प्रदेश
प्रदेश में बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा...सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है. केंद्र सरकार ने बासमती चावल का निर्यात शुल्क हटा दिया है और प्याज के निर्यात शुल्क को कम कर दिया है. वहीं खाद्य तेलों के आयात शुल्क में वद्धी की है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी लाभ मिलेगा. सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के किसान हितैषी फैसलों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उनका आभार व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी और प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए कहा है कि इसका फायदा निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने विष्णु देव साय ने देश के अन्नदाता किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क को हटाने, खाद्य तेलों के आयात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है. केन्द्र सरकार ने रिफाइन ऑयल के बेसिक ड्यूटी को 32.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी निर्णय लिया है.
सीएम साय ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से निश्चित रूप से सोयाबीन, बासमती, प्याज, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के उत्पादक किसानों के आय में वृद्धि होगी. इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा. उनके उपज की बाजार में और अधिक मांग बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया.
BREAKING : इस विश्वविद्यालय में नए कुलपति की हुई नियुक्ति, इन्हें सौंपी गई गई जिम्मेदारी, आदेश जारी..!!
दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा का कार्यकाल 12 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया। राजभवन के आदेशानुसार, उन्हें इस दिन अपरान्ह देर से उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।
डॉ. पल्टा ने 13 सितंबर 2019 को कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था और अपने कार्यकाल के दौरान यूजीसी, राज्यशासन और राजभवन के नियमों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय को एक नई दिशा देने का प्रयास किया
राजभवन के नए आदेशानुसार, डॉ. अरूणा पल्टा के बाद सत्य नारायण राठौर को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। श्री राठौर दुर्ग संभाग के आयुक्त हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2024 को कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले पांच युवक गिरफ्तार, आज रायपुर कोर्ट में पेश करेगी आरपीएफ
रायपुर/महासमुंद। विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार देर रात ट्रायल रन के दौरान पथराव करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पथराव की वजह से यह ट्रेन 15 मिनट देर से रायपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच c2-10,c4-9,c10-78 के विंडो क्रेक हुए। पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।
ब्रेकिंग : अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, SI भर्ती परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज...
बिलासपुर। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के रिजल्ट को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि असफल होने वाले अभ्यर्थियों ने डबल बेंच में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सिंगल बेंच के फैसले को यथावत रखा है। कोर्ट ने तजवीर सिंह सोढी बनाम स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर 2023 केस का हवाला दिया और कहा कि असफल होने वाले अभ्यर्थी अब क्वैस करने की अपील नहीं कर सकते।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ में साल 2018 में एसआई भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, जो साल 2024 तक पूरी नहीं हो सकी है। 6 साल बाद भी इस भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। साल 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग तेज कर दी है। लगातार प्रदर्शन कर मंत्री, विधायक और सासंदों से गुहार लगा रहे हैं।
पुलिस बन महिला वकील से वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए फिर क्या हुआ
CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।
अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और सामग्री बरामद
सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। यह मुठभेड़ डीआरजी (डिस्ट्रीक रिजर्व गार्ड), जिला बल और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम के साथ हुई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और उसके शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
CG ब्रेकिंग : CRPF जवान ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली
बलौदाबाजार हत्याकांड का खुलासा: कातिलों ने जादू-टोना के शक में की 4 लोगों की निर्मम हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.
पुलिस के मुताबिक,ख आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
CG देह व्यापार का भंडाफोड़ : संदिग्ध हालत में पकड़ाए 8 युवतियों समेत 10 लोग
कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है. पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है. एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी. पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले. पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया. पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं. इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
लक्जरी कार से 11 लाख का गांजा ले जा रहे नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। CG बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था।
पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे.
