प्रदेश

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप, मानसिक रूप से कमजोर युवती से तीन युवकों ने किया कुकर्म

 सक्ती : छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीँ गैंगेरप का एक और मामला सक्ती जिले से सामने आ रहा है। यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.

और पढ़ें ...

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया।

 
पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को नहर निर्माण के लिए मुआवजा राशि वितरित की गई। डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 किसानों को 46 लाख 43 हजार 951 रुपये के चेक दिए गए। यह राशि किसानों को विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10,000 रुपये वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को आगामी पांच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का भी निर्णय लिया गया है।
 
प्रदेश सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान की खरीद की है। इस वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश की कृषि हितैषी नीतियों के कारण किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही है।
और पढ़ें ...

गणेश पंडाल को लेकर एडवाइजरी जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

 दुर्ग: जिले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिला दुर्ग का मीटिंग लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान को और सक्रिय करने निर्देशित किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने तथा ड्रंक एण्ड ड्राईव की चेकिंग हेतु अभियान लगातार चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या मोबाईल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर कार्यवाही के साथ-साथ लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े शब्दो मे निर्देशित किया गया है साथ ही गणेश उत्सव के पर्व के दौरान शांति पूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए तथा गणेश पंडाल हेतु समितियों को नियत तिथियों में ही गणेश विसर्जन करने, देर रात तक किसी भी पंडाल में लाउड स्पीकर व डी.जे. नहीं बजाये जाने के संबंध में सक्त निर्देशित किया गया है। गणेश समितियों हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए है।

 इन बातों का रखना होगा ध्यान

  1. गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया जावे एवं कम से कम दो की संख्या में हर समय उपस्थित रहे।
  2. कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जावे।
  3. इस बात का ध्यान रखे की बारिश होने पर पानी प्रतिमा पर न पड़े पानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखे।
  4. रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वालेन्टियर रहना अनिवार्य है। 05. कार्यक्रम स्थल मे क्लोज सर्किट टीव्ही आवश्यकतानुसार रखें।

5 . समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाईल नंबर थाना में दी जावें।

6 . गणेश पंडाल के पास सीसीटीव्ही कैमरा लगाना आवश्यक है।
  1. गणेश पंडाल के आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा।

8 . गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जायेगा एवं वाहनो को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी न करें।

9 . गणेश पंडाल के पास फायर इग्वीस्टर एवं रेत की बाल्टी उपलब्ध रखे।
10 . अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारो पर अनिवार्य रूप से टेपींग 

11 . पंडाल व विद्युत वायर के आस-पास झुले आदि नहीं लगाये।

12 . गणेश पंडाल में डी.जे. संबंधित व आस-पास झुला व मेला लगाने हेतु विधिवत् अनुमति लेना अनिवार्य है साथ ही साथ यदि कोई अन्य सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किया जाता है तो उसके लिए भी पूर्व से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है।
और पढ़ें ...

CG : दोमुहानी चेक डेम में मिली महिला की लाश…रविवार को शनिचरी रपटा से लगाई थी छलांग

 बिलासपुर – महिला की दोमुहानी चेक डेम में मिली लाश, नदी में तेज बहाव की वजह से घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर बह गई थी महिला, लगातार SDRF की टीम नदी में कर रही थी तलाश, बीते रविवार देर शाम शनिचरी रपटा से महिला ने अरपा नदी में लगाया था छलांग, ससुराल पक्ष के द्वारा लगाये गए चोरी के आरोप से क्षुब्ध थी साहिला चंद्राकर, पति से विवाद के बाद मायके में आकर रह रही थी मृतिका।

और पढ़ें ...

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों में एक महिला और शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी भी शामिल है, जो इस ठगी के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

कैसे हुआ खुलासा?
पीड़िता देवकी ध्रुव, जो कि धमतरी जिले के ग्राम सांकरा की निवासी हैं, ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक साल पहले धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इंटक का कार्यकर्ता बताया। उसने देवकी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा नामक महिला ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। देवकी ने 50,000 रुपये नगद और 40,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।

हालांकि, जब देवकी को समय पर नौकरी नहीं मिली और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तब उसने कई बार उनके ऑफिस में जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। 1 सितंबर को जब देवकी ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो प्रीति शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगी, जो करना है कर लो।

20 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी
इस तरह से स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा ने देवचरण मानिकपुरी और अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुख्य साजिशकर्ता और गिरफ्तारियां
पुलिस की टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उनके साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो इस अपराध से संबंधित है।

गिरफ्तार आरोपी
भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा (26 वर्ष) - निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।

धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा (29 वर्ष) - निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।

और पढ़ें ...

जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सलियों की कंपनी नंबर-2 से हुई जवानों की भिड़ंत

 बीजापुर : नक्सल आपरेशंस से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मताबिक नक्सलियों के PLGA की कंपनी नम्बर 2 के साथ जवानों की भिड़ंत हुई है। जवानों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

 
घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
 
फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।
और पढ़ें ...

एक ही भवन में दो संस्थान चलाने का मामला, डीईओ ने जांच समिति को भेजा नोटिस

 बिलासपुर। मंगला में एक ही भवन और भूमि पर दो शैक्षणिक संस्थानों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। महर्षि यूनिवर्सिटी और महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर शासन से मान्यता प्राप्त की गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच समिति का गठन किया था, लेकिन अब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है, जिसके चलते डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


मामला यह है कि महर्षि शिक्षा संस्थान मंगला, बिलासपुर में सत्र 2016-17 से डीएलएड पाठ्यक्रम का संचालन उसी भवन में किया जा रहा है, जहां महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी भी संचालित हो रही है। दोनों संस्थान एक ही भूमि, भवन और प्राध्यापकों के दस्तावेज़ों के आधार पर अलग-अलग संस्थान होने का दावा कर डीएलएड पाठ्यक्रम की मान्यता ले रहे हैं। यह माध्यमिक शिक्षा मंडल और एससीईआरटी के नियमों का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि एक ही भवन और प्राध्यापकों से दो संस्थानों का संचालन अवैध है।

शिकायत के बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति में शामिल शिक्षकों निशा तिवारी (शास. बालक उच्चतर मा.वि. सरकंडा), डॉ. रेणु बढेरा (प्राचार्य, शास. हाई. स्कूल इटवापाली), और रघुवीर सिंह राठौर (सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर) को दो बार समय देकर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और विलंब का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें हिदायत दी गई है कि जांच कार्य में और देरी न हो, अन्यथा वे स्वयं इसके लिए जवाबदेह होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कदम उठाया है, ताकि इस अवैध और गैरकानूनी कृत्य पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 17 बंदरों की गोली मारकर हुई हत्या? वन विभाग ने शुरू की जांच

 बेमेतरा । जिले के एक गांव में 17 बंदरों की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें भरमार बंदूक से गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच और कोटवार से चर्चा कर वापस लौटने का फैसला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सीसीएफ डॉ. केएच मियाचियो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेलगांव के पंच सीताराम वर्मा के मुताबिक, बंदरों को मारने की घटना बुधवार की है। पंच के अनुसार, उसने गांव में देखा, किसी दूसरे शहर से आए दो शिकारी बंदरों पर भरमार बंदूक से फायर कर रहे थे। पूछने पर उसने बताया कि उसे बंदरों को भगाने तथा मारने के लिए कहा गया है। इस वजह से वे बंदरों को मार रहे हैं। इसके बाद सीताराम ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों शिकारियों को बंदरों पर फायर करने से रोका और घटना की जानकारी वन अफसरों को दी।

दो दिन बाद पहुंचे वन अफसर

सीताराम के मुताबिक, घटना की जानकारी वन विभाग के अफसरों को तत्काल दे दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को वन विभाग के अफसर घटनास्थल पहुंचने के बजाय गांव के सरपंच, कोटवार तथा अन्य के साथ बैठक कर वापस लौट गए। इसके बाद पंच ने घटना की जानकारी पुनः अफसरों को दी। तब दुर्ग डीएफओ के नेतृत्व में वनकर्मी तथा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और मृत बंदरों का पोस्टमार्टम किया।

गांववासी बदबू से परेशान

सीताराम के अनुसार, मामला वन अपराध से जुड़ा है, इस वजह से मृत बंदरों का उन लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं किया, जिसके चलते गांव के लोग दो दिन तक बदबू से परेशान होते रहे। स्थिति ऐसी थी कि पुरुष और महिलाएं निस्तारी के लिए तालाब तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

इसलिए बंदरों को मौत की घाट उतारा

दुर्ग सीसीएफ के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस वजह से बंदरों को मारा गया। इसकी जांच दुर्ग तथा कवर्धा डीएफओ को दी गई है। मामले की बिसरा जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें ...

फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखिए लिस्ट कहीं आपका ट्रेन तो शामिल नहीं

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर रेलवे ने बढ़ा दी है, दरअसल, जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाना है। जिस वजह से 8 ट्रेनें फिर रद्द हुई। 17 से 27 सितंबर 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) ट्रेनों को रद्द किया गया है।

CG Train canceled रद्द होने वाली गाडियां:-

  • 01. दिनांक 18, 20, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 02. दिनांक 19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 03. दिनांक 19, 22, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11753 रीवा- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 04. दिनांक 18, 21, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11754 इतवारी- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 05. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 06. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को चांदा फोर्ड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 07. दिनांक 19 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 08. दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
 
और पढ़ें ...

