प्रदेश

छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार

बलरामपुर। मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अचानक बदले मौसम और वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटे की जान चली गयी। हादसे के वक्त मां और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हो गया। दोनों की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गयी।

चश्मदीदों के मुताबिक बारिश के साथ वज्रपात देख, दोनों मां बेटे एक छतरी के नीचे छुप गये। लेकिन उसी छतरी पर ठनका गिर गया। घटना में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन मजदूर घायल  हैं। तीनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।

और पढ़ें ...

प्रदेश में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर

सीएसआईडीसी के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 02 अगस्त 2024

सीएसआईडीसी की बैठक

सीएसआईडीसी की बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सीएसआईडीसी की बैठक में कहा है कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवम्बर 2024 से लागू होगी। नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा, जो न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने की भरपूर संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के संचालक मण्डल की 152वीं बैठक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सह अध्यक्ष सीएसआईडीसी श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में उद्योग भवन में संपन्न हुई। बैठक में सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग श्री अंकित आनंद, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री पी. अरूण प्रसाद, वित्त विभाग के उप सचिव श्रीमती पूजा शुक्ला मिश्रा उपस्थित थे।  बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
नवा रायपुर, अटल नगर सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप 141.84 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। पार्क की स्थापना से नवीन निवेश के साथ - साथ स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम गतवा, बिर्रा एवं सिलादेही में निगम के आधिपत्य की 881.60 एकड भूमि पर आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम भागोडीह, ग्राम मुक्ताराजा, ग्राम सरहर एवं ग्राम रिस्दा में निगम के आधिपत्य की भूमि में 245.29 एकड़ में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र एवं 111.02 एकड में टैक्सटाईल पार्क की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला-राजनांदगांव के ग्राम बिजेतला की 421.9 एकड़ भूमि में नवीन आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। भारत सरकार की एमएसई-सीडीपी  योजनांतर्गत छत्तीसगढ राज्य में सीएसआईडीसी के अधीनस्थ स्थापित 13 औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन कार्यों हेतु परियोजना प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
राज्य के समस्त एच.ओ.डी एवं अन्य कार्यालयो का संचालन अटल नगर, नवा रायपुर में किया जाना प्रारंभ हो गया है। इस अनुक्रम में सीएसआईडीसी के नवा रायपुर स्थित भूमि पर उद्योग भवन का निर्माण किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। उपरोक्त निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने, फलस्वरूप औद्योगिकीकरण को बढ़ाने तथा नवीन निवेश आकर्षित करने एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा प्रदान किये जाने की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जो कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार किये जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही मिलेंगे दो नए जज, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताई सहमति….

बिलासपुर :-  21 फरवरी 2024 को, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में बीडी गुरु व एके प्रसाद की नियुक्ति की सिफारिश की। चीफ जस्टिस की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कालेजियम ने अपनी सहमति के संबंध में लिखा है कि उम्मीदवारों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मामलों से परिचित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की राय मांगी गई थी। एकमात्र परामर्शदाता-न्यायाधीश ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने विचार पेश करने से खुद को अलग कर लिया है कि सूची में अनुशंसित लोगों में से एक उनसे संबंधित है। उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए उपरोक्त उम्मीदवारों की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन करने के उद्देश्य से, हमने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। हमने भी इसका अवलोकन किया है।सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अधिवक्ता बीडी गुरु व एके प्रसाद के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है

और पढ़ें ...

BREAKING : पति – पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां बीती मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि ग्राम मुक्ता के मगन गबेल व उसकी पत्नी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, जिन्हे पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया गया है, वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : शराब पीने से तीन साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानिए पूरा मामला

बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी।

बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : बहन से बात कर रहा था युवक, भाई ने कैंची गोदकर कर दी दोस्त की निर्मम हत्या

राजनांदगांव : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना साेमवार रात 12 बजे की आसपास की है। नाबालिग डोंगरगढ़ भगत सिंह चौक के रहने वाला है, जबकी उसका 22 वर्षीय दोस्त राजू निषाद राजनांदगांव के मोहारा गौरा चौक का रहने वाला था। नाबालिग ने अपने दोस्त राजू निषाद को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था।

