प्रदेश
CG ब्रेकिंग : तोड़े जाएंगे 59 स्कूल भवन एवं शौचालय...राज्य सरकार ने दिए निर्देश
रायपुर: जर्जर हो चुके 59 शाला भवन एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने की अनुमति मिल गई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरम्मत योग्य नहीं जर्जर हो चुके शाला भवनों को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है, ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमाल की क्षति होने से बचा जा सके। शाला विकास समितियों के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 59 शाला भवनों एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 28 शाला भवन, 18 शौचालय एवं 06 शालाओं के अतिरिक्त कक्ष भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया है। उपरोक्त भवनों को डिस्मेंटल करने की अनुमति पदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। संबंधित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैंक खातों में नियमानुसार राशि जमा की जाएगी।
डिस्मेंटल योग्य शाला भवनों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला बरौर, माध्यमिक शाला बगरार, माध्यमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला चिलहनटोला, प्राथमिक शाला माड़ाकोट, प्राथमिक शाला बरैहाटोला, प्राथमिक शाला मडवाही, प्राथमिक शाला दुवारीटोला, प्राथमिक शाला सिलवारी, प्राथमिक शाला मढैयाटोला, प्राथमिक शाला सचराटोला, प्राथमिक शाला ठाड़पथरा, प्राथमिक शाला बलबहराटोला, प्राथमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला करहनिया, प्राथमिक शाला धौराठी, प्राथमिक शाला फाटपानी, प्राथमिक शाला बरटोला, प्राथमिक शाला टिकठी, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला ढपनीपानी एवं प्राथमिक शाला धनुहारीटोला शामिल है।
डिस्मेंटल शौचालयों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला-बेलझिरिया, प्राथमिक शाला पतेराटोला, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला ललमटियाटोला, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला खलोटिहाटोला, प्राथमिक शाला चितवाहीटोला, प्राथमिक शाला कोरकोरटोला, प्राथमिक शाला मसूरीखार, प्राथमिक शाला अरमानटोला, प्राथमिक शाला पीपरडांड, प्राथमिक शाला मासुलडांड, प्राथमिक शाला भर्रीडांड एवं प्राथमिक शाला टिकठी शामिल है। इसी तरह अतिरिक्त कक्षों में प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला भिरहीनार, प्राथमिक शाला खरकाटोला, प्राथमिक शाला देवरीडांड, माध्यमिक शाला अण्डी एवं बालक माध्यमिक शाला उषाढ शामिल है।
CG - पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जान हो जाएँगे रोंगटे खड़े
बिलासपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की बेहरमी से हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रकाश मैत्री ने तैश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की सुचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की और उसे ढूंढकर धर दबोचा और थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
CG : शादीशुदा महिला से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने 3 दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार
Bilaspur: शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला है। महिला मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने गाड़ी में बैठा लिया। बात करते करते मंडी ले गए। तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए। फिर कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए। घटना के संबंध में किसी को बताने से मना भी किए।
मस्तुरी थाने में पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराई थी की कल शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी वहा आया और उसे साथ चलने बोला। जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए तथा उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किए।
पीड़िता आज थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से बी एन एस की धारा 70(1) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला विवेचक द्वारा ली गई तथा पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण के तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को हिरासत में लिया जा चुका है जिनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।
*पांच जिलों के पंजीयन कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच में पायी गई गड़बड़ी*
सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण एवं निराकरण बाबत वर्चुअल समीक्षा बैठक
पत्नी को मामा संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा: आपत्तिजनक अवस्था में देख पति ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मामला जान रह जाएंगे दंग
कवर्धा। अपनी पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट पति ने उतार दिया। कुकदुर थाना थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपी खेलन उर्फ राऊत धुर्वे को कुकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम तेलियापानी लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया।
थाना स्तर पर टीम तैयार कर दिशानुसार जिला फोरेंसिक टीम एवम वीडियो फोटो ग्राफर को मौका घटना स्थल पर पहुंचे। खेलन उर्फ राऊत धुर्वे रात्रि में अपनी पत्नी को बजारू बैग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में आकर सरई लकड़ी के चिरान से सिर व चेहरे में मारपीट कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग 0/24 धारा 194 भा.ना.सु. स. इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मौका /घटना स्थल पर फोरेसिक टीम फोटो विडियो ग्राफर एवम हमराह पुलिस व पंचानो को साथ लेकर मर्ग जांच की मौका निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही किया गया एवम प्रार्थी/ पंचान/ गवाहन व चशमदीद गवाहन जीवन धुर्वे का कथन लिया गया।
आरोपी सदर खेलन उर्फ रावत धुर्वे सकिन तेलियापानी लेदरा के द्वारा धारा 103(1) भा. न्या. स. घटित पाए जाने पर मौका पर आरोपी सदर के विरुद्ध देहाती नालसी 0/24 धारा 103(1) भा. न्या. स. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी खेलन सिंह ध्रुवे की पता तलाश लगातर किया जा रहा था जिसे घेरा बंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को गवाहों के समक्ष पुछताछ किया गया। पुछताछ में बताया की परिवार में अपने बड़े भाई के घर त्यौहार मना कर खा पी रहें थे। रात्रि में पत्नी को मामा के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी एवम मामा के साथ मारपीट किया। उसका मामा डर से भाग गया। आरोपी इसी बात को लेकर अपने भाई के घर वापस आया गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सरई लकड़ी के चिरान से सिर , गला, चेहरे पर मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताया, आरोपी का मौका मेमोरेंडम कथन लेख किया गया।
मामले में आरोपी सदर के विरुद्ध थाना कुकदुर में असल अपराध क्रमांक 104/24 धारा 103(1) भा.न्या. स. का अपराध पंजीबद्ध किया गया की आरोपी खेलन सिंह उर्फ देवलाल ध्रुवे उम्र 30 वर्ष सा तेलियापानी लेदरा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायालय पेश किया जाता है।
CG - दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, सुबह सैर के लिए निकली महिला को कुचला...अस्पताल में हुई मौत
कोरबा। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। जंगल से भटक कर एक दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब पहुंच गया है और जमकर उत्पाद मचा रहा है। हाथी के आने से खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की हाथी ने पटक-पटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी पर निगरानी रख रही है।
जानकारी के अनुसार, दल से भटका दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के आसपास मुख्य मार्ग पर मवेशियों को दौड़ाता हुआ नरईबोध और आसपास के गांवों के करीब पहुंच गया है। मुख्य रोड पर हाथी के आने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और दोनों तरफ लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। हाथी के आने की सूचना मिलते ही कोरबा डीएफओ और कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रख रही है और लोगों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है।
रलिया गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला गायत्री राठौर (उम्र 50 वर्ष) को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। इस हमले में घायल महिला को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
*अनुसूचित एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत पहुंचे शासन की योजनाएं: राज्यपाल रमेन डेका*
ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त हुई भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, मची चीख पुकार, कई यात्री घायल
कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में तीन दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।
राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की श्रीमती अंजना दास और श्रीमती सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था।
प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में भी बहुत सी महिलाओं ने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।
महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।
राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की श्रीमती अंजना दास और श्रीमती सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था।
प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में भी बहुत सी महिलाओं ने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।
तहसीलदारों के बीच नये सिरे से कार्य-विभाजन
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट/ बिलासपुर :- जिला मुख्यालय की तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है।
अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका जूना/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सिद्धी गबेल को रानिमण्डल जूना बिलासपुर/कोनी/सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी एवं लिंगियाडीह का प्रभार, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी/सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा एवं तिफरा का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी/सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला एवं सरकंडा तथा नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद एवं मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा रे०सु०बल, जी०आर०पी० और जिला पुलिस अधिकारियों की ली गई संभाग स्तरीय त्रैमासिक बैठक
*तिरवैया गांव के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक एवं कलेक्टर*
भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि इसीलिए हर घर तिरंगा,विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रम उसकी विचारधारा का हिस्सा:गुरु प्रकाश पासवान
हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। श्री पासवान ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण, भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।
अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पासवान ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से ओतप्रोत रहते हैं। श्री पासवान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं : पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। श्री पासवान ने कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह:संजय श्रीवास्तव
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सब बड़े उत्साह के साथ में मनाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाजन हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तबसे हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओ डी एफ को अर्जित करने में हम सफल हुए। उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है। तीसरा बड़ा कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था। भारत हमारी माता है और इसका खंडन होना हम सबके लिए असहनीय था। भारत माता हमारे लिए केवल भू-भाग नहीं है। यह हमारे लिए राष्ट्र माता का स्वरूप है और इसका खंडन हुआ था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय में, प्रदेश के सचिवालय में, प्रदेश की राजधानियों में होते हैं, वहां भी हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई और हम सबने यह संकल्प लिया है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ एक अग्रणी भूमिका निभाएगा और पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त सफल अभियान यहां पर प्रदेश की टोली के नेतृत्व में एक सहज भाव है इसका प्रयास करेगा।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक राजेश अग्रवाल, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल माजूद रहे।
ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल
राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना राजिम थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में ग्राम कोमा और किरवई के बीच बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि राजिम के रहने वाले दुष्यंत पटेल अपने बेटे शौर्य पटेल और भूपेन्द्र पटेल के साथ ससुराल बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम लमकेनी गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 9.30 बजे ग्राम किरवई और कोमा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार क्र. सीजी 04 जेए 1032 ने टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों बाइक से गिर गए। जिसमें दुष्यंत पटेल के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि शौर्य और भूपेन्द्र के हाथ-पैर में चोट लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से राजिम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत पटेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम लाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
