प्रदेश
रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन का रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन 6 अगस्त से
रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 6 अगस्त से विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के सीमावर्ती पांच प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रिटेल व्यापारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स और कपड़ों से रूबरू कराना है। इस फेयर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए थोक व्यापारी नवीनतम फैशन के कपड़े, होजरी उत्पाद और रेडीमेड कपड़े प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में "संत डॉ. युधिष्ठिर लाल पूज्य सद्दानी दरबार" " अमर पारवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़" " आनंद चौकसे (मुंबई) सीएमएआई क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया" "सर. आनंद गोलचा (मुंबई) सीएमएआई क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन इंडिया " " विजय पुरोहित जी अहमदाबाद अध्यक्ष जीजीएमए गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन" " दिलीप कुमार बेलानी सचिव गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन " " राज नवानी जी नोस्ट्रम के मालिक ओम प्रकाश खुशलानी नंदलाल बलवानी विजय मुकीम रक्षक रायपुर होलसेल होजरी एवं रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन विनोद तलरेजा जी रायपुर होलसेल होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष " " जसप्रीत सलूजा आरजीएफ 2024 मेला समिति अध्यक्ष" "सर। विनय जैन जी महा सचिव रायपुर होलसेल होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन" " साईं रामचनद उल्लासनगर से" चेतन तोरवानी जी मुख्य रूप से शामिल रहे।
व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर
यह फेयर रिटेल व्यापारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे थोक मूल्यों पर विभिन्न प्रकार के कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही, वे नवीनतम फैशन ट्रेंड के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 6 अगस्त को स्वर्णभूमि में रामा वर्ल्ड सिटी में बजरंग हैण्डलूमस का उद्घाटन किया गया है। इस साल दीपावली तक यंहा 400 से ज्यादा शोरूम खुलने वाले हैं।
एसोसिएशन का प्रयास
रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन राज्य के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।
तीन दिनों तक चलेगा आयोजन
यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा और इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उम्मीद है कि यह आयोजन व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित होगा और राज्य के वस्त्र उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर "रामा वर्ल्ड" ग्रुप है
राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि "रामा वर्ल्ड" सिटी को आप अगर होलसेल व्यापारियों का जन्नत कहे तो सही होगा। रायपुर में स्थित "रामा वर्ल्ड" को यूरोप के तर्ज में विकसित किया गया है। यंहा पर गैलेरिया एवं मॉल का निर्माण कार्य जारी है तथा इसके साथ ही सेंट्रल इंडिया का सबसे वृहद अम्यूजमेंट पार्क और बैंक्वेट हॉल निर्माणाधीन है। यंहा 4 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था है।
भरोसे का प्रतीक
आपको बता दें कि स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट छत्तीसगढ़ में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक द्वारा तैयार किया गया एक दूरदर्शी बिजनेस हब है। हर प्रकार के व्यवसाय के लिए एक स्वप्नलोक के रूप में कल्पना की गई यह जगह समृद्ध व्यावसायिक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी सही सुविधाओं और एक अतुलनीय स्थान की मेजबानी करती है।
यंहा पर प्रत्येक प्रकार के व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं। चाहे आप थोक विक्रेता हों, खुदरा विक्रेता हों या सेवा क्षेत्र से हों, ये व्यावसायिक स्थान आपको ढेर सारे लाभ प्रदान करते हैं। विकास के स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले असीमित अवसरों के साथ, स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट की ओर एक कदम विश्वास की छलांग नहीं है, यह एक उज्जवल भविष्य की ओर एक छलांग है।
[2:08 pm, 7/8/2024] Rekha:
वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण के मांग को लेकर मिले सीएम साय से
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है, उसी कड़ी में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/वाहन चालक/कम्प्युटर आपरेटर/डाटा एन्ट्रीआपरेटर/कार्यालय सहायक/ दैनिक श्रमिक/सुरक्षा श्रमिक/तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों ने नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिक्ता निधि सेवा नियम, सीधी भर्ती पर रोक, वेतन विसंगति, कार्य से पृथकीकरण, श्रम सम्मान राशि भुगतान, महासमुंद वन मंडल के कार्यरत दैनिक वेतन भोगी की स्वीकृति, कार्य से पृथक किये है उनकी वापसी सहित 09 सूत्रिय मांगों को लेकर दिनांक 25-07-2024 से काली पट्टी लगाकर कार्य किये, दिनांक 04-08-2024 को मा. उप मुख्य मंत्री अरूण साव,मा. वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, मा. विधान सभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह तथा श्रम मंत्री मा. लखन लाल देवांगन के बंगले का घेराव करके 09 सूत्रिय मांगो को पहल करने हेतु ग्यापन सौंपा सांथ में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर आवेदन देते हुए अवगत कराया गया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिकता निधि सेवा, नियम सहित अन्य 06 लंबित मांगो को पुरा करने का निवेदन किया गया!