CG - एक स्कूल ऐसा भी : जहां एक भी छात्र नहीं, लेकिन पदस्थ हैं तीन शिक्षक, बैठे-बैठे कुर्सी तोड़ रहे तीनों मास्टर

 जशपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल को लेकर बड़ी विडंबना है। कहीं स्कूलों में सरप्लस शिक्षक पदस्थ कर दिये गये हैं, कहीं बच्चों के बावजूद शिक्षकों की तैनाती कर दी गयी है। किसी स्कूल में छात्रों के बावजूद शिक्षक नहीं है, तो कहीं बच्चों के अनुपात में शिक्षकों को टोटा है।

जशपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला हलबोहा में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया। इस विद्यालय में पहली से पांचवी कक्षा तक इस साल एक भी बच्चों का एडमिशन नहीं लिया है। जबकि यहां एक हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक पदस्थ हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस स्कूल को मर्ज करने की मांग की है।

दरअसल, ग्राम पंचायत दीवानपुर के हलबोला में शासकीय प्राथमिक शाला का है। जहां पर प्रायमरी कक्षाओं में इस साल एक भी बच्चों का एडमिशन नहीं लिया है। इस विधालय में तीन टीचर पदस्थ हैं, जिनमें एक प्रधान पाठक राजेश कुमार दिवाकर, और दो सहायक शिक्षिका तिलोतमा सिदार एवं अनुपमा पैकरा शामिल हैं। शासन जहां बच्चों के लिए प्रति माह लाखों रुपए शिक्षकों के वेतन, मध्यान्ह भोजन समेत सहायिका एवं स्वीपर के वेतन पर खर्च करती है। पर यहां शासन का लाखों रुपयों की बर्बादी होती दिख रही है।

इस स्कूल में न तो बच्चे है और न ही बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने में यहां पदस्थ शिक्षक रुचि दिखा रहे हैं। छात्र- छात्राओं के प्रति शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बजाय इस स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को ठप करते नजर आ रहे हैं। जब इस स्कूल में मीडिया का कैमरा पड़ा तो पता चला कि, इस स्कूल में छात्र- छात्राओं के बजाय सिर्फ एक शिक्षक, शिक्षिका नजर आई। इस स्कूल में एक भी बच्चे नहीं थे और लापरवाह शिक्षक और शिक्षिका स्कूल के टेबल पर बैठ कर मोबाइल देखकर कुर्सी तोड़ते देखे गए।

विभाग के मुताबिक राज्य के स्कूलों में 7300 से ज्यादा अतिशेष शिक्षक हैं। 4077 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण होने से भी करीब 5000 अतिशेष शिक्षक मिलेंगे। दोनों को मिलाकर 12000 अतिशेष शिक्षक विभाग को मिलते। इन शिक्षकों को 5500 से अधिक एक शिक्षकीय स्कूल और 610 स्कूल जहां एक भी शिक्षक नहीं है, वहां शिक्षकों को पदस्थ करने की विभाग की प्लानिंग है।

और पढ़ें ...

CG - रफ्तार का शौक पड़ा भारी, वीडियो बना रहा था बाइक यूट्यूबर, फिर ऐसा कुछ हुआ की हो गई मौत, दोस्त की हालत गंभीर…..

*रहें सावधान*

*शौक के लिए अपनी जान को जोखिम में ना डालें*

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हादसे में यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की मौत हो गई है। यूट्यूबर अपनी BENELLI 600i बाइक पर सवार होकर वीडियो बनाते जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर का एक और साथी घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर बाईपास मार्ग पर हुई है। 

वीडियो बनाने जा रहा था

स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार अपने दोस्त के साथ यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था।

बाइक के उड़े परखच्चे 

पुलिस ने बताया कि,गाड़ी बहुत ज्यादा रफ्तार में रही होगी, जिससे गाड़ी का टायर तक टुकड़ों में बट गया है। मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकला था, जो वापस लौट नहीं सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG: आखिर क्यों, ग्रामीण शव रास्ते पर रखकर कर रहे आंदोलन ? जानें

 जांजगीर चाँम्पा : अकलतरा पोड़ी दल्हा थाना अकलतरा में सतनामी समाज के लोगो ने रास्ते में शव रखकर श्मशान भूमि में रास्ते की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि सतनामी समाज द्वारा श्मशान भूमि की मांग पिछले कई साल से किया जा रहा है. लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांग को अनसुना कर रहा है।गौरतलब है पिछले 4 जुलाई को एक महिला की मौत के बाद पानी भरे खेतो से होकर अंतिम संस्कार के लिए गुजरते लोगो के विडियो ने लोगो को झकझोर दिया था और प्रशासन ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी दिया है। कल रात फिर से एक मौत हो गयी और श्मशान जाने के रास्ता खेतो से होकर गुजरती है. जिसमें वर्तमान मे फसल खड़ी है साथ ही खेतो को तारो से घेर दिया गया है.

