प्रदेश

मुख्यमंत्री से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 रायपुर 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज कवर्धा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। 

 
मुख्यमंत्री श्री साय को चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष समाज का केंद्रीय अधिवेशन कबीरधाम जिले में 14 व 15 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के सदस्यों को केंद्रीय अधिवेशन में आमन्त्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। 
 
इस अवसर पर चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज से प्रदेश अध्यक्ष  विनोद चन्द्राकर,  मोतीराम चन्द्रवंशी,  अजीत चन्द्रवंशी,  कैलाश चन्द्रवंशी,  राजेन्द्र चन्द्रवंशी,  दिनेश चन्द्रवंशी,  रामविलास चन्द्रवंशी,  कुलेश्वर चन्द्रवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की ली बैठक

 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय तथा डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। चिकित्सा महाविद्यालय के कॉलेज काउंसिल हाल में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पताल में मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपकरण एवं मानव संसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए।

 सामान्य परिषद की बैठक में एन. एम. सी. के मापदण्ड के अनुसार महाविद्यालय के लेक्चर हाल के उन्नयन, एनाटॉमी विभाग में मृत शरीर में एम्बाल्मिंग कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रति शव एक निश्चित राशि मानदेय स्वरूप दिये जाने एवं अम्बेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड हेतु आवश्यकतानुसार ए. सी. क्रय करने की मंजूरी प्रदान की। रायपुर लोकसभा के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और  पुरेन्दर मिश्रा, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू. एस. पैंकरा, सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और रायपुर संभागायुक्त आयुक्त  महादेव कावरे भी इस बैठक में शामिल हुए।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय और अम्बेडकर अस्पताल के प्रबंध कार्यकारिणी समिति की विगत मीटिंग एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रावधानित बजट के विरुद्ध किये गये वास्तविक व्यय की जानकारी तथा 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट प्रावधानों का मदवार अनुमोदन किया। उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सुविधा के उन्नयन की दिशा में जहां-जहां आवश्यक हो वहां स्वशासी समिति की बजट का, बजट प्रावधानों के अनुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में वर्तमान में स्थित लाईब्रेरी को अपग्रेड करने, सोलर पैनल लगाने, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल में जिम, इंडोर खेलों की सुविधा बढ़ाने, फायर फाइटिंग के समय-समय पर स्थानीय स्तर पर ऑडिट कराने, लगभग 200 लोगों के बैठने के लिए सर्वसुविधायुक्त हाल, छात्रों के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बजट बढ़ाने एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के मशीनों से होने वाली जांच हेतु जांच शुल्क निर्धारण, उच्च दर के इम्प्लांट के देयकों के भुगतान, स्वशासी बजट के अंतर्गत कलेक्टर दर पर डेªसर थियेटर, डायलिसिस टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कर्मचारी रखने की अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम हेतु अतिशीघ्र नवीन वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन क्रय करने तथा सी.टी. स्कैन एवं एम. आर. आई. जांच हेतु प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों की जांच डी. के. एस. हॉस्पिटल में कराने हेतु रूपरेखा बनाने के संबंध में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डियक सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती, रीएजेंट एवं अन्य सुविधा अविलंब प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन प्रदाय करने के इच्छुक संस्थाओं के लिए स्थान चिंहित कर आवश्यक व्यवस्था बनाने की बात कही है।

   सामान्य परिषद की बैठक में लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने अम्बेडकर अस्पताल के लिए स्वशासी मद से दो नग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस क्रय करने तथा कैंसर विभाग में स्थापित पेट स्कैन एवं गामा कैमरा से कैंसर जांच की सुविधा मरीजों के लिए अति शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीकेएस अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट, मॉडर्न हेल्थ केयर की टेन्डर अवधि बढ़ाने के संबंध में तथा वित्तीय वर्ष 2023 से 2024 में स्वशासी मद से किये गये व्यय की कार्योत्तर स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई।

और पढ़ें ...

गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार, 43 लाख का माल जब्त

 रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई - पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था

इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपी 

1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा 5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। 

और पढ़ें ...

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 जशपुरनगर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए।

इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

और पढ़ें ...

फिटनेस - परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका हुआ निरस्त - आप

 *गाड़ी परमिट ऑनलाइन हुआ ठेका निरस्त हुआ-आप की नैतिक जीत हुई*

 
*लगे हुए डिवाइस को मान्य किया जावे, अन्यथा सोमवार को प्रदर्शन हेतु अडिग-पन्नू*
        
 रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह पन्नू ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में परिवहन विभाग में जारी अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए सोमवार को परिवहन विभाग के घेराव की चेतावनी दी थी। आम आदमी पार्टी की मांग है कि परिवहन विभाग में डिवाइस लगाने के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगे। किंतु पूर्व से लगे हुए डिवाइस को मान्य नहीं किया जा रहा है, उसे मान्य किया जावे। कोई वाहन मालिक परिवह‌न आफिस नहीं जावेगा, डिवाइस को भी ऑनलाइन किया जावे। इसलिए आगामी सोमवार को आप पार्टी परिवहन विभाग में घेराव प्रदर्शन हेतु अडिग है। आम आदमी पार्टी ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह पन्नू, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना बिसेन व कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा नै बताया है कि परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकने हेतु परमिट ऑनलाइन किया जाकर 8  जिलों में ठेका प्रथा निरस्त किया गया। यह आम आदमी पार्टी की नैतिक जीत है। आप नेताओं ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू को साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया है। साथ ही इसी प्रकार डिवाइस लगाने हेतु ऑनलाइन व्यवस्था कर भ्रष्टाचार बंद किया जावे ऐसा नहीं किए जाने पर आगामी सोमवार को परिवहन विभाग में प्रस्तावित प्रदर्शन घेराव करने हेतु पार्टी अडिग है। श्री पन्नू ने कहा है कि डिवाइस लगाने का केंद्र सरकार का निर्णय निर्भया कांड के बाद बसों में होने वाले अनैतिक कृत्यों को रोकने के लिए निर्णय लिया गया था।  किंतु परिवहन विभाग इसे ट्रैकों में भी लागू कर दिया है। ट्रैकों में तीन से ज्यादा सवारी होने पर खुद ही पुलिस व परिवहन विभाग कार्यवाही करता है। इसलिए डिवाइस ट्रैकों में लगाने का निर्णय सर्वथा अनुचित है। जब तक डिवाइस लगाने व उसे पर बिचौलियों के द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाया जाता, सोमवार को धरना प्रदर्शन घेराव पर आम आदमी पार्टी अडिग है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों टाटीबंध में ट्रांसपोर्टरों की एक बैठक प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, एससी विंग अध्यक्ष परमानंद जांगड़े एवं कर्मचारी विंग अध्यक्ष विजय कुमार झा, राज शर्मा आदि ने आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी।
और पढ़ें ...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले और छत्तीसगढ़ में बदल कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी से की मुलाकात

 रायपुर ब्रेकिंग

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी से की मुलाकात
 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले और छत्तीसगढ़ में बदल कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा
 
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को जिन्होंने रोक उन पर कार्रवाई की जाए...
और पढ़ें ...

CG BREAKING : नक्सल मोर्चे पर तैनात ASI शहीद, खाई में गिरने से आई थी गंभीर चोट..

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात एक जवान चमरूराम तेलम शहीद हो गया। वे रात में वह गश्त के दौरान खाई में गिर गए थे।

गंभीर चोट आने की वजह से दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG टीम बेचापाल, मेटापाल इलाक़े में गश्त के लिए निकली थी। इस टीम में ASI चमरूराम तेलम भी शामिल थे। रात में नक्सलियों का पीछा करने के वे खाई में गिर गए थे।

गंभीर चोट आने की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय में आज चमरूराम गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और इसके बाद गृहग्राम मोरमेड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़ें ...

मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर….दोनों तरफ से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

 बस्तर :- बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।

कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी एक बार फिर से जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस खबर की पुष्टि एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है।

और पढ़ें ...

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है.

 स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड

मंत्री ने लोगों से स्वाइन फ्लू का मरीज दिखने पर फौरन जांच करवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके. अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए टास्क फोर्स भी गठित किया गया है. 

इसके अलावा, जब स्वास्थ्य मंत्री से शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है. जरूरत पड़ने पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास किया जाएगा.

और पढ़ें ...

CG - पेड़ पर नग्न अवस्था में लटकी मिली युवक की लाश...हत्या या आत्महत्या..जांच में जुटी पुलिस..

 बालोद। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। 

और पढ़ें ...

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को स्वर्णप्राशन

 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

और पढ़ें ...

भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

 भगवान कृष्ण ने दिया है एकता और समानता का संदेश- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( छोटी कोनी में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन) श्री हरि विष्णु क लीला अवतार पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्णा चाहते तो कंस जरासंध जैसे असुरों का राक्षसों का घर बैठे संघार कर सकते थे परंतु उन्होंने लीला रचा और बड़े से बड़े विपदा को एकता के संगठन के बल पर दूर किया और विजय  प्राप्त की भगवान श्री कृष्णा अनेको संदेश अपनी लीला के दौरान देते हैं उनमें प्रमुख संदेश कर्म करते रहने के साथ-साथ एकता है और समानता है हिंदुओं सनातनियों में जातियां नहीं है जन्म के आधार पर किसी के जाति का निर्धारण नहीं होता कर्म और आचरण के आधार पर जातियों का निर्धारण होता है ,यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रदेश प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने जन्माष्टमी के अवसर पर छोटी कोनी में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अन्य अतिथियों का पुष्पाहiर आतिशबाजी से स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ हीरा सिंह सोनवानी कन्हैया सोनवानी सुनील सोनवानी शिव लहरे शिव सोनवानी सुशीलi टंडन आकाश सोनवानी कारण सोनवानी सोनू लहरे मनीष सोनवानी दीपक यादव संतोष सोनवानी धर्मेंद्र आश्रय गोलू सोनवानी श्रीमती सुशील टंडन श्रीमती कुमारी बाई रविंद्र गेंदले घनश्याम सोनवानी आयुष सिंह राज चरण सिंह राज पथ कुमार सहित सैकड़ो जन उपस्थित थे

और पढ़ें ...

CG : सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल पढ़ाई करते वक्त छात्रा पर गिरा चलता हुआ पंखा बाल बाल बची जान जिम्मेदारो पर उठ रहें सवाल...पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर :- सरकारी स्कूलों का हाल कितना बेहाल हैं इसकी तस्वीर बिच बिच में देखने मिलता ही रहता हैं कहीं शिक्षक गायब रहते हैं तो कही टाइम पर स्कूल नहीं खुलता कहीं गंदगी तो कही छत का गिर जाना अब इस बार गतौरा से लगे फरहदा हाई स्कूल जो बिल्हा ब्लॉक में आता हैं जहां एक बार फिर स्कूली बच्चों की जान बाल बाल बची बताया जाता हैं कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 9वी की एक छात्रा पर चलता हुआ़ पंखा सीधे नीचे उसके ऊपर गिर गया। जिससे छात्रा के हाथ और कंधे पर चोटें आईं हैं जिसको आनन फानन हॉस्पिटल में ले जा कर ईलाज कराया जा रहा है बताया जाता हैं कि बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है पर ये भी कहना गलत नही होगा की यहां किसी बड़ी दुर्घटना से बच्चा बाल बाल बचा हैं गनीमत रहा की करंट कि चपेट में नही आया नहीं तो क्या से क्या हो जाता! हालाकि इस घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में लगी तो सबके हाथ पाव फूलने लगे थे स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया है. गतौरा क्षेत्र के फरहदा हाई स्कूल में मंगलवार को कक्षा 9वीं की पढ़ाई चल रही थी। दोपहर करीब एक बजे क्लास में पढ़ रही जया कुमारी नामक छात्रा पर अचानक छत से लगा पंखा गिर गया. पंखे का ब्लेड छात्रा के हाथ में लग गया, जिससे वह घायल हो गई। शिक्षक तुरंत छात्रा को निजी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया आपको बताते चलें कि जिले में ऐसे कई स्कूल है जहां भवन बैठने लायक भी नहीं है बावजूद इसके वहां पठन पाठन का कार्य लगातार चल रहा है शिक्षक भी लगातार डर के साए में बच्चो को पढ़ाने मजबूर हैं देखना होगा इन स्कूलों की मरम्मत कब तक होती हैं!

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी...सुरक्षा बलों के द्वारा भरमार बंदूक समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

 सुकमा: जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतागुफा कैम्प दुलेड़ से विशाल विंग, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 206 कोबरा वाहिनी कोबरा का बल, अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 204 कोबरा वाहिनी का बल एवं जिला बल का बल एवं कैम्प मुकराजकोण्डा से टी. सैमसन राजू, द्वितीय कमान अधिकारी 02 री वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पातादुलेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पांतादुलेड़ के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंसूबे से पूर्व से लगाये 1 नग पाईप बम लगभग 6 किलोग्राम वजनी को बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बीडीएस टीमों के द्वारा सुरक्षित निष्किृय किया गया।

इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प डब्बामरका से खेमचंद कश्यप, द्वितीय कमान अधिकारी के हमराह 208 कोबरा वाहिनी का बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम छोटेकेड़वाल, सिंगनमड़गू, कामाराम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी का आड़ लेकर भाग गए बाद घटना स्थल की संघन सर्चिंग करने पर नक्सलियों के ठिकाने में छुपाकर (डम्प) कर रखे भरमार बदूंक, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, फटाका, दवाईया व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।नक्सलियों के द्वारा रखे भरमार बंदूक 1 नग समेत भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री बरामद हुए।

और पढ़ें ...

एक्शन मोड में CBI: भ्रष्टाचार मामले में भिलाई में CBI की रेड...जानें क्या है पूरा मामला

 भिलाई :- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तत्कालीन डीजीएम, ईपीआईएल, भिलाई एवं भिलाई स्थित एक निजी कंपनी के साझीदार सहित दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। आज जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और भिलाई (छत्तीसगढ़) में दोनों आरोपियों के आधिकारिक एवं आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

आरोप है कि भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ (भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के अधीन) एवं मैसर्स इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (ईपीआईएल) (भारत सरकार का उद्यम) ने 30 अप्रैल 2010 को भिलाई इस्पात संयंत्र में नए ओएचपी, भाग (पैकेज-61) के साथ कच्चे माल की प्राप्ति एवं हैंडलिंग सुविधाओं के विस्तार की स्थापना हेतु 5,50,82,27,000 रु. के अनुबंध मूल्य पर एक अनुबंध किया। इसके परिणामस्वरूप, ईपीआईएल (विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से इस्पात एवं बिजली के क्षेत्र में परियोजनाओं के निष्पादन हेतु भारत सरकार की कंपनी) ने पीकेजी-061 के तहत सिविल निर्माण कार्यों के लिए कई एनआईटी (निविदा आमंत्रण सूचना) जारी की एवं आरोपी साझेदार की फर्म सहित कई कंपनियों/फर्मों को अलग-अलग “पीकेजी-061” के सिविल निर्माण के कार्य आवंटित किए गए।

आगे, उक्त भागीदार की निजी कंपनी ने जाली गेट मटेरियल एंट्री चालान जिसे फॉर्म सीआईएसएफ-157 के नाम से जाना जाता है एवं स्टोर इशूड स्लिप( Store Issued Slip), जाली चालान के साथ प्रस्तुत किए । यह भी आरोप है कि सीआईएसएफ फॉर्म-157 को आरोपी उप महाप्रबंधक, ईपीआईएल द्वारा सत्यापित किया गया था। कार्य आदेशों की मूल्य अनुसूची के अनुसार, सुदृढ़ीकरण स्टील (Reinforcement Steel) की आपूर्ति एवं रखने (Placing) की दर कथित रूप से 70,000 रु. प्रति मीट्रिक टन तय की गई थी, इस प्रकार, एक निजी फर्म के आरोपी साझीदार ने जाली चालान प्रस्तुत करके कथित रूप से 84,05,880 रु. का लाभ प्राप्त किया और ईपीआईएल को इसी प्रकार सदोषपूर्ण हानि पहुंचाई।

और पढ़ें ...