्रदेश की भूपेश सरकार को जरा भी शर्म महसूस नहीं हो रही है। वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतरी और महिला सुरक्षा के खोखले दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि रोज अखबार बलात्कार की घिनौनी घटनाओं की खबरों से रंगे रहते हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन दो बहनें, शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी शिक्षिका के साथ और राजधानी के देवेंद्रनगर में एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद राजधानी के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक के पास एक नाबालिग किशोरी के साथ कल घटी सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद किस मुँह से मुख्यमंत्री बघेल महिलाओं के नाम पर सम्मेलन जैसी नौटंकियाँ कर रहे हैं? श्रीमती साहू ने कहा कि ऐसे शर्मनाक और गंभीर आपराधिक मसलों पर खामोश बैठने और ऐसे अपराधों पर पर्दा डालने में मुख्यमंत्री बघेल को तो महारत हासिल है, लेकिन 'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' जैसी जुमलेबाजी करने वालीं प्रियंका वाड्रा ने यह जानने की कोशिश ही नहीं कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं की क्या स्थिति है? मणिपुर और उत्तरप्रदेश के मामलों में घड़ियाली आँसू बहाने वाली प्रियंका वाड्रा ने क्या कभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से महिलाओं के साथ हो रहे ऐसी शर्मनाक और वहशियाना वारदातों पर जवाब तलब किया? क्या प्रियंका वाड्रा की नजर में छत्तीसगढ़ की बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं की अस्मिता कोई मायने नहीं रखती? क्या वह बलात्कार जैसे मामलों में लहूलुहान होती नारी अस्मिता को भी सियासी नफा-नुकसान के तराजू पर तौलने में यकीन करने लगी हैं?

और पढ़ें ...

नेट बैंकिंग का झांसा देकर खाते से उड़ाया 5 लाख रूपए, सहकारी समिति के अध्यक्ष हुए ठगी का शिकार

बिलासपुर। बिलासपुर में कोसा बुनकर सहकारी समिति का अध्यक्ष पांच लाख 30 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर फ्रॉड ने उसे कॉल कर नेट बैंकिंग शुरू कराने का झांसा दिया। उसके कहने पर उसने अपने बैंक अकाउंट को नेट से लिंकअप करने यूपीआई कोड बता दिया। अनजान आरोपी ने किस्तों में उसके अकाउंट से पैसे गायब कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बंधवापारा निवासी सतीश कुमार देवांगन (55) रतनपुन क्षेत्र के लखराम स्थित महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित का अध्यक्ष है। वह बारहवीं तक पढ़ा है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। उसे बताया गया कि वह बैंक के कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसे झांसे में लेकर नेट बैंकिंग चालू करने के लिए कहा गया। वह बिना जाने ठग की बातों में आ गया और नेट बैंकिंग के लिए राजी हो गया।
और पढ़ें ...

चक्रधर समारोह : संगीत संध्या दर्शकों के लिए रहा यादगार,कलाकारों ने अपनी बेहतरीन फारफार्मेंस से दर्शकों का जीता दिल

रायगढ़।चक्रधर समारोह की द्वितीय संगीत संध्या दर्शकों के लिए यादगार रहा। स्थानीय कलाकारों एवं छत्तीसगढ़ राज्य से आये अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन फारफार्मेंस ने दर्शकों को देर रात तक ऑडिटोरियम में बांधे रखा। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत में मो.अयान के ग्रुप ने पियानों में बेहद ही सुरीली प्रस्तुति दी। पहला नशा, क्योंकि तुम ही हो, मुझ में कहीं जैसे गीतों पर पियानों के साथ क्लैप बॉक्स, की बोर्ड, मेलोडिका, तबले, ऑक्टाकार्ड, जम्बे पर संगत कर कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की इस कड़ी में लखनऊ घराने की कत्थक नृत्यांगना  नेहा बनर्जी ने कत्थक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रथम चरण में शिव वंदना और द्वितीय चरण में तीन ताल में 2 तोड़े, तृतीय चरण में तत्कार की प्रस्तुति, चतुर्थ चरण में झपताल की प्रस्तुति, पंचम चरण में तराना और छटवे और अंतिम चरण में  कृष्ण लीला पर आधारित ‘ठुमरीÓ की सुंदर प्रस्तुति दी। रायपुर की  आनंदिता तिवारी ने भी कथक नृत्य भी प्रस्तुति दी। इसी के साथ ही रायपुर की  ऐश्वर्या पंडित की गायन ने दर्शकों का मनमोह लिया। उनकी पहली पेशकश आज जाने की जिद न करो… की गायन से दर्शकों ने खुब तालियां बजायी। रायगढ़ के कु.श्रुतिदास की ओडिसी नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति रही।संगीत संध्या की अगली कड़ी में रायगढ़ घराने की  ज्योतिश्री बोहिदार ने तीन ताल में शिव स्तुति के साथ राम भजन के भाव में कथक नृत्य की मनमोहिनी प्रस्तुति दी। उनके साथ ओजस्विता, सृष्टि गर्ग, दक्षता साव, गुनगुन रावत रही और पंडत पर पं.सुनील वैष्णव, बासंती वैष्णव, तबले पर दीपक साहू, गायन पर लाला राम लुनिया, बांसुरी पर कुशल दास महंत एवं सारंगी पर साफिक हुसैन ने संगत किया। ज्योतिश्री बोहिदार रायगढ़ दरबार के चार स्तम्भ कलाकार में से पं.फिरतु महाराज की पौत्री एवं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना  बासंती वैष्णव की पुत्री है। ज्योतिश्री कथक नृत्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुई है। इसी प्रकार रायगढ़ घराने की  घनिष्ठा दुबे ने भी कथक नृत्य में बेजोड़ प्रस्तुति दी। बिहाव गीत में  आरती सिंह ने दी शानदार प्रस्तुति रायपुर की  आरती सिंह के लोक संगीत (लोकचंदा)की छत्तीसगढ़ी गीत बर तरी खड़े हे बरतिया.. दाई मोर रोवत हे… गीत से दर्शक भाव-विभोर हो गए। उनकी बिहाव गीत में मंगनी से लेकर बिदाई तक की झलकियां दिखी। इसी के साथ उन्होंने जय हो मोर छत्तीसगढिय़ा मैया … में बेहतरीन प्रस्तुति दी। उनके गानों के साथ संगत कलाकारों ने नृत्य की भी प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने गौरा-गौरी पूजा में मोर ठाकुर देवता को सुमिरन की और बुढ़ी माई की अराधना में जसगीत भी गाकर सुनाया दर्शकों को। राजा चक्रधर सिंह की कहानी सुनी दर्शकों ने लोक रंग नाचा के माध्यम से रायगढ़ के श्री हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा ने लोक रंग नाचा की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने राजा चक्रधर सिंह की कहानी को गायन के माध्यम सुनाया। उन्होंने लोक रंग नाचा के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों की खुब तालियां बटोरी। शहीदों के बलिदानों को याद दिलाया मो.रौशन अली के देशभक्ति गीतों ने रायगढ़ के मो.रौशन अली ने देशभक्ति एवं भजन गायन गाया। उनकी देशभक्ति गीतों ने बैठे दर्शकों को शहीदों के बलिदानों को याद दिलाया। उनकी पहली पेशकश संदेशे आते है हमें तड़पाते है… चिट्टी आती है… के देशभक्ति गीत से दर्शकों के आंखे नम हो गई। साथ ही उन्होंने भजन गायन में भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
और पढ़ें ...

बड़ा हादसा टला : SBI बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-1 स्थित SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह SBI बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी।  बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है. भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।  20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कोई नुकसान की खबर अब तक नहीं मिली है ।
और पढ़ें ...

बिलासागुडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा का स्थानांतरण जिला बिलासपुर से जिला राजनांदगांव होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट 21/9 /2023 को बिलासागुडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा का स्थानांतरण जिला बिलासपुर से जिला राजनांदगांव होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा राहुल देव शर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद के दायित्वों का निर्वहन सुचारू व सकारात्मक रूप से करने पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारीयों/कर्मचारीयों द्वारा अपनी-अपनी स्मरणीय बातों को साझा किया गया विदाई समारोह मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल ,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल ,नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, डीएसपी मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी मंजू लता कुजूर ,डीएसपी सी डी लहरे, डीएसपीसी सी डी टंडन रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिकारी जिले के सभी थाना प्रभारी एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे ।
और पढ़ें ...