दोस्त के बुलाने पर राजू अपने साथी भवानी ध्रुव को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचा। घर पहुंचते ही नाबालिग ने अपने पास रखी कैंची से राजू निषाद के पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद राजू मौके पर ही गिर गया। वहीं उसके साथ गए भवानी ध्रुव को भी नाबालिग आरोपित ने मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह बचकर भाग निकला।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक में चाकूबाजी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग ने दोस्त को जब अपने घर बुलाया तो घर में कोई नहीं था। उसके स्वजन जन्मदिन पार्टी में बाहर गए हुए थे। रात में लौटे तो घर के सामने पुलिस व लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने लड़के को खोजने कई ठिकानों पर दबिश दी। कुछ घंटे बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में लड़के ने बहन से प्रेम-प्रसंग होने के शक में वारकर हत्या करना स्वीकार किया।

युवक राजू और नाबालिग गहरे दोस्त थे। कुछ दिन से लड़के को अपने दोस्त राजू पर बहन से फोन पर बातचीत करने और प्रेम-प्रसंग होने शंका थी। नाबालिग ने पूरी योजना के साथ मृतक को अपने घर शराब पीने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इधर, राजू की हत्या होने के बाद उसके दोस्त भवानी ध्रुव सदमे में हैं। पीएम के बाद दोपहर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक का अपराधिक रिकार्ड तलाशने पर उसके विरूद्ध इसके पूर्व भी थाना डोंगरगढ़ में तीन प्रकरण मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना दौरान घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त कैंची एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर बालक के खिलाफ कार्रवाई करत हुए संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

और पढ़ें ...

BREAKING : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

धमतरी : जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 36 पुलिसकर्मियों के थाने में फेरबदल किया गया है।

देखें लिस्ट 

 

और पढ़ें ...

खाना बनाने को लेकर हुआ दंपत्ति के बीच विवाद...गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...पढ़िए पूरी खबर

बस्तर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के ग्राम भानपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रार्थी रामू मौर्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रैयनू मौर्य की पत्नी रिगो बाई खाना नहीं बनाई थी. जिस बात को लेकर आरोपी एवं मृत्तिका में विवाद हुआ, जिस कारण आरोपी रैयनु मौर्य अपनी पत्नि रीगो बाई की हत्या कडरी (चाकू) मारकर कर दिया है ।रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं एस डी ओ पी भानपुरी घनश्याम कामड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पत्नी रिगो बाई द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद होने से आरोपी चाकू से अपनी पत्नी को मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

 

 
और पढ़ें ...

पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी, आरक्षक शातिर तरीके से करा रहा था तस्करी, 10 पेटी शराब जब्त, जुर्म दर्ज होते ही पैट्रोलिंग छोड़ भागा आरक्षक

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था। इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है। वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है। सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की।  मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई। थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था। 

चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

और पढ़ें ...

साय सरकार की रंग ला रही कोशिशें, छत्तीसगढ़ के इस जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार ने दिया प्रमाणपत्र

महासमुंद। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार टीबी की बीमारी से मुक्ति की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। अब इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। महासमुंद जिले की 292 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने जहां पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का प्रमाण पत्र दिया है, वहीं स्वास्थ्य अमला सहित ग्रामीण भी इस उपलब्धि से खुश हैं। 

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले को 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य था। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। जिले में जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच जिले के 551 पंचायतों मे से 292 पंचायतों का चयन कर संभावित ग्राम पंचायतों में प्रति हजार जनसंख्या पर 30 लोगों की जांच की गई। टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है। 

नियमित जांच, समय पर उपचार और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार किया गया, जिसका परिणाम रहा कि जिले के 292 ग्राम पंचायते अब टीबी मुक्त हो गई है। इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का डॉ. पी कुदेशिया का कहना है कि यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी और इस वर्ष के अंत तक जिले की सौ फीसदी पंचायते टीबी मुक्त हो जाएगी। 

और पढ़ें ...