ऐसे में शमशान जाना बहुत तकलीफ देह है. फिलहाल इस मामले को लेकर लोगो में गुस्सा चरम पर है। वहीं मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने आंदोलकारियों की मांग को मानते हुए शव के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित जगह दिलाया उसके बाद आंदोलन समाप्त करते हुए चक्काजाम बंद किया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

और पढ़ें ...

CG - भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी, पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

 जेवरातो का ठगी करने वाले फरार आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली 

भगवान दर्शन कराने के नाम पर सोने के आभुषण लेकर फरार हुये थे सभी आरोपी

पुलिस टीम द्वारा उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार

आरोपियो ने सोने का चैन,अंगुठी एवं कान का झुमका व कनौती लेकर हुये थे फरार

मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का

आरोपी :- इस्लाम मोहम्मद पिता कलवा उम्र 42 साल नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना ननौता,जिला सहारनपुर उ0प्र0 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में भगवान दर्शन के नाम पर सोने के जेवरात लेकर हुये फरार हुये आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो प्रार्थिया  चंदा जैन निवासी जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई किक दिनांक 29.06.2024 के सुबह पुजा करके वापस पैदल आ रही थी कि संजय मार्केट के पास दो अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया को अपनी बातो में उलझाकर हरिद्वार से आये है, भगवान का दर्शन करायेगें कहकर अपनी बातो में उलझाकर प्रार्थिया के पहने हुये गहने सोने का चैन,अंगुठी, एवं कान का झुमका व कनौटी कीमती 94,000 रूपये को धोखधडी कर जेवरात लेकर फरार हो गये है कि रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420,34 भादवि0,112 भा0न्या0सं0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।  

 

और पढ़ें ...

CG : टीका लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत... मचा हड़कंप

 बिलासपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के ग्राम पंचायत पटैता कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मौत की खबर आ रही है। आप को बता दें की दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टिका लगने के बाद 30 अगस्ता को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे । जहाँ सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि टिका के बाद दोनो शिशुओं की मृत्यु होने का मामला आया है। दोनो शिशुओं की मृत्यु किन कारणों से हुई है जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। पटैता के कोरीपारा में टोटल 7 शिशुओं को टिका लगाया गया था। 5 शिशुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये है जिसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है

और पढ़ें ...

जल संसाधन विभाग के विवादस्पद अभियंता आखिरकार हुए निलंबित… जानिये क्या है मामला…

 जशपुर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को निलंबित कर दिया गया है। अवकाश में रहने के बाद स्वयं का वेतन आहरण करने जैसे आर्थिक अनियमिताओं और शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के चलते उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग रविंद्र मढ़कर ने कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

तीन सदस्यीय समिति ने की जांच

विजय जामनिक के खिलाफ बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराये स्वयं का वेतन आहरण करने संबंधी आर्थिक अनियमितता तथा शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के बिन्दुओं तथा विभिन्न शिकायतों की जांच तीन सदस्यीय जांच समिति से कराई गई।

जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन में उल्लेख है कि विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर द्वारा निर्माण कार्यों तथा इनसे संबंधित प्रशासकीय स्वीकृति, मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा बैठक दिनांक 08, 09 एवं 10 जुलाई, 2024 में संभागाधीन समस्त प्रकरणों की प्रगति प्रगति अत्यंत दयनीय होने तथा जामनिक के विरुद्ध लगाये गये सभी आरोप सही पाया गया। जामनिक द्वारा संभाग अंतर्गत कार्यों में स्वेच्छाचारिता व पदीय दायित्वों से बाहर जाकर शासन एवं अन्य स्तर पर अनावश्यक पत्राचार कर छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया गया।

उपर्युक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद्वारा विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) निहित प्रावधानांतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर निधारित किया जाता है।

हाईकोर्ट को गलत जानकारी देने का आरोप

बीते दिनों जामनिक उस समय चर्चा में आये जब उन्होंने सरगुजा संभाग में हुए अपने ट्रांसफर को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपनी याचिका में उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनकी सेवा निवृति को कुछ महीने ही शेष है, इसलिए उनका ट्रांसफर नियम के विपरीत है। इसी आधार पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिल गया था।
इसके बाद इंटरनेट मिडिया में विभाग को जामनीक द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मिडिया में वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने रिकार्ड में गड़बड़ी का दावा करते हुए बताया था कि उनकी सेवा निवृत्ति में एक साल का समय बचा हुआ है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को एक साल के बाद का बताया था। इसके विपरीत उन्होंने हाई कोर्ट को विभाग में दर्ज जन्मतिथि को ही बताकर स्टे ले लिया। इसके अलावा अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने विभाग को लिखे पत्र में शिकायत की थी कि उनके कार्यालय में आये तीन कथित जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज की मूल प्रति को गायब कर दिया है।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर...जानिए क्या है पूरा मामला

 जांजगीर : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।

और पढ़ें ...