परिवर्तन यात्रा से परिवर्तन होना तय है : कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मरवाही में आयोजित आमसभा को किये संबोधित।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा के द्वितिय चरण के तहत जी.पी.एम जिला के गौरेला में आयोजित आम सभा को संबोधित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण किया है। कांग्रेस पार्टी के पास भ्रष्टाचार एवं घोटालों के सिवाय जनता को देने के लिए कुछ नहीं है। पिछले चुनाव के पहले कांग्रेस के द्वारा जो घोषणा पत्र बनाई गयी जिसमें न उन्होंने जनता के बारे में सोचा न प्रदेश के लिये सोचा उनका उद्देश्य केवल यह था कि सत्ता में आना है और कैसे भी करके सरकार बनाना है जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें यदि 5 सालों के बाद आज हम देखेंगे तो अधिकांश बिन्दु केवल कागजों में पढ़े हुए है। कांग्रेस की इस सरकार ने इन पांच सालों में जनता को छलने एवं उन्हें अपमानित करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी है इनका भ्रष्टाचार, अराजकता, अन्याय की प्रायोजक बन गई है। यह परिवर्तन यात्रा इस कुशासन से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए जनता-जर्नादन का शंखनाद है और निश्चित ही इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होना तय है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता को वादे पूरे करने वाली सरकार चाहिए। वादाखिलाफी करने वाली नहीं यह पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने घोटाला करने में बेजुबान गायों को भी नहीं छोड़ा है, प्रदेश में तरह-तरह के घोटाले किये जा रहे। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे भारत देश को गौरन्वित करने के लिये नए-नए विकास कर रहे है, भारत को विश्व गुरू बनाने अग्रसर है और दुसरी तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जिन्होंने अपने फायदे के लिये प्रदेश के 12 लाख लोगों के सर से छत छीन  कर बैठी है, उन्हें लाल टेन युग पर ढ़केल रही है, प्रदेश में आज अपराधी फर्स्ट गेयर पर चल रहे है और प्रदेश सरकार रिवर्स गेयर पर, सत्ता में आने के 10 दिन बाद शराबबंदी करने वाले 2 हजार करोड़ रू के शराब घोटला कर रहे हैं, शराब की नदियां बहा रहे है, धान धन्य से सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने करोड़ो रु के  कर्ज से लाद दिया है और अपने पार्टी विशेष कार्यक्रम में करोड़ों खर्च कर रहें है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता के जुबान में केवल एक ही नारा सुनाई दे रहा है “अब अउ नहीं सहबों, ए दारी बदल के रहिबों” परिवर्तन यात्रा में निरंतर मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारी और जन विरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मिल रहा जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेशवासियों ने जनविरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई सुनिश्चित कर दी है।

और पढ़ें ...

सदीय सचिव ने मालीडीह में किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

महासमुन्द। ग्राम पंचायत मालीडीह को लाखों रुपए के विकास कार्यो की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम मालीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन के साथ ही खाद गोदाम के लिए लोकार्पण किया।
बुधवार को ग्राम मालीडीह में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन तथा खाद गोदाम का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, सोसाइटी अध्यक्ष आनंद पटेल, कपिल साहू, सीटू सलूजा, माणिक साहू, गजेंद्र साहू मौजूद थे।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पौने पांच साल के कार्यकाल में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भूपेश सरकार के मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया है। क्षेत्र में भी जनता की आवश्यकता अनुसार सुविधाओं को ध्यान में रख कर काम कराए गए हैं। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विधान सभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता के अनुरूप अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए। लोगों की सुविधा के लिए  सडक़, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास किया गया ताकि विधान सभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित के कार्यों को भी प्राथमिकता प्रदान की है। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मालीडीह श्रीमती गिरिजा पटेल, पंच देवनारायण साहू, बैसाखू, दीपक कुमार, उद्धव पटेल, माधव पटेल, पुनी राम पटेल, हेमंत चंद्राकर, दसरू राम, मोहन लाल, रविंद्र चंद्राकर, हेमा पटेल, रामचरण, भूषण लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता, मीडिया तथा डाक मतपत्र के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन, मीडिया संबंधित मामले, फेक न्यूज, सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार पर कार्यवाही तथा डाक मतपत्रों के उपयोग के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले सहित प्रशिक्षकगण उपस्थित थे। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, कोण्डागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी  चित्रकांत चार्ली ठाकुर, केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी  शंकर लाल सिन्हा सहित सभी तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

खुश रहकर पढ़ाई करने कलेक्टर ने दी समझाईश

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरहरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं एवं 9वीं के बालिकाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाई तथा बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य को हांसिल करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खुश रहकर पढ़ाई करें। शिक्षक, शिक्षिका द्वारा जो भी पढ़ाया जाता है उसे कापी में लिख कर रखना चाहिए और घर जाने के बाद उसका पुनः अभ्यास करना चाहिए। बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ’’करत-करत अभ्यास के जड़ मति  होत सुजान, रसरी आवत-जात ही सिल पर पड़त निशान’’। बालिकाओं को मोबाइल से दूर रहने तथा मैदान में खेलने तथा कम से कम 07 घण्टा सोने की भी समझाईश दिया। उन्होंने बालिकाओं से अंग्रेजी विषय के प्रश्न भी पूछे और उन्हे सरल भाषा में समझाया। बालिकाओं की मांग पर खेल मैदान एवं खेल सामग्री सहित अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए अनुकरणीय कार्य: श्रीमती प्रियंका गांधी

जयंती स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने किया अवलोकन रायपुर/ महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही नवाचारी योजनाओं की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया। दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम में 11 विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान श्रीमती गांधी महिलाओं के साथ सुआ नृत्य में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। जयंती स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जा रहे हाट-बाजार क्लीनिक और सुपोषण अभियान की तारीफ की। उन्होंने हाट बाजार क्लीनिक योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रारंभिक रूप से ही बीमारियों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल बहुत अच्छी है। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन से कुपोषण दूर हो रहा है। श्रीमती गांधी ने महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए-नए अवसरों सी-मार्ट, गोधन न्याय योजना जैसी नवाचारी योजनाओं की भी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क, सी-मार्ट के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे हमर लैब, दाई-दीदी क्लीनिक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स और छत्तीसगढ़िया संस्कृति तथा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्रीमती प्रियंका गांधी ने डेनेक्स और बी.पी.ओ. के स्टॉल में भी महिलाओं से चर्चा की। डेनेक्स द्वारा उत्पादित गारमेंट्स की विस्तार से जानकारी महिलाओं ने दी। बीपीओ में कार्यरत महिलाओं ने बताया कि 10 करोड़ रुपए की लागत से खुर्सीपार में बीपीओ तैयार किया गया है। इससेे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है। उल्लेखनीय है कि युवाओं के लिए अपने शहर में ही रहकर देश-दुनिया के अवसरों से जोड़ने बीपीओ की पहल की गई है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी पहल है। गोधन न्याय योजना की स्टॉल में श्रीमती गांधी ने महिलाओं से गौठान, रीपा और गोधन न्याय योजना से मिल रहे फायदों के बारे में चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में लघु और कुटीर उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं। गोधन न्याय योजना से जहां पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है वहीं गोबर से वर्मी खाद बनाने के कार्य में बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, समृद्धि योजना, पोषण बाड़ी सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कुपोषण दूर करने के उपाय के संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। सी-मार्ट को सराहा स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित की गई वस्तुओं की बिक्री के लिए शुरू किए गए सी-मार्ट के बारे में महिलाओं ने श्रीमती गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ के यूनिक उत्पाद यहां मिलते हैं। दंतेवाड़ा के जैविक चावल से लेकर जशपुर की चाय तक सब कुछ छत्तीसगढ़ के स्पेशल प्रोडक्ट यहां उपलब्ध है। श्रीमती गांधी ने इस पर खुशी जाहिर की और कहा कि स्थानीय उत्पादों की इस तरह से मार्केंटिंग कर इन्हें बाजार में अच्छी जगह दिलाने की पहल से निश्चित ही आर्थिक समृद्धि महिलाओं तक पहुँच रही है। मिलेट कैफे के अवलोकन के दौरान महिलाओं ने कैफे में मिलेट से तैयार होने वाले तरह-तरह के व्यंजनों के बारे में बताया। समूह की महिलाओं ने श्रीमती गांधी को बताया कि मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी जैसे पोषक आहार से पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही तरह तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। यह व्यंजन पौष्टिक होने के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे है। श्रीमती गांधी ने हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक के स्टाल को भी देखा। हमर लैब के माध्यम से 55 टेस्ट निःशुल्क किये जा रहे हैं। इसमें से ऐसे बहुत से टेस्ट हैं जिनकी सुविधा केवल महानगरों में उपलब्ध होती है। इससे समय भी बच रहा है और पैसे भी। श्रीमती गांधी ने राज्य सरकार के इस पहल की प्रशंसा की है। सुआ नृत्य में शामिल हुई प्रियंका गांधी जयंती स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुआ नृत्य करती महिलाओं को देखकर श्रीमती प्रियंका गांधी अपने आप को नहीं रोक सकी और महिलाओं के साथ नृत्य में शामिल हुई। श्रीमती गांधी को अपने बीच पाकर खुशी से महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया। महिलाओं ने श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी भी ली। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सुआ नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुआ गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह के साथ किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। भौंरा खेलने वाली बात सुनकर मुस्कुराई श्रीमती गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई श्रीमती प्रियंका गांधी ने उत्साह से महिलाओं के साथ भौंरा चलाया। श्रीमती गांधी को भौंरा चलाते देख महिलाएं भी उनकी खुशी में शामिल हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य मंच से अपने संबोधन के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी के भौंरा चलाने की कुशलता की जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगा वे ठीक तरीके से भौंरा नहीं चला पाएंगी लेकिन उन्होंने बहुत बढ़िया तरीके से भौंरा चलाया, मैं खुद हैरान रह गया। इस बात को सुनकर श्रीमती प्रियंका गांधी ने भी मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महंगाई से निपटने में महिलाओं को मिली मदद: श्रीमती प्रियंका गांधी

भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कहा छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में संस्कृति का कलश, एक हाथ में तकनीक, यह आपकी भी तस्वीर छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी, आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने कर रहा काम महिलाओं को सशक्त बनाने छत्तीसगढ़ सरकार ने बनाई अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा की हमारी सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई योजनाएं, इसका पूरा लाभ महिलाओं को- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में महिला-पुरुष भागीदारी से करते हैं हर काम, हमेशा से रहा महिलाओं का सम्मान रायपुर, छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी है। वो आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने काम कर रहा है। भूपेश सरकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ महतारी आज हर मंच में पूजी जा रही हैं। उनके एक हाथ में संस्कृति का कलश है और दूसरे हाथ में तकनीक है। छत्तीसगढ़ महतारी की समृद्धि के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। यह बात श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित विशाल महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिलावासियों को 309 करोड़ 56 लाख रुपए के 186 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इसमें 241 करोड़ 59 लाख रुपए के 123 भूमिपूजन कार्य तथा 67 करोड़ 97 लाख रुपए के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा भी की। दाई दीदी मन ल जोहार, छत्तीसगढ़ महतारी की जय और मां बम्लेश्वरी की जयकार के साथ आरंभ किये गये अपने संबोधन में श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी जिस गंभीर समस्या से जूझ रही हैं वो महंगाई की समस्या है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने हर संभव यह प्रयास किये हैं कि आपको आर्थिक रूप से ताकत दें ताकि आप इस समस्या से निजात पा सकें। छत्तीसगढ़ में धान का दाम सबसे अधिक है। पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं है। जहां देश के दूसरे हिस्से में किसानों की संख्या घट रही है। छत्तीसगढ़ में लोग खेती की ओर लौट रहे हैं। किसानों को मिले उचित दाम की वजह से एवं छत्तीसगढ़ शासन की अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं से महंगाई का बोझ छत्तीसगढ़ की जनता पर घटा है। देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं, आवारा पशुओं की वजह से खेती में बड़ी समस्या है। देश के कई प्रांतों में महिलाएं फसल की रखवाली करती हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार ने गौठान बनाकर यह समस्या हल की है। मैं जिस भी प्रदेश में जाती हूँ इस बात का जिक्र जरूर करती हूँ। श्रीमती गांधी ने कहा कि आज इस सम्मेलन में आने से पहले मैंने बहुत से स्टाल देखे। इसमें छत्तीसगढ़ में काम कर रहीं लाखों समूह की महिलाओं में से कुछ प्रतिनिधियों का काम देखा। आपका काम आपकी मेहनत और आपके जज्बे की मिसाल है। यह देश में महिला उद्यमशीलता का प्रतीक है। मैंने आत्मनिर्भर महिलाओं से चर्चा की। उनमें गहरा आत्मविश्वास मुझे दिखा। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। उन्होंने मुझे बताया कि सरकार ने उनकी मदद की, आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं। मैं उन नौजवान डाक्टरों से मिलीं जो सेवाभाव से गांव गांव में मरीजों का उपचार कर रही हैं। उन महिलाओं से मिलीं जो समूहों से जुड़कर विविध उत्पाद बना रही हैं। समूह से जुड़कर उनकी कितनी तरक्की हुई है। यह सब सुनकर मुझे महसूस हुआ कि आज जो मैंने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर देखी, उसमें उनके एक हाथ में संस्कृति का कलश है और दूसरे हाथ में तकनीक। यह आपकी तस्वीर है। श्रीमती गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। ये ध्यान में रखकर लाई हैं कि वे इस देश की व्यवस्था की रीढ़ है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं। मुख्यमंत्री जी खुद अपने संबोधन में कह रहे थे कि घर परिवार दोनों की जिम्मेदारी आप निभा रही हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं। श्रीमती गांधी ने कहा कि आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया। दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है। सरकारी स्कूलों में महिलाओं को मुफ्त शिक्षा दिलाई। महिला स्वसहायता समूहों में करोड़ों के ऋण माफ किये गये। मुख्यमंत्री नोनी सहायता योजना से मदद दी गई। मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समाज में हमेशा महिलाओं को सम्मान मिला है। लैंगिक अनुपात के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य रहा है। पुरुषों और महिलाओं के बराबरी के सहयोग से यहां सभी काम होते हैं। महिलाएं तो घर भी देखती हैं और बाहर भी काम करती हैं। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाईं। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का मानदेय बढ़ाया। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। स्वसहायता समूहों की कर्ज की सीमा बढ़ाई। उनका कर्ज भी हमने माफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। बीपीओ खोले गये हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोली गई है। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं। हमने तीज त्योहारों और अन्य स्थानीय त्योहारों पर अवकाश आरंभ किया। मुख्यमंत्री निवास में तीज त्योहार मनाया। बोरे बासी को सम्मान देने का काम हमने किया। हमारे खानपान की परंपराओं का सम्मान हमने किया। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति कलेक्ट्रेट में लगाई। राजगीत को अपनाया। चाहे माडल जैतखंभ बनाने का काम हो, कृष्ण कुंज बनाने का काम हो। राम वनगमन परिपथ बनाने का काम हो। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संवारने का काम हमने किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री अरुण वोरा, विधायक श्री देवेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मैंने बचपन में खेला है पिट्ठूल, लड़कियां हमेशा लड़कों को हराती थीं- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रियंका जी को भौंरा हाथों में लेते वक्त मैंने महसूस किया कि वे पता नहीं इसे खेल पाएंगी या नहीं लेकिन उन्होंने इतने अच्छे से खेला कि हम सब चकित रह गये। इस पर अपने संबोधन में श्रीमती गांधी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी को बताना चाहूँगी कि बचपन में मैंने पिट्ठूल, कंचे, गिल्ली डंडा और स्टापू सब खेला है। महिलाएं हमेशा लड़कों को हराती थीं। भिलाई में आकर बहुत गौरव महसूस होता है - श्रीमती गांधी ने कहा कि आज यहां आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ये भिलाई है। 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने यहां स्टील प्लांट की नींव डाली। आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली। पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरुष थे जो आजादी के लिए लड़े। उन्हीं के उसूलों से यह देश लड़ा। यह ऐसी राजनीति है जिसमें नेता वर्तमान को भी मजबूत बनाते हैं और भविष्य को भी देखते हैं। अमेठी में पिता के साथ किए दौरे का संस्मरण सुनाया श्रीमती गांधी ने कहा कि जब मैं छोटी थी तब मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। मेरे पिता जी ने उनकी बात शांति से सुनी और कहा कि सब ठीक करेंगे। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से पूछा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य मुझे ध्यान दिलाने का था और मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उनकी समस्याओं को दूर करने काम करूँ।
और पढ़ें ...

रायपुर : महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने दी 309.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल दुर्ग  जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्याे की सौगात दिया। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
    कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  टीएस. सिहदेव, विधानसभा अध्यक्ष  चरणदास महंत, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, अनूसूचित जाति, जनजाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत अनेक संसदीय सचिव, विधायक गण, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
    महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जिन नये विकास कार्यों का लोकार्पण किए, उनमें प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 3.74 करोड़ की लागत से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 2 सड़कों, 1.21 करोड़ की लागत से निर्मित 30 स्कूल भवन, 4.65 करोड़ की लागत से शासकीय महाविद्यालय जामुल के भवन सहित कुल 8.23 करोड़ की लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 25.19 करोड़ रूपए की लागत से 5 पुलों - जिसमें 5.36 करोड़ रूपए की लागत से डगनिया नाला पर पुल, 4.55 करोड़ की लागत से भानपुरी-कोड़िया मार्ग में नाला पर और 2.96 करोड़ रूपए की लागत से पाउवारा नाला तथा 3.80 करोड़ की लागत से चिरपोटी कातरो मार्ग में उच्च स्तरीय पुल, 8.50 करोड़ रूपए की लागत से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत 3.84 करोड़ की लागत से 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किए। तांदुला जलाशय अंतर्गत 9.75 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें भनसुली नाला 1.05 करोड़ की लागत से जरवाय स्टाप डेम, 1.02 करोड़ की लागत से कसही जलाशय मरम्मत एवं नहर लाईनिंग कार्य, 1.12 करोड़ की लागत से सांतरा जलाशय के नहरों का मरम्मत कार्य, 5.05 करोड़ की लागत से करसा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य, उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय सहित 10.41 करोड़ की लागत से निर्मित 29 कार्यों, नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 2.47 करोड़ की लागत से डा बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन और दुर्ग शहर में 2.06 करोड़ तथा भिलाई नगर में 2.24 करोड़ की लागत से 33/11 केव्ही के 2 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया।
    मुख्यमंत्री ने जिन नए स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 14.32 करोड़ की लागत से 15 सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों 1.20 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड (जोगीगुफा) से चीचा, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से पोटिया मेडेसेरा, 2.12 करोड़ की लागत से कन्हारपुर से सिल्ली, 1.83 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड टी 05 से खिलोरा मंदिर, 2.30 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से परसदा सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों शामिल है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 18.75 करोड़ रूपए की लागत से 18 सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें 2.13 करोड़ रूपए की लागत से टठिया मोहलाई मार्ग, 2.31 करोड़ रूपए की लागत से मेन रोड से भिंभोरी, 1.32 करोड़ रूपए की लागत से मडियापार से परसदापार से नवागांव, 2.48 करोड़ रूपए की लागत से घोटारूहा से पेण्डरी सहित अन्य सड़क एवं नाली निर्माण का कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में 82.49 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 12 सड़क और 2 हाई स्कूल भवन निर्माण के कार्यों का भी भूमिपूजन किया। जिसमें कुरूदडीह-बटंग-खम्हरिया तथा पान्हदा में सड़क, पान्हदा से अम्लेश्वर मार्ग, बटंग से नारधी, बेलौदी से दरबारमोखली, फुण्डा से अचानकपुर, खपरी बायपास मार्ग, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में शमशान घाट पहुंच मार्ग और चन्दखुरी-दमादपारा, सांकरा-कंडरका मार्ग, ब्रम्हकुमारी आनंद सरोवर बायपास, ग्राम ढाबा मुर्रा पहुंचमार्ग, ग्राम कपसदा सांकरा बायपास निर्माण कार्यों सहित स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया । इसी प्रकार 21.59 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 5 पुलों जिसमें 10.29 करोड़ रूपए की लागत से चिंगरी आलबरस में तान्दुला नदी में उच्च स्तरीय पुल, कुम्हारी-परसदा अम्लेश्वर मार्ग में मध्यम पुल, कुगदा कुरूदडीह मोतीपुर मार्ग में मध्यम पुल, घोटवानी से मुड़पार मार्ग में कुलछुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल, पोटिया से बडेटेमरी मार्ग में पोटिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन किया।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल तान्दुला जलाशय अंतर्गत 50.43 करोड़ रूपए की लागत के सिपकोन्हा डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग, लाईनिंग एवं कांक्रीटीकरण, बरबसपुर के पास स्टापडेम, किकिरमेटा उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन के साथ ही भिलाई नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 6.80 करोड़ रूपए की लागत से शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा मेंटल हेल्थ केयर यूनिट और खाद्य एवं औषधीय संभागीय कार्यालय भवन, इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 8.53 करोड़ रूपए की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण के 62 कार्यों, मुख्यमंत्री समग्र/अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के 38.64 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

और पढ़ें ...

राहुल गांधी 25 सितंबर को आएंगे CG, आमसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों का लगातार प्रदेश दौरा जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर 25 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे 25 सितंबर को तखतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव आएंगे। वे यहां सभा लेंगे। साथ ही बलौदाबाजार-भाटापारा में भरोसे के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
और पढ़ें ...

भिलाई में प्रियंका गांधी ने अपने पिता को किया याद… महिलाओं सुनाया ये किस्सा

रायपुर। महिला समृद्धि सम्मेलन में भिलाई पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार ! उन्होंने बम्लेश्वरी मईया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेले हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं डली। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ा एक किस्सा महिलाओं को बताया। उन्होंने कहा कि … मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से कहा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य था और मेरा भी कर्तव्य है कि हम सब अपने अपने काम करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। यह ध्यान में रखकर लाई गई हैं कि वे इस देश की रीढ़ की हड्डी है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, उसूल है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं। आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। उन्होंने उद्यम शुरू किया। अपने घर के लिए कुछ खरीदा। अपने उद्यम के लिए कुछ खरीदा। फिर इसके माध्यम से और उद्यम लाई। आज उनसे मिली, वे मुझसे कह रही थीं कि कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया। दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। आज निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है। महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों रुपये के ऋण माफ किये गये। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बड़ी मदद दी गई। मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की। यह सब इसलिए हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आपके लिए विजन है। वे आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाना चाहते हैं।
और पढ़ें ...

लोहा व्यापारी के घर IT की दबिश

रायपुर। IT छत्तीसगढ़ से इस वक्त बढ़ी खबर आ रही है। प्रदेश में आईटी की टीम एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। आज आईटी की टीम ने लोहा कारोबारी के घर दबिश दी। मिल रही जानकारी के अनुसार आईटी की टीम राजधानी के स्वर्ण भूमि स्थित लोहा कारोबारी के घर व ठिकानों में जांच कर रही है।
और पढ़ें ...

महिला समृद्धि सम्मेलन, जयंती स्टेडियम भिलाई नगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी कार्यक्रम स्थल पहुंचे

कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को श्रीमती गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं।

 महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है।
 महिलाएं अपना काम श्रीमती गांधी को दिखा रही हैं।

वे स्टाल्स का अवलोकन कर रही हैं और एक जगह उन्होंने अमारी फूल के रस के बारे में जानकारी ली।
महिलाओं ने उन्हें संक्षेप में बताया कि इसका वे किस तरह उपयोग करती हैं।

और पढ़ें ...

बैज और बिस्सा के खिलाफ थाने में शिकायत की भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के रायपुर जिला संयोजक भुवनलाल साहू ने बुधवार को राजधानी के सिविल लाइन थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और सोशल मीडिया कांग्रेस के संयोजक जयवर्धन बिस्सा के खिलाफ शिकायत सौंपकर दोनों कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने के मामले में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री साहू ने सिविल लाइन थाने में प्रस्तुत अपनी शिकायत में बताया है कि दिनांक 14 सितंबर, 2023 को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल ‘आईएनसीछत्तीसगढ़’ पर ‘देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोलकर चले गए’ लिखकर यह झूठ फैलाया गया कि छत्तीसगढ़ में जी-20 की बैठक कब हो गई और पीएमओ जनता को बताए कि ऐसा कब हुआ?  जबकि उक्त बैठक दिनांक 25 फरवरी, 2023 को आईआईएम (नवा रायपुर) में हुई थी और उस बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे। श्री साहू ने उक्त मामले में समुचित जाँच कर भ्रामक संदेश व झूठी जानकारी फैलाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और सोशल मीडिया संयोजक बिस्सा पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
--------------

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में कभी नहीं होगी शराबबंदी-मंत्री कवासी लखमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पांच साल से मैं सरकार में मंत्री हूं. जहां भी जाता हूं, मुझे शराब दुकान खोलने के लिए आवेदन मिलते है लेकिन शराब दुकान बंद करने एक भी आवेदन नहीं मिला है। प्रदेश में शराबबंदी कभी नहीं होगी। कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा में शराबबंदी नहीं हो पाने की वजह बताते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान 2 महीने के लिए शराब दुकान बंद कर दिया था, जिसकी वजह से दूसरी शराब पीने से रायपुर और बिलासपुर में 6-6 लोगों की मौत हुई थी. बिहार में शराबबंदी है, जहां 400 आदिवासी गरीब लोग जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ में दारू बंद होगा, बड़े लोग बिहार-झारखंड से ले आएंगे। गुजरात में घर में पहुंचाकर दारू दिया जा रहा है. यहां भी बड़े लोग यूपी से लाएंगे, आंध्र से लाएंगे. कौन जेल जाएगा, गरीब आदम पैसा नहीं पटाता है, तहसीलदार से बात नहीं करता, थानेदार बात नहीं सुनता है। हमको ऐसा राजनीति नहीं चाहिए, जिसमें गरीब जेल जाए और दूसरा दारू पीकर मरना. हमको ये पसंद नहीं है। कवासी लखमा ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में शराबबंदी था। हम लोग बोल नहीं रहे हैं. सारे मुद्दों की समीक्षा जनता करती है। भाजपा ने भी 15 लाख देने की बात कही थी, 2 करोड़ को रोजगार देने की बात कही थी, दिया क्या। 35 रुपए डीजल देने की बात कहकर सौ से ऊपर कर दिया। गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी आज 12 सौ कर दिया।
और पढ़ें ...

रायपुर : श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची

श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया

श्रीमती प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री ‘मिरर नॉउ समिट-छत्तीसगढ़ पाथ टू प्रोग्रेस‘ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित निजी होटल में टाईम्स गु्रप द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘मिरर नॉउ समिट-छत्तीसगढ़ पाथ टू प्रोग्रेस‘‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और सकारात्मक परिणामों पर अपनी बातें रखी।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे भौगोलिक रूप से छोटे राज्यों में भी बेहतर काम हो रहे है और यहां लोग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी किसान है और छतीसगढ़ में तो 75 फीसदी से अधिक लोग खेती-किसानी से जुड़े है। हमने किसानी को फायदे का व्यवसाय बनाया और उन्हें उपज का सही दाम देने का काम किया है। हमारी प्राथमिकता न केवल कृषि केंद्रित रही बल्कि इसके समानांतर हमने वनांचल में रहने वाले लोगों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी काम किया है।    

    श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना से किसानो व पशुपालकों के जीवन में आए बदलावों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने इसे लागू करने से पहले शासन स्तर पर लंबा अध्ययन किया और उसके बाद ही लोगों को इससे जोड़ा गया। अब तक 265 करोड़ रुपये की गोबर की खरीदी और लगभग 300 करोड़ रूपये की वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो चुका है। साथ ही 10 हजार 200 गौठानों में से 6500 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। उन्होंने कहा कि गौठान में आजीविका के लिए बहुत सारी एलाइड गतिविधियां संचालित हो रही है और 13 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की 2 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों का दायरा घटा है और इन इलाकों में हमने विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया। अब वनांचलों में 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रहे है। वन उत्पादोें के वैल्यू एडिशन से मुनाफे में बढ़ोत्तरी हुई है। मुझे खुशी है कि देश का सबसे बड़ा मिलेट प्लांट छत्तीसगढ़ में स्थापित किया गया है। और समर्थन मूल्य में इसकी भी खरीदी की जा रही है।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, मिरर नाउ के मैनेजिंग एडिटर श्री निकुंज गर्ग उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष :बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,मामले की जांच में जुटी पुलिस

छुरा CG CRIME NEWS : जिले के हत्या का मामला सामने आया है यहां कोठी  ग्राम में   बड़े भैया ने छोटे भाई को जमीन विवाद के चलते डंडों से पीट-पीटकर  हत्या कर की । पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में जेल दाखिल कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को   ग्राम कोठी में एक व्यक्ति की  डंडों से पीट-पीटकर  हत्या कर दिया ।बताया जा रहा है देर रात लाश घर में पड़ी थी ।  थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को गंभीर वारदात से अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे है । छुरा थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि  की है ।
और पढ़ें ...