मुख्य मंत्री जी द्वारा कहा गया कि हम बिल्कुल करेगे चिंता ना करें, नियमितीकरण स्थायीकरण के लिय समिती बनाये है समिति की रिपोर्ट आते ही मांगों को जल्द पुरा कर दिया जायेगा कहा गया है!
मुख्य मंत्री जी संगठन के पदाधिकारियों ने अवगत कराया है कि हमारी 09 सूत्रिय मांगों को जल्द पुरा किया जायें, घोषणा किया जायें, अगर मांगो के बारे में विचार नही किया जाता है तो दिनांक 11.08.2024 से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेंगें!
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के मंच में उपस्थित होकर अरूण साव जी, विजय शर्मा जी, ओ. पी. चौधरी जी, केदार कश्यप जी, जो वर्तमान में मंत्री के पदों पर पदस्थ है, डा. रमन सिंह जी विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पदस्थ है जिन्होने मंच से हि भाजपा की सरकार बनती है तो नियमितीकरण किया जायेगा का ऐलान किया था, उसी ऐलान और वादा को याद दिलाते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व श्रमिक दिनांक 11 अगस्त 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है!
फिर हार अब देखना यह है कि सरकार इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगों को किस तरह से पुरी करता है, या पूर्ववर्तिय सरकार की तरह ठगने का काम करेगा!
मुख्य मंत्री साय जी से मिले प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान, प्रदेश मंत्री समर विजय, प्रदेश कार्यकारिणी नरेन्द्र यादव, संभागाध्यक्ष सरगुजा मुकेश कुशवाहा, बलरामपुर जिलाध्यक्ष विजय यादव, जशपुर जिलाध्यक्ष जयंत सिंह, सरगुजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, उदय दिक्षित, नरेश गुप्ता, परमानंद दास, रामाधार यादव, शकुन्तला सहित अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने की मुलाकात!
जंगल में मिला 3 साल के बच्चे का सिर, उठा ले गया था तेंदुआ, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी
धमतरी : जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, पत्रकार पर हमला करने के बाद तेंदुए ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है, सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में बीते दिन हुई घटना में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल मे बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश की जा रही है। बताया गया कि कल से ही लगतार वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा लापता बच्चे की तलाश की जा रही थी, कि घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर मृत 3 साल का मासूम बच्चा ऋतिक मरकाम का सार मिला है।
इस साथ ही वही पास एक पायल मिली है जो कि बच्चे ने अपने पैर में पहना हुआ था। वहीं वन विभाग द्वारा आसपास तलाश और तेज़ कर दी गई है। बता दें कि धमतरी जिले के नगरी-सिहवा क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक में जी रहे हैं। जहां एक तीन साल का बच्चा को बीते दिन तेंदुआ ने उठा ले गया। मृत ऋतिक मरकाम पिता योगेश्वर मरकाम घर के बाहर खेल रहा था।जब कही नही दिखा तो आसपास पता तलाश किया गया।
Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी हत्या... पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में रात को करीब 10 से 11 बजे के आरोपी सोभीराम मरकाम शराब के नशे में धुत अपनी मां उपासिन बाई मरकाम और पिता जेठूराम मरकाम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने कहा कि, तुम लोगों को जब भी पैसा मांगता हूं तो नही देते हो। आज तुम दोनों को जान से मार दूंगा। कहते हुए आवेश में आकर उसने घर में रखे डण्डे से पिता के सिर बांये कान और अपनी मां के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।
यह आरोपी के पिता ने डर के कारण वहां से भाग निकला और थाना केशकाल पहुंचकर घट्न की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभीराम को जंगल से गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
CG : शिक्षा के मंदिर में जाम छलकाने वाले गुरूजी पर गिरी गाज...डीईओ ने किया निलंबित...!!
सारंगढ़। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर में नशा करने का मामला सामने आया है। जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक छत्तर सिंह को निलंबित कर दिया।
दरअसल, बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। मामले का पता चलने पर गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है। स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।
यह पूरा मामला बरमकेला के प्राथमिक शाला बोकरामुड़ा का है। जहाँ पर एक शराबी शिक्षक को स्कूल में शराब पीते हुए करते देखा गया है। वहीं इस मामले की जानकारी गाँव वालों को मिली तो उन्होंने स्कूल में इस तरह शराब के सेवन करने पर नाराज़गी जताई है। जिसके बाद शिक्षक माफ़ी मांगने के बजाय गाँव वालों के सामने ऊँची पहुँच होने का रौब झाड़ने लगा।
'तुम लोगों के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूंगा'...3 महिला समेत 8 गिरफ्तार...मामला जान रह जाएंगे हैरान
जांजगीर चांपा. आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. मृतक राजकुमार पटेल ग्राम धाराशिव में चबूतरा के पास बैठा था. उसी समय दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ विवाद हो गया. जिस पर रामकुमार पटेल, राजकुमार पटेल, अजय पटेल, कृष्णा पटेल, छोटी पटेल, परमेश्वरी बाई, बतीबाई और अन्य लोग लडाई झगडा करने के लिए घर से बाहर निकल गए और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का से लात घुसा से मारपीट करने किए और तेरे जैसे आदमी को मार जाना चाहिए क्यों नहीं मर जाता जाके मर जा बोले. जिस पर मृतक राजकुमार डायल 112 को फोन किया. डायल 112 के द्वारा जाकर समझाइस दी गई. जिस पर विवाद शांत हुआ.
मृतक अपने आप को अपमानित महसूस किया और मृतक राजकुमार बोला कि तुम लोग मुझे मेहमानो एवं गावं के लोगो के सामने मारपीट कर बेईज्जती किये हो मै जा रहा हॅू तुम लोगो के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूगा बोलते हुए तालाब की ओर गया और हाथ में जहर का डिब्बा लाकर जहर पी रहा हू बहुत अपमानित किए हु कहकर जहर को पी गया था। जिसे इलाज के लिए तत्काल उसके पिता और गांव वालो के द्वारा राछा सीएचसी लाया गया, जहा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मृतक का इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गया।
जिसका थाना सिविल लाइंस में बिना नंबरी मर्ग जांच किया गया एवम थाना नवागढ़ में उक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमाक 294/24 धारा 296,115(२)190,191(२),108 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त प्रकरण में पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को दिनांक 06.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
आरोपी
01 अजय पटेल पिता दाऊलाल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
02 कृष्ण कुमार पटेल पिता रमेश कुमार निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
03 छोटी उर्फ कृष्ण पटेल पति राम कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
04 परमेश्वरी पटेल पति राज कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
05 दाऊलाल पटेल पिता स्व. साधराम निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
06 राजकुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
07 रामकुमार पटेल पिता दाऊलाल पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
08 बती बाई पति अच्छेराम पटेल साकिन तुसमा थाना शिवरीनारायण जिला जाजगीर चापा
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने निकाली डिस्ट्रिक जज ऐंट्री लेवल पर भर्ती, जाने क्या है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक पोस्ट पर 32 पदों पर भर्ती करने वाला है, जी हाँ छत्तीसगढ़ ने डिस्ट्रिक जज ऐंट्री लेवल भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है।जहाँ 32 पदों पर भर्ती होगी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश व गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया पूरी करते हुए जातिवार पद सीट आरक्षित कर दिया है। वही इस पोस्ट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त शाम पांच बजे तक तय की गई है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिखित परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। बता दे की लिखित परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने कई शर्त भी रखे हैं, जिसमे परीक्षा देने वाले का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। साथ कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा जिस वर्ष नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं अर्थात 01/01/2024 को जनवरी के पहले दिन 35 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है और 45 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है।
*तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?*
BREAKING: शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को बस ने मारी टक्कर...9 गाय की मौके पर मौत
दुर्ग : बस चालक ने दुर्ग के शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को टक्कर मारकर हो गया, घटना में 9 गाय की मौके पर ही मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली है, उसे पकड़ने के लिए टीम बिलासपुर गई है।
दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी पुल पर कल देर रात बस चालक ने 11 मवेशियों को ठोकर मार कर फरार हो गया था, घटना में 9 गायों की मौके पर ही मौत हो गई,दो गंभीर रूप से घायल गाय का इलाज किया जा रहा है।वहीं दुर्ग शहर एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि शिवनाथ नदी पुल के ऊपर बस चालक ने 11 मवेशियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया।एक्सीडेंट में 11 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए,उनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर मवेशियों की सड़क से हटाकर दफनाया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली गई है। बस चालक का लोकेशन बिलासपुर दिखाया गया है, पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने भिलाई में दी दबिश, ऑनलाइन महादेव सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका श्रीमती शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया।
ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति ने तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से बच्चे कठिन विषयों को भी खेल खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। यह एप में मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है।
इस एप्प में कहानियां, बालगीत, पहेलियां, कार्ड, ऑडियो पुस्तकें, खिलौने और खेल, हैंडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बॉक्स के माध्यम से बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे, शिक्षक और पालक जुड़े रहते हैं। कोई भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते है। जिसे कोई भी पालक, बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से वनमंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव जी से सौजन्य भेंट कर, विभिन्न जनजातीय विषयों पर सार्थक चर्चा की।
वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित रायपुर द्वारा लगभग 6.5 लाख आदिवासी परिवारों से वर्ष 2014-15 से लघु वनोपज का क्रय किया जा रहा है। इनके व्यापार में होने वाली हानि की 75 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक की अवधि में उक्त व्यापार में रुपये 52.18 करोड़ की हानि हुई है। जिसकी 75 प्रतिशत राशि रुपये 39.14 करोड़ की प्रतिपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित रायपुर द्वारा ट्रायफेड को औपचारिकताओं की पूर्ति उपरांत लिखे जाने के बाद भी उक्त राशि अप्राप्त है।
वनमंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव जी से आग्रह किया है कि उक्त कार्य को सुबारू रूप से संपादित करने के लिये राशि रुपये 200 करोड़ की अतिरिक्त कार्य पूंजी की भी राज्य को आवश्यकता है।
साथ ही छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार द्वारा आदिवासियों के हित के किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।
------///------
CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें
बीजापुर : जिले मे इंद्रावती व गोदावरी नदी तांडव मचा रही है और इनकी सहायक नदियां चिंतावागु का भी रौद्र रूप दिख रहा है, उसके बावजूद भोपालपटनम के अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने शिक्षकों को अपनी जान हथेली में रखकर पढ़ाने जाना पड़ता है। आजादी के वर्षों बाद भी भोपालपटनम ब्लाक के दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो जाता है, उसके बाद भी शिक्षक उफनते नदियों को पार कर शिक्षक अपने स्कूलों में जरूर जाते हैं।भोपालपटनम के गोंगला गांव के मिनूर के लोगों की जिंदगी बारिश में खासकर बाढ़ में बद से बद्तर हो जाती है और इसके बीच प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन की अनुमति देता है। उफनती नदियों को पार कर शिक्षक अपने कार्य में मौजूद रहते हैं। विगत दिनों दिन -रात चौबीस घंटे की भारी बारिश के बीच भी पढ़ाई कराने शिक्षक पहुंचे हुए थे। मिनूर गांव में प्राथमिक विद्यालय मे 21 बच्चें अध्ययनरत हैं तो दो शिक्षक यहां बखुबी दायित्व निभा रहें हैं। इसी प्रकार की स्थिति माध्यमिक विद्यालय में 7 बच्चें हैं जिसमें दो शिक्षक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं। कुल मिलाकर यहां शिक्षकों द्वारा ईमानदारी से काम किया ज रहा है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।
श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।
राज्यपाल रमेन डेका से मंत्री राम विचार नेताम ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल रमेन डेका से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के आदिम एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ंने सौजन्य मुलाकात की।