एक लाख के इनामी नक्सली समेत 14 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण, अब तक 137 ने किया सरेंडर

बीजापुर : जिला पुलिस की लगातार सर्चिंग के चलते पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. उसूर – पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत 01 लाख की ईनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम समेत उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, और गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

अब तक 137 माओवादियों ने किया सरेंडर 

आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 137 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. नागी पोड़ियाम उसूर एलओएस केएएमएस अध्यक्ष, एक लाख रूपये की ईनामी नक्सली हैं जो वर्ष 2003 से सक्रिय रही.

 
और पढ़ें ...

सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह - विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित

सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें ?
 
90% या अधिक अंक लाने वाले 10वीं व 12वीं के सिक्ख विद्यार्थियों का होगा सम्मान
गोल्ड-सिल्वर मैडल,स्मृति चिन्ह,प्रमाण प्रदान किए जाएगें  
8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित
 
विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं में 10वीं एवं 12वीं (मुख्य विषयों में) 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं को अगस्त के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एसोसियेशन के संयोजक - सरदार जी.एस. बॉम्बरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन - प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा, सचिव - सरदार बी.एस. सलूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से सिक्ख छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से गुरुवार 8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित किया है।
 
सम्मान की पात्रता
छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख छात्र-छात्राएं जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सत्र् 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की कक्षा 10वीं और 12वीं (मुख्य विषय) में 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें CGSOWA व्दारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 
 
गोल्ड मेडल - सिल्वर मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र
सम्मान हेतु प्राप्त नामों में केन्द्रीय व राज्य के परीक्षा बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले पात्रताधारी एक-एक छात्र / छात्रा को गोल्ड मैडल, सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले एक-एक छात्र / छात्रा को सिल्वर मैडल तथा प्रमाण पत्र (Certificate of Merit) से तथा अन्य सभी पात्र विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (Memento) और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में CGSOWA व्दारा कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएगें।
 
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें
ऐसे विद्यार्थी स्वयं तथा उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर को मोबाईल नंबर 94252-56592, 98274-04802, 93028-09125, के व्हॉट्स एप्प नंबरों पर अपना नाम,  कक्षा,  बोर्ड,  स्कूल का नाम,  संपर्क फोन नंबर,  निवास स्थान व अंक सूची, 12वीं कक्षा में मुख्य विषयों में प्राप्त प्रतिशत की जानकारी अनिवार्य रुप से प्रेषित करें। राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त 2024 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित होगा।   
और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की

कांकेर : रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है।बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाशें...जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार :-  जिले से बड़ी खबर है। घर में घुसकर मां बेटी की नृशंश हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। यह घटना देर रात की घटना है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कसडोल पुलिस पहुंच गई है।  जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना किया गया है। कसडोल थाने के भदरा गांव का पूरा मामला है। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिली है. हत्या या आत्महत्या की जांच पुलिस  कर रही है. घर में मां संतोषी (44) और ममता (16) वर्ष की लाश  मिली है. घर में मां और बेटी ही  मौजूद थी. बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन  लगाया तब घटना का पता चला.  पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

जानकारी के मुताबिक मां और बेटी की हत्या करने के बाद दोनों को जलाने का प्रयास भी किया गया है । बेटी का शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है तो मां का भी शव 70 फीसदी जल चुका है । मां की लाश किचन में गिरी पड़ी है तो बेटी की लाश रूम में के बाहर है । मामले की जांच करने पहुंचे SDOP किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होगा ।

और पढ़ें ...

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार.....

बिलासपुर। जिले से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रूपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। 

तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी। जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई। मैसूर लौटने के बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। 

उसके बाद वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा। आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रूपये की वसूली कर ली। इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था। तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। 

और पढ़ें ...

2 मासूम बच्चों की मौत : बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर लगातार जारी है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से मुख्यालय से कट गये है। लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले में एक कच्ची झोपड़ी के ढहने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां भी गंभीर रूप से घायल है। वहीँ कोंडागांव जिले में भी लकड़ी से बनी दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गई।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार भर भराकर गिर गई।

इस घटना में बच्चों को परिजन ने किसी तरह फौरन वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कांकेर जिले में भी एक कच्चे मकान के ढहने से एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। 

और पढ़ें ...