संसद में ‘नारी शक्ति’ : राज्यसभा में आज पेश होगा महिला आरक्षण बिल, लोकसभा में पास होने पर पीएम का सभी सांसदों को धन्यवाद

महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर लोकसभा की मुहर लग गई है। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में 454 और केवल दो वोट विरोध में पड़े। यह दो वोट एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील द्वारा डाले गए। इस पार्टी के लोकसभा में दो ही सदस्य हैं। विधेयक-नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सरकार ने मंगलवार को पेश किया, जिससे यह नए संसद भवन में पेश होने वाला पहला विधेयक बन गया। नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को अधिक सक्षम करने वाला यह कानून पार्टियों के बीच आम सहमति के अभाव के चलते 27 वर्षों से लंबित है। बुधवार को लोकसभा में इस बिल पर चर्चा हुई और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन किया। इसके साथ ही मांग की कि ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए लोकसभा में 27 महिला सांसदों ने हिस्सा लिया बुधवार को लोकसभा में 27 महिला सांसदों ने हिस्सा लिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर की सांसदों ने विधेयक का समर्थन किया, लेकिन विपक्षी सांसदों ने इसे तत्काल लागू किए जाने की मांग की। वर्तमान में लोकसभा में कुल 82 महिला सांसद हैं। चर्चा के दौरान विधेयक को दिखावा करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि इसका नाम बदलकर महिला आरक्षण पुनर्निर्धारण विधेयक रखा जाना चाहिए।
और पढ़ें ...

यात्रियों बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 19 ट्रेनों में नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा

रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व  मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । रेल यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे पुराने आईसीएफ़ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोच को हटाकर नई तकनीक वाले एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाये जा रहे हैं । वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 19 ट्रेनों को नई तकनीक वाले एलएचबी कोच के साथ चलाई जा रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 19 ट्रेनों के 22 रैक के कुल 465 एलएचबी कोच है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की (1) बिलासपुर-भगत की कोठी (2) बिलासपुर-बीकानेर (3) बिलासपुर-पटना (4) बिलासपुर-एर्णाकुलम (5) बिलासपुर-चेन्नई (6) बिलासपुर-पुणे (7) रायपुर-कोरबा (8) बिलासपुर-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्स (9) दुर्ग-निजामुद्दीन, संपर्कक्रांति (10) दुर्ग-जम्मूतवी (11) दुर्ग-नौतनवा (12) दुर्ग-कानपुर (13) दुर्ग-अजमेर (14) दुर्ग-ऊधमपुर (15) दुर्ग-निज़ामुद्दीन, हमसफर (16) दुर्ग-भोपाल, अमरकंटक एक्स (17) रायगढ़-गोंदिया, जनशताब्दी एक्स (18) दुर्ग-नौतनवा तथा (19) दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस में एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । पृष्टभूमि एलएचबी कोच का नाम इसका सर्वप्रथम निर्माण किये गये जर्मनी की कंपनी लिंक हॉफमैन बुश के नाम पर पड़ा है । एलएचबी कोच भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम सन् 1999 में शामिल किए गये । वर्तमान में इसका निर्माण कपूरथला रेलवे कोच फैक्टरी में किया जा रहा है । एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक होता है । रेल परिचालन की दृष्टि एलएचबी कोच काफी सुरक्षित है । आज के समय की मांग पर अगर स्पीड की बात की जाए तो ये कोच सामान्य कोचों की अधिकतम गति 110-130 कि.मी. की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाईन की गई है, एवं अधिकतम गति के लिए उपर्युक्त है । इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है ।  एक सामान्य आईसीएफ़ स्लीपर कोच में 72 बर्थ होती है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 80 बर्थ होती है । इसी प्रकार आईसीएफ़ एसी-3 कोच में 64 बर्थ होती है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 72 बर्थ होती है तथा आईसीएफ़ एसी-2 कोच में 46 बर्थ होती है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 62 बर्थ होती है, जिससे इसके स्लीपर एवं एसी कोचों में अधिक बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराकर रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ की सुविधा प्रदान करने में भी सहायता मिलती है । एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है । वही दाएं बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है ।
और पढ़ें ...

जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थाना प्रभारी, देखें आदेश

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी लिस्ट में कटघोरा थाना प्रभारी को अब दीपका का थाना इंचार्ज बनाया गया है। देखें पूरी सूची-
और पढ़ें ...

चेंबर की मांग पर शासन ने बकाया कर ब्याज व शास्ति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए.

चेंबर की मांग पर शासन ने बकाया कर ब्याज व शास्ति से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव (वाणिज्य कर मंत्री) का किया धन्यवाद. सरल समाधान योजना को लागू करवाने में छत्तीसगढ़ चेंबर एवं रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा:– पारवानी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव (वाणिज्य कर मंत्री) से बकाया कर ब्याज व शास्ति के निपटान की मांग की गई थी जिसपर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासन द्वारा सरल समाधान योजना के माध्यम से बकाया कर ब्याज व शास्ति निपटान पर व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। चेंबर अध्यक्ष श्री पारवानी ने बताया कि चेंबर ने बकाया कर ब्याज व शास्ति के निपटान पर व्यापारियों को छूट प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव (वाणिज्य कर मंत्री) को ज्ञापन दिया था जिसके परिपेक्ष्य में आज सरल समाधान योजना के माध्यम से राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक f–10–40//2022/वा. क./5/34 दिनांक 15/09/2023 को बकाया कर ब्याज व शास्ति निपटान हेतु सरल समाधान योजना के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई है जिसके तहत जिन व्यवसाईयों का वेट/कर अधिनियम 2005 के तहत बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति की जो राशि है उसके निपटान के नियमों का शिथिलीकरण करते हुए प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान की गई । सरल समाधान योजना के अंतर्गत उल्लेखित निम्न अधिनियम के तहत ऐसे समस्त प्रकरण जो माननीय उच्च न्यायालय व कर अधिकरण एवं अपील में लंबित है उन समस्त प्रकरणों का निपटान सरल समाधान योजना के अंतर्गत लाया गया है जो निम्न है:– 1) ऐसे व्यवसायी जिनका बकाया कर 50 लाख रुपए तक है उन्हें 60% की कर की छूट दी जा रही है। 2) ऐसे व्यवसायी जिनका बकाया कर 50 लख रुपए से अधिक है उन्हें 40% की कर की छूट दी जा रही है। 3) समस्त शास्ति की राशि माफ की जा रही है। 4) ब्याज की राशि में 90% की छूट दी जा रही है। पूर्व में यह योजना 31 जनवरी 2024 तक लागू की गई है जिसमें 31 जनवरी 2024 तक के किए हुए आदेश के विरुद्ध इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। श्री पारवानी ने आगे कहा कि बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति निपटान पर व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए लिए गए निर्णय का छत्तीसगढ़ चेम्बर स्वागत करता है साथ ही प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव जी (वाणिज्य कर मंत्री) का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे है।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे है। राज्य के गौठानों में आर्थिक क्रियाकलाप से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के ग्राम कुमेकेला में भी महिलाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एनआर.एल.एम. बिहान द्वारा सेनेटरी पैड तैयार करने का काम से जोड़ा गया है। इससे समूह को अच्छी आमदनी मिल रही है। समूह की महिलाएं आस-पास के गांवों में जाकर महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता सेनेटरी पैड उपयोग की समझाईश भी दे रही है।

       जशपुर जिले पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम कुमेकेला में मॉ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर सेनेटरी पैड निर्माण शुरू किया गया है। इस पंचायत में 26 समूह गठित किए जा चुके हैं। मां दुर्गा स्व-सहायता समूह की सभी महिलाओं सप्ताहिक बैठक कर बचत जमा करते हैं और बिहान योजना के तहत 15 हजार रुपए चक्रीय निधि की राशि भी प्राप्त कर चुकी हैं। महिलाएं बैंक लोन लेकर सेनेटरी पैड का निर्माण कर वितरण करने का काम करती हैं जिसमें कि गांव की महिलाओं को जागरूक कर सेनेटरी पैड उपयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं। समूह की महिलाओं को सेनेटरी पैड से 20 हजार रूपये की आमदनी हो चुकी है।

और पढ़ें ...

कोण्डागांव : यूनिसेफ इंडिया के अधिकारियों ने जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया अवलोकन

यूनिसेफ इंडिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लुइज़ी डैक्विनो सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधि के रूप में पश्चिम अफ्रीका के रेने एहोनु एक्पिनी, बेल्जियम के गुंटर बूसरी, चोल थाबो आयुल, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब ज़ैकारीया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह के द्वारा मंगलवार को कोण्डागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के दल द्वारा केशकाल विकासखण्ड के अंतर्गत बांधापारा और नाकापारा आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य स्वचछता ‘मया मंडई‘, पोषण दिवस और एनिमिया मुक्त कोण्डागांव के बारे में युवाओं एवं ग्रामीणों के संग चर्चा की गई साथ ही गर्भावस्था के दौरान योग के विषय में चर्चा करते हुए केन्द्र में योगाभ्यास को देखा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन और एएनएम से टीकाकरण, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिले में चल रहे कार्यों को समझा साथ ही सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बस्तरिया हल्बी गानों की धुन पर बच्चों एवं युवोदय स्वयं सेवकों के संग नृत्य किया।

इस दौरान उन्होंने योजनाओं से कैसे समाज के तीनों वर्गों में बचपन, युवा वयस्क, और वृद्ध वयस्कों तक पहुंचाया जा रहा है और कैसे स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा की जा रही है और समुदाय में उनके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्यों ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और स्वयंसेवकों ने भी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के परिणामस्वरूप उनके जीवन में परिवर्तनों एवं अनुभवों को साझा किया। इस दौरान बीएमओ डॉ0 एएल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 रूद्र कश्यप, सीडीपीओ दिपेश बघेल, बीपीएम उमेश मरकाम, प्रियंका वर्मा, सरपंच, पंच, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, समूह के कार्यकर्ता, पॉल कुमार, कमल पांडे, आरती, सूर्यकांत के सहित जिले के  सक्रिय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

यूनिसेफ के दल ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर कोण्डागांव में नवाचार के रूप में मानसिक स्वास्थ्य एवं कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार की गयी योजनाओं की प्रशंसा की। दल द्वारा विशेष तौर पर ‘मया मंडई‘, ‘एनिमिया मुक्त कोण्डागांव‘ अभियान एवं ‘युवोदय कोंडानार चैम्प्स‘ स्वयं सेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसके क्रियान्वयन में सहयोग एवं अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना निर्माण पर जोर देते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु गहन विमर्श किया। जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यों की स्थिति पर विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में मिलेगी 1500 रूपए मासिक पेंशन

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के निर्माण क्षेत्र से जुड़े मेहनतकश मजदूरों का भविष्य उज्जवल होने जा रहा है। भूपेश सरकार की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना में हर महीने 1500 रूपए मासिक पेंशन दी जाएगी। 
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा मजदूरों की जिदंगी में बदलाव लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे न केवल मजदूरों का जीवनस्तर में बदलाव हुआ है बल्कि उनको मान भी मिला है। श्रमिकों के रोजगार, स्वास्थ्य, श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा सहित उनके आर्थिक स्थिति में बदलाव के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। लिहाजा श्रम विभाग की योजनाओं से पचास लाख से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। इसी कड़ी में अब निर्माण क्षेत्र से जुड़े मेहनतकश मजदूरों को अब भविष्य की चिंता नहीं सताएगी। भूपेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना लागू की गई है। जिसके तहत निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।

और पढ़ें ...

मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे खारिज होने से कांग्रेस बेनकाब- डॉ. रमन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर पत्र वार्ता में कहा कि उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में मेरे खिलाफ कांग्रेस की फर्जी एफआईआर को खारिज करने तथा सभी मामले समाप्त करने का फैसला दिया है। यह छत्तीसगढ़ के हालात हैं। यह सरकार अपराधी चला रहे हैं। सरकार के जितने करीबी अधिकारी हैं या तो वे जेल में हैं या बेल में हैं। कोल घोटाला में इनके वरिष्ठ अधिकारी 7 माह से जेल में हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार करोड़ों अरबों के सट्टे के मामले में जांच के दायरे में हैं।खुद मुख्यमंत्री बेल पर हैं। यह अपराधियों की सरकार है। यह एफआईआर का उपयोग हथियार की तरह करते हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दरअसल बात शुरू होती है मेरे सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को लेकर। वह जो पोस्ट था, उसमें मैंने कोरोना संकट के समय कांग्रेस की राजनीति पर पोस्ट किया था कि कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है  विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस कुम्भ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस महामारी के साथ लड़ने के  बजाए लोगों को आपस में लड़ा रही है। विदेशी मीडिया में मोदी सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कांग्रेस ने किया था, उसे एक्सपोज करने का काम मैंने किया था। हमारे साथी संबित पात्रा और मेरे खिलाफ कांग्रेस के लोगों ने एफआईआर की। यह उनकी मानसिकता है। उनके काले कारनामे के खिलाफ कोई कुछ भी बोले तो एफआईआर दर्ज करके अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने का प्रयास करते हैं। यह सारे मामले जब न्यायालय तक पहुंचाते हैं तो क्या हश्र होता है? एक बार फिर कांग्रेस के काले कारनामे के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। न्यायालय ने फर्जी एफआईआर को निरस्त कर दिया। यह बहुत महत्वपूर्ण फैसला है। यह एक सबक है। कोई सरकार सत्ता का किस प्रकार दुरुपयोग करने के लिए विरोधियों को दबाने का षड्यंत्र करती है, इसका इससे बड़ा उदाहरण कोई और नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दूसरा फैसला पीएससी के मामले में है। हाई कोर्ट ने न केवल कांग्रेस सरकार को फटकार लगाई बल्कि पीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदारों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। पीएससी पारदर्शी प्रक्रिया में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के भविष्य की बात है। आज स्पष्ट रूप से न्यायालय ने नाराजगी व्यक्त की। सरकार ने भ्रष्टाचार में पीएससी को भी नहीं छोड़ा। पैसों से पैसों का लेनदेन किया गया। अधिकारियों का षड्यंत्र रहा। आश्चर्य होता है कि पीएससी अध्यक्ष के कई सारे रिश्तेदार का चयन डिप्टी कलेक्टर डीएसपी के पद पर होता है। यह छत्तीसगढ़ को कलंकित करने वाला कारनामा है। लाखों युवाओं के मन में संतोष हुआ होगा। आज न्यायालय ने साफ कर दिया कि इस तरह की प्रक्रिया नहीं चल सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महिला आरक्षण बिल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को संसद में पेश कर दिया है। मुझे लगता है कि नए संसद भवन में प्रवेश के साथ नए संकल्प और सोच के साथ ऐसा फैसला हुआ है।  यह 9 साल के कार्यकाल का माइल स्टोन बनने जा रहा है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हो रहा है। यह महिलाओं की भागीदारी के लिए क्रांतिकारी कदम है। मैं बधाई देना चाहता हूं। यह बहुत बड़ा फैसला है और महिला सशक्तिकरण, उनके हितों के समर्थन की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बैंक चल रही,जहां शराब , कोयला के सिंडिकेट एवं कमीशन खोरी का पैसा जमा होता है - रघुवर दास

बेमेतरा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे और बेमेतरा विधानसभा में सुबह प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बघेल बैंक चल रहा है और इस बैंक में पैसा जनता  जमा नहीं करती बल्कि कोयला, शराब का सिंडिकेट चलाने वाले लोग जमा करते हैं और 50 प्रतिशत कमीशन लेकर यह पैसा दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में भेज दिया जाता है।  रघुवर दास ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज शहीद वीर नारायण सिंह जी, शहीद गुंडाधर जी की धरती पर आया हूं। छत्तीसगढ़ की पहचान सरल, सादगी, ईमानदार और अपने मानवीय मूल्यों की विरासत के रूप में है इसी वजह से छत्तीसगढ़िया को सबसे बढ़िया कहा जाता है लेकिन इन 5 वर्षों में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इनको कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज भी छत्तीसगढ़ से ही है और रोजी-रोटी के लिए झारखंड चले गए। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी सेवा की है और दो बार झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया एवं 5 साल तक झारखंड प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा और वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहा रहे है। छत्तीसगढ़ के मूल निवास करने वाले एक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने कितना महत्वपूर्ण पद दिया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में सिंडिकेट बनाकर शराब, कोयला एवं बिचौलिए लोग राज्य की नीति निर्धारण कर रहे हैं यहां पर कमीशन के आधार पर ठेका दिया जाता है आज 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है जिसमें सरकार के बड़े अधिकारी जेल में है।  छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला जिससे राज्य का राजस्व बढ़ता प्रदेश का खजाना भरता परंतु कोयले का अवैध धंधा चलाकर यह पैसा भूपेश बघेल बैंक के खाते में भेजा गया। आज माइनिंग सेक्रेटरी जेल में है तीन-तीन आईएएस जेल में है और मुख्यमंत्री के ओएसडी भी जेल में है ऐसी सरकार के खिलाफ जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। भ्रष्टाचार दो तरह का होता है  आज तहसील से लेकर सीएमओ तक में भ्रष्टाचार हो रहा है बिना पैसे के कोई काम नहीं होता यदि आपको जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जमीन का नामांतरण जैसे काम करवाना है तो करना है आपको इन कामों को लिए तहसील में पैसा देना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था परंतु क्या हुआ शराबबंदी तो नहीं हुई उल्टा हजारों करोड़ों का घोटाला जरूर कर दिया। उनके किए गए वादे केवल जुमले साबित हुए। महिला स्व सहायता समूह का लोन माफ करेंगे बोले उसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए, विज्ञापन किया वह भी नहीं हुआ जनता के पैसे से केवल होर्डिंग और विज्ञापन करके अपना चेहरा चमका रहे हैं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश में पब्लिक सर्विस कमीशन में जो नियुक्ति की गई उसमें भी धांधली हुई है अपने रिश्तेदारों को बड़े पदों पर बैठा दिया गया । प्रदेश के नौजवानों के साथ भी धोखा किया गया है। युवा शक्ति जो किसी भी देश की बहुत बड़ी ताकत होती है राज्य की ग्रोथ बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है ऐसी युवा शक्ति को सट्टा चलाने वाले एक एप महादेव एप में धकेलकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ड्रग्स, नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। वोट बैंक के लालच में लव जिहाद चलाया जा रहा है। बेमेतरा जिले के ही एक साहू परिवार के युवक की हत्या कर दी गई और उसे न्याय नहीं मिला। वर्ष 2011 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और डॉ रमन की सरकार थी बेमेतरा जिले का निर्माण कराया गया । कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 36 वादें छत्तीसगढ़ की जनता से किए थे उनका क्या हुआ। जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने तैयार है। छत्तीसगढ़ के चार-पांच बड़े जिनमे खुद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्पीकर चारों की आपस में प्रतिस्पर्धा है  पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचार के दौरान एक संभाग में  ताम्रधज्व साहू को  बोला गया कि ये सीएम होंगे वहीं अंबिकापुर में प्रचार के दौरान कहा गया कि टी एस सिंहदेव सीएम बनेंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने साहू समाज के साथ विश्वासघात किया है हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है और अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है प्रेसवार्ता में दुर्ग संभाग के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ,दुर्ग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, अवधेश चंदेल, राजीव अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा ,राजेंद्र शर्मा ,विजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

महासमुंद : बगनई नरवा विकास से भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नरवा, गरूवा, घुरूवा अऊ बाड़ी योजना“ के तहत “नरवा विकास“ को जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है। नरवा विकास के तहत उपचार योग्य 44 नरवा, नालों का जीर्णोद्धार किया गया है। विदित हो प्राकृतिक रूप से बहने वाले नरवा/नाला प्रकृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो आज किसी कारणवश विलुप्त होते जा रहे है अथवा जलस्तर की कमी की वजह से क्रियान्वित नहीं है। नरवा/नाला प्रकृति द्वारा प्रदत्त जल का एक उत्तम स्त्रोत है, जो अपने आस पास में लगे राजस्व भूमि में सिंचाई की सुविधा प्रदान करता है एवं वन्यजीवों को भी जल उपलब्ध कराता है। “नरवा विकास“ के तहत नरवा/नाला के जीर्णोद्धार से कृषकों एवं वन्यजीवों, साथ ही साथ जलस्तर में वृद्धि करना “नरवा विकास“ का मूल संकल्प है।

    इसी तारतम्य में नरवा विकास के तहत महासमुंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गत वर्ष 2020-21 में बागबाहरा परिक्षेत्र के आमाकोनी परिवृत्त के परिसर चोरभट्ठी के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 103, 105, 106 बगनई नाला को उपचारित किया गया, बगनई नाला की कुल लंबाई 15.00 किमी. है एवं जल संग्रहण क्षेत्र का रकबा 802.00 हेक्टेयर है। जिसमें वन क्षेत्र का भू-जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण का उपचार किया गया। बगनई नाला के सुधार के लिए ब्रशवुड वेकडेन (160 नग) एवं डाईक (5 नग) संरचना के निर्माण किया गया। बगनई नाला के सुधार कार्य में ग्राम चोरभट्ठी के ग्राम वासियों को 2748 मानव दिवस के आधार पर 80 ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उक्त निर्मित संरचना से लगभग 13.00 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई में सहयोग मिला है, जिससे लगभग 10 से 12 कृषक लाभान्वित हुए है। फलस्वरूप कृषक दोहरे फसल लगा रहे है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई। “नरवा विकास“ वर्तमान ही नहीं अपितु भविष्य में जल की कमी की समस्या को दूर करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।
नरवा विकास योजना से बगनई नाला के जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया, बगनई नाला के जल स्रोतों को उपचारित करने से भूमि जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण को रोकने में अपनी महती भूमिका निभाई है। जिससे भू जल आधारित स्रोतों जैसे कुआ, बोर, हैंडपंप आदि में लम्बे समय तक जल उपलब्ध रहेगा। भू जल स्तर रकबा में वृद्धि के साथ जैव विविधता की स्थिति बेहतर हो रही है, वन्य प्राणियों के वनक्षेत्र के बाहर आबादी क्षेत्र में आने से होने वाली घटनाओं में कमी हो रही है, उक्त योजना से वनक्षेत्र में जल वृद्धि होने से वन्य प्राणियों के लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हुआ है, साथ ही साथ योजना से सिंचाई क्षेत्रों में वृद्धि होने लगा है।

और पढ़ें ...

टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा को मिली राहत, FIR निरस्त करने के आदेश

बिलासपुर। बहुचर्चित टूलकिट मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने राजधानी के सिविल लाइन थाने में जमकर प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए टूल किट मामले में दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पूर्व सीएम डॉ. सिंह, और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज सभी FIR निरस्त करने के आदेश दिए। क्या है टूलकिट का मामला..? पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने 18 मई 2021 को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पत्र पोस्ट किया था जिसमें दावा किया था कि देश का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम किया जा रहा है। पात्रा ने भी ऐसी ही पोस्ट ट्विटर पर डाली थी। डॉ रमन सिंह द्वारा किया गया ट्वीट : इस ट्वीट को लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद डॉ. सिंह और डॉ. पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस FIR को लेकर भाजपा ने राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन भी किया था, इसमें शामिल भाजपा नेताओं ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। FILE PHOTO : सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन करते भाजपा नेता इस एफआईआर को दोनों नेताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं बनता। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगे की पुलिस जांच पर रोक लगा दी थी। इस मामले में अंतिम सुनवाई कल हुई। भाजपा नेताओं की तरफ से अधिवक्ता विवेक शर्मा और अभिषेक गुप्ता ने पैरवी की। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने भाजपा नेताओं का पक्ष रखा था। न्यायालय ने इस मामले को लेकर टिप्पणी की कि इस तरह के ट्वीट से कोई सौहार्द्र नहीं बिगड़ता।
और पढ़ें ...

जवानों को मिली बड़ी सफलता, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के नहाड़ी में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जानें की खबर है। एसपी गौरव रॉय ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
और पढ़ें ...

700 युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण

खुर्सीपार। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई: यश ड्रीम की सम्पत्तियों की नीलामी से शासन को मिले 42.77 करोड़ रूपये, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई और उनकी सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि को निवेशकों को लौटाए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। चिटफंड कम्पनी यश ड्रीम रियल इस्टेट की सम्पत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई 42 करोड़ 77 लाख 82 हजार रूपए की राशि इस कम्पनी के निवेशकों को शीघ्र लौटाई जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न चिटफंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को अब तक 33.97 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यश ड्रीम कम्पनी के निवेशकों को नियमानुसार शीघ्र राशि लौटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन दुर्ग को दिए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों के निवेशकों के साथ न्याय करने के अपने वायदे को पूरा करने की शुरूआत सत्ता की बागड़ोर संभालते ही कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में चिटफंड कम्पनियों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ ही 208 चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध प्रकरण कुल 462 प्रकरण दर्ज कर 700 डायरेक्टरों/पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है राज्य में 99 प्रकरणों में चिटफंड कम्पनियों की 141.51 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की कुर्की एवं नीलामी का आदेश न्यायालय द्वारा दिया जा चुका है, जिसके परिपालन में 55 करोड़ रूपए की राशि सम्पत्ति की नीलामी से पहले ही प्राप्त हो चुकी है। यश ड्रीम रियल इस्टेट कम्पनी की दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित सम्पत्तियों की नीलामी से 42.77 करोड़ रूपए की राशि को मिलाकर शासन को लगभग 97.77 करोड़ रूपए की राशि शासन को प्राप्त हो चुकी है। न्यायालय में चिटफंड कम्पनियों की लगभग 68 करोड़ रूपए की सम्पत्ति की नीलामी के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।

खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य , 1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार का भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यों में 74 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गों के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन एवं भवनों के नवीनीकरण कार्य, 81 लाख 63 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 93 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण एवं भवनों को नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तारीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 13, 17 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं भवनांे का नवीनीकरण कार्य, 1 करोड 23 लाख 82 हजार रूपए  लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड  4, 11, 12 के फेवर ब्लाक लगाने का कार्य, 73 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14, 19, 20 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 48 लाख 45 हजार रूपए लागत के जोन वैशाली नगर वार्ड 28, 29 के मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य, 73 लाख 86 हजार रूपए लागत के जोन वैशालीनगर वार्ड 15, 16, 22 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 30, 31, 32 में मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवर लाईन कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 33, 34, 35 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली  निर्माण कार्य,  50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 36 एवं 37 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माणकार्य, 75 लाख रूपए लागत से जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 52, 53, 54 में विभिन्न विकास कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 55, 56 में उद्यान सौंदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 42 लाख 9 हजार रूपए जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 39, 40 में सीमेंटीकरण, बोर खनन, सार्वजनिक मंच कार्य, 66 लाख 49 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 41, 42, 43 में सामुदायिक भवन उद्यान विकास प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य, 41 लाख 6 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 44, 45, 46 में सार्वजनिक भवन, प्रकाश व्यवस्था, मंच विस्तारीकरण, उद्यान विकास एवं अन्य कार्य, 88 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 47, 48, 49 में वालीबाल कोर्ट प्रकाश व्यवस्था उद्यान विकास पाईप लाईन विस्तारीकरण जिम समाग्री फाउंटेन एवं अन्य विकास कार्य, 93 लाख 71 हजार रूप्ए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 50, 51 फाउंटेन में साउंड सिस्टम नाली निर्माण व सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख 24 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 1 वार्ड 38, 39, 42 में शिवर लाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य, 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 2 वार्ड 45, 50 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 2 करोड़ 42 लाख 91 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 3 वार्ड 48, 49 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 45 लाख 57 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 57, 58, 59, 60 में नाली निर्माण, बोर खनन, फेवर ब्लाक, बैडमिंटनकोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 55 लाख रूपए लागत केे जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 61, 62, 63 में सार्वजनिक मंच, फेवर ब्लाक, बोर खनन, वाटर एटीएम व सीमेंटीकरण कार्य, 28 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 5 वार्ड 64, 65 में सीमेंटीकरण पाइप लाईन विस्तारीकरण वाटर एटीएम स्थापना सौदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट मंच निर्माण कार्य, 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड हुड़को ंमें सार्वजनिक मंच, शेड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, फेवर ब्लाक निर्माण कार्य तथा 16 करोड़  91 लाख  रूपए लागत के उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।

और पढ़ें ...

*यूटीआरसी स्पेशल कैम्पेन 2023 विशेष अभियान का क्रियान्वयन आरंभ-जिला न्यायाधीश अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी*

*यूटीआरसी स्पेशल कैम्पेन 2023 विशेष अभियान का क्रियान्वयन आरंभ-जिला न्यायाधीश श्री अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी* न्यायमूर्ति संजय किशन कौल भारत के सर्वोच्च न्यायालय और कार्यकारी अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली के अनुमोदन से अंडर ट्रायल समीक्षा समिति के विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए सभी राज्यों के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अंडर ट्रायल रिव्यु कमेटी स्पेशल केम्पेन 2023 दिनांक 18 सितंबर से 20 नवंबर 2023 तक (UTRC)कमेटियों द्वारा बंदियों की रिहाई के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। *कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12(जी) के अनुसार, हिरासत में रखा गया व्यक्ति निःशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाओं का हकदार है। भारत में, जेल आंकड़ों के अनुसार। एनसीआरबी द्वारा जारी 2015 के अनुसार, लगभग 1250 केंद्रीय, राज्य और उप-जेलें हैं, जिनमें 80,000 महिलाओं सहित लगभग 4.19 लाख कैदी रहते हैं। एनसीआरबी डेटा के मुताबिक, उपरोक्त बंदियों में से 67% यानी 2.94 लाख यूटीपी हैं। यूटीपी का यह प्रतिशत विश्व में अब तक सबसे अधिक में से एक है क्योंकि जेलों में विश्व यूटीपी का औसत केवल 31% है। *31.12.2017 तक, विभिन्न जेल अधिकारियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1250 जेलों की क्षमता 3.78 लाख है और वास्तविक कैदी 4.19 लाख हैं। इस हिसाब से भारत की जेलों में 114% क्षमता से अधिक भीड़ है। कुछ जेलों की स्थिति इतनी ख़तरनाक है कि उनमें अपनी क्षमता का 150% से अधिक बंदी बंद हैं। जबकि तमिलनाडु (66%), तेलंगाना (76%), पश्चिम बंगाल (66%) जैसे राज्यों में स्थिति इस तथ्य को देखते हुए आरामदायक है कि राज्यों ने पर्याप्त संख्या में जेलों का निर्माण किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति गंभीर है। 182%), उत्तराखंड (159%)। *छत्तीसगढ़ (157%)*महाराष्ट्र (144%) जहां जेलों की संख्या काफी कम है।* *विधिक सेवा संस्थानों द्वारा लगभग 1250 जेलों में 1158 विधिक सेवा क्लिनिक स्थापित किये गये हैं।* इस अभियान का *उद्देश्य* अंडर ट्रायल रिव्यु कमेटी(UTRC)के कामकाज में तेजी लाना और सभी पात्र विचाराधीन बंदियों के प्रकरण 436 A, 167 जैसे मामलों पर विचार करेगी।बंदियों की कुल 14 श्रेणियों को शामिल करके उनकी शीघ्र रिहाई पर विचार किया जाएगा।इससे उन बंदियों की पहचान की जाएगी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय है और उन सभी की समीक्षा में तेजी आएगी जो रिहाई के लिए पात्र हैं।यह विशेष अभियान जेलों में भी निरुध्द बंदियों और न्याय के बीच सेतु बनने का कार्य करेगा।उक्त अभियान में UTRC एक जिला स्तरीय समिति है जिसकी अध्यक्षता माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय करते हैं जिसमें जिला मजिस्ट्रेट(कलेक्टर) पुलिस अधीक्षक तथा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,माननीय सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जेल अधीक्षक सदस्य के रूप में रहते हैं। रायपुर एवं गरियाबंद जिले के केंद्रीय जिला जेल और उपजेल/किशोर न्याय बोर्ड के सभी न्यायालयों से विशेष अभियान के लिए आहूत की गई है।इस विशेष अभियान में साप्ताहिक बैठकों के माध्यम से अभियान की प्रगति पर चर्चा करने,अतिरिक्त मामलों की समीक्षा करने और उन मामलों में आगे की कार्यवाही पर चर्चा करने के लिए बैठकें आयोजित करेगा जहां जमानत आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।उक्त अभियान में दो प्रारूप का भी वर्णन किया गया है जिसमे प्रारूप ए में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्धारित प्रारूप में UTRC की गई कार्यवाही रिपोर्ट राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,छत्तीसगढ़ को प्रस्तुत करनी होगी।जिसके पश्चात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की समेकीत UTRC कार्यवाही रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप ब के रूप में राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली को प्रस्तुत करनी होगी।इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलिंटियर्स,लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल सिस्टम विभाग के अधिकारीगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिससे हर पक्षकार को न्याय तक पहुँचने में सुगमता आएगी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क योजनाओं का लाभ पहुँचेगा और न्याय सबके लिए के उद्देश्य के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होगा।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, कैरम रूम, 3 बोर्ड शतरंज और एक हाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोर स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और नन्हें बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीें बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का किया अनावरण

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक शहीद स्मृति स्थल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण तथा चौक सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों से भेंट मुलाकात की और उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने यहां पर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीयध्वज फहराया। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। ज्ञात हो कि भिलाई के इस बीपीओ संेटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, विधायक  देवेंद्र यादव, महापौर  नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार

दुर्ग।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है यहां चार दिन पहले हुए मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक फरार मुख्य आरोपी शुभम शर्मा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शुभम शर्मा मलकीत की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसकी पतासाजी की. वहीं शुभम शर्मा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी लगातार बातचीत की जा रही थी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा था। वही शुभम शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, उन सबूत के आधार पर पुलिस ने शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें ...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की भर्ती रू 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) कनिष्ठ प्रबंधक-2, कनिष्ठ प्रबंधक संवाद (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखपाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक के पदों के लिए 23 सितंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसका परीक्षा 15 अक्टूबर 2023 को निर्धारित किया गया है। फॉर्म का त्रुटि सुधार 24 से 26 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

आमापारा के शिव मंदिर में महिलाओ ने तीजा पर्व पर निर्जला व्रत रखकर शिव पार्वती की पूजा की

कांकेर । शहर के आमापारा स्थित शिव मंदिर में सुहागिन महिलाएं तीजा पर्व पर शिव पार्वती की पूजा कर तीज पर्व  को हर्षोल्लास के साथ मनाया। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने करू भात खाकर 24 घंटे का निर्जला व्रत किया सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की ।  बता दें कि हर तालिका सुहागिन महिलाओं औरअविवाहित युवतियो के लिए विशेष है ।एकता नगर की सीमा ठाकुर ने कहा की हरतालिका तीज पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सोलह सिंगार में भगवान शिव पार्वती का पूजन कर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतीयां अच्छे वर की कामना करती है वहीं गोविंदपुर निवासी छाया गौतम रामेश्वरी गौतम ने कहा की कड़वा मतलब करू होता है और पके हुए चांवल को भात कहा जाता है। इस व्रत में पूजा से एक दिन पहले शाम का भोजन करेला की सब्जी भात खा कर यह कठिन उपवास रखती है आमापारा निवासी श्यामली ठाकुर, पार्वती यादव, गायत्री यादव ने चर्चा में बताया कि आज के दिन माता पार्वती ने शिव को प्राप्त करने तीजा के दिन निर्जलाऔर निराहार रहकर घनघोर तप किया था। भगवान शंकर पार्वती से प्रश्नन हो जाते हैं और उन्हें अपने   की कामना के लिए उपवास रखती है।.  

और पढ़ें ...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह का दौरा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं विधायक प्रीतम सिंह 20 सितंबर बुधवार को सुबह 11.55 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचकर बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

और पढ़ें ...