13 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदेशभर के सभी धुमाल और डीजे संचालक, कर्मचारी रायपुर कलेक्टर के पास ज्ञापन सौंपने जायेंगे. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है की डीजे वाले गाड़ी में डीजे नहीं बांध सकते है. इस फैसले को लेकर सभी डीजे और धूमाल के संचालक कलेक्टर से मुलाकात करेंगे. आप सभी सम्मानिय प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथी से निवेदन है की मीडिया कवरेज देने की कृपा करे।
छत्तीसगढ़ स्कूल छुट्टी लिस्ट : DPI ने 64 दिन की छुट्टी का भेजा प्रस्ताव, जानिये दीपावली, दशहरा का छुट्टी कब से
रायपुर : इस बार दशहरा और दीपावली सहित शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टी मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की आशंका है। डीपीआई की तरफ से शिक्षा विभाग को 64 दिन की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा गया है। अब राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेगी।

छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के कसडोल थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, इस घटना के बाद में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है की मृतकों में 2 महिला यशोदा बाई, जमुना बाई, एक पुरुष चेतराम केंवट और एक मासूम बच्ची जमुना शामिल है. फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कसडोल थाना इलाके के छरछेद गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंचे. इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की. फिर एक युवक और एक मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया.
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों संदेहियों ने बताया कि उनकी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना किया था, इसी शक में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक देवेन्द्र यादव, सूर्यकांत से मिलने जेल पहुंचे
रायपुर/12 सितंबर 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जेल में विधायक देवेन्द्र यादव और सूर्यकांत से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि अधीक्षक के कार्यालय में छुट्टी के दिन बुलाकर विचाराधीन कैदी से आईजी मिल सकता है, उसको धमका सकता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और जो वर्तमान विधायक भी है वो आवेदन दिया है कि सूर्यकांत तिवारी से मिलना चाहता हूं, लेकिन अधीक्षक ने मिलने नहीं दिया। कहते है ऊपर से परमिशन लेना होगा। ऊपर से परमिशन का क्या मतलब होता है। वकील रिजवी साहब है उनसे मुलाकात हुई लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया। मेरी मुलाकात विधायक देवेंद्र यादव से हुई, उन्होंने मुझे बताया कि वह सूर्यकांत तिवारी के बगल में ही जेल में है। सूर्यकांत को आईजी ने खुद धमकाया है उनके परिवार को तबाह करने की धमकी दिया है। इसीलिये उसने कोर्ट में आवेदन दिया है। जो षड्यंत्रकारी है वो बुला कर मिल सकते है। लेकिन जिसको फसाने के लिये षडयंत्र किया जा रहा है उनसे मिलना चाहते है लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। कब तक नहीं मिलने नहीं देंगे? सूर्यकांत तिवारी पिछले दो सालों से जेल में बंद थे। 1 साल से मैं मुख्यमंत्री था लेकिन कभी मिलने नहीं आया और आज तक नहीं मिला। लेकिन पहले शासन में था तब मिला और न सरकार से हटने के बाद। ऐसा समाचार सामने आया कि मेरे नाम से सूर्यकांत के द्वारा आवेदन दिया गया है कि पैसा भूपेश बघेल को दिया जाता, ऐसा कहने के लिये दबाव बनाया जा रहा। जब सूर्यकांत ने कोर्ट में लिख कर दिया तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि बात क्या है पता करना, वो ऐसा आवेदन क्यों दिया जानने के लिये मैं यहां आया था। लेकिन यहां भी अडंगा जो जेल अधीक्षक है वो अड़ंगा डाल रहे है। किसी भी कैदी से मिलना है तो अधीक्षक से परमिशन ले सकते है लेकिन मिलने भी नहीं दिया गया। कब तक रोकेंगे? मैं फिर यहां आउंगा और आवेदन करूंगा।
बाइक से अवैध गांजा की तस्करी करते दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 KG मादक पदार्थ जब्त
जगदलपुर : सरहदी राज्य उड़ीसा से होने वाले अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही करने बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षक में थाना प्रभारी नगरनार निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, कि विगत मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिला की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे हैं
इस सूचना पर नगरनार थाना के सामने नाकाबंदी कर आने वाले जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, तभी मुखबीर के बताएं अनुसार मोटर बाइक क्रमांक ओडी10 व्ही 9262 आता दिखाई दिया, जिसे रोकर चेक किया, नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम मिथुन कोरा निवासी गोरखपुर उड़ीसा एवं अनिल जायसवाल निवासी जिला सीधी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताएं जिनके बैग का तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,10,000/रुपया को बरामद कर बाइक सहित जब्त किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय जगदलपुर पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